यह 10 – 16 अगस्त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. 15 अगस्त 2025 को देशवासियों ने कौन सा वां स्वतंत्रता दिवस मनाया?
On August 15, 2025, which Independence Day did the citizens celebrate?
a. 75वां
b. 77वां
c. 78वां
d. 79वां
Answer: d. 79वां
– भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था।
– 2025 में देशवासियों ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार प्राचीन लाल किले की प्राचीर से अपना संबोधन दिया।
– राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान प्रधानमंत्री के साथ फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा मौजूद रहीं।
—————
2. 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) की थीम बताइए?
What is the theme of 79th Independence Day (15th August 2025)?
a. नया भारत
b. उभरता भारत
c. चमकता भारत
d. विकसित भारत
Answer: a. नया भारत (पिछले वर्ष 2024 में थीम थी – विकसित भारत)

– 79वें स्वतंत्रता दिवस की थीम : ‘नया भारत’
– यह विषय सरकार के समग्र विकसित भारत दृष्टिकोण के अनुरूप 2047 तक भारत को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में विकसित करने के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
“नया भारत” क्यों महत्वपूर्ण है
– प्रगति पर ध्यान केंद्रित: राष्ट्रीय विकास और आर्थिक वृद्धि का उदाहरण।
– 2047 के लिए विजन का प्रतीक: भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी का मार्ग प्रशस्त।
– एकता और नवाचार का प्रतिनिधित्व करता है: सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करता है – एक भविष्योन्मुखी भारत को प्रतिबिंबित करता है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशिष्ट अतिथि
– स्वच्छता कर्मचारी (Sanitation Workers): दिल्ली के 50 सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों, जिनमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं, को उनके स्वच्छता प्रयासों के सम्मान में उनके जीवनसाथी के साथ चुना गया। प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय ने पाँच कर्मचारियों (2 पुरुष, 3 महिला) को नामांकित किया।
– आंगनवाड़ी एवं बाल-देखभाल पेशेवर : महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से 171 अतिथियों को सम्मानित किया गया, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और CCIS तथा पीएम केयर्स जैसी योजनाओं के अंतर्गत आने वाले बच्चे शामिल थे, जिन्हें जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
– पंचायत नेता : “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत” पहल के तहत प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से 210 पंचायत सदस्यों (सरपंचों और उनके जीवनसाथी या नोडल अधिकारी) की पहचान की गई।
– जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले : ताकम रेगम (अरुणाचल प्रदेश के युवा कार्यकर्ता) और उत्कृष्ट पांडे (उत्तर प्रदेश के युवा और नवोन्मेषी चंदन किसान), को उनकी सामुदायिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया
—————

—————
3. स्वतंत्रता दिवस पर अब तक का सबसे लंबा भाषण किस प्रधानमंत्री ने दिया?
Which Prime Minister gave the longest speech ever on Independence Day?
a. मनमोहन सिंह
b. इंदिरा गांधी
c. नरेंद्र मोदी
d. अटल बिहारी वाजपेई
Answer: c. नरेंद्र मोदी (15 अगस्त 2025 को 103 मिनट का भाषण)
– 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया।
– इस दौरान उन्होंने 103 मिनट का भाषण दिया।
– यह अब तक के किसी भी प्रधानमंत्री का लाल किले से दिया सबसे लंबा भाषण है।
– लाल किले पर भाषण देकर मोदी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2015 में 88 मिनट का भाषण दिया था। तब उन्होंने पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा था। नेहरू ने 1947 में 72 मिनट का भाषण दिया था।
– PM ने अपने भाषण की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर से की। इस पर 13 मिनट से ज्यादा बोले। उन्होंने आतंकवाद, सिंधु समझौता, आत्मनिर्भरता, मेड इन इंडिया, नक्सलवाद और अवैध घुसपैठियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बिना नाम लिए ट्रम्प के टैरिफ का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- भारत के किसान, पशुपालक, मछुआरे, हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। इससे जुड़ी किसी भी अहितकारी नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है। भारत, अपने किसानों, पशुपालकों, मछुआरों के संबंध में कभी भी कोई समझौता नहीं स्वीकार करेगा।
लाल किले से अब तक 3 सबसे लंबे भाषण
– नरेंद्र मोदी : 103 मिनट (वर्ष 2025)
– जवाहर लाल नेहरू : 72 मिनट (वर्ष 1947)
– इंद्र कुमार गुजराल : 71 मिनट (वर्ष 1997)
—————-
4. वर्ष 2035 तक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम डेवलप करने के लिए PM मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किस मिशन को शुरू करने का ऐलान किया?
Which mission did PM Modi announce on 79th Independence Day to develop indigenous air defense system by the year 2035?
a. इंद्रधनुष
b. द्वारिका
c. सुदर्शन चक्र
d. ब्रह्मात्र
Answer: c. सुदर्शन चक्र
– PM नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2025 को अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इसका ऐलान किया।
– उन्होंने कि भारत 2035 तक एक स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली विकसित करेगा जो न केवल दुश्मन के हमलों को बेअसर करेगी, बल्कि मज़बूती से पलटवार भी करेगी।
– कृष्ण जयंती की पूर्व संध्या पर घोषित इस मिशन को भगवान कृष्ण की पौराणिक ढाल के सम्मान में ‘सुदर्शन चक्र’ नाम दिया जाएगा।
सुदर्शन चक्र
– PM मोदी ने कहा – भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर सुदर्शन चक्र की राह चुनी है। महाभारत की लड़ाई के दौरान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में अंधेरा दिया था। तब अर्जुन ने जयद्रथ का वध करने की शपथ पूरी हुई थी। अब देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा।
– यह मिशन एक पावरफुल सिस्टम होगा। यह दुश्मन के हमले नाकाम करने के साथ दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा।
– हमें भारत के मिशन सुदर्शन के लिए मूलभूत बातें तय की हैं।
– ये पूरा आधुनिक सिस्टम, रिसर्च-डेवलमेंट देश में ही हो, देश के नागरिकों की तरफ से ही हों।
– सुदर्शन चक्र की ताकत थी, वो जहां जाना होता था, वहीं जाता था यानी प्रिसाइज था। इसके जरिए भी हम टारगेटेड तरीके से आगे बढ़ेंगे।
भारत के पास मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम
– भारत के पास वर्तमान में रूस द्वारा विकसित तीन एस-400 मिसाइल प्रणालियाँ हैं, जिन्होंने मई में ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में 15 से ज़्यादा भारतीय शहरों पर दागे गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी।
– इस ऑपरेशन के दौरान, भारत की एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली (IACCS) ने पाकिस्तान पर हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी।
– अन्य एयर डिफेंस सिस्टम : आकाश (स्वदेशी), आकाश प्राइम (स्वदेशी), स्पाइडर (इजरायल निर्मित), QR-SAM (स्वदेशी), BARAK-8 (भारत-इजरायल की संयुक्त ताकत), NASAMS-II (अमेरिका से मिलने वाला शहरों का रक्षक – खासतौर पर राष्ट्रपति भवन, संसद जैसे इलाकों के लिए)
—————
5. 79वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने किन मिशन का ऐलान किया?
Which missions did PM Modi announce on 79th Independence Day?
a. सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम, जनसांख्यिकी मिशन
b. नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स टस्क फोर्स, नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन
c. नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (1. सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम, 2. जनसांख्यिकी मिशन, 3. नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स टस्क फोर्स, 4. नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन और 5. नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन)
1) सुदर्शन चक्र डिफेंस सिस्टम
– 2035 तक भारत के नेशनल डिफेंस को मजबूत करना है। इसके तहत भारत आयरन डोम जैसे स्वदेशी डिफेंस सिस्टम को विकसित करेगा।
2) जनसांख्यिकी मिशन
– देश में इस मिशन के जरिए अवैध घुसपैठ को रोका जाएगा। हालांकि यह नहीं बताया कि इसे जमीनी तौर पर कैसे उतारा जाएगा।
– पीएम ने कहा- सोची-समझी साजिश के तहत संकट के बीज बोए जा रहे हैं। घुसपैठिए देश के नौजवानों की रोजी छीन रहे हैं, महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जब डेमोग्राफी में बदलाव होता है तो देश में संकट आ जाता है। दुनिया का कोई देश घुसपैठियों को बढ़ावा नहीं दे सकता।
3) नेक्स्ट जेन रिफॉर्म्स टास्क फोर्स
– 2047 तक विकसित भारत विजन के लिए टास्क फोर्स बनेगी। इसका गठन मौजूदा नियमों, कानूनों, नीतियों और प्रथाओं को वैश्विक परिवेश के अनुरूप बनाने के लिए किया गया है।
4) नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन
– इसका मकसद समुद्र में तेल और गैस भंडारों का पता लगाना है। समंदर में गैस और तेल के भंडार छिपे हुए हैं।
5) नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन
– ऊर्जा, उद्योग और रक्षा सेक्टर की जरूरतों के लिए 200 खनिज क्षेत्रों की खोज की जा रही है। इससे भारत डिफेंस और इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बना रहेगा।
– रक्षा, टेक्नोलॉजी, मेडिकल हो, इनकी अहम भूमिका है।
– 1200 से ज्यादा स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है। क्रिटिकल मिनरल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’
PM की अन्य प्रमुख घोषणाएं :
1) GST रिफॉर्म: इस दिवाली पर सरकार GST रिफॉर्म ला रही है। इससे आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी।
– कई तरह के टैक्स की जगह दो तरह के टैक्स होगे। पहला 5 प्रतिशत और दूसरा 18 प्रतिशत।
2) ₹1 लाख करोड़ की युवा रोजगार योजना शुरू की गई: प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना पहली बार निजी क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों को ₹15,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी।
3) वर्ष के अंत तक स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप्स: घरेलू स्तर पर निर्मित चिप्स के 2025 के अंत से पहले बाजार में प्रवेश करने की उम्मीद है , जिससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को समर्थन मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी।
4) सिंधु जल संधि की समीक्षा: सरकार भारत के जल अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संधि का पुनर्मूल्यांकन करेगी, तथा कृषि पर इसके प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की है। पीएम ने कहा, ‘देश को पता लग गया है कि सिंधु जल समझौता सही नहीं है।
5) स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य की शीघ्र प्राप्ति: भारत ने 2030 की समय-सीमा से पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50% विद्युत उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है ।
6) सशस्त्र बलों के हालिया अभियानों की सराहना: प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को स्वीकार किया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की।
—————
6. राष्ट्रपति ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आर्मी के 4 और एयरफोर्स के 9 और BSF के 2 जवानों को वीर चक्र देने का ऐलान किया, यह किस काल में दिया जाने वाला अवॉर्ड है?
On the eve of 79th Independence Day, the President announced the award of Vir Chakra to 4 Army, 9 Air Force and 2 BSF soldiers. This award is given in which period?
a. युद्धकालीन
b. शांतिकाल
c. उपरोक्त सभी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. युद्धकालीन (ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित अधिकारियों को वीर चक्र दिया गया। यह परमवीर और महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है)
सैन्य बलों को कुल 127 गैलेंट्री अवॉर्ड (युद्धकाल का तीसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान)
– कीर्ति चक्र : 4
– वीर चक्र : 15 (इनमें 13 को ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका के लिए)
– शौर्य चक्र : 16
– Bar to सेना मेडेल : 2
– सेना मेडेल : 58
– नौसेना मेडेल : 6
– वायु सेना मेडेल : 26
– सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडेल : 7
– उत्तम युद्ध सेवा मेडैल : 9
– युद्ध सेवा मेडेल : 24
देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार : युद्धकालीन और शांतिकाल
– युद्धकालीन सर्वोच्च वीरता पुस्कार : परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र
– शांतिकाल सर्वोच्च वीरता पुरस्कार : अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र
– अन्य वीरता पुरस्कार : सेना पदक, नौसेना पदक, वायु सेना पदक
‘वीर चक्र’ अवॉर्ड : एयरफोर्स (ऑपरेशन सिंदूर के लिए)
1) ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू
2) ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा
3) ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी
4) ग्रुप कैप्टन कुणाल कालरा
5) विंग कमांडर जॉय चंद्रा
6) स्क्वाड्रन लीडर सार्थक कुमार
7) स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह
8) स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक
9) फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर
‘वीर चक्र’ अवॉर्ड : आर्मी (ऑपरेशन सिंदूर के लिए)
1) कर्नल कोषंक लांबा, 302 मेडिकल रेजिमेंट
2) लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, 1988 (आई) मेडिकल बीटीवाई
3) एनबी सब सतीश कुमार, 4 डोगरा
4) रायफलमैन सुनील कुमार, 4 जेएके एलआई
‘वीर चक्र’ अवॉर्ड : BSF
1) सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज (मरणोपरांत)
2) कांस्टेबल दीपक चिंगखम
—–
कीर्ति चक्र पुरस्कार (शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान)
1) कैप्टन लालरीनावमा सैलो, 4 पैरा (विशेष बल), सेना
2) लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, सेना सेवा कोर, 1 सिक्किम स्काउट्स, सेना
3) लांस नायक मीनाची सुंदरम ए, तोपखाना रेजिमेंट, 34 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना
4) सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर, महार रेजिमेंट, 1 राष्ट्रीय राइफल्स, सेना
—–
शौर्य चक्र पुरस्कार (शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च वीरता सम्मान)
1) लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला, सेना
2) मेजर भार्गव कलिता, सेना
3) मेजर आशीष कुमार, 7 पैरा (विशेष बल), सेना
4) मेजर आदित्य प्रताप सिंह, 44 असम राइफल्स, सेना
5) असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद शफीक, 26 असम राइफल्स, सेना
6) सूबेदार शमशेर सिंह, 4 पैरा (विशेष बल), सेना
7) लांस नायक राहुल सिंह, 4 पैरा (विशेष बल), सेना
8) राइफलमैन भोज राम साहू, 3 असम राइफल्स, सेना
9) लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज प्रशरणवी, नौसेना
10) राम गोयल, नौसेना
11) विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह, वायु सेना
12) इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, MHA
13) इंस्पेक्टररामेश्वर प्रसाद देशमुख, MHA
14) कांस्टेबल / जीडी सद्दाम हुसैन एमएचए, MHA
15) कांस्टेबल / जीडी फेदा हुसैन दरम्हा, MHA
16) कांस्टेबल/जीडी संजय तिवारीम्हा, MHA
—————
7. विश्व शेर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Lion Day celebrated?
a. 08 अगस्त
b. 09 अगस्त
c. 10 अगस्त
d. 11 अगस्त
Answer: c. 10 अगस्त
– यह दिन शेर के संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने का भी प्रयास करता है।
– यह दिवस वर्ष 2013 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
– भारत के गुजरात के गिर में बड़ी संख्या में शेर बसते हैं।
– भारत सरकार ने फरवरी 2024 में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस की स्थापना की थी। इसके तहत बड़ी बिल्लियां जैसे – शेर, बाघ, तेंदुए, हिम तेंदुए, प्यूमा, जगुआर और चीता का भविष्य सुरक्षित करना है।
—————-
8. भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी (4.5 KM) मालगाड़ी का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया, इस मालगाड़ी का नाम क्या है?
Indian Railways successfully conducted the trial run of Asia’s longest (4.5 KM) freight train, what is the name of this freight train?
a. सुपर वासुकी
b. सुपर गामिनी
c. रुद्रस्त्र
d. दुरंतो
Answer: c. रुद्रस्त्र
– भारतीय रेलवे ने यह ट्रायल रन 7 अगस्त 2025 में सफलतापूर्वक किया।
– रुद्रस्त्र एशिया की सबसे सबसे लंबी मालगाड़ी है।
– यह ट्रायल रन उत्तर प्रदेश के चंदौली के गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा तक किया गया।
– इसमें 209 KM की दूरी 5 घंटे 10 मिनट में पूरी की।
– स्पीड : 40.50 KM प्रति घंटे की औसत स्पीड
मालगाड़ी के बारे में
– मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीणा ने बताया कि इस मालगाड़ी को तीन लंबी दूरी (हर एक में दो मालगाड़ी) के रैक जोड़कर तैयार किया गया है।
– मालगाड़ी नाम : रुद्रस्त्र
– मालगाड़ी की लम्बाई : 4.5 KM
– कितने डिब्बे : 354 डिब्बे या वैगन
– एक वैगन में 72 टन माल लदा था
– आगे दो इंजन लगे थे। हर 59 बोगियों के बाद हर रैक के साथ एक इंजन लगा था। कुल सात इंजन लगे थे।
इससे क्या फायदा होगा?
– इससे माल परिवहन और लोडिंग तेज होगी।
– इससे संसाधनों और समय की बचत होगी।
– पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) डिवीजन द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाना है।
—————
9. किस राज्य के तत्कालीन राज्यपाल एल. गणेशन का निधन 15 अगस्त 2025 को हो गया?
The then Governor of which state L. Ganesan passed away on 15 August 2025?
a. मेघालय
b. नागालैंड
c. बिहार
d. केरल
Answer: b. नागालैंड (12 फरवरी, 2023 को नगालैंड राज्यपाल बने थे।)
– नागालैंड के तत्कालीन राज्यपाल और तमिलनाडु के पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता एल. गणेशन का 15 अगस्त, 2025 को चेन्नई में निधन हो गया।
– वे 80 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले वह बाथरूम में गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
– उनके निधन पर नागालैंड में 7 दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि वो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे
और किन राज्यों के राज्यपाल रहे?
– नागालैंड के अलावा वे मणिपुर राज्यपाल रह चुके थे और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके थे।
– वह आरएसएस में प्रचारक थे।
– 2017 में, तत्कालीन सांसद नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद, गणेशन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।
किस संगीत के गहरे प्रशंसक थे
– तंजावुर, तमिलनाडु जिले के मूल निवासी, गणेशन कर्नाटक संगीत के गहरे प्रशंसक थे और तिरुवैयारु में होने वाले वार्षिक त्यागराज आराधना में ज़रूर जाते थे।
—————
10. इंडियन ओपन 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर में महिला की भाला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल किसने जीता?
Who won the gold medal in the women’s javelin throw event at the Indian Open 2025 World Athletics Bronze Level Continental Tour?
a. दीपिका
b. अन्नु रानी
c. एन डी एल हताराबाग लेका
d. यासमीन खान
Answer: b. अन्नु रानी
– उन्होंने 62.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया, जिससे श्रीलंका की एनडीएल हताराबाग लेका (56.27 मीटर) और भारत की दीपिका (54.20 मीटर) को आसानी से पीछे छोड़ दिया।
इवेंट के बारे में
– इवेंट : इंडियन ओपन 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेवल कॉन्टिनेंटल टूर
– भारत पहली बार वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर ब्रॉन्ज लेवल (श्रेणी C) की मेजाबानी कर रहा है।
– आयोजन कहां : कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर, ओडिशा
– कब : 10 अगस्त 2025
– एक दिवसीय प्रतियोगिता में 17 देशों के 150 से ज्यादा एथलीटों ने 19 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। अवॉर्ड प्राइस 25000 अमेरिकी डॉलर।
– इसमें 90 से ज्यादा प्रतिभागी भारत से थे, बाकि अन्य देशों से।
—————
11. किस राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य शिक्षा नीति – स्कूली शिक्षा जारी की और दो भाषा फॉर्मूला को दोहराया?
Which state’s Chief Minister MK Stalin released the State Education Policy – School Education and reiterated the two language formula?
a. हरियाणा
b. बिहार
c. केरल
d. तमिलनाडु
Answer: d. तमिलनाडु
– तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने 8 अगस्त 2025 को तमिलनाडु राज्य शिक्षा नीति – स्कूली शिक्षा जारी की और राज्य की द्वि-भाषा नीति , जिसमें केवल तमिल और अंग्रेजी पढ़ाने की बात कही।
– स्टालिन ने कहा कि यह नीति राज्य की खास पहचान को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
– इसका मकसद छात्रों को भविष्य के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ तैयार करना है और छात्रों को सोचने, कार्य करने में मदद करना है। इसके अलावा छात्रों को रचनात्मक बनाना, शिक्षा को शारीरिक प्रशिक्षण से जोड़ना और तमिल भाषा के महत्व पर ज़ोर देना है।
तमिलनाडु के राज्यपाल : आर एन रवि
राजधानी : चेन्नई
—————
12. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Youth Day celebrated?
a. 14 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 17 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: b. 12 अगस्त
2025 की थीम
– सतत विकास लक्ष्यों और उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्यवाहियाँ
– Local Youth Actions for the SDGs and Beyond
– समाज में युवाओं के विकास और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दुनिया भर में 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
– इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी।
—————
13. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने किस भारतीय खिलाड़ी को नौ मानसिक स्वास्थ्य राजदूतों में से एक नियुक्त किया?
Which Indian athlete has been appointed as one of the nine mental health ambassadors by the International Olympic Committee (IOC)?
a. राकेश पाल
b. नीरज चोपड़ा
c. अंजू बॉबी जॉर्ज
d. अभिनव बिंद्रा
Answer: d. अभिनव बिंद्रा

– निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को 15 अगस्त 2025 को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) का मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किया गया।
– वह भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडेल विजेता हैं।
– 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा लंबे समय से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के पक्षधर रहे हैं।
– IOC के बयान के अनुसार, अभिनव बिंद्रा ‘खेल को सभी के लिए एक स्वस्थ स्थान बनाने के मिशन में अपना गहरा अनुभव लाएंगे।’
IOC के 9 मानसिक स्वास्थ्य राजदूत
1) भारत के अभिनव बिंद्रा
2) ब्रिटिश पोल वॉल्टर होली ब्रैडशॉ
3) हांगकांग चीन के कैमिली चेंग
4) ब्राजील के ब्रूनो फ्रेटस (दोनों तैराक)
5) अमेरिकी फिगर स्केटर ग्रेसी गोल्ड
6) आइवरी कोस्ट के ट्रैक एवं फील्ड स्टार मैरी-जोसी ता लू-स्मिथ
7) पापुआ न्यू गिनी के तैराकी दिग्गज रयान पिनी
8) दक्षिण अफ्रीकी धावक अकानी सिम्बाइन
9) अफगानी साइकिलिस्ट मासोमा अली जादा
—————
14. किस राज्य ने ‘नारी अदालत’ का शुभारंभ किया?
Which state launched ‘Nari Adalat’?
a. नागालैंड
b. सिक्किम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. असम
Answer: b. सिक्किम
– मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 10 अगस्त 2025 को रोंगपो में पहले अम्मा सम्मान दिवस के अवसर पर ‘नारी अदालत’ का शुभारंभ किया।
उद्देश्य
– ‘नारी अदालत’ का उद्देश्य महिलाओं को उन विवादों और सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए सशक्त बनाना है जो उन्हें सीधे प्रभावित करते हैं।
– ‘नारी अदालत’ का मुख्य उद्देश्य एक सहायक, भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है जहाँ विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जा सके।
– यह पारिवारिक मतभेदों, गैर-गंभीर घरेलू हिंसा के मामलों, वैवाहिक समस्याओं आदि जैसे छोटे-मोटे विवादों पर केंद्रित है। – नियमित अदालतों के विपरीत, जिनमें औपचारिक कानूनी प्रक्रियाएँ, आधिकारिक न्यायाधीश और लंबी प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं, ‘नारी अदालत’ लचीले और संवाद-आधारित तरीके से काम करती है।
—————
15. भारत की हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन के नाम पर प्रधानमंत्री ने एम.एस.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार की घोषणा की, ये किस क्षेत्र में दिया जाएगा?
Prime Minister announced the M.S.S. Swaminathan Award in the name of M.S. Swaminathan, the father of India’s green revolution. It will be given in which field?
a. खाद्य के लिए
b. खाद्य और शांति के लिए
c. शांति के लिए
d. खाद्य और कृषि के लिए
Answer: b. खाद्य और शांति के लिए
– नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2025 को दिल्ली में आयोजित एम.एस.सी. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ये घोषणा की।
– इस पुरस्कार का उद्देश्य वैश्विक, खाद्य सुरक्षा और सतत कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान को सम्मानित करना है।
– स्वामीनाथन का 23 सितंबर 2023 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– उन्हें 2024 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। – उनके योगदान ने 1960 और 1970 के दशक की हरित क्रांति के दौरान भारत को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी।
—————
16. अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (इंटरनेशनल लेफ्ट-हेंडर्स डे) कब मनाया जाता है?
When is International Left-Handers Day celebrated?
a. 13 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 11 अगस्त
d. 10 अगस्त
Answer: a. 13 अगस्त
– अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस हर वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है।
– यह बाएं हाथ के व्यक्तियों की विशिष्टता और मतभेदों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
– यह दिवस पहली बार 1976 में लेफ्टहैंडर्स इंटरनेशनल, इंक. के संस्थापक डीन आर कैंपबेल द्वारा मनाया गया था।
—————
17. भारतीय वायुसेना अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कितने विमान मार गिराए जाने का जानकारी एक कार्यक्रम में दी?
In a programme, the Indian Air Force chief gave information about how many Pakistani aircraft were shot down in Operation Sindoor?
a. 4 विमान
b. 5 विमान
c. 6 विमान
d. 7 विमान
Answer: c. 6 विमान (5 फाइटर जेट और एक निगरानी विमान)
– एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने अगस्त 2025 को कहा कि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान और एक बड़ा विमान मार गिराया था।
– एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इन्हें लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया, जो भारत द्वारा सतह से हवा में मार गिराने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
– उन्होंने एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे स्मृति व्याख्यान के दौरान यह बात कही।
– उन्होंने कहा, हमें एडब्ल्यूसी हैंगर में कम से कम एक एडब्ल्यूसी (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) और कुछ एफ-16 लड़ाकू विमानों के मौजूद होने के संकेत मिले, जिनका वहां रखरखाव किया जा रहा था।
– हमारे पास पांच लड़ाकू विमान मार गिराने की पुष्ट जानकारी है, साथ ही एक बड़ा विमान भी ढेर किया गया है, जो कि सामान्य विमान या एडब्ल्यूसी हो सकता है।
– एडब्ल्यूसी का मतलब एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम है। यह एक विशेष प्रकार का विमान होता है, जिसमें शक्तिशाली रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे होते हैं।
– एयर चीफ मार्शल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सरकार की स्पष्ट राजनीतिक इच्छाशक्ति को दिया।
ऑपरेशन सिंदूर
– यह भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ढांचों पर एक संयुक्त हवाई अभियान था, जिसका कोडनाम था – ऑपरेशन सिंदूर. – इसे 6–7 मई 2025 की रात के दौरान अंजाम दिया गया।
– इस दौरान लक्षित ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के शिविर शामिल थे।
– यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब था, जिसमें 26 भारतीय नागरिक (जिसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल) की जान गई थी।
—————
18. विश्व हाथी दिवस (World Elephant Day) कब मनाया जाता है?
When is World Elephant Day celebrated?
a. 12 अगस्त
b. 10 अगस्त
c. 09 अगस्त
d. 08 अगस्त
Answer: a. 12 अगस्त
– इस दिवस का उद्देश्य एशियाई व अफ्रीकी हाथियों के बारे में बताने या जागरूकता फैलाना है।
– यह 12 अगस्त 2012 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गज दिवस के रूप में मनाया गया था।
– दुनियाभर के एशियाई हाथियों में सबसे ज्यादा 60 प्रतिशत हाथी भारत में ही है।
– देश में पहली बार 2017 में हाथियों की गणना हुई थी, तब 30000 हाथी जंगलों में रह रहे थे।
—————
19. थाईलैंड और किस देश के बीच सीमा विवाद के युद्धविराम पर सहमति बनी?
A ceasefire was agreed upon in the border dispute between Thailand and which country?
a. म्यांमार
b. कंबोडिया
c. थाईलैंड
d. लाओस
b. कंबोडिया
– दोनों देशों के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर 28 जुलाई को शांति वार्ता हुई।
– यह वार्ता संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीन की भागीदारी के साथ आयोजित की गई थी।
– मलेशिया के पुत्राजया शहर में कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के बीच हुई बैठक के बाद, थाईलैंड और कंबोडिया बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
कितने लोग विस्तापित हुए
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार 24 से 28 जुलाई के बीच दोनों देशों के बीच ऐसा संघर्ष हुआ, जो दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में सबसे भीषण लड़ाई थी।
– इसमें भारी तोपखाने और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ। इस हिंसा में कम से कम 43 लोगों की जान गई और करीब 3 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
हिंदू मंदिर को लेकर विवाद
– थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 24 जुलाई, 2025 को प्रीह विहार मंदिर और ता मुएन थॉम मंदिर को लेकर सीमा पर संघर्ष हुआ, जिसमें कई लोग मारे गए।
– हालांकि दोनों देश 28 जुलाई, 2025 को युद्धविराम पर सहमत हुए, जो उसी दिन आधी रात से लागू हो गया।
कंबोडिया और थाईलैंड युद्ध का मुख्य कारण
– दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर विवाद का मुख्य कारण एक पुराना मंदिर है, जिसे प्रीह विहार मंदिर कहा जाता है।
– यह मंदिर कंबोडिया में है, लेकिन थाईलैंड भी इस पर अपना हक जताता है।
– 1962 में अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फैसला दिया कि यह मंदिर कंबोडिया का है, लेकिन थाईलैंड ने इस फैसले को पूरी तरह नहीं माना।
– बीते वर्षों में इस विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कई बार झड़पें हो चुकी हैं, जिनमें सैनिकों और आम लोगों की जान गई है।
– 2008 में जब कंबोडिया ने इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर बनाने की कोशिश की, तो थाईलैंड में इसका जोरदार विरोध हुआ।
थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– किंग : वजीरालोंगकोर्न (राम x) {चक्रि वंश के राजा, थाईलैंड एक बौद्ध-बहुल देश है, लेकिन उसकी शाही परंपराएँ हिंदू धर्म से भी प्रभावित हैं। हालांकि खुद राजा बौद्ध धर्म को मानते हैं}
– निलंबित PM : पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा (अगस्त 2024 में PM बनी थी।)
– कार्यवाहक PM : फुमथाम वेचायाचाई
– मुद्रा : थाई बहत
– भाषा : थाई
– आबादी : 71.62 मिलियन (2025)
– पड़ोसी देश : म्यांमार, लाओस, कंबोडिया, मलेशिया
कंबोडिया
– राजधानी : नोम पेन्ह
– सम्राट : नोरोदोम सिहामोनी
– प्रधानमंत्री : हुन मानेट
– मुद्रा : रील
– भाषा : खमेर
—————
20. विश्व अंगदान दिवस (Organ Donation Day) कब मनाया जाता है?
When is World Organ Donation Day celebrated?
a. 14 अगस्त
b. 13 अगस्त
c. 12 अगस्त
d. 11 अगस्त
Answer: b. 13 अगस्त
2025 की थीम
– कॉल का उत्तर देना
– Answering The Call
– अंग दान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है।
अंगदान दिवस 2024: इतिहास और महत्व
– अंग प्रत्यारोपण का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से ही चला आ रहा है, जिसमें इसके विकास के महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं।
– पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण 1954 में हुआ था , जब रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने समान जुड़वां भाई को किडनी दान की थी, जो डॉ. जोसेफ मरे द्वारा की गई एक अभूतपूर्व प्रक्रिया थी।
नोट : भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 27 नवंबर को मनाया जाता है।



