Daily Current Affairs, Current Affairs 16 February 2020, Current Affairs 16 February, Current Affair 16 February 2020 Question, 16 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 16 February 2020,

यह 16 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 16 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारतीय मूल के किस व्‍यक्ति को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री नियुक्‍त किया गया है?

a. अतुल कुमार गुप्‍ता
b. ऋषि सुनक
c. आलोक शर्मा
d. निखिल कुमार वर्मा

Answer : b. ऋषि सुनक

– उनकी नियुक्ति पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद की जगह पर की गई है।
– 13 फरवरी 2020 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक को नया वित्त मंत्री बनाया।
– अब ब्रिटेन के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के सांसदों की संख्‍या तीन हो गयी है।
– प्रीति पटेल को गृह मंत्री हैं।
– आलोक शर्मा ब्रिटिश कैबिनेट में व्यापार सचिव हैं।

ऋषि सुनक
– ऋषि सुनक, इन्‍फोसिस के चेयरमैन एनआर नारायणमूर्ति के दामाद हैं।
– 2015 में पहली बार सांसद चुने गए।
– 2018 में स्‍थानीय सरकार में बतौर मंत्री शामिल हुए
– 2019 में ट्रेजरी के चीफ सेक्रेटरी बने

ब्रिटेन
प्रधानमंत्री: बोरिस जॉनसन
राजधानी: लंदन
मुद्रा: पाउण्ड स्टर्लिंग

————————–
2. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने किस भारतीय खिलाड़ी को नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है।

a. सचिन तेंदुलकर
b. कपिलदेव
c. हरवजन सिंह
d. रॉबिन सिंह

Answer : d. रॉबिन सिंह

– 56 वर्षीय रॉबिन सिंह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रहे है।
– रोबिन ने 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
– पिछले कई वर्षों से कोच के रूप में काम कर रहे हैं।
– वे आईपीएल की बेहद सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे।

———————–
3. कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन 13 फरवरी 2020 को किसने किया?

a. ममता बनर्जी
b. नरेंद्र मोदी
c. पीयूष गोयल
d. राहुल गांधी

Answer : c. पीयूष गोयल

– ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण में 6 एलिवेटेड स्टेशनों वाले 5.3 किलोमीटर लम्बे मार्ग का उद्घाटन किया गया है।
– कोलकाता का ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर कुल मिलाकर 16.5 किलोमीटर लंबा है।
– यह पहली ऐसी मेट्रो सेवा है, जो अंडर वॉटर यानी नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में भी है।
– ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर हुगली नदी के पश्चिमी तट पर हावड़ा को पूर्वी तट पर स्थित साल्ट लेक शहर से जोड़ता है।
– दूसरे फेज का निर्माण पूरा होने के बाद यह मेट्रो सेवा सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
– ममता बनर्जी वर्ष 2009 से 2011 तक रेल मंत्री थीं। तब ईस्‍ट-वेस्‍ट कॉरिडोर की योजना बनी थी।
– कोलकाता में 36 साल पहले 1984 में पहली मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई थी।

पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी
गवर्नर: जगदीप धनखड़
राजधानी: कोलकाता

————————-
4. पर्यावरणविद् आरके पचौरी का निधन 13 फरवरी 2020 को हो गया, वह किस संगठन के पूर्व महानिदेशक थे?

a. ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी)
b. वर्ल्‍ड बैंक
c. सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वाइरन्मन्ट (सीएसई)
d. ग्रीनपीस

Answer : a. ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी)

– वह इंटरगर्वमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज (IPCC) के 2002 से 2015 तक चेयरमैन भी रहे हैं।
– आरके पचौरी के कार्यकाल में आईपीसीसी को वर्ष 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

– उनका जन्‍म 20 अगस्त 1940 को नैनीताल में हुआ था।
– पूरा नाम राजेंद्र कुमार पचौरी था।
– वह वर्ष 1981 में टेरी के निदेशक बने थे।
– उन्‍होंने वर्ष 2001 में इस संस्थान के महानिदेशक का पद संभाला। 2015 में उन्‍हें पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

————————
5. किस भारतीय ने इजरायल की प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार 2020 जीता?

a. गीता सेन
b. राहुल सिंघई
c. नरेंद्र मोदी
d. एस जयशंकर

Answer : a. गीता सेन

– गीता सेन पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की निर्देशक हैं।
– गीता सेना को यह अवार्ड ‘वर्तमान – लैंगिक समानता’ श्रेणी में ब्राज़ील की देबोरा दिनीज़ के साथ यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया है।

डैन डेविड पुरस्कार
– यह पुरस्कार तेल अवीव विश्वविद्यालय में स्थित डैन डेविड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
– इस पुरस्कार का नाम प्रसिद्ध परोपकारी तथा बिजनेसमैन डैन डेविड के नाम पर रखा गया है।
यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है : वर्तमान, भूतकाल तथा भविष्य।

—————————
6. अमेरिका (USA) ने भारत के किस पड़ोसी देश के सैन्‍य प्रमुख और परिवार पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. चीन
d. श्रीलंका

Answer : d. श्रीलंका

– अमेरिका ने फरवरी 2020 में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शवेंद्र सिल्वा और उनके परिवार पर अमेरिका यात्रा प्रतिबंध लगा दिया।
– अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पीयो ने कहा था कि सिल्वा के खिलाफ बड़े स्तर पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप गंभीर एवं विश्वास करने योग्य हैं।
– दरअसल, सिल्वा की नियुक्ति के समय अमेरिका और यूरोपियन यूनियन की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी।
– सिल्वा को पिछले साल (2019 में) सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था और इससे पहले वह सेना की 58वीं डिवीजन के प्रमुख थे।
– उनके कार्यकाल के दौरान ही लिब्रेशन टाइगर ऑफ तमिल ऐलम (लिट्टे) के खिलाफ आखिरी अभियान चलाया गया था।
– उनकी ब्रिगेड पर आम नागरिकों, अस्पतालों पर हमले करने और युद्ध क्षेत्र में फंसे तमिल असैनिकों की मानवीय आपूर्ति बाधित करने का आरोप था।

———————————
7. भारत में राष्‍ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

a. 10 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer : c. 13 फरवरी

– सरोजिनी नायडू का जन्‍म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।
– इसी दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते है।
– रोजिनी नायडू को ‘भारत कोकिला’ के उपनाम से भी जाना जाता है।
– वह भारत में पहली महिला राज्यपाल बनी थीं। स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं थी।
– सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया.

———————–
8. फ्लिपकार्ट ने किस ई-कॉमर्स पोर्टल को हाल ही में बंद कर दिया?

a. मिन्‍त्रा
b. जाबोंग
c. अपस्‍ट्रीम कॉमर्स
d. फोन पे

Answer : b. जाबोंग

– पिछले कुछ समय से जाबोंग के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।
– जाबोंग के ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की दूसरी फैशन ई-कॉमर्स वेबसाइट मिन्त्रा पर भेजा जा रहा है।
– जुलाई, 2016 में फ्लिपकार्ट ने Jabong को अपनी इकाई Myntra के माध्यम से लगभग 70 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया।

—————————-
9. किस टेक कंपनी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ (We Think Digital) अभियान की शुरुआत की है?

a. गूगल
b. यूट्यूव
c. फेसबुक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer : c. फेसबुक

– इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की गई है।
– इसके बाद इसे असम, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में यह कार्यक्रम चलाया जायेगा।
-‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है।
– इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था।
– इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है।
– इस कार्यक्रम के तहत भारत के 7 राज्यों में लगभग एक लाख महिलाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान की जायेगी।

———————-
10. वेन्डेल रोड्रिक्स का निधन 12 फरवरी 2020 को गोवा में हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?

a. फिल्‍म एक्‍टर
b. फैशन डिजाइनर
c. क्रिकेटर
d. संगीतज्ञ

Answer : b. फैशन डिजाइनर

– वह 59 साल के थे।
– पद्मश्री से सम्मानित वेन्डेल फैशन जगत का जाना-माना नाम थे।
– वह समलैंगिक थे और उन्होंने 2002 में जेरोम मर्रेल से शादी की थी।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account