PDF Download: Click here
1. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए चेयरमैन कौन हैं?
Who is the new Chairman of Union Public Service Commission (UPSC)?
a. अजय कुमार
b. अजय सूद
c. विक्रम भट्ट
d. विक्रम मिस्री
Answer: a. अजय कुमार
– केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद 13 मई 2025 को अजय कुमार को UPSC का नया चेयरमैन नियुक्त किया।
– अजय कुमार भारत के पूर्व रक्षा सचिव हैं।
– उन्होंने प्रीति सूदन की जगह ली, जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था।
अजय कुमार के बारे में
– वह केरल कैडर के 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– वह अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 तक देश के डिफेंस सेक्रेटरी रह चुके हैं।
UPSC (Union Public Service Commission)
– यह भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार की सिविल सेवाओं में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करता है।
– इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1926 को हुई।
– UPSC में एक अध्यक्ष और अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं।
UPSC अध्यक्ष का कार्यकाल
– छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक।
नियुक्ति
– अनुच्छेद- 316 के अनुसार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति संघ आयोग या संयुक्त आयोग के मामले में राष्ट्रपति द्वारा और राज्य आयोग के मामले में राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है।
पुनर्नियुक्ति:
– कोई व्यक्ति जो लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद धारण करता है, अपनी पदावधि की समाप्ति पर उस पद पर पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा।
पद से हटाने का प्रावधान
– लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या किसी अन्य सदस्य को राष्ट्रपति के आदेश से केवल कदाचार के आधार पर उसके पद से हटाया जाएगा।
————–
2. भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश का नाम बताएं, जिन्हें राष्ट्रपति ने 14 मई 2025 को शपथ दिलाई?
Name the 52nd Chief Justice of India, who was sworn in by the President on 14 May 2025?
a. जस्टिस अजय रस्तोगी
b. जस्टिस बीआर गवई
c. जस्टिस हेमंत गुप्ता
d. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
Answer: b. जस्टिस बीआर गवई (पूरा नाम : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवाई)
जस्टिस बीआर गवई के बारे में
– इकोनॉमिक्स टाइम्स ने लिखा है – वह भारत में न्यायिक शक्ति के शिखर पर पहुंचने वाले गणतंत्र के इतिहास में पहले बौद्ध चीफ जस्टिस हैं।
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित हैं। उनसे पहले जस्टिस केजी बालाकृष्ण 2007 में ऐसे पहले दलित थे, जो CJI बने थे।
– जस्टिस गवई 25 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रमोट हुए थे।
– उससे पहले वह बॉम्बे हाईकोर्ट में जज रह चुके थे।
– उनके पिता रामकृष्ण सूर्यभान गवई (1929-2015) भी चर्चित व्यक्ति थे। उन्हें दादासाहेब गवई के नाम से जाना जाता था।
– RS गवई ने बाबासाहेब अम्बेडकर के साथ भी काम किया था। वह अम्बेडकर की वैचारिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष चुके थे। बाद में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (गवई) के संस्थापक बने। वह 12वीं लोकसभा के सदस्य और बाद में बिहार, सिक्किम और केरल के गवर्नर भी रह चुके थे।
अंबेडकर के बारे में विचार
– पिछले साल उन्होंने अपने भाषण में कहा था, “यह पूरी तरह से डॉ. बीआर अंबेडकर के प्रयासों के कारण ही संभव हुआ कि मेरे जैसे व्यक्ति, जो एक अर्ध-झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में नगरपालिका स्कूल में पढ़ता था, इस पद को प्राप्त कर सका।” उन्होंने अपने भाषण का समापन “जय भीम” के नारे के साथ किया था।
देश के चीफ जस्टिस
52वे : जस्टिस बीआर गवई
51वे : जस्टिस संजीव खन्ना (13 मई को रिटायर हुए)
50वे : जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
49वे : जस्टिस UU ललित
48वे : जस्टिस NV रमना
47वे : जस्टिस शरद अरविंद बोबडे
46वे : जस्टिस रंजन गोगई
भारत के प्रथम CJI: हरिलाल जे. कानिया (1950)
संवैधानिक आधार:
– अनुच्छेद 124(1): भारत के संविधान का अनुच्छेद 124(1) भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की स्थापना और उसमें मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है।
मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति:
– राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करता है।
– परंपरागत रूप से, सीनियरिटी (वरिष्ठता) के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश को CJI नियुक्त किया जाता है।
– नियुक्ति की प्रक्रिया कॉलेजियम सिस्टम के अंतर्गत होती है, जिसमें स्वयं CJI और चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनने की प्रक्रिया क्या है?
– ‘मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर ऑफ अपॉइंटमेंट ऑफ सुप्रीम कोर्ट जजेज’ में कहा गया है कि “भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय में नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश की होनी चाहिए, जिसे पद धारण करने के लिए उपयुक्त माना जाए”।
– नियुक्ति की प्रक्रिया, केंद्रीय कानून मंत्री द्वारा अगली नियुक्ति के बारे में निवर्तमान CJI की सिफारिश की मांग के साथ शुरू होती है।
– इसके बाद उचित समय पर” CJI की सिफारिश लेनी होती है।
– नियम के अनुसार “भारत के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश प्राप्त होने के बाद, केंद्रीय कानून, न्याय और कंपनी मामलों के मंत्री, प्रधान मंत्री को सिफारिश करेंगे जो नियुक्ति के मामले में राष्ट्रपति को सलाह देंगे”।
योग्यता:
मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए वही योग्यताएँ होती हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के लिए होती हैं:
– भारत का नागरिक हो।
– किसी उच्च न्यायालय में कम से कम 5 वर्षों तक न्यायाधीश रहा हो, या
– उच्च न्यायालय में कम से कम 10 वर्षों तक वकील रहा हो, या
– राष्ट्रपति के मत में एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हो।
कार्यकाल:
– कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है।
– CJI की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।
मुख्य कार्य और जिम्मेदारियाँ:
– सुप्रीम कोर्ट का नेतृत्व करना
– संविधानिक पीठों (Constitution Benches) का गठन करना
– कॉलेजियम सिस्टम के अंतर्गत न्यायाधीशों की नियुक्ति में भाग लेना
– उच्च न्यायपालिका के प्रशासनिक कार्यों की निगरानी
– राष्ट्रपति को न्यायिक नियुक्तियों और तबादलों पर परामर्श देना
– संसद द्वारा महाभियोग (impeachment) की प्रक्रिया शुरू होने पर भूमिका निभाना
– CJI सुप्रीम कोर्ट में “Master of the Roster” कहलाता है – यानी कौन-सा केस किस बेंच को जाएगा, इसका निर्धारण वही करता है।
CJI को हटाया कैसे जा सकता है?
– केवल महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है।
– यह प्रक्रिया बहुत कठिन है: संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित होना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति CJI को पद से हटा सकते हैं।
—————
—————–
3. राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण’ (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष मई 2025 में किसे नियुक्त किया?
Whom did the President appoint as the Executive Chairman of the ‘National Legal Services Authority’ (NALSA) in May 2025?
a. जस्टिस डीवाई पाटिल
b. जस्टिस एसके कौल
c. जस्टिस संजीव खन्ना
d. जस्टिस सूर्यकांत
Answer: d. जस्टिस सूर्यकांत
– उन्होंने जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जो 14 मई 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश बन गए।
– NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर जज को नियुक्त करने की परंपरा है।
नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA)
– NALSA का गठन समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया है।
– इसका उद्देश्य विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करना है।
– इसके कार्य – निःशुल्क कानूनी सेवाएँ, लोक अदालतें, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
– NALSA का नेतृत्व भारत के मुख्य न्यायाधीश करते हैं, जो संरक्षक-प्रमुख के रूप में कार्यरत होते हैं, साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
NALSA द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएँ प्राप्त करने के पात्र व्यक्तियों में शामिल हैं:
– महिलाएं और बच्चे
– एससी/एसटी के सदस्य
– औद्योगिक कामगार
– सामूहिक आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक आपदा के शिकार
– दिव्यांग व्यक्तियों
– हिरासत में व्यक्ति
– ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है। (सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति में सीमा 5,00,000/- रुपये है)।
– मानव तस्करी या बेगार के शिकार
—————-
4. विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Laughter Day celebrated?
a. मई का पहला रविवार
b. मई का दूसरा रविवार
c. मई का तीसरा रविवार
d. मई का चौथा रविवार
Answer: a. मई का पहला रविवार (2025 में 4 मई)
– विश्व हास्य दिवस की स्थापना 1998 में की गई थी और पहला उत्सव 10 मई 1998 को मुंबई में विश्वव्यापी हँसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया द्वारा आयोजित किया गया था। यह दिन अब दुनिया भर में मई के पहले रविवार को मनाया जाता है।
—————
5. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसकी आत्मकथा ‘जनता की कहानी – मेरी आत्मकथा’ का विमोचन मई 2025 में किया?
Whose autobiography ‘Janta Ki Kahani – Meri Autobiography’ was released by Vice President Jagdeep Dhankhar in May 2025?
a. बंडारू दत्तात्रेय
b. द्रौपदी मुर्मू
c. राजेंद्र विश्वनाथ अलेकर
d. राजेंद्र सिंह
Answer: a. बंडारू दत्तात्रेय (हरियाणा के राज्यपाल)
– 9 मई 2025 को इस पुस्तक का विमोचन किया गया।
– यह पुस्तक बंडारू दत्तात्रेय के व्यक्तिगत, राजनीतिक और सामाजिक जीवन यात्रा को दर्शाती है।
————–
6. भारत के महापंजीयक द्वारा मई 2025 में जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर कितनी है?
What is the Total Fertility Rate of India as per the Sample Registration System (SRS) Report 2021 released by the Registrar General of India in May 2025?
a. 2.5
b. 2.3
c. 2.0
d. 1.6
Answer: c. 2.0
– भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2021 में 2.0 पर स्थिर बनी हुई थी, जो 2020 के समान ही है।
– यह सर्वेक्षण सभी राज्यों की 8,842 सेंपल यूनिट में किया गया, जिसमें लगभग 84 लाख सेंपल पॉपुलेशन को शामिल किया गया।
नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS – Sample Registration System)
– बिहार में सबसे अधिक टीएफआर 3.0 दर्ज की गई है , जबकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में सबसे कम 1.4 टीएफआर दर्ज की गई है।
– महिलाओं के लिए प्रभावी विवाह की औसत आयु 1990 में 19.3 वर्ष से बढ़कर 2021 में 22.5 वर्ष हो गई है।
जनसांख्यिकीय बदलाव (1971-2021):
– 0-14 आयु समूह: आबादी 41.2% से घटकर 24.8% हो गया, जो युवा जनसंख्या में गिरावट का संकेत है।
– 15-59 आयु समूह (कार्यशील आयु): 53.4% से बढ़कर 66.2% हो गया, जो जनसांख्यिकीय लाभांश का प्रतिनिधित्व करता है।
– इसी अवधि के दौरान 65+ आयु वर्ग में बुज़ुर्ग आबादी 5.3% से बढ़कर 5.9% हो गई है और 60+ आयु वर्ग में 6% से बढ़कर 9% हो गई है । केरल में बुज़ुर्ग आबादी सबसे ज़्यादा 14.4% है।
निष्कर्षों का महत्व
– जनसंख्या स्थिरीकरण: 2.0 की कुल जन्म दर (TFR) यह दर्शाती है कि भारत जनसंख्या स्थिरीकरण के करीब पहुंच रहा है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों, सार्वजनिक सेवाओं और पर्यावरण पर दबाव कम हो सकता है।
– जनसांख्यिकीय लाभांश: बड़ी कार्यशील आयु वाली जनसंख्या उत्पादकता और आर्थिक विकास में वृद्धि का अवसर प्रदान करती है।
– बेहतर मातृ स्वास्थ्य: प्रति महिला कम बच्चे पैदा होने तथा विवाह की आयु में देरी होने से मातृ मृत्यु दर में कमी आती है, बच्चों की बेहतर देखभाल होती है तथा परिवार स्वस्थ होते हैं।
– महिला सशक्तिकरण: निम्न प्रजनन दर उच्च शिक्षा स्तर, कार्यबल में भागीदारी और महिलाओं में अधिक स्वायत्तता को दर्शाती है, जिससे बेहतर सामाजिक और आर्थिक परिणाम सामने आते हैं।
घटती TFR के नकारात्मक प्रभाव
– वृद्ध होती जनसंख्या: वृद्ध जनसंख्या में वृद्धि से कार्यशील जनसंख्या पर निर्भरता बढ़ेगी, जिससे पेंशन, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक कल्याण प्रणालियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
– विषम लिंग अनुपात की संभावना: कुछ क्षेत्रों में, लिंग पूर्वाग्रह से निपटने के बिना प्रजनन क्षमता में कमी, लिंग-चयनात्मक प्रथाओं को बढ़ा सकती है, जिससे असंतुलित लिंग अनुपात पैदा हो सकता है।
– जनसांख्यिकीय असंतुलन: विशाल प्रजनन क्षमता अंतर वाले राज्य, जिसके कारण अंतर्राज्यीय प्रवास, सांस्कृतिक बदलाव और निम्न TFR वाले राज्यों में संसाधनों पर दबाव की संभावना बढ़ जाती है।
—————
7. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) का नया प्रबंध निदेशक किस नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Managing Director of National Film Development Corporation (NFDC) by the Ministry of Information and Broadcasting?
a. राकेश भारती
b. प्रकाश मगदुम
c. अशोक विज
d. राजेंद्र अर्लेकर
Answer: b. प्रकाश मगदुम
– वह भारतीय सूचना सेवा अधिकारी हैं।
– उन्हें 5 मई को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC)
– स्थापना: 1975 (पूर्व में फिल्म फाइनेंस कॉर्पोरेशन, स्थापना 1964)
– उद्देश्य: भारतीय सिनेमा, विशेषकर क्षेत्रीय और समानांतर सिनेमा के विकास को बढ़ावा देना।
– मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
NFDC के प्रमुख कार्य
– फिल्मों का वित्तपोषण
– सह-निर्माण को सुविधाजनक बनाना
– अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों और बाजारों (जैसे, फिल्म बाज़ार) का आयोजन करना
– भारतीय फिल्मों को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना
—————
8. शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 के स्टेज 2 में भारत ने 2 गोल्ड समेत कितने पदक जीते?
How many medals including 2 gold did India win in Stage 2 of Archery World Cup 2025 held in Shanghai?
a. 4
b. 5
c. 7
d. 45
Answer: c. 7 (2 गोल्ड, एक सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडेल)
– यह आयोजन 6 से 11 मई 2025 तक चीन के शंघाई में आयोजित किया गया। यह तीरंदाजी विश्व कप 2025 का स्टेज 2 था। पहला स्टेज अमेरिका के ऑबर्नडेल में अप्रैल में आयोजित हुआ था।
भारत के पदक विजेता
– स्वर्ण पदक : महिला व्यक्तिगत कंपाउंड – मधुरा धामनगांवकर
– स्वर्ण पदक : पुरुष टीम कंपाउंड – ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा, ऋषभ यादव
– रजत पदक : महिला टीम कंपाउंड – ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धामनगांवकर, चिकिथा तानिपार्थी
– कांस्य पदक : महिला व्यक्तिगत रिकर्व – दीपिका कुमारी (दीपिका कुमारी को 12वां व्यक्तिगत विश्व कप पदक)
– कांस्य पदक : पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व – पार्थ सालुंखे
– कांस्य पदक : मिश्रित टीम कंपाउंड – अभिषेक वर्मा-मधुरा धामनगांवकर
– कांस्य पदक : पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड – ऋषभ यादव
—————
9. ऑबर्नडेल (यूएसए) में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2025 के स्टेज 1 में भारत ने कितने पदक जीते?
How many medals did India win in Stage 1 of Archery World Cup 2025 held in Auburndale (USA)?
a. 4
b. 5
c. 7
d. 45
Answer: a. 4 (एक गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज)
– इसका आयोजन अप्रैल 2025 में हुआ।
तीरंदाजी विश्व कप 2025 ऑबर्नडेल पदक विजेता
– स्वर्ण पदक : कंपाउंड मिश्रित टीम – ऋषभ यादव, ज्योति सुरेखा वेन्नम
– रजत पदक : रिकर्व पुरुष टीम – धीरज बोम्मादेवरा, तरूणदीप राय, अतानु दास
– कांस्य पदक : कंपाउंड पुरुष टीम – ऋषभ यादव, अभिषेक वर्मा, ओजस देवतले
– कांस्य पदक : पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व : धीरज बोम्मादेवरा
—————
10. अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Argania Day celebrated?
a. 10 मई
b. 11 मई
c. 12 मई
d. 13 मई
Answer: a. 10 मई
– यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने वर्ष 2021 में इस दिवस को घोषित किया था।
– यह दिवस आर्गन पेड़ के पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता के लिए मनाया जाता है।
आर्गन पेड़ के बारे में
– आर्गन वृक्ष (Argania spinosa) मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र की एक प्रजाति है।
– यह एक उत्तरी अफ्रीकी देश है जो अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर की सीमा में है।
पेड़ शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में उगता है।
– इस पेड़ के बीज से दुर्लभ तेलों में से एक, आर्गन तेल का उत्पादन होता है।
————–
11. केंद्र सरकार ने किस अंतरर्राष्ट्रीय संगठन के कार्यकारी निदेशक KV सुब्रमण्यन का कार्यकाल समय से पहले ही खत्म करके वापस बुला लिया?
The Central Government called back KV Subramanian, the Executive Director of which international organisation, by terminating his tenure prematurely?
a. वर्ल्ड बैंक
b. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष
c. संयुक्त राष्ट्र
d. एशियाई विकास बैंक
Answer: b. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
– भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में नियुक्त अपने कार्यकारी निदेशक डॉ. के.वी. सुब्रमणियन को वापस बुला लिया।
– यह अप्रत्याशित राजनयिक घटनाक्रम 3 मई 2025 में हुआ।
– उनका कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले ही उनका कार्यकाल खत्म कर दिया गया।
– हालांकि कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया, मीडिया सूत्रों का मानना है कि यह फैसला IMF के साथ मतभेदों और कुछ विवादों के चलते लिया गया।
– एक बड़ा विवाद भी समाने आया था। उनकी पुस्तक “India @ 100” की 2 लाख कॉपी को खरीदने का ऑर्डर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने दिया था। इसके लिए अनुमानित ₹7.25 करोड़ खर्च किए।
– नियुक्ति की तारीख: 1 नवंबर 2022 (तीन वर्ष का कार्यकाल)
– समाप्ति की तारीख: 30 अप्रैल 2025 (छह महीने पहले)
– वह मोदी सरकार में देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं। वह इस पद पर आने वाले सबसे युवा सलाहकार थे।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) क्या है?
– मुख्यालय : वाशिंगटन डीसी, यूएसए
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 189 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने, वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने, सतत विकास और उच्च रोजगार को प्रोत्साहित करने और दुनिया भर में गरीबी को कम करने के लिए कार्य करता है।
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष 27 दिसंबर 1945 को औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
– यह ब्रेटन वुड्स संस्थानों में से एक है।
– इस संगठन की मुख्य जिम्मेदारी उन सदस्य देशों को ऋण प्रदान करना है, जो वास्तविक या संभावित भुगतान संतुलन (Balance of Payments) की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
– विकास बैंकों के विपरीत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष विशेष परियोजनाओं के लिए ऋण नहीं देता। बल्कि यह मुद्रा स्थिरीकरण, अंतर्राष्ट्रीय भंडार को पुनः भरने और आर्थिक विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों को मजबूत करने के लिए धन देता है।
IMF मैनेजिंग डायरेक्टर – क्रिस्टलीना जॉर्जियेवा
First Deputy Managing Director – गीता गोपीनाथन
————–
12. भारत की थोक महंगाई दर अप्रैल 2025 में कितनी थी?
What was India’s wholesale inflation rate in April 2025?
a. 2.31%
b. 2.05%
c. 1.89%
d. 0.85%
Answer: d. 0.85%
– अप्रैल महीने में थोक महंगाई 2.05% से घटकर 0.85 % पर आ गई।
– ये महंगाई का 13 महीनों का निचला स्तर है। इससे पहले मार्च 2024 में महंगाई 0.53% पर थी।
– रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के घटने से महंगाई घटी है।
थोक महंगाई दर की रिपोर्ट किसने जारी की
– Department for Promotion of Industry and Internal Trade (DPIIT)
– यह Ministry of Commerce and Industry के अंतर्गत है।
(नोट – खुदरा महंगाई दर NSO जारी करता है।)
थोक महंगाई दर क्या होती है?
– यह महंगाई दर, थोक मूल्य सूचकांक (WPI – होलसेल प्राइस इंडेक्स) के आधार पर तैयार होती है।
– होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) या थोक मूल्य सूचकांक का मतलब उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है।
– ये कीमतें थोक में किए गए बिजनेस से जुड़ी होती हैं।
(नोट – खुदरा महंगाई दर, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स से तय होता है)
—————
13. अप्रैल 2025 में देश में खुदरा महंगाई दर (inflation) कितनी रही?
What was the retail inflation rate in the country in April 2025?
a. 3.16%
b. 3.34%
c. 5.22%
d. 5.48%
Answer: a. 3.16%
– भारत में रिटेल महंगाई अप्रैल में घटकर 3.16% पर आ गई है।
– ये महंगाई का 69 महीनों (लगभग डेढ़ साल) का निचला स्तर है।
– जुलाई 2019 में महंगाई 3.15% रही थी।
– खाने-पीने के सामान की कीमतों में लगातार नरमी के कारण रिटेल महंगाई घटी है।
– महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। इसकी महीने-दर-महीने की महंगाई 2.69% से घटकर 1.78% हो गई है।
खुदरा महंगाई दर की रिपोर्ट कौन जारी करता है?
– NSO (नेशनल स्टैटिस्टकल ऑफिस) {राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय}
– यह Ministry of Statistics and Programme Implementation (सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय) के अंतर्गत है।
कैसे तय होती है खुदरा महंगाई दर
– यह कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) से तय होता है।
– इसमें खाद्य सामग्री, फल, कपड़े, जूते, घर, ईंधन, बिजली और अन्य की महंगाई की गणना की जाती है।
– एक ग्राहक के तौर पर आप और हम रिटेल मार्केट से सामान खरीदते हैं। इससे जुड़ी कीमतों में हुए बदलाव को दिखाने का काम कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI करता है। हम सामान और सर्विसेज के लिए जो औसत मूल्य चुकाते हैं, CPI उसी को मापता है।
महंगाई कैसे प्रभावित करती है?
– महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। उदाहरण के लिए यदि महंगाई दर 6% है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का मूल्य सिर्फ 94 रुपए होगा।
– इसलिए महंगाई को देखते हुए ही निवेश करना चाहिए। नहीं तो आपके पैसे की वैल्यू कम हो जाएगी।
RBI कैसे कंट्रोल करती है महंगाई?
– महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बाजार में पैसों के बहाव (लिक्विडिटी) को कम किया जाता है।
– इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट को घटाता या बढ़ाता है।
– जब महंगाई बढ़ जाती है, तो RBI रेपो रेट को बढ़ा देता है और जब महंगाई बेहद कम हो जाती है, तो रेपो रेट को घटा देता है।
– पिछले कुछ वक्त से महंगाई नियंत्रण में बताई जा रही है, इसी वजह से अगस्त में आरबीआई ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था।
RBI द्वारा तय महंगाई सीमा
– RBI द्वारा निर्धारित महंगाई सीमा कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर 4 प्रतिशत है। हालांकि इसमें दो प्रतिशत घट या बढ़ सकता है।
– इस तरह 2 प्रतिशत से कम महंगाई और 6 प्रतिशत से अधिक महंगाई देश के आर्थिक विकास के लिए ठीक नहीं है।
————–
14. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Technology Day celebrated?
a. 9 मई
b. 10 मई
c. 11 मई
d. 12 मई
Answer: c. 11 मई
2025 की थीम
– यंत्र – नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और त्वरण को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर
– YANTRA – Yugantar for Advancing New Technology, Research & Acceleration
– इस दिन भारत ने 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु बमों का सफलतापूर्वक परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) किया था।
– इसका उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का स्मरण करना है। इस दिन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रखा गया था।
– मई 1974 में पोखरण- I के ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा के बाद आयोजित यह दूसरा परीक्षण था।
————–
15. अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Plant Health Day observed?
a. 11 May
b. 12 May
c. 13 May
d. 14 May
Answer: b. 12 May
2025 की थीम
– एक स्वास्थ्य में पौधों के स्वास्थ्य का महत्व
– The importance of plant health in One Health
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2020 को इस दिवस को अपनाया था।
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) आयोजित करता है।