14 & 15 October 2025 करेंट अफेयर्स – प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 14 & 15 अक्‍टूबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. Gen-Z के प्रदर्शन से हिंद महासागर के किस देश के राष्‍ट्रपति को विदेश भागना पड़ा और सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया?
Due to the protests of Gen-Z, the President of which Indian Ocean country had to flee abroad and the army seized power?

a. मालदीव
b. सेशेल्‍स
c. मेडागास्‍कर
d. मॉरीशस

Answer: c. मेडागास्‍कर

– मेडागास्‍तर में 14 अक्‍टूबर 2025 को सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया।
– दरअसील यहां अक्‍टूबर 2025 में Gen-Z युवाओं का प्रदर्शन और विद्रोह व्‍यापक होकर पूर्ण सैन्‍य विद्रोह में बदल गया।
– राष्ट्रीय असेंबली (संसद) में महाभियोग प्रस्‍ताव आने पर राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन ने राष्ट्रीय असेंबली को ही भंग कर दिया। इसके बावजूद महाभियोग प्रस्‍ताव पारित हो गया।
– दरअसल, 51 वर्षीय राष्ट्रपति ने पद छोड़ने की बढ़ती मांग को अस्वीकार कर दिया था और द्वीप राष्ट्र में कई सप्ताह तक चले सरकार विरोधी सड़क प्रदर्शनों के बाद वे छिप गए थे।
– संसद भंग होने के बाद सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया।
– इसके बाद राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन देश छोड़कर चले गए।

जिस सैन्‍य अधिकारी की वजह से राष्‍ट्रपति बने, उसी ने हटाया
– कैपसैट सैन्य इकाई के प्रमुख कर्नल माइकल रेंड्रियानिरीना ने एक सरकारी भवन में एक बयान पढ़ने के बाद कहा, “हमने सत्ता पर कब्जा कर लिया है।”
– उन्होंने कहा कि इकाई सेना, जेंडरमेरी और राष्ट्रीय पुलिस के अधिकारियों की एक समिति गठित करेगी।
-उन्होंने कहा, “साथ ही, कुछ दिनों बाद हम एक नागरिक सरकार स्थापित करेंगे।”
– दरअसल, कैपसैट ने 2009 के तख्तापलट में प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसके कारण राजोइलिना पहली बार सत्ता में आये थे।

सत्‍ता नहीं छोड़ना चाह रहे थे एंड्री राजोइलिन
– मेडागास्‍कर में देशव्‍यापी प्रदर्शन के बावजूद राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन सत्‍ता नहीं छोड़ना चाह रहे थे।
– इस वजह से उन्‍होंने प्रधानमंत्री बदल दिया था।
– पूर्व सैन्य जनरल रूपिन फोर्टुनैट ज़ाफिसम्बो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

मेडागास्‍कर में जेन-जी प्रदर्शन की वजह क्‍या है?
– बुनियादी सेवाओं की विफलता : बिजली और पानी की अनियमितता और कटौती ने रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित कर दिया। (लघु-अवधि में भी यह प्रत्यक्ष जनस्वास्थ्य, शिक्षा, आवागमन आदि पर असर डाल सकती है)
– नियोजन और प्रबंधन की कमजोरी : राष्ट्रीय जल एवं बिजली कंपनी (Jirama) जैसी संस्थाओं की अक्षमता और संसाधनों की कमी ने इस संकट को बढ़ाया।
– युवाओं की सक्रियता और सामाजिक संवेदनशीलता
सोशल मीडिया और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से युवाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रेरणा स्रोत — नेपाल और केन्या में हुई “Gen Z आंदोलन” — जैसा प्रदर्शन युवा आंदोलन मॉडल बन गया।
– राजनीतिक असंतोष, भ्रष्टाचार और गरीबी : लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक पिछड़ेपन, सामाजिक न्याय की कमी और सत्ता में शोषण-असंतुलन इस विस्फोटक घटना की पूर्वभूमि प्रस्तुत करते हैं।

मेडागास्कर
– राष्ट्रपति : एंड्री राजोइलिना
– राजधानी: एंटानानारिवो
– मुद्रा: मालागासी एरियरी
– आबादी : 3.19 करोड़

—————
2. सेशेल्स के नए राष्ट्रपति का नाम बताइए, जो अक्टूबर 2025 में चुने गए?
Name the new President of Seychelles, who was elected in October 2025?

a. फ्लेवियन जौबर्ट
b. पैट्रिक हर्मिनी
c. नादिर हसन
d. पैट्रिशिया फ्रैंकोर्ट

Answer: b. पैट्रिक हर्मिनी (यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं)

– पैट्रिक हर्मिनी ने 11 अक्टूबर 2025 को हुए मतदान में नेता वेवल रामकलावन को हराकर सेशेल्स में राष्ट्रपति चुनाव जीता।
– उन्हें 52.7% वोट मिले, जबकि वेवल रामकलावन को 47.3% वोट मिले।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्मिनी को राष्‍ट्रपति पद की बधाई।
– पैट्रिक हर्मिनी ने वर्ष 2020 में सत्ता खोने से पहले चार दशकों तक देश का नेतृत्व किया था।

सेशेल्स के बारे में
– सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका से दूर, हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
– राजधानी: विक्टोरिया
– मुद्रा : सेशेल्स रुपया
– भाषाएँ: फ्रेंच, सेशेल्स क्रियोल, अंग्रेजी
– आबादी : लगभग 132,779 (2025 अनुमान)

————–
3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ 2025 का आयोजन कहां हुआ?
Where was the joint military exercise ‘Austrahind’ 2025 between India and Australia held?

a. पर्थ
b. मेलबर्न
c. मुंबई
d. कोच्चि

Answer: a. पर्थ (ऑस्‍ट्रेलिया)

– यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 से 26 अक्‍टूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित हुआ।
– इसमें भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली एक टुकड़ी ने भाग लिया।
– इसका नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन ने किया।
– सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ का चौथा संस्‍करण था। तीसरा संस्‍करण महाराष्‍ट्र में हुआ था।
– यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

—————
4. भारतीय विदेश सेवा (इंडियन फॉरेन सर्विस) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Foreign Service Day celebrated?

a. 06 अक्टूबर
b. 07 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 09 अक्टूबर

Answer: d. 09 अक्टूबर

– इस दिवस को वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है।
– 09 अक्टूबर 1946 को इंडियन फॉरेन सर्विस स्थापित की गई थी, इसी को मनाने के लिए यह दिन सेलीब्रेट किया जाता है।


—————
5. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of Economics?

a. जोएल मोकिर
b. फिलिप अघियन
c. पीटर हॉविट
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट)

– जोएल मोकिर : नीदरलैंड
– फिलिप अघियन : फ्रांस
– पीटर हॉविट : कनाडा

क्‍यों मिला अवॉर्ड
– अवॉर्ड का आधा हिस्सा जोएल मोकिर को “तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने” के लिए मिला।
– जबकि शेष आधा हिस्सा फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को “रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास” के सिद्धांत के लिए मिला।

क्यों दिया गया? (विनर्स का कंट्रीब्यूशन)
– जोएल मोकीर : नीदरलैंड में जन्‍मे USA के हिस्टोरिकल इकोनॉमिस्ट : उन्होंने हिस्टोरिकल सोर्सेज (जैसे इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन के डॉक्स) यूज करके दिखाया कि सोशल, कल्चरल, और इंस्टीट्यूशनल फैक्टर्स कैसे इनोवेशन को प्रोमोट करते हैं। उनका वर्क बताता है कि 18th सेंचुरी में ब्रिटेन की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन क्यों हुई—ज्ञान का स्प्रेड और इंस्टीट्यूशंस की रोल मेन थी।
– फिलिप एगियन (फ्रांस) और पीटर हॉविट (कनाडा): 1990 के दशक में उन्होंने थ्योरेटिकल मॉडल बनाया, जो एक्सप्लेन करता है कि इनोवेशन कैसे सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ का बेस बनता है। उनका “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” मॉडल जोसेफ शुम्पीटर के आइडियाज पर बेस्ड है—नई टेक पुरानी जॉब्स/प्रोडक्ट्स को किल करती है लेकिन ओवरऑल प्रोडक्टिविटी अप करती है।

पुरस्‍कार का बंटवारा इस तरह हुआ –

आधा पुरस्कार (½) — जोएल मोकियर को मिला है।
– कारण: उन्होंने यह बताया कि तकनीकी प्रगति (Technological Progress) के माध्यम से दीर्घकालिक आर्थिक विकास (Sustained Growth) के लिए कौन-कौन से पूर्व शर्तें (Prerequisites) ज़रूरी हैं।

बाकी आधा पुरस्कार (½) — फिलिप एगिऑन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से दिया गया है।
– कारण: उन्होंने “Creative Destruction” के माध्यम से लगातार आर्थिक विकास के सिद्धांत (Theory of Sustained Growth) को समझाया।

—————
6. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 2025 का नोबेल पुरस्‍कार मिला, तो इनमें से जोएल मोकिर को किस रिसर्च के लिए विजेता चुना गया?
Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt received the 2025 Nobel Prize in Economics. For which research was Joel Mokyr chosen as the winner?

a. वित्तीय बाजारों में जोखिम प्रबंधन पर उनके योगदान के लिए
b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए
c. आर्थिक स्थिरता और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर उनके शोध के लिए
d. क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” (रचनात्मक विनाश) सिद्धांत के के लिए

Answer: b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए

जोएल मोकीर
– दरलैंड में जन्‍मे USA के हिस्टोरिकल इकोनॉमिस्ट
– उन्होंने हिस्टोरिकल सोर्सेज (जैसे इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन के डॉक्स) यूज करके दिखाया कि सोशल, कल्चरल, और इंस्टीट्यूशनल फैक्टर्स कैसे इनोवेशन को प्रोमोट करते हैं। उनका वर्क बताता है कि 18th सेंचुरी में ब्रिटेन की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन क्यों हुई—ज्ञान का स्प्रेड और इंस्टीट्यूशंस की रोल मेन थी।
– उदाहरण: अप्रेंटिसशिप्स (ट्रेनिंग प्रोग्राम्स) ने इंग्लैंड की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन पावर्ड की

—————
7. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 2025 का नोबेल पुरस्‍कार मिला, तो इनमें से फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को किस रिसर्च के लिए विजेता चुना गया?
Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt received the 2025 Nobel Prize in Economics. Out of these, Philippe Aghion and Peter Howitt were chosen as winners for which research?

a. वित्तीय बाजारों में जोखिम प्रबंधन पर उनके योगदान के लिए
b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए
c. आर्थिक स्थिरता और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर उनके शोध के लिए
d. रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए

Answer: d. रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए

फिलिप एगियन (फ्रांस) और पीटर हॉविट (कनाडा)
– 1990 के दशक में उन्होंने थ्योरेटिकल मॉडल बनाया, जो एक्सप्लेन करता है कि इनोवेशन कैसे सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ का बेस बनता है।
– उनका “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” मॉडल जोसेफ शुम्पीटर के आइडियाज पर बेस्ड है—नई टेक पुरानी जॉब्स/प्रोडक्ट्स को किल करती है लेकिन ओवरऑल प्रोडक्टिविटी अप करती है।

आम जीवन में इसका महत्व
– उत्पादकता और नौकरियां: उदाहरण के तौर पर स्मार्टफोन, ऑनलाइन शॉपिंग या इलेक्ट्रिक वाहन जैसी चीजें पुरानी तकनीकों (जैसे लैंडलाइन या पेट्रोल कारें) को बदलती हैं, जिससे नई नौकरियां पैदा होती हैं। लेकिन यह “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” बेरोजगारी भी ला सकता है, इसलिए सरकारों को रीस्किलिंग (पुन: कौशल विकास) पर ध्यान देना पड़ता है।

—————
8. वर्ष 2025 में विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया गया?
When was World Sight Day celebrated in the year 2025?

a. 7 अक्टूबर
b. 8 अक्टूबर
c. 9 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: d. 10 अक्टूबर

2025 की थीम
– अपनी आँखों से प्यार करें।
– Love Your Eyes

– विश्व दृष्टि दिवस मनाने का उद्देश्य दृष्टि दोष और अंधेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

—————
9. प्रादेशिक सेना का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Raising Day of Territorial Army celebrated?

a. 10 अक्टूबर
b. 09 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 07 अक्टूबर

Answer: b. 09 अक्टूबर

– 09 अक्टूबर 2024 को देश भर में इसका 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
– 09 अक्टूबर, 1949 को भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी द्वारा Territorial Army की स्थापना की स्मृति में इस दिवस को मनाया जाता है।

—————
10. भारत का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूजियम किस शहर में शुरू किया गया है?
India’s first Semiconductor Innovation Museum has been launched in which city?

a. मद्रास
b. हैदराबाद
c. मुंबई
d. बैगलुरू

Answer: b. हैदराबाद

– टी-चिप ने देश का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूजियम लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य चिप-निर्माण क्षेत्र में अग्रणी प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का प्रदर्शन करना है।
– 12 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में इसका उद्घाटन पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया।
– इस म्‍यूजियम को IIT हैदराबाद के छात्रों और रिसचर्स की मदद से तैयार किया गया है।

टी-चिप (प्रौद्योगिकी चिप नवाचार कार्यक्रम)
– तेलंगाना, भारत में एक मजबूत अर्धचालक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक पहल शुरू की गई।

—————
11. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत किन तीन बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता?
Which three ports have been recognised as Green Hydrogen Hubs by the Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) under the National Green Hydrogen Mission?

a. चेन्नई पोर्ट (तमिलनाडु), मोरमुगाओ पोर्ट (गोवा), परादीप पोर्ट (ओडिशा)
b. मुंद्रा पोर्ट (गुजरात), धामरा पोर्ट (ओडिशा), कोचीन पोर्ट (केरल)
c. चेन्नई पोर्ट (तमिलनाडु), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), परादीप पोर्ट (ओडिशा)
d. दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), पारादीप पोर्ट (ओडिशा)

Answer: d. दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), परादीप पोर्ट (ओडिशा)

1) दीनदयाल पोर्ट, कांडला (गुजरात)
2) वीओ चिदंबरनार पोर्ट, थूथुकुडी (तमिलनाडु)
3) पारादीप पोर्ट, पारादीप (ओडिशा)

ग्रीन हाइड्रोजन हब
– राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनने का लक्ष्य है।
– इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाया जा रहा है।
– इन हब का उपयोग साफ हाइड्रोजन का उत्पादन, भंडारण, परिवहन और विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किया जाएगा, जैसे कि शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, उर्वरक और रिफाइनिंग।
– भारत सतत विकास के पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के बारे में
– लॉन्च तिथि: 4 जनवरी 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित, जो 23 जनवरी 2023 को औपचारिक रूप से अधिसूचित हुआ।
– यह मिशन भारत की जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रीन हाइड्रोजन व ग्रीन अमोनिया के हब के रूप में उभरने में मदद करेगा।
– यह मिशन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
– यह मिशन भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात में वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य रखता है, जिससे अर्थव्यवस्था का डीकार्बनाइजेशन हो सके, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को गति मिले।

नोट – भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक है।
– भारत, वैश्विक हरित हाइड्रोजन बाजार के 10 प्रतिशत पर कब्जा करने का लक्ष्य रखता है, जिसके चालू दशक के अंत तक 100 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंचने की उम्मीद है।

—————
12. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of the Girl Child celebrated?

a. 11 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 09 अक्टूबर
d. 08 अक्टूबर

Answer: a. 11 अक्टूबर

वर्ष 2025 की थीम
– मैं जो लड़की हूँ, मैं जो बदलाव लाती हूँ: संकट की अग्रिम पंक्ति में लड़कियाँ
– The girl I am, the change I lead: Girls on the frontlines of crisis

– अंतराराष्ट्रीय बालिका दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2011 में की थी।
– पहली बार 11 अक्टूबर 2012 में मनाया गया।
– इस दिन उन समस्याओं को रोशनी में लाया जाता है, जो कम उम्र की बच्चियों को एक अच्छा जीवन पाने में बाधक बनती है।

नोट – राष्ट्रीय बालिका दिवस – 24 जनवरी

—————
13. आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Disaster Risk Reduction observed?

a. 10 अक्टूबर
b. 11 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर

Answer: d. 13 अक्टूबर

2025 की थीम
– आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि लचीलेपन के लिए धन जुटाएँ
– Fund Resilience, Not Disasters

Note: Resilience (लचीलापन / दृढ़ता) का अर्थ है — कठिनाइयों, झटकों या विपरीत परिस्थितियों से जल्दी उबरने की क्षमता।

– 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस की शुरुआत की गई थी।
– आपदा न्यूनीकरण के जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है।

—————
14. स्तन कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is Breast Cancer Awareness Day observed?

a. 10 अक्टूबर
b. 11 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर

Answer: d. 13 अक्टूबर

2025 की थीम
– हर कहानी अनोखी है, हर यात्रा मायने रखती है।
– Every Story is Unique, Every Journey Matters.

– इस दिवस का उद्देश्य स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समय रहते इसका पता लगाने और उपचार को बढ़ावा देना है।
– 2000 के दशक की शुरुआत में स्थापित यह दिवस इस बीमारी से प्रभावित लोगों को सम्मानित करता है और बेहतर परिणामों के लिए नियमित जांच और शिक्षा के महत्व पर जोर देता है।

—————
15. स्तन कैंसर जागरूकता माह कब मनाया जाता है?
When is Breast Cancer Awareness Month observed?

a. जून
b. अगस्‍त
c. अक्‍टूबर
d. दिसंबर

Answer: c. अक्‍टूबर

2025 की थीम
– हर कहानी अनोखी है, हर यात्रा मायने रखती है।
– Every Story is Unique, Every Journey Matters.

थीम के बारे में व्‍याख्‍या
– स्तन कैंसर का हर निदान व्यक्तिगत होता है। हर निदान के पीछे एक कहानी छिपी होती है—साहस, दृढ़ता और आशा की। यह थीम हमें याद दिलाती है कि स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है, और हर यात्रा करुणा, सम्मान और समर्थन की हकदार होती है।

कैंसर की वैश्विक चुनौती
– स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में सबसे ज़्यादा पाया जाने वाला कैंसर है।
– 2022 में, लगभग 23 लाख महिलाओं में इस बीमारी का निदान हुआ और 6,70,000 अन्य महिलाओं की इस बीमारी से मृत्यु हो गई।
– ये सिर्फ़ संख्याएँ नहीं हैं, बल्कि माताएँ, बहनें, बेटियाँ और दोस्त हैं जो आशा और सम्मान की पात्र हैं।
– जहाँ उच्च आय वाले देशों में पाँच साल की जीवित रहने की दर 90% से ज़्यादा है, वहीं भारत में यह आँकड़ा घटकर 66% और दक्षिण अफ्रीका में 40% रह जाता है।
– ये असमानताएँ प्रारंभिक पहचान, समय पर निदान और प्रभावी उपचार तक असमान पहुँच के कारण हैं।
– अगर यही रुझान जारी रहा, तो 2050 तक इस बीमारी की घटनाओं और मृत्यु दर में 40% की वृद्धि होने का अनुमान है, इसलिए तत्काल और समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है।
– वास्तव में, एक महिला कहाँ रहती है, यह इस बात पर निर्भर नहीं करना चाहिए कि वह जीवित रहेगी या नहीं।


PDF Download: Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *