Daily Current Affairs, Current Affairs 15 November 2020, Current Affairs 15 November, Current Affair 15 November 2020 Question, 15 November 2020 Current Affairs, 15 November 2020 Current Affairs

यह 13 to 15 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इंडियन नेवी ने किस युद्धपोत (Warship) से जिबूती, सूडान, साउथ सूडान और इरिट्रिया को मिशन सागर – II के अंतर्गत खाद्य सहायता पहुंचाई?

a. INS विनाशक
b. INS कवरत्‍ती
c. INS भीम
d. INS ऐरावत

Answer: d. INS ऐरावत

– केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए विदेशी राष्‍ट्रों को मित्रवत सहायता पहुंचाने का कार्यक्रम चलाया हुआ है।
– इसी के तहत INS ऐरावत से जिबूती के लोगों तक खाद्य सहायता पहुंचाई गई है।

– मिशन सागर – II के जरिए भारत दुनिया में जरूरतमंद देशों को मदद पहुंचाता है।

जिबूती
– यह पूर्वी अफ्रीका का एक देश है।
– इसकी सीमा इरीट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया से मिलती है।
– इसकी राजधानी जिबूती है।
– यह देश रणनीतिक रूप से भारत के तहत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि चीन ने यहां नौसैनिक अड्डा बनाया हुआ है।
– हालांकि इससे पहले अमेरिका, जापान और फ्रांस भी मिलिटरी बेस बना चुका है।
– दूसरी बात कि यह व्‍यस्‍त शिपिंग रूट पर पड़ने वाला देश है।

—————————————
2. म्‍यांमार में किस नेता के नेतृत्‍व में सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) ने आम-चुनाव में जीत हासिल की?

a. युंग आंग
b. फुंग चांग
c. आंग सान सू की
d. रूहियांग ची

Answer: c. आंग सान सू की

– नोबेल पुरस्‍कार विजेता ‘आंग सांन सू की’ के नेतृत्‍व में NLD पार्टी ने चुनाव जीता लिया है।
– देश के अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिमों के दमन पर उनकी चुप्पी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी आलोचना हुई थी, लेकिन चुनावी नतीजों से लगता है कि म्यांमार की जनता सू की’ के साथ खड़ी है.

– हालांकि सेना समर्थित दल यूनियन सॉलीडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी ने सत्‍ताधारी दल पर सत्‍ता के दुरुपयोग के साथ चुनाव जीतने का आरोप लगाया है।
– दरअसल, सेना को डर है कि उसका प्रभाव धीरे-धीरे कम होने वाला है।
– इधर, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आंग ससान सू की’ को चुनावी जीत के लिए बधाई दी है।

म्‍यांमार
राजधानी – नैप्यीदा
राष्‍ट्रपति – यू विन मिंट
राज्‍य सलाहकार – आंग सान सू की

—————————————-
3. वित्तीय समावेशन (फाइनेंशयल इन्क्लूजन) को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) की स्‍थापना किसने की?

a. आरबीआई
b. एसबीआई
c. यूनियन बैंक
d. एचडीएफसी बैंक

Answer: a. आरबीआई

– वित्तीय समावेशन (फाइनेंशयल इन्क्लूजन) का मतलब समाज के पिछड़े एवं कम आय वाले लोगों को वित्तीय सेवाएँ प्रदान करना है। इसके साथ ही ये सेवाएँ उन लोगों को वहन करने योग्य मूल्य पर मिलनी चाहिए।

– इस इनोवेशन हब को स्‍थापित करने का मकसद बैंक टेक्‍नोलॉजी का फायदा उठाकर और एक माहौल तैयार कर वित्तीय क्षेत्र में नए परिवर्तन को बढ़ावा देना है।
– जिससे इनोवेशन को रफ्तार दी जा सकती है।
– रिजर्व बैंक इनोवेशन हब फाइनेंशियल सेक्‍टर के सस्‍थानों, टेक्‍नोलॉजी इंडस्‍ट्रीज और एजुकेशनल संस्‍थानों के साथ मदद करेगा।

—————————————–
4. रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के पहले चेयरपर्सन कौन हैं?

a. क्रिस गोपालकृष्‍णन
b. राजेंद्र गोपालकृष्‍णन
c. वेणु गोपालन
d. आर माधवन

Answer: a. क्रिस गोपालकृष्‍णन

– वह इन्‍फोसिस के सह-संस्‍थापक और पूर्व सह-अध्‍यक्ष हैं।

RBIH मैनेजमेंट के बारे में
– इसे एक गवर्निंग काउंसिल के जरिये मैनेज और गाइड किया जाएगा।
– इस काउंसिल के चेयरमैन इसे देखेंगे, इसमें 10 सदस्‍य शामिल होंगे जिसमें सीईओ भी होगा।
– RBIH हब में पहला अध्‍यक्ष इंफोसिस के पूर्व सह-अध्‍यक्ष को नियुक्‍त किया गया।
– इसमें अभी सीईओ की नियुक्‍ती होनी बाकी है।

RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास
RBI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

—————————————
5. 17वें भारत-आसियान डिजिटल शिखर सम्‍मेलन (12 नवंबर 2020) की सह-अध्यक्षता किस देश के प्रधानमंत्री ने की?

a. इंडोनेशिया
b. मलेशिया
c. भारत
d. सिंगापुर

Answer: c. भारत

– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ इस समिट की सह अध्‍यक्षता की।

– यह बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण आए आर्थिक संकट से उबरने और रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने पर केंद्रित है।
– विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस शिखर बैठक में आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई।
– इसके अलावा संपर्क, समुद्री मार्ग संबंधी सहयोग, व्यापार एवं वाणिज्य, शिक्षा और क्षमता निर्माण पर भी चर्चा हुई।

क्‍या है आसियान
– दक्षिणपूर्वी एशियाई 10 राष्ट्रों के संगठन आसियान को क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली समूह माना जाता है।
– आसियान में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यामांर और कंबोडिया शामिल हैं।
– भारत, चीन, जापान और आस्ट्रेलिया इसके संवाद साझेदार हैं।
– यह शिखर बैठक उस वक्त हो रही है जब दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में चीन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है।
– कई आसियान देशों का दक्षिणी चीन सागर में चीन के साथ सीमा विवाद है।
– इससे पहले नरेंद्र मोदी नवंबर 2019 में बैंकॉक में हुई 16वीं आसियान-भारत शिखर बैठक में शामिल हुए थे।

—————————————-
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेएनयू परिसर में किस महापुरुष की मूर्ति का अनावरण 12 नवंबर 2020 को किया?

a. सरदार वल्‍लभ भाई पटेल
b. स्‍वामी विवेकानंद
c. रामकृष्‍ण परमहंस
d. जवाहर लाल नेहरू

Answer: b. स्‍वामी विवेकानंद

– पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस मूर्ति का अनावरण किया।

—————————————
7. केंद्र सरकार ने उत्‍पादन आधारित प्रोत्‍साहन योजना (PLI – production-linked incentive) के तहत नवंबर 2020 में कितने तरह के नए उद्योगों को शामिल किया है?

a. 5
b. 10
c. 15
d. 20

Answer: b. 10

PLI – प्रोडक्‍शन लिंक्‍ड इंसेंटिव
– 11 नवंबर 2020 को सरकार ने यह योजना शुरू की थी।
– इसे पांच साल के लिए लागू किया जाएगा।
– उद्देश्‍य – देश में मैन्‍युफैक्‍चरिंग ज्‍यादा से ज्‍यादा बढ़ाना।
– क्‍यों जरूरत पड़ी – दरअसल, भारत में ट्रेड डेफेसिट है। ऐसे में जरूरत है कि हमारे यहां भी एक्‍सपोर्ट बढ़ सके और इंपोर्ट पर डिपेंडेंसी कम हो। चीन पर निर्भरता कम हो।

योजना पर कितना खर्च
– 1.46 लाख करोड़ रुपए।

क्‍या है स्‍कीम
– देश में डोमेस्टिक प्रोडक्‍शन ज्‍यादा हो।
– विदेश में बन रहे प्रोडक्‍ट को यहां लाया जाए बनाने को।
– हमारे देश की कंपनी को भी ज्‍यादा से ज्‍यादा सेल करेंगे, तो उनको इंसेंटिव दिया जाएगा।

– जैसे अगर कोई मोबाइल फोन है और वैल्‍यू 15 हजार से ज्‍यादा है, तो उसपर इंसेंटिव मिलेगा। 2 पर्सेंट या चार पर्सेंट।

– सबसे पहले इस स्‍कीम को मार्च 2020 में लांच किया गया था।
– पहले मोबाइल में किया गया था शुरू।
– इसके बाद एपीआई (एक्टिव फार्मा स्‍विटिकल्‍स इंग्रीडिएंट्स) के लिए।
– मेडिकल डिवाइस के मैन्युफैक्चरिंग के लिए।

– अब सरकार ने कहा है कि पहले का स्‍कीम से अच्‍छा रेस्‍पांस मिला है।

दस नए सेक्‍टर
– एडवांस सेल बैटरी,
– इलेक्‍ट्रॉनिक या टेक्‍नोलॉजी प्रोडक्‍ट,
– ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स,
– फार्मास्‍वीटिकल्‍स ड्रग्‍स,
– टेलीकॉम व नेटवर्किंग प्रोडक्‍ट
– टेक्‍सटाइल प्रोडक्‍ट
– फूड प्रोडक्‍ट
– हाई एफिसिएंसी सोलर फोटो वोल्‍टिक मॉड्यूल्‍स
– व्‍हाइट गुड्स (फ्रिज, एसी, एलईडी)
– स्‍पेशिलिटी स्‍टील

यह स्‍कीम कौन सी मिनिस्‍ट्री कवर करेगी?
– जिस मिनिस्‍ट्री के अंतर्गत जो इंडस्‍ट्री होती है, वह इस स्‍कीम को कवर करेगी।
– वित्‍त मंत्री ने कहा कि भारत प्रोटेक्‍शनिज्‍म को नहीं अपना रहा है।
– प्रोटेक्‍शनिस्‍ट पॉलिसी को खारिज कर दिया।
– मकसद है कि देश के स्‍ट्रेंथ को बल देना।

———————————-
8. किस राज्‍य की विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित कर संशोधन के साथ सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित कर दिया गया?

a. छत्‍तीसगढ़
b. झारखंड
c. बिहार
d. पश्चिम बंगाल

Answer: b. झारखंड

– 11 नवंबर को ये प्रस्‍ताव पारित किया गया।
– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजकर 2021 की जनगणना में सरना आदिवासी धर्म कोड का अलग कॉलम शामिल करने का अनुरोध करेगी।
– आपको बता दें कि लंबे वक्त से झारखंड में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर वहां के आदिवासी आंदोलनरत रहे।
– मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधानसभाध्यक्ष सीपी सिंह एवं नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रस्ताव पारित करने से पूर्व इस पर चर्चा कराने की मांग की।
– चर्चा शुरू होने पर विपक्ष से भाजपा के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह एवं अमर कुमार बाउड़ी सहित अन्य विधायकों ने इस प्रस्ताव से ‘सरना अथवा आदिवासी’ शब्दों को हटाने के लिए संशोधन पेश किया।

सरना धर्म कोड के फायदे
– हेमंत सोरेन ने कहा कि जनसंख्या में कमी के कारण झारखंड के आदिवासियों को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों पर असर पड़ता है।
– हर 10 वर्ष पर जनगणना होती है, लेकिन जनगणना के दौरान आदिवासी अपने इलाके में नहीं रहते हैं।
– राज्य से पलायन कर जाने के कारण उनकी जनगणना नहीं हो पाती थी।
– आदिवासियों की जनसंख्या लगातार कम हो रही है।
– जनगणना के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि झारखंड में गैर आदिवासियों की तुलना में आदिवासी जनसंख्या की वृद्धि दर काफी कम है।
– झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा था कि इस धर्म कोड से आदिवासियों को नयी पहचान मिलेगी।

झारखंड के राज्‍यपाल- द्रौपदी मुर्मू
राजधानी- रांची

————————————-
9. बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने 12 नवंबर को आत्‍महत्‍या कर ली, वह किस राज्‍य के रहने वाले थे?

a. आन्ध्र प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. पश्चिम बंगाल
d. दिल्‍ली

Answer: a. आन्ध्र प्रदेश

– वह आंध्र प्रदेश के अमरावती के रहने वाले थे।
– उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खुदकुशी कर ली है, हालांकि उसका कारण नहीं पता चल पा रहा है।
– उन्होंने हाल ही में थ्रिलर सीरिज पाताल लोक में निभाई अपनी भूमिका के लिए लोकप्रियता हासिल की थी।
– इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म 1993 मुंबई ब्लास्ट, ब्लैक फ्राइडे, 2002 के Gujarat riots Parzania और काई पो चे फिल्‍मों में वो बेहतर अभिनय कर चुके हैं।
– रानी मुखर्जी की हिचकी, कृष3 और सैफ अली खान की कालाकांडी मे भी बेहतरीन काम किया था।
– इसके अलावा उन्होंने भारत और विदेश में कई अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू थिएटर प्रस्तुतियों में अभिनय भी किया है।
– ऐसा कहा जा रहा है कि बसरा ने लगभग पांच-छह साल पहले मैक्लॉडगंज, ऊपरी धर्मशाला में एक संपत्ति पट्टे पर ली थी और वह नियमित तौर पर यहां आते रहते थे।

————————————-
10. लोक सेवा प्रसारण दिवस (Public Service Broadcasting Day) कब मनाया जाता है?

a. 14 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 11 नवंबर

Answer: c. 12 नवंबर

– इसे वर्ष 1947 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी के स्टूडियो आने की स्मृति में मनाया जाता है।
– महात्मा गांधी ने इस दिन पाकिस्तान से आकर कुरूक्षेत्र के शिविरों में रह रहे शरणार्थियों को रेडियो पर संबोधित किया था।
– 12 नवंबर 1947 को महात्मा गांधी ने अपने लिखने और बोलने के दो सशक्त माध्यमों के अलावा एक तीसरे माध्यम का पहली बार उपयोग किया था।
– और वह था, आकाशवाणी से प्रसारण।
– इससे पहले उन्होंने कभी भी इस माध्यम का प्रयोग नहीं किया था।

———————————–
11. विश्‍व निमोनिया दिवस (World pneumonia day) कब मनाया जाता है?

a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: a. 12 नवंबर

– यह दिन लोगों को इस बीमारी के लिए जागरूक करने क लिए मनाया जाता है।
– ठंड में शिशुओं के निमोनिया से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है।
– निमोनिया छींकने या खांसने से फ़ैलने वाला संक्रामक रोग है।
– यह रोग शिशुओं की मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में से एक है।
– इस दिवस को पहली बार निमोनिया (जीसीसीपी) के विरुद्ध वैश्विक गठबंधन द्वारा आयोजित किया गया था।
– इस दिवस को प्रतिवर्ष मनाने के लिए 12 नवम्बर का चयन किया गया है।

————————————
12. विश्‍व दयालुता दिवस (World Kindness Day) कब मनाया जाता है?

a. 15 नवंबर
b. 14 नवंबर
c. 13 नवंबर
d. 12 नवंबर

Answer: c. 13 नवंबर

– यह दिवस सामूहिक रूप से दयालुता को बढ़ावा देता है और हमें याद दिलाता है।
– यह विश्व दयालु आंदोलन द्वारा 1998 में राष्ट्रों की दयालुता गैर-सरकारी संगठनों के गठबंधन में पेश किया गया था।
– यह कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में मनाया जाता है।
– 2009 में, सिंगापुर, इटली और भारत ने भी ये दिन मनाया।

वर्ष 2020 की थीम– The World We Make – Inspire Kindness.

————————————-
13. राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कब मनाया जाता है?

a. 16 नवंबर
b. 15 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 13 नवंबर

Answer: d. 13 नवंबर

– साल 2016 से हर साल धन्वंतरि जयंती के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 2020 में यह 5 वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है।
– 2020 का ‘आयुर्वेद दिवस’ COVID-19 के प्रबंधन में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है।

प्रधानमंत्री ने दिए दो कॉलेज
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर दो आयुर्वेद संस्थानों को समर्पित किया है।
– प्रधानमंत्री ने गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद अध्यापन एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) और जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।
– नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया कि गर्व की बात है कि WHO ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन बनाने के लिए भारत को चुना है।

————————————-
14. केंद्र सरकार ने कोविड सुरक्षा मिशन के लिए नवंबर 2020 में कितने करोड़ की धनराशि जारी की है?

a. 600 करोड़ रुपए
b. 800 करोड़ रुपए
c. 700 करोड़ रुपए
d. 900 करोड़ रुपए

Answer: d. 900 करोड़ रुपए

– वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 नवंबर को आर्थिक पैकेज ‘आत्मनिर्भर भारत 3.0’ के तहत भारत रोजगार योजना लॉन्च किया।
– जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology) को भारतीय COVID वैक्सीन के अनुसंधान और विकास के लिए 900 करोड़ रुपये दिए।
– देश में स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन के रिसर्च और विकास के लिए कोविड सुरक्षा मिशन के तहत ये राशि दी गई है।

————————————-
15. किस केंद्र-शासित प्रदेश की पूर्व उप-राज्‍यपाल चंद्रावती का निधन कोविड-19 के कारण 14 नवंबर 2020 में हो गया?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. लद्याख
c. पुदुचेरी
d. दिल्‍ली

Answer: c. पुदुचेरी

– वह 8 महीने तक (फरवरी से दिसंबर 1990) पुदुचेरी की उपराज्‍यपाल रही थीं।
– वह कांग्रेस नेता भी थी।
– वह सन् 1964 से 1966 और 1972 से 1974 तक मंत्री रहीं।
– वह 1982 से 1985 तक हरियाणा विधानसभा में विपक्ष की प्रथम नेता रही थीं।
– करीब दो साल तक चंद्रावती ने जनता पार्टी में अध्‍यक्ष के रूप में कार्य किया था।

—————————————–
16. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के डायरेक्‍टर संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को कितने समय के लिए बढ़ा दिया है?

a. चार साल
b. तीन साल
c. दो साल
d. एक साल

Answer: d. एक साल

– वह इसी महीने ईडी से रिटायर्ड होने वाले थे, लेकिन रिटायर्ड से पहले ही उनके कार्यकाल को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया।
– बता दें कि ईडी के निदेशक का कार्यकाल दो साल का होता है।
– ईडी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी निदेशक का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
– यह देश की सबसे महत्‍वपूर्ण जांच एजेंसी है, इसलिए इसका कार्यकाल दो साल का होता है।
– संजय कुमार मिश्रा इनकम टैक्‍स कैडर के 1984 बैच के आईआरएस ऑफिसर हैं।
– संजय कुमार मिश्रा को इनकम टैक्‍स के कई बड़े स्‍तर पर शानदार तरीके से जांच पड़ताल करने के लिए जाना जाता है।
– इसी को देखते हुए नवंबर 2018 को ईडी में प्रिंसिपल स्‍पेशल डायरेक्‍टर पद पर नियुक्ति हुई।
– कुछ ही दिनों बाद उन्‍हें ईडी डायरेक्‍टर चुना गया।
– बता दें कि बहुत ही कम ऐसे ऑफिसर है, जो इस सचिव लेवल के पद तक जा पाते हैं।

—————————————–
17. विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) कब मनाया जाता है?

a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर

Answer: c. 14 नवंबर

– विश्व मधुमेह दिवस 2020 का विषय “The Nurse and Diabetes” है।

————————————-
18. भारत का पहला चंदन संग्रहालय कर्नाटक के किस शहर में स्‍थापित हुआ है?

a. मैसूर
b. बेंगलुरु
c. मैंगलोर
d. हुब्‍बी

Answer: a. मैसूर

– वन विभाग द्वारा चंदन की खेती के महत्व के बारे में किसानों को शिक्षित करने के लिए संग्रहालय स्थापित किया गया है।

कर्नाटक
मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा;
राज्यपाल: वजुभाई वाला.

————————————
19. वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार ने किस प्रोजेक्‍ट को शुरू किया है?

a. प्रोजेक्‍ट एयर डिफेंस
b. प्रोजेक्‍ट वायु नियंत्रण
c. प्रोजेक्‍ट राहत
d. प्रोजेक्‍ट एयर केयर

Answer: d. प्रोजेक्‍ट एयर केयर

– इसके तहत वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए 65 विंग ऑग्मेंटेशन एयर प्यूरीफाइंग यूनिट्स (WAYU) को गुड़गांव के उच्च वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वाले क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा।

हरियाणा
राजधानी: चंडीगढ़
राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर

————————————-
20. भारतीय नौ सेना ने 5वीं स्‍कॉर्पीयन पनडुब्‍बी का जलावतरण नवंबर 2020 में किया, इसका नाम बताएं?

a. Vagir
b. Vajir
c. Rani
d. Vinashak

Answer: a. Vagir (वगीर)

– यह पनडुब्बी एंटी-पनडुब्बी युद्ध, एंटी-सरफेस वारफेयर, माइन बिछाने, खुफिया जानकारी जुटाने और क्षेत्र की निगरानी जैसे मिशन करने में सक्षम है।
– छह पनडुब्बियों को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट -75 के तहत बनाया गया था।
– वगीर का नाम सैंड फिश के नाम पर रखा गया है। यह हिंद महासागर में गहरे समुद्र में रहने वाला शिकारी है।

नौसेना स्टाफ के प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह.


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account