11 to 14 अक्टूबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 11  to 14 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. उत्‍तराखंड के नए राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में कौन बने?
Who became the new Governor of Uttarakhand in October 2026?

a. राजेंद्र पाल
b. बृज मोहन राम
c. ब्रजेश दुबे
d. डॉ. ढाल सिंह बिसेन

Answer: d. डॉ. ढाल सिंह बिसेन

– डॉ. ढाल सिंह बिसेन की पहचान मध्य प्रदेश के भाजपा नेता के रूप मे रही है।
– वह पेशे से डॉक्टर हैं।
– उन्होंने 1990 से 2008 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में चार कार्यकाल पूरे किए और 2003 से 2005 तक राज्य सरकार में मंत्री रहे।
– 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और 2024 तक इस पद पर रहे।

उत्‍तराखंड
– राजधानी : देहरादून (शीतकालीन) और भराड़ीसैंण (ग्रीष्मकालीन)
– मुख्‍यमंत्री : पुष्कर सिंह धामी
– नए राज्‍यपाल : डॉ. ढाल सिंह बिसेन
– पूर्व राज्‍यपाल : (रिटायर्ड) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल की नियुक्ति
– संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार, भारत का राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करता है।

राज्यपाल बनने के लिए योग्यता
– संविधान के अनुच्छेद 157 के अनुसार, वह व्यक्ति राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होगा, जो :
– भारत का नागरिक होगा,
– 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली,
– किसी राज्य विधानमंडल या संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा,
– लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा।

राज्यपाल का कार्यकाल
– राज्यपाल को 5 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है और वह राष्ट्रपति की मर्जी पर अपना पद धारण करता है।
– भारत के राष्ट्रपति की तरह, किसी राज्य का राज्यपाल राज्य कार्यकारिणी का प्रमुख होता है।
– राज्यपाल अपनी शक्ति का प्रयोग राज्य के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह पर करता है।

————
2. राष्‍ट्रपति ने केरलम का नया राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में किसे नियुक्‍त किया?
Whom did the President appoint as the new Governor of Keralam in October 2026?

a. ओम प्रकाश माथुर
b. बृज मोहन राम
c. राजनाथ सिंह
d. अमित शाह

Answer: a. ओम प्रकाश माथुर

– जुलाई 2024 में उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल का पद संभाला था।
– अब उन्‍हें ट्रांसफर करके केरलम का नया गवर्नर बनाया गया है।
– ओम प्रकाश माथुर की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठनकर्ता के रूप में रही है।
– वह मूलत: राजस्थान के पाली जिले के हैं।
– भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे हैं।

केरलम
– राजधानी : तिरुवनंतपुरम
– मुख्‍यमंत्री : वीडी सतीशान
– नए राज्‍यपाल : ओम प्रकाश माथुर
– पूर्व राज्‍यपाल : राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर

————
3. कर्नाटक के नए राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में कौन बने?
Who became the new Governor of Karnataka in October 2026?

a. अमित शाह
b. डॉ. सुधा यादव
c. पवन कुमार चांमलिंग
d. बृज मोहन राम

Answer: b. डॉ. सुधा यादव

– डॉ. सुधा यादव की पहचान भाजपा की वरिष्ठ नेता के रूप में रही है।
– वह मूलत: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की हैं।
– वह 1999 में महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चुनी गईं और 2004 तक इस पद पर रहीं।
– बाद में वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनीं।
– अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था।

कर्नाटक
– राजधानी : बेंगलुरु
– मुख्‍यमंत्री : डीके शिवकुमार
– नए राज्‍यपाल : डॉ. सुधा यादव
– पूर्व राज्‍यपाल : थावर चंद गहलोत

————
4. राष्‍ट्रपति ने तमिलनाडु का नया राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में किसे नियुक्‍त किया?
Whom did the President appoint as the new Governor of Tamil Nadu in October 2026?

a. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
b. बृज मोहन राम
c. विनोद शर्मा
d. विजय प्रताप

Answer: a. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

– राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मूलत: गोवा के पणजी के हैं।
– वह गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य सरकार में वन एवं पर्यावरण तथा पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।
– उन्होंने हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी काम किया।
– जनवरी 2025 में उन्होंने केरल के राज्यपाल का पद संभाला था। बाद में तमिलनाडु का भी प्रभार दिया गया था।
– अब वह तमिलनाडु के फुल टाइम गवर्नर हैं।

तमिलनाडु
– राजधानी : चेन्नई
– मुख्‍यमंत्री : सी. जोसेफ विजय
– नए राज्‍यपाल : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
– पूर्व प्रभारी राज्‍यपाल : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

————
5. सिक्किम के नए राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में कौन बने?
Who became the new Governor of Sikkim in October 2026?

a. विजय प्रताप
b. बृज मोहन राम
c. दुष्यंत गौतम
d. डॉ. सुधा यादव

Answer: c. दुष्यंत गौतम

– दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।
– छात्र जीवन में ABVP से जुड़े और बाद में भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं।
– 2020 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए और 2022 तक सांसद रहे।
– वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं और पार्टी में संगठन व चुनावी रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

सिक्किम
– राजधानी : गंगटोक
– मुख्‍यमंत्री : प्रेम सिंह तमांग
– नए राज्‍यपाल : दुष्यंत गौतम
– पूर्व राज्‍यपाल : ओम प्रकाश माथुर

————
6. राष्‍ट्रपति ने ओडिशा का नया राज्‍यपाल अक्‍टूबर 2026 में किसे नियुक्‍त किया?
Whom did the President appoint as the new Governor of Odisha in October 2026?

a. डॉ. ढाल सिंह बिसेन
b. बृज मोहन राम
c. अजय अग्रवाल
d. प्रताप सिंह सारंगी

Answer: b. बृज मोहन राम

– बृज मोहन राम भाजपा के नेता और पूर्व सांसद हैं।
– वह मूलत: झारखंड के पलामू के हैं।
– वह 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे।
– इसके बाद 1996 से 2004 तक उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

ओडिशा
– राजधानी : भुवनेश्वर
– मुख्‍यमंत्री : मोहन चरण मांझी
– नए राज्‍यपाल : बृज मोहन राम
– पूर्व राज्‍यपाल : कम्भमपति हरि बाबू

————
7. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (अक्‍टूबर 2026) में रेपो रेट में 25 बेसिस प्‍वाइंट बढ़ाकर कितना प्रतिशत कर दिया?
By how much percentage did the RBI raise the repo rate in the bimonthly monetary policy review (October 2026) after increasing it by 25 basis points?

a. 4.25%
b. 5.01%
c. 5.25%
d. 5.50%

Answer: d. 5.50%

– भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अक्‍टूबर 2026 की समीक्षा बैठक में रेपो रेट को को 25 बेसिस प्‍वाइंट (0.25%) बढाकर 5.50% करने का फैसला किया है।

पॉलिसी दरों में बदलाव :
– पॉलिसी रेपो रेट: चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF- Liquidity Adjustment Facility) के तहत बढाकर 5.50% किया गया।
– स्थायी जमा सुविधा (SDF- Standing Deposit Facility) दर: 5.25% कर दिया गया (यह LAF कॉरिडोर की निचली सीमा यानी फ्लोर के रूप में काम करता है)।
– सीमांत स्थायी सुविधा (MSF- Marginal Standing Facility) दर: 5.75% कर दिया गया (यह LAF कॉरिडोर की ऊपरी सीमा यानी सीलिंग के रूप में काम करता है)।

पिछली बार कब घटाया गया था रेपो रेट
– दिसंबर 2025 में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 25 बेसिस प्‍वाइंट घटाकर रेपो रेट को 5.50% से 5.25%कर दिया था।
– उसके बाद अक्‍टूबर 2026 में रेपो रेट को बढ़ाकर 5.50% किया गया है।
– RBI ने मौद्रिक नीति का रुख ‘तटस्थ’ से बदलकर ‘संतुलित सख्ती’ (कैलिब्रेटेड टाइटनिंग) कर दिया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना नहीं है।

रेपो रेट बढ़ने के कारण
– बढ़ती महंगाई (Inflation): पश्चिम एशिया (West Asia) में तनाव के कारण कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुँच गई हैं। इसके अलावा, कमजोर मानसून और अल नीनो (El Niño) के असर से खाद्य कीमतों में भी उछाल आया है।
– सेकंड-राउंड इफ़ेक्ट रोकना: कच्चे तेल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के असर को व्यापक महंगाई बनने से रोकने के लिए RBI को यह कदम उठाना पड़ा।
– मजबूत आर्थिक वृद्धि (Strong GDP): भारतीय अर्थव्यवस्था में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है और FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 7.1% किया गया है। मजबूत विकास दर के कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना महंगाई नियंत्रित करने का मौका मिला।
– रुपये पर दबाव: वैश्विक अनिश्चितता और मजबूत डॉलर के कारण रुपये को गिरने से बचाने तथा आयातित महंगाई (Imported Inflation) को कम करने के लिए दरें बढ़ानी पड़ीं।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।
– उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर का नया आधार वर्ष 2024 है।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

Note: 6 सदस्‍यीय मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – RBI गवर्नर (संजय मल्‍होत्रा)

————-
8. देश के 29वें एयरफोर्स चीफ कौन नियुक्‍त हुए?
Who has been appointed as the country’s 29th Air Force Chief?

a. आशुतोष दीक्षित
b. अमर प्रीत सिंह
c. ए. के. भारद्वाज
d. विवेक राम चौधरी

Answer: a. आशुतोष दीक्षित

– उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।
– किसकी जगह : अमरप्रीत सिंह (31 अक्‍टूबर को रिटायरमेंट)
– आशुतोष दीक्षित, इससे पहले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ थे।
– आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे।

करियर
– आशुतोष दीक्षित ने मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, जगुआर, तेजस, हॉक, IL-78, AN-32, किरण, HPT-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उड़ाया है।
– वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।
– अब तक 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है।
– भारतीय वायुसेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका रही।
– 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।
– वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

इन ऑपरेशन में लिया हिस्‍सा
– ऑपरेशन सफेद सागर
– ऑपरेशन रक्षक
– कोप-इंडिया
– ऑपरेशन सिंदूर।

अवॉर्ड
– वायु सेना मेडल
– विशिष्‍ट सेवा मेडल
– अति विशिष्‍ट सेवा मेडल
– परम विशिष्‍ट सेवा मेडल

————-
9. रामानुजन पुरस्कार 2026 के लिए किस भारतीय को चुना गया?
Which Indian was selected for the 2026 Ramanujan Prize?

a. अक्षय वेंकटेश
b. महेश काकडे
c. डॉ. अलेक्जेंडर डन
d. नीना गुप्‍ता

Answer: b. महेश काकडे

– महेश काकडे, बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) के प्रोफेसर और भारतीय गणितज्ञ हैं।
– उन्‍हें ये पुरस्‍कार अल्जेब्रिक नंबर थ्योरी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मिला है।
– ये पुरस्‍कार पाने वाले पांचवे भारतीय हैं।

शिक्षा और करियर
– महाराष्ट्र के अकोला में जन्‍मे महेश काकडे ने इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) से बैचलर ऑफ मैथमैटिक्स किया।
– कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री और पीएचडी पूरी की।
– दुनिया के तमाम बड़े संस्थानों में बतौर प्रोफेसर काम किया।
– 2019 में वे IISc में प्रोफेसर के तौर पर शामिल हुए।

महेश की रिसर्च
– ‘नॉन-कम्यूटेटिव इवासावा थ्योरी’ और अरिथमेटिक जियोमेट्री में।
– नंबर थ्योरी की कई बड़ी गुत्थियों और प्रसिद्ध हिल्बर्ट की 12वीं समस्या (Hilbert’s 12th Problem) और ग्रॉस-स्टार्क अनुमान को सुलझाने में अहम भूमिका।
– वर्ष 2023 में उनका नाम एशियन साइंटिस्ट 100 में भी शामिल किया था।
– वर्ष 2022 में गणितीय विज्ञान में इंफोसिस पुरस्कार मिला।

रामानुजन पुरस्कार?
– रामानुजन पुरस्कार विकासशील देशों के 45 वर्ष से कम उम्र के युवा गणितज्ञों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
– ये अंतर्राष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र (ICTP) और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) की ओर से दिया जाता है।
– इसका नाम भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में रखा गया है।
– ये 31 दिसंबर को प्रति वर्ष दिया जाता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी।

– इसमें 10,000 अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

ये भारतीय पा चुके सम्‍मान
– रामा दुरई सुजाता (वर्ष 2006)
– अमलेंदु कृष्णा (वर्ष 2015)
– रीताब्रता मुंशी (वर्ष 2018)
– नीना गुप्ता (वर्ष 2022)
– महेश काकडे (वर्ष 2026)

————-
10. हरमनप्रीत कौर द्वारा अक्टूबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट के तीनों फार्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद नई कप्तान किसे नियुक्त किया गया?
Who was appointed as the new captain after Harmanpreet Kaur stepped down from the captaincy of all three formats of Indian women’s cricket in October 2026?

a. शेफाली वर्मा
b. दीप्ति शर्मा
c. स्मृति मंधाना
d. ऋचा घोष

Answer: c. स्मृति मंधाना

– 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर ने कप्‍तानी छोड़ने की जानकारी 6 अक्‍टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।
– ये फैसला 5 अक्‍टूबर 2026 को गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद लिया गया।
– उपकप्तान स्मृति मंधाना को कप्‍तान बनाया गया।

हरमनप्रीत के रिकार्ड
– हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब जीता।
– भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल (2022 हांगझोउ एशियन गेम्स), (2026 नागोया एशियन गेम्स)।
– भारत ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता।
– हरमनप्रीत वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
– 200 इंटरनेशनल टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर।
– महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं।
– T20I में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर।
– भारत के लिए 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया।
– 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।

अवॉर्ड
– विस्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2023 पहली भारतीय महिला क्रिकेटर)
– BBC 100 महिलाएं (2023)
– अर्जुन अवॉर्ड (2017)
– पद्म श्री (2026)

स्मृति मंधाना के रिकार्ड
– अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
– महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
– महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड (18)।
– RCB ने 2024 और 2026 में WPL खिताब जीता।

अवार्ड
– BCCI ‘नमन’ पुरस्कार (मार्च 2026 में 2024-25 सत्र के लिए)
– BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर (वर्ष 2025)
– ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2018 और 2021)
– ICC महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2018 और 2024)
– अर्जुन पुरस्कार (2019)

————-
11. जापान ओपन (टेनिस) 2026 पुरुष एकल खिताब लगातार दूसरी बार किसने जीता?
Who won the Japan Open (tennis) men’s singles title for the second consecutive time in 2026?

a. कैस्पर रूड
b. जाउमे मुनार
c. जिरी लेहेका
d. कार्लोस अल्काराज़

Answer: d. कार्लोस अल्काराज़

– कार्लोस अल्काराज़, स्‍पेन के 23 वर्षीय खिलाडी हैं।
– 6 अक्‍टूबर 2026 को टोक्यो में हुए फाइनल में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 7-6(4), 6-4 से हराया।
– कार्लोस अल्काराज ने पहला जापान ओपन सितंबर 2025 में जीता था।
– 2026 का कार्लोस का ये तीसरा खिताब है।
– इससे पहले वो ऑस्ट्रेलियन ओपन, कतर ओपन जीत चुके हैं।
– कार्लोज के अब तक 27 एटीपी टूर एकल खिताब हो चुके हैं।

जापान ओपन
– टोक्यो में आयोजित होने वाला एक एटीपी टूर टूर्नामेंट है।
– पुरुषों का एकल मुकाबला हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

————-
12. चाइना ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
Who won the men’s singles title at the 2026 China Open?

a. एलेक्जेंडर ज़्वेरेव
b. डेनियल मेदवेदेव
c. नोवाक जोकोविच
d. एलेक्स डी मिनौर

Answer: c. नोवाक जोकोविच

– सर्बिया के 39 वर्ष के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 6 अक्टूबर 2026 को बीजिंग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में ये खिताब जीता।
– फाइनल तब समाप्त हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर ने दूसरे सेट की शुरुआत में ग्रोइन की चोट के कारण संन्यास ले लिया।
– उस समय जोकोविच 7-6(3), 0-1 से आगे थे।
– यह जोकोविच का सातवां चाइना ओपन खिताब है।
– उनके करियर का कुल 102वां टूर-लेवल खिताब है।
– बीजिंग में जोकोविच का रिकॉर्ड अब 34-0 का हो गया है।
– 39 वर्ष की आयु में वह 2009 में इस श्रेणी की शुरुआत के बाद से सबसे उम्रदराज एटीपी (Association of Tennis Professionals) 500 चैंपियन बन गए हैं।

चाइना ओपन
कहां: चीन की राजधानी बीजिंग के नेशनल टेनिस सेंटर।
कब शुरू हुआ: 30 सितंबर 2026
कब तक चला: 11 अक्टूबर 2026

————-
13. सागरमंथन: द ग्रेट ओशन्स डायलॉग 2026 कहां आयोजित किया गया?
Where was Sagarmanthan: The Great Oceans Dialogue 2026 held?

a. चेन्नई
b. नई दिल्ली
c. कोच्चि
d. मुंबई

Answer: b. नई दिल्ली

– सागरमंथन, समुद्री क्षेत्र, भू-राजनीति, व्यापार और नीली अर्थव्यवस्था पर दुनिया का एक प्रमुख संवाद है।
– ये तीसरा संस्‍करण है जो नई दिल्‍ली में 7 से 9 अक्‍टूबर 2026 तक आयोजित किया गया।
– इसमें 75 देशों के 1,200 से अधिक वक्ताओं, प्रतिनिधियों ने हिस्‍सा लिया।
– इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों की सरकारों, उद्योग, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को एक मंच पर लाकर समुद्री क्षेत्र के भविष्य पर सहयोग और विचार-विमर्श करना है।

– आयोजक: भारत का पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) तथा Observer Research Foundation (ORF)।
– 2026 का विषय:- “नीली भौगोलिक स्थितियाँ, नई आकांक्षाएँ: समुद्र में व्यापार, प्रौद्योगिकी और विश्वास”।

इन पांच विषयों पर हुई चर्चा
1- Steady Straits: इसमें अस्थिर और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच समुद्री व्यापार और आपूर्ति मार्गों को सुरक्षित रखने पर चर्चा।
2- Blue Breakthroughs: इसका संबंध ग्रीन शिपिंग और पर्यावरण-अनुकूल जहाज निर्माण से है।
3- Complex Seas: समुद्री व्यापार, कनेक्टिविटी और बदलती वैश्विक परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियाँ।
4- Ocean Societies: समुद्र से जुड़े तटीय समुदायों, संस्कृति और आजीविका पर ध्यान।
5- The Heart of the Deal: बंदरगाहों और आंतरिक क्षेत्रों (hinterland) के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक संबंधों पर जोर।

भारत के लिए सागरमंथन क्यों?
– भारत की अर्थव्यवस्था में समुद्री क्षेत्र की बड़ी भूमिका है।
– भारत की लगभग 7,500 किमी लंबी तटरेखा है।
– भारत का समुद्री क्षेत्र व्यापार, लॉजिस्टिक्स, बंदरगाहों, जहाजरानी और तटीय आजीविका से जुड़ा है।

————-
14. शिक्षा मंत्रालय ने अक्‍टूबर 2026 में कितनी शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी?
How many Centres of Excellence for the study of classical languages ​​did the Ministry of Education approve establishing in October 2026?

a. 5
b. 6
c. 7
d. 8

Answer: a. 5

– 3 अक्‍टूबर 2026 को, असमिया, बंगाली, मराठी, पाली और प्राकृत के अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्र मंजूर किए।
– भारत में शास्‍त्रीय भाषाएं 11 हैं।
– 2024 में मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा देकर अपनी शास्त्रीय भाषाओं की सूची का विस्तार किया है।

यहां स्‍थापित होंगे केंद्र
– असमिया : तेजपुर विश्वविद्यालय, असम
– बंगाली : विश्वभारती विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल
– मराठी : डेक्कन कॉलेज, पुणे
– पाली : केंद्रीय ओडिशा विश्वविद्यालय
– प्राकृत : केंद्रीय गुजरात विश्वविद्यालय

ये हैं 11 शास्‍त्रीय भाषाएं
1) तमिल (2004)
2) संस्कृत (2005)
3) तेलुगु (2008)
4) कन्नड़ (2008)
5) मलयालम (2013)
6) ओड़िया (2014)
7) मराठी (2024)
8) असमिया (2024)
9) बंगाली (2024)
10) पाली (2024)
11) प्राकृत। (2024)

शास्त्रीय भाषा क्या है?
– प्राचीन और स्वतंत्र भाषा है, जिसकी अपनी एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा और कम से कम 1500 से 2000 वर्ष पुराना लिखित इतिहास होता है।
– ऐसी भाषाओं का साहित्य अमूल्य और पीढ़ियों से एक मूल्यवान सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है।

————-
15. विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cerebral Palsy Day observed?

a. 6 अक्टूबर
b. 7 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: a. 6 अक्टूबर

– सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) विकारों का एक समूह है जो व्यक्ति की चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और मुद्रा को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
– यह असामान्य मस्तिष्क विकास या जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद होने वाली क्षति के कारण होता है। सी.पी. बच्चों में सबसे आम मोटर डिसेबिलिटी है।

————–
16. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को शताब्दी समारोह कहां आयोजित किया गया?
Where was the centenary celebration held on October 1, 2026, to mark the completion of 100 years of the Union Public Service Commission (UPSC)?

a. भारत मंडपम, (नई दिल्ली)
b. यशोभूमि, (नई दिल्ली)
c. राष्ट्रपति भवन, (नई दिल्ली)
d. विज्ञान भवन (नई दिल्ली)

Answer: a. भारत मंडपम, (नई दिल्ली)

– UPSC का शताब्दी समारोह दो दिवसीय 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित किया।
– कार्यक्रम का नाम ‘शताब्दी समारोह- मंथन’ रखा।
– UPSC की स्थापना 1926 में हुई थी।
– और 2026 में इसके 100 वर्ष पूरे हुए।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPSC शताब्दी स्मारक सिक्का, स्मारक डाक टिकट और ‘100 Landmark Judgements’ नामक पुस्तक जारी की।

UPSC
– पूरा नाम: Union Public Service Commission
– स्थापना: 1 अक्टूबर 1926 को लोक सेवा आयोग के रूप में
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– संवैधानिक दर्जा: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत
– प्रमुख परीक्षा: सिविल सेवा परीक्षा (CSE)
– चेयरमैन : डॉ. अजय कुमार

– IAS – भारतीय प्रशासनिक सेवा
– IPS – भारतीय पुलिस सेवा
– IFS – भारतीय विदेश सेवा
– IRS – भारतीय राजस्व सेवा
– NDA (National Defence Academy)
– CDS (Combined Defence Services)

————-
17. फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान (वर्ष 2026 के लिए) ‘लीजन ऑफ ऑनर’ किस भारतीय उद्योगपति को चुना गया?
Which Indian industrialist has been selected for France’s highest civilian honour (for the year 2026), the ‘Legion of Honour’?

a. मुकेश अंबानी
b. गौतम अडानी
c. सुनील भारती मित्तल
d. कुमार मंगलम बिड़ला

Answer: c. सुनील भारती मित्तल

– सुनील भारती मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज के संस्‍थापक और अध्यक्ष हैं।
– यह सम्मान दूरसंचार और उपग्रह संचार के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में मित्तल परिवार के योगदान के लिए दिया जा रहा है।

सुनील भारती के पहले पुरस्कार
– पद्म भूषण (2007)
– मानद नाइट कमांडर (2024)
– फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर (2026)

————
18. केंद्र सरकार ने दिल्‍ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए डी-नोटिफाई करते हुए, इसकी जगह किन जगहों को अधिसूचित किया?
Which locations did the Central Government notify as alternatives for protests after de-notifying Delhi’s Jantar Mantar for this purpose?

a. रामलीला मैदान
b. CBD ग्राउंड
c. बुराड़ी मैदान
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड, बुराड़ी मैदान)

– गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर अक्‍टूबर 2026 में दिल्ली के रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।
– गृह मंत्रालय ने विरोध-प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए वैकल्पिक स्थानों की पहचान करने के उद्देश्य से एक कमेटी बनाई थी।
– रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और CBD ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की प्रक्रिया और नियमों को लेकर संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी।
– सरकार ने 33 वर्ष पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था।
– यहीं अन्ना आंदोलन (2011), पहलवानों का प्रदर्शन (2023) हुआ।
– और अब (2026) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन हुआ।

10 अक्टूबर के CJP धरने से शुरु हुआ मामला
– दरअसल, 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विपक्ष, CJP और अन्य प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
– आंदोलन में CJP के साथ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अखिल भारतीय छात्र संघ जैसे कई छात्र संगठन भी शामिल थे।
– यह आंदोलन बेरोजगारी, पेपर लीक और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों पर आधारित था, जिसे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आगे बढ़ाया था।
– दिल्‍ली पुलिस ने इसकी परमीशन नहीं दी थी इसलिए बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया।
– और मध्य दिल्ली में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए।
– इससे पहले 6 जून 2026 को युवाओं और CJP ने जंतर-मंतर पर पेपर लीक (विशेषकर NEET पेपर लीक) और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर पहला बड़ा प्रदर्शन किया था।
– जिसके बाद 28 जून 2026 को सोनम वांगचुक के नेतृत्व में अनशन।
– और 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च व बड़ा प्रदर्शन जारी रहा।
– इस पूरे आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्‍तीफा देना पड़ा था।

संसद से 1.5km दूर है जंतर-मंतर
– जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगहों से हटाने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है।
– माना जा रहा है कि संसद से सिर्फ 1.5km दूरी इसकी बड़ी वजह है।
– जून-जुलाई 2026 में हुए CJP के धरने के दौरान प्रदर्शनकारी संसद के नजदीक पहुंच गए थे।
– उन्हें रोकने के लिए दरवाजे बंद करने पड़े थे।

जंतर-मंतर क्‍या है?
– नई दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर एक खगोलीय वेधशाला (Astronomical observatory) है।
– जंतर-मंतर’ शब्द संस्कृत के ‘यंत्र’ (उपकरण) और ‘मंत्र’ (गणना) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है, आकाशीय पिंडों की गणना करने वाले यंत्र।
– इसका निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1724 में करवाया था।
– इस वेधशाला में विशाल पत्थर की संरचनाएं हैं।
– जो खगोलीय पिंडों (Celestial bodies) और उनकी स्थिति का अवलोकन करने में सहायक होती हैं।
– इस ऐतिहासिक इमारत के ठीक बाहर की सड़क दशकों तक भारत में प्रमुख धरना-प्रदर्शनों और राजनीतिक आंदोलनों का मुख्य केंद्र रही है।
– देश में कुल 5 जंतर-मंतर बनाए गए थे—दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा (मथुरा का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है)।
– जयपुर वाला जंतर-मंतर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

————-
19. किस राज्‍य के अंबाजी मंदिर के पारंपरिक मोहनथाल प्रसाद को GI टैग मिला?
The traditional Mohanthal *prasad* of the Ambaji Temple in which state received the GI tag?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. गुजरात
d. राजस्‍थान

Answer: c. गुजरात

– 8 अक्टूबर, 2026 को GI टैग जारी किया।
– मोहनथाल प्रसाद को कैटेगरी 30 के तहत GI दिया गया, जिसमें मिठाई और मीठे व्यंजनों सहित कई खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
– यह टैग गुजरात राज्य के अंबाजी मंदिर से संबंधित श्री अरसूरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट द्वारा लगाया गया है।

कैटेगरी 30?
– कैटेगरी 30 खाद्य पदार्थों की एक श्रेणी है।
– इसमें चाय, कॉफी, चावल, आटा, मसाले, मिठाइयाँ, बिस्कुट, ब्रेड और अन्य अनाज से बने खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं।

मोहनथाल
– ये एक भारतीय मिठाई है जिसे परंपरागत रूप से बेसन, घी और चीनी मिलाकर बनाया जाता है।
– यह मिठाई गुजरात, राजस्थान, ब्रज और सिंध क्षेत्रों में बहुत प्रसिद्ध है।
– इसे दिवाली, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों और मंदिरों में भगवान कृष्ण को ‘भोग’ या प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है।
– ‘मोहन’ भगवान कृष्ण का एक नाम है और ‘थाल’ का अर्थ भोग होता है।

भारत में GI टैग वाले प्रसाद
– तिरुपति लड्डू: (आंध्र प्रदेश तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर)
– पलानी पंचामृतम: (तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर)
– अंबाजी मोहनथल: (गुजरात का पारंपरिक प्रसाद)

गुजरात
– राजधानी: गांधीनगर
– राज्‍यपाल: आचार्य देवव्रत
– मुख्‍यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल

————-
20. विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Mental Health Day observed?

a. 8 अक्‍टूबर
b. 9 अक्‍टूबर
c. 10 अक्‍टूबर
d. 11 अक्‍टूबर

Answer: c. 10 अक्‍टूबर

2026 की थीम
– लोगों के असल अनुभव सुने गए: असली आवाज़ें, असली बदलाव

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या क्‍या है?
– जब एक व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता, उसका अपनी भावनाओं और व्यवहार पर काबू नहीं रहता, तो ऐसी हालत को मानसिक रोग कहते हैं।
– मानसिक रोगी आसानी से दूसरों को समझ नहीं पाता और उसे रोज़मर्रा के काम ठीक से करने में मुश्किल होती है।
– मानसिक रोग कई प्रकार के होते हैं, तनाव, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, गुस्सा ये सभी इसी के अंतर्गत आते हैं।

तनाव के लक्षण
– सिरदर्द व पीठदर्द, नींद न आना, गुस्सा और हताश होना, किसी एक चीज़ पर ध्यान न लगा पाना, रोना, दूसरों को नज़रअंदाज़ करना


PDF Download: Click here