Daily Current Affairs, Current Affairs 14 February 2020, Current Affairs 14 February, Current Affair 14 February 2020 Question, 14 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 14 February 2020,

यह 14 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 14 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने एयर इंडिया का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) किसे बनाया है?

a. राजीव बंसल
b. राज कुमार
c. अश्‍वनी लोहानी
d. देबाशीष पांडा

Answer : a. राजीव बंसल

– केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसे मंजूरी दे दी है।
– वह इससे पहले वह पेट्रोलियम ऐंड नैचुरल गैस मंत्रालय के अडिशनल सेक्रेटरी थे।
– बंसल 1988 बैच के नागालैंड कॉडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– अश्विनी लोहानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजीव बंसल को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है।

बंसल पर एयर इंडिया के विनिवेश की जिम्‍मेदारी
– राजीव बंसल के सामने एयर इंडिया के विनिवेश को सही तरीके से कराने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
– सरकार ने एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था।
– 17 मार्च बोली जमा करने की तारीख है।
– एयर इंडिया पर करीब 80 हजार करोड़ का कर्ज है। वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया को 8,556 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

अश्‍वनी लोहानी कब तक रहे सीएमडी
– फरवरी 2019 में अश्‍वनी लोहानी एयर इंडिया के सीएमडी बनाए गए थे।
– इससे पहले वह अगस्त 2017 से सितंबर 2017 के बीच भी एयर इंडिया के प्रमुख बनाए गए थे।

——————————-
2. केंद्र सरकार ने नया वित्‍त सचिव किसे बनाया है?

a. अखिल कुमार
b. राज कुमार
c. अश्‍वनी लोहानी
d. देबाशीष पांडा

Answer : d. देबाशीष पांडा

– वह राजीव कुमार की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है।
– उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस पांडा फिलहाल केंद्र सरकार के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव हैं।

– पवन कुमार अग्रवाल को उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव
– सरस्वती प्रसाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में सचिव
– उषा शर्मा को युवा मामलों के विभाग में सचिव,
– राज कुमार रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव बने हैं।

———————————-
3. ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ (NSIL) का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर (CMD) कौन है?

a. के सिवन
b. जी नारायणन
c. आरके माथुर
d. अखिल श्रीवास्‍तव

Answer : b. जी नारायणन

– ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ इसरो की वाणिज्यिक इकाई है।
– जी. नारायणन रॉकेट वैज्ञानिक हैं।
– वह इससे पहले तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर थे।
– ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (PSU) है।
– इसका गठन इसरो के अधीन किया गया है।
– यह कंपनी वर्ल्‍ड स्पेस मार्केट में कॅमर्शियल बिजनेस करेगी।
– ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ छोटे उपग्रहों को लांच करने के लिए SSLV (Small Satellite Launch Vehicle) का निर्माण करेगा।

—————————
4. विधानसभा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केन्‍द्र शासित प्रदेश कौन है?

a. दिल्‍ली
b. पुद्दुचेरी
c. चंडीगढ़
d. इनमें से कोई नहीं

Answer : b. पुद्दुचेरी

– 12 फरवरी 2020 को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाली पुद्दुचेरी छठी विधानसभा बन गई है।
– पुद्दुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने बताया कि केंद्र से नागरिकता संशोधित कानून को वापस लेने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पुदुचेरी विधानसभा में पास किया गया है।
– पुदुचेरी देश का पहला केन्‍द्र शासित प्रदेश है, जिसने इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किया।

पुद्दुचेरी
मुख्‍यमंत्री: नारायणसामी
उपराज्यपाल: किरण बेदी
राजधानी: पुडुचेरी

———————————-
5. खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन 7 मार्च 2020 से किस जगह पर आयोजित होगा?

a. लद्दाख
b. श्रीनगर
c. गुलमर्ग
d. पंजाब

Answer : c. गुलमर्ग

– यह पांच दिवसीय राष्ट्रीय शीतकालीन खेल होगा।
– इसमें स्नोबोर्डिग, स्नो स्कीइंग, क्रॉस कंट्री और स्नो शो के तहत 30 कार्यक्रम होंगे, देशभर के 800 खिलाड़ी भाग लेंगे।

——————————
6. किस राज्‍य सरकार ने कावेरी डेल्टा क्षेत्र को संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित किया है?

a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. आंध्र प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer : b. तमिलनाडु

– दरअसल, इसका मकसद इस क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन परियोजना को रोकना है।
– संरक्षित विशेष कृषि क्षेत्र घोषित होने की वजह से यहां पर किसी भी परियोजना को लागू करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति की जरूरत होगी।
– यह घोषणा उस वक्त सामने आई है जब हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख धान की खेती वाले इलाकों में हाइड्रोकार्बन परियोजना लागू नहीं करने का आग्रह किया था।
– किसान और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता लंबे समय से डेल्टाई जिलों में हाइड्रोकार्बन परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं का विरोध कर रहे थे।
– अब सरकार ने कावेरी डेल्‍टा क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण जैसी परियोजनाओं के लिये मंज़ूरी प्रदान नहीं करने का भी ऐलान किया है।

तमिलनाडु
– मुख्‍यमंत्री : के पलानीस्वामी
– राज्‍यपाल : बनवारीलाल पुरोहित

—————————–
7. किस राज्य की कैबिनेट ने घटते भूजल स्तर में सुधार के लिए भूजल संरक्षण विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की है?

a. मध्य प्रदेश
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार

Answer : c. उत्तर प्रदेश

– इस विधेयक को अगले विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा।
– गिरते भूजल स्तर और प्रदूषण को देखते हुए विधेयक में कड़े प्रावधान किए गए हैं।
– इसके मुताबिक अब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए बिना किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी भवन का नक्शा पास नहीं किया जाएगा।
– यदि कोई व्यक्ति 300 वर्गमीटर से बड़े घर का निर्माण करने के लिए एक सबमर्सिबल पंप स्थापित करता है, तो मालिक को वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित भी करनी होगी.

——————————
8. विश्‍व रेडियो दिवस कब मनया जाता है?

a. 14 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 10 फरवरी

Answer : c. 13 फरवरी

– इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है।
– पहली बार विश्व रेडियो दिवस को 2012 में मनाया गया था।

—————————
9. हरियाणा सरकार ने पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए किस पहल की शुरुआत की है?

a. पढ़ो-लिखो हरियाणा
b. पढ़ते रहो हरियाणा
c. रीडिंग मिशन इंडिया
d. रीडिंग मिशन हरियाणा

Answer : d. रीडिंग मिशन हरियाणा

– यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘रीडिंग मिशन 2022’ की तर्ज पर शुरू की गई है।
– राज्य की इस पहल के अंतर्गत, शैक्षिक संस्थानों में छात्रों को पुस्तक समीक्षा, समाचार पत्रों और पुस्तकों को पढ़ने पर चर्चा के लिए समय दिया जाएगा।

———————
10. राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस (National Productivity Day) कब मनाया जाता है?

a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी

Answer : c. 12 फरवरी

– राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद {National Productivity Council (NPC)} की स्‍थापना दिवस पर राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता दिवस मनाया जाता है।

—————————
11. राष्‍ट्रीय उत्‍पादकता सप्‍ताह (National Productivity Week) कब मनाया जाता है?

a. 12 से 18 फरवरी
b. 13 से 19 फरवरी
c. 14 से 20 फरवरी
d. 15 से 21 फरवरी

Answer : a. 12 से 18 फरवरी

– भारत में उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council) द्वारा यह सप्‍तह मनाया जाता है।

 


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account