12 to 15 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 12 to 15 फरवरी 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान कौन से महत्वपूर्ण समझौते हुए?
What important agreements were signed during Prime Minister Narendra Modi’s US visit?

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में 12 फरवरी बुधवार शाम (भारत में 13 फरवरी गुरुवार की सुबह) वाशिंगटन डीसी पहुंचे।
– यहां ब्लेयर हाउस के बाहर बड़ी संख्या में भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
– PM मोदी ने 14 फरवरी 2025 (भारतीय समय के हिसाब से) को ब्‍हाइट हाउस, वाशिंगटन DC में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात की और भारत-अमेरिका के रिश्‍तों को मजबूत करने के लिए विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत की।

एलन मस्‍क से मुलाकात
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से द्विपक्षीय बैठक की।
– एलन मस्क के साथ साथ पीएम मोदी एलन मस्क के तीन बच्चों से भी मिले और उन्हें गिफ्ट्स भी दिए
– प्रधानमंत्री मोदी और एलन मस्क की मुलाकात में अंतरिक्ष, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और नवाचार पर चर्चा हुई। इस दौरान, स्टारलिंक के भारत में लॉन्च होने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

#किन किन मुद्दों पर चर्चा हुई?#

1. 500 बिलियन डॉलर का व्‍यापार
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका ने मिलकर 2030 तक अपने व्यापार को दोगुना करके 500 अरब डॉलर (लगभग 4,15,000 करोड़ रुपये) तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। अमेरिका की अपनी दो दिन की यात्रा पर आए मोदी ने यह भी बताया कि दोनों देश जल्दी ही एक फायदेमंद व्यापार समझौते पर काम पूरा करेंगे।

2. अमेरिका में अवैध आप्रवासियों का मुद्दा
– PM मोदी ने अवैध आप्रवासन पर भारत का रुख फिर से स्पष्ट किया और कहा कि अगर “लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, तो भारत उन्हें वापस लेने के लिए तैयार है।”
– उन्होंने बताया कि ज्यादातर अवैध प्रवासी आम परिवारों से होते हैं, जिन्हें “बड़े सपने दिखाए जाते हैं, और अधिकांश को गलत तरीके से अमेरिका भेजा जाता है।”
– ट्रंप का समर्थन करने हुए आगे कहा कि मानव तस्करी को रोकने के लिए इसके पूरे सिस्टम को जड़ से समाप्त करने की जरूरत है। और मुख्‍य लड़ाई इस पूरे सिस्‍टम के खिलाफ है और हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ इस सिस्टम को खत्म करने में पूरी मदद करेंगे।
– यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान, जब 100 से ज्‍यादा प्रवासी अमेरिकी सैन्य विमान से वापस भेजे गए थे, उसके कुछ हफ्तों बाद आई है।
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार “40 घंटों तक हमें हथकड़ी लगाई गई, हमारे पैर जंजीरों से बंधे रहे और हमें अपनी सीट से एक इंच भी हिलने नहीं दिया गया। बार-बार अनुरोध करने के बाद हमें खुद को घसीटकर वॉशरूम तक जाने दिया गया। क्रू के लोग शौचालय का दरवाजा खोलकर हमें अंदर धकेल देते थे।”

3. तहव्वुर राणा और 26/11 मुंबई हमले
– राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजने का निर्णय लिया। इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं राष्ट्रपति का आभारी हूं कि उन्होंने एक ऐसे अपराधी को भारत भेजने का निर्णय लिया, जिसने 2008 में भारत में बड़ी हिंसा की थी। भारत की न्यायपालिका उचित कदम उठाएगी।”

4. भारत को एफ-35 विमान
– राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने का निर्णय लिया। – इससे भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा जिन्हें F-35 विमान खरीदने की अनुमति मिलेगी। ट्रंप ने कहा, “इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री बढ़ाएंगे और F-35 विमान देंगे।”

5. MIGA और MAGA का मिलन
– प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ (MIGA) का विजन बताया, जो ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) से प्रेरित है। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक मेगा साझेदारी होगी।

6. भारत-चीन मुद्दा
– राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-चीन सीमा तनाव और यूक्रेन के युद्ध पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं भारत की स्थिति समझता हूं और सीमा पर हो रही झड़पों को देखता हूं, जो बहुत हिंसक हैं। मुझे लगता है कि ये अभी भी चल रही हैं। अगर मैं मदद कर सकता हूं, तो मुझे खुशी होगी, क्योंकि इसे बंद किया जाना चाहिए।

7. रूस-यूक्रेन युद्ध
– प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया और भारत का रुख दोहराया कि विवाद का हल बातचीत से ही संभव है। मोदी ने कहा, “भारत तटस्थ नहीं है, हम हमेशा शांति के पक्ष में हैं और दोनों देशों से संपर्क में रहे हैं।”

8. असैन्य परमाणु समझौता
– संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने अमेरिकी डिजाइन वाले परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए भारत में स्थानीयकरण और तकनीकी हस्तांतरण के जरिए सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है।
– इस संबंध में, अमेरिका-भारत 123 असैन्य परमाणु समझौते को पूरी तरह से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
– बयान में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा सिविल लायबिलिटी फॉर नुक्लेअर डैमेज एक्ट (सीएलएनडीए) में किए गए संशोधन का स्वागत किया गया, जिससे परमाणु रिएक्टरों के निर्माण में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा और नागरिक दायित्व का समाधान होगा।

9. नागरिक अंतरिक्ष सहयोग
– भारत और अमेरिका ने 2025 को नागरिक अंतरिक्ष सहयोग का महत्वपूर्ण साल बताया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री को आईएसएस भेजने और “निसार” मिशन लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा, अंतरिक्ष अन्वेषण, उड़ान सुरक्षा, और वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया।
– दोनों देश ने उभरते क्षेत्रों, जैसे कि कनेक्टिविटी, उन्नत अंतरिक्ष उड़ान, उपग्रह और अंतरिक्ष प्रक्षेपण प्रणाली, अंतरिक्ष स्थिरता, अंतरिक्ष पर्यटन और उन्नत अंतरिक्ष विनिर्माण में उद्योग की भागीदारी के माध्यम से वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

10. क्वाड पहल
– प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को क्वाड सम्मेलन के लिए नई दिल्ली बुलाने की योजना बनाई, जिसमें आपातकालीन सहायता और समुद्री सुरक्षा पर नई पहल की जाएगी।

#भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध#

प्रारंभिक वर्ष (स्वतंत्रता के बाद से शीत युद्ध तक):
– भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1947 में भारत की स्वतंत्रता के तुरंत बाद औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद भारत ने गुटनिरपेक्षता का रुख अपनाया। ऐसे में सोवियत संघ और अमेरिका से सामान्‍य संबंध रहे।
– हालांकि शीत युद्ध के दौरान भारत के गुटनिरपेक्षता और सोवियत संघ के साथ घनिष्ठ संबंधों के कारण संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहे, खासकर 1971 में भारत-सोवियत शांति, मित्रता और सहयोग संधि के बाद।

शीत युद्ध के बाद के संबंध:
– शीत युद्ध की समाप्ति और सोवियत संघ के विघटन के साथ, भारत-अमेरिका संबंधों में धीरे-धीरे सुधार हुआ।
– 1990 के दशक में भारत में आर्थिक सुधारों ने घनिष्ठ व्यापार संबंधों के अवसर खोले।
– 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों के बाद दोनों देश तनावपूर्ण रणनीतिक संबंधों की ओर बढ़े, जिसके परिणामस्वरूप शुरू में अमेरिकी प्रतिबंध लगे, लेकिन कारगिल युद्ध और 2000 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यात्रा के बाद संबंधों में सुधार हुआ।

रणनीतिक साझेदारी (2000 के दशक के बाद):
– भारत-अमेरिका संबंधों में एक महत्वपूर्ण प्रयास 2008 का असैन्य परमाणु समझौता था, जिसने भारत को परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर न करने के बावजूद परमाणु प्रौद्योगिकी तक पहुंच की अनुमति दी। तब से, रक्षा, आतंकवाद निरोध और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है।
रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए अमेरिका-भारत रोडमैप
– 2023 में घोषित रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए अमेरिका-भारत रोडमैप, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई एक व्यापक योजना है।
– यह रक्षा प्रणालियों और प्रौद्योगिकियों के संयुक्त उत्पादन और सह-विकास पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य आयात पर भारत की रक्षा निर्भरता को कम करना और रक्षा में आत्मनिर्भरता (आत्मनिर्भर भारत) को बढ़ावा देना है।

भारत – अमेरिका सहयोग के प्रमुख क्षेत्र
जेट इंजन: – लड़ाकू जेट इंजनों के लिए संयुक्त उत्पादन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण।

मानव रहित प्लेटफ़ॉर्म:
– ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) का सह-विकास।
युद्ध सामग्री और ग्राउंड मोबिलिटी सिस्टम:
– गोला-बारूद और ज़मीनी रक्षा प्रणालियों के उत्पादन में भारत की क्षमताओं को बढ़ाना।
– यह रोडमैप भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाते हुए भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करता है।
– यह दोनों देशों की रक्षा कंपनियों के लिए सहयोग करने और सैन्य अनुप्रयोगों के लिए अत्याधुनिक तकनीक बनाने के लिए दरवाजे भी खोलता है।

—————–
2. किस देश के मेर्सिले शहर में पीएम मोदी ने भारत के नए महावाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन किया?
In which country’s Marseille city did PM Modi inaugurate India’s new Consulate General?

a. मार्सिले
b. जकार्ता
c. वाशिंगटन
d. माले

Answer: a. मार्सिले (फ्रांस का शहर)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के शहर मार्सिले में 12 फरवरी 2025 को संयुक्‍त रूप से भारत के नए महावाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन किया।
– दूतावास का उद्घाटन भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है।
– प्रधानमंत्री मोदी ने 12 फरवरी 2025 को फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की।

भारतीय दूतावास का क्षेत्राधिकार
– इस महावाणिज्य दूतावास का क्षेत्राधिकार फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में प्रोवेंस आल्प्स कोटे डी’ज़ूर, कोर्सिका, ओसीटानी और ऑवर्गे-रोन-आल्प्स सहित चार प्रशासनिक क्षेत्रों तक होगा।
– फ्रांस का यह क्षेत्र व्यापार, उद्योग, ऊर्जा और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है और इसका भारत के साथ महत्वपूर्ण आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच अच्छे संबंध हैं।
– यह नया महावाणिज्य दूतावास फ्रांस के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर में स्थित है।
– यह भारत-फ्रांस के बीच की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

भारतीय बलिदानियों को श्रद्धांजलि
– 12 फरवरी को ही पीएम मोदी मार्सिले में मज़ार्ग्यूज़ युद्ध समाधि स्थल पर गये और वहां प्रथम, द्वितीय विश्‍व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मोदी और मैक्रों दोनों नेताओं ने शहीदों के बलिदान का सम्‍मान किया और उन्‍हें पुष्‍प अर्पित किए।
– पीएम मोदी ने यहां वीडी सावरकर को याद कर नमन किया।

——————-
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा (10-12 फरवरी 2025) के दौरान दोनों (भारत-फ्रांस) के बीच कितने समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर हुए?
How many MoUs were signed between the two (India-France) during Prime Minister Narendra Modi’s visit to France (10-12 February 2025)?

a. 5
b. 7
c. 8
d. 10

Answer: d. 10

– 10-12 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस के बीच टेक्‍नोलॉजी एवं इनोवेशन, साइंस एवं टेक्‍नोलॉजी, नागरिक परमाणु ऊर्जा, इंडो-पैसिफिक/ सस्टेनेबल डेवलपमेंट, संस्कृति/ लोगों से लोगों का संपर्क और पर्यावरण के क्षेत्र में 10 समझौता ज्ञापनों पर साइन हुए है।

समझौतों की लिस्‍ट
टेक्‍नोलॉजी एवं इनोवेशन, साइंस एवं टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में
1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर भारत फ्रांस घोषणा.
2. भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 के लिए लोगो का शुभारंभ.
3. साइंस एवं टेक्‍नोलॉजी डिपार्टमेंट (DST), भारत सरकार और इंस्टीट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इंफॉर्मेटिक एट एन ऑटोमैटिक (INRIA) फ्रांस के बीच इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर द डिजिटल साइंसेज की स्थापना के लिए आशय पत्र.
4. फ्रांसीसी स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्टअप की मेजबानी के लिए समझौता.

नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में
5. उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी की स्थापना पर आशय की घोषणा.
6. परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE), भारत और कमिसारीट ए एल’एनर्जी एटॉमिक एट ऑक्स एनर्जीज अल्टरनेटिव्स ऑफ फ्रांस (CAE), फ्रांस के बीच ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप (GCNEP) के साथ सहयोग के संबंध में समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण.
7. कार्यान्वयन समझौते के बीच भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग और फ्रांस के परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच GCNEP इंडिया और इंस्टीट्यूट फॉर न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INSTU) फ्रांस के बीच सहयोग के बारे में चर्चा.

इंडो-पैसिफिक/ सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्र में
8. त्रिकोणीय विकास सहयोग पर संयुक्त आशय घोषणापत्र.

संस्कृति/ लोगों से लोगों का संपर्क के क्षेत्र में
9. मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन.

पर्यावरण के क्षेत्र में
10. पर्यावरण के क्षेत्र में पारिस्थितिकी संक्रमण, जैव विविधता, वन, समुद्री मामले और मत्स्य पालन मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बीच आशय की घोषणा.

भारत और फ्रांस के संबंध
– भारत और फ्रांस के बीच संबंध 17वीं शताब्दी से शुरू होते हैं, जब फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में व्यापारिक चौकियां स्थापित कीं। 1947 में भारत की आजादी के बाद, फ्रांस ने भारत के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए।
– भारत की पहली रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर 1998 में हुए।
– भारत ने फ्रांस से पनडुब्बियां, हेलिकॉप्टर और मिसाइल प्रणाली भी खरीदी हैं। इसमें राफेल भी शामिल है। और दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास होते हैं।
– ऊर्जा, परिवहन और रक्षा में फ्रांसीसी निवेश और भारत में एक हजार से भी अधिक फ्रांस की कंपनिया एक्टिव है।
– परमाणु ऊर्जा (जैतापुर परियोजना) और सौर ऊर्जा (ISA) में सहयोग।
वैज्ञानिक सहयोग: अंतरिक्ष (ISRO-CNES) और शैक्षणिक आदान-प्रदान।
– फ्रांस और इंडिया के बीच ट्रांसफर ऑफ टेक्‍नालॉजी एग्रीमेंट पर 2005 में सिग्‍नेचर हुए थे।
– फ्रांस भारत के ISA पहल का समर्थन किया और दोनों देशों ने वर्ष 2015 में पेरिस समझौते में पर्यावरण संरक्षण के लिए संयुक्त प्रयासों को बढ़ावा दिया।
– भारत ने वर्ष 2015 में 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ डील की थी।
– इस डील के तहत अबतक कई राफेल भारत को उपलब्ध करवा दिए गए है।
– भारत ने फरवरी 2022 में फ्रांस के साथ ब्लू इकोनॉमी एंड ओशियन गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप पर साइन भी किया।
– वर्ष 2023 में राफेल विमानों की अतिरिक्त खरीद पर सहमति और ISRO और CNES के बीच संयुक्त उपग्रह मिशन और अंतरिक्ष अनुसंधान पर समझौता।

फ्रांस
– राजधानी – पेरिस
– राष्‍ट्रपति – इमैनुएल मैक्रों
– प्रधानमंत्री – फ्रांस्‍वा बायरू
– मुद्रा – यूरो
– पड़ोसी देश – बेल्जियम, लग्‍जमबर्ग, स्‍विट्जरलैंड, इटली, स्‍पेन
– समुद्री सीमा – यूनाइटेड किंगडम
– समुद्र – मेडिटेरियन सी, बे ऑफ बिस्‍केक, सेल्‍टिक सी, इंग्लिश चैनल, नॉर्थ सी

—————
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस यात्रा (10-12 फरवरी 2025) के दौरान फ्रांस को किस रॉकेट सिस्‍टम की पेशकश की?
Which rocket system did Prime Minister Narendra Modi offer to France during his visit to France (10-12 February 2025)?

a. सैटेलाइट लांच व्हीकल (SLV)
b. इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS)
c. पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्‍टम (MBRLS)
d. जियोसिंक्रोनोस सैटेलाइट लांच व्हीकल (GSLV)

Answer: c. पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च सिस्‍टम (MBRLS)

– प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वार्ता के दौरान फ्रांसीसी सेना को पिनाका प्रणाली की क्षमता को नजदीक से जानने का निमंत्रण दिया है।

पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्च (MBRL) प्रणाली
– पिनाका एमके1 की रेंज 38 किलोमीटर है।
– यह कई तरह के गोला-बारूद दाग सकता है।
– इसका रेंज बढ़ाने पर काम चल रहा है, जिससे रेंज बढ़कर 75 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी।
– आखिरकार, योजना रेंज को 120 किलोमीटर और फिर 300 किलोमीटर तक बढ़ाने की है।
– पिनाक नाम, हिंदू भगवान शिव का धनुष का है।
– इसे DRDO ने 1986 में डेवलप किया था। इसके बाद से इसके कई एडवांस वर्जन आ चुके हैं।
– इसका उत्‍पादन टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम्‍स और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कर रहा है।

—————–
5. भारतीय सेना के पूर्वी मुख्‍यालय फोर्ट विलियम का नाम बदलकर क्‍या कर दिया है?
What has the name of Fort William, the eastern headquarters of the Indian Army, been changed to?

a. अजय दुर्ग
b. विजय दुर्ग
c. शिवाजी दुर्ग
d. भरत दुर्ग

Answer: b. विजय दुर्ग (कोलकाता में स्थित)

– इसके अतिरिक्त, फोर्ट विलियम के अंदर किचनर हाउस का नाम बदलकर मानेकशॉ हाउस कर दिया गया है, और दक्षिण द्वार, सेंट जॉर्ज गेट का नाम बदलकर शिवाजी गेट कर दिया है।
– इसकी पुष्टि रक्षा मंत्रालय पूर्वी कमान के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर हिमांशु तिवारी ने फरवरी 2025 में की।

फोर्ट विलियम का निर्माण कब हुआ था?
– फोर्ट विलियम का निर्माण 1781 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था और इसका नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।
– नया नाम, विजय दुर्ग, महाराष्ट्र के एक ऐतिहासिक किले (सिंधुदुर्ग तट पर विजयदुर्ग किला) को संदर्भित करता है जो मराठों के लिए एक नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था।

विजयदुर्ग किला
– यह सिंधुदुर्ग तट पर स्थित सबसे पुराना किला है, जिसे शिलाहार वंश के राजा भोज द्वितीय के समय (1193-1205) में बनाया गया था। बाद में शिवाजी ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था।

————–
6. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हिंदुस्तान जेट ट्रेनर HJT-36 का नाम बदलकर क्‍या कर दिया गया है?
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)’s Hindustan Jet Trainer HJT-36 has been renamed as what?

a. अजय
b. यशस
c. सफल
d. शक्ति

Answer: b. यशस

– HAL के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील ने कहा कि हिंदुस्तान जेट ट्रेनर HJT-36 का नाम बदलकर यशस कर दिया है।
– इसकी पुष्टि 10 फरवरी 2025 को की गई।
– रक्षा पीएसयू ने कहा कि प्रशिक्षक विमान की प्रस्थान विशेषताओं और स्पिन प्रतिरोध को सुधारने के लिए इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं।

HAL HJT-36 (यशस) के बारे में
– यह एक सबसोनिक इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर विमान है, जिसे एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिज़ाइन सेंटर (ARDC) ने डिज़ाइन और विकसित किया है, और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किया है।

यशस को अपग्रेड किया गया है?
– सेवा में शामिल करने के लिए, विमान में नई तकनीकी एवियोनिक्स और एक अत्याधुनिक कॉकपिट से सुसज्जित किया गया है। – इसके परिणामस्वरूप प्रशिक्षण की प्रभावशीलता और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही वजन में कमी आएगी और इंडियन लाइन रिप्लेसेबल यूनिट (एलआरयू) के माध्यम से आयातित उपकरणों की पुरानी होने की समस्या को हल किया जा सकेगा।
– एचएएल ने बताया कि यशस स्टेज-2 पायलट प्रशिक्षण, आतंकवाद विरोधी अभियानों, सतही बल संचालन, हथियार प्रशिक्षण, एयरोबेटिक्स आदि में सक्षम है।
– एचजेटी-36 की क्षमताओं में स्टॉल और स्पिन, एरोबेटिक्स, 1000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने की क्षमता, एकल बिंदु पर जमीन से ईंधन भरने और निकालने की सुविधा शामिल है।

—————
7. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2024 की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में सबसे ज्‍यादा भ्रष्टाचार है?
According to the Corruption Percentage Index (CPI) 2024 report, which country has the most corruption?

a. सोमालिया
b. साउथ सूडान
c. सीरिया
d. भारत

Answer: b. साउथ सूडान

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 180 देशों की करप्शन की रिपोर्ट 11 फरवरी 2025 को जारी की गई।
– इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वे नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।
– रिपोर्ट के मुताबिक साउथ सूडान (180) सबसे करप्ट देश है।
– इस इंडेक्स के लिए ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के एक्सपर्ट्स हर देश के पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार का आकलन करते हैं।
– इसके बाद हर देश को 0 से 100 के बीच स्कोर दिया जाता है।
– जिस देश में जितना ज्यादा भ्रष्टाचार, उसे उतना कम स्कोर दिया जाता है।
– इसी आधार पर इंडेक्स में रैंकिंग निर्धारित होती है।
– सबसे ज्यादा – करप्शन वाले देश की बात करें तो ये साउथ सूडान है, जिसे 8 स्कोर हासिल हुआ है।
– इसके बाद सोमालिया ने 9, वेनेजुएला ने 10, सीरिया 12 और यमन ने 13 स्कोर प्राप्त किया है।

टाप 10 सबसे करप्‍ट कंट्री

रैंक – कंट्री – स्‍कोर
170 – सूडान – 15
172 – निकारागुआ – 14
173 – इक्वेटोरियल गिनी – 13
173 – इरिट्रिया – 13
173 – लीबिया – 13
173 – यमन – 13
177 – सीरिया – 12
178 – वेनेजुएला – 10
179 – सोमालिया – 9
180 – दक्षिण सूडान – 8

—————-
8. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2024 के अनुसार सबसे कम भ्रष्‍ट देश कौन है?
Which is the least corrupt country according to Corruption Percentage Index (CPI) 2024?

a. न्‍यूजीलैंड
b. फिनलैंड
c. डेनमार्क
d. भारत

Answer: c. डेनमार्क

– करप्शन से रिलेटेड इस रिपोर्ट में डेनमार्क ने टॉप किया है, जिसका स्कोर 90 है, यानी सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देशों में डेनमार्क पहले स्थान पर है।
– डेनमार्क लगातार सातवीं बार सबसे कम करप्‍ट कंट्री बना हुआ है।

टाप 10 सबसे कम करप्‍ट कंट्री
रैंक कंट्री स्‍कोर
1- डेनमार्क 90
2- फिनलैंड 88
3- सिंगापुर 84
4- न्‍यूजीलैंड 83
5- लक्‍जमबर्ग 81
5- नार्वे 81
5- स्विटजरलैंड 81
8- स्‍वीडन 80
9- नीदरलैंड 78
10- ऑस्‍ट्रेलिया 77
10- आइसलैंड 77
10- आयरलैंड 77
96- इंडिया 38 (पिछली बार स्‍कोर 39 था)

—————-
9. करप्‍शन परसेंटेज इंडेक्‍स (CPI) 2024 में भारत की रैंकिंग क्‍या है?
What is India’s ranking in Corruption Percentage Index (CPI) 2024?

a. 87
b. 88
c. 96
d. 93

Answer: c. 96

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 2024 के इंडेक्‍स में भारत तीन पायदान गिरकर 180 देशों में 96 वें स्थान पर रहा।
– 2024 में, भारत का समग्र स्कोर 38 रहा जबकि जबकि 2023 में यह 39 था। इसका मतलब हमारे यहां करप्शन बढ़ा है।
– 2023 में भारत की रैंक 93 थी। जबकि इस बार की रिपोर्ट में रैंक 96 है।

भारत के पड़ोसी देश
– म्यांमार (168)
– अफ़ग़ानिस्तान (165)
– बांग्लादेश (151)
– पाकिस्तान (135)
– श्रीलंका (121)
– नेपाल (107)
– मालदीव (96) [भारत की रैंक भी 96 है।]
– चीन (76)
– भूटान (18) [भूटान में कम करप्‍शन है।]

————–
10. किस प्रमुख मंदिर के मुख्‍य पुजारी महंत सत्‍येंद्र दास का निधन 12 फरवरी 2025 को हो गया?
Mahant Satyendra Das, the chief priest of which major temple, passed away on 12 February 2025?

a. वैष्णो देवी
b. राम जन्‍मभूमि मंदिर
c. काशी विश्वनाथ
d. केदारनाथ

Answer: b. राम जन्‍मभूमि मंदिर

– वे अयोध्‍या में राम जन्‍मभूमि मंदिर के मुख्‍य पुजारी थे।
– वे 85 वर्ष के थे, उन्हें 3 फरवरी को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती किया था।

—————
11. 39वें राष्‍ट्रीय खेलों की मेजबानी कौन सा राज्‍य करेगा?
Which state will host the 39th National Games?

a. दिल्‍ली
b. मेघालय
c. हरियाणा
d. उत्तराखंड

Answer: b. मेघालय

– भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 10 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा को लिखे पत्र में इसकी पुष्टि की है ।
– 39वें राष्‍ट्रीय खेलों का आयोजन फरवरी- मार्च 2027 में आयोजित होगा।
– नोट – 38वें राष्‍ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक देहरादून, उत्तराखंड में हुआ। 14 फरवरी को उत्तराखंड के हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान, IOA द्वारा ध्वज, औपचारिक रूप से मेघालय को सौंपा जाएगा।

राष्ट्रीय खेल (नेशनल गेम्स)
– नेशनल गेम्स पहली बार 1924 में ब्रिटिश भारत के लाहौर में आयोजित किए गए थे।
– तब, इसे “अखिल भारतीय ओलंपिक खेलों” के रूप में जाना जाता था।
– 1940 में टूर्नामेंट का नाम बदलकर “राष्ट्रीय खेल” कर दिया गया।
– आजादी के बाद पहली बार लखनऊ में 1948 में आयोजित हुआ था।
– इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) करता है।
– भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्‍यक्ष पी.टी. ऊषा हैं।

मेघालय
– राजधानी : शिलांग
– राज्‍यपाल : CH विजयशंकर
– मुख्‍यमंत्री : कॉनराड संगमा

—————–
12. भारत-मिस्र के बीच जॉइंट स्‍पेशल फोर्स एक्‍सरसाइज साइक्‍लोन- III कहां शुरू हुआ?
Where did the Joint Special Forces Exercise Cyclone-III between India-Egypt start?

a. राजस्‍थान, भारत
b. लक्सर, मिस्र
c. आगरा, उत्तर प्रदेश
d. अलेक्जेंड्रिया, मिस्र

Answer: a. राजस्‍थान, भारत

– इस बार साइक्‍लोन- III एक्‍सरसाइज का तीसरा संस्‍करण है। यह 10 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक चलेगा।
– इसी अभ्यास का दूसरा संस्करण जनवरी 2024 में मिस्र में आयोजित किया गया था।
– पहला संस्करण वर्ष 2023 में भारत में आयोजित किया गया था।
– यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो भारत और मिस्र में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

भारत का प्रतिनिधित्‍व किसने किया?
– भारतीय दल में 25 जवान शामिल हैं, जिसका प्रतिनिधित्व दो विशेष बल बटालियनों के सैनिक करेंगे।
– मिस्र के दल में भी 25 जवान शामिल हैं, जिसका प्रतिनिधित्व मिस्र के विशेष बलों के विशेष बल समूह और टास्क फोर्स के सैनिक करेंगे।

साइक्‍लोन- III का उद्देश्‍य
– इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए आपसी सहयोग, एकता और विशेष संचालन रणनीतियों का आदान-प्रदान करना और इस अभ्यास में शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और सामरिक अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
– इस अभ्यास में रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद से लड़ने के लिए सामरिक अभ्यास किया जाएगा और सत्यापन किया जाएगा।
– इसमें देशी सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन और मिस्र के रक्षा निर्माण उद्योग का निरीक्षण भी होगा।

मिस्र
– राष्‍ट्रपति : अब्देल फतह अल-सीसी
– राजधानी : काहिरा

—————
13. वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया गया?
When was the International Epilepsy Day observed in the year 2025?

a. 10 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer: a. 10 फरवरी

– इसे फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2025 में इसे 10 फरवरी को मनाया गया।
– इसका उद्देश्य मिर्गी के बारे में सही तथ्यों और बेहतर उपचार को प्रमोट करना है।

– राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : 17 नवंबर

————–
14. विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Women and Girls in Science observed?

a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी

Answer: d. 11 फरवरी

– इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को की थी।
– पहली बार वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था।
– इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को याद किया जाता है।
– साथ ही महिलाओं और लड़कियों को इस क्षेत्र के लिए प्रेरित किया जाता है।

————-
15. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radio Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

थीम 2025 :
“Radio and Climate Change.”
“रेडियो और जलवायु परिवर्तन।”

– इसी दिन वर्ष 1945 को यूनाइटेड नेशंस रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था।
– इसका उद्देश्य रेडियो को बढ़ावा देना है।
– साथ ही लोगों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
– इसकी घोषणा वर्ष 2011 में यूनेस्को ने की थी।
– वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया था।

—————
16. भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian National Women’s Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– यह दिन सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है।
– उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।

सरोजिनी नायडू के उपनाम
1. नाइटिंगेल ऑफ इंडिया
2. भारत कोकिला

– सरोजिनी नायडू का भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा था।
– वर्ष 1925 में सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थी।
– वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थी।
– सरोजिनी नायडू ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया था।

नोट – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *