14th February 2022 Current Affairs

यह 13th & 14th February 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत ने ‘Free Fire’ सहित कितने चाइनीज ऐप्‍स पर फरवरी 2022 में बैन लगा दिया?

a. 43
b. 46
c. 52
d. 54

Answer: d. 54

– गृह मंत्रालय की सिफारिश पर MeitY ने IT एक्‍ट की धारा 69A के तहत इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।
– इन सभी ऐप्स से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था।
– बैन किए गए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप भी शामिल है।
– दिलचस्प बात यह है कि गरेना फ्री फायर सिंगापुर में स्थित है और डेवलपर चीन से नहीं है।
– लेकिन माना जा रहा है कि इसका रिश्‍ता कहीं न कहीं चीन से भी था।
– यह गेम पिछले साल भारत में सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले गेमों में से एक था, और सितंबर 2020 में प्रतिबंधित होने के बाद PUBG मोबाइल द्वारा बनाई गई जगह ले ली थी।
– ऐप को पहले ही भारत में Google Play Store और ऐप स्टोर से हटा दिया गया था।

– अब तक 300 से ज्‍यादा चाइनीज ऐप्‍स पर भारत में प्रतिबंध लग चुका है।
– इससे पहले जून 2020 में भारत ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि टिकटॉक, वीचैट और हैलो सहित 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया था।

फरवरी 2022 में इन 54 ऐप्स पर लगा बैन
– स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल हैं।

The full list of 54 blocked Chinese apps is provided below:
1 Beauty Camera: Sweet Selfie HD
2 Beauty Camera – Selfie Camera
3 Equalizer – Bass Booster & Volume EQ & Virtualizer
4 Music Player- Music.Mp3 Player
5 Equalizer & Bass Booster – Music Volume EQ
6 Music Plus – MP3 Player
7 Equalizer Pro – Volume Booster & Bass Booster
8 Video Player Media All Format
9 Music Player – Equalizer & MP3
10 Volume Booster – Loud Speaker & Sound Booster
11 Music Player – MP3 Player
12 CamCard for SalesForce Ent
13 Isoland 2: Ashes of Time Lite
14 Rise of Kingdoms: Lost Crusade
IS/APUS Security HD (Pad Version)
16 Parallel Space Lite 32 Support
17 Viva Video Editor – Snack Video Maker with Music
18 Nice video baidu
19 Tencent Xriver
20 Onmyoji Chess
21 Onmyoji Arena
22 AppLock
23 Dual Space Lite – Multiple Accounts & Clone App
24 Dual Space Pro – Multiple Accounts & App Cloner
25 DualSpace Lite – 32Bit Support
26 Dual Space – 32Bit Support
27 Dual Space – 64Bit Support
28 Dual Space Pro – 32Bit Support
29 Conquer Online – MMORPG Game
30 Conquer Online Il
31 Live Weather & Radar – Alerts
32 Notes- Color Notepad, Notebook
33 MP3 Cutter – Ringtone Maker & Audio Cutter
34 Voice Recorder & Voice Changer
35 Barcode Scanner – QR Code Scan
36 Lica Cam – selfie camera app
37 EVE Echoes
38 Astracraft
39 UU Game Booster-network solution for high ping
40 Extraordinary Ones
41 Badlanders
42 Stick Fight: The Game Mobile
43 Twilight Pioneers
44 CuteU: Match With The World
45 Small World-Enjoy groupchat and video chat
46 CuteU Pro
47 FancvU – Video Chat & Meetup
48 Real: Go Live. Make Friends
49 MoonChat: Enjoy Video Chats
50 Real Lite -video to live!
51 Wink: Connect Now
52 FunChat Meet People Around You
53 FancyU pro – Instant Meetup through Video chat!
54 Garena Free Fire – Illuminate

———————
2. ISRO ने वर्ष 2022 के पहले अंतरिक्ष मिशन में किन तीन सैटेलाइट को PSLV-C52 रॉकेट से लांच किया?

a. EOS-4, INS-2TD, INSPIREsat-1
b. EOS-5, INS-3TD, INSPIREsat-2
c. EVO-5, INSAS-2, Vikaram-5
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. EOS-4, INS-2TD, INSPIREsat-1

– इसरो ने 14 फरवरी 2022 को तीनों सैटेलाइट लांच किए।
– लांचिंग में किस रॉकेट का प्रयोग हुआ – PSLV-C52
– किस जगह से लांच हुआ रॉकेट – सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)
– कितनी ऊंचाई पर सैटेलाइट स्‍थापित किए गए – 529 किमी के sun-synchronous polar orbit में।
– एस सोमनाथ के चेयरमैन बनने के दौरान यह पहली लांचिंग है।

EOS-4 (Earth Observation Satellite) के बारे में
– वजन : 1700 किलोग्राम
– मिशन लाइफ : 10 वर्ष.
– किस प्रकार का सैटेलाइट : रडार इमेजिंग सैटेलाइट.
– यह सभी मौसमों में हाई क्वालिटी images प्रदान करने में सक्षम है।
– इनसे कृषि, वानिकी, पौधरोपण, मिट्टी में नमी, पानी उपलब्धता और बाढ़ ग्रस्त इलाकों के नक्शा को तैयार करने में मदद मिलेगी।
– इसका उपयोग कृषि, फॉरेस्ट्ररी, फ्लड मैपिंग, सॉइल मॉइसचर और हाइड्रोलोजी की images को कैप्चर करने के लिए होगा।

INS-2TD के बारे में
– वजन : 17.5 किलोग्राम
– मिशन लाइफ : 6 महीने
– किस प्रकार का सैटेलाइट – टेक्‍नोलॉजी डिमोंस्‍ट्रेटर सैटेलाइट
– यह भारत व भूटान के संयुक्त उपग्रह है।
– यह सैटेलाइट भूमि और जल की सतह के तापमान, फसलों के चित्रण और जंगल और thermal inertia का आकलन करेगा।

INSPIREsat-1 के बारे में
– वजन : 8.1 किलोग्राम
– मिशन लाइफ : एक वर्ष
– किस प्रकार का सैटेलाइट – स्‍टूडेंट सैटेलाइट
– इसे इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍पेस साइंस (IIST) ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो के सहयोग से विकसित किया गया है।
– इसके निर्माण में ताइवान और सिंगापुर के संस्‍थानों ने भी भूमिका निभाई है।
– इसका प्रयोग आयनोस्‍फेयसर (पृथ्‍वी के वायुमंडल का अंतिम छोर, जहां से अंतरिक्ष की शुरुआत होती है) डायनामिक्‍स और सूर्य के कोरोनल हीटिंग प्रोसेस को समझने के लिए किया जायेगा।

वर्ष 2022 में इसरो की योजना
– रिसैट 1A (EOS-4) : 14 फरवरी को लांच हुआ। यह उपग्रह सीमाओं की सुरक्षा के लिए खास है।
– जीसैट-24 : मार्च 2022 में लांच होगा। यह रडार इमेजिंग उपग्रह है और दिन-रात तस्‍वीरें ले सकता है।
– ओशनसैट-3 : मार्च 2022 में लांच होगा। यह मौसम और समुद्र संबंधित जानकारी जुटाएगा।
– आदित्‍य एल1 : जुलाई 2022 में लांच होगा। यह सूर्य पर रिसर्च करने के लिए पहला स्‍वदेशी सैटेलाइट होगा।
– गगनयान : दिसंबर 2022 में लांच होगा। इसके जरिए पृथ्‍वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष यात्री भेजे जाएंगे।
– चंद्रयान 3 : दिसंबर 2022 में लांच होगा। चांद पर रिसर्च के लिए फिर से लैंडर और रोवर भेजा जाएगा।

——————


3. देश के सबसे बड़े बैंक फ्रॉड (22,842 करोड़ रुपए) के आरोप में CBI ने किस ‘शिप बिल्डिर’ कंपनी व अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज किया?

a. ACG शिपयार्ड
b. Goa शिपयार्ड
c. ABC शिपयार्ड
d. ABG शिपयार्ड

Answer: d. ABG शिपयार्ड

– इसे बैंकिंग इंतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है।
– ABG शिपयार्ड ने इस फ्रॉड के जरिए एक-दो नहीं, बल्कि 28 बैंकों को 22,842 करोड़ रुपए का चूना लगाया।
– SBI की शिकायत पर CBI ने फरवरी 2022 में ABG शिपयार्ड और उसके तत्कालीन चेयरमैन और MD ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

ABG शिपयार्ड
– यह कंपनी पानी के जहाज के निर्माण और मरम्मत का काम करती है।
– इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं।

कब का है घोटाला
– FIR के मुताबिक यह घोटाला अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक का है।
– इस घोटाले को बैंकिंग फ्रॉड में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला कहा जा सकता है, क्योंकि यह नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला है।
– नीरव मोदी का फ्रॉड : करीब 12 हजार करोड़
– विजय माल्‍या का फ्रॉड : 10 हजार करोड़ से ज्‍यादा

एक दो नहीं, पूरे 28 बैंकों के साथ हुआ है फ्रॉड
– CBI के अनुसार यह धोखाधड़ी SBI की अगुवाई वाले 28 बैंकों के एक समूह (कंर्सोटियम) के साथ हुआ है।
– इनमें ICICI, IDBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े-बड़े बैंक भी शामिल हैं।
(नोट – जब किसी कंपनी या ग्रुप को बहुत बड़ी रकम का लोन देना होता है, तो कई बैंक मिलकर कर्सोटियम बनाते हैं)

किन बैंकों की कितनी रकम डूबी
– ICICI : 7,089 करोड़ रुपए
– IDBI : 3,634 करोड़ रुपए
– SBI : 2,468 करोड़ रुपए
– बैंक ऑफ बड़ौदा : 1,614 करोड़ रुपए
– पंजाब नेशनल बैंक : 1,244 करोड़
– इंडियन ओवरसीज बैंक : 1,228 करोड़ रुपए
– LIC : 136 करोड़ रुपए

कैसे पता चला घोटाले का?
– CBI के अनुसार बैंकों के इस समूह (कंसोर्टियम) की तरफ से SBI की मुंबई शाखा के डिप्टी जरनल मैनेजर बालाजी सिंह सामंता 25 अगस्त 2020 को इस फ्रॉड की लिखित शिकायत की थी।
– इस शिकायत के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज कर के जांच शुरू की, जिसके बाद इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ।
– बैंक घोटाले का समय अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 तक बताया जा रहा है।
– मामले की जांच की आंच आने वाले दिनों में बैंकों के बड़े-बड़े अधिकारियों तक पहुंच सकती है।

—————-
4. IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने?

a. लियाम लिविंगस्टोन
b. हर्षल पटेल
c. ईशान किशन
d. शार्दुल ठाकुर

Answer: c. ईशान किशन

– IPL के 15वें सीजन के लिए यह नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को हुई।
– कुल 10 फ्रेंचाइजियों ने चहेते प्‍लेयर्स के लिए बोलियां लगाईं।
– हालांकि कई खिलाड़ी (जिन्‍हें पिछले ऑक्‍शन में टीमों ने खरीदा हुआ था) को टीमों ने रिटेन किया। उनकी नीलामी नहीं हुई।

– सबसे महंगे खिलाड़ी : ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा।
– वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और एक अच्‍छे विकेटकीपर भी हैं।
– दूसरे महंगे खिलाड़ी : दीपक चाहर को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL 2022 Auction Highest Paid Players
खिलाड़ी – रकम (रुपए) – टीम
– ईशान किशन – 15.25 करोड़ – मुंबई इंडियंस
– दीपक चाहर – 14 करोड़ – चेन्‍नई सुपर किंग्‍स
– श्रेयस अय्यर – 12.25 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
– लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड) – 11.5 करोड़ – पंजाब किंग्स
– वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका) – 10.75 करोड़ रुपये – रॉयल चैलेंजर्स
– हर्षल पटेल – 10.75 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
– निकोलस पूरन – 10.75 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद
– शार्दुल ठाकुर – 10.75 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
– लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) – 10 करोड़ – गुजरात टाइटंस
– कृष्णा – 10 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स

कई खिलाड़ी रिटेन हुए – एमएस धोनी के अलावा कई खिलाडियों को उनकी टीम ने नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया।

(नोट – सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में मुंबई ने खरीदा। IPL 2021 में उनको इसी टीम से 20 लाख मिले थे।)

—————–
5. बजाज कंपनी के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन 12 फरवरी 2022 को हो गया, उन्‍हें कौन सा सम्‍मान मिला था?

a. पदम विभूषण
b. पद्मश्री
c. पद्म भूषण
d. भारत रत्‍न

Answer: c. पद्म भूषण

– यह अवॉर्ड उन्‍हें वर्ष 2001 में मिला था।
– राहुल बजाज 83 साल के थे, लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
– राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था।
– उनके दादा जमनालाल बजाज भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
– राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी, वह 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे।
– पहला बजाज वेस्पा स्कूटर गुड़गांव के एक गैरेज शेड में बना था।
– 1960 में कंपनी का नामकरण हुआ बजाज ऑटो।
– वर्ष 2021 में उन्‍होंने बजाज ऑटो के गैर कार्यकारी अध्‍यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया था।

उपलब्धियां-
– उन्‍हें वर्ष 2001 में उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
– फ्रांस का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ मिल चुका है।
– वह 2006 से 2010 के बीच राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे।
– 1979-80 और 1999-2000 में दो बार राहुल बजाज भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष चुने गए।
– भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी ने उन्हें 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए (CII) राष्ट्रपति पुरस्कार दिया था।

——————
6. राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (National Productivity Day) कब मनाया जाता है?

a. 13 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 11 फरवरी
d. 10 फरवरी

Answer: b. 12 फरवरी

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश के सभी क्षेत्रों में उत्पादकता और गुणवत्ता जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।
– भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) भारत में उत्पादकता आंदोलन के प्रचार के लिए एक प्रमुख संस्था है।

– वर्ष 2022 की थीम- “Self Reliance Through Productivity.” (उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता)

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC)
महानिदेशक- अरुण कुमार झा
स्थापना- 1958
मुख्यालय- नई दिल्ली

—————–
7. विश्‍व दलहन दिवस (world pulses day) कब मनाया जाता है?

a. 13 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 11 फरवरी
d. 10 फरवरी

Answer: d. 10 फरवरी

– इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को दालों के महत्व और दालों के पोषण (Nutrition) की जानकारी देना है।
– भारत विश्‍व में दालों का सबसे ज्‍यादा उत्‍पादन करता है, भारत की सालाना दलहन की मांग करीब 250 लाख मीट्रिक टन है।
– अंतर्राष्ट्रीय दलहन दिवस पहली बार वर्ष 2016 में मनाया गया था.।
– बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

—————–
8. इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021 के अनुसार किस राज्‍य / UT में पत्रकारों पर सबसे ज्‍यादा हमले हुए?

a. जम्मू-कश्मीर
b. लद्दाख
c. पुदुचेरी
d. चंडीगढ़

Answer: a. जम्मू-कश्मीर

– ‘इंडिया प्रेस फ्रीडम रिपोर्ट 2021’ को राइट्स एंड रिस्क एनालिसिस ग्रुप (RRAG) ने 2 फरवरी 2022 को जारी किया।

पत्रकारों पर हमले की घटनाएं
– जम्मू कश्मीर (25)
– उत्तर प्रदेश (23)
– मध्य प्रदेश (16)
– त्रिपुरा (15)
– दिल्ली (8)
– बिहार (6)
– असम (5)
– हरियाणा (4)
– महाराष्ट्र (4)
– गोवा (3)
– मणिपुर (3)
– कर्नाटक (2)
– तमिलनाडु (2)
– पश्चिम बंगाल (2)
– आंध्र प्रदेश (1)
– छत्तीसगढ़ (1)
– केरल (1)

मुख्‍य बातें –
– वर्ष 2021 में देशभर में कम से कम छह पत्रकार मारे गए।
– पत्रकारों पर 108 हमले हुए।
– 13 मीडिया हाउस या अखबारों को निशाना बनाया गया।
– 2021 के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता के खिलाफ हमलों पर सुर्खियों में जम्मू-कश्मीर रहा।
– गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए 17 पत्रकारों में से पांच जम्मू-कश्मीर के थे, इसके बाद दिल्ली (3), महाराष्ट्र, मणिपुर और त्रिपुरा (प्रत्येक 2), और असम, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के एक-एक थे।
– पुलिस सहित सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा कम से कम 24 पत्रकारों पर कथित तौर पर शारीरिक रूप से हमला किया गया, धमकी दी गई, परेशान किया गया और उनके पेशेवर काम करने में बाधा डाली गई।
– पुलिस ने इनमें से 17 के साथ मारपीट की।
– 44 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जिनमें से 21 को आईपीसी की धारा 153 के तहत दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित था।

नागरिक स्‍वतंत्रता खतरे में
– RRAG के निदेशक सुहास चकमा ने बताया कि जम्मू कश्मीर से त्रिपुरा तक जो भी ये हमले हुए, वो देश में नागरिक स्वतंत्रता की गिरती स्थिति के सूचक हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने ऐसे मीडिया संस्थानों या समाचार पत्रों और पत्रकारों के घरों पर छापे मारे, जो सरकार की नीतियों की आलोचना करते थे।

——————-
9. केंद्र सरकार ने रेलवे की कितनी सर्विसेज को एकीकृत (unify) करके ‘इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस’ (IRMS) का कैडर बनाया?

a. तीन
b. चार
c. सात
d. आठ

Answer: d. आंठ

– केन्द्र सरकार ने 09 फरवरी 2022 को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया।
– इसके अनुसार रेलवे की आठ सेवाओं (Services) को मिलाकर अब इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस कैडर अस्तित्‍व में आ गया है।
– हालांकि यह फैसला वर्ष 2019 में ही तत्‍कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यकाल में लिया गया था। लेकिन वर्ष 2022 में नोटिफिकेशन जारी हुआ।

किन आठ सर्विसेज का किया गया एकीकरण?
– Indian Railway Service of Engineers
– Indian Railway Service of Mechanical Engineers
– Indian Railway Service of Electrical Engineers
– Indian Railway Stores Service
– Indian Railway Service of Signal Engineers
– Indian Railway Traffic Service
– Indian Railway Personnel Service
– Indian Railway Accounts Services

क्यों बनाया गया एक कैडर?
– सरकार के अनुसार इससे रेलवे की कार्य प्रक्रिया अधिक बेहतर होगी।
– फैसले लेने में तेजी आएगी।
– ऑर्गेनाइजेशन का एक बेहतर स्वरूप है।
– नौकरशाही पर कसेल कसी जा सकेगी।

महाप्रबंधक (Railway General Manager) के 27 पदों को अपग्रेड किया जायेगा
– रेलवे ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि IRMS के आने से अधिकारियों की वरिष्‍ठता पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
– GM के 27 पदों को अपग्रेड कर ऊपरी ग्रेड दिया जाएगा।
– रेलवे बोर्ड के चैयरमेन/सीईओ आईआरएमएस के अधिकारी ही बनेंगे।

रेलमंत्री- अश्विनी वैष्णव

——————-
10. केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय और भिखारियों के लिए कौन सी योजना शुरू की?

a. राहत
b. गुमसुम
c. स्माइल
d. भिखारी

Answer: c. स्माइल

– हालांकि इस नाम से पहले भी योजना चल रही थी, लेकिन इसे फिर से लांच किया गया है।
– यह योजना केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता की ओर से जारी हुई है।
– मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 12 फरवरी 2022 को ‘स्‍माइल’ योजना को लांच किया।

– SMILE : सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज़ इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज

– इस योजना के तहत ट्रांसजेंडर और ‘भीख मांगने के कार्य में लगे लोगों’ को आवश्यक कानूनी सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और एक सुरक्षित जीवन का प्रयास होगा।
– मंत्रालय ने 2021-22 से 2025-26 तक पांच साल के लिए योजना के लिए 365 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

स्‍माइल के तहत ट्रांसजेंडर के लिए क्‍या होगा
– ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति
– PM-DAKSH के तहत कौशल विकास और आजीविका
– PM-JAY के तहत समग्र चिकित्सा स्वास्थ्य
– ‘गरिमा गृह’ के रूप में आवास
– ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल का प्रावधान
– ई-सेवाएं (राष्ट्रीय पोर्टल और हेल्पलाइन और विज्ञापन) और – अन्य कल्याणकारी उपाय।

स्‍माइल के तहत भिखारियों के लिए क्‍या होगा
– सर्वेक्षण और पहचान
– आश्रय गृहों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भीख मांगने में लगे व्यक्तियों को जुटाने के लिए आउटरीच कार्य किया जाएगा।
– आश्रय गृह भीख मांगने वाले बच्चों और भीख मांगने में लगे व्यक्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा की सुविधा प्रदान करेंगे।
– व्यापक पुनर्वास

——————-
11. महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए किस पहल की शुरुआत की?

a. फील एक्‍सप्रेस
b. होप एक्‍सप्रेस
c. जागरूकता एक्‍सप्रेस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. होप एक्‍सप्रेस

– इसके तहत हर जिले में होप एक्सप्रेस शुरू होगा।
– यह ऐलान महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने फरवरी 2022 में की।
– इसके तहत होप एक्‍सप्रेस नामक वाहन कैंसर मरीजों तक जाएगा और उनकी मदद करेगा।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *