13 & 14 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 10 से 12 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. किसान आंदोलन को देखते हुए किस राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश ने एक महीने के लिए सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी?
In view of the farmers’ movement, which state/union territory banned public meetings for a month?

a. हरियाणा
b. पंजाब
c. दिल्‍ली
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. दिल्‍ली

– दिल्ली पुलिस ने “सामाजिक अशांति” और “हिंसा” के जोखिम का हवाला देते हुए 12 फरवरी 2024 को शहर भर में सार्वजनिक समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
– इन सार्वजनिक सभाओं पर अगले एक महीने के लिए रोक लगा दी है।
– आदेश में कहा गया है कि मौखिक, लिखित या इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से उत्तेजक कार्यों, नारों, भाषण या संदेशों पर प्रतिबंध होगा, जो भावनाओं को भड़का सकते हैं जिससे सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन हो सकता है।

————–
2. किसान संगठनों ने ‘दिल्‍ली चलो’ का नारा देकर फिर से आंदोलन शुरू किया, केंद्र सरकार से उनकी मांगें क्‍या हैं?
Farmer organizations started the movement again by giving the slogan of ‘Dilli Chalo’, what are their demands from the central government?

a. सभी फसलों की MSM पर खरीद की गारंटी का कानून
b. मुक्‍त व्‍यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए
c. भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को फिर से लागू किया जाएग
d. उपरोक्‍त सभी और अन्‍य मांगें भी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी और अन्‍य मांगें भी

आंदोलनकारी किसानों के दिल्‍ली घुसने पर रोक
– आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है।
– 15 जिलों में धारा 144 लागू है।
– हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं।
– यहां पर सड़कों पर कीलें लगा दी गई हैं।
– दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है।

किसानों पर आंसू गैस
– दिल्‍ली में किसानों को घुसने से रोकने से रोकने के लिए पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाए।
– कई जगहों पर पूरा धुंआ-धुंआ हो गया।

6 महीने का राशन साथ लाए किसान
– किसानों के मुताबिक, 800 ट्रॉलियों में 6 महीने तक का राशन साथ में लेकर चले हैं।
– कई ट्रॉलियों में सोने तक का प्रबंध भी किया गया है। उनमें गद्दे बिछाए गए हैं।
– इसके साथ पानी के टैंकर-ड्रम और डीजल भी लेकर जा रहे। जत्थों में महिलाएं भी शामिल हैं, जो लंगर की जिम्मेदारी संभालेंगी।

किसान संगठनों की प्रमुख मांग
– सभी फसलों की MSP पर खरीद की गारंटी का कानून बने
– डॉ. स्‍वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो
– किसान-खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए
– भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए
– लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए
– मुक्‍त व्‍यापार समझौतों पर रोक लगाई जाए
– विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद किया जाए
– मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम, 700 रुपए दिहाड़ी दी जाए
– किसान आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा, सरकारी नौकरी मिले
– नकली बीज, कीटनाशक दवाइयां व खाद वाली कंपनियों पर कड़ा कानून बनाया जाए
– मिर्च, हल्‍दी और अन्‍य मसालों के लिए राष्‍ट्रीय आयोग का गठन किया जाए
– संविधान की 5वीं सूची को लागू कर आदिवायों की जमीन की लूट बंद की जाए (अनुसूचित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जनजातियों का प्रशासन एवं नियंत्रण)

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)
– एक फसल के लिए MSP वह मूल्य है, जिस पर सरकार को उस फसल को किसानों से खरीदती है।
– MSP, मार्केट प्राइस के विकल्प के तौर पर काम करता है और सुनिश्चित करता कि किसानों को उनका मेहनताना प्राप्त हो सके।
– ताकि उनकी खेती की लागत (और कुछ लाभ) की वसूली की हो सके।
– सरकार MSP तय करके कुछ फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देती है।
– हालांकि नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है कि देश के सिर्फ 6% किसान ही MSP का फायदा ले पाते हैं। क्‍योंकि ज्‍यादातर राज्‍यों में MSP पर अनाज की खरीद नहीं होती है।

MSP में कितने फसल शामिल हैं?
– सात प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
– पांच प्रकार की दालें (चना, अरहर/तूर, उड़द, मूंग और मसूर)
– सात तरह की तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, रामतिल)
– चार व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, गोला, कच्चा जूट)

MSP कैसे तय किया जाता है?
– MSP की घोषणा केंद्र सरकार करती है।
– इसके लिए सरकार बड़े पैमाने पर कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों पर अपने फैसले को आधार बनाती है।
– इस आयोग (CACP) की स्‍थापना 1965 में हुई थी।


पिछली बार 378 दिन चला था आंदोलन
– 17 सितंबर 2020 को किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्‍ली की सीमाओं पर आंदोलन चलाया था
– यह आंदोलन करीब 378 दिनों तक चला
– दावा किया गया कि इस आंदोलन में 700 किसानों की मौत हुई
– बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया
– इसके बाद किसानों ने 11 दिसंबर 2021 को आंदोलन खत्‍म करने का ऐलान किया था

————–
3. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is National Productivity Week celebrated?

a. 14-20 फरवरी
b. 11-17 फरवरी
c. 12-18 फरवरी
d. 10-17 फरवरी

Answer: c. 12-18 फरवरी

वर्ष 2024 की थीम:
– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) – आर्थिक विकास के लिए उत्पादकता इंजन
– Artificial Intelligence (AI) – Productivity Engine for Economic Growth.

– हर साल 12 से 18 फरवरी तक उत्‍पादकता सप्‍ताह और 12 फरवरी को उत्‍पादकता दिवस मनाया जाता है।

—————
4. किस दक्षिणपंथी नेता को फिनलैंड का राष्ट्रपति चुना गया?
Which right-wing leader was elected President of Finland?

a. पेक्का हाविस्टो
b. सौली निनिस्तो
c. सुबियांतो
d. अलेक्जेंडर स्टब

Answer: d. अलेक्जेंडर स्टब

– फ़िनलैंड के अलेक्जेंडर स्टब ने 11 फरवरी 2024 को आए चुनाव परिणाम में राष्ट्रपति पद के लिए जीत हासिल की है।
– अलेक्‍जेंडर के पूर्व प्रधानमंत्री हैं, उन्‍हें रूढ़िवादी नेता भी कहा जाता है।
– फ़िनलैंड के नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने के बाद यह पहला चुनाव था।
– फ़िनलैंड अप्रैल 2023 में ही नाटो का 31वां सदस्य बना।
– 55 वर्षीय अलेक्‍जेंडर स्टब रूस के प्रति एक कट्टरपंथी दृष्टिकोण अपनाते हैं, जिसके साथ नॉर्डिक राष्ट्र एक लंबी भूमि सीमा साझा करता है।

फिनलैंड
– उत्‍तरी यूरोप में स्थित एक नॉर्डिक देश है।
– पड़ोसी देश – स्‍वीडन, नार्वे और रूस.
– राजधानी – हेलसिंकी
– आबादी – 56 लाख
– मुद्रा – यूरो
– राष्‍ट्रपति – सौली निनिस्तो
– आधिकारिक भाषा – फिनिश और स्‍वीडिश
– यह दुनिया का सबसे खुशहाल देश है।

—————
5. प्‍लेयर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का 13 फरवरी 2024 को निधन हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
Player and former captain Dattajirao Gaikwad passed away on 13 February 2024, he was associated with which sport?

a. टेनिस
b. बैडमिंटन
c. क्रिकेट
d. हॉकी

Answer: c. क्रिकेट

– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का बड़ौदा में उनके आवास पर निधन हो गया।
– वह 95 वर्ष के थे, उन्‍होंने भारत के लिए 11 टेस्ट खेले, जिसमें 18.42 की औसत से 350 रन बनाए।
– उनके निधन पर बीसीसीआई ने श्रद्धांजलि दी।
– 1952 में उन्‍होंने डेब्‍यू किया था। 1959 में गायकवाड ने इंग्‍लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम की कप्‍तानी की थी।
– उनकी टीम ने 1957-58 के सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती थी।

—————
6. देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा कहां स्‍थापित हुई, जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री ने किया?
Where was the statue of the country’s first Chief of Defense Staff (CDS) General Bipin Rawat installed, which was inaugurated by the Defense Minister?

a. रांची
b. देहरादून
c. दिल्‍ली
d. जबलपुर

Answer: b. देहरादून

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 फरवरी 2024 को देहरादून के टन ब्रिज स्‍कूल में जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।
– रावत के बारे में – 8 दिसंबर 2021 को CDS जनरल बिपिन रावत हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हो गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य जवान भी हादसे में शहीद हो गए थे।

वर्तमान CDS : जनरल अनिल चौहान

————–
7. किस भारतीय एक्‍ट्रेस को बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में प्रेजेंटर बनने का जिम्‍मा मिला?
Which Indian actress got the responsibility of becoming a presenter at the BAFTA Awards ceremony?

a. एश्‍वर्या रॉय
b. प्रियंका चोपड़ा
c. रानी मुखर्जी
d. दीपिका पादुकोण

Answer: d. दीपिका पादुकोण

– यह समारोह लंदन में आयोजित होगी।
– दीपिका वह डेविड बेखम और दुआ लीपा के साथ प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी।
– इससे पहले दीपिका 2023 में ऑस्‍कर अवॉर्ड में भी प्रजेंटर की भूमिका निभाई थी।

————–
8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में किस खाड़ी देश की यात्रा की?
Which Gulf country did Prime Minister Narendra Modi visit in February 2024?

a. कतर
b. ईरान
c. यूएई
d. कुवैत

Answer: c. यूएई

– 13 फरवरी 2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई पहुंचे। वर्ष 2014 के बाद से पीएम मोदी का यह 7वां यूएई दौरा है।
– यूएई के प्रेसिडेंट मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान ने वेलकम किया।

अहलन मोदी (हेलो मोदी) कार्यक्रम
– वेलकम के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की।
– इसके बाद पीएम मोदी UAE में रह रहे भारतीय समुदाय के करीब 65 हजार लोगों को ‘हेलो मोदी’ कार्यक्रम में संबोधित भी करेंगे।

अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन
– 14 फरवरी 2024 को पीएम मोदी UAE की राजधानी अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन करेंग।

मोदी ने UAE में लॉन्च किया UPI
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE पहुंचने के बाद राष्ट्रपति अल नाहयान के साथ वहां UPI और रूपे कार्ड लॉन्च किया।
– पीएम मोदी ने यूएई के प्रेसिडेंट मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रूपे कार्ड से पेमेंट भी की।

5 देशों में भारत का सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट
1. यूएई – 2.24 लाख करोड़
2. सऊदी अरब – 48 हजार करोड़
3. ओमान – 17 हजार करोड़
4. इराक – 14 हजार करोड़
5. कुवैत – 10 हजार करोड़

नोट
– UAE में इससे पहले दुबई के उपनगर जबेल अली विलेज में 04 अक्टूबर 2022 को नए हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ था।
– मंदिर का उद्घाटन UAE के ‘मिनिस्टर ऑफ टॉलरेंस एंड कोएक्जिस्टेंस’ शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और भारत के यूएई एंबेसडर ने संजय सुधीर ने किया।

यूएई
राजधानी- अबू धाबी
राष्ट्रपति- मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान

—————
9. वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया गया?
When was the International Epilepsy Day observed in the year 2024?

a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer: a. 12 फरवरी

– इसे फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2024 में इसे 12 फरवरी को मनाया गया।
– इसका उद्देश्य मिर्गी के बारे में सही तथ्यों और बेहतर उपचार को प्रमोट करना है।

– राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : 17 नवंबर

—————
10. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी 2024 में फ्लोर टेस्ट (विश्वास मत) जीत लिया, यह क्‍या है?
Bihar Chief Minister Nitish Kumar won the floor test (confidence vote) in February 2024, what is this?

a. सदन में सरकार के पास विधायक का बहुमत
b. सरकार को वोटर का बहुमत
c. सदन में सरकार के पास अल्‍पमत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सदन में सरकार के पास विधायक का बहुमत

– 12 फरवरी, 2023 को बिहार विधान सभा में शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्‍ट) के दौरान नीतीश कुमार की सरकार ने जीत हासिल की।
– जेडीयू के नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर NDA के साथ आकर फिर से सरकार बनाई थी।

फ्लोर टेस्ट
– फ्लोर टेस्ट, जिसे विश्वास मत भी कहा जाता है। विधायी निकायों में यह निर्धारित करने के लिए आयोजित किया जाता है कि क्या सत्ता में मौजूद सरकार के पास बहुमत है या नहीं।
– सदस्य मुख्यमंत्री द्वारा उनका विश्वास हासिल करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव पर मतदान करते हैं।
– यदि बहुमत पक्ष में मतदान करता है, तो सरकार बची रहती है।
– मतदान आवाज, इलेक्ट्रॉनिक बटन, भौतिक मतपत्र या पर्चियों द्वारा किया जा सकता है।
– यदि मुख्यमंत्री विश्वास मत हार जाता है तो उसे इस्तीफा देना होगा, यह दर्शाता है कि उसने सदन का विश्वास खो दिया है।
– बहुमत स्पष्ट न होने पर राज्यपाल शक्ति परीक्षण भी बुला सकते हैं।

व्हिप
– व्हिप एक राजनीतिक दल द्वारा जारी किया गया एक निर्देश है जो अपने विधायकों को उपस्थित रहने और विश्वास मत और अविश्वास प्रस्ताव जैसे प्रस्तावों के लिए एक निश्चित तरीके से मतदान करने का निर्देश देता है।
– व्हिप का उल्लंघन करने पर विधायकों को अयोग्य ठहराया जा सकता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *