यह 13th & 14th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस राज्य ने सरकारी नौकरियों के लिए 5 साल संविदा अनिवार्य करने की योजना के लिए विभागों से सुझाव मांगे?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. दिल्ली
d. बिहार
Answer: a. उत्तर प्रदेश
– यह खबर UNI ने जारी की है। जो देश में PTI के बाद सबसे पुरानी और विश्वसनीय न्यूज एजेंसी है।
– खबर यूपी के तमाम न्यूजपेपर्स में छपे हैं।
– इसके अनुसार उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती में बड़े पैमाने पर बदलाव आने वाले हैं।
– UP सरकार ने सभी विभागों से ग्रुप B और C के राज्य कर्मचारियों के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) के लिए नए फार्मूले पर पर अपने सुझाव देने के लिए कहा है।
– सोर्सेज के हवाले से UNI ने कहा है कि प्रस्तावित व्यवस्था में चयन के बाद शुरुआती पांच वर्ष तक कर्मियों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
– इन संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारियों की तरह भत्ते और अन्य लाभ नहीं मिलेंगे और उनका वेतन सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित होगा।
– पांच वर्ष की कठिन संविदा सेवा के दौरान जो छंटनी से बच पाएंगे उन्हें ही मौलिक नियुक्ति मिल सकेगी।
– यूपी सरकार का कार्मिक विभाग इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष विचार के लिए लाने की तैयारी कर रहा है।
– इस प्रस्ताव पर विभागों से राय मशविरा शुरू कर दिया गया है।
चयन की वर्तमान प्रक्रिया क्या है?
– वर्तमान में सरकार अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया से वेकेंसी पर लोगों को चयन के बाद संबंधित संवर्ग की सेवा नियमावली के अनुसार एक या दो वर्ष के प्रोबेशन पर नियुक्ति देती है।
– इस दौरान कर्मियों को नियमित कर्मी की तरह वेतन व अन्य लाभ दिए जाते हैं।
– इस दौरान वह वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में कार्य करते हैं।
– नियमित होने पर वह नियमानुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं।
नए प्रस्ताव के अनुसार सेवा शर्त क्या होगी?
– नए प्रस्ताव के अनुसार पांच वर्ष की संविदा (कांट्रैक्ट) भर्ती और इसके बाद मौलिक नियुक्ति की जाएगी।
– नई व्यवस्था में तय फार्मूले पर इनका छमाही मूल्यांकन होगा।
– इस मुल्यांकन को ‘मिजरेबल की परफार्मेंस इंडीकेटर’ (एमकेपीआई) कहा जाएगा।
– इसका फार्मूला भी तय किया जा रहा है।
– संविदा अवधि में प्रत्येक वर्ष एमकेपीआई के आधार पर कार्य कर रहे कुल व्यक्तियों में से 2 छमाही में पाए गए अंक का योग 60 प्रतिशत से कम होने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
– एमकेपीआई के आधार पर छमाही समीक्षा की कार्यवाही नियुक्ति पदाधिकारियों (कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व शासन) के स्तर पर आधारित समितियां करेंगी।
– जो पांच वर्ष की सेवा तय शर्तों के साथ पूरी कर सकेंगे, उन्हें मौलिक नियुक्ति दी जाएगी।
– संविदा के दौरान संबंधित पद की संगत सेवा नियमावली में उल्लिखित पदनाम के पहले सहायक पद नाम से नियुक्ति की जाएगी।
– संविदा पर नियुक्त व्यक्ति पर यूपी सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 लागू नहीं होगी।
– संविदा पर नियुक्ति अवधि में कर्मी को नियमित सरकारी सेवकों को अनुमन्य सेवा संबंधी लाभ नहीं दिए जाएंगे।
पीसीएस, पीपीएस व पीसीएस-जे ही बाहर
– प्रस्तावित नियमावली सरकार के समस्त सरकारी विभागों के समूह ख व समूह ग के पदों पर लागू होगी।
– यह सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली, 1974 पर भी लागू होगी।
– इसके दायरे से केवल प्रादेशिक प्रशासनिक सेवा (कार्यकारी एवं न्यायिक शाखा) तथा प्रादेशिक पुलिस सेवा के पद ही बाहर होंगे।
पूर्व से चल रही चयन प्रक्रिया भी दायरे में
– प्रस्तावित नियमावली के प्रारंभ होने के पूर्व पदों पर चयन के लिए विज्ञापन कर दिया गया हो अथवा चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई हो, तो विज्ञापन व परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित संबंधित व्यक्ति से घोषणा पत्र लिया जाएगा।
– उसे घोषणा करनी होगी कि वह इस नियमावली के अधीन शर्तों को स्वीकार करेंगे। इसके बाद ही उनकी नियुक्ति की जाएगी।
– राज्य में लगभग 9 लाख ग्रुप बी और सी कर्मचारी हैं।
————————————
2. Economic Freedom of the World: 2020 के ‘ग्लोबल इकोनॉमिक फ्रीडम इंडेक्स’ में भारत किस स्थान पर है?
a. 100
b. 105
c. 101
d. 102
Answer: b. 105
– भारत वर्ष 2019 की रिपोर्ट की तुलना में 26 स्थान फिसल गया है।
– पिछले साल की रिपोर्ट में हम 79वें स्थान पर थे अब 105वें स्थान पर हैं।
– यह रैंकिंग 2018 के आंकड़ों पर आधारित है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कई नए प्रतिबंधों, नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) पर आधारित है।
– रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक वर्ष में सरकार के आकार, न्यायिक प्रणाली और सम्पत्ति के अधिकार, वैश्विक स्तर पर व्यापार की स्वतंत्रता, वित्त, श्रम और व्यवसाय के विनियमन जैसी कसौटियों पर भारत की स्थिति थोड़ी खराब हुई है।
Global Economic Freedom Index कौन जारी करता है?
– फ्रेजर इंस्टीट्यूट, कनाडा
– रिपोर्ट का नाम : “Economic Freedom of the World: 2020”
– इस इंडेक्स में 162 देशों को शामिल किया गया है।
– इसे भारत में नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर सिविल सोसायटी’ के संयोजन में जारी किया गया है।
– यह विश्व आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक का 24 वां संस्करण है।
– चीन 124वें स्थान पर है।
इस इंडेक्स में Top 10 रैंकिंग वाले देश-
– हॉगकॉग
– सिंगापुर
– न्यूजीलैंड
– स्विटजरलैंड
– संयुक्त राज्य अमेरिका
– ऑस्ट्रेलिया
– मॉरीशस
– जॉर्जिया
– कनाडा
– आयरलैंड
– जापान को सूची में 20वां, जर्मनी को 21वां, इटली को 51वां, फ्रांस को 58वां, रूस को 89वां और ब्राजील को 105वां स्थान मिला है।
Economic Freedom Index को इन पांच चीजां के आधार पर तय किया गया है
– Size of Government
– Legal System and Property Rights
– Sound Money
– Freedom to Trade Internationally
– Regulation
भारत की रैकिंग में क्यों आई गिरावट
– रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक वर्ष में सरकार के आकार, न्यायिक प्रणाली और सम्पत्ति के अधिकार, वैश्विक स्तर पर व्यापार की स्वतंत्रता, वित्त, श्रम और व्यवसाय के रेगुलेशन जैसी कसौटियों पर भारत की स्थिति थोड़ी खराब हुई है.
– सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के प्रेसिडेंट पार्थ जे शाह का कहना है कि 2018 के बाद भारत ने इंटरनेशनल ट्रेड पर अंकुश लगाये हैं।
– कर्ज बाजार में सख्ती बढ़ाई है. यानी अगले साल की रिपोर्ट में भारत की स्थिति और खराब हो सकती है।
———————————————
3. पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन 13 सितंबर 2020 को हो गया, वह किस राज्य से थे?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. झारखंड
d. मध्य प्रदेश
Answer: b. बिहार
– उन्हें राजनीतिक जीवन में बेबाक और बेदाग अंदाज में रहने वाले प्रखर समाजवादी नेता माना जाता रहा है।
– उनका जन्म 6 जून 1946 को बिहार के वैशाली में हुआ था।
– 1977 में वह पहली बार विधायक बने और बाद में बिहार में कर्पूरी ठाकुर सरकार में मंत्री बने।
– वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
– जेपी आंदोलन के बाद से ही रघुवंश प्रसाद सिंह और लालू प्रसाद यादव बेहद करीबी रहे।
– UPA-1 सरकार में वह राजद कोटे से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए थे।
– उन्हीं के कार्यकाल में देश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना) लागू हुआ था।
– यह कानून बनाने की जिम्मेदारी श्रम मंत्रालय की दी गई थी, लेकिन छह महीने में ही लेबर मिनिस्ट्री ने हाथ खड़े कर दिए थे।
– बाद में ग्रामीण विकास मंत्रालय को कानून बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
– साइन्स ग्रेजुएट और गणित में मास्टर डिग्री वाली शैक्षणिक योग्यता वाले डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस कानून को बनवाने और पास कराने में अहम भूमिका निभाई।
– 2 फरवरी 2006 को एक साथ देश के 200 पिछड़े जिलों में इस कानून को लागू किया गया।
– इस कानून के चलते ग्रामीणों का मजदूरी या कमाने के लिए शहरों की ओर हो रहा पलायन रुक गया था।
– हाल में यह खबर आई थी कि उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया था।
———————————-
4. संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूनिसेफ’ ने बाल अधिकार अभियान का ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ किस एक्टर को बनाया है?
a. अक्षय कुमार
b. आयुष्मान खुराना
c. परेश रावल
d. सलमान खान
Answer: b. आयुष्मान खुराना
– यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए उन्हें ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है।
– यूनिसेफ ने 12 सितंबर को यह घोषणा की।
– बच्चों के प्रति हिंसा को समाप्त करने की दिशा में खुराना यूनिसेफ की सहायता करेंगे।
– यूनिसेफ ने इस संबंध में पोस्टर भी जारी किया है।
– यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि डॉ. यास्मीन अली हक ने कहा कि आयुष्मान के सहयोग से इस महत्वपूर्ण मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
– जब लॉकडाउन के कारण बच्चों के प्रति हिंसा का खतरा बढ़ गया है।
यूनिसेफ का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर
————————————–
5. स्वामी अग्निवेश का निधन 11 सितंबर 2020 को हो गया, वह किस वजह से प्रसिद्ध थे?
a. सामाजिक कार्य
b. संगीत
c. राजनीति
d. शिक्षण
Answer: a. सामाजिक कार्य
– वह मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता (सोशल एक्टिविस्ट) थे।
– उनका जन्म 21 सितंबर 1939 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
– दक्षिण भारत में पैदा हुए स्वामी अग्निवेश ने हरियाणा और उत्तर भारत को अपना मुख्य कार्य क्षेत्र बनाया था.
– वे जीवन भर उत्पीड़ितों, शोषितों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ी जातियों, बंधुआ मजदूरों तथा अल्पसंख्यक धार्मिक समूहों एवं स्त्रियों के हक के लिए ईमानदारी से लड़ते रहे.
– मंडल कमीशन के लागू होने और सरकारी नौकरियों में सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े समूहों को आरक्षण देने के खिलाफ जब जातीय उन्माद खड़ा किया जा रहा था तब स्वामी अग्निवेश उस उन्माद के खिलाफ डटकर खड़े थे.
– देश में जहां भी मानवाधिकारों का हनन होता अग्निवेश वहां पहुंच जाते.
– दो साल पहले वे आदिवासियों के बुलावे पर पाकुड़ (झारखंड) गए थे.
– वहां लगभग दो सौ फासिस्ट गुंडों ने उनपर हमला कर दिया.
उनकी मौब लिंचिंग हुई.
– अग्निवेश गंभीर रूप से घायल हुए और काफी दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हुए.
– मुश्किल से उनकी जान बची थी.
– 11 सितम्बर 2020 को 81 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
– लेकिन उनके जीवन और कर्म से परिवर्तनकारी युवा प्रेरणा लेते रहेंगे.
—————————————-
6. केंद्र सरकार ने किस देश के नागरिकों के लिए वीजा नियमों में सख्ती कर दी है?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. ईराक
d. बांग्लादेश
Answer: b. चीन
– गृह मंत्रालय ने व्यापार वीजा देने के दिशानिर्देशों में इन चीनी नागरिकों के लिए विशिष्ट प्रावधान’ किए हैं।
– जिसमें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को रिपोर्ट करना शामिल है।
– गृह मंत्रालय ने कहा है अगर चीनी व्यापार वीज़ा धारकों का प्रवास वर्ष में 180 दिनों से अधिक हो, तो अपने प्रवास के दौरान खुद को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) में पंजीकृत कराना होगा।
इन तीन श्रेणियों के तहत दिया जाएगा वीजा
– विदेशों में भारतीय मिशन मान्यता प्राप्त भारतीय संगठन से प्राप्त निमंत्रण पत्र पेश करने वाले चीनी नागरिकों को एक छह-महीने का बहु-प्रविष्टि बी-वीजा देने की सिफारिश करने में सक्षम होंगे।
– बशर्ते कि उनकी भारत में ठहरने की अवधि प्रत्येक यात्रा के दौरान 90 दिनों से कम हो।
– दूसरी श्रेणी में ऐसे चीनी नागरिकों के लिए 60 दिनों के वीज़ा को शामिल किया है, जो किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संगठन से प्राप्त निमंत्रण पत्र पेश नहीं कर सकेगा।
– लेकिन उसके पास विधिवत अधिकृत चीनी संगठन का एक पत्र होगा।
– तीसरी श्रेणी में कम अवधि के बी-वीजा शामिल किया है।
– जो ऐसे चीनी नागरिकों के लिए 60 दिनों से अधिक अवधि के लिए नहीं दिया जायेगा, जो विदेश में भारतीय मिशनों द्वारा मंजूरी और कोई भी दस्तावेजी सबूत नहीं दे पाएंगे.
Multiple Tourist Visa की गाइडलाइन
– चीन उन 33 देशों में शामिल है, जिनका नाम भारत ने तुर्की, ईरान, सूडान, सऊदी अरब और अफगानिस्तान के साथ रखा है।
– जिनके नागरिकों को एक डिफ़ॉल्ट विकल्प के तौर पर 5 साल की अवधि के लिए Multiple Tourist Visaनहीं दिए जा सकते हैं।
– चीन, अफगानिस्तान, सूडान, इराक, पाकिस्तान मूल के विदेशियों, और राज्य विहीन व्यक्तियों के संबंध में, एक पर्यटक वीजा पर भारत की दो यात्राओं के बीच कम से कम 2 महीने का अंतर होना चाहिए।
———————————-
7. इंटरनेशनल डे फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन कब मनाया जाता है?
a. 11 सितंबर
b. 13 सितंबर
c. 12 सितंबर
d. 10 सितंबर
Answer: c. 12 सितंबर
– इस दिवस को United Nations Office for South-South Cooperatin के द्वारा मनाया जाता है?
– द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विकासशील देशों के लिए ‘दक्षिण’ शब्द का प्रयोग किया जाने लगा।
– 1945 के बाद समस्त विश्व राजनैतिक शब्दावली में दो भागों – उत्तर (विकसित) तथा दक्षिण (विकासशील) में बंट गया।
– यह दिवस दक्षिण के क्षेत्रों और देशों द्वारा हाल के वर्षों में किए गए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
– साथ ही विकासशील देशों में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों को भी उजागर करता है।
———————————–
8. विश्व प्राथमिक उपचार दिवस (World First Aid Day) 2020 कब मनाया गया?
a. 14 सितंबर
b. 12 सितंबर
c. 11 सितंबर
d. 10 सितंबर
Answer: b. 12 सितंबर
– यह दिवस सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
– इस दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने 2000 में की थी।
– इसका उददेश्य लोगों को जागरूक करना कि वे संकट के हालात में किस तरह प्राथमिक चिकित्सा के जरिये लोगों की मदद करें।
– इस मौके पर लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के फायदे, प्राथमिक चिकित्सा की जरूरत और घर में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के बारे में जागरूक किया जाता है।
———————————–
9. यूएस ओपन डबल्स 2020 का खिताब किन महिला खिलाडि़यों के नाम रहा है?
a. अजारेंका और सानिया मिर्जा
b. सानिया मिर्जा और वेरा ज्वोनारेवा
c. नाओमी ओसाका और सानिया मिर्जा
d. वेरा ज्वोनारेवा और लॉरा सैगमंड
Answer: d. वेरा ज्वोनारेवा और लॉरा सैगमंड
– वेना ज्वोनारेवा रूसी खिलाड़ी हैं। और वह कोई ग्रैंड स्लैम जीतने वाली चौथी मॉम बन गई हैं।
– टेनिस के इतिहास में अब तक तीन ही ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है।
– यह तीनों दिग्गज ऑस्ट्रेलिया की इवोन गुलागोंग और मार्गरेट कोर्ट के अलावा बेल्जियम की किम क्लिस्टर्स हैं।
– लॉरा सैगमंड जर्मनी की हैं।
————————————–
10. भारत के सबसे बड़ा पिगरी प्रोजेक्ट (piggery project) को किस राज्य में लॉन्च किया गया है?
a. केरल
b. तमिलनाडु
c. मेघालय
d. त्रिपुरा
Answer: c. मेघालय
– सीएम कोनराड के. संगमा ने 10 सितंबर को लॉन्च किया।
– यह देश की सबसे बड़ी परियोजना है। इसे नेशनल कोऑपरेटिव डेवलेपमेंट कार्पोरेशन के वित्तीय सहयोग से लांच किया गया।
– इसे 200 करोड़ से अधिक लागत से तैयार किया गया है।
– 53 करोड़ की वित्तीय सहायता की पहली किश्त दे दी गई।
– बताया गया प्रोजेक्ट से करीब 20 हजार उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
– इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और मेघालय के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
राज्यपाल- सत्यपाल मलिक
राजधानी- शिलांग
————————————–
11. किस देश की सेना ने हिंद महासागर में युद्धाभ्यास (Zulfiqar-99) शुरू किया है?
a. ईराक
b. ईरान
c. अमेरिका
d. जापान
Answer: b. ईरान
– अमेरिका और इजरायल से चल रहे तनाव के बीच ईरान हिंद महासागर में बम और रॉकेट की बारिश कर रहा है।
– ईरान की सेना ने देश के दक्षिणी इलाके में समुद्र तट पर जोरदार युद्धाभ्यास शुरू किया है, इसे जुल्फिकार-99 नाम दिया।
– अभ्यास में ईरान की सेना, नेवी और वायुसेना तीनों ही हिस्सा ले रहे हैं।
– ईरान ने एयर डिफेंस फोर्स और नए हथियारों को भी तैनात किया है।
– यह करीब 20 लाख वर्ग किलोमीटर इलाके में हो रहा है।
– ये अभ्यास होर्मूज स्ट्रेट, सी ऑफ ओमान, मकरान तट और उत्तरी हिंद महासागर में चल रहा है।
– थीम ‘बचाव के तहत सतत सुरक्षा’ रखा गया है।
– यह अभ्यास 11 सितंबर को शुरू हुआ।
– इसमें फाइटर जेट, युद्धपोत, रेडार और मिसाइलें शामिल की गई हैं।
ईरान- अमेरिकी युद्धक जहाजों में कई बार टकराव
– युद्धाभ्यास का मकसद खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के क्षेत्रीय समुद्री इलाके की रक्षा करना है।
– बता दें कि पिछले कुछ समय से ईरान और अमेरिकी युद्धक जहाजों में कई बार टकराव की नौबत आई है।
– मई 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के परमाणु समझौते से हटने के ऐलान के बाद दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
– इस अभ्यास के दौरान ईरान लंबी दूरी के ड्रोन विमान सिमर्क का इस्तेमाल नकली जहाजों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। ई
———————————-
12. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को किस बड़े शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?
a. नोबेल शांति पुरस्कार
b. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
c. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
d. सियोल शांति पुरस्कार?
Answer: a. नोबेल शांति पुरस्कार
– नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को नामित किया है।
-उन्होंने यह इस्रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए किया।
– बता दें कि टाइब्रिंग ने साल 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।
– उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप से ज्यादा प्रयास इस पुरस्कार के लिए नामित किसी अन्य सदस्य ने नहीं किए हैं।
– जब भी किन्ही दो देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी तो ट्रंप ने इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की।
– उन्होंने ट्रंप के नामांकन के लिए लिखे गए पत्र में लिखा कि वह इस पुरस्कार की तीनों पात्रताएं पूरी करते हैं।
– उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी तरह के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और न ही युद्ध की पहल की।
– 39 साल से अमेरिका के राष्ट्रपति या तो अमेरिका को युद्ध की स्थिति में ले जा रहे थे।
– साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान अगले साल अक्तूबर में किया जाएगा।
– बता दें कि इस साल यानी 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 318 लोगों का नामांकन हुआ था।
—————————————–
13. दुनिया का पहला किस देश, जिसने कोरोना वैक्सीन को आम जनता के लिए जारी कर दिया है?
a. चीन
b. रूस
c. अमेरिका
d. भारत
Answer: b. रूस
– रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V आम नागरिकों के लिए जारी कर दी गई है।
– रूस ने पिछले महीने इस टीके को मंजूरी दी थी।
– रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्रीय आधार पर वैक्सीन की डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।
– वैक्सीन को गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इपीडेमीलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉ़जी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने विकसित किया है।
– रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 की पहली वैक्सीन को 11 अगस्त को पंजीकृत की थी।
———————————-
14. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?
a. 14 सितंबर
b. 13 सितंबर
c. 12 सितंबर
d. 11 सितंबर
Answer: a. 14 सितंबर
– सन् 1947 में देश आजाद होने के बाद सबसे बड़ा प्रश्न था कि किस भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाया जाए।
– काफी विचार-विमर्श करने के बाद 14 सितंबर सन् 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया।
– संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है, जिसके अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।
– सन् 1953 से 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
– हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त, हजारीप्रसाद द्विवेदी, महादेवी वर्मा, सेठ गोविन्ददास, राजेन्द्र सिंह ने प्रयास किए।
– इसके चलते उन्होंने दक्षिण भारत की कई यात्राएं भी कीं और लोगों को मनाया।
—————————————–
15. आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामला में भारत के किस गेंदबाज पर लगा 7 साल का प्रतिबंध 14 सितंबर को खत्म हो गया है?
a. जवागल श्री नाथ
b. शिखर धवन
c. श्री संत
d. मोहम्मद अजहरुद़दीन
Answer: c. श्री संत
– श्री संत 14 सितंबर से क्रिकेट खेलने के लिए आजाद हैं।
– उन्होंने कहा कि मैं मैदान पर जब भी मौका मिलेगा, तो हर गेंद पर बेस्ट देने की कोशिश करूंगा।
– 7 साल पहले दिल्ली पुलिस ने मैच फिक्सिंग के आरोप में श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के दो साथी अजीत चंडिला और अंकित छवन को गिरफ्तार किया था।
– इसके बाद बीसीसीआई ने तीनों खिलाड़ियों को बैन कर दिया था।
– 2 साल पहले हाई कोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म किया था।
– श्रीसंत ने 27 टेस्ट में 87 और वनडे में 75 विकेट लिए थे।
– वह 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य थे।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।