Daily Current Affairs, Current Affairs 15 October 2020, Current Affairs 15 October, Current Affair 15 October 2020 Question, 14 October 2020 Current Affairs, Current Affairs 13 October 2020,

यह 13, 14 & 15 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस राज्‍य ने सरकारी नौकरियों में राज्‍य की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. बिहार
d. पंजाब

Answer: d. पंजाब

– पंजाब सरकार की कैबिनेट ने 14 अक्‍टूबर को यह फैसला किया।
– मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
– नए बदलावों के तहत पंजाब में अब सरकारी नौकरी और निगम, बोर्डों में ग्रुप ए, बी, सी और डी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
– इसके लिए पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों का आरक्षण) नियमों 2020 को मंजूरी दी।
– महिलाओं को यह आरक्षण केवल पंजाब के निवासियों को ही मिलेगा। अन्‍य राज्‍यों की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ नहीं उठा पाएंगी।

कैबिनेट ने राज्‍य रोजगार योजना 2020-22 को मंजूरी दी
– सरकारी विभागों, बोर्डों व निगमों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए इस योजना को राज्‍य कैबिनेट ने पास किया है।
– इसके तहत पंजाब में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है।

कैबिनेट के अन्‍य फैसले
– झुग्गी झोपड़ी वालों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए ‘पंजाब बिल डवैलअरज़ (प्रोप्रायटरी रायटस) एक्ट, 2020 के नियमों को नोटिफिकेशन करने की भी मंजूरी दे दी।

पंजाब
सीएम – अमरिंदर सिंह
राजधानी – चंडीगढ़
राज्‍यपाल – बीपी सिंह बदनौर

—————————————–
2. किस सरकार ने राज्‍य संचालित तमाम मदरसों को बंद करने का ऐलान किया है?

a. केंद्र सरकार
b. पंजाब सरकार
c. असम सरकार
d. उत्‍तर प्रदेश सरकार

Answer: c. असम सरकार

– राज्य के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि नवंबर में सभी राज्य संचालित मदरसों को बंद करने के बारे में एक अधिसूचना जारी की जाएगी।
– उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 100 संस्कृत स्कूल भी बंद हो जाएंगे।
– शिक्षा मंत्री का कहना है कि – “सभी राज्य संचालित मदरसों को नियमित स्कूलों में परिवर्तित किया जाएगा या कुछ मामलों में शिक्षकों को राज्य संचालित स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा और मदरसों को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए नवंबर में एक अधिसूचना जारी की जाएगी।”
– मदरसे शैक्षिक संस्थान हैं, जहां कुरान और इस्लामी पवित्र कानून को गणित, व्याकरण, कविता और इतिहास के साथ पढ़ाया जाता है.

समाचार एजेंसी ANI को दिए एक बयान में सरमा ने कहा- “मेरी राय में, कुरान की शिक्षा सरकारी धन की कीमत पर नहीं हो सकता है. अगर हमें ऐसा करना है तो हमें बाइबल और भगवद् गीता दोनों को भी सिखाना चाहिए. इसलिए हम एकरूपता लाना चाहते हैं और इस प्रथा को रोकना चाहते हैं.’

कितने मदरसे राज्‍य द्वारा संचालित हैं?
– असम में राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (एसएमईबी) के अनुसार, असम में 614 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं।
– जबकि 900 निजी तौर पर चलाए जाते हैं, ज्यादातर जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा।
– असम में 1780 में मदरसा शिक्षा प्रणाली शुरू हुई, असम शिक्षा अधिनियम, 1957 के तहत संस्कृत शिक्षा आधिकारिक हो गई।

असम
सीएम – सर्बानंद सोनोवाल
राज्यपाल – जगदीश मुखी
राजधानी: दिसपुर

————————————–
3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अक्‍टूबर 2020 की ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ (World Economic Outlook) रिपोर्ट में इस साल भारत की GDP का क्‍या अनुमान लगाया है?

a. -10.3 प्रतिशत
b. -11.3 प्रतिशत
c. -15.3 प्रतिशत
d. -19.3 प्रतिशत

Answer: a. -10.3 प्रतिशत

– इससे पहले RBI ने कहा था कि गिरावट 9.5 पर्सेंट होगा।
– IMF का कहना है कि वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी 10.3 प्रतिशत कम हो जाएगी।
– हालांकि इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2021 में भारत के जीडीपी ग्रोथ 8.8 पर्सेंट होगा।

वर्ल्‍ड इकोनॉमिक आउटलुट रिपोर्ट
– IMF हर साल यह रिपोर्ट दो बार जारी करता है – अप्रैल और अक्‍टूबर में।
– हालांकि इसका अपडेटेड वर्जन जुलाई और जनवरी में भी आता है।

रिपोर्ट की मुख्‍य बातें –
– वर्ष 2019 में दुनिया की जीडीपी में 2.8 पर्सेंट का ग्रोथ हुआ था।
– जबकि वर्ष 2020 में पूरी दुनिया की जीडीपी 4.4 पर्सेंट सिकुड़ जाएगी। (ग्रोथ -4.4 पर्सेंट)
– वर्ष 2021 में जीडीपी में 5.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
– चीन की जीडीपी में वर्ष 2020 में इंप्रूवमेंट का अनुमान है, 1.9 पर्सेंट का।

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का अनुमान
– भारत की जीडीपी में इस साल (2020 में) 10.3 पर्सेंट की गिरावट की संभावना है।
– लेकिन अगले साल 8.8 पर्सेंट की ग्रोथ का अनुमान है।
– लेकिन यह ग्रोथ इतना भी नहीं होगा कि 2019 की अर्थव्‍यवस्‍था की बराबरी कर सकें।
– 2019 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का जो आकार था, उसे फिर से पाने में कुछ साल लग सकते हैं।

किसपर ज्‍यादा असर –
– लेबर मार्केट, इन्‍वेस्‍टमेंट, बैंक कपिटल, ह्यूमन कैपिटल में काफी ज्‍यादा इफेक्‍ट होने वाला है।

————————-
4. IMF ने अक्‍टूबर 2020 की World Economic Outlook रिपोर्ट में भारत की प्रति व्‍यक्ति GDP कितना रहने का अनुमान लगाया है?

a. 1,788 डॉलर
b. 1,888 डॉलर
c. 1,877 डॉलर
d. 2,888 डॉलर

Answer: c. 1,877 डॉलर

– यह अनुमान बांग्‍लादेश से भी कम है।
– IMF के अनुसार प्रति व्‍यक्ति सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) के मामले में भारत बांग्‍लादेश से पिछड़ने की आशंका है।
– साल 2020 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 4 फीसदी बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है।
– जबकि भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 10.3 प्रतिशत घटकर 1,877 डॉलर रहने की उम्मीद है।
– यह जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम है.
– IMF के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो, भारत, दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे कम प्रति व्‍यक्ति जीडीपी वाला देश बनने की ओर अग्रसर है.
– केवल पाकिस्तान और नेपाल की प्रति व्यक्ति जीडीपी ही भारत से कम होगी।
– जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश भारत से आगे होंगे.

IMF
मुख्यालय: Washington, D.C. U.S
प्रबंध निदेशक: क्रिस्टलीना जॉर्जीएवा
Chief Economist : गीता गोपीनाथ

————————————–
5. अर्थशास्‍त्र (Economic Science) के क्षेत्र में Nobel Prize 2020 किसे मिला?

a. पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन
b. ओल्‍गा टोकचुर्क और पीटर हैंडका
c. ईथन डिफलो और अयान मास्‍टर
d. अमिजात और अनीसा मारियो

Answer: a. पॉल आर मिलग्रोम Paul R. Milgrom,) और रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B. Wilson)

– दोनों अमेरिकी हैं।
– अवार्ड का ऐलान 12 अक्‍टूबर 2020 को हुआ।
– अर्थशास्त्र में ‘नीलामी के सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार’ (for improvements to auction theory and inventions of new auction formats.) के लिए दिया गया।
– उन्होंने ऐसी वस्तुओं और सेवाओं के लिए (जैसे कि रेडियो फ्रीक्वेंसी) नए नीलामी प्रारूपों को तैयार किया।
– जिन्हें पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल है।
– उनकी खोजों से दुनियाभर के विक्रेता, खरीदार और करदाताओं को लाभ पहुंचा है।
– उन्होंने दिखाया कि बोली लगाने वाले अपने सामान्य मूल्य के नीचे बोलियां क्यों लगाते हैं।
– दोनों ही वैज्ञानिक अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं।

अर्थशास्‍त्र में नोबेल प्राइज
– आपको बता दें कि इकनॉमिक साइंसेज में प्राइज की स्थापना 1968 में स्वीडन के सेंट्रल बैंक Sveriges Riksbank ने की थी।
– बैंक ने अपनी 300वीं सालगिरह के मौके पर इस प्राइज का ऐलान किया था।
– अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में पहला पुरस्कार 1969 में रगनार फ्रिस्क और जान टिनबर्गेन को दिया गया था।

क्‍या है Auction Theory ..
– इसके अनुसार शोधकर्ता बोली लगाने और अंतिम कीमतों के लिए नियमों के परिणामों को समझने की कोशिश करते हैं।
– यह तय करना मुश्किल है, क्योंकि बोली लगाने वाले दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हैं कि वे खुद क्या जानते हैं।
– और उनके हिसाब से अन्य बोली लगाने वाले क्या जानकारी रखते हैं।

विल्सन ने सिद्धांत विकसित किया-
– इसके अनुसार एक मूल्य जो पहले से तय होता है लेकिन अंत में सभी के लिए समान रहता है।
– विल्सन ने अपने सिद्धांत के माध्यम से दिखाया कि तर्कसंगत बोली लगाने वाले क्यों अपने सामान्य मूल्य के अपने सर्वश्रेष्ठ अनुमान से नीचे बोलियां लगाते हैं।
– वे विजेता होने के नुकसान के बारे में चिंतित होते हैं। यानि उन्‍हें ज्यादा भुगतान करने और इससे होने वाले नुकसान की चिंता रहती है।

पॉल आर मिलग्रोम का सिद्धांत-
– पॉल आर मिलग्रोम ने एक सामान्य सिद्धांत तैयार किया – जो न केवल सामान्य मूल्यों की अनुमति देता है, बल्कि निजी मान भी रखता है।
– यह निजी मान बोली हर बोली लगाने वाले के लिए अलग-अलग होता है।
– उन्होंने कई प्रसिद्ध नीलामी प्रारूपों में बोली प्रक्रिया की रणनीतियों का विश्लेषण किया।
– जिससे पता चला कि बोली लगाने के दौरान जब लोगों को एक-दूसरे की कीमतों के बारे में जानकारी मिलती है तो एक format से विक्रेता (seller) को high expected revenue) मिलता है।

———————————–
6. भारत के कितने समुद्री तटों को ‘ब्लू फ्लैग’ का दर्जा दिया गया है?

a. सात
b. आठ
c. दस
d. नौ

Answer: b. आठ

– पर्यावरण मंत्रालय ने 11 अक्टूबर 2020 को ये जानकारी दी।
– भारत अब दुनिया के उन 50 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास ब्लू फ्लैग दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं।
– साथ ही देश को समुद्री तटों की स्वच्छता बनाए रखने की कोशिश के लिए थर्ड इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस अवार्ड भी दिया गया है।
– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि यह भारत के लिए बड़े सम्मान की बात है।

ब्लू फ्लैग क्‍या है..
– स्वच्छ समुद्री तटों के लिए मिलने वाला ये सम्मान डेनमार्क का ‘फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन’ (FEE) देता है।
– ये संस्था समुद्री तटों की बारीकी से पड़ताल करती और तब उन्हें फ्लैग देती है।
– किसी भी देश के समुद्र किनारे बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट देने के लिए वैसे तो कुल 33 स्टैंडर्ड तय किए गए हैं मगर उनमें से कुछ प्रमुख है.
– इसमें सबसे पहले पानी की गुणवत्ता के कुछ मानक होना, अपशिष्ट निपटान की सुविधा होना, प्राथमिक चिकित्सा उपकरण होना और पालतू जानवरों का तट पर प्रतिबंधित होना जैसे स्टैंडर्ड शामिल हैं. इन मानकों में से कुछ स्वैच्छिक और कुछ बाध्यकारी हैं.
– भारत के पर्यावरण मंत्रालय ने भारत में ‘ब्लू फ्लैग बीच’ के मानकों के अनुसार समुद्र तटों को विकसित करने का पायलट प्रोजेक्ट दिसंबर 2017 में शुरू किया था।

– ये ब्लू फ्लैग पाने वाले में…
– शिवराजपुर (गुजरात)
– घोघला (दीव)
– कासरकोड (कर्नाटक)
– पदुबिद्री (कर्नाटक)
– कप्पड़ (केरल)
– रुशिकोंडा (आंध्र)
– गोल्डन (ओडिशा)
– राधानगर (अंडमान) हैं।

फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन (FEE) के बारे में
– इसकी स्थापना साल 1985 में फ्राँस में की गई थी।
– इसने अब तक 4664 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग टैग दिया है।

———————————–
7. बैडमिंटन ब्रांड “Transform” ने किस खिलाड़ी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

a. चेतन आनंद
b. भगत आनंद
c. नेहा धूपिया
d. बबल सिंह

Answer: a. चेतन आनंद

– ‘Transform’ एक भारतीय ब्रांड है।
– यह कंपनी बाज़ार में रैकेट उपलब्ध कराता है, जिन्हें वर्तमान में भारत में खेलने के लिए विदेशों से आयात किया जाता है।

———————————-
8. किस राज्‍य ने “जगन्नाथ विद्या कनुका” योजना शुरू की?

a. बिहार
b. कर्नाटक
c. पश्चिम बंगाल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: d. आंध्र प्रदेश

– इस योजना के तहत, पुरे राज्य में कक्षा 1 से 10 तक के सरकारी स्कूल के छात्रों को स्कूल किट या विद्या कनुका दिए जाएंगे, जिसमें तीन जोड़ी यूनिफॉर्म, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे, एक बेल्ट, पाठ्यपुस्तकों का एक सेट, नोटबुक और एक स्कूल बैग होगा।
– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस योजना की शुरुआत अक्‍टूबर 2020 में की।

आंध्र प्रदेश
मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी
राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
तीन प्रस्‍तावित राजधानी : अमरावती, विशखापट्टनम, कर्नूल (राज्‍य विभाग के समय घोषित राजधानी – हैदराबाद)

—————————————–
9. देश का पहला “हर घर जल” वाला राज्य इनमें से कौन है?

a. बिहार
b. यूपी
c. एमपी
d. गोवा

Answer: d. गोवा

– PIB के द्वारा केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन ने इसके बारे में इंफॉर्मेशन जारी की है।
– जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, गोवा देश का पहला “हर घर जल” वाला राज्य बन गया है, जहां हर ग्रामीण घर में नल का कनेक्शन पहुँचाया जा चुका है।
– राज्य ने राज्य की सभी 191 ग्राम पंचायतों में 2 लाख 30 हजार ग्रामीण परिवारों को नल का कनेक्शन प्रदान किया।

गोवा
राजधानी: पणजी.
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत.

——————————–
10. “Girls Takeover” पहल के तहत फिनलैंड में एक दिन (8 अक्‍टूबर 2020) की प्रधानमंत्री का नाम बताएं?

a. सना मारिन
b. ऐवा मुर्तो
c. एंटोनियो मारिन
d. इनमें से कोई नहीं

b. ऐवा मुर्तो

– वह 16 साल की लड़की है।
– उन्‍हें यह मौका फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने दिया।
– फिनलैंड में लिंगभेद को खत्म करने के मकसद से ‘गर्ल्स टेकओवर’ पहल के तहत उन्‍हें एक दिन का प्रधानमंत्री बनाया गया।
– वह फिनलैंड के एक छोटे से गांव की रहने वाली है।
– ऐवा मुर्तो जलवायु एवं मानवाधिकारों के मसलों पर सक्रिय रूप से अभियान चलाती है।
– प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मुर्तो ने कहा कि लड़कियों की तकनीक तक पहुंच एक महत्वपूर्ण, यह वैश्विक समानता का मुद्दा है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
– इस दौरान एक दिन के दौरान मुर्तो ने मंत्रिमंडल के सदस्यों और सांसदों से मुलाकात कर चर्चा की।

फिनलैंड
(यह यूरोपीय देश है।
– यह अपना बॉर्डर रूस, स्‍वीडन और नार्वे से शेयर करता है।
इसी के बगल में स्‍वीडन है, जहां नोबेल प्रोइज लगातार अनाउंस हुए हैं।)

– राजधानी: हेल्सिंकी
– मुद्रा: यूरो

—————————————–
11. अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Reduction) कब मनाया जाता है?

a. 11 अक्टूबर
b. 12 अक्टूबर
c. 13 अक्टूबर
d. 14 अक्टूबर

Answer: c. 13 अक्टूबर

– यह दिन जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है!

—————————————-
12. विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी (12 अक्‍टूबर 2020) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने रुपए का विशेष स्‍मारक सिक्‍का जारी किया?

a. 10 रुपए
b. 100 रुपए
c. 10000 रुपए
d. 100000 रुपए

Answer: b. 100 रुपए

– इस विशेष सिक्के का वित्त मंत्रालय ने तैयार करवाया है।
– 12 अक्‍टूबर 2020 को पीएम मोदी ने यह सिक्‍का जारी किया।
– विजयाराजे सिंधिया बीजेपी की फाउंडर मेंबर थी।
– उनका जन्‍म 12 अक्‍टूबर 1919 को हुआ था।
– उनकी बेटी वसुंधरा राजे हैं बेटा माधवराव सिंधिया थे।
– उनका पोता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया है।

—————————————-
13. किस राज्‍य के पर्यावरण मंत्री सीएम चेंग का निधन 12 अक्‍टूबर 2020 को हो गया?

a. मणिपुर
b. उत्‍तर प्रदेश
c. उत्‍तराखंड
d. नागालैंड

Answer: d. नागालैंड

– उनका निधन कोविड-19 की वजह से हुआ।
– वह रिटायर्ड IAS और पूर्व सांसद भी थे।

————————————
14. किस राज्‍य के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन 12 अक्‍टूबर 2020 को हो गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. हरियाणा

Answer: b. बिहार

– वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे, लेकिन कुछ दिन बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
– डॉक्‍टर्स के अनुसार कोरोना वायरस ने उनकी बॉडी में काफी असर दिखाया था, इसकी वजह से उनका निधन हुआ।

———————————————-
15. सरकारी स्‍कूलों को पूरी तरह से डिजिटल क्‍लासरूम में बदलने वाला देश का पहला राज्‍य कौन सा है?

a. गुजरात
b. महाराष्‍ट्र
c. केरल
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. केरल

– केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने 12 अक्‍टूबर 2020 को राज्य के सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह से डिजिटल होने की घोषणा की।
– केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी पब्लिक स्कूलों की कक्षाएं उन्नत-तकनीक से लैस हैं।
– इसे केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) द्वारा केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) की वित्तीय सहायता से उच्च तकनीक कक्षा परियोजना को लागू किया गया है।

हाई-टेक क्लास परियोजना के बारे में:
– यह कार्यक्रम 5 जुलाई, 2019 को शुरू किया गया था।

केरल
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

—————————————–
16. एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ) ने राजस्थान को ‘शहरों में समावेशी एवं सतत जल आपूर्ति और स्वच्छता संबंधी बुनियादी ढांचे एवं सेवाओं’ के लिए कितना लोन देने की मंजूरी दी है?

a. 300 मिलियन डॉलर
b. 600 मिलियन डॉलर
c. 900 मिलियन डॉलर
d. 1000 मिलियन डॉलर

Answer: a. 300 मिलियन डॉलर (2220 करोड़ रुपए)

– इस परियोजना का उद्देश्य परियोजना लक्षित शहरों में बेहतर गुणवत्ता वाले और अधिक टिकाऊ जल आपूर्ति एवं स्वच्छता (Water Supply and Sanitation ) संबंधी सेवाएं प्रदान करना है।

राजस्थान
मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत
राज्यपाल: कलराज मिश्र

एशियाई विकास बैंक
अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
मुख्यालय: मांडलुंग, फिलीपींस.
स्थापना: 19 दिसंबर 1966.

——————————————-
17. खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्‍तान कार्लटन चैपमैन का निधन 12 अक्‍टूबर 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. कबड्डी

Answer: c. फुटबॉल

– उनका जन्म 13 अप्रैल 1971 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।
– वह 1997 में साउथ एशियाई फुटबॉल महासंघ का गोल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे।
– उन्होंने 2001 में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।

————————————–
18. विश्‍व मानक दिवस (World Standards Day or International Standards Day) कब मनाया जाता है?

a. 12 अक्टूबर
b. 14 अक्टूबर
c. 16 अक्टूबर
d. 18 अक्टूबर

Answer: b. 14 अक्टूबर

– 2020 की थीम : “Protecting the planet with standards”.

इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ स्टैण्डर्डजेशन
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 23 फरवरी 1947, लंदन, यूनाइटेड किंगडम।

—————————————
19. किसकी आत्‍म कथा ‘देह वीचवा करणी’ विमोचन (लांच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्‍टूबर 2020 में किया?

a. अमित शाह
b. नाना जी देशमुख
c. अटल बिहारी वाजपेयी
d. डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल

Answer: d. डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल

– आत्मकथा का शीर्षक ‘देह वीचवा करणी’ है, जिसका अर्थ “अपना जीवन किसी नेक काम के लिए समर्पित कर देना है”।
– डॉ. पाटिल कई बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे। उनका साल 2016 में 84 साल की उम्र में निधन हो गया था।

———————————–
20. ओलंपिक के 400 हर्डल्स रेस के चैंपियन चार्ली मूर का निधन 8 अक्‍टूबर 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. यूनाइटेड किंगडम
b. यूएई
c. भारत
d. यूएसए

Answer: d. यूएसए


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account