14 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 14 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया, उन्‍होंने कौन सी वीं बार यह पद संभाला?
The central government appointed Ajit Doval as the National Security Advisor (NSA). For which term did he assume this position?

a. तीसरी बार
b. दूसरी बार
c. चौथी बार
d. पांचवी बार

Answer: a. तीसरी बार

– अजीत डोभाल पर भरोसा जताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र ने 13 जून 2024 कोउन्हें तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।
– आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल तक या अगले आदेश तक रहेगी।
– आईबी चीफ (इंटेलीजेंस ब्‍यूरो) रह चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल 31 मई 2014 को प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने थे।
– वह वर्ष 1972 में इंटेलिजेंस ब्यूरो में शामिल हुए थे।
– अजीत डोभाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 1988 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
– जो आम तौर पर वीरता के लिए सशस्त्र बलों को दिया जाता है।
– इसके अलावा वह भारतीय पुलिस पदक पाने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारी थे।

NSA का काम
– दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार करते हैं, जिनका काम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री को सलाह देना होता है।
– एनएसए का यह पद पहली बार वर्ष 1998 में तब बनाया गया था, जब देश में दूसरी बार परमाणु परीक्षण किए गए थे।

– चाहे जम्‍मू कश्‍मीर की धारा 370 हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो, डोकलाम हो या कूटनीतिक फैसले, डोभाल देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
– पुलवामा का बदला भी अजीत डोभाल के नेतृत्व में लिया गया।
– एयरफोर्स और नेवी के शीर्ष अधिकारियों से रणनीति पर चर्चा करने से लेकर प्रधानमंत्री को हर पल की जानकारी देने तक उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

————–
2. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ किसने ली?
Who took oath as the Chief Minister of Arunachal Pradesh?

a. पेमा खांडु
b. चाउना मीन
c. दासंगलू पुल
d. मामा नटुंग

Answer: a. पेमा खांडु

– पेमा खांडू ने 13 जून 2024 को तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
– शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ईटानगर स्थित दोरजी खांडू कन्वेशन सेंटर में हुआ।
– राज्‍यपाल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक ने उनके साथ डिप्‍टी सीएम चाउना मीन और अन्‍य मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
– पेमा खांडू 2016 में अरुणाचल के मुख्यमंत्री हैं। उसके बाद 2019 में दोबारा सीएम बने और अब 2024 में तीसरी बार ये पद संभाला।
– उनके पिता दोरजी खांडू भी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

– अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है।
– पेमा खांडू सहित पार्टी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध विधायक चुने गए थे। इसलिए चुनाव 50 सीटों पर ही हुए थे।
– राज्य में भाजपा का नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ गठबंधन है।

भाषा: हिन्दी भाषा और असमिया
जनसंख्‍या: 13,83,727
पड़ोसी राज्‍य: असम और नागालैंड।

————–
3. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के अंदर एक स्पेसबग (बैक्टीरिया) छिपे होने का वैज्ञानिकों ने पता लगाया इसका क्‍या नाम है?
Scientists discovered a spacebug (bacteria) hidden inside the International Space Station (ISS). What is its name?

a. बुंदीबुग्यो
b. ताई फ़ॉरेस्ट
c. एंटेरोबैक्टर बुगंडेंसिस
d. इबोला

Answer: c. एंटेरोबैक्टर बुगंडेंसिस

– अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और आठ अन्य क्रू के सदस्यों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
– स्पेस स्टेशन के अंदर एंटेरोबैक्टर बुगंडेंसिस नाम के बैक्टीरिया का पता लगा है।
– जो स्पेस स्टेशन के बंद वातावरण में ही विकसित हुआ है। इसने दवाओं के खिलाफ प्रतिरोध (resistance) विकसित कर लिया है, जिसके चलते इसे ‘सुपरबग’ कहा जाने लगा है।
– भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास और नासा जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के रिसचर्स ने बैक्टीरिया के बारे में स्‍टडी की।
– स्टेशन में कई जगहों पर सुपरबग के 13 स्ट्रेन पाए गए हैं।
– यह स्पेसबग इंसान की श्वसन प्रणाली (respiratory system) को संक्रमित (infected) करता है।

6 जून को ISS पर पहुंचीं सुनीता विलियम्स
– सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी अंतरिक्ष यात्री बैरी यूजीन बुच बिल्मोर 6 जून 2024 को नए बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से आईएसएस पर पहुंचे थे।
– सुनीता विलियम्स स्पेस स्टेशन पर अपने द्वारा डिजाइन स्पेसक्राफ्ट का परीक्षण करने के बाद धरती पर वापस लौटेंगी।

————
4. किस देश में आयोजित G-7 शिखर सम्‍मेलन में अतिथि देश के तौर पर भारत के PM नरेंद्र मोदी ने हिस्‍सा लिया?
In which country did India’s PM Narendra Modi participate as a guest country in the G-7 summit held?

a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. इटली
d. यूक्रेन

Answer: c. इटली

– इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित किया गया है।
– जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाया रहने की संभावना है।

G7 क्या है?

– G7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
– यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसे वर्ष 1975 में उस समय की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं द्वारा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिये एक अनौपचारिक मंच के रूप में गठित किया गया था।
– G7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलते हैं जिसकी अध्यक्षता सदस्य देशों के नेताओं द्वारा रोटेशन के आधार पर की जाती है।
– यह वैश्विक आर्थिक प्रशासन, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और अधिकांश मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक करता है।

पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी
– G7 शिखर सम्मेलन में अतिथि देश भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी।
– प्रधानमंत्री आउटरीच सत्र में शामिल होंगे।
– सम्मेलन से अलग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठके करने की संभावना है।
– साथ ही पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे।

———–
5. दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पानी देने से इंकार करने पर अब मामला किसे सौंपा है?
To whom has the Supreme Court now handed over the case after Himachal Pradesh refused to provide water regarding the water crisis in Delhi?

a. दिल्ली जल बोर्ड
b. राज्‍य सरकार
c. केंद्र सरकार
d. अपर रिवर यमुना बोर्ड

Answer: d. अपर रिवर यमुना बोर्ड

– दरअसल, दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने जल सकंट को लेकर 31 मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
– इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को दिल्ली को एक महीने तक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
– कोर्ट ने 6 जून को हिमाचल को 137 क्यूसेक पानी छोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर हिमाचल प्रदेश तैयार था।
– दिल्ली सरकार ने कहा कि यह पानी हमारे यहां अभी नहीं पहुंचा।
– इस पर 12 जून को हिमाचल प्रदेश ने कहा था कि उसकी तरफ से पानी छोड़ा गया है। हरियाणा की तरफ से पानी सप्लाई किया जाना बाकी है।
– जल संकट को लेकर 13 जून को सुप्रीम कोर्ट में दोबारा सुनवाई हुई।
– इसमें हिमाचल प्रदेश ने कोर्ट से कहा कि उसके पास दिल्ली को देने के लिए 136 क्यूसेक पानी नहीं है।
– जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने कहा कि राज्यों के बीच यमुना के पानी का बंटवारा एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा है।
– हमारे पास दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच जल-बंटवारे के फॉर्मूले पर फैसला लेने की टेक्निकल एक्सपर्टीज नहीं है।
– इसलिए अब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को पानी देने का फैसला अपर रिवर यमुना बोर्ड पर छोड़ दिया।
– कोर्ट ने यमुना रिवर बोर्ड को 14 जून को एक बैठक बुलाकर दिल्ली सरकार के एप्लीकेशन पर जल्द फैसला लेने का आदेश दिया है।

दिल्ली में जल संकट क्यों हुआ
– दिल्ली में जल संकट के दो कारण हैं- गर्मी और पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता।
– दिल्ली के पास अपना कोई जल स्रोत नहीं है। पानी के लिए यह पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है।
– दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, केंद्र शासित राज्‍य की 2.30 करोड़ आबादी को हर दिन 129 करोड़ गैलन पानी चाहिए, लेकिन उसे सिर्फ 96.9 करोड़ गैलन पानी ही मिल रहा है।

दिल्ली को पानी इन राज्यों से मिलता है
– दिल्ली में पानी की जरूरत हरियाणा सरकार यमुना नदी से, उत्तर प्रदेश सरकार गंगा नदी से और पंजाब सरकार भाखरा नांगल बांध के पानी से पूरी करती है।
– वर्ष 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली को हर दिन यमुना से 38.9 करोड़ गैलन, गंगा नदी से 25.3 करोड़ गैलन और भाखरा-नांगल (रावी-व्यास नदी) से 22.1 करोड़ गैलन पानी मिलता था।
– इसके अलावा कुएं, ट्यूबवेल और ग्राउंड वाटर से 9 करोड़ गैलन पानी आता था।
– यानी दिल्ली को हर दिन 95.3 करोड़ गैलन पानी मिलता था।
– 2024 के लिए यह आंकड़ा बढ़कर 96.9 करोड़ गैलन हो गया।

————–
6. भारत और किस देश के साथ संयुक्‍त समुद्री अभ्यास जिमेक्स (JIMEX) जून 2024 में शुरू हुआ?
India and which country started the joint maritime exercise JIMEX in June 2024?

a. श्रीलंका
b. जापान
c. रूस
d. अमेरिका

Answer: b. जापान

– इस नेवल एक्‍सरसाइज का पूरा नाम ‘जापान इंडिया मैरीटाइम एक्‍सरसाइज’ है।
– इसका आयोजन जून 2024 में जापान के योकोसुका में हुआ।
– जिमेक्‍स एक्‍सरसाइज वर्ष 2012 में शुरू हुआ था।

भारत का प्रतिनिधित्‍व किस जहाज ने किया
– इस एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व INS शिवालिक ने किया।
– जापान की नौसेना का प्रतिनिधित्व गाइडेड मिसाइल विध्वंसक JS युगिरी ने किया।
– दोनों नौसेनाओं के एकीकृत हेलीकॉप्टर भी संयुक्त अभ्यास में शामिल हो रहे हैं।

इंडियन नेवी चीफ : दिनेश कुमार त्रिपाठी

————–
7. पंडित राजीव तारानाथ का निधन 11 जून 2024 को हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?
Pandit Rajeev Taranath passed away on 11 June 2024, he was which of the following?

a. सरोद वादक
b. शास्त्रीय संगीतकार
c. a और b दोनों
d. कथा वाचक

Answer: c. a और b दोनों (सरोद वादक और शास्त्रीय संगीतकार)

– भारतीय संगीतकार सरोद वादक राजीव तारानाथ का निधन 11 जून 2024 को मैसूर में निधन हो गया।
– वह 92 वर्ष के थे। वह कई कन्नड़ फिल्मों के संगीत निर्देशक भी थे।

उन्‍हें उपलब्धियां
– उन्‍हें वर्ष 2019 में पद्मश्री मिला।
– वर्ष 2000 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
– कर्नाटक में उन्हें वर्ष 1996 में राज्योत्सव पुरस्कार
– वर्ष 1998 में चौदैया मेमोरियल पुरस्कार
– वर्ष 2018 में संगीत विद्वान पुरस्कार
– वर्ष 2019 में नादोजा पुरस्कार

सरोद के बारे में
– सरोद भारत के सबसे लोकप्रिय वाद्ययंत्र में से एक है। – जिसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर हर तरह के संगीत में किया जाता है।
– सरोद शब्द को मुगल साम्राज्य के अंतिम दौर में फारसी से लाया गया था।
– यह शब्‍द भारतीय संगीत वाद्ययंत्र से बहुत पुराना है।
– “सरोद” का अर्थ है “संगीत” या “धुन”।

————–
8. भारत के किस पड़ोसी देश ने जन औषधि केंद्र स्थापित करने के लिए भारत से मदद मांगी?
Which neighbouring country of India sought help from India to set up Jan Aushadhi Kendra?

a. श्रीलंका
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. नेपाल

Answer: d. नेपाल

नेपाल ने मदद क्यों मांगी
– नेपाल में जन औषधि केंद्र स्थापित करने से उसके नागरिकों को कम लागत वाली ‘भारत में निर्मित’ जेनेरिक दवाओं का लाभ मिल सकेगा।

जन-औषधि पहल से जुड़ने वाला पहला देश
– भारत के जन-औषधि योजना से जुड़ने वाला मॉरीशस पहला देश है। PM मोदी ने मार्च 2024 में यह केंद्र खोलने का ऐलान किया था।
– इससे भारत के फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल डिवाइस ब्यूरो से लगभग 250 उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां प्राप्त करने में मदद मिली।
– इसके बाद हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार अप्रैल 2024 में नाइजीरिया ने जन औषधि केंद्रों के समान दुकानें स्थापित करने के लिए भारत से मदद मांगी थी।
– और अब जून 2024 में नेपाल ने जन औषधि केंद्र स्थापित करने के लिए भारत से मदद मांगी।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के बारे में
– प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है।
– जन औषधि केंद्र के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सस्ती दवाइयां पहुंचाई जाती हैं।
– ये छोटे मेडिकल स्टोर जैसे होते हैं, जिनपर जेनेरिक दवाइयां सस्ते मूल्य पर मिलती हैं।
– इसके जरिए सरकार आर्थिक रूप से निम्नवर्गीय परिवारों तक स्वास्थ्य जरूरतों की पहुंच ज्यादा आसान करना चाहती है।
– वर्तमान में भारत में 10,000 से अधिक PM भारतीय जन औषधि केंद्र हैं।

Q जन औषधि दिवस कब मनाया जाता है?
आंसर : 7 मार्च

नेपाल के बारे में
प्रधानमंत्री: पुष्प कमल दहल प्रचंड
राजधानी: काठमांडू
मुद्रा: नेपाली रुपया
भाषा: नेपाली
जनसंख्‍या: 3.05 crores (2022)

नेपाल पांच भारतीय राज्यों – सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक लंबी सीमा साझा करता है।

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस (international family remittances day) कब मनाया जाता है?
When is international family remittances day celebrated?

a. 14 जून
b. 15 जून
c. 16 जून
d. 17 जून

Answer: c. 16 जून

वर्ष 2024 की थीम
– वित्तीय समावेशन और लागत में कमी की दिशा में डिजिटल धन प्रेषण
– Digital remittances towards financial inclusion and cost reduction

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है।
– वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट (माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ 37) के अनुसार भारत को वर्ष 2022 में भारत को रेमिटेंस के जरिए करीब 100 बिलियन डॉलर मिले।
– भारत दुनिया में सबसे ज्‍यादा रेमिटेंस पाने वाला देश है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *