यह 15 January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. गणतंत्र दिवस परेड (2021) में कोई भी विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि नहीं होगा, इससे पहले ऐसा कब हुआ था?
a. वर्ष 1966
b. वर्ष 1953
c. वर्ष 1952
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (1952, 1953 and 1966)
– द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण यह फैसला किया गया है।
– विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरा रद्द करने के बाद की।
– इससे पहले बोरिस जॉनसन, इंडियन रिपब्लिक डे परेड के चीफ गेस्ट होने वाले थे।
– बीच में अफवाह फैली थी कि सूरीनाम के राष्ट्रपति चीफ गेस्ट होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
1966 में क्यों नहीं थे चीफ गेस्ट
– इससे पहले 1966 में ऐसा हुआ था, जब गणतंत्र दिवस की परेड में कोई चीफ गेस्ट नहीं था।
– उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन ताशकंद में हो गया था और भारतीय परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा का निधन प्लेन क्रैश में हो गया था।
– दरअसल, 1965 के इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बाद लाल बहादुर शास्त्री ताशकंद गए थे। उस समय ताशकंद सोवियत रूस (USSR) का हिस्सा था।
– आज के समय में ताशकंद, उजबेकिस्तान में है।
– 11 जनवरी को इनकी मौत हो गई। एल्प्स (स्विट्जरलैंड) में
– 24 जनवरी को खबर मिली की होमी भाभा का निधन हो गया।
– उनका प्लेन क्रैश हो गया।
– शास्त्री जी के निधन के बाद इंदिरा गांधी बनी प्राइम मिनिस्टर। ट्रांजिशन पीरियड में टाइम नहीं था कि किसी को बुला पाएं।
बिना फॉरेन चीफ गेस्ट चौथी बार रिपब्लिक डे परेड
– कुल तीन बार ऐसा हुआ है जब गणतंत्र दिवस की परेड में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष चीफ गेस्ट के रूप में शामिल नहीं हुए।
– 1966, 1953 और 1952 में कोई फॉरेन चीफ गेस्ट नहीं थे।
– तो अब ऐसे ईयर की संख्या हो गई है चार।
– 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस की परेड में इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रेसिडेंट सुकर्णो चीफ गेस्ट बनाए गए।
– पिछले साल 2020 में ब्राजील के प्रेसिडेंट जायल बोरल्सोनारो चीफ गेस्ट थे।
——————————–
2. गणतंत्र दिवस परेड (2021) में किस देश का आर्म्ड फोर्स हिस्सा लेगा?
a. ब्रिटेन
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. रूस
Answer: c. बांग्लादेश
– 72वें रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट नहीं होगा, लेकिन फॉरेन पार्टिसिपेशन हो रहा है।
– बांग्लादेश, लिबरेशन वॉर की 50वीं सालगिरह मना रहा है।
– इसलिए उसने इंडियन रिलब्लिक डे परेड में 122 बांग्लादेश आर्म्ड फोर्स पर्सनल को भेजा है।
– उन्हें इंडियन एयरफोर्स के सी17 एयरक्राफ्ट से लाया गया है।
तीसरी बार विदेशी सैनिक हिस्सा लेंगे
– ऐसा तीसरी बार है जब विदेशी सैन्य बल, इंडियन रिपब्लिक डे परेड समारोह में हिस्सा ले रहा है।
– इससे पहले फ्रांस और यूएई को यह सम्मान मिला था।
– फ्रेंच आर्मी ने 2016 में राजपथ पर मार्च किया था, उस वक्त चीफ गेस्ट फ्रांस्वा ओलांद थे, फ्रांस के तत्कालीन प्रेसिडेंट।
– वर्ष 2017 में रिपब्लिक डे परेड में यूएई के सोल्जर्स ने हिस्सा लिया।
– उस वक्त चीफ गेस्ट थे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान।
– बांग्लादेश ने जो कंटीजेंट (सैन्य जवान) भेजी है, वो हैं बंगाल रेजिमेंट 1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 11 के सोल्जर्स।
– ये वो रेजिमेंट है, जिन्हें डिस्टिंग्ट ऑनर मिला है 1971 लिबरेशन वॉर में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए।
——————————–
3. दुर्लभ धातु वैनेडियम (vanadium) भारत में पहली बार किस राज्य में पाया गया है?
a. असम
b. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
d. हरियाणा
Answer: c. अरुणाचल प्रदेश
– भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में पैलेओ-प्रोटेरोज़ोइक कार्बनलेस फाइटाइट चट्टानों में वैनेडियम का भंडार पाया है।
– अरुणाचल प्रदेश वैनेडियम के लिए भारत का प्रमुख उत्पादक/ निर्माता बन सकता है।
– यह एक ऐसी उच्च-मूल्य की धातु है जिसका उपयोग स्टील और टाइटेनियम को मजबूत करने में किया जाता है।
– वैनेडियम के सबसे बड़े भंडार चीन में हैं, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और रूस हैं।
– भारतीय खान ब्यूरो के अनुसार, भारत में वैनेडियम धातु का कुल अनुमानित भंडार 24.63 मिलियन टन है।
वेनेडियम-
– यह एक कठिन, चांदी-ग्रे, निंदनीय संक्रमण धातु है, एक ऐसी धातु है जो निंदनीय परिवर्तन (malleable transition) होती है।
– यह धातु बहुत ही कम प्रकृति में पाई जाती है, लेकिन एक बार कृत्रिम रूप से अलग होने के बाद, ऑक्साइड परत का गठन मुक्त धातु को ऑक्सीकरण के साथ स्थिर करता है।
किस जगह पाया गया वैनेडियम?
– पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश है।
– यहीं पर चट्टानों में वेनेडियम का भंडार पाया गया है।
– यह पहाड़ी इलाका है
– GSI के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में दुनियाभर में 84 हजार मीट्रिक टन वैनेडियम का उत्पादन हुआ था।
– इसमें से 4 प्रतिशत का उपभोग (consume) भारत ने किया था।
– वैनेडियम का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है, जो 57 प्रतिशत उत्पादन करता है और 44 प्रतिशत का उपभोग करता है।
– उसके बाद रूस और दक्षिण अफ्रीका उत्पादक है।
– तो अब वैनेडियम उत्पादक देशों के मैप में भारत भी शामिल हो गया है।
—————————–
4. पूर्व सैनिक दिवस (Veterans Day) कब मनाया जाता है?
a. 11 जनवरी
b. 12 जनवरी
c. 13 जनवरी
d. 14 जनवरी
Answer: d. 14 जनवरी
– देश में भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा वर्ष 2017 से 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों के बलिदान के सम्मान में पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है।
– शुरुआत में इसे आर्मिस्टिस डे कहा जाता था।
– यह दिन भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा, ओबीई के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में हर साल मनाया जाता है।
– फील्ड मार्शल करियप्पा 1953 में इसी दिन यानि 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे।
– वर्ष 2021 में 5 वां पूर्व सैनिक दिवस मनाया जा रहा है।
—————————–
5. देश के पहले फायर पार्क (Fire Park) का 5 जनवरी 2021 को उद्घाटन किया गया, ये किस राज्य में है?
a. झारखंड
b. असम
c. ओडिशा
d. बिहार
Answer: c. ओडिशा
– राजधानी भुवनेश्वर में देश के पहले फायर पार्क का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने वर्चुअल कार्यक्रम में उद्घाटन किया है।
– इस फायर पार्क में अग्निकांड से बचाव के लिए क्या कदम उठाने चाहिए, लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– छात्रों में प्राथमिक अग्नि सुरक्षा तरीकों पर जागरूकता लाने और शिक्षित करने के लिए इस पार्क को शुरू किया।
– इसके अलावा राज्य दमकल वाहिनी के वेबसाइट पोर्टल ‘अग्निषमसेवा’ को भी लॉन्च किया।
– फायर पार्क में प्राथमिक चिकित्सा अग्निशमन उपकरण, बचाव और आपदा संचालन, प्रदर्शनी हॉल, फिल्मों की स्क्रीनिंग और अग्नि सुरक्षा पर पर्चों के वितरण पर प्रदर्शनों की सुविधा होगी।
ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
—————————–
6. टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर का नाम बताएं?
a. सोफी डेवाइन
b. सूजी बेटस
c. मैडी ग्रीन
d. मिताली राज
Answer: a. सोफी डेवाइन
– न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डेवाइन ने टी-20 में 36 बॉल पर शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
– इससे पहले वेस्टइंडीज की डायंड्रा डॉटिन ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी।
– सोफी ने डायंड्रा का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
– सोफी घरेलू टूर्नामेंट सुपर स्मैश में वेलिंग्टन ब्लेज टीम की कप्तान हैं।
– इसके अलावा सोफी न्यूजीलैंड में सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाली प्लेयर भी बनीं हैं।
——————————–
7. सादिर जापारोव किस देश के राष्ट्रपति बने, जिस देश के वो प्रधानमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं?
a. श्रीलंका
b. किर्गिस्तान
c. उज्बेकिस्तान
d. फ्रांस
Answer: b. किर्गिस्तान
– 11 जनवरी 2021 को उन्होंने जीत हासिल की।
– उन्होंने 14 नवंबर 2020 तक किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, जिसके बाद जनवरी 2021 के राष्ट्रपति चुनाव के लंबित परिणामों के कारण उनकी आधिकारिक शक्त्यिां निलंबित हैं।
– अक्टूबर 2020 में संसदीय चुनावों के बाद से किर्गिस्तान संकट में है। उन चुनावों के परिणाम विवादित थे, जिसके कारण तत्कालीन राष्ट्रपति सोरोनबाय जेनेबकोव को इस्तीफा देना पड़ा था।
किर्गिस्तान
राजधानी- बिश्केक
मुद्रा- किर्गिस्तानी सोम
———————————–
8. किस राज्य में बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कायाकल्प पुरस्कार योजना में तीसरी बार जीत हासिल की है?
a. ओडिशा
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. छत्तीसगढ़
Answer: a. ओडिशा
– भुवनेश्वर स्थित AIIMS ने तीसरी बार कायाकल्प पुरस्कार जीतकर स्वच्छता, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को साबित किया।
– एम्स भुवनेश्वर को प्रदर्शन के लिए 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
– संस्थान को लगातार तीसरे वर्ष स्वच्छता के लिए बी श्रेणी के तहत सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय सरकारी अस्पताल के रूप में चुना गया है।
– इसे पहले 2018 और 2019 में श्रेणी बी अस्पतालों (1000 बेड से कम) के बीच देश का दूसरा सबसे स्वच्छ अस्पताल बनने के लिए पुरस्कार मिला था।
———————————
9. भारतवंशी वेद मेहता का 9 जनवरी 2021 को निधन हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
a. चित्रकार
b. लेखक
c. उपन्यासकार
d. रंगकर्मी
Answer: b. लेखक
– 86 वर्ष के वेद मेहता का जन्म भारत विभाजन के पूर्व लाहौर में 1934 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
– मेनिन्जाइटिस के कारण तीन साल की उम्र में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी।
– जिसके बाद से वो मुंबई के ब्लाइंड स्कूल में पढ़े।
– उन्होंने अपनी रचनाओं से अमेरिकी लोगों का भारत और भारत के लोगों से परिचय कराया।
– दृष्टिहीन होने के बावजूद उनकी किताबों में किसी दृश्य का इतना जीवंत वर्णन होता था कि पाठक के लिए यकीन कर पाना मुश्किल होता था कि वे देख नहीं सकते।
– उनके प्रारंभिक संघर्ष पर आधारित 12 अंकों वाला उनका संस्मरण कॉन्टीनेंट्स ऑफ एक्जाइल बहुत प्रसिद्ध हुआ था।
– इसका पहला अंक डैडी जी पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हुआ।
———————————-
10. भारत और किस देश के बीच 12 जनवरी 2021 को वर्चुली रक्षा सुरक्षा संवाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया?
a. अफगानिस्तान
b. अमेरिका
c. जापान
d. वियतनाम
Answer: d. वियतनाम
– रक्षा सचिव अजय कुमार और वियतनाम के उप रक्षा मंत्री गुयेन ची विन्ह के बीच सुरक्षा वार्ता हुई।
– इसमें उन्होंने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी के तहत सहयोग बढ़ाने की बात की।
– भारत और वियतनाम की नौसेनाओं ने आपरेशनल कोआपरेशन बढ़ाने के लिए अप्रैल 2020 में वियतनाम के समुद्र में चार दिवसीय अभ्यास किया था।
– दिसंबर 2020 में भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने दक्षिण चीन सागर में वियतनाम की नौसेना के साथ पैसेज एक्सरसाइज की थी।
– मालूम हो कि दक्षिण एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के प्रमुख देश वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है।
वियतनाम
राष्ट्रपति – ङुएन फु त्रोंग
प्रधानमंत्री – ग्यूयेन तन ज़ूंग
राजधानी: हनोई
मुद्रा: वियतनामी डोंग
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।