14 – 15 मई 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 14 – 15 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. CBI के नए चीफ (डायरेक्‍टर) का नाम बताएं?

a. रश्‍मि देसाई
b. प्रवीण सूद
c. आलोक मित्‍तल
d. सुबोध राज

Answer: b. प्रवीण सूद

– प्रवीण सूद कर्नाटक के DGP हैं।
– अब उन्‍हें CBI का नया डायरेक्‍टर नियुक्ति किया गया है।
– 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी हैं।
– प्रवीण सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे।
– वह मई 2024 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन इस नियुक्ति के साथ ही उनका कार्यकाल मई 2025 तक बढ़ गया है।
– CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं।
– प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं।
– जून 2020 में प्रवीण सूद कर्नाटक के DGP बनाए गए थे।

CBI डायरेक्‍टर को किसने चुना
– सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सीबीआई निदेशक का चयन तीन सदस्‍यीय कमेटी करती है।
– इसमें प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (या लोकसभा में विपक्षी दल का नेता) होते हैं। (अब चुनाव आयुक्‍तों का भी सेलेक्‍शन इसी तरह होगा)
– 14 मई 2023 की शाम को तीनों (PM नरेंद्र मोदी, CJI डीवाई चंद्रचूड़ और लोकसभा में कांग्रेस के लीडर अधीर रंजन चौधरी) की मीटिंग हुई।
– PM मोदी और CJI डीवीई चंद्रचूड़ ने प्रवीण सूद के नाम पर मुहर लगाई। सूद के नाम पर अधीर रंजन चौधरी को ऐतराज था।
– क्‍योंकि पहले से प्रवीण सूद का नाम पैनल में नहीं था। उनका नाम अंतिम समय में जोड़ा गया था।

– दिलचस्प बात यह है कि बैठक उस दिन हुई जब कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की।

CBI
– स्‍थापना : 1963
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

————-
2. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में INC (कांग्रेस) ने बहुमत के साथ कितनी सीटें जीतीं?
How many seats did the INC (Congress) win with a majority in the Karnataka Assembly Elections 2023?

a. 136
b. 135
c. 122
d. 113

Answer: b. 135

– कर्नाटक में 10 मई 2023 को विधानसभा चुनाव हुए और रिजल्ट्स 13 मई 2023 को आए।
– यहां सरकार बनाने के लिए पार्टी को 114 सीटों की जरूरत है।
– INC (इंडियन नेशनल कांग्रेस) ने बहुमत प्राप्त किया और 135 सीटें जीत लीं।
– बीजेपी 65 सीटों पर आगे रही, वहीं जनता दल (सेक्युलर) [JD (S)] 19 सीटों पर आगे रही।
– चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी की सरकार थी। उसने जुलाई 2019 में सरकार बनाई थी।
– उससे पहले जेडीएस के HD कुमार स्‍वामी की सरकार थी, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्‍त था। लेकिन कई विधायक टूटकर बीजेपी में चले गए, जिसे मीडिया में ‘ऑपरेशन लोटस’ कहा गया था। आरोप था कि बीजेपी ने तोड़-फोड़ करके सरकार बनाई थी।
– इसके बाद मध्‍य प्रदेश और गुजरात में भी बीजेपी ने यही किया था।
– अब मई 2023 में कर्नाटक में वोटर्स ने कांग्रेस को जबरदस्‍त बहुमत देकर भविष्य के किसी ‘ऑपरेशन लोटस’ पर लगाम लगा दी है। इससे पहले यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिली थी।

कर्नाटक का चुनाव क्‍या महत्‍वपूर्ण है?
– कर्नाटक में 28 लोकसभा की सीटें हैं।
– इस हिसाब से अगले साल (2024) में होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कर्नाटक काफी महत्वपूर्ण राज्य हो जाता है।
– कर्नाटक ज्‍यादातर मामलों में दूसरे राज्‍यों से अव्‍वल रहा है। चाहे वह अर्थव्‍यवस्‍था की बात हो या अन्‍य।
– यहां की राजधानी बेंगलुरु देश का IT हब है।

ऐसे 5 कारण जो कि कर्नाटक को दूसरे राज्यों से अधिक महत्वपूर्ण बनाते हैं:
1. देश की तुलना में आर्थिक विकास तेजी से
– पिछले कई वर्षों से कर्नाटक आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है।
– वर्ष 2022-23 में राज्य की GSDP (ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट) 13.26 लाख करोड़ रुपए की थी। विकास दर 7.6% रही।
– वही इसी पीरियड में, भारतीय अर्थव्यवस्था में 7% की वृद्धि हुई।
– तो कर्नाटक सर्विस सेक्टर का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
– वित्‍त वर्ष 2021-22 में सर्विस सेक्टर में कर्नाटक का GSDP ग्रोथ रेट 63.16% था।
– इसके अलावा इंडस्ट्री सेक्टर में 21.48% और कृषि और संबद्ध सेक्टर्स में 15.36% था।

2. प्रति व्‍यक्ति (पर कैपिटा) इनकम देश की तुलना में अधिक
– वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान कर्नाटक की पर-कैपिटा इनकम 1.64 लाख रुपये थी।
– यह पूरे भारत के प्रति व्‍यक्ति आय (92,583 रुपये) से 1.5 गुना से अधिक थी।
– केवल छह राज्य थे जिनकी वित्तीय वर्ष 2021-22 में पर-कैपिटा इनकम कर्नाटक से ज्यादा थी।
– यह छह राज्य थे- (गोवा (3.10 लाख रुपये की पर कैपिटा इनकम)
सिक्किम (2.56 लाख रुपये)
दिल्ली (2.52 लाख रुपये)
चंडीगढ़ (2.15 लाख रुपये)
गुजरात (1.74 लाख रुपये)
हरियाणा (1.73 लाख रुपये)

3. देश की तुलना में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी कम
– बेरोजगारी – पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के अनुसार, जुलाई-जून 2021-22 के दौरान कर्नाटक में अनइंप्लॉयमेंट रेट 3.2% था। इसी पीरियड में कम्पेरिटिव ऑल इंडिया अनइम्प्लॉयमेंट रेट 4.1% था।
– महंगाई – मार्च 2023 में, कर्नाटक में खुदरा महंगाई 5.58% दर्ज की गई थी। जबकि देश की खुदरा महंगाई 5.66% थी।
– गरीबी – BPL (Below Poverty Line) आबादी का अनुपात राष्ट्रीय आंकड़े से कम है।

4. देश के निर्यात में चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता
– वर्ष 2021-22 के दौरान, कर्नाटक से निर्यात का मूल्य 25,874.50 मिलियन डॉलर था।
– जो कि भारत के कुल निर्यात 4,22,004.42 मिलियन डॉलर का 6.13% था।
– केवल तीन राज्य – गुजरात (1,26,805.21 मिलियन डॉलर), महाराष्ट्र (73,119.50 मिलियन डॉलर) और तमिलनाडु (35,169.43 मिलियन डॉलर) – कर्नाटक से आगे थे।

5. प्रत्यक्ष करों (Direct Taxes) में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता
– डायरेक्ट टैक्स, जिसमें कॉर्पोरेट टैक्स, पर्सनल इनकम टैक्स और अन्य डायरेक्ट टैक्स शामिल हैं।
– कर्नाटक, डायरेक्ट टैक्सेस में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
– वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, कर्नाटक ने देश में कुल डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (14.12 लाख करोड़ रुपये) का 1.68 लाख करोड़ रुपये यानी कि 12% का योगदान दिया।
– कर्नाटक से केवल महाराष्ट्र (5.24 लाख करोड़ का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) और दिल्ली (1.77 लाख करोड़) आगे रहे।

————
3. ट्विटर की नई CEO का नाम बताएं?
Name the new CEO of Twitter?

a. विजया गड्डे
b. लिंडा याकारिनो
c. रश्मिी खन्‍ना
d. मार्क डिमासिमो

Answer: b. लिंडा याकारिनो

– कुछ वक्‍त पहले की बात है, जब एलॉन मस्‍क ने अपने डॉग फ्लोकी (Floki) की फोटोज शेयर कर मजाक में उसे ट्विटर का नया CEO भी बताया था।
– लेकिन अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नया CEO मिल गया है।
– ट्विटर के मालिक एलोन मस्‍क ने लिंडा याकारिनो के बारे में जानकारी दी।
– मस्‍क ने कहा – लिंडा मुख्य रूप से बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करूंगा।
– मतलब कि एलॉन मस्‍क ट्वीटर के चेयरमैन और CTO (चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर) होंगे।
– जबकि CEO होंगी लिंडा याकारिनो। वह अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी।

जब मस्‍क बने थे मालिक, हटाया था भारतीय मूल का CEO
– एलोन मस्क 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर के नए मालिक बने।
– 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था।
– मालिक बनते ही उन्होंने भारतीय मूल के दो मुख्य अधिकारी पराग अग्रवाल (तत्‍कालीन CEO) और विजया गड्डे (लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ) को बर्खास्त कर दिया था।
– पराग अग्रवाल को इसके 11 महीने पहले ही नवंबर 2021 को ट्विटर का सीईओ बनाया गया था।

लिंडा याकारिनो के बारे में
– 59 साल की हैं। इटैलियन अमेरिकन मूल की है।
– फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसे पब्लिकेशन उन्हें प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला चुन चुके हैं।
– 2018 में ट्रंप की प्रेसिडेंसी में प्रेसिडेंट्स काउंसिल ऑन स्‍पोर्ट्स, फिटनेस एंड न्‍यूट्रिशन में एप्‍वाइंट किया गया था।
– NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं।

NBCUniversal के बारे में
– न्‍यूज और और एंटरटेनमेंट से संबंधित अमेरिकी कंपनी है।
– यह टेलीविजन नेटवर्क, मोशन पिक्चर कंपनी, टेलीविज़न प्रोडक्शन ऑपरेशंस, टेलीविज़न स्टेशन समूह, विश्व-प्रसिद्ध थीम पार्क और एक प्रीमियम विज्ञापन-समर्थित स्ट्रीमिंग सेवा का स्वामित्व और संचालन करता है।

– एपल, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ कॉमर्शियल पार्टनरशिप के लिए भी लिंडा जानी जाती हैं।
– लब्‍बो लुआब यह है कि लिंडा एडवरटाइजमेंट जगत की लीडर हैं।
– एलोन मस्‍क ने उन्‍हें CEO बनाकर इशारा कर दिया है कि ट्विटर अब और ज्‍यादा कॉमर्शियलाइज हो जाएगा।
– इसमें इंस्‍टाग्राम की तरह वीडियो क्रिएटर्स को फायदे मिलेंगे।

ट्वीटर पर क्‍या बदला
– एलन मस्क ने ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को दुनियाभर में लॉन्च किया है।
– भारत में एंड्रॉयड और IOS वाले मोबाइल यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस की कीमत 900 रुपए प्रति महीना है।
– वेब यूजर्स ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस 650 रुपए महीने में ले सकते हैं।
– इसी को देखकर फेसबुक ने भी ऐसा ही प्‍लान लॉन्‍च कर दिया।

ट्विटर
स्‍थापना – 2006
हेडक्‍वार्टर – सैन फ्रांसिस्‍को, कैलिफोर्निया, यूएसए
संस्‍थापक – जैक डोर्सी, नूह ग्लास, इवान विलियम्स, बिज़ स्टोन

————-
4. वैश्विक आयुर्वेद मेला (Global Ayurveda Festival) किस शहर में दिसंबर 2023 में आयोजित होगा?
In which city the Global Ayurveda Fair will be held in December 2023?

a. दिल्‍ली
b. बेंगलुरु
c. लखनऊ
d. तिरुवनंतपुरम

Answer: d. तिरुवनंतपुरम (केरल की राजधानी)

– ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल (GAF 2023) का 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक तिरुवनंतपुरम (केरल की राजधानी) में आयोजित होगा।
– यह फेस्टिवल का पांचवां संस्करण होगा। इसमें दुनियाभर से आयुर्वेदी चिकित्‍सक हिस्‍सा लेंगे।
– इसकी थीम – ‘हेल्थकेयर में उभरती चुनौतियां और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद’

आयुष (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धी और होमियोपैथी) मंत्रालय के मंत्री – सर्बानंद सोनोवाल

केरल
– सीएम – पी विजयन
– गवर्नर – आरिफ मोहम्‍मद खान

————-
5. शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने हरित पत्तन दिशानिर्देश (Green Port Guidelines) जारी किया, इसका नाम बताएं?
Name the Green Port Guidelines issued by the Ministry of Ports, Shipping and Waterways to achieve the goal of zero carbon emission?

a. नीला सागर
b. भारत सागर
c. हरित सागर
d. पृथ्‍वी सागर

Answer: c. हरित सागर

The Union Minister for Ports, Shipping, Waterways and AYUSH, Shri Sarbananda Sonowal at the launch of “Harit Sagar” Green Port Guidelines-2023 at India International Centre, in New Delhi on May 10, 2023.

– बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने मई 2023 में ग्रीन पोर्ट गाइडलाइन ‘हरित सागर’ को लॉन्‍च किया।
– इस मंत्रालय के मंत्री सर्बानंद सोनेवाल हैं।

‘हरित सागर’
– हरित सागर एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है – हरा महासागर।
– यह भारत के बंदरगाहों को अधिक पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ बनाने की दृष्टि को दर्शाता है।
– यह राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के बंदरगाह से संबंधित पहलुओं, हरित हाइड्रोजन सुविधा के विकास, एलएनजी बंकरिंग और अपतटीय पवन ऊर्जा सहित अन्य पहलुओं को भी कवर करता है।

हरित सागर का उद्देश्‍य
– बंदरगाह में रिन्‍युएबल एनर्जी का उपयोग, जल संरक्षण, बायोडायवसिटी कंजरर्वेशन जैसे ग्रीन इनिशिएट‍िव को बढ़ावा देना।
– बंदरगाह संचालन के लिए शून्‍य अपशिष्‍ट निर्वहन (zero waste discharge) के लिए रिसायकिलिंग, रियूज को बढ़ावा देना।
– मानदंडों के आधार पर पोर्ट का ग्रेडिंग और इंडेक्सिंग करना।

क्‍यों जरूरी है ‘हरित सागर’ गाइडलाइन
– यह पेरिस कन्‍वेंशन और सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स (सतत विकास लक्ष्यों) के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी राष्ट्रीय नीतियों और इनिशिएटिव्स के अनुरूप हैं ।
– इसके जरिए भारत, एक जिम्मेदार समुद्री राष्ट्र के रूप में छवि बना सकता है, जो अपने पर्यावरण और अपने लोगों की परवाह करता है।

————-
6. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कार्गो प्रबंधन श्रेणी में सागर श्रेष्‍ठ सम्‍मान (2022-23) किसे दिया?
Who has been conferred the Sagar Shrestha Samman (2022-23) in the cargo management category by the Ministry of Ports, Shipping and Waterways?

a. कोचीन पोर्ट
b. मुंबई पोर्ट
c. मुंद्रा पोर्ट
d. पारादीप पोर्ट

Answer: d. पारादीप पोर्ट (जगतसिंहपुर, ओडिशा)

The Union Minister for Ports, Shipping, Waterways and AYUSH, Shri Sarbananda Sonowal distributing the “Sagar Shreshtha Sammaan” Awards to Major Ports at India International Centre, in New Delhi on May 10, 2023.

– केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह अवॉर्ड दिया।
– यह अवॉर्ड 137.56 MMT उच्चतम – कार्गो प्रबंधन के लिए मिला।

—————
7. बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने ‘गैर-कंटेनर के टर्नअराउंड समय’ श्रेणी में किस पोर्ट को ‘सागर श्रेष्ठ’ सम्मान (2022-23) दिया?
Which port has been awarded the ‘Sagar Shrestha’ award (2022-23) in the ‘Non-container turnaround time’ category by the Ministry of Ports, Shipping and Waterways?

a. कोचीन पोर्ट
b. मुंबई पोर्ट
c. मुंद्रा पोर्ट
d. धर्मा पोर्ट

Answer: a. कोचीन पोर्ट

– 2022-23 के दौरान गैर-कंटेनर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टर्नअराउंड समय के लिए कोचीन पोर्ट अथॉरिटी (CPA) को सागर श्रेष्ठ सम्मान मिला।
– बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने CPA अध्‍यक्ष एम. बीना को अवॉर्ड दिया।
– यह पुरस्कार कोचीन में ड्राई बल्क और लिक्विड बल्क कार्गो जहाजों को संभालने में कोचीन पोर्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मान्यता है।

वर्ष 2022-23 के लिए किस बंदरगाहों को कौन सा अवॉर्ड
– पारादीप पोर्ट, जगतसिंहपुर (ओडिशा) : शिप बर्थ डे आउटपुट
– कोचिन पोर्ट (केरल) : टर्न-अराउंड-टाइम (नॉन-कंटेनर पोर्ट)
– दीनदयाल पोर्ट, कांडला (गुजरात) : 137.56 MMT उच्चतम – कार्गो प्रबंधन के लिए पुरस्कार
– जवाहरलाल नुहरू पोर्ट, मुंबई (महाराष्‍ट्र) : टर्न अराउंड टाइम में उपलब्‍धि के लिए अवॉर्ड
– कामराज पोर्ट, चेन्‍नई (तमिलनाडु) : प्री-बर्थिंग डिटेंशन टाइम के लिए अवॉर्ड

नोट – देश का सबसे बड़ा बंदरगाह – महाराष्ट्र में स्थित मुंबई बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है।

————-
8. भारत ने किस पड़ोसी देश के लिए एक बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन का विस्‍तार एक साल के लिए किया?
To which neighboring country did India extend a one billion dollar line of credit for one year?

a. बांग्‍लादेश
b. पाकिस्‍तान
c. अफगानिस्‍तान
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– श्रीलंका बुरी तरह आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। पिछले साल ही जनता के जबरदस्‍त विरोध के बाद सत्‍ता परिवर्तन हुआ था।
– भारत ने भारत ने श्रीलंका को एक और साल के लिए $1 बिलियन की क्रेडिट लाइन का विस्‍तार किया है।
– इस रकम से श्रीलंका, उधार में भारत से जरूरी सामान मंगवा सकेगा।
– यह सहायता भारत द्वारा श्रीलंका को दी गई $4 बिलियन की आपातकालीन सहायता का हिस्सा है।
– इसमें एक बिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन है।
– अब भारत ने इसे मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है।

श्रीलंका
– राजधानी : श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे
– सबसे बड़ा शहर : कोलंबो
– राष्ट्रपति : रानिल विक्रमसिंघे (मई 2022 में पदभार)
– प्रधान मंत्री : दिनेश गुणवर्धने
– आधिकारिक भाषा : सिंहल और तमिल

————-
9. आईपीएल में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड किसने बनाया?
Who holds the record for fastest fifty in IPL?

a. यशस्वी जायसवाल
b. सूर्य कुमार यादव
c. केएल राहुल
d. पैट कमिंस

Answer: a. यशस्वी जायसवाल (13 गेंद में अर्धशतक IPL 2023 में)

– यशस्‍वी जायसवाल, राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के सलामी बल्लेबाज हैं।
– उन्‍होंने मई 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान महज 13 गेंदों में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया।
– आईपीएल 2023 का 56वां मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था।
– इसी के साथ सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड यशस्‍वी जायसवाल के नाम हो गया।

– किसका रिकॉर्ड तोड़ा – केएल राहुल का रिकॉर्ड टूटा। उन्‍होंने 14 गेंद्र में अर्धशतक लगाया था।

————–
10. मातृ दिवस कब मनाया जाता है?
When is Mother’s Day celebrated?

a. मई का पहला रविवार
b. मई का दूसरा रविवार
c. मई का तीसरा रविवार
d. मई का चौथा रविवार

Answer: b. मई का दूसरा रविवार

– वर्ष 2023 में यह दिवस 14 मई को आयोजित होगा।
– दुनिया भर में मातृत्व के प्रति प्रशंसा और प्यार दिखाने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *