Daily Current Affairs, Current Affairs 15 December 2020, Current Affairs 12 December 2020, Current Affair 14 December 2020 Question, 13 December Current Affair 2020, 15 Dec Current Affair 2020

यह 12 to 15 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. नासा ने ‘आर्टमिस’ चंद्र अभियान के लिए 18 अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया, इसमें किस भारतवंशी को जगह दी गई?

a. पेगी विटसन
b. राजा चारी
c. सुनीता विलियम्स
d. अब लियु यांग

Answer: b. राजा चारी

– NASA (National Aeronautics and Space Administration) के चंद्र अभियान के लिए राजा चारी, 9 महिला सहित 17 अन्य एस्ट्रोनॉट चुने गए हैं।
– NASA ने यह ऐलान 9 दिसंबर 2020 को की।
– नासा इन्हें अब प्रशिक्षित करेगा।
– अभियान के तहत 2024 में चांद की सतह पर पहली बार कोई महिला कदम रखेगी।
– नासा के इस मिशन पर 28 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रु) का खर्च आएगा।

राजा चारी के बारे में-

– राजा जॉन वुरपुतूर चारी (43) यूएस एयर फोर्स एकेडमी, एमआईटी और यूएस नवल टेस्ट पायलट स्कूल से ग्रुजुएट हैं।
– NASA ने उन्हें 2017 ‘एस्ट्रोनॉट कैंडिडेट क्लास’ के लिए चुना।
– अगस्त 2017 में वह इसमें शामिल हुए थे, और अपना शुरुआती प्रशिक्षण पूरा किया।
– राजा अमेरिकी स्पेस मिशन के लिए चुने गए भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति हैं।
– उनसे पहले कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स नासा के मिशन में शामिल हो चुकी हैं।

– आखिरी बार चांद पर 1972 में ह्यूमन मिशन पहुंचा था। उसका नाम था अपोलो 17.
– पहली बार चांद पर कदम 16 जुलाई 1969 में नील आर्म स्‍ट्रांग ने रखे थे। उनके साथ बज एल्ड्रिन भी थे।

अंतरिक्ष यात्रा करने वाले भारतीय –
– अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। वह सुयोज टी 11 रॉकेट से 3 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष पहुंचे थे।
– इसके बाद भारत में जन्‍मी कल्‍पना चावला अंतरिक्ष में पहुंची थीं।
– इसके बाद भारतीय अमेरिकी सुनीता विलियम्‍स।
– अब वर्ष 2024 में राजा चारी चांद पर पहुंचेंगे।
– भारतीय गगनयान मिशन भी है, जो ह्यूमन को अंतरिक्ष पहुंचाएगा।

———————————-
2. इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने (IOC) ने 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए किस डांस को खेल के रूप में मान्‍यता दी है?

a. ब्रेकडांस
b. हिप हॉप डांस
c. बैले डांस
d. वेस्‍टर्न डांस

Answer: a. ब्रेकडांस

– 2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रेकडांस के अलावा स्क्टबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी शामिल किया गया है।
– IOC ने युवा दर्शकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से Breakdancing को ओलंपिक खेल के रूप में रजिस्‍टर किया।
– ओलंपिक आयोजन में ब्रेकडांसिंग को ‘Breaking’ के नाम से जाना जाएगा। जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था।
– इससे पहले इन तीन खेलों को तोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था, जो कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।
– ब्रेकिंग, 2024 पेरिस गेम्स (2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) से ओलंपिक खेलों में अपनी शुरुआत करेगा।
– याद रखें कि टोक्यो गेम्स 2021 (पहले 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) में तीन नए खेल स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
अध्यक्ष: थॉमस बाख

———————————
3. वर्ष 2020 का ‘रामानुजन प्राइज फॉर यंग मैथेमेटिशियन अवार्ड’ किसने जीता?

a. जॉन चार्ल्स
b. शाक्य सिंहा
c. कैरोलिना अरुजो
d. वीरा ज्‍वेनरेवा

Answer: c. कैरोलिना अरुजो

– वह ब्राजील के रियो डी जनेरियो स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स’ (IMPA) की मैथेमेटिशियन हैं।
– उनका कार्य क्षेत्र बीरेशनल ज्यामिति (birational geometry) पर केंद्रित है।
– यह अवार्ड भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्तपोषित है।
– इस अवार्ड को ICTP (International Centre for Theoretical Physics) और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (International Mathematical Union) के सहयोग से विकासशील देशों में बीजीय ज्यामिति (Algebraic geometry) के क्षेत्र में काम करने वाले किसी एक शोधार्थी को दिया जाता है।

कैरोलिना के बारे में-
– कैरोलिना अंतर्राष्ट्रीय गणित संघ में गठित महिलाओं की गणित समिति की उपाध्यक्ष हैं।
– रामानुजन प्राइज लेने वाली वह पहली गैर-भारतीय महिला गणितज्ञ हैं।

———————————–
4. खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सन्‍यास ले चुके खिलाडि़यों को रोजगार देने के लिए भारत में कितने ‘खेलो इंडिया केंद्र’ खोलने की घोषणा की है?

a. 100
b. 2000
c. 500
d. 1000

Answer: d. 1000

– खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 दिसंबर 2020 को फिक्‍की के 10वें ग्‍लोबल खेल सम्‍मेलन में यह घोषणा की थी।
– इन खोलो इंडिया केंद्रों के खुल जाने के बाद देश की खेल संस्‍कृति में विकास होगा।
– खेलो इंडिया कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू किया था।
– सरकार यह भी तय कर रही है कि पुरस्कार राशि, सरकार से वित्तीय सहायता एथलीटों तक पहुंचे।

———————————–
5. फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 किन दो एथलीट के नाम रहा?

a. गीता फोगाट और मैरी कॉम
b. बजरंग पुनिया और एलावेनिल वलारिवन
c. बजरंग पुनिया और गीता फोगाट
d. गीता फोगाट और एलावेनिल वलारिवन

Answer: b. बजरंग पुनिया और एलावेनिल वलारिवन

– FICCI : (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री)
– भारतीय एथलीट बजरंग पुनिया (फ्रीस्टाइल-कुश्ती) और एलावेनिल वलारिवन (निशानेबाजी) को वर्चुली आयोजित 10 वीं ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट के दौरान फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– पूनिया को वर्ष 2019 में राजीव गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।
– वे टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

– शूटर एलावेनिल वलारिवन ने 2018 में ISSF (इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन) जूनियर वर्ल्डकप एयर राइफल में टीम व इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

पुरस्कार:
– यह खेल पुरस्कार FICCI द्वारा खिलाड़ियों के योगदान को चिन्हित करने और सम्मानित करने का एक प्रयास है।

—————————————
6. पब्लिक वाईफाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर 2020 को किस योजना को मंजूरी दी?

a. wifi acess
b. PM-WANI (वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस)
c. PM-wifi
d. WANI-wifi

Answer: b. PM-WANI (वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस)

– यह योजना किसी भी व्यक्ति को आवासीय क्षेत्र में किराने की दुकान के मालिक से लेकर चाय की दुकान के विक्रेता तक, सार्वजनिक वाई फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने के विकास को बढ़ावा देना है।
– योजना के तहत सरकार पब्लिक डाटा ऑफिस (PDO) खोलेगी।
– इसके लिए किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।
– किसी भी मौजूदा दुकान को डेटा ऑफिस में बदल सकते हैं।
– सरकार देश में करीब 1 करोड़ डेटा सेंटर खोलेगी।
– पब्लिक वाईफाई का मतलब कि जब मार्केट या रेस्‍टोरेंट पर होते हैं, तो वहां वाई-फाई मिल पाए।
– इसके लिए यूजर को पेमेंट करना होगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद

———————————–
7. 100 प्रतिशत जैविक (ऑर्गेनिक) दर्जा पाने वाला इंडिया का पहला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

a. लक्षद्वीप
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. पुदुचेरी
d. दमन-दीव, और दादरा और नगर हवेली

Answer: a. लक्षद्वीप

– कृषि मंत्रालय द्वारा लक्षद्वीप को भारत का पहला 100 प्रतिशत जैविक केंद्र शासित प्रदेश (Organic union territory) घोषित गया किया है।
– इस केंद्र शासित प्रदेश में सभी कृषि कार्य बिना सिंथेटिक उर्वरकों और कीटनाशकों के इस्तेमाल के होते हैं।
– लक्षद्वीप सिक्किम के बाद दूसरा भारत का ऐसा स्थान है, जिसे पूरी तरह से जैविक घोषित किया गया है।
– इस द्वीप पर लगभग 10-करोड़ नारियल का उत्पादन होता है।

लक्षद्वीप के बारे में-
– लक्षद्वीप द्वीप भारत के 36 द्वीपों में सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।
– इसमें 12 एटोल, 3 रीफ्स, 5 डूबे हुए बैंक, 10 आबाद द्वीप शामिल हैं।

राजधानी: कावारत्ती.
प्रशासक: प्रफुल्ल खोड़ा पटेल.

———————————–
8. किस राज्य के कीवी को जैविक प्रमाण पत्र (Organic Certificate) दिया गया है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. अरुणाचल प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. पंजाब

Answer: b. अरुणाचल प्रदेश

– अरुणाचल प्रदेश कीवी के लिये यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
– बतातें चले कि इस राज्‍य को ये प्रमाण पत्र अक्‍टूबर माह में दिया था।
– यह प्रमाण पत्र पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट (MOVCD-NER) योजना के तहत दिया गया है।
– किसी भी फल या सब्जी को जैविक प्रमाण पत्र तब दिया जाता है जब उसे उगाने के लिये किसी प्रकार के रसायन का प्रयोग न किया गया हो।
– यह फल विशेषकर दक्षिण और मध्य चीन के यांगत्से नदी घाटी में पाया जाता है।
– इसे उगाने के लिये अरुणाचल प्रदेश की जलवायु उपयुक्त होने के कारण वर्ष 2000 में अरुणाचल प्रदेश में इसे वाणिज्यिक फल के तौर पर प्रस्तुत किया गया।
– विशेषकर इसे अरुणाचल प्रदेश की ज़ीरो घाटी में 1500-2000 मीटर की ऊँचाई पर उगाया जाता है।

———————————–
9. इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन (IGF) का अध्यक्ष किसे चुना गया?

a. लांस स्ट्रोक
b. सिगफ्रीड एडस्ट्रोम
c. एनिका सोरेनस्टैम
d. विमला सजवान

Answer: c. एनिका सोरेनस्टैम

– उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी।
– वह वर्तमान IGF अध्यक्ष पीटर डॉसन की जगह लेंगी, जो 10 साल तक संगठन का नेतृत्व करने के बाद पद हट रहे है।
– सोरेनस्टैम, एलपीजीए टूर की 72 बार विजेता और स्वीडन की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी है।

फेडरेशन का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड

———————————-
10. मालदीव की जगह अब कौन सा देश 2023 के इंडियन ओसियन-आइलैंड गेम्स की मेजबानी करेगा?

a. मोरक्को राबट
b. लीबिया
c. मेडागास्कर
d. मालदीव

Answer: c. मेडागास्कर

– इस आयोजन का जिम्मा वर्ष 2019 में मालदीव को सौंपा गया था, लेकिन इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स महासंघ के सदस्यों ने इन खेलों को मेडागास्कर में ट्रासफर किए जाने के लिए मतदान किया।
– यह निर्णय मालदीव में कोरोनोवायरस संकट के दौरान कार्यक्रम के आयोजन में सामने आ रही चुनौतियों के कारण लिया गया है।
– मालदीव ने 2023 खेलों को 2025 तक स्थगित करने का अनुरोध किया था, लेकिन IOIGF ने मल्टी-स्पोर्ट इवेंट के संस्करणों के बीच छह साल का गैप होने से बचने के लिए इससे इनकार कर दिया ।

– आपको बता दें कि मेडागास्‍कर एक अफ्रीकी देश है।

इंडियन ओसियन आइलैंड गेम्स-
– यह एक बहु-खेल कार्यक्रम है, जो हिंद महासागर द्वीप राष्ट्रों के एथलीटों के बीच हर चार साल में आयोजित किया जाता है।
– अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 1977 में खेल का निर्माण किया।
– यह कार्यक्रम वर्तमान में कोमोरोस, मॉरीशस, सेशेल्स, मैयट, मेडागास्कर, मालदीव और रीयूनियन के द्वीप देशों और क्षेत्रों को इकट्ठा करता है।

मेडागास्कर की राजधानी: एंटानानारिवो.
राष्ट्रपति: एंड्री राजोलिना.
मुद्रा: मालागासी एरीरी.

————————————
11. अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) कब मनाया जाता है?

a. 12 दिसंबर
b. 11 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 9 दिसंबर

Answer: b. 11 दिसंबर

– यह दिन पर्यावरण में पहाड़ों की भूमिका और जीवन पर इसके प्रभाव को समझने के लिए लोगों को शिक्षित करता है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया।

2020 की थीम- “पर्वतीय जैव विविधता”

————————————
12. यूनिसेफ डे कब मनाया जाता है?

a. 13 दिसंबर
b. 12 दिसंबर
c. 11 दिसंबर
d. 10 दिसंबर

Answer: c. 11 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को यूनिसेफ का गठन वर्ल्ड वार-II के कारण हुआ था।
– यूनिसेफ का नाम बाद में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children’s Emergency Fund) से बदलकर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund) कर दिया गया।

यूनिसेफ का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच। फोर.

————————————
13. वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन (WSF) की नई अध्यक्ष कौन हैं?

a. सेबेस्टियन कोए
b. डेविड पाल्मर
c. जैक्स फोंटेन
d. जेना वोल्ड्रिज

Answer: d. जेना वोल्ड्रिज

– इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन की 10 वीं अध्यक्ष होंगी।
– वह न्यूजीलैंड की सूसी सिमकोक (Susie Simcock) के बाद अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं।
– वह फ्रांस से निवर्तमान अध्यक्ष जैक्स फोंटेन की जगह लेंगी।
– इससे पहले वह 2013-2019 के दौरान यूरोपीय स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में छह साल काम कर चुकी हैं।

WSF का मुख्यालय: हेस्टिंग्स, यूनाइटेड किंगडम.

————————————
14. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 दिसंबर 2020 को सोन नदी पर कोईलवर पुल का उद्घाटन किया, यह किस राज्‍य में है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. झारखंड
c. बिहार
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: c. बिहार

– आरा जिले के कोईलवर में इस पुल का उद्घाटन नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।
– नए पुल को ‘वशिष्ठ नारायण सिंह पुल’ के नाम से जाना जाएगा।
– मुख्यमंत्री नीतीश समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता वर्चुअल तौर पर मौजूद रहे।
– पुल के निर्माण पर 266 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।
– पुल बनने के बाद पुराने कोईलवर पुल पर जाम से मुक्ति मिलेगी साथ ही मध्‍य व दक्षिण बिहार में यातायात सुगम हो जाएगा।

————————————-
15. किस देश के अमीर ‘शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह’ ने ‘शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह’ को 8 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया?

a. कुवैत
b. ईरान
c. इराक
d. सउदी अरब

Answer: a. कुवैत

– शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह अब नई कैबिनेट का गठन करेंगे।
– पांच दिसंबर को कुवैत में हुए नेशनल असेंबली चुनाव में उन्‍होंने सफलता हासिल की है।
– उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1978 में विदेश मामलों के मंत्रालय में शामिल होने के साथ हुई थी।
– जहाँ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि (1983-1989) सहित कई अहम पदों पर काम किया था।

———————————
16. किस सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी कोर्स करने के बाद 10 साल की सरकारी नौकरी की अनिवार्यता और बीच में नौकरी छोड़ने पर एक करोड़ रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है?

a. उत्तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. गुजरात

Answer: a. उत्तर प्रदेश

– सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यह फैसला लिया है।
– सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को करीब 15 हजार से ज्यादा पद हैं, लेकिन 11 हजार ही डॉक्टर तैनात हैं।
– पीजी करने के बाद डॉक्टरों को कम से कम 10 साल तक सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी ही होंगी।
– इस बीच में अगर कोई नौकरी छोड़ना चाहता है तो उसे जुर्माने के तौर पर एक करोड़ की राशि यूपी सरकार को देनी होगी।

पीजी (पोस्टग्रेजुए ) कोर्स छोड़ने पर भी कार्रवाई-
– इसके अलावा अगर कोई डॉक्टर अपना पीजी कोर्स बीच में ही छोड़ देता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
– ऐसे कैंडिडेट्स को तीन साल के लिए डिबार कर दिया जाएगा. यानि इन तीन सालों में वो दोबारा दाखिला नहीं ले सकेंगे।
– फैसले में ये भी कहा गया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर को तुरंत नौकरी ज्वाइन करनी होगी।
– इसके अलावा पीजी के बाद सरकारी डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंसी में रुकने पर भी रोक लगा दी गई है।
– नए नियम में कहा गया है कि विभाग की ओर से इस संबंध में एनओसी नहीं जारी किया जाएगा।

(NEET) में भी छूट की व्‍यवस्‍था-
– सरकारी अस्‍पतालों में कम डॉक्‍टर होने की वजह से सरकार ने (NEET) में भी छूट की व्‍यवस्‍था की है।
– गौरतलब है कि यदि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में एक साल नौकरी करते हैं तो एमबीबीएस डॉक्टरों को नीट प्रवेश परीक्षा में 10 अंको की छूट दी जाती है।
– दो साल की सेवा देने वाले डॉक्टरों को 20 और तीन साल पर 30 अंकों की छूट दी जाती है।
– बता दें कि हर साल सरकारी अस्पतालों के कई डॉक्टर्स एमबीबीएस पीजी में दाखिला लेने के लिए नीट की परीक्षा देते हैं।
– अब पीजी कोर्स के साथ डिप्‍लोमा कोर्सेज भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल: आनंदीबेन पटेल
राजधानी: लखनऊ

———————————
17. अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (International Universal Health Coverage Day) कब मनाया जाता है?

a. 12 दिसंबर
b. 13 दिसंबर
c. 14 दिसंबर
d. 15 दिसंबर

Answer: a. 12 दिसंबर

– यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।

वर्ष 2020 का विषय- ‘Health For All: PROTECT EVERYONE’
– यह विषय दर्शाता है कि इस (COVID-19) संकट को समाप्त करने और एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण करने के लिए, हमें उन स्वास्थ्य प्रणालियों में अभी निवेश करने की आवश्यकता है, जो हमारी रक्षा करे।

———————————–
18. किस प्रतिष्ठित मैगजीन ने दिसंबर 2020 के कवर पेज पर किसी बड़ी हस्ती की तस्वीर के बजाए 2020 को रेड क्रॉस ‘X’ से दर्शाया है?

a. टाइम मैगजीन
b. फोर्ब्स मैगजीन
c. इंडिया टुडे
d. सीईओ वर्ल्ड

Answer: a. टाइम मैंगजीन

– टाइम मैंगजीन ने उस क्रास के नीचे लिखा- वर्स्ट ईयर ऑफ द एवर यानी अब तक का सबसे खराब साल।
– हालांकि यह पांचवां मौका है, जब मैगजीन के कवर पेज पर रेड क्रॉस का इस्तेमाल किया गया है।

———————————–
19. महाकवि सुब्रमण्य भारती की 138 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर 2020 को किस फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया?

a. देशप्रेम महोत्‍सव-2020
b. महाकवि महोत्‍सव 2020
c. भारती महोत्सव-2020
d. अतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव

Answer: d. अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव 2020

– वनवासी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा ये आयोजन किया गया है।
– सुब्रमण्यम भारती (1882-1921) ने कवि, गद्यकार, पत्रकार और देशभक्त के रूप में तमिल साहित्य ही नहीं बल्कि तमिल लोक-मानस में भी एक नई चेतना का प्रसार किया।
– बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की एक तमिल कविता सुनाई थी। – कविता ‘एलारुम एलिनेलैई एडुमनल एरिएई… थी।
– इसका मतलब होता है कि भारत दुनिया के प्रत्येक बंधन से मुक्ति पाने का रास्त दिखाएगा।
– तमिल कवि को महाकवि भरतियार के नाम से भी जाना जाता है।
– देशप्रेम की कविताएं लिखने वाले ये कव‍ि स्वतंत्रता संग्राम में भी शामिल हो चुके हैं।

भारती पुरस्‍कार-
– प्रधानमंत्री ने इस महोत्‍सव में प्रसिद्ध लेखक सेनी विश्वनाथन को 2020 भारती पुरस्कार से सम्मानित भी किया।
– जिसे कालानुक्रमिक क्रम में भारती के उत्कृष्ट कार्यों को संकलित करने का श्रेय दिया जाता है।
– भारती पुरस्कार वर्ष 1994 से हर साल उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने सामाजिक प्रासंगिकता के किसी भी क्षेत्र में प्रशंसनीय सेवा दी हो।

———————————–
20. फुटबॉल खिलाड़ी पाओलो रॉसी का 10 दिसंबर 2020 को निधन हो गया, वह किस देश के खिलाड़ी थे?

a. फ्रांस
b. अर्जेण्टीना
c. जर्मनी
d. इटली

Answer: d. इटली

– 1982 में इटली को चैम्पियन बनाने वाले 64 वर्ष के कप्तान पाओलो रॉसी अपने देश में कमेंटेटर के तौर पर भी सक्रिय थे।
– वह सरकारी प्रसारणकर्ता आरएआई (रेडियो टेलीविजन इटैलिया) से जुड़े थे।
– वह 1982 में फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए थे।
– इसके अलावा वह एक ही वर्ष में विश्व कप, गोल्डन बूट, गोल्डन बॉल और Ballon d’Or जीतने वाले इतिहास के एकमात्र पुरुष खिलाड़ी हैं।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account