14 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 14 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. राष्‍ट्रपति ने जुलाई 2025 में किन्‍हें राज्‍यसभा सदस्‍य मनोनीत किया?
Who was nominated by the President as Rajya Sabha member in July 2025?

a. उज्जवल निकम, सी. सदानंदन मास्टर
b. मीनाक्षी जैन और हर्षवर्धन श्रृंगला
c. माधुरी दीक्षित, मुकेश अंबानी
d. a और b

Answer: d. a और b (उज्जवल निकम, सी. सदानंदन मास्टर, मीनाक्षी जैन और हर्षवर्धन श्रृंगला)

राज्य सभा में मनोनयन:
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 80 में राज्यसभा के गठन का प्रावधान है।
– राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है।
– इनमें से 233 सदस्‍य राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेश से चुनकर आते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
– इनमें से चार सीटें रिक्त थीं, जिन्हें अब भर दिया गया है।
– राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए न्‍यूनतम उम्र 30 वर्ष है।
– लोकसभा सदस्‍य के लिए न्‍यूनतम उम्र 25 वर्ष है।

राज्‍यसभा के नए सदस्‍य के बारे में 


– उज्जवल निकम : 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं। वह 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे, जिसमें वे हार गए थे।
– सी. सदानंदन मास्टर : पूर्व शिक्षक हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने 1994 में उनके दोनों पैर काट दिए थे। वह केरल के कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी रह चुके हैं।
– मीनाक्षी जैन : इतिहासकार हैं, पद्मश्री से सम्‍मानित हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में शिक्षाविद के रूप में कार्य किया था और ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय इतिहास, देश की सभ्यता और स्वदेशी शिक्षा एवं भाषाओं पर कई पुस्तकें लिखी थीं।
– हर्षवर्धन श्रृंगला : वह पूर्व विदेश सचिव हैं। अमेरिका, बांग्लादेश और थाईलैंड में राजदूत रह चुके थे। पद छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे और 2023 में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य किया था।

राज्‍यसभा के मनोनीत सदस्‍यों के पद की सूची –

मनोनीत सदस्‍य, क्षेत्र, कार्यकाल
1) उज्ज्वल निकम : कानून : 12-जुलाई-2031
2) सी. सदानंदन मास्टर : सामाजिक कार्य : 12-जुलाई-2031
3) हर्षवर्धन श्रृंगला : कूटनीति : 12-जुलाई-2031
4) मीनाक्षी जैन : साहित्य और शिक्षा : 12-जुलाई-2031
5) सुधा मूर्ति : सामाजिक कार्य और शिक्षा : 07-मार्च-2030
6) इलयराजा : कला : 06-जुलाई-2028
7) वी. विजयेंद्र प्रसाद : कला : 06-जुलाई-2028
8) पीटी उषा : खेल : 06-जुलाई-2028
9) वीरेंद्र हेगड़े : सामाजिक कार्य : 06-जुलाई-2028
10) रंजन गोगोई : कानून : 16-मार्च-2026
11) सतनाम सिंह संधू : शिक्षा : 30-जनवरी-2030
12) गुलाम अली खटाना : सामाजिक कार्य : 13-सितंबर-2028

—————-
2. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार 2025 की विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of the United Nations Population Prize 2025?

a. रजनी वर्मा
b. राहत पटेल
c. वर्षा देशपांडे
d. अजय पासवान

Answer: c. वर्षा देशपांडे 

– वर्षा देशपांडे, सतारा (महाराष्‍ट्र) की हैं।
– वह दलित महिला विकास मंडल ऑफ इंडिया की सचिव हैं।
– उन्होंने लिंग-चयनात्मक गर्भपात को रोकने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किए हैं।
– विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई 2025) के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्‍हें यह सम्‍मान मिला।
– क्‍यों मिला अवॉर्ड : लिंग-भेदभावपूर्ण लिंग चयन और घटते लिंगानुपात को दूर करने के मेरे प्रयासों के लिए।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार के बारे में
– संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार (United Nations Population Award) एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। – यह जनसंख्या और जनसांख्यिकी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किया जाता है।
– यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1981 में स्थापित किया गया था और पहली बार इसे 1983 में प्रदान किया गया।
– इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों या संगठनों को सम्मानित करना है जिन्होंने जनसंख्या और प्रजनन स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने, तथा मानव कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

—————


3. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Population Day celebrated?

a. 11 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 13 अगस्‍त
d. 11 अगस्‍त

Answer: a. 11 जुलाई

2025 की थीम
– युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना
– Empowering young people to create the families they want in a fair and hopeful world

विश्व जनसंख्या दिवस
– 1987 में जब वैश्विक जनसंख्या 5 अरब तक पहुंची, तब 11 जुलाई को “पांच अरब दिवस” (Five Billion Day) के रूप में मनाया गया।
– 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने औपचारिक रूप से विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत की।
– उद्देश्‍य : जनसंख्या वृद्धि, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक जागरूकता फैलाना।
– भारत 2023 से सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना।

—————-
4. संयुक्त राष्ट्र की World Population Prospects 2024 रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्‍या किस दशक की शुरुआत तक 170 करोड़ पहुंचेगी और फिर धीरे-धीरे घटने लगेगी?
According to the United Nations’ World Population Prospects 2024 report, by the beginning of which decade, India’s population will reach 170 crores and then start decreasing gradually?

a. 2040 के दशक
b. 2050 के दशक
c. 2060 के दशक
d. 2070 के दशक

Answer: c. 2060 के दशक

– संयुक्‍त राष्‍ट्र ने जून 2025 में वर्ल्‍ड पॉपुलेशन प्रोस्‍पेक्‍ट्स 2024 जारी किया।

भारत की आबादी को लेकर अनुमान
– रिपोर्ट में जनसंख्या का आकार और अनुमान: अप्रैल 2025 में भारत की जनसंख्या 146.39 करोड़ होने का अनुमान है। यह दुनिया में सबसे ज़्यादा है।
– भारत की जनसंख्‍या 2060 के दशक की शुरुआत में इसके 170 करोड़ के शिखर पर पहुँचने और फिर धीरे-धीरे घटने की उम्मीद है।
– भारत, जिसने 2024 में चीन को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया था, 2100 तक उस स्थान पर बना रहेगा।

दुनिया की आबादी को लेकर अनुमान
– विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 50-60 वर्षों में विश्व की जनसंख्या में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
– यह 2080 के दशक के मध्य तक लगभग 10.3 अरब के शिखर पर पहुंच जाएगी, जो 2024 में 8.2 अरब थी।
– शिखर पर पहुंचने के बाद, वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने का अनुमान है, जो सदी के अंत तक 10.2 अरब तक गिर जाएगी।
– यह अनुमान लगाया गया है कि चीन, जो वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, 2024 और 2054 के बीच सबसे बड़ी जनसंख्या हानि (20.4 करोड़) का अनुभव करेगा।

—————-
5. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की State of World Population 2025 रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) कितनी है?
What is the total fertility rate (TFR) of India as per the State of World Population 2025 report of the United Nations Population Fund (UNFPA)?

a. 1.9
b. 2.0
c. 2.1
d. 2.5

Answer: b. 2.0

– स्‍टेटस ऑफ वर्ल्‍ड पॉपुलेशन 2025 रिपोर्ट की थीम : वास्तविक प्रजनन संकट (The Real Fertility Crisis)

रिपोर्ट के तथ्‍य
– तीन में से एक वयस्क भारतीय (36%) अनचाहे गर्भधारण का सामना करता है।
– जबकि 30% लोग ज्‍यादा या कम बच्चे पैदा करने की इच्छा पूरी नहीं कर पाते।
– 23% लोग दोनों समस्याओं का सामना करते हैं।
– प्रजनन स्वायत्तता (Reproductive Agency) की कमी एक प्रमुख मुद्दा है, जिसका अर्थ है कि लोग स्वतंत्र और सूचित निर्णय नहीं ले पाते कि उन्हें बच्चे कब, कितने, और कैसे चाहिए।
– वित्तीय सीमाएँ (39%), नौकरी की असुरक्षा (21%), आवास की कमी (22%), और विश्वसनीय चाइल्डकेयर की अनुपलब्धता (18%) प्रजनन स्वतंत्रता में बड़ी बाधाएँ हैं।
– स्वास्थ्य संबंधी बाधाएँ जैसे सामान्य स्वास्थ्य की कमी (15%), बांझपन (13%), और गर्भावस्था-संबंधी देखभाल तक सीमित पहुँच (14%) भी चुनौतियाँ हैं।
– भविष्य की चिंताएँ (जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक/सामाजिक अस्थिरता) और परिवार/साथी का दबाव (19%) भी लोगों को कम बच्चे पैदा करने के लिए प्रभावित करता है।

प्रजनन दर और क्षेत्रीय असमानताएँ:
– भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) 2.0 है, जो प्रतिस्थापन स्तर (2.1) {मतलब कि आबादी बरकरार रखने के लिए जरूरी} से नीचे है। 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में TFR 2.1 से कम है।
– उच्च प्रजनन दर वाले राज्य: बिहार (TFR 3.0, TWFR 2.2), मेघालय (TFR 2.9, TWFR 2.2), उत्तर प्रदेश (TFR 2.7)।
– निम्न प्रजनन दर वाले राज्य: सिक्किम (TFR 1.0, TWFR 0.9), दिल्ली, केरल, तमिलनाडु।

प्रगति और चुनौतियाँ:
– भारत ने 1970 में 5 बच्चों प्रति महिला से अब 2 तक प्रजनन दर को कम करने में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका श्रेय बेहतर शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को जाता है।
– मातृ मृत्यु दर में कमी आई है, जिससे लाखों माताएँ जीवित हैं और समुदाय निर्माण में योगदान दे रही हैं।
– फिर भी, राज्यों, जातियों, और आय समूहों में गहरी असमानताएँ बनी हुई हैं।

आधुनिक चुनौतियाँ और सामाजिक कारक:
– बढ़ती अकेलापन महामारी, बदलते रिश्ते, सहायक साथी की कमी, और सामाजिक/लैंगिक रूढ़ियाँ प्रजनन निर्णयों को प्रभावित करती हैं।
– गहन पालन-पोषण (Intensive Parenting) की अपेक्षाएँ महिलाओं पर असमान देखभाल का बोझ डालती हैं।
– 41% महिलाएँ और 33% पुरुष 2 बच्चों को आदर्श मानते हैं, जबकि 13-14% एक बच्चे और 4-6% तीन बच्चों को पसंद करते हैं।

UNFPA के सुझाव:
– प्रजनन स्वायत्तता को बढ़ावा देना, जैसे कि गर्भनिरोधक, सुरक्षित गर्भपात, मातृ स्वास्थ्य, और बांझपन देखभाल तक सार्वभौमिक पहुँच।
– संरचनात्मक बाधाओं को हटाना: चाइल्डकेयर, शिक्षा, आवास, और कार्यस्थल लचीलापन में निवेश।
– समावेशी नीतियाँ: अविवाहित व्यक्तियों, LGBTQIA+ समुदाय, और अन्य हाशिए पर रहने वाले समूहों के लिए सेवाएँ।
– सामाजिक बदलाव: सामुदायिक पहल के माध्यम से स्वास्थ्य साक्षरता बढ़ाना और सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देना।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य:
– 14 देशों (भारत, ब्राजील, मोरक्को, दक्षिण अफ्रीका, आदि) के 14,000 लोगों के सर्वेक्षण से पता चलता है कि प्रजनन स्वायत्तता की कमी वैश्विक समस्या है।
– भारत में अनियोजित गर्भावस्था और इच्छित संतान की कमी की दर अन्य देशों की तुलना में अधिक है।

—————
6. किस राज्‍य सरकार ने 75 जिलों में कम से कम एक छोटी नदी के पुनरुद्धार पर काम शुरू किया?
Which state government started work on revival of at least one small river in 75 districts?

a. बिहार
b. पश्चिम बंगाल
c. उत्‍तर प्रदेश
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों को प्रत्येक जिले में कम से कम एक छोटी नदी के पुनरुद्धार की योजना पर काम करने के निर्देश दिया है।
– इसके बाद आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू , आईआईटी रुड़की और बीबीएयू लखनऊ जैसे प्रमुख संस्थानों की मदद ली गई है। नदियों के “चैनलाइजेशन, मार्ग सुधार, पानी के निर्बाध प्रवाह” पर अध्ययन कराया है।
– इस योजना के अनुसार, सरकार नदियों के उद्गम स्थल से लेकर उनके “अंतिम संगम” तक का मानचित्रण करेगी।
– दरअसल, यह अभियान मूल रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) योजना के तहत 2018 में शुरू किया गया था, जो अब एक अधिक संरचित और तकनीकी रूप से सशक्त मिशन के रूप में विकसित हो गया है।
– अभियान के तहत जिलों को नदी के किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण करने के लिए भी कहा गया है।
– इस पहल के तहत, श्रावस्ती में बूढ़ी राप्ती नदी के पुनरुद्धार का काम शुरू हो चुका है, जिसकी अनुमानित लंबाई लगभग 67 किलोमीटर है।

—————
7. विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Youth Skills Day celebrated?

a. 13 July
b. 14 July
c. 15 July
d. 16 July

Answer: c. 15 July

वर्ष 2025 की थीम
– AI और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण
– Youth empowerment through AI and digital skills

– यह संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा द्वारा घोषित दिवस है।
– विश्व युवा कौशल दिवस पहली बार 15 जुलाई 2015 को विश्व स्तर पर मनाया गया था।
– वर्ष 2022 की थीम ‘भविष्य के लिए युवा कौशल में बदलाव’ है।

—————-
8.  10.18 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर जुलाई 2025 में भारत के सबसे तेज धावक का नेशनल रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया?
Which player created the national record of India’s fastest runner in July 2025 by running 100 meters in 10.18 seconds?

a. गुरिंदरवीर सिंह
b. अनिमेश कुजूर
c. मणिकांता होबलिधर
d. रमाकांत वर्मा

Answer: b. अनिमेश कुजूर

अनिमेश कुजूर की उपलब्धि
– अनिमेश कुजूर ने 12 जुलाई 2025 को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.18 सेकंड का समय निकालकर भारत का सबसे तेज धावक बनने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
– वह 10.2 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ने वाले पहले भारतीय हैं।
– कुजूर का समय उसैन बोल्ट के विश्व रिकॉर्ड 9.58 सेकंड (2009) से 0.6 सेकंड धीमा है।
– इससे पहले यह रिकॉर्ड गुरिंदरवीर सिंह के नाम था। उन्‍होंने मार्च 2025 में 10.20 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, अब वे दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं।
– मणिकांता होबलिधर: 2025 में 10.22 सेकंड में दौड़कर तीसरे सबसे तेज भारतीय बने।

—————-
9. भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर कौन बने?
Who became the 87th Grandmaster of India?

a. भानु मेहता
b. हरिकृष्णन ए रा
c. विजय वी रा
d. अजय मेहरा

Answer: b. हरिकृष्णन ए रा

– वह 24 साल के हैं।
– उन्‍होंने 11 जुलाई 2025 को फ्रांस के ला प्लेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 87वें ग्रैंडमास्टन बने।
– श्रीहरि एल आर भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर थे और अब हरिकृष्णन ने यह उपलब्धि हासिल की है।

ग्रैंडमास्‍टर की लिस्‍ट
87वें ग्रैंडमास्‍टर : हरिकृष्णन ए रा
86वें ग्रैंडमास्‍टर : एलआर श्रीहरि
85वें ग्रैंडमास्‍टर : पी श्‍यामनिखिल
84वें ग्रैंडमास्‍टर : आर. वैशाली
83वें ग्रैंडमास्‍टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्‍टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्‍टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्‍टर : विज्ञनेष एनआर
79वें ग्रैंडमास्‍टर : प्रणेष एम
78वें ग्रैंडमास्‍टर : कौस्‍तुव चटर्जी

ग्रैंडमास्टर क्‍या है?
– ग्रैंडमास्टर विश्व शतरंज संगठन FIDE द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दी जाने वाली एक उपाधि है।
– विश्व चैंपियन के अलावा, ग्रैंडमास्टर एक शतरंज खिलाड़ी द्वारा प्राप्त की जाने वाली सर्वोच्च उपाधि है।

ग्रैंडमास्टर कैसे बनते हैं –
– ग्रैंडमास्टर बनने के लिए किसी भी पुरुष शतरंज खिलाड़ी को दो जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं – पहली, उसकी रेटिंग 2500 या उससे ज्यादा होनी चाहिए और दूसरी, उसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में तीन बार ग्रैंडमास्टर स्तर का प्रदर्शन (जिसे नॉर्म कहा जाता है) करना होता है।

पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन?
– विश्वनाथन आनंद
– उन्‍होंने 1988 में खिताब जीता था।
– वह पांच बार के विश्व चैंपियन हैं।

—————
10. कोटा श्रीनिवास राव का निधन 13 जुलाई को हो गया, वह इनमें से किस वजह से प्रसिद्ध थे?
Kota Srinivasa Rao passed away on 13 July, he was famous for which of the following?

a. फिल्‍मों में एक्टिंग
b. खेल
c. साहित्‍य लेखन
d. वैज्ञानिक नेतृत्‍व

Answer: a. फिल्‍मों में एक्टिंग

– वह मशहूर एक्‍टर थे।
– उम्र 83 साल थी। उन्होंने 10 जुलाई को अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। निधन 13 जुलाई 2025 को हो गया।
– 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
– कोटा श्रीनिवास ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में करीब 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।
– सफल फिल्मी करियर के अलावा कोटा श्रीनिवास राजनीति में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। साल 1999 से 2004 तक वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट के विधायक रहे हैं।
– कोटा श्रीनिवास ने फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में अल्लू अर्जुन के साथ काम किया था। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार में भी अहम किरदार निभा चुके हैं। हिंदी फिल्मों प्रतिघात, रक्त चरित्र और टाइगर श्रॉफ की बागी में भी विलेन का रोल निभा चुके हैं।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *