Daily Current Affairs, Current Affairs 15 February 2020, Current Affairs 15 February, Current Affair 15 February 2020 Question, 15 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 15 February 2020,

यह 15 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 15 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने ‘प्रवासी भारतीय केंद्र’ का नया नाम किस पूर्व विदेश मंत्री के नाम पर रखा है?

a. यशवंत सिन्‍हा
b. जसवंत सिंह
c. सुषमा स्‍वराज
d. सलमान खुर्शीद

Answer c. सुषमा स्‍वराज

– अब इसका नया नाम सुषमा स्वराज भवन हो गया है।
– प्रवासी भारतीय केंद्र देश की संस्कृति से प्रवासी भारतीयों को जोड़ने का काम करता है।

—————————
2. केंद्र सरकार ने ‘विदेश सेवा संस्थान’ का नया नाम किस पूर्व विदेश मंत्री के नाम पर रखा है?

a. यशवंत सिन्‍हा
b. जसवंत सिंह
c. सुषमा स्‍वराज
d. सलमान खुर्शीद

Answer c. सुषमा स्‍वराज

– विदेश सेवा संस्थान देश के अग्रणी प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है।
– यहां पर राजदूतों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

– विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने 13 फरवरी 2020 को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर दो संस्थानों के नामकरण की घोषणा की।
– दरअसल, सुषमा स्‍वराज की जयंती 14 फरवरी को मनाई जाती है। उन्‍हें सम्‍मान देने के लिए केंद्र सरकार ने इसके एक दिन पहले यह फैसला लिया।
– सुषमा स्‍वराज का जन्‍म 14 फरवरी, 1952 को हुआ था। जबकि निधन 6 अगस्त 2019 को हुआ था।

—————————-
3. वित्‍त मंत्रालय ने 7 फरवरी को ‘एक रुपये के करेंसी नोटों का मुद्रण नियम, 2020’ अधिसूचित किया है, इसके अनुसार एक रुपए के नए नोट में किसका चित्र होगा?

a. सागर सम्राट
b. अशोक चक्र
c. ताजमहल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. सागर सम्राट

– सागर सम्राट तेल खोजने का प्‍लेटफॉर्म है।
– एक ड्रिल-शिप है, जो तेल और गैस कुओं की खोजने के लिए समुद्र में ड्रिलिंग करता है।
– यह मुंबई के तट से 176 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई पर स्थित है।
– इसका प्रबंधन तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) करता है।
– सागर सम्राट की 18,000 फीट (5,486 मीटर) की ड्रिलिंग गहराई है।

– हालांकि यह नई बात नहीं है कि सागर सम्राट का फोटो एक रुपए के नोट पर होगा।
– वर्ष 1983 से अब तक एक रुपए के नोट छपे हैं, उनमें सागर सम्राट की फोटो रही है।

सागर सम्राट का इतिहास
– दरअसल, 1960 के दशक में, भारत के औद्योगिकीकरण के बाद, ऊर्जा की जरूरत बढ़ी। तब 1964-67 के दौरान, एक रूसी तेल खोजी टीम ने भूकंपीय खोज पोत ‘अकाडमिक अरखान्गेल्स्की’ से भारत के सबसे बड़े तेल और गैस क्षेत्र की खोज की, जिसे बॉम्बे हाई का नाम दिया गया था।
– जुलाई 2005 में एक बड़ी आग दुर्घटना के बाद, काफी नुकसान हुआ, तब सागर सम्राट को बॉम्बे हाई ऑपरेशंस में बदल दिया गया।

—————————
4. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने किस खिलाड़ी को साल का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी (FIH Player of the year) (पुरुष) चुना है?

a. मनप्रीत सिंह
b. आर्थर वान डोरेन
c. एरॉन जालेव्स्की
d. लुकास विला

Answer a. मनप्रीत सिंह

– उन्हीं की कप्तानी में भारत ने बीते साल नवंबर में ओलंपिक क्वालीफायर में रूस को हराकर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था.
– इस अवॉर्ड की रेस में मनप्रीत ने वर्ल्ड चैंपियन बेल्जिमय के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन जालेव्स्की और एडी ओकेंडेन के अलावा अर्जेटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा है.

– मनप्रीत सिंह 1999 में पुरस्कार शुरू होने के बाद से वर्ष 2019 का “प्लेयर ऑफ द ईयर” खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
– हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय हॉकी खिलाड़ी हैं.
– इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था.

——————————–
5. FIH मेल राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर का खिताब किस खिलाड़ी को मिला?

a. मनप्रीत सिंह
b. विवेक सागर प्रसाद
c. एरॉन जालेव्स्की
d. लुकास विला

Answer b. विवेक सागर प्रसाद

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी: थियरी वेल

हॉकी इंडिया
अध्यक्ष: मोहम्मद मुश्ताक अहमद

——————————–
6. केंद्र सरकार ने 12 फरवरी, 2020 को ‘स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ पहल को किस योजना के तहत शुरू किया है?

a. स्‍टार्टअप योजना
b. आयुष्मान भारत
c. उजाला योजना
d. स्किल इंडिया मिशन

Answer b. आयुष्मान भारत

– इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा।
– केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 12 फरवरी, 2020 को इस पहल को शुरू किया।
– नई दिल्ली में इस पहल के लिए पाठ्यक्रम जारी किया है।
– इस पहल को ईट राईट अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और पोषण अभियान इत्यादि से जोड़ा है। इस अभियान के लिए 11 थीम चिन्हित की गयी हैं,
– इसमें स्वस्थ विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य, जिम्मेदाराना नागरिकता, पोषण, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, HIV रोकथाम, हिंसा के विरुद्ध सुरक्षा तथा इन्टरनेट का सुरक्षित उपयोग शामिल है।

————————-
7. केंद्रीय कैबिनेट ने तीन सरकारी बीमा कंपनियों (यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और ओरिएण्टल इंश्योरेंस) में कितनी राशि का पूंजी डालने (कैपिटल इंफ्यूजन) की मंज़ूरी दी है?

a. 2500 करोड़ रूपए
b. 2800 करोड़ रूपए
c. 3000 करोड़ रूपए
d. 3500 करोड़ रूपए

Answer a. 2500 करोड़ रूपए

– केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा तीनों कंपनियों की वर्तमान वित्तीय सेहत को ध्यान में रखते हुए उनमें पूंजी डालने का निर्णय किया है।
– मार्च 2020 के आखिर तक इन तीनों बीमा कंपनियों के प्रस्तावित विलय से पहले इनमें पूंजी डालने का फैसला किया है।

– दरअसल, वित्त वर्ष 2018-19 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने तीनों कंपनियों के एकल बीमा कंपनी में विलय का एलान किया था.
– हालांकि, इन तीनों कंपनियों की खराब वित्तीय स्थिति के साथ विभिन्न कारणों से विलय प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.
– हालांकि, कई कारणों से अभी तक विलय की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसमें कंपनियों की खराब वित्तीय हालत भी एक प्रमुख कारण है।

————————-
8. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) 2020-21 का नया अध्‍यक्ष (प्रेजिडेंट सीए) किसे चुना गया है?

a. निहार निरंजन जंबुसरिया
b. अतुल कुमार गुप्ता
c. निखिल कुमार गुप्‍ता
d. विजय अग्रवाल

Answer b. अतुल कुमार गुप्ता

– व पिछले वर्ष 2019-20 में संस्‍थान के उपाध्‍यक्ष थे

—————————-
9. NDRF द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन 11 से 13 फरवरी को किस शहर में किया गया?

a. मेघालय
b. भुवनेश्वर
c. सिक्किम
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. भुवनेश्वर

– इस अभ्यास में बाढ़, भूकंप और तूफ़ान के दौरान आपदाओं के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं का परीक्षण किया गया।
– इस अभ्यास में बांग्लादेश, भारत, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल हिस्सा ने हिस्सा लिया।
– इस अभ्यास में दो बिम्सटेक देश थाईलैंड और भूटान ने हिस्सा नहीं लिया।

बिम्सटेक (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral, Technical and Economic Cooperation)
– बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है।
– सात सदस्य देश ये हैं- भारत, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड।
– बंगाल के खाड़ी के पास स्थित हैं।
– बिम्सटेक की स्थापना 6 जून, 1997 को बैंकाक घोषणा के तहत हुई थी।
– इसका मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account