Daily Current Affairs, Current Affairs 14 March 2021, Current Affairs 14 March 2021, Current Affair 14 March 2021 Question, Current Affairs 14 March 2021, Current Affairs 14 March 2021, 14 March 2021 Current Affairs, 14 March 2021 Current Affairs, 14 March 2021 Current Affairs,

यह 13th & 14th March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने भारत का नया मुख्‍य सांख्यिकीविद (CSI – Chief Statistician of India) किसे नियुक्‍त किया?

a. यशवर्धन कुमार सिन्‍हा
b. प्रसून जोशी
c. प्रवीण श्रीवास्‍तव
d. डॉ. जीपी सामंत

Answer: d. डॉ. जीपी सामंत

– यह नियुक्ति 10 मार्च 2021 को हुई है।
– डॉ. सामंत 1986 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) ने CSI की नियुक्ति की प्रक्रिया सितंबर 2020 से ही शुरू कर दी थी।

CSI – Chief Statistician of India
– CSI, नेशनल स्‍टैटिकल ऑर्गेनाइजेशन के हेड होते हैं और नेशनल स्‍टैटिस्‍टिकल कमिशन के सचिव होते हैं।
– उनकी रेस्‍पॉंसिबिलिटी बहुत इंपॉर्टेंट होती है, जैसे जीडीपी के आंकड़े निकालना, इंड्रस्ट्रियल प्रोडक्‍शन, रिटेल इन्‍फ्लेशन (खुदरा महंगाई दर), एंप्‍लॉयमेंट और अन-एंप्‍लॉमेंट के आंकड़े बनाना।
– Annual Survey of Industries, Economic Census, Consumer Expenditure Survey and other surveys on agricultural households, too come under the CSI’s domain.

——————————
साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2020

2. हिन्‍दी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2020 की विजेता का नाम बताएं?

हिंदी में कविता संग्रह के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार पाने वाली देश की पहली महिला साहित्यकार कौन हैं?

a. विमला
b. अनामिका
c. कमलकांत झा
d. अरुंधति सुब्रमण्‍यम

Answer: b. अनामिका

– उन्हें हिंदी कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त : थेरीगाथा’ के लिए ‘साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2020’ से सम्मानित किया गया है।
– यह पुस्‍तक उन्‍होंने वर्ष 2014 में लिखी थी।
– हिंदी में कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली वह देश की पहली महिला साहित्यकार हैं।

20 भाषाओं में साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार की घोषणा-
– साहित्‍य अकादेमी ने 12 मार्च 2021 को 20 भाषाओं में वर्ष 2020 के लिए साहित्‍य अकादेमी पुरस्‍कार की घोषणा की।
– सात कविता संग्रह, चार उपन्‍यास, पांच कहानी संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्‍मरण और महाकाव्‍य के लिए अवार्ड की घोषणाा हुई।
– यह पुरस्‍कार 1 जनवरी 2014 से 31 दिसंबर 2018 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्‍तकों पर दिया गया है।
– विजेताओं को एक विशेष कार्यक्रम में एक लाख रुपए की राशि, ताम्रफलक और शॉल दिए जाएंगे। तारीख अभी तय नहीं है।

अनामिका के बारे में
– वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) की रहने वाली हैं।
– उनका जन्म 17 अगस्त 1961 को मुजफ्फरपुर में हुआ था।
– उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में M.A. किया है।
– वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से D.lit. हैं और वहीं से P.H.D. भी किया है।
– अनामिका फिलहाल दिल्ली में रहती हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के सरस्वती कॉलेज में अध्यापन कर रही हैं।
– कविता के साथ-साथ उन्होंने उपन्यास, कहानियां भी लिखा है। कई अनुवाद भी किया है।
– उन्हें हिंदी कविता में योगदान के लिए साहित्य अकादमी से पहले भी कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं। जैस – राजभाषा परिषद् पुरस्कार, साहित्य सम्मान, भारत भूषण अग्रवाल एवं केदार सम्मान आदि।

साहित्‍य अकादेमी
– यह राष्‍ट्रीय साहित्‍य संस्‍थान है और संस्‍कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) की ऑटोनोमस ऑर्गेनाइजेशन है।
– अध्‍यक्ष (President) : डॉ. चंद्रशेखर कंबार
– स्‍थापना : 12 मार्च 1954.
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

———————————–
3. अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2020 की विजेता कौन हैं?

a. विमला सिंह
b. अनुराधा मोइली
c. कमलकांत झा
d. अरुंधति सुब्रमण्‍यम

Answer: d. अरुंधति सुब्रमण्‍यम

– उन्‍हें यह सम्‍मान कविता संग्रह ‘व्‍हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के लिए मिला।
– उन्‍होंने यह पुस्‍तक वर्ष 2014 में लिखी थी।
– वह कवयित्री, कलाकार हैं और आध्यात्मिकता और संस्कृति पर लिखने वाली लेखिका हैं।
– उनकी रचनाओं में ‘सद्गुरु जग्गी वासुदेव की जीवनी’ शामिल है: मोर दैन अ लाइफ।

————————————
4. राजनीतिज्ञ एम वीरप्‍पा मोइली को किस भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार 2020 मिला?

a. संस्‍कृत
b. उर्दू
c. कन्‍नड
d. तमिल

Answer: c. कन्‍नड

– उन्‍होंने महाकाव्‍य ‘श्री बाहुबली अहिमसादिग्विजयम’ लिखा है। इसी के लिए उन्‍हें यह सम्‍मान मिला है।
– वह कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री हैं और कांग्रेस के नेता हैं।

——————————-
5. 20 भाषाओं में साहित्‍य अकादेमी पुरस्‍कार 2020 लिस्‍ट

Sahitya akademi award Sarkari job news

(नोट – मलयालम, नेपाली, ओडिआ और राजस्‍थानी भाषा में पुरस्‍कार बाद में घोषित किए जाएंगे)

——————————–
6. चीन और किस देश ने मिलकर चांद पर रिसर्च स्‍टेशन (Lunar Research Station) बनाने का समझौता किया?

a. भारत
b. जापान
c. अमेरिका
d. रूस

Answer: d. रूस

– चीनी स्पेस एजेंसी सीएनएसए के प्रमुख जांग केजियान और रूसी स्पेस एजेंसी प्रमुख रोसमोसकोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने 9 मार्च 2021 को समझौता ज्ञापन (MOU) पर सिग्‍नेचर किए।

चीन और रूस की योजना
– चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, दोनों देश अंतरिक्ष विज्ञान (Space science), शोध (research), अंतरिक्ष उपकरण (Space equipment) और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी (Space technology) के संयुक्त प्रयोग से एक रोडमैप तैयार करेंगे।
– इस रोडमैप के जरिए ‘इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन’ (ILRS) का निर्माण किया जाएगा।
– रूस की अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos ने कहा चंद्रमा की सतह पर, दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग में एक नए युग की शुरुआत है।
– Roscosmos के बयान के मुताबिक, Lunar Research Station का निर्माण चांद की सतह या उसके ऑर्बिट में किया जाएगा।
– इस स्टेशन पर बनी फैसिलिटी को कई रिसर्च के लिए डिजाइन किया जाएगा।
– इससे चांद पर लंबे समय तक मानव रहित ऑपरेशन को चलाने के काम किए जा सकेंगे।
– रूस और चीन के Lunar Research Station अन्‍य देशों के उपयोग के लिए भी खुला रहेगा।
– इसमें दूसरे देश भी शामिल हो सकेंगे। संभव है कि ईरान, तुर्की, पाकिस्‍तान जैसे देश इसमें शामिल हों।

पहले अमेरिका से बात कर रहा था रूस
– Lunar Research Station बनाने के लिए रूस कुछ साल पहले तक अमेरिका से बातचीत कर रहा था।
– लेकिन अमेरिका ने ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।
– इसके बाद रूस ने वर्ष 2020 में ही इंडिकेशन दिया था कि अब वह अमेरिका के साथ इस मामले में काम नहीं करेगा।
– इसके बाद अब रूस ने चीन के साथ Lunar Research Station बनाने का कांट्रैक्‍ट साइन किया है।
– इससे खासतौर पर चीन के स्‍पेस प्रोग्राम को बड़ा बूस्‍ट मिलेगा।

अमेरिका की पहले से चल रही है योजना
– अमेरिका पहले से ही इसी तरह का रिसर्च स्‍टेशन या बेस स्‍टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है और वर्ष 2024 में ह्यूमन को फिर से चांद पर भेजेगा।
– अमेरिका के इस प्रोजेक्‍ट का नाम आर्टिमिस है।
– इसके तहत वहां पर परमानेंट बेस बनाया जाएगा। रिसर्च होंगे और खनिज (मिनरल्‍स) का उत्‍खनन होगा।
– अमेरिका का प्‍लान यहां तक है कि मार्स (मंगल) पर पृथ्‍वी से सीधे जाने की की बजाए, चांद से होकर पहुंचा जाए। इससे मार्स तक ह्यूमन मिशन को पहुंचना आसान होगा।
– यूएस ने कहा है कि 2024 में मून के सर्फेस पर बेस कैंप होगा।
– जहां पर स्‍ट्रोनॉट रुक सकेंगे।
– इस प्रोजेक्‍ट में हिस्‍सा लेने के लिए कोई भी कंट्री अमेरिका के साथ कांट्रैक्‍ट साइन कर सकता है और इसका पार्ट बन सकता है।
– कई देश जैसे, ऑस्‍ट्रेलिया, कैनेडा, जापान, लग्‍जबर्ग, इटली यूनाइटेड किंगडम, यूएई, यूक्रेन और ब्राजील ने साइन भी कर लिया है।
– तो मतलब यह हुआ कि अमेरिका और रूस, दोनों देश दुनिया को अंतरिक्ष के मामले में खेमेबंदी करने में तेजी से जुट चुके हैं।

मून मिशन का असली मकसद
– मून पर पहुंचना सिर्फ एक साइंस एक्‍सपेरिमेंट नहीं है।
– मून पर मिनरल्‍स का खजाना है। वहां हिलियम 3 का भंडार है।
– जो कंट्री हिलियम 3 लाएगा, तो एनर्जी पर कंट्रोल होगा, उसका।
– यूएस का कहना है कि जो देश चांद के जिस हिस्‍से तक पहुंचेगा, वह उसकी प्रोपर्टी हो जाएगी।

रूस-अमेरिका में अंतरिक्ष शीत युद्ध
– आपको एक जरूरी बात बता दें कि लंबे वक्त तक रूस अमेरिका के साथ स्पेस में पार्टनर रहा है।
– एक और बात कि, इस दशक के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन प्रोग्राम खत्म हो रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि चीन के साथ जाकर रूस, अमेरिका और दूसरे देशों से अलग होने की कोशिश कर रहा है।
– यही नहीं, नासा ने 2020 में आर्टिमिस अभियान की तैयारी शुरू करते समय एक आर्टिमस अकॉर्ड जारी किया था जिसमें चंद्रमा और अंतरिक्ष उत्खनन (Space quarrying) के लिए अपने सहयोगियों के लिए कुछ guidelines बनाई थीं।
– तब रूस ने इसे अमेरिका-केंद्रित बताकर इस पर आपत्ति जताई थी।
– तभी से संदेश मिलने लगा था कि शायद रूस अमेरिका के साथ अपने अंतर‍िक्ष संबधों को खत्‍म करना चाहता है।

– रूस का चीन की ओर झुकाव, अमेरिका के वर्चस्व को कमजोर कर सकता है।
– हो सकता है कुछ समय बाद हमें एक अंतरिक्षीय शीत युद्ध देखने को मिल जाए।

चीन-अमेरिका में टक्कर
– चीन, अंतरिक्ष मामलों में अमेरिका से आगे निकलना चाह रहा है।
– दोनों के मंगल मिशन लाल ग्रह पर जीवन की तलाश में पहुंचे हैं।
– चीन का तियानवेन-1 प्रोब मंगल की कक्षा में चक्कर काट रहा है।
– तियानवेन-1 का रोवर मई या जून में सतह पर पहुंचेगा।
– अभी तक इसे कई नाम नहीं दिया गया है लेकिन यह सतह पर टचडाउन के बाद 90 दिन तक ऑपरेट करेगा।
– अगर यह प्‍लान सफल होता है तो, मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान रखने वाला चीन अमेरिका के बाद दूसरा देश बन जाएगा।
– वहीं, अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA का Perseverance रोवर मंगल के Jezero Crater पर लैंड हो चुका है।
– उसने वहां चट्टानों में छिपे प्राचीन माइक्रोबियल लाइफ के निशान खोजने की तैयारी शुरू कर दी है।

भारत क्‍या करेगा?
– क्‍या भारत अमेरिका के साथ जाएगा या रूस के साथ या खुद मून पर जाएगा? यह सवाल बना हुआ है।

चांद पर पहला कदम किसने रखा – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्‍ट्रांग।
कब – 21 जुलाई 1969
– इसके बाद पांच और अमरीकी अभियान चांद पर भेजे गए.
– साल 1972 में चांद पर पहुंचने वाले यूजीन सेरनन आख़िरी अंतरिक्ष यात्री थे. उनके बाद अब तक कोई भी इंसान चांद पर नहीं गया है.
– काफी खर्चीला होने की वजह से इसके बाद चांद पर कोई मानव मिशन नहीं भेजा गया था।
– लेकिन अब चूकि चांद पर मिनरल का खजना है, और इसे अंतरिक्ष की दुनिया में बेस स्‍टेशन के तौर पर इस्‍तेमाल यिका जा सकता है, इसलिए वहां जाने की नई होड़ शुरू हुई है।

——————————-
7. किस भारतीय को संयुक्त राष्ट्र (UN) के बाहरी लेखा परीक्षकों (Panel of External Auditors) 2021 की समिति का चेयरमैन दोबारा नियुक्‍त किया गया?

a. ओम बिरला
b. गिरीश चंद्र मुर्मू
c. राजीव महर्षि
d. वैंकेया नायडू

Answer: b. गिरीश चंद्र मुर्मू

– भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को दोबारा से इस पद की जिम्‍मेदारी दी गई है।
– CAG को वर्ष 2020 के लिए भी समिति के चेयरमैन के रूप में चुना गया था।
– अभी इस समिति में 13 देश भारत, जर्मनी, चिली, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड, इटली, घाना, इंडोनेशिया, कनाडा और रूस शामिल हैं।
– CAG का दायित्व चेयरमैन के रूप में समिति के सदस्यों के बीच सहयोग तथा सदस्यों के बीच ऑडिट के तरीकों पर सूचना को शेयर करना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 1959 में बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल की स्थापना की थी।
– गिरीश चंद्र मुर्मू 1993 से 1999 तक और 2014 से 2020 तक यूएन बोर्ड ऑफ ऑडिटर्स में भी शामिल रहे हैं।
– अभी वह विश्व स्वास्थ्य संगठन जेनेवा (2020-23) और खाद्य एवं कृषि संगठन, रोम (2020-25) के भी बाहरी ऑडिटर हैं।

CAG का मुख्यालय- नई दिल्ली

———————————-
8. 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली महिला भारतीय क्रिकेटर कौन है?

a. पूनम यादव
b. मिताली राज
c. हरमनप्रीत कौर
d. स्मृति मंधाना

Answer: b. मिताली राज

– भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की इस उपलब्धि की घोषणा 12 मार्च 2021 को BCCI ने की।
– दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रही एक दिवसीय क्रिकेट सिरीज़ में उन्‍होंने ये कारनामा कर दिखाया।
– 38 वर्षीय मिताली ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, उनसे पहले इंग्लैंड की शॉरलॉट एडवर्ड्स ये उपलब्धि हासिल कर चुकी है।
– एक दिवसीय मैचों में मिताली ने सात शतक और 54 अर्धशतक भी लगाए हैं।
– वह भारत की पहली ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने दो वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
– इसके अलावा मिताली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

—————————-
9. PM नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की शुरूआत किस राज्‍य से की?

a. राजस्‍थान
b. गुजरात
c. पंजाब
d. पश्चिम बंगाल

Answer: b. गुजरात

– 12 मार्च 2021 को महात्‍मा गांधी के नमक सत्‍याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
– इस यात्रा में शामिल 81 लोग 386 किमी की यात्रा कर 5 अप्रैल को दांडी पहुंचेंगे।
– बता दें कि देश के 75 स्थानों पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है और दांडी मार्च इसी महोत्सव का एक हिस्सा है।
– ये आयोजन आजादी के 75 वर्षों को मनाने के लिए किया जा रहा है।

दांडी मार्च-
– नमक के उत्पादन पर ब्रिटिश एकाधिकार के खिलाफ महात्मा गांधी के अहिंसक विरोध के हिस्से के रूप में दांडी मार्च या नमक मार्च किया गया था।
– गांधी के नेतृत्व में, 78 लोगों ने 12 मार्च 1930 को 24-दिवसीय मार्च शुरू किया और 5 अप्रैल को दांडी पहुंचे।
– दांडी में नमक बनाने के बाद, गांधी दक्षिण की ओर 40 किमी धरसाना साल्ट वर्क्स के पास गए, लेकिन 5 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

———————————-
10. किस बालीवुड स्‍टार को यंग ग्लोबल लीडर की WEF (World Economic Forum) सूची में 10 मार्च 2021 को शामिल किया गया?

a. आमिर खान
b. कैटरीना कैफ
c. दीपिका पादुकोण
d. कियारा आडवाणी

Answer: c. दीपिका पादुकोण

– एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की यंग ग्लोबल लीडर्स (YGLs) की सूची में 10 मार्च 2021 को शामिल हो गई हैं।
– इस सूची में कई भारतीय नागरिक और भारत मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं।
– सूची में 40 साल से कम उम्र के होनहार 112 लोग हैं। इनमें मेडिकल रिसर्च अभियान चलाने वाले, नोबेल पुरस्कार विजेता, पुलित्जर विजेताओं, हेड ऑफ नेशंस और CEO शामिल हैं।
– फोरम ऑफ यंग ग्लोबल लीडर्स की स्थापना 2005 में WEF के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने की थी।
– ताकि एक ऐसी दुनिया का निर्माण किया जा सके जहाँ नेता एक सतत भविष्य की जिम्मेदारी लेते हुए तेजी से जटिल और परस्पर चुनौतियों का सामना कर सकें।

WEF का मुख्यालय- कोलोन-जिनेवा (स्विट्जरलैंड)

———————————-
11. पहले केंद्रीय मंत्री का नाम बताएं, जिन्‍होंने टेरिटोरियल आर्मी में कैप्‍टन के रूप में प्रमोशन पाया?

a. ज्योतिरादित्य सिंधिया
b. पीयूष गोयल
c. अनुराग ठाकुर
d. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

Answer: c. अनुराग ठाकुर

– केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर कमीशन अधिकारी (Commissioned officer) के रूप में प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में कैप्टन के रूप में पदोन्नत हुए।
– उन्‍हें 124 इन्फेंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (सिख) में कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है।
– अनुराग ठाकुर को जुलाई 2016 में एक लेफ्टिनेंट के रूप में टेरिटोरियल आर्मी में कमीशन दिया गया था।
– अनुराग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चार बार के भाजपा सांसद हैं।

प्रादेशिक सेना (Territorial Army)
– प्रादेशिक सेना भारतीय सेना की एक ईकाई है, इसके स्वयंसेवकों को हर साल कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिये उनकी सेवाएं ली जा सकें।
– इसमें वेतन सिर्फ ट्रेनिंग और सेवा में बुलाए जाने पर ही मिलता है।
– भारत में अक्टूबर, 1941 में प्रादेशिक सेना स्थापित हुई।

———————————
12. विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) कब मनाया जाता है?

a. मार्च माह के दूसरे गुरुवार
b. मार्च माह के पहले गुरुवार
c. मार्च माह के तीसरे गुरुवार
d. मार्च माह के चौथे गुरुवार

Answer: a. मार्च माह के दूसरे गुरुवार

– वर्ष 2021 में यह दिवस 11 मार्च को मनाया गया है।
– विश्व किडनी दिवस की शुरुआत 2006 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन द्वारा 66 देशों में की गई थी।

2021 का विषय- “‘किडनी हेल्थ फॉर एव्रीवन एव्रीवेयर’ (Living Well with Kidney Disease)”।

—————————-
13. No Smoking Day (नो स्मोकिंग डे) कब मनाया जाता है?

a. मार्च के चौथे बुधवार
b. मार्च के तीसरे बुधवार
c. मार्च के दूसरे बुधवार
d. मार्च के पहले बुधवार

Answer: c. मार्च के दूसरे बुधवार

– वर्ष 2021 में यह दिवस 10 मार्च को मनाया गया।
– धूम्रपान (smoking) छोड़ने को प्रेरित करने के लिए हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को डे मनाया जाता है।
– इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिगरेट और दूसरे जरिए से तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर बुरे प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाना है।
– स्‍मोकिंग शरीर के नर्वस सिस्‍टम, सांस नली, हृदय प्रणाली (cardiovascular system), पाचन तंत्र (digestive system), बालों, स्किन और नाखून पर असर डालती है।

——————————–
14. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च

Answer: c. 10 मार्च

– 10 मार्च 1969 को CISF की स्‍थापना की गई थी।
– CISF, CRPF, BSF, ITBP तथा SSB केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं, इससे पहले इन बलों को अद्धसैनिक बल माना जाता था।
– परन्तु मार्च 2011 के बाद इन बलों को केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में वर्गीकृत किया गया।

———————————-
15. किस राज्‍य सरकार की विधानसभा ने युवाओं को निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण देने का बिल पास किया है जिसे राज्‍यपाल ने भी मंजूरी दी है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. हरियाणा
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: b. हरियाणा

– विधानसभा के मानसून सत्र यानि 2020 में पारित विधेयक को हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने 2 मार्च 2021 को मंजूरी दे दी है, जिससे अब यह कानून बन गया है।
– इस कानून के तहत निजी सेक्टर में राज्य के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
– 50 हजार मासिक सैलरी तक की नौकरियों पर यह कानून लागू होगा।
– बिल के अनुसार आरक्षण कानून नहीं मानने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान होगा।
– कानून निजी कंपनियों, फर्म, ट्रस्ट में लागू होगा।

– ये कानून राज्य में चल रही उन कंपनियों, सोसायटी, ट्रस्ट, फर्म पर लागू होगा जिनमें 10 से ज्यादा कर्मचारी हैं।
– हरियाणा के डोमिसाइल धारक लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
– सभी कंपनियों को 3 महीने में सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर कर बताना होगा कि उनके यहां 50 हजार तक की तनख्वाह वाले कितने पद हैं।
– यह डाटा अपलोड करने तक कंपनियां नए लोगों को नौकरी पर नहीं रख सकती।
– कंपनी मालिक चाहे तो एक जिले से 10 प्रतिशत से ज्यादा कर्मचारी रखने पर रोक लगा सकते हैं।
– किसी पद के लिए स्किल्ड कर्मचारी न मिलने पर आरक्षण कानून में छूट दी जा सकती है।
– इस बारे में निर्णय जिला उपायुक्त या उससे उच्च स्तर के अधिकारी लेंगे।
– हर कंपनी को हर तीन महीने में इस कानून को लागू करने की स्टेटस रिपोर्ट सरकार को देनी होगी।
– एसडीएम या इससे उच्च स्तर के अधिकारी कानून लागू किए जाने की जांच के लिए डाटा ले सकेंगे और कंपनी परिसर में भी जा सकेंगे।
– कानून का पालन न करने वाली कंपनियों पर इस बिल के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।
– यह कानून अगले 10 साल तक लागू रहेगा।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account