Daily Current Affairs, Current Affairs 15 December 2019, Current Affairs 15 December, Current Affair 15 December 2019 Question, 15 December 2019 Current Affairs, Current Affairs 15 December 2019,

यह 15 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 15 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. Miss World 2019 का खिताब किसने जीता?

a. टोनी एन सिंह
b. ओपेली मेजिनो
c. सुमन राव
d. वनेसा पोंस

Answer: a. टोनी एन सिंह

– वह भारतीय मूल की हैं। जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह (23 साल) को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया। इससे पहले उन्‍हें मिस जमैका चुना गया था।
– कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया गया था।
– 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया।
– टोनी एन सिंह को सिंगिंग, व्लॉगिंग पसंद है और वो भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं।
– वह जमैका की रहने वाली हैं, जबकि उनके पिता, ब्रैडशॉ सिंह, जमैका के इंडो-कैरिबियन मूल के हैं।

– भारत की सुमन राव मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर यानी सेकेंड रनरअप रहीं।

इस बार अश्‍वेत चुनी गईं मिस वर्ल्‍ड और मिस यूनिवर्स
– 2019 में मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स दोनों अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं।
– इससे पहले 8 दिसंबर 2019 को साउथ अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स 2019 चुनी गई थीं।

————————
2. मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का खिताब किसने जीता?

a. अदिति राव
b. सुमन राव
c. आस्‍था चटर्जी
d. टोनी वी सिंह

Answer: b. सुमन राव

– भारत की सुमन राव मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रहीं।
– सुमन ने मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का भी ताज अपने नाम किया है।
– इससे पहले जून में उन्हें मिस इंडिया 2019 चुना गया था।
– सुमन राव का जन्म 23 नवंबर 1998 को उदयपुर, राजस्थान में हुआ था।
– उनके पिता रतन सिंह राव, जौहरी हैं, जबकि मां सुशीला कुंवर राव गृहिणी हैं।
– अब वो मुंबई विश्वविद्यालय से एकाउंटेंसी का कोर्स कर रही हैं।
– सुमन एक कथक डांसर भी हैं।

————————
3. राष्‍ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक 14 दिसंबर 2019 को कहां आयोजित की गई?

a. नई दिल्‍ली
b. पटना
c. लखनऊ
d. कानपुर

Answer: d. कानपुर (चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्‍वविद्यालय)

– राष्‍ट्रीय गंगा परिषद के अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री हैं।
– इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, उत्‍तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई मंत्री मौजूद थे।

– इसमें परिषद को गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित गंगा नदी बेसिन के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प का समग्र उत्‍तरदायित्‍व भी सौंप दिया गया।

———————-
4. 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 से 7 जनवरी 2020 को किस शहर में होगा?

a. भोपाल
b. बंगलुरू
c. नई दिल्ली
d. लखनऊ

Answer: b. बंगलुरू

– आयोजन यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइसेंज, GKVK कैंपस, बंगलुरू, कर्नाटक में होगा।
– मुख्य विषय (Theme)- ‘विकास और प्रौद्योगिकी: ग्रामीण विकास’’ (Science & Technology : Rural Development) है।
– इससे पहले 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3-7 जनवरी, 2019 (पंजाब) को किया गया था।

————————-
5. भारत और बांग्लादेश के बीच “तटीय नौवहन समझौते” के तहत किसे ‘पोर्ट ऑफ कॉल’ घोषित किया गया?

a. मोंगला
b. चेटोग्राम
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. a और b

– पोत परिवहन मंत्रालय (नौवहन मंत्रालय – Ministry of shipping) ने घोषणा की कि भारत और बांग्लादेश के बीच “तटीय नौवहन समझौते” के तहत मोंगला और चेटोग्राम (दोनों बांग्लादेश में) को पोर्ट ऑफ कॉल के रूप में घोषित किया गया है।

————————-
6. 36वें अंतर्राष्‍ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस (International Geological Congress) का आयोजन मार्च 2020 में किस शहर में होगा?

a. पेरिस
b. न्‍यूयार्क
c. दिल्‍ली
d. कोलंबो

Answer: c. दिल्‍ली (दिल्‍ली यूनिवर्सिटी)

– मार्च के पहले सप्‍ताह में 36वें अंतर्राष्‍ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस (आईजीसी) की मेजबानी करेगा।
– पूरी दुनिया के 5000-6000 भूवैज्ञानिक इस सम्‍मेलन में भाग लेते हैं।
– यह आयोजन 2 से 8 मार्च 2020 को होगा।
– इससे पहले भारत ने 1964 में 22वें आईजीसी का आयोजन किया था। – इसका उद्घाटन तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन ने किया था।

————————-
7. नौसैनिक हथियारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी NAVARMS-19 का आयोजन 12-13 दिसंबर 2019 को किस शहर में हुआ?

a. भोपाल
b. बंगलुरू
c. दिल्ली
d. लखनऊ

Answer: c. दिल्ली

– इसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा भारतीय उद्योग संघ (CII) के साथ मिलकर किया गया।
– यह आयोजन वर्ष 2007 से चल रहा है।

————————-
8. अक्‍टूबर 2019 में भारत का औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक (Index of Industrial Production-IIP) क्‍या रहा?

a. -4.3 प्रतिशत
b. -1.4 प्रतिशत
c. -3.8 प्रतिशत
d. 8.4 प्रतिशत

Answer: c. – 3.8 प्रतिशत

– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने यह रिपोर्ट जारी की है।
– अर्थव्यवस्था की सेहत में सुधार होता नहीं दिख रहा।
– बिजली, खनन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टरों के कमजोर प्रदर्शन के कारण औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) अक्टूबर महीने में 3.8 प्रतिशत घट गया।
– यह लगातार तीसरा महीना है जब औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज हुई है।
– सितंबर महीने में 4.3 प्रतिशत और अगस्त महीने में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

औद्योगिक उत्‍पादन विकास
– बिजली : -12.2 प्रतिशत (पिछले साल इसी महीने 10.8 प्रतिशत की वृद्धि थी)
– खनन : -8 प्रतिशत (पिछले साल इसी महीने 7.3 प्रतिशत की वृद्धि थी)
– मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर : -2.1 प्रतिशत (पिदले साल इसी महीने 8.2 प्रतिशत की वृद्धि)
– Capital goods production (पूंजीगत वस्‍तुओं का उत्‍पादन) : -21.9 प्रतिशत
– बुनियादी ढांचा निर्माण (इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर) : – 9.2 प्रतिशत

———————-
9. 2019 वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड्स में स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन किस शहर को चुना गया?

a. मुंबई
b. आबू धाबी
c. जयपुर
d. पेरिस

Answer: b. आबू धाबी

– अबू धाबी को लगातार 7वीं बार यह खिताब दिया गया है।
– यह संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी है।

————————-
10. अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 11 दिसंबर

Answer: d. 11 दिसंबर

– इस बार की थीम – Mountains matter for Youth.
– इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में प्रस्ताव पारित करके की थी।
– इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पर्वत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्वतों के महत्व को रेखांकित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account