13 & 14 January 2023 Current Affairs

यह 13 & 14 January 2023 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. PM मोदी ने जनवरी 2023 को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाई, इसका नाम बताएं?
Name the world’s longest river cruise flagged off by PM Modi on January 2023?

a. एमवी गंगा विलास
b. एमवी यमुना विलास
c. एमवी सरस्वती विलास
d. एमवी गोमती विलास

Answer: a. एमवी गंगा विलास

– पीएम मोदी ने वाराणसी से 13 जनवरी, 2023 को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई।
– उन्होंने वर्चुअली रूप से इस क्रूज को हरी झंडी दिखाई।

————–
2. दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज सर्विस (3,200 KM) किन दो राज्यों के बीच शुरू हुई?
The world’s longest river cruise service (3,200 KM) started between which two states?

a. उत्तर प्रदेश और मिजोरम
b. मध्य प्रदेश और असम
c. केरल और उत्तर प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश और असम

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश और असम

– क्रूज ‘एमवी गंगा विलास’ यह 51 दिनों में भारत और बांग्लादेश के पांच राज्यों में 27 रिवर सिस्टम में 3,200 किमी की दूरी तय करेगा।

– किन नदियों से होकर क्रूज का रास्‍ता : गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी
– यह रूट (वाराणसी-बोगीबील) इंडो-बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट (IBRP) से होते हुए गंगा नदी और ब्रह्मपुत्र नदी को जोड़ेगा।
– यह National waterway-1 (NW-1) और National waterway-2 (NW-2) को भी जोड़ेगा।

एमवी गंगा विलास
– एमवी गंगा विलास में सभी लक्ज़री सुविधाओं के साथ तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं।
– पहली यात्रा में स्विट्ज़रलैंड के 32 पर्यटक यात्रा की पूरी लंबाई के लिए साइन अप कर रहे हैं।
– 62.5 मीटर लंबे और 12.8 मीटर चौड़े गंगा विलास क्रूज में 40 हजार लीटर का फ्यूल टैंक और 60 हजार लीटर का वाटर टैंक है।
– इस क्रूज को PPP (Public Private Partnership) मॉडल पर चलाया जाएगा।

National waterway-1 (NW-1)
– यह गंगा और हुगली नदी पर हल्दिया (सागर) और प्रयागराज (इलाहाबाद) के बीच के जलमार्ग पर स्थित है।
– इसे वर्ष 1986 में राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (NW-1) के रूप में घोषित किया गया था।
– यह प्रयागराज, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बाढ, मुंगेर, भागलपुर, फरक्का, कोलकाता तथा हल्दिया जैसे शहर इस जलमार्ग पर स्थित है।

National waterway-2(NW-2) के बारे में
– यह असम में बांग्लादेश सीमा और सादिया के बीच ब्रह्मपुत्र नदी स्थित है।
– इसकी लंबाई 891 किलोमीटर है।
– इसे 1 सितंबर, 1988 को नेशनल जलमार्ग-2 घोषित किया गया था।
– वर्तमान में जलमार्ग का उपयोग असम सरकार के जहाजों, सेना सीमा सुरक्षा बल, पर्यटन संगठन और अन्य निजी संचालक द्वारा किया जा रहा है।
– बड़े जहाज नियमित रूप से पांडु (गुवाहाटी के पास) और माजुली द्वीप के बीच यात्रा करते है।

51 दिनों में किन पर्यटन स्थलों पर जायेगा क्रूज
– विश्व धरोहर स्थलों,
– राष्ट्रीय उद्यानों,
– नदी घाटों,
– और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता,
– बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा के साथ 51 दिनों की क्रूज की योजना बनाई गई है।

क्रूज सेवा से क्या फायदा होगा?
– क्रूज सेवा से असम के लोगों को काफी फायदा होगा।
– यह सेवा असम के लोगों को अपने व्यापार, पर्यटन और कार्गो परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इनलैंड वॉटरवे का उपयोग करने के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगी।

—————-
3. हॉकी इंडिया ने FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए पहले मेटावर्स को लॉन्च किया, इसका नाम बताएं?
Name the first Metaverse launched by Hockey India for the FIH Odisha Hockey Men’s World Cup 2023?

a. हॉकीवर्स
b. भारतवर्स
c. खेलवर्स
d. विश्वकपवर्स

Answer: a. हॉकीवर्स

– भारत में 13-29 जनवरी 2023 तक ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में पुरुषों का विश्वकप आोयजित हो रहा है।
– इसके लिए हॉकी इंडिया ने 9 जनवरी 2023 को मेटावर्स लॉन्च किया।
– इस मेटावर्स का नाम ‘हॉकीवर्स’ है।
– हॉकी इंडिया ने इस मेटावर्स को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया।
– इस लॉन्च के बाद हॉकी इंडिया मेटावर्स लॉन्च करने वाला पहला राष्ट्रीय खेल महासंघ बन गया।
– इसे दुनिया भर के फैन्स के लिए टूर्नामेंट के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

‘हॉकीवर्स’ की विशेषता
– हॉकी प्रेमियों के लिए ‘हॉकीवर्स’ एक आभासी (वर्चुअल) अनुभव प्रदान करेगा।
– यह स्टेडियम जैसा अनुभव देगा।
– इसमें टाइम मशीन भी है।
– इसका इस्तेमाल करके फैन्स को मैच के एक समय से दूसरे समय में पहुंचाया जा सकेगा।
– इसका उपयोग करके हॉकी फैन्स अपने निजी कंप्यूटर पर अपने घर से खेल का अनुभव कर सकते है।
– इसमें ट्रॉफी रूम और टीम रूम भी है।
– इन रूम में हॉकी इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी फैन्स का स्वागत करेंगे।
– इसमें फोटो बूथ फीचर है जिसमें फैन्स खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ले सकते है।
– हॉकी इंडिया के अनुसार यह दुनिया में हॉकी प्रोत्साहित करने में मदद करेगा।
– यह उन लोगों के लिए हॉकी मैच को इंट्रैक्टिव बनाएगा जो लोग स्टेडियम में नहीं आ पाएंगे।

‘हॉकीवर्स’ का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा?
– फैन को ब्राउजर पर Hockeyverse डालना होगा।
– हॉकीवर्स का पेज खुलेगा।
– पेज में फैन को अपना नाम, ई-मेल और जेंडर डालना होगा।
– उसके बाद हॉकीवर्स बटन पर क्लिक करना होगा।
– जब फैन हॉकीवर्स में होगा, तब वह कीबोर्ड और मॉउस का इस्तेमाल कर सकेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप
– वर्ष 1971 में पहला संस्करण हुआ था।
– इसे बार्सिलोना स्पेन में आयोजित किया गया था।
– पहला पुरुष हॉकी विश्व कप पाकिस्तान ने जीता।
– पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीता।
– भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप को वर्ष 1975 में एक बार जीता था।
– पुरुष हॉकी विश्व कप को वर्ष 2018 में भारत में आयोजित किया गया था।
– इसमें बेल्जियम विजेता बना था।

भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन
– वर्ष 1982 – मुंबई
– वर्ष 2010 – नई दिल्ली
– वर्ष 2018 – भुवनेश्वर
– वर्ष 2023 – भुवनेश्वर

हॉकी इंडिया
– स्थापना: 2009
– अध्यक्ष: दिलीप टिर्की

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
– स्थापना: 7 जनवरी 1924 (पेरिस, फ्रांस)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
– अध्यक्ष: तैयब इकराम

————–
4. शरद यादव का निधन 75 वर्ष की आयु में 12 जनवरी 2023 को हो गया, वह किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे?
Sharad Yadav passed away on 12 January 2023 at the age of 75, he was famous in which field?

a. एक्टिंग
b. अर्थशास्‍त्र
c. संगीत
d. राजनीति

Answer: d. राजनीति

– JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन 12 जनवरी 2023 को हो गया।
– वह 75 वर्ष के थे।
– उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में चल रहा था।
– वहीं उनका निधन हो गया।

शरद यादव
– शरद यादव का जन्म वर्ष 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था।
– उन्होंने वर्ष 1971 में उन्होंने इंजीनियरिंग की थी।
– वह डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित थे।
– उन्होंने वर्ष 1989 में डॉ रेखा यादव से शादी की थी।
– वह देश में पहले सांसद थे जिन्होंने तीन राज्यों के सांसद का पद संभाला था।
1. वर्ष 1974 और वर्ष 1977 (लोकसभा) – जबलपुर (मध्य प्रदेश)
2. वर्ष 1989 (लोकसभा) – बदायू (उत्तर प्रदेश)
3. वर्ष 1989 (लोकसभा) – मधेपुरा (बिहार)
– वे लोकसभा में सात बार और राज्यसभा में तीन बार चुने गए थे।
– बिहार में काफी प्रसिद्ध हुए।
– वे अलग-अलग विभाग में केंद्रीय मंत्री भी रहे।
– पहले जनता दल और बाद में JDU के अध्‍यक्ष रहे।
– वर्ष 2017 में नीतीश कुमार से अनबन के बाद JDU से बाहर हो गए और अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) का गठन किया।

————–
5. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) के अनुसार कितने देश के NRI, इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे?
According to the NPCI, NRIs of how many countries will be able to use UPI using international mobile numbers?

a. 5
b. 10
c. 11
d. 12

Answer: b. 10

– नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की गाइडलाइन के अनुसार NRI (Non-Resident Indian) भी अब UPI के माध्यम से पैसों का लेनदेन अपने विदेशी मोबाइल नंबर से कर सकेंगे।
– इसके लिए अब 10 देशों के NRI के लिए भारतीय मोबाइल नंबर होने की बाध्यता नहीं होगी।

किन 10 देशों के NRI को परमिशन मिली?
1. सिंगापुर
2. ऑस्ट्रेलिया
3. कनाडा
4. हांगकांग
5. ओमान
6. कतर
7. अमेरिका
8. सऊदी अरब
9. संयुक्त अरब अमीरात
10. ब्रिटेन

UPI (Unified Payments Interface) क्या है?
– यह इंस्टेंट रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है।
– यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है. इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसियेशन के हाथ में है।
– इसके जरिए फंड ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है।
– इसे एक्टिवेट करने के लिए आपके पास भारत का मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट होना चाहिए।
– लेकिन अब 10 देशों के NRI के लिए भारत का मोबाइल नंबर होना कंपलसरी नहीं होगा।

NRI कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे
– वह अपने वहीं के नंबर से NRE और NRO अकाउंट से UPI का इस्तेमाल कर सकेंगे।
– इसका मतलब यह हुआ कि अगर चुनें हुए देश के NRI के पास NRE (Non-Resident External) और NRO (Non-Resident Ordinary) अकाउंट है तो वह अपने वहीं के नंबर से UPI इस्तेमाल कर पाएंगे।
– NPCI ने 30 अप्रैल 2023 तक NRI और बैंकों को विदेशी नंबर को लिंक करने को कहा है।
– NRI जब UPI का इस्तेमाल करेगा तब उस भी RBI की FEMA (Foreign Exchange Management Act) की गाइडलाइन को फॉलो करना पड़ेगा।

NRE (Non-Resident External) क्या है?
– भारत के किसी बैंक में वह अकाउंट जिसमें विदेश से कमाया हुआ पैसा रखा जाता है उसे NRE अकाउंट कहते है।

NRO (Non-Resident Ordinary) क्या है?
– यदि आप भारत से बाहर रहते हैं, और भारत से आपकी इनकम होती है, जैसे किराए, पेंशन, ब्याज आदि के रूप में तो उस पैसे को भारत के जिस बैंक के खाते में रखा जाता है उसे NRO अकाउंट कहते है।

किन देशों में भारत का UPI?
– भारत, भूटान, नेपाल, मलेशिया, सिंगापुर, यूएई और फ्रांस।
– कुल सात देशों में UPI ट्रांजेक्‍शन संभव है।
– भारत में यूपीआई की शुरुआत 2016 में हुई थी।
– इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है।
– NPCI, अब अमेरिका, वेस्ट एशिया और दूसरे यूरोपीय देशों में भी यूपीआई सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

———————
6. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहले स्थान पर कौन-सा देश है?
Which country has topped the list of world’s most powerful passports as per Nale & Partners Index 2023?

a. जापान
b. सिंगापुर
c. जर्मनी
d. फिनलैंड

Answer: a. जापान

– लंदन बेस्ड हेनली और पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के लिए पहली तिमाही की लिस्ट जारी की।
– इसमें जापान को पहला स्थान मिला।
– इस लिस्ट को 10 जनवरी 2023 को जारी किया गया।
– जापान लगातार पांचवें वर्ष दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रैकिंग में पहले स्थान पर रहा।
– जापान के पासपोर्ट से 193 देशों में बिना वीजा के जाया जा सकता है।

देश लिस्ट में शामिल?
1. जापान (193 देशों में फ्री वीजा)
2. सिंगापुर, दक्षिण कोरिया (192 देशों में फ्री वीजा)
3. जर्मनी, स्पेन (190 देशों में फ्री वीजा)
4. फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग (189 देशों में फ्री वीजा)
5. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन (188 देशों में फ्री वीजा)
6. फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम (187 देशों में फ्री वीजा)
7. बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, चेक गणराज्य (186 देशों में फ्री वीजा)
8. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा (185 देशों में फ्री वीजा)
9. हंगरी, पोलैंड (184 देशों में फ्री वीजा)
10. लिथुआनिया, स्लोवाकिया (183 देशों में फ्री वीजा)

—————-
7. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार दुनिया की सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत किस स्थान पर है?
According to the Henley Passport Index 2023, what is the rank of India in the list of world’s most powerful passports?

a. 83
b. 85
c. 87
d. 93

Answer: b. 85

– हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2023 की लिस्ट में भारत 85वें स्थान पर है।
– भारत के पासपोर्ट का इस्तेमाल करके 59 देशों में बिना वीजा के जाया जा सकता है।

पिछले वर्षों में भारत की सबसे बेहतर रैंकिग
– वर्ष 2019 : 82
– वर्ष 2020 : 84
– वर्ष 2021 : 85
– वर्ष 2022 : 83

भारत के पड़ोसियों की रैंकिग
– चीन : 66
– भूटान : 90
– म्यांमार : 96
– श्रीलंका : 100
– बांग्लादेश : 101
– नेपाल : 103
– पाकिस्तान : 106
– अफगानिस्तान : 109 (अंतिम स्थान पर) (27 देशों में फ्री वीजा)

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
– इसे वर्ष के हर तिमाही में लॉन्च किया जाता है।
– इसे लंदन बेस्ड ग्लोबल सिटिजनशिप एंड रेसिडेंस एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी किया जाता है।
– इसे बनाने के लिए इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन के डेटा का उपयोग किया जाता है।
– इसमें कुल 199 पासपोर्ट की रैकिंग जारी की गई।
– इसे 227 डेस्टीनेशन की रिपोर्ट को आधार बनाकर तैयार किया गया है।
– रिपोर्ट बनाने के लिए यह देखा गया कि देश के पासपोर्ट का उपयोग करके कितने देशों में बिना वीजा के जाया जा सकता है।

—————
8. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में PM 2.5 पार्टिकल के स्तर के अनुसार, वर्ष 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन-सा था?
Which was the most polluted city in India in the year 2022, according to the level of PM 2.5 particles in the Central Pollution Control Board data?

a. गजियाबाद
b. दिल्ली
c. आगरा
d. फरीदाबाद

Answer: b. दिल्ली

– केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ो के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली वर्ष 2022 में भारत में सबसे प्रदूषित शहर रहा।
– दिल्ली में PM 2.5 पार्टिकल का स्तर सुरक्षित सीमा से बहुत ज्यादा रहा।
– संस्था के अनुसार दिल्ली में PM 2.5 पार्टिकल वर्ष 2019 में 108 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
– लेकिन वर्ष 2022 में लगभग 99 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।

शहरों की रैंक
1. दिल्ली
2. फरीदाबाद
3. गाजियाबाद

– PM 10 पार्टिकल के मामलों में गाजियाबाद वर्ष 2022 में देश का सबसे प्रदूषित शहर था।

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम
– भारत सरकार ने वर्ष 2019 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम को शुरु किया।
– भारत सरकार का वर्ष 2024 तक टारगेट 20% से 30% पार्टिकल का प्रदूषण कम करना है।
– इसलिए शहरों के प्रदूषण स्तर को बताने के लिए रैकिंग तैयार की जाती है, जिससे वह सुधार करने की कोशिश करें।

PM 2.5 क्या है?
– इसके कण का व्यास 2.5 माइक्रोमेटर होता है।
– इस कैटेगरी के कण इतने छोटे होते हैं कि उन्हें केवल इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है।
– यह पार्टिकल कंस्ट्रक्शन की जगह पर, कूडे की जगह और पुआल जलाने से ज्यादा बढ़ता है।

PM-10 क्या है?
– इसके कण का व्यास 10 माइक्रोमेटर होता है।
– इसमें धूल, गर्द और धातु के सूक्ष्म कण शामिल होते हैं।

– यह दोनों कण हमें नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते।
– यह सांस के माध्यम से हमारे फेफड़ों में चले जाते हैं, जिससे खांसी और अस्थमा जैसी बिमारियां होती है।

————-
9. RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के MD और CEO के रूप में किसके नाम पर मंजूरी दी?
RBI approved whose name as MD & CEO of Paytm Payments Bank?

a. सुरिंदर चावला
b. सतीश कुमार गुप्ता
c. दीपेंद्र सिंह राठौर
d. विजय शेखर शर्मा

Answer: a. सुरिंदर चावला

– सुरिंदर चावला पेटीएम पेमेंट्स बैंक के MD और CEO बनें।
– RBI ने वर्ष 2025 तक के लिए मंजूरी दी।
– इनसे पहले सतीश कुमार गुप्ता CEO थे।
– सतीश कुमार गुप्ता अक्टूबर 2022 में रिटायर हो गए थे, तब से अंतरिम CEO दीपेंद्र सिंह राठौर थे।

पेटीएम
संस्थापक और CEO: विजय शेखर शर्मा
स्थापना: 2010
मुख्यालय: नोएडा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक
स्थापना: 2015

—————
10. हिमालयी क्षेत्र के अभियान के लिए किस संस्था ने UAV विकसित किया, जो चीन और पाकिस्तान के हिमालय बॉर्डर में सामान ले जाने में मदद करेगा?
Which organization has developed UAV for Himalayan region operation, which will help in carrying goods in the Himalayan border of China and Pakistan?

a. BARC
b. ISRO
c. DRDO
d. Skyroot Arerospace

Answer: c. DRDO

– महाराष्ट्र के नागपुर में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में DRDO ने इस मानवरहित यान (Unmanned Aerial Vehicle) को प्रदर्शित किया।
– भारतीय विज्ञान कांग्रेस को तीन जनवरी से सात जनवरी 2023 तक आयोजित किया गया।

DRDO का मानवरहित यान (Unmanned Aerial Vehicle) की विशेषता
– इसका सफल टेस्ट सिक्किम में 14000 फुट की ऊंचाई पर किया गया।
– DRDO के अधिकारियों के अनुसार फाइनल टेस्ट के बाद इसे सशस्त्र बलों को दे दिया जाएगा।
– यह मानवरहित यान 05 से 25 किलोग्राम तक ऊचें क्षेत्र में सामान को ले जा सकता है।
– इसका उपयोग पांच किलोमीटर के रेंज में स्वायत्त (Autonomous) मिशन के रूप में किया जा सकता है।
– यह स्वचालित तरीके से तय स्थान पर सामान पहुंचा कर मूल स्थान पर लौट सकता है।
– हिमालयी क्षेत्र में सेना की मदद के उद्देश्य से इसे बनाया गया है, जिससे सैनिकों तक दवाइयां आदि आसानी से पहुंचाई जा सके।
– DRDO इसकी क्षमता 30 किलोग्राम तक करने की कोशिश कर रहा है।

मानवरहित यान (Unmanned Aerial Vehicle) क्या है?
– यह एक प्रकार का विमान है जिसे सैन्य अभियानों में शत्रु क्षेत्र की जानकारी लेने और आवश्यकता पड़ने पर आक्रमण करने के लिये उपयोग मे लाया जाता है।
– इनका उपयोग सर्वेक्षण करने के लिए भी किया जाता है।
– इसे रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित किया जाता।
– इन्हें किसी मानव चालक की उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होती है।
– इसो सामान्य भाषा में ड्रोन कहा जाता है।

DRDO (Defence Research and Development Organisation)
– गठन: 1958
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– अध्यक्ष: समीर वी कामथ

—————-
11. ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश 2023’ का आयोजन जनवरी 2023 में हुआ, इसका उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the Global Investors Meet ‘Invest Madhya Pradesh 2023’ organized in January 2023?

a. अमित शाह
b. राजनाथ सिंह
c. नरेंद्र मोदी
d. अर्जुन मुंडा

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– यह इन्वेस्टर्स मीट 11 से 12 जनवरी 2023 तक इंदौर में आयोजित की गई।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ‘इनवेस्‍ट मध्य प्रदेश 2023- ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स मीट’ का उद्घाटन किया।
– इसका उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना था।
– इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री राजवर्धन सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान और अन्य मंत्री शामिल हुए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश 2023’
– मध्य प्रदेश का यह ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’ – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का 7वां संस्करण था।
– इस समिट में करीब 65 देशों ने भाग लिया है।

मध्य प्रदेश
राजधानी- भोपाल
राज्यपाल- मंगू भाई C पटेल
मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान

—————-
12. उपराष्ट्रपति ने 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन जनवरी 2023 में किया, इस सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
The Vice President inaugurated the 83rd All India Presiding Officers Conference in January 2023, where was this conference organized?

a. लखनऊ
b. पटना
c. जयपुर
d. भोपाल

Answer: c. जयपुर (राजस्थान)

– उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 11 जनवरी 2023 को जयपुर में 83 वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
– राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा देश भर की विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारियों के इस सम्मेलन में भाग लिया।

83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में किस विषय पर चर्चा हुई?
– G20 को नेतृत्व प्रदान करने में, लोकतंत्र के जनक के रूप में भारत की भूमिका
– संसद और विधान सभाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और सार्थक बनाने की आवश्यकता
– प्रदेश की विधान सभाओं को डिजिटल संसद से जोड़ना
– संविधान में निहित भावना के अनुरूप विधायिका तथा न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के बारे में
– पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन वर्ष 1921 में शिमला में आयोजित हुआ था।
– अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन, भारत के विधायी निकायों की सर्वोच्च संस्था है।
– इस संस्था ने वर्ष 2021 में अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे किए है।

—————–
13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2023 में वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन किया, यह टेंट सिटी कहां स्थित है?
Prime Minister Narendra Modi inaugurated tent city in Varanasi in January 2023, where is this tent city located?

a. वरुण किनारे
b. गंगा किनारे
c. यमुना किनारे
d. अस्‍सी किनारे

Answer: b. गंगा किनारे

– पीएम मोदी ने 13 जनवरी 2023 को टेंट सिटी का उद्घाटन किया।
– यह टेंट सिटी वाराणसी में गंगा नदी के किनारे स्थित है।

टेंट सिटी
– वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों के सामने गंगा के तट पर विकसित टेंट सिटी का उद्देश्य क्षेत्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ाना है।
– इसे PPP (Public Private Partnership) मोड में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है।
– पर्यटक आसपास के विभिन्न घाटों से नावों द्वारा टेंट सिटी पहुंच सकेंगे।
– टेंट सिटी प्रतिवर्ष अक्टूबर से जून तक चालू रहेगी।
– लेकिन बारिश के मौसम में नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण तीन महीने के लिए टेंट सिटी को उखाड़ दिया जायेगा।

उत्तर प्रदेश
राजधानी- लखनऊ
राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल
मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ

————–
14. हैदराबाद के किन मकबरों के संरक्षण और जीर्णोद्धरार के लिए अमेरिकी सरकार 2,50,000 डॉलर (दो करोड़ रुपए) की वित्तीय सहायता देगी?
For conservation and restoration which tombs in Hyderabad, US government will provide financial assistance of $2,50,000 (Rs 2 crore)?

a. कुतुब शाही के मकबरे
b. पैगाह के मकबरे
c. मोहम्मद कुली कुतुब शाह का मकबरा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. पैगाह के मकबरे

– अमेरिकी सरकार हैदराबाद के छह पैगाह मकबरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 2,50,000 डॉलर (दो करोड़ रुपए) की वित्तीय सहायता देगी।
– The यूएस एंबेसडर फंड फॉर कल्चरल प्रजर्वेशन (AFCP) यह वित्तीय सहायता देगा।
– अमेरिका के राजदूत बेथ जोन्स ने 10 जनवरी 2023 को इसकी घोषणा की।
– हैदराबाद का ‘आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर’ मकबरों के संरक्षण का काम संभालेगा।
– यह मकबरें हैदराबाद के संतोषनगर में स्थित है।
– इन्हें 18वीं और 19वीं सदी में बनाया गया था।

पैगाह के मकबरे
– पैगाह मकबरा या मकबरा शम्स अल-उमरा हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक नेक्रोपोलिस (विस्तृत मकबरे के स्मारकों के साथ एक बड़ा, डिज़ाइन किया गया कब्रिस्तान) है।
– वे 18वीं और 19वीं शताब्दी में बनाए गए थे और पैगाह परिवार के कुलीन वर्ग से संबंधित थे, जिन्होंने हैदराबाद के निजाम की विभिन्न क्षमताओं में सेवा की थी।
– इन मकबरों को चूने और गारे से बनाया गया है और संगमरमर पर सुंदर नक्काशी की गई है।
– इसमें पुष्प डिजाइनों और जड़े संगमरमर टाइल कार्यों में अद्भुत नक्काशी और रूपांकन शामिल हैं।
– मकबरे मोहक इंडो-इस्लामिक वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण हैं।
– जोकि आसफ जाही और राजपुताना शैली दोनों की विशेषताओं का मिश्रण है।
– पैगाह के मकबरे में पाया गया प्लास्टर का काम भारत में कहीं और मौजूद नहीं है।

The यूएस एंबेसडर फंड फॉर कल्चरल प्रजर्वेशन (AFCP)
– अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकी मूल्यों और अन्य संस्कृतियों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए 2001 में AFCP का निर्माण किया था।
– इसने दुनिया भर के 133 देशों में 1,100 से अधिक परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की है।
– भारत में, अमेरिकी लोगों ने 23 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और अमूर्त विरासत के प्रलेखन, संरक्षण और बहाली के लिए पिछले दो दशकों में 2 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *