Daily Current Affairs, Current Affairs 14 January 2020, Current Affairs 15 January, Current Affair 14 January 2020 Question, 15 January 2020 Current Affairs, Current Affairs 15 January 2020, 14 January 2020 Current Affairs,

यह 14 & 15 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे कई न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 14 & 15 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. वैश्विक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ का आयोजन 14 से 16 जनवरी 2020 को किस शहर में किया गया है?

a. जयपुर
b. चंडीगढ़
c. दिल्‍ली
d. मुंबई

Answer: c. दिल्‍ली

– इस साल रायसीना डायलॉग का पांचवा संस्‍करण है।
– 2016 में पहली बार रायसीना डायलॉग आयोजित किया गया।
– इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑर्ब्जवर रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा किया जाता है।
– इसमें करीब 100 देशों के 700 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।
– रूस, ईरान, डेनमार्क, हंगरी, मालदीव, दक्षिण अफ्रीका, इस्टोनिया और यूरोपीय यूनियन सहित 12 देशों के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं।
– इस दौरान भू-राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक मंथन होगा।

– खासतौर पर ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ के सम्मेलन में शामिल होने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

———————————
2. दिसंबर 2019 में खुदरा महंगाई दर (Retail inflation) बढ़कर कितनी हो गई?

a. 7.35 प्रतिशत
b. 5.54 प्रतिशत
c. 4.62 प्रतिशत
d. 3.99 प्रतिशत

Answer: a. 7.35 प्रतिशत

– यह साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा है।
– खुदरा महंगाई दर उन्हीं स्तरों पर पहुंच गई जितनी मोदी सरकार के आने के वक्त थी।
– जुलाई 2014 में यह दर 7.39% थी।

2019 में महंगाई दर
दिसंबर : 7.35 प्रतिशत
नवंबर : 5.54 प्रतिशत
अक्‍टूबर : 4.62 प्रतिशत
सितंबर : 3.99 प्रतिशत

– पिछले साल दिसंबर 2018 में 2.11 प्रतिशत थी।
– मतलब कि सालभर में महंगाई 3.5 गुना बढ़ गई है।

– देश का ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत है, लेकिन महंगाई 7.35 प्रतिशत है। इसका मतलब हुआ कि आपकी कमाई में जितनी बढ़ोत्‍तरी होगी उससे ज्‍यादा तो खर्च बढ़ जाएगा, इसकी वजह से नुकसान में रहेंगे। गरीब और गरीब होता जाएगा।

———————————
3. हाल ही में घोषित मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ के निर्देशक कौन हैं?

a. राहुल ढोलकिया
b. ज़ोया अख्तर
c. अब्बास मस्तान
d. करण जोहर

Answer: a. राहुल ढोलकिया

– ‘शाबाश मिठू’ में तापसी पन्नू क्रिकेटर मिताली राज का किरदार निभाएंगी.
– राहुल ढोलकिया इससे पहले ‘रईस’ जैसी फ़िल्में बना चुके हैं.
– मिताली राज टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज रही हैं।
– उनका जन्म 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था.

——————————–
4. लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्‍नर कौन है?

a. सुजीत पाण्डेय
b. आलोक सिंह
c. अभय सिंह
d. अश्‍वनी कुमार पासवान

Answer: a. सुजीत पाण्डेय

– यूपी सरकार ने 13 जनवरी 2020 को उत्‍तर प्रदेश के दो जिलों में (लखनऊ और नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर) पुलिस कमिश्‍नर सिस्‍टम को लागू कर दिया।
– सुजीत पाण्‍डेय एडीजी हैं, एडिशनल डायरेक्‍टर जनरल।

———————————-
5. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का पहला पुलिस कमिश्‍नर कौन है?

a. सुजीत पाण्डेय
b. आलोक सिंह
c. अभय सिंह
d. अश्‍वनी कुमार पासवान

Answer: b. आलोक सिंह

– वह भी एडीजी स्‍तर के अधिकारी हैं।

– भारतीय पुलिस अधिनियम, 1861 के भाग 4 के तहत जिलाधिकारी के पास पुलिस पर नियंत्रण करने के कुछ अधिकार होते हैं।
– इसके अलावा, दण्ड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी), एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को कानून और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ शक्तियां देता है।
– अगर हम इसे सामान्य भाषा में समझें तो पुलिस अधिकारी कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र नहीं हैं, वे आकस्मिक परिस्थितियों में डीएम या मंडल कमिश्नर या फिर शासन के आदेश अनुसार ही कार्य करते हैं।
– लेकिन पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर जिला अधिकारी और एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के ये अधिकार पुलिस अधिकारियों को मिल जाते हैं।
– कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही पुलिस के अधिकार बढ़ गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को जिलाधिकारी (डीएम) आदि अधिकारियों के फैसले का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
– पुलिस फैसले लेने के लिए ज्यादा ताकतवर हो गई है। जिले के कानून व्यवस्था से जुड़े सभी फैसलों को लेने का अधिकार कमिश्नर के पास होगा।
– इस प्रणाली में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) को दी गई एग्जीक्यूटिव मजिस्टेरियल पावर पुलिस के अधीन हो जाएंगी।
– इस तरह से पुलिस शांति भंग की आशंका में निरुद्ध करने से लेकर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और रासुका खुद लगाने में सक्षम हो जाएगी।
– होटल के लाइसेंस, बार के लाइसेंस, हथियार के लाइसेंस देने का अधिकार भी इसमें शामिल होगा।
– धरना प्रदर्शन की अनुमति देना ना देना, दंगे के दौरान लाठी चार्ज होगा या नहीं, कितना बल प्रयोग हो यह भी पुलिस ही तय करती है।

——————————–
6. सेबी ने शेयर मार्केट में लिस्‍टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी का पद अलग-अलग करने की समय सीमा को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?

a. मार्च 2020
b. अप्रैल 2020
c. अप्रैल 2021
d. अप्रैल 2022

Answer: d. अप्रैल 2022

– पहले अप्रैल 2020 की डेडलाइन थी।
– सेबी ने समयसीमा बढ़ाने की वजह नहीं बताई है।
– लेकिन न्‍यूजपेपर्स में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती को देखते खर्च कम रखने के मकसद से कंपनियां ज्यादा समय मांग रही थीं।

– कोटक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सेबी ने कंप‍नी के चेयरमैन और एमडी पद पर अलग-अलग लोगों को तैनात करने को कहा था।

– शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी ने 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी के पद अलग-अलग करने की समयसीमा 2 साल बढ़ा दी है।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों में चेयरमैन और एमडी की जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति संभाल रहा है।

———————————-
7. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में गोवा में ‘यशस्विनी’ नामक योजना लांच की, इसका उद्देश्य क्या है?

a. महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता
b. बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य
c. प्रशासनिक गतिशीलता
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. महिला स्वयं सहायता समूहों को सहायता

– यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है।
– इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

———————————-
8. सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस कब मनाया जाता है?

a. 12 जनवरी
b. 13 जनवरी
c. 14 जनवरी
d. 15 जनवरी

Answer: c. 14 जनवरी

– इस दिवस को 2017 से मनाया जा रहा है। पहले इस दिवस को युद्धविराम दिवस कहा जाता था।
– इसी दिवस भारतीय सशस्त्र बल के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम, करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।

———————————–
9. BCCI ने 2018-19 सत्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड से किसे सम्‍मानित किया?

a. जसप्रीत बुमराह
b. एमएस धोनी
c. कृष्णमाचारी श्रीकांत
d. अंजुम चोपड़ा

Answer: a. जसप्रीत बुमराह

– 12 जनवरी 2020 को मुंबई में BCCI ने वार्षिक पुरस्‍कार समारोह के दौरान यह अवार्ड दिया।
– पॉली उमरीगर पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया जाता है, इस पुरस्कार के विजेता को एक ट्रॉफी और 15 लाख रुपये दिए जाते हैं।

———————————–
10. BCCI ने 2018-19 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड से किसे सम्‍मानित किया?

a. जसप्रीत बुमराह
b. एमएस धोनी
c. विराट कोहली
d. अंजुम चोपड़ा

Answer: a. जसप्रीत बुमराह

———————————–
11. BCCI ने हाल ही में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किसे सम्‍मानित किया?

a. जसप्रीत बुमराह
b. एमएस धोनी
c. कृष्णमाचारी श्रीकांत
d. अंजुम चोपड़ा

Answer: c. कृष्णमाचारी श्रीकांत

– पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे।
– उन्‍हें ट्रॉफी और 25 लाख रुपए का चेक मिला।

———————————–
12. BCCI ने हाल ही में महिलाओं में बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किसे सम्‍मानित किया?

a. पूनम यादव
b. मिताली राज
c. रजनी प्रभा
d. अंजुम चोपड़ा

Answer: d. अंजुम चोपड़ा

– वह भारत की महिला क्रिकेट कप्तान रह चुकी हैं।
– 12 जनवरी 2020 को मुंबई में BCCI ने वार्षिक पुरस्‍कार समारोह के दौरान यह अवार्ड दिया।
– उन्‍हें भी ट्रॉफी और 25 लाख रुपए का चेक मिला।

———————————–
13. भारत की पहली साइबर अपराध निरोधक इकाई गुजरात में शुरू हुई, इसका नाम बताएं?

a. VISWAS
b. AASHVAST
c. NETRANG
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. AASHVAST (आश्‍वस्‍त)

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में भारत की पहली साइबर अपराध निरोधक इकाई “AASHVAST” की शुरुआत की।
– AASHVAST परियोजना गुजरात के साइबर अपराध पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन के रूप में कार्य करेगी।
– AASHVAST के साथ, उन्होंने 2 अन्य परियोजनाएं भी शुरू की: VISWAS और Netrang।

– विस्वास परियोजना के तहत राज्य भर में लगभग 34 जिलों में ओर पर्यटन स्‍थलों पर 7000 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
– प्रोजेक्ट ‘Netrang’ में राज्य के 33 जिलों में कमांड और कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेंगे।

गुजरात
– मुख्यमंत्री: विजय रूपानी;
– राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

———————————–
14. रिजर्व बैंक के नए डिप्‍टी गवर्नर कौन बने हैं?

a. विरल आचार्य
b. एनएस विश्वनाथन
c. माइकल देवव्रत पात्रा
d. बीपी कनुनगो

Answer: c. माइकल देवव्रत पात्रा

– भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं.
– सरकार इनकी नियुक्ति गवर्नर की राय को अहमियत देते हुए करती है.
– परंपरा के मुताबिक, चार डिप्टी गवर्नर में से दो केंद्रीय बैंक के ही अधिकारी होते हैं.
– एक डिप्टी गवर्नर कमर्शियल बैंकिंग क्षेत्र से होता है. चौथा डिप्टी गवर्नर कोई जाना माना अर्थशास्त्री होता है.

– मौजूदा समय में आरबीआई के तीन डिप्टी गवर्नर- एनएस विश्वनाथन, बीपी कनुनगो और एमके जैन हैं.
– आरबीआई के चौथे डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा हैं.

– माइकल देवव्रत पात्रा अभी तक कार्यकारी निदेशक के रूप में मौद्रिक नीति विभाग का काम देख रहे थे. उन्होंने आईआईटी मुंबई से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है.
– उन्होंने साल 1985 में आरबीआई ज्वॉइन किया था. वे अक्टूबर 2005 में मौद्रिक नीति विभाग में आने से पहले रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं.

———————————
15. ताइवान के राष्‍ट्रपति चुनाव में किसकी जीत हुई?

a. त्साई इंग-वेन
b. हान कुओ-यू
c. वोकिनो नाकाशोकी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. त्साई इंग-वेन

– वह ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में अब अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगी।
– उनकी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने अपना नियंत्रण बनाए रखा है। उन्होंने 57.1% वोट के साथ हान कुओ-यू को हराया।

ताइवान
– राजधानी: ताइपेई
– मुद्रा: न्यू ताइवान डॉलर।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account