यह 8 to 14 January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दुनिया का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्रोजेक्‍ट नर्मदा नदी पर किस राज्‍य में स्‍थापित होगा?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. बिहार
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

– मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर बांध पर ये बनाया जा रहा है।
– 600 मेगावाट वाले विश्व के सबसे बड़े तैरते हुए (फ्लोटिंग) सौर ऊर्जा परियोजना से वर्ष 2022-23 से सौर ऊर्जा मिलने लगेगी।
– परियोजना में 3,000 करोड़ रूपये का खर्च है।
– सोलर पैनल जलाशय में पानी की सतह पर तैरते रहेंगे।
– बांध का जलस्तर कम-ज्यादा होने पर ये एडजस्ट’ होते रहेंगे।
– तेज लहरों और बाढ़ का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
– सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन मिलता रहेगा।
– अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम, विश्व बैंक और पावर ग्रिड परियोजना के विकास के लिए सहायता देगा।
– ट्रांसमिशन लाइन रूट सर्वे का काम जनवरी 2021 में पावर ग्रिड द्वारा खंडवा सब-स्टेशन तक शुरू होगा।
– बांध में सोलर पैनल लगाकर लगभग 2000 हेक्टेयर जल क्षेत्र में बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश
सीएम – शिवराज सिंह चौहान
राज्‍यपाल – आनंदी बेन पटेल

———————————–
2. किस राज्‍य में स्थित सिरुवानी पहाड़ियों को तितली सुपर-हॉटस्पॉट के रूप घोषित किया गया?

a. तमिलनाडु
b. केरल
c. उत्‍तराखंड
d. असम

Answer: a. तमिलनाडु

– तमिलनाडु के कोयम्बटूर जिले में स्थित सिरुवानी पहाड़ियों को तितली सुपर-हॉटस्पॉट के रूप घोषित किया गया।
– इसकी घोषणा नेचर एंड बटरफ्लाई सोसाइटी (TNBS) की 6 साल की स्‍टडी के बाद की गई है।
– इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाई जाने वाली तितली प्रजातियों के कारण इस क्षेत्र को तितलियों के सुपर-हॉटस्पॉट के रूप में नामित किया गया है।
– TNBS के सदस्यों ने मार्च 2015 से दिसंबर 2020 के बीच तमिलनाडु में 325 तितली प्रजातियाँ दर्ज की हैं।
– इन प्रजातियों में से, 240 केवल सिरुवानी पहाड़ियों में ही पाई जाती हैं। यह अवधि के दौरान पाई जाने वाली कुल प्रजातियों का 74% है।

हॉटस्पॉट कब घोषित होता है-
– कोई भी क्षेत्र हॉटस्पॉट के रूप में तब नामित होता है जब वहां की 25% चेकलिस्ट प्रजातियां एक ही क्षेत्र में पाई जाती हैं।
– TNBS ने अपनी रिपोर्ट जिला वन अधिकारी डी. वेंकटेश को सौंप दी और सिरुवानी पहाड़ियों को तितली हॉटस्पॉट घोषित करने की सिफारिश की।

– रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रश से चलने वाली तितलियों के परिवार यहां सबसे अधिक हैं और दुर्लभ प्रजाति में नीलगिरी टाइगर, मालाबार ट्री निम्फ, तवनी राजाह और तमिल कैत्से शामिल हैं।

सिरुवानी में पाई जाने वाली तितलियों के छह परिवार-
– ब्रश-फूटिड (72)
– व्हाइट्स और येलो (28)
– ब्लूज़ (69
– स्वॉलोटेल्स (17)
– स्किपर्स (53)
– मेटलमार्क्स (1)।

——————————-
3. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अमीर शख्‍स कौन बन गया?

a. एलन मस्क
b. सैम वाल्टन
c. टिम कुक
d. लैरी एलिसन

Answer: a. एलन मस्क

– 7 जनवरी 2021 को ये लिस्‍ट जारी की गई है।
– इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली यूएसए की कंपनी टेस्ला और अंतरिक्ष मिशन की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के सीईओ एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।
– उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया है।
– एलन मस्क की नेटवर्थ 195 बिलियन यूएस डॉलर से अधिक है।
– जबकि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस की नेटवर्थ 182 बिलियन यूएस डॉलर से एक बिलियन डॉलर ज्यादा है।
– ऐसा टेस्ला के शेयर प्राइस में निरंतर वृद्धि के चलते हुआ।
– इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं, बता दें कि बेजॉस 2017 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे।

एलन मस्क-
– एलन एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक, इंजीनियर, और आविष्कारक हैं।
– एलन टेस्‍ला कंपनी के अलावा स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर भी हैं।
– फोर्ब्स ने भी उन्‍हें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बताया है।
– जबकि दिसंबर 2016 की फोब्‍स पत्रिका की सूची में एलन को 21वाँ स्थान मिला था।

– इस सूची के अनुसार एलन मस्‍क के अलावा टॉप 9 में ये हैं शामिल-

दुनिया के दूसरे अमीर ‘जेफ बेजॉस’ (182 बिलियन डॉलर)
– बताया जाता है कि इस बदलाव के पीछे जेफ बेजॉस का तलाक भी एक कारण है।
– गौरतलब है कि तलाक के बाद बेजॉस ने अपनी पूर्व पत्नी को संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया था।
– इसके अलावा उन्होंने काफी दान भी किया. उन्होंने नवंबर 2020 में 68 करोड़ डॉलर के शेयर दान कर दिए थे।

दुनिया के तीसरे अमीर ‘बिल गेट्स’ (132 बिलियन डॉलर)
– माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक
– वह अपनी पत्नी मेलिंडा के साथ बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, एक अमेरिकी निजी फाउंडेशन की अध्यक्षता भी करते हैं।

दुनिया के चौथे अमीर ‘बर्नार्ड अर्नाल्ट’ (109 बिलियन डॉलर)
– LVMH Moët Hennessy के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बर्नार्ड फ्रांसीसी अरबपति हैं।
– लुई Vuitton SE, जो दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी-सामान कंपनी है।

दुनिया के पांचवें अमीर ‘मार्क जुकरबर्ग’ (95 बिलियन डॉलर)
– सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक के सह-संस्थापक
– जुकरबर्ग ने 2014 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप मैसेंजर का भी अधिग्रहण किया।

——————————-
4. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) का महानिदेशक (डीजी) किसे बनाया गया है?

a. अनिल वर्मा
b. सुबोध कुमार जायसवाल
c. चिन्‍मय प्रकाश
d. अनिल प्रकाश

Answer: b. सुबोध कुमार जायसवाल

– वरिष्ठ आइपीएस सुबोध कुमार जायसवाल ने 8 जनवरी 2021 को सीआइएसएफ के डीजी का पदभार ग्रहण कर लिया।
– इससे पहले वह मुंबई में पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
– राजेश रंजन की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें ये पद मिला है।
– सुबोध कुमार 1985 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए थे और उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला था।

——————————-
5. गोवा में आयोजित 51 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए कंट्री इन फोकस (Country in Focus) किसे चुना गया?

a. जापान
b. श्री लंका
c. बांग्लादेश
d. भारत

Answer: c. बांग्लादेश

– अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) में बांग्लादेश केंद्र में होगा।
– द कंट्री इन फोकस एक विशेष खंड है जो देश की सिनेमाई उत्कृष्टता और योगदान को चिन्हित करता है।
– IFFI में इस खंड में बांग्लादेश की चार फिल्मों को दिखाया जाएगा।
– बोंधुली – डायरेक्टर तनवीर मोकामेल
– मेघमल्लार – डायरेक्टर ज़ाहिदुर रहमान अंजान
– अंडर कंस्ट्रक्शन – डायरेक्टर रुबाइयत हुसैन
– सिन्सियरली योर्स, ढाका – डायरेक्टर नुहाश हुमायूं

फिल्म महोत्सव-
– 1952 में स्थापित किया गया भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक है।
– इसका आयोजन हर साल गोवा में होता है, जो फिल्म समारोह निदेशालय (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) और राज्य सरकार गोवा द्वारा किया जाता है।
– अभी 16 से 24 जनवरी 2021 तक आयोजन होगा।
– महोत्सव का उद्देश्य दुनिया के सिनेमा के लिए एक समान मंच मुहैया करवाना है।
– ताकि अलग अलग देशों के फिल्म संस्कृतियों की समझ और सराहना में योगदान को लोग जानें।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री: शेख हसीना
राजधानी: ढाका
मुद्रा: टका
राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद

——————————-
6. अमेरिका ने चीन को झटका देते हुए किस देश के साथ राजनयिकों (Diplomats) के आपसी संपर्क बहाली पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए?

a. रूस
b. उत्‍तरी कोरिया
c. जापान
d. ताइवान

Answer: d. ताइवान

– अमेरिका ने चीन को झटका देते हुए ताइवान के साथ राजनयिकों के आपसी संपर्क बहाली पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं।
– इस कदम के बाद अमेरिका के ताइवान से रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे।
– दरअसल, चीन सरकार दावा करती रही है कि ताइवान उसका हिस्सा है।
– चीन अपने राजनयिक ताकत का इस्तेमाल कर ताइवान को ऐसे किसी भी संगठन में शामिल होने से रोकता है जिसकी सदस्यता के लिए देश का दर्जा हासिल होना जरूरी है।
– वहीं, गृहयुद्ध के बाद 1949 से चीन से अलग हुआ ताइवान खुद को एक लोकतांत्रिक देश मानता है।
– अमेरिका ने ताइवान से संपर्क बहाली का यह कदम उस वक्त उठाया है, जब 20 जनवरी को जो बाइडन देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।

– अगस्त 2020 में स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स एजार ताइवान गए थे।
– 2014 के बाद ताइवान जाने वाले वह अमेरिकी कैबिनेट के पहले सदस्य थे।

——————————-
7. कोरोना वैक्सीन को लेकर बनी कमेटी का चेयरमैन किसे नियुक्त किया है?

a. अवनीश अवस्‍थी
b. राजकुमार चाहर
c. अश्विनी चौबे
d. आरएस शर्मा

Answer: d. आरएस शर्मा

– TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के पूर्व चीफ आरएस शर्मा को ये जिम्‍मेदारी दी गई।
– आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि 16 जनवरी से कोरोना का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।
– इसके लिए 10 सदस्‍यीय कमेटी बनाई गई है जो देश में वैक्सीन के पूरे कामकाज पर नजर रखेगी।
– इस कमेटी का नाम empowered committee for administration of Covid-19 vaccine है।
– आरएस शर्मा को इसके अलावा वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन पर बने नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप में भी शामिल किया गया था।
– जिसे नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल हेड कर रहे हैं।

———————————–
8. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास के लिए कितने करोड़ रुपये के फंड की मंजूरी दी?

a. 38,400 करोड़ रुपये
b. 28,400 करोड़ रुपये
c. 29,400 करोड़ रुपये
d. 8,400 करोड़ रुपये

Answer: b. 28,400 करोड़ रुपये

– जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 7 जनवरी 2021 को इसकी जानकारी दी।
– बताया यह योजना जम्मू-कश्मीर में नए निवेश और मौजूदा उद्योगों को प्रोत्साहित करेगी।

– यह योजना साल 2037 तक के लिए है, जिसे लागू करने का उद्देश्य 4.5 लाख लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना है।
– इस योजना से स्थानीय क्षमताओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
– सरकार इस योजना के तहत कृषि, डेयरी उद्योग, रेशम, मछली और पशुपालन उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।
– मनोज सिन्‍हा ने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर की स्थानीय क्षमताओं के उपयोग को बढ़ावा देगी।

———————————–
9. अमेरिकी सेना में मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) नियुक्‍त होने वाले भारतीय मूल के पहले व्‍यक्ति का नाम बताएं?

a. एमी बेरा
b. रो खन्ना
c. डॉ. राज अय्यर
d. राजा कृष्णमूर्ति.

Answer: c. डॉ. राज अय्यर

– भारतीय मूल के डॉ.राज अय्यर अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
– पेंटागन ने जुलाई 2020 में इस पद को बनाया था, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में यह शीर्ष पदों में से है।
– इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने वाले अय्यर सेना के सचिव के प्रधान सलाहकार हैं और सूचना प्रबंधन /सूचना प्रौद्योगिकी में सचिव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
– CIO की पोस्ट एक तीन स्टार जनरल के बराबर पद है।

———————————–
10. भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

a. माइकल सिल्‍वेरा
b. एलेक्स एलीस
c. डोमिनिक एस्किथ
d. अनुज सोलंकी

Answer: b. एलेक्स एलीस

– ब्रिटिश रणनीतिक विशेषज्ञ भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त होंगे ।
– विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने 5 जनवरी 2021 को इसकी घोषणा की।
– एलेक्स एलीस (53) अभी ब्रिटिश मंत्रिमंडल कार्यालय में सरकार की समेकित कूटनीति, विकास एवं रक्षा समीक्षा से संबद्ध उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
– नयी दिल्ली में वह सर फिलीप बार्टन की जगह लेंगे।
– जिन्‍हें अगस्त 2020 में, यूके के विदेशी, कॉमनवेल्थ और विकास कार्यालय में स्थायी अंडरस्ट्रेक्ट्री के रूप में पदोन्नत किया गया था।
– एलेक्स ब्राजील, पुर्तगााल में ब्रिटिश उच्चायुक्त रह चुके हैं।

———————————–
11. गूगल क्लाउड ने एशिया प्रशांत (Asia Pacific) क्षेत्र का नया प्रमुख किसे बनाया?

a. लारियानोवस्की
b. संदीप अरोरा
c. करन बाजवा
d. बोरिन क्‍लार्क

Answer: c. करन बाजवा

– गूगल क्लाउड ने 5 जनवरी 2021 को इसकी घोषणा की।
– बाजवा भारत में गूगल क्लाउड का नेतृत्व कर रहे हैं।
– वह गूगल क्लाउड के सभी क्षेत्रीय राजस्व और गो-टू-मार्केट संचालन का नेतृत्व करेंगे, जिसमें गूगल क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म (GCP) और गूगल वर्कप्लेस शामिल हैं।
– वह रिक हर्षमैन का स्थान लेंगे।
– वह भारत में गूगल क्लाउड के प्रमुख के रूप में बने रहेंगे, जब तक इसके नए प्रमुख की नियुक्ति नहीं हो जाती है।

गूगल के CEO: सुंदर पिचाई
मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

———————————–
12. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) का पहला उप महासचिव किसे नियुक्त किया गया है?

a. प्रफुल्ल पटेल
b. अभिषेक यादव
c. सुनील छेत्री
d. राईसीना जैदी

Answer: b. अभिषेक यादव

– भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को एआईएफएफ का पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है।
– 40 साल के अभिषेक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, महेश गवली और क्लाइमेक्स लॉरेंस जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
– वह 2018 से राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
– अभिषेक ने खिलाड़ी के तौर पर 2002 में भारत को एलजी कप का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
– उन्होंने फाइनल में वियतनाम के खिलाफ मैच में गोल किया था।
– तब भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीती थी।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन
अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
महासचिव – कुशल दास
मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली

——————————-
13. प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) कब मनाया जाता है?

a. 11 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 9 जनवरी
d. 8 जनवरी

Answer: c. 9 जनवरी

– 9 जनवरी को भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस अथवा NRI डे के रूप में मनाया जाता है।
– इसी दिन 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे थे।
– पहली बार प्रवासी भारतीय का आयोजन 2003 में हुआ था।
– इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2021 को प्रवासी भारतीय सम्मेलन का वर्चुली उद्घाटन भी किया।
– वर्ष 2021 की थीम – “Contributing to Aatmanirbhar Bharat”

——————————-
14. माधव सिंह सोलंकी का निधन 9 जनवरी 2021 को हो गया, वह चार बार किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे?

a. बिहार
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. गुजरात

Answer: d. गुजरात

– वह पेशे से वकील थे।
– पीवी नरसिम्हा राव सरकार में विदेश मंत्री भी रहे।
– गुजरात की राजनीति में उन्होंने क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम को लेकर एक नई रणनीति बनाई।
– इसे KHAM थ्योरी कहा जाता है।

1977 में पहली बार सीएम बने-
– माधव सिंह पहली बार 1977 में पहली बार अल्‍पकाल के लिए गुजरात के मुख्‍यमंत्री बने।
– 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला।
– 1981 में सोलंकी ने आरक्षण लागू किया, इसके विरोध में काफी हंगामा हआ था।
– राज्‍य में हिंसा के बाद 1985 में उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था।
– लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने KHAM थ्योरी अपनाई और बंपर वोटों से जीते।

——————————-
15. किस देश ने मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है?

a. पाकिस्‍तान
b. यूएई
c. कजाकिस्तान
d. ईरान

Answer: c. कजाकिस्तान

– कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार टोकैव ने मृत्युदंड पर लगभग 20 साल की फ्रीज को स्थायी करते हुए मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है।
– ये आदेश 9 जनवरी 2021 को दिया गया है।
– राष्ट्रपति ने नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय वाचा के द्वितीय वैकल्पिक प्रोटोकॉल के संसदीय अनुसमर्थन पर हस्ताक्षर किए।
– यह दस्तावेज संयुक्त राष्ट्र संधि के हस्ताक्षरकर्ता को मृत्युदंड के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध करता है।
– 2003 से कजाकिस्तान में फांसी को रोक दिया गया था लेकिन वहां का कोर्ट कुछ मामलों में सजा-ए-मौत की सजा देता था।
– आपकों बता दें कि कजाकिस्तान का कुछ क्षेत्र यूरोप और एशिया दोनों में आता है।
– क्षेत्रफल के आधार पर ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है।
– कजाकिस्तान में शुष्क महाद्वीपीय जलवायु (Dry continental climate) है, जिसका अर्थ है कि सर्दी काफी ठंडी होती है और गर्मी गर्म होती है।

इसके पड़ोसी देश – रूस, अजरबैजान, चीन, किर्गिस्‍तान, उजबेकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्‍तान।

——————————-
16. सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में 8 जनवरी 2021 को आग लगने से 10 नवजात की मौत हो गई, ये घटना किस राज्‍य की है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. असम
c. महाराष्ट्र
d. बिहार

Answer: c. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में रात करीब 1:30 से 2:00 के बीच सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगी।
– ये बच्चे महज 1 से 3 महीने के थे और कमजोर होने की वजह से SNCU में भर्ती थे।
– 3 साल पहले भी इसी वार्ड में आग लगी थी, लेकिन सुरक्षा के कदम नहीं उठाए गए।
– इतना धुआं था कि गार्ड्स तक के लिए भी सांस लेना मुश्किल था, मशीनें भी जलकर खाक हो गईं।

महाराष्‍ट्र
सीएम – उद्धव ठाकरे
राज्‍यपाल – भगत सिंह कोश्‍यारी

——————————-
17. फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा दोबारा किस देश के राष्ट्रपति चुना गए?

a. लीबिया
b. केन्या
c. घाना
d. मध्य अफ्रीकी गणराज्य

Answer: d. मध्य अफ्रीकी गणराज्य
(Central African republic)

– 4 जनवरी 2021 को इसका परिणाम घोषित किया गया।
– 63 वर्षीय फॉस्टिन-आर्कचेंज तौडेरा 53% से अधिक मतों से चुनाव जीतने के बाद दोबारा मध्य अफ्रीकी गणराज्य का राष्ट्रपति चुना गया।
– राष्ट्रपति 2016 से सत्ता में हैं लेकिन देश के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए हथियाबंद विरोधियों से संघर्ष कर रहे हैं।
– सोने और हीरे के उत्पादक मध्य अफ्रीकी गणराज्य की आबादी 4.7 मिलियन है।

Central African republic
पड़ोसी देश – साउथ सूडान, सूडान, चाड, कैमरून, डेमोक्रेट्रिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो, रिपब्लिक ऑफ कांगो।

——————————-
18. क्वीन ऑफ जिमनास्टिक के नाम से प्रसिद्ध दुनिया की सबसे वृद्ध जीवित ओलंपिक चैंपियन ने 9 जनवरी 2021 को 100वां जन्‍मदिन मनाया, उनका नाम बताएं?

a. अश्विनी पोनप्पा
b. एन सिक्की रेड्डी
c. एग्नेस केलेटी
d. म्बाह गोथो

Answer: c. एग्नेस केलेटी

– हंगरी की पूर्व महिला जिम्नास्ट एग्नेस केलेटी ने बुडापेस्‍ट में अपना जन्‍मदिन मनाया।
– जिमनास्टिक में पांच स्वर्ण सहित 10 ओलंपिक पदक जीत चुकी हैं।
– वर्ष 1921 में जन्मीं केलेटी 1940 और 1944 ओलंपिक के द्वितीय विश्व युद्ध के कारण रद्द होने से इनमें नहीं खेल पाई थीं।
– उन्होंने वर्ष 1952 में हेलसिंकी खेलों में 31 साल की उम्र में ओलंपिक से ही खेल की शुरूआत की थी।
– 35 साल की उम्र में वह जिमनास्टिक के इतिहास में सबसे उम्रदराज स्वर्ण पदकधारी बन गई थीं।
– यहूदी मूल की होने के कारण उन्हें 1941 में हंगरी में छिपकर रहना पड़ा, अपना नाम और पहचान बदलकर घरों में काम किया।

——————————-
19. अमेरिका ने किस देश को फिर से आतंकवाद के प्रायोजक (Sponsor of terrorism) घोषित किया है?

a. सीरिया
b. ईरान
c. पाकिस्‍तान
d. क्यूबा

Answer: d. क्यूबा

– अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्‍पियो ने 11 जनवरी 2021 को इस बारे में जानकारी दी।
– माइक पोम्‍पियो ने बताया अमेरिका की सरकार ने हमेशा ही कास्त्रो शासन की उन संसाधनों तक पहुंच रोकने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका इस्तेमाल वह ‘‘घर पर अपने लोगों को दबाने में करता है’’।
– इस सूची को पहली बार 1979 में इराक, लीबिया, सीरिया और दक्षिण यमन के साथ जारी किया गया था।
– क्यूबा को इस सूची में 1992 में जोड़ा गया था, 2015 में ओबामा प्रशासन ने इस सूची से हटा दिया था, लेकिन अब दोबारा जोड़ा गया है।
– ईरान को 1984, बाद में उत्तर कोरिया और सूडान को 1988 और 1993 में जोड़ा।
– लीबिया को 2006, उत्तर कोरिया को 2008 में हटा दिया और 2017 में फिर से जोड़ा गया।

क्यूबा और अमेरिका सम्बन्ध
– 1908 और 1902 के बीच, पेरिस संधि के अनुसार क्यूबा एक अमेरिकी संरक्षित राज्य बन गया था।
– 1958 तक, क्यूबा की क्रांति के बाद, अमेरिका-क्यूबा के संबंध और बिगड़ गए थे।
– बाद में 2016 में फिर से, सिंड्रोम ने हवाना में अमेरिकी राजनयिकों को प्रभावित किया था।
– इसे हवाना सिंड्रोम का नाम दिया गया था और इसने दोनों देशों के बीच संबंधों को और ख़राब कर दिया था।

– आपको बता दें कि अमेरिका आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची में रखे गये देशों पर चार तरह के प्रतिबंध लगा सकता है-
– अमेरिकी विदेशी सहायता पर प्रतिबंध
– रक्षा निर्यात और बिक्री पर प्रतिबंध
– दोहरे उपयोग की वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण
– विविध वित्तीय और अन्य प्रतिबंध

वर्ष 2020 में ईरान को बताया था प्रायोजक-
– इससे पहले 5 अगस्‍त 2020 को अमेरिका ईरान को आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक करार दे चुका है।

——————————-
20. “The Population Myth: Islam, Family Planning And Politics in India” इस पुस्‍तक के लेखक का नाम बताएं, जो फरवरी 2021 में लांच होगी?

a. रघुराम राजन
b. उमेश सिन्हा
c. एस वाई कुरैशी
d. उर्जित पटेल

Answer: c. एस वाई कुरैशी

– पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) एस वाई कुरैशी अपनी किताब “द पॉपुलेशन मिथ: इस्लाम, फैमिली प्लानिंग एंड पॉलिटिक्स इन इंडिया” लेकर आए हैं।
– यह पुस्तक 15 फरवरी, 2021 को प्रस्तुत होगी।
– इसे हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है।

किताब का सार:
– पुस्तक धार्मिक दृष्टिकोण से भारत की जनसांख्यिकी का मूल्यांकन करती है और मिथकों को गलत बताने का प्रयास है कि ‘इस्लाम परिवार नियोजन के खिलाफ है’ और ‘मुस्लिम विकास दर’ राजनीतिक शक्ति पर कब्जा करने से जुड़ी है।
– पुस्तक जनसंख्या डेटा, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों के आलोक में ‘मुस्लिम विकास दर’ का विश्लेषण है ।
– इसके अलावा ये किताब भारत में जनसांख्यिकी के राजनीतिकरण के महत्वपूर्ण और तत्काल प्रश्न की जांच करती है।

एस वाई कुरैशी-
– एस वाई कुरैशी 30 जुलाई, 2010 से 10 जून, 2012 तक CEC थे।
– उन्‍होंने कई चुनावी सुधारों की शुरुआत की, जैसे कि एक मतदाता शिक्षा प्रभाग, व्यय निगरानी प्रभाग, इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी और इलेक्शन मैनेजमेंट।
– इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी लॉन्च किया।

——————————-
21. नौ जनवरी 2021 को 62 लोगों को लेकर जा रहा यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही समुद्र में क्रैश हो गया, यह घटना किस देश की है?

a. चिली
b. ऑस्ट्रेलिया
c. इंडोनेशिया
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: c. इंडोनेशिया

– इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया।
– इस विमान में 62 यात्री सवार थे, इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से विक्षत शव और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं।
– यह विमान राजधानी जकार्ता से पोन्टिआनक जा रहा था।
– बताया जा रहा है कि यात्रियों को ले जा रहा बोइंग 737-500 विमान करीब 27 साल पुराना था।

पहले भी हुए हादसे-
– अक्तूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
– जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी।
– श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं में शामिल है जो कि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

इंडोनेशिया की मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया
राष्ट्रपति: जोको विडोडो

——————————-
22. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

a. 9 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 11 जनवरी
d. 12 जनवरी

Answer: d. 12 जनवरी

– स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
– इस दिन को मनाने का उददेश्‍य स्‍वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से देशभर के युवाओं को जागरूक करना है।
– इस दिन को मनाए जाने की घोषणा वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा की गई थी और इसे पहली पहली बार 1985 में मनाया गया था।

– स्वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 को रामकृष्ण मठ और मिशन की स्थापना की थी।
– 1898 में, उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की।

2021 का विषय- Channelizing Youth Power for Nation Building’.

——————————-
23. विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी
b. 11 जनवरी
c. 12 जनवरी
d. 13 जनवरी

Answer: a. 10 जनवरी

– पहला विश्व हिन्दी दिवस वर्ष 2006 में मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूक करना तथा हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है।
– विदेशों में भारत के दूतावासों में इस दिन को विशेष रूप से आयोजित किया जाता हैं।
– चूंकि प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ इसीलिए इस दिन को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
– जरूरी बात, हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गयी थी।

——————————-
24. पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन 12 जनवरी 2021 को हो गया, उन्‍हें कौन सा सम्‍मान मिला था?

a. स्‍वर कोकिल
b. पदम विभूषण
c. पद्मश्री पुरस्‍कार
d. साहित्‍य सम्‍मान

Answer: c. पद्मश्री पुरस्‍कार

– 87 वर्षीय कुटुम्बा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, तुलुगु पत्रकारिता और साहित्‍य में उनका महत्‍वपूर्ण योगदान था।
– साल 2002 में कुटुम्बा को पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया था।
– आंध्र राज्य गठन के बाद 1950 के दशक में पहले मुख्यमंत्री तंगुतुरी प्रकाशम पंतुलु के वह सचिव रहे चुके हैं।
– 10,000 से ज्यादा सार्वजनिक बैठकों की अध्यक्षता करने का उनके पास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

———————————–
25. पुरुषों के टेस्ट मैच में चौथे अंपायर के लिए चुनीं पहली महिला कौन हैं, जिन्‍होंने 7 जनवरी 2021 को सिडनी मैच में ये भूमिका निभाई?

a. क्लेयर पोलोस्क
b. जनानी नारायणन
c. डैनी वाइट
d. हेदर नाइट

Answer: a. क्लेयर पोलोस्क

– ऑस्ट्रेलिया की 32 साल की पोलोसाक मैच में चौथे अंपायर की भूमिका में हैं।
– इससे पहले वह पुरुष वनडे मैच की भी पहली महिला अंपायर रह चुकी हैं।

– भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज सिडनी में चल रही है, जिसमें क्‍लेयर चौथे अंपायर की भूमिका में हैं।
– भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के तीसरे मैच में दो पूर्व तेज गेंदबाज पॉल रिफेल और पॉल विल्सन मैदानी अंपायर की भूमिका में हैं।
– जबकि ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड तीसरे (टेलीविजन) अंपायर हैं, डेविड बून मैच रेफरी के तौर पर मौजूद हैं।

कैसे बनता है चौथा अंपायर-
– टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने आईसीसी अंपायरों के अंतरराष्ट्रीय पैनल में से नियुक्त किया जाता है।

चौथे अंपायर का काम-
– नई गेंद को लाना, अंपायरों के लिए मैदान पर ड्रिंक ले जाना, लाइट मीटर में बैटरी चेक करना।
– लंच के दौरान पिच की जाँच करना और चाय अंतराल के दौरान तय करना कि कोई दिक्‍कत न हो।
– चौथा अंपायर, थर्ड अंपायर की जगह भी अंपायरिंग करता है, यदि ऑन-फील्ड अंपायरों में से किसी के साथ कुछ होता है, तो थर्ड अंपायर ऑन-फील्ड ड्यूटी लेता है।
– टेस्ट मैचों के लिए आईसीसी के नियमों के अनुसार, चौथे अंपायर को घरेलू क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने नामांकित व्यक्ति से आईसीसी अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल और मेजबान देश से नियुक्त किया जाता है।

ICC के अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
मुख्यालय: संयुक्त अरब अमीरात (दुबई)

———————————–
26. किस केंद्र शासित प्रदेश ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के तहत अपने राज्‍य में नई स्‍कूल बैग नीति (School Bag Policy) लागू कर दी है?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. लददाख
c. नई दिल्‍ली
d. पुदुचेरी

Answer: c. नई दिल्‍ली

– राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूलों को 7 जनवरी 2021 से यह नीति लागू करने का निर्देश दिया गया है।
– दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने स्कूल प्रिंसिपल्स को पत्र भेज दिए हैं, इसमें भारी भरकम स्कूल बैग्स को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।
– निदेशालय ने कहा है कि ज्यादातर स्कूल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में चल रहे हैं, जहां बच्चों को भारी स्कूल बैग्स को ढोकर सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, यह उनके घुटनों व मांसपेशियों के लिए खतरनाक है।
– केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) ने दिसंबर 2020 में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के तहत नई स्कूल बैग नीति की अधिसूचना जारी की थी।

ये हैं बिंदु-
– प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को एक भी किताब या कॉपी लेकर स्कूल नहीं बुलाया जाए।
– कक्षा 1 और 2 के बच्चों के लिए सिर्फ एक नोटबुक लेकर स्कूल जाना जरूरी हो।
– कक्षा 1 से 10 तक के स्टूडेंट्स के स्कूल बैग का वजन बच्चे के वजन का 10 फीसदी से ज्यादा न हो।
– बच्चों के स्कूल बैग्स की निरंतर जांच हो, ताकि यह देखा जा सके कि वे वजनी बैग नहीं उठा रहे हैं।
– स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को स्कूल बैग्स की जानकारी दी जाए।
– साथ ही स्टूडेंट्स को बैग के दोनों स्ट्रैप दोनों कंधों पर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि बैग का वजन शरीर पर बराबर बंटा रहे।

———————————–
27. सत्य पॉल का निधन 6 जनवरी 2021 को हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?

a. हेयर स्‍टाइलर
b. राइटर
c. कार्टूनिस्‍ट
d. फैशन डिजाइनर

Answer: d. फैशन डिजाइनर

– सत्य पॉल का निधन तमिलनाडु के कोयंबटूर में कोरोना के नए स्ट्रोक के चलते हुआ।
– उन्‍हें साड़ी को आधुनिक तौर पर फैशनेबल बनाने के लिए भी जाना जाता है।
– पॉल ने 60 के दशक में खुदरा क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की और बाद में यूरोप और अमेरिका में भारतीय हथकरघा उत्पादों के निर्यात का काम बढाया।
– उन्होंने 1980 में भारत में पहला साड़ी बुटीक, लाअफेयर शुरू किया फिर अपने बेटे के साथ 1986 में अपना फैशन ब्रांड शुरू किया।

———————————–
28. ‘Right Under our Nose’ शीर्षक उपन्यास किस भारतीय अधिकारी ने लिखा है?

a. चेतन भगत
b. आर गिरिधरन
c. राजेंद्र कुमार
d. शशि थरूर

Answer: b. आर गिरिधरन

– आरबीआई के महाप्रबंधक आर गिरिधरन ने अपनी पहली पुस्तक ”’Right Under our Nose” लिखी है। ‘
– राइट अंडर योर नोज’ में, एक हत्यारा एक वैज्ञानिकों की पुलिस की नाक के नीचे से ह्त्या कर देता है और फोरेंसिक को पीछे छोड़ देता है। – इस स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री, विजय को फोन करते है, जिसे एक सप्ताह में संसद के शुरू होने से पहले मामले को सुलझाने के लिए एक असंभव समय सीमा दी गई।

———————————–
29. खेलो इंडिया आइस हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किस केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है?

a. पुदुचेरी
b. दिल्‍ली
c. जम्‍मू कश्‍मीर
d. लद्दाख

Answer: d. लद्दाख

– लद्दाख के चिकटन में खेलो इंडिया आइस हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत 6 जनवरी 2021 से हुई।
– यह पहला मौका है जब चिकटन की महिला टीम ने कारगिल जिले में खेले जा रहे खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया।
– टूर्नामेंट में चिकटन के गांवों से भाग लेने वाली 13 टीमें हैं, जिसमें 11 पुरुष टीम और 2 महिला टीमें शामिल हैं।
– टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम शकर चिकटन और आयोजन के मुख्य अतिथि काचो असगर अली खान ने ZPEO चिकटन गुलाम रसूल के साथ-साथ प्रभारी पुलिस पोस्ट-चिकटन की मौजूदगी में किया।

खेल मंत्री: किरेन रिजिजू
लद्दाख की राजधानी- लेह
उपराज्‍यपाल- राधा कृष्ण माथुर

———————————–
30. केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किस शहर में असम राइफल्स पब्लिक स्कूल (एआरपीएस) का खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में शुभारंभ किया?

a. केरल
b. असम
c. मेघालय
d. तमिलनाडु

Answer: c. मेघालय

– केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मेघालय की राजधानी शिलांग में असम राइफल्स पब्लिक स्कूल का खेलो इंडिया स्पोर्ट्स स्कूल के रूप में शुभारंभ किया।
– अभी पूरे देश में नौ स्पोर्ट्स स्कूलों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से पांच का प्रबंधन रक्षा एवं अर्ध-सैनिक बलों द्वारा किया जाता है।
– असम राइफल्स पब्लिक स्कूल पूर्वोत्तर क्षेत्र में खेलो इंडिया योजना के तहत घोषित होने वाला पहला स्पोर्ट्स स्कूल है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account