यह 15 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 15 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के आदेश पर पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने कितने जजों की बेंच के पास भेजने का फैसला लिया?
1. सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर, मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश और बोहरा समाज में स्त्रियों के खतना के धार्मिक मुद्दे की सुनवाई का मामला को कितने जजों की बेंच के पास भेजने का फैसला लिया?
a. 4
b. 5
c. 6
d. 7
Answer: d. 7
– अब जो सुनवाई होगी उसमें इन याचिकाओं के साथ-साथ मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश तथा दाऊदी बोहरा समाज में स्त्रियों के खतना सहित विभिन्न धार्मिक मुद्दे नए सिरे से विचार होगा।
क्या है सबरीमाला मामला
– केरल के पठनामथिट्टा जिले की पहाड़ियों के बीच भगवान अयप्पा का मंदिर है, जिसे सबरीमाला मंदिर के नाम से जानते हैं।
– सबरीमाला मंदिर करीब 800 साल से अस्तित्व में है।
– मान्यता है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी हैं। जिसकी वजह से मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं का प्रवेश वर्जित किया गया।
– चूकि इस उम्र की महिलाओं में माहवारी होती है, इस तर्क के आधार पर मंदिर की ओर से यह प्रतिबंध था।
अदालत पहुंचा मामला
– 1990 से इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हुई। हाईकोर्ट में मामला पहुंचा और फिर सुप्रीम कोर्ट में।
– 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने मामला संविधान पीठ को सौंप दिया।
– 28 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी।
– केरल के राजपरिवार और मंदिर के मुख्य पुजारियों समेत कई हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी।
– सबरीमाला कार्यसमिति ने आरोप लगाया था कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देकर उनके रीति-रिवाज और परंपराओं को नष्ट किया।
28 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक बेंच का आदेश
– दरअसल, अदालत ने 28 सितंबर 2018 को 4:1 के बहुमत से मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी।
– सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी देते हुए कहा था- दशकों पुरानी हिंदू धार्मिक प्रथा गैरकानूनी और असंवैधानिक थी।
– जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा था- शारीरिक वजहों से मंदिर आने से रोकना रिवाज का जरूरी हिस्सा नहीं। ये पुरूष प्रधान सोच दर्शाता है।
– जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था- महिला को माहवारी के आधार पर प्रतिबंधित करना असंवैधानिक है। यह मानवता के खिलाफ है।
– जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने कहा था- धर्मनिरपेक्षता का माहौल कायम रखने के लिए कोर्ट को धार्मिक अर्थों से जुड़े मुद्दों को नहीं छेड़ना चाहिए।
अब 14 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का ताजा आदेश?
– 5 जजों की बेंच ने मामले को 7 जजों की बेंच के पास भेजने का फैसला सुनाया।
– इस पीठ में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस खानविलकर, जस्टिस नरीमन और जस्टिस इंदु मल्होत्रा शामिल थे।
– हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि अंतिम फैसले तक उसका पिछला आदेश बरकरार रहेगा।
– लेकिन अब जो सुनवाई होगी उसमें इन याचिकाओं के साथ-साथ मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश तथा दाऊदी बोहरा समाज में स्त्रियों के खतना सहित विभिन्न धार्मिक मुद्दे नए सिरे से विचार होगा।
– दरअसल, अदालत ने 28 सितंबर 2018 को 4:1 के बहुमत से मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दी थी।
– फैसले पर 56 पुनर्विचार समेत 65 याचिकाएं दायर की गई थीं। इन पर 6 फरवरी को अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा-
– ताजा फैसले में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा- यह याचिका दायर करने वाले का मकसद धर्म और आस्था पर वाद-विवाद शुरू कराना है।
– महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध सिर्फ सबरीमाला तक सीमित नहीं, यह दूसरे धर्मों में भी प्रचलित है।
– सुप्रीम कोर्ट को सबरीमाला जैसे धार्मिक स्थलों के लिए एक सार्वजनिक नीति बनानी चाहिए।
– सबरीमाला, मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश और फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन से जुड़े धार्मिक मुद्दों पर बड़ी बेंच फैसला करेगी।
कौन हैं भगवान अयप्पा?
– पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान अयप्पा भगवान शिव और माता मोहिनी के पुत्र माने जाते हैं।
– मोहिनी भगवान विष्णु का ही एक स्वरूप है जो उन्होंने समुद्र मंथन के दौरान दानवों का ध्यान भटकाने के लिए लिया था।
– शिव और विष्णु से उत्पन होने के कारण भगवान अयप्पा को ‘हरिहरपुत्र’ के नाम से भी जाना जाता है।
– भगवान राम को झूठे बेर खिलाने वाली सबरी के नाम पर ही इस मंदिर का नाम सबरीमाला पड़ा।
– इस मंदिर में हर साल नवंबर से जनवरी तक, श्रद्धालु अयप्पा भगवान के दर्शन के लिए आते हैं क्योंकि बाकी पूरे साल यह मंदिर आम भक्तों के लिए बंद रहता है।
—————————–
2. नौसेना ने किस पहली महिला अधिकारी को ‘नौसेना अताशे’ (Naval Attche) के रूप में विदेश में तैनात करने के लिए चुना है?
a. करबी गोगोई
b. ललिता माथुर
c. अंजली मोहन
d. नंदिनी अवस्थी
Answer: a. करबी गोगोई
– वह नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।
– नेवी ने कारबी गोगोई को मास्को में भारतीय दूतावास में सहायक नौसेना अताशे के लिए चुना है।
– लेफ्टिनेंट कमांडर गोगोई वर्तमान में नौसेना के कारवाड़ बेस पर नौसेना इंजीनियर के तौर पर तैनात हैं।
पहली महिला सैन्य राजनयिक – अंजलि सिंह
– इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कमांडर गोगोई राजनयिक कार्य के लिए नियुक्त होने वाली दूसरी महिला रक्षा कर्मी होंगी।
– इससे पहले सितम्बर 2019 में विंग कमांडर अंजलि सिंह विदेश में किसी भारतीय मिशन में तैनात होने वाली पहली महिला सैन्य राजनयिक (एयर अताशे) बनी थीं।
—————————-
3. सुप्रीम कोर्ट ने किस लड़ाकू विमान सौदा मामले में जांच के लिए दाखिल रिव्यू पिटिशन (पुनर्विचार याचिका) को खारिज कर दिया है?
a. तेजस लड़ाकू विमान
b. राफेल लड़ाकू विमान
c. सुखोई लड़ाकू विमान
d. अपाचे लड़ाकू विमान
Answer: a. राफेल लड़ाकू विमान
– यह फैसला 14 नवंबर 2019 को आया।
– इस तीन जजों की कांस्टीच्यूशनल बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगई, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ शामिल थे।
– संविधान पीठ ने कहा कि मामले की अलग से जांच करने की कोई आवश्वयकता नहीं है।
– सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को राफेल मामले में दाखिल रिव्यू पिटिशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
– सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी व अन्य की ओर से राफेल डील मामले में जांच की मांग की गई थी।
जस्टिस जोसेफ का मत
– हालांकि जस्टिस जोसेफ ने जजमेंट में लिखा है कि रिव्यू का जजमेंट सीबीआई को शिकायत पर कार्रवाई से नहीं रोकता।
– लेकिन इसके लिए सीबीआई को भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा-17 ए के तहत कार्रवाई से पहले संबंधित अथॉरिटी (सरकार) से इजाजत लेनी होगी।
————————–
4. प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन 14 नवंबर 2019 को हो गया, वह किस राज्य से थे?
a. उत्तर प्रदेश
b. आंध्र प्रदेश
c. बिहार
d. महाराष्ट्र
Answer: c. बिहार
– पटना विश्वविद्यालय ने 1963-64 में नियम बदलकर इन्हें एक साल में दी थी बीएससी आनर्स की डिग्री।
– बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से वर्ष 1969 में गणित में पीएचडी तथा ‘साइकिल वेक्टर स्पेस थ्योरी‘ पर शोध की।
– कुछ वक्त नासा से जुड़े रहे।
– भारत वापस लौटे। 1972 में आईआईटी कानपुर में प्राध्यापक बने।
– बाद में करने वाले सिंह लंबे समय से शिजोफ्रेनिया रोग से पीड़ित थे और पीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा था।
————————–
5. किस देश के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस 2020 का मुख्य अतिथि बनाया गया है?
a. रूस
b. यूक्रेन
c. स्विट्ज़रलैंड
d. ब्राज़ील
Answer: d. ब्राज़ील
– ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे.
– उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निमंत्रण दिया था.
———————–
6. हरियाणा में कितने विधायकों ने कैबिनेट और राज्यमंत्री पद की शपथ ली?
a. 10
b. 11
c. 12
d. 15
Answer: a. 10
– 6 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, 4 राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बने।
कैबिनेट मंत्री
– अनिल विज
– कंवरपाल गुर्जर,
– मूलचंद शर्मा,
– रंजीत सिंह,
– जेपी दलाल,
– बनवारी लाल
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
– ओम प्रकाश यादव,
– कमलेश ढांडा,
– अनूप धानक और
– पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह
————————–
7. हरियाणा के गृह मंत्री कौन हैं?
a. मनोहर लाल खट्टर
b. दुष्यंत चौटाला
c. अनिल विज
d. कंवरपाल सिंह गुज्जर
Answer: c. अनिल विज
– सीएम खट्टर ने अपने पास वित्त मंत्रालय, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी और सामान्य प्रशासन विभाग रखा है।
– अनिल विज को गृह विभाग के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, तकनीकी शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है।
———————–
8. 2021 के मिशन ‘गगनयान’ के लिए कितने संभावित यात्री चुने गए?
a. 5
b. 12
c. 20
d. 22
Answer: b. 12
– वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने 14 नवंबर को कहा कि इसरो की ओर से प्रस्तावित पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव पेशेवर तरीके से किया जा रहा है।
– वायुसेना के चिकित्सा सेवा के महानिदेशक एयर मार्शल एमएस बुटोला ने कहा है कि, ‘गगन यात्रियों के चयन का पहला चरण पूरा हो गया है।
– 12 लोगों को गगनयान परियोजना के लिए संभावित यात्री के रूप में चुना गया है और इनमें से सात प्रशिक्षण के लिए रूस गए हैं। बाकि को इसके बाद ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।
– पहले चरण में गगनयान परियोजना के लिए 12 अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव किया गया है।
– इनमें से चार को अंतिम रूप से अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना जाएगा।
– परियोजना को लॉन्च करने के वक्त एक या दो गगन यात्री को मिशन के लिए चुना जाएगा।’
– पहले गगनयान यात्रियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई थी लेकिन इस आयु वर्ग का कोई भी पायलट शुरुआती परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका, जिसके बाद अधिकतम उम्र 41 साल कर दी गई।
– गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसे इसरो द्वारा दिसंबर 2021 तक प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
———————-
9. रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष में भारत का जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाकर कितना कर दिया है?
a. 5.8%
b. 5.6%
c. 5.5%
d. 5%
Answer: b. 5.6%
– मूडीज ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए विकास दर अनुमान को 5.8% से घटाकर 5.6% कर दिया है।
– आर्थिक मोर्चे पर पहले से ही मुश्किलों में घिरी मोदी सरकार को झटका है।
– मूडीज के अनुसार, ‘निवेश गतिविधियां पहले से धीमी है, लेकिन खपत के लिए मांग के कारण अर्थव्यवस्था में तेजी बनी हुई थी। हालांकि, अब खपत मांग भी नरम हुई है, जिससे मौजूदा नरमी को लेकर समस्या बढ़ रही है।’
जीडीपी में एक प्रतिशत की कमी का मतलब 30 लाख नौकरियों पर संकट
– जीडीपी में एक प्रतिशत की कमी का मतलब होता है कि करीब 30 लाख नौकरियों पर संकट।
– हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भारत की जीडीपी का अनुमान 5 प्रतिशत लगाया था।
– मुडीज ने हाल ही में भारत की रेटिंग को स्टेबल से घटाकर नेगेटिव कर दिया था।
– मुडीज क्या है: यह इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी है। इस तरह की एजेंसियां देश की सरकारों की उधारी चुकाने का आकलन करती है। इस तरह के रेटिंग से पता चलता है कि क्या देश आगे चलकर देनदारियों को समय पर चुका सकेगा या नहीं।
———————-
10. किस भारतीय को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट के बोर्ड में चुना गया है?
a. दीपिका पादुकोण
b. नीता अंबानी
c. सानिया मिर्ज़ा
d. प्रियंका चोपड़ा
Answer: b. नीता अंबानी
– रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी।
– उन्हें भारत की कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने तथा उसका प्रचार करने में उनकी “असाधारण” प्रतिबद्धता के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है.
– यह म्यूजियम विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अधिक देखा जाने वाला आर्ट म्यूजियम है.
– रिलायंस फाउंडेशन इस म्यूजियम को सहयोग भी दे रहा है।
————————-
11. विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर
Answer: c. 14 नवंबर
– एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में 415 मिलियन लोग मधुमेह से पीड़ित हैं.
———————-
12. 14 नवंबर को बाल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?
a. जवाहर लाल नेहरू
b. डॉ. बीआर अंबेडकर
c. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
d. एपीजे अब्दुल कलाम
Answer: a. जवाहर लाल नेहरू
– चाचा नेहरू की यादव में यह दिन मनाया जाता है।
– देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।
———————-
13. भारत में जन प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 नवम्बर
b. 12 नवम्बर
c. 13 नवम्बर
d. 14 नवम्बर
Answer: b. 12 नवम्बर
– इस दिन 1947 में महात्मा गाँधी पहली बार आल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में आये थे और रेडियो पर बोला था।
– इस दिवस को वर्ष 2000 में जन प्रसारण दिवस घोषित किया गया था।
————————
14. विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 नवम्बर
b. 12 नवम्बर
c. 13 नवम्बर
d. 14 नवम्बर
Answer: b. 12 नवम्बर
– इस दिवस को वर्ष 2009 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
– वर्ष 2019 की थीम – Healthy Lungs for all
—————————-
15. विश्व का पहला CNG पोर्ट टर्मिनल का निर्माण किस शहर में किया जायेगा?
a. मुंबई
b. कोलाकाता
c. भावनगर
d. चेन्नई
Answer: c. भावनगर (गुजरात)
– 11 नवंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी की अध्यक्षता में गुजरात इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट बोर्ड (GIDB) ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
– यह भावनगर बंदरगाह पर बनेगा।
– यह दुनियाा का वपहला सीएनजी पोर्ट टर्मिनल होगा।
गुजरात
मुख्यमंत्री – विजय भाई रूपाणी
राज्यपाल – आचार्य देवव्रत
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।