12th to 14th December 2021 Current Affairs | CDS Bipin

यह 12th to 14th December 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस भारतीय ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीता?

a. उर्वशी रौतेला
b. नाडिया फेरेरा
c. हरनाज संधू
d. रोशनी वर्मा

Answer: c. हरनाज संधू

——————
2. भारत की ‘हरनाज संधू’ ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीता, किसी भारतीय ने ऐसा कितने वर्ष बाद किया?

a. 14 वर्ष
b. 20 वर्ष
c. 21 वर्ष
d. 24 वर्ष

Answer: c. 21 वर्ष

– हरनाज संधू तीसरी भारतीय मिस यूनिवर्स बन गई हैं।
– यह कांपटीशन 13 दिसंबर 2021 को इजराइल में हुआ।
– टॉप 3 में साउथ अफ्रीका और पराग्वे की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए हरनाज संधू ने ‘ब्रह्माण्ड सुंदरी’ के ताज पर अपना नाम लिख डाला।
– भारत ने इससे 21 साल पहले इस खिताब पर कब्जा किया था।
– आख़िरी बार साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ख़िताब को जीता था और उसी साल हरनाज़ संधू का जन्म हुआ था।
– उससे पहले वर्ष 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने यह खिताब जीता था।

हरनाज संधू
– जन्‍म तीन मार्च 2000 को हुआ।
– हरनाज़ संधू पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं।
– उनका पैतृक गांव कोहाली गुरदासपुर ज़िले में है।
– उनकी मां रविंदर कौर डॉक्टर हैं। पिता पिता प्रीतम सिंह संधु प्रॉपर्टी डीलर हैं।
– हरनाज के भाई हरनूर म्यूजिक कंपोजर हैं।
– हरनाज़ संधू सौंदर्य प्रतियोगिताओं में 17 साल की उम्र से भाग ले रही हैं।
– इससे पहले 2021 में वो ‘मिस दीवा 2021’ का ख़िताब जीत चुकी हैं।
– हरनाज़ अब भी कॉलेज में पढ़ती हैं. वो चंडीगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज (सेक्टर 42) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रही हैं।
– 17 साल की उम्र तक हरनाज काफी इंट्रोवर्ट हुआ करती थीं। स्कूल में उनके दुबलेपन का मजाक भी बनाया जाता था। इस वजह से कुछ समय के लिए वे डिप्रेशन में रहीं।

जीत के बाद बोलीं- चक दे फट्टे इंडिया
– मिस यूनिवर्स 2021 का क्राउन जीतने के बाद एक वीडियो में हरनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। हंसते हुए हरनाज ‘चक दे फट्टे इंडिया… चक दे फट्टे’ कहती दिखी।

वो सवाल और जवाब जिन्‍होंने मिस यूनिवर्स का ताज दिलाया-
– टॉप थ्री यानी अंतिम राउंड के दौरान सभी प्रतिभागियों से पूछा गया था कि, “आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें?”
– इस सवाल पर हरनाज़ संधू ने कहा, “आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका ख़ुद पर भरोसा करना है। यह जानना कि आप अनोखे हो यह आपको ख़ूबसूरत बनाता है। अपने आप की दूसरों से तुलना करना बंद करिए और पूरी दुनिया में जो हो रहा है उस पर बात करना बेहद ज़रूरी है। बाहर निकलिए, ख़ुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के लीडर हैं। आप ख़ुद की आवाज़ हैं। मैं ख़ुद में विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं।”
– इस सवाल के जवाब ने हरनाज़ को टॉप थ्री में शीर्ष पर बना दिया और वो विजयी घोषित की गईं.

– इससे पहले टॉप-5 के राउंड में उनसे जलवायु परिवर्तन से जुड़ा सवाल पूछा गया था.
– उनसे पूछा गया था कि, “अधिकतर लोग सोचते हैं कि जलवायु परिवर्तन एक छलावा है, आप उन्हें समझाने के लिए क्या करेंगी?”
– हरनाज़ संधू ने इस पर जवाब दिया, “मेरा दिल टूट जाता है जब मैं प्रकृति को देखती हूं कि वो कितनी दिक़्क़तों से गुज़र रही है और यह सब हमारे ग़ैर-ज़िम्मेदाराना व्यवहार के कारण है। मैं पूरी तरह मानती हूं कि यह समय कम बात करने का और अधिक काम करने का है क्योंकि हमारा हर एक काम प्रकृति को या तो बचा सकता है या नष्ट कर सकता है। रोकथाम और सुरक्षा करना, पछताने और मरम्मत करने से बेहतर है। और दोस्तों मैं आज इसी के लिए आपको राज़ी करने की कोशिश कर रही हूं।”

– इस 70वें ‘मिस यूनिवर्स’ में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला को कॉन्‍टेस्‍ट को जज करने का मौका मिला था। वह इंडिया की ओर से एक ज्‍यूरी मेंबर थीं।

मिस यूनिवर्स
1994 – सुष्मिता सेन – भारत की पहली मिस यूनिवर्स
2000 – लारा दत्ता – भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
2021 – हरनाज़ संधू – भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स

मिस वर्ल्‍ड
1966 – रीता फ़ारिया – भारत की पहली मिस वर्ल्ड
1994 – ऐश्वर्या राय – भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड
1997 – डायना हेडेन – भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड
1999 – युक्ता मुखी – भारत की चौथी मिस वर्ल्ड
2000 – प्रियंका चोपड़ा – भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड
2017 – मानुषी छिल्लर – भारत की छठी मिस वर्ल्ड

मिस यूनिवर्स खिताब के बारे में
– इस प्रतियोगिता को अमेरिका की मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन आयोजित करवाती है। हेडक्‍वार्टर न्‍युर्याक में है।
– इसकी शुरुआत 28 जून 1952 को हुई थी।
– पहली विजेता 1952 में फिनलैंड की अर्मी कूसेला थी।

——————
3. यूनिसेफ की नई प्रमुख कौन नियुक्‍त हुईं?

a. कैथरीन रसेल
b. हेनरीटा एच. फोर
c. शार्लोट पेट्री गोर्नित्ज़का
d. हन्नान सुलेमान

Answer: a. कैथरीन रसेल

– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने 10 दिसंबर को उनके नाम की घोषणा की।
– कैथरीन रसेल, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की सहायक रह चुकी हैं।
– वह व्‍हाइट हाउस ऑफिस में कार्मिक कार्यालय की प्रमुख रह चुकी हैं।
– वह हेनरीटा फोर का स्थान लेंगी, जिन्होंने जुलाई में पारिवारिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण इस्तीफा दे दिया था।
– कैथरीन रसेल, ओबामा के पूर्व राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डोनिलॉन की पत्‍नी हैं।
– अमेरिका, यूनिसेफ का सबसे बड़ा फंडर (वित्‍त पोषक) है और पारंपरिक रूप से अमेरिकी इस संगठन का प्रमुख होता है।

– यूनिसेफ का मुख्‍यालय न्‍यूयार्क में है।
– यह 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में बच्चों के जीवन को बचाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और बचपन से किशोरावस्था तक उनकी क्षमता को पूरा करने में मदद करने के लक्ष्य के साथ काम करता है।

——————-
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस जगह स्थित काशी विश्‍वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया?

a. गोरखपुर
b. वाराणसी
c. लखनऊ
d. कानपुर

Answer: b. वाराणसी

– नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को किया।

800 करोड़ रुपए की लागत से विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार
– पहले, काशी विश्‍वनाथ मंदिर क्षेत्र केवल 3 हजार वर्गफीट में था, वह अब करीब 5 लाख 27 हजार वर्गफीट का हो गया है।
– विश्वनाथ धाम को 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनाया गया है।
– इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
– प्राचीन मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए 5 लाख 27 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्र को विकसित किया गया है।
– इसके लिए लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर के आसपास की 300 से ज्यादा बिल्डिंग को खरीदा गया।

काशी विश्‍वनाथ मंदिर
– यह 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से एक है।
– अन्‍य 11 ज्‍योतिर्लिंग – सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्‍वर, ओमकारेश्‍वर, केदारनाथ, भमाशंकर, त्रयम्‍बकेश्‍वर, वैद्यनाथ, नागवेश्‍वर, रामेश्‍वर और घृष्‍णेश्‍वर।
– कोशी विश्‍वनाथ मंदिर को ईसवी पूर्व 11वीं शताब्‍दी में राजा हरिशचंद्र ने मंदिर का जीर्णेद्धार करवाया था। बाद में सम्राट विक्रामादित्‍य ने भी जीर्णोद्धार करवाया था।
– इतिहास के मुताबिक मोहम्‍मद गौरी ने 1194 में इस मंदिर को लूटने के बाद तोड़ दिया था। बाद में इसे फिर से बनवाया गया।
– 1777-1780 में महारानी अहिल्‍याबाई ने भी इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया।
– पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने 1835 में मंदिर के दोनों शिखरों पर सोना चढ़वाया था।

——————
5. ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी इंडेक्स 2021 में भारत की रैंकिंग बताएं?

a. 6
b. 18
c. 22
d. 66

Answer: d. 66

– इस इंडेक्‍स को गैर लाभकारी संस्‍था न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव और जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी ने संयुक्‍त रूप से जारी किया है।
– यह इंडेक्‍स 196 देशों में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा और संबंधित क्षमताओं का आकलन करता है।
– भारत 42.8 के स्‍कोर के साथ 66वें स्‍थान पर है।

टॉप 5 देश
1. यूएसए
2. ऑस्‍ट्रेलिया
3. फिनलैंड
4. कनाडा
5. थाईलैंड

– सबसे खराब स्थित सोमालिया की। उसकी रैंकिंग 195 है।

—————–
6. किस राज्‍य में स्थित ‘हैदरपुर’ आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को वैश्विक रामसर स्‍थल सूची में शामिल किया गया?

a. राजस्‍थान
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. हरियाणा

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– दिसंबर 2021 में हैदरपुर वेटलैंड्स देश का 47वां और यूपी का 9वां रामसर स्‍थल बन गया है।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2,463 वां रामसर साइट है।
– इसकी पुष्टि केंद्रिय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने की।
– इसे 1971 के रामसर कन्‍वेंशन ऑन वेटलैंड्स के तहत मान्‍यता दी गइ है।
– हैदरपुर वेटलैंड्स गंगा नदी और सोलानी नदी के बीच 6908 हेक्‍टेयर में फैला हुआ है।
– उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर-बिजनौर सीमा पर स्थित है।

कितनी प्रजातियां है ‘हैदरपुर’ आर्द्रभूमि में-
– दरअसल, 1984 में बीच गंगा बैराज के निर्माण के वक्त इसे बनाया गया था।
– यह कई जानवरों और पौधों की प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करती है।
– जिसमें पौधों की 30 से अधिक प्रजातियां, पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां, 102 जलपक्षी, 40 से अधिक मछली और दस से अधिक स्तनपायी प्रजातियां शामिल हैं।

यह संकटग्रस्त प्रजातियों को सपोर्ट करता है
– लुप्तप्राय घड़ियाल (गेवियलिस गैंगेटिकस)
– लुप्तप्राय हॉग डियर (एक्सिस पोर्सिनस),
– ब्लैक-बेलिड टर्न (स्टर्ना एक्यूटिकुडा),
– स्टेपी ईगल (अक्विला निपलेंसिस),
– इंडियन स्किमर (रिनचोप्स एल्बिकोलिस)
– गोल्ड महासीर (टोर पुतिटोरा) आदि।
– यह साइट 25,000 से अधिक जलपक्षियों को सपोर्ट करती है।

क्या हैं वेटलैंड्स?
– वेटलैंड्स नमी या दलदल वाली जगह को कहते हैं, एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की विविधता होती है।

रामसर स्‍थल क्‍यों कहते हैं?
– रामसर, ईरान का एक शहर है।
– यहां पर 2 फरवरी, 1971 को रामसर आर्द्रभूमि समझौता (Ramsar Convention on Wetlands) पर दुनिया के देशों ने सिग्‍नेचर किए थे।
– इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है. कुछ लोग इस संधि को आर्द्रभूमि संधि (Wetland Convention) भी कहते हैं।
– यह 1975 में लागू हुई।
– इस संधि का औपचारिक नाम है – अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व, विशेषकर जल पक्षी आवास के रूप में आर्द्रभूमियों के विषय में संधि।
– यह एक अंतर-सरकारी संधि है जो आर्द्रभूमि के संरक्षण और समुचित उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शन करती है।
– भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किए।
– भारत में आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण के मामलों के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु-परिवर्तन मंत्रालय नोडल मंत्रालय घोषित है।

दिसंबर 2021 तक भारत में कुल रामसर स्‍थल-
1. अस्थमुड़ी वेटलैंड, केरल
2. ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, पंजाब
3. भितरकनिका मैंग्रोव, उड़ीसा
4. भोज वेटलैंड्स, मप्र
5. चंदेरटल वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
6. चिल्का झील, उड़ीसा
7. दीपोर बील, असम
8. पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स, पश्चिम बंगाल
9. हरिके झील, पंजाब
10. होकेरा वेटलैंड, जम्मू और कश्मीर
11. कांजली झील, पंजाब
12. केवलादेव घाना एनपी, राजस्थान
13. केशोपुर-मियां सामुदायिक रिजर्व, पंजाब
14. कोल्लेरू झील, आंध्र प्रदेश
15. लोकतक झील, मणिपुर
16. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य, गुजरात
17. नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र
18. नांगल वन्यजीव अभयारण्य, पंजाब
19. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
20. पार्वती आगरा पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
21. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
22. पोंग डैम झील, हिमाचल प्रदेश
23. रेणुका वेटलैंड, हिमाचल प्रदेश
24. रोपड़ झील, पंजाब
25. रुद्रसागर झील, त्रिपुरा
26. समन पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
27. समसपुर पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
28. सांभर झील, राजस्थान
29. सांडी पक्षी अभयारण्य, उत्तर प्रदेश
30. सरसई नवर, उत्तर प्रदेश
31. सस्तमकोट्टा झील, केरल
32. सुंदरबन वेटलैंड, पश्चिम बंगाल
33. सुरिंसार-मानसर झीलें, जम्मू और कश्मीर
34. त्सोमोरिरी झील, जम्मू और कश्मीर
35. ऊपरी गंगा नदी, यूपी
36. वेम्बनाड कोल वेटलैंड, केरल
37. वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
38. आसन कंजर्वेशि‍न रिजर्व, उत्तराखंड
39. काबरताल (कांवर झील), बिहार
40. कीठम झील (सूरसरोवर) , यूपी
41. लोनार झील, महाराष्ट्र
42. ‘स्तार्तासापुक त्‍सो’ और ‘त्‍सो कर’ झील, लद्दाख
43. सुल्‍तानपुर राष्‍ट्रीय उद्यान, हरियाणा
44. भिड़ावास वन्‍यजीव अभ्‍यारण, हरियाणा
45. थोल झील वन्‍यजीव अभ्‍यारण, गुजरात
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र, गुजरात
47. हैदरपुर वेटलैंड, उत्तर प्रदेश

टॉप प्रश्‍न,
भारत का सबसे बड़ा रामसर स्‍थल- सुंदरबन वेटलैंड (4230 वर्ग किमी)
भारत का सबसे छोटा रामसर स्‍थल- रेणुका वेटलैंड (0.2 वर्ग किमी)
भारत में सबसे ज्‍यादा रामसर स्‍थल- उत्तर प्रदेश (9 रामसर साइट)
भारत का सबसे पहला रामसर साइट- चिलका झील ओडि़शा और केवलादेव राष्‍ट्रीय उद्यान राजस्‍थान
दुनिया का सबसे पहला रामसर साइट- (कोबोर प्रायद्वीप ऑस्‍ट्रेलिया)
दुनिया में कितने रामसर साइट्स- 2463

——————
7. एशियन यूथ पैरा गेम्‍स (AYPG) 2021 में भारत ने कितने मेडल जीते?

a. 35
b. 39
c. 41
d. 45

Answer: c. 41

– यह आयोजन बहरीन में हुआ।
– एशियन यूथ पैरा गेम्‍स 2021 की पदक तालिका में सबसे टॉप पर ईरान रहा।
– पदक तालिका में सबसे लास्‍ट में यमीन देश रहा।
– पाकिस्‍तान एक भी गोल्‍ड हासिल नहीं कर सका।

India की पदक तालिका
गोल्‍ड- 12
सिल्‍वर- 16
ब्रॉन्‍ज- 13
टोटल- 41

गोल्‍ड मेडेल विजेता
– विक्रम सिंह – जेवलिन थ्रो
– इशान खंडेलवाल – 1500 मीटर दौड़
– करणदीप कुमार – लांग जंप
– मीत हरेशकुमार टढानी (दो गोल्‍ड) – 100 मीटर और 200 मीटर दौड़
– विकास भाटिवाल – डिस्‍कस थ्रो
– प्रवीण कुमार – हाई जंप
– कैलाश लाकरा – क्‍लब थ्रो
– नित्‍य श्री – बैडमिंटन
– संजना कुमारी – बैडमिंटन
– पलक कोहली और संजना कुमार – बैडमिंटन
– निहाल गुप्‍ता और अभिजीत सखूजा – बैडमिंटन

एशियन यूथ पैरा गेम्‍स (AYPG)2021
– एशियन यूथ पैरा गेम्‍स (AYPG)2021 का आयोजन बहरीन के रिफा शहर में किया, यह एशिया का सबसे बड़ा आयोजन है।
– इस आयोजन को बहरीन की नेशनल पैरालंपिक कमेटी ने वहां की गवर्नमेंट के सहयोग से आयोजित किया।
– एशियन यूथ पैरा गेम्‍स का आयोजन 2 से 6 दिसंबर 2021 तक किया।
– इसमें 30 कंट्रियों के 700 से ज्‍यदा एथलीटों ने भाग लिया।

अगला गेम्‍स कहां
– एशियन यूथ पैरा गेम्‍स 2025 के 5वें संस्‍करण की मेजबानी ताशकंद, उज्‍बेकिस्‍तान करेगा।

———————
8. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस राज्‍य में ‘सरयू नहर नेशनल प्रोजेक्‍ट’ का उद्घाटन किया?

a. मध्‍य प्रदेश
b. बिहार
c. उत्‍तराखंड
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में इसका उद्घाटन किया।

प्रोजेक्‍ट के बारे में
– प्रोजेक्‍ट की लागत : 9802.68 करोड़ रुपए।
– परियोजना के तहत 6590 किलोमीटर लंबी 900 नहरों का निर्माण
– इस नेटवर्क में सरयू मुख्‍य नहर, राप्ति मुख्‍य नहर और गोला पंप नहर, डुमरियागंज पंप नहर, आयोध्‍या पंप नहर और उतरौला पंप नहर शामिल हैं।
– परियोजना पांच नदियों को जोड़ती हैं – घाघरा, सरयू, राप्‍ती, बाणगंगा और रोहिणी।
– यूपी के 9 जिलों को लाभ – बहराइच, श्रावस्‍ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्‍ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज।

इसका फायदा
– इस नहर प्रणाली से उत्‍तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बार-बार आने वाली बाढ़ से राहत मिल सकेगी।
– यह परियोजना 14 लाख हेक्‍टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई में सहायक होगी और करीब 29 लाख किसानों को लाभ पहुंचाएगी।
– इससे किसानों को एक स्‍थान पर दो फसलें उगाने में मदद मिलेगी।

प्रोजेक्‍ट कब शुरू हुआ?
– इस प्रोजेक्‍ट को पूरा होने में 4 दशक से ज्‍यादा का समय लग गया।
– सन् 1972 में इस योजना का ड्राफ्ट बना था।
– सन् 1978 में इंदिरा गांधी के समय इस प्रोजेक्‍ट कार्य को बहराइच जिले से शुरू किया था।

उत्‍तर प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – योगी आदित्‍यनाथ
राज्‍यपाल – आनंदी बेन पटेल

—————–
9. राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप (Commonwealth Weightlifting Championships) 2021 में भारतीय संकेत महादेव सरगर ने कौन सा पदक जीता?

a. स्‍वर्ण पदक
b. रजत पदक
c. कांस्‍य पदक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. स्‍वर्ण पदक

– उन्‍होंने पुरुषों की 55 किलोग्राम स्नैच श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। – उन्होंने 55 किग्रा स्नैच वर्ग में 113 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
– सरगर ने बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

– राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 का आयोजन ताशकंद (Tashkent) में 7 से 17 दिसंबर 2021 को हुआ।

—————–
10. अंतर्राष्‍ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) कब मनाया जाता है?

a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 11 दिसंबर

Answer: d. 11 दिसंबर

– इस दिवस के मौके पर पर्वतों के महत्‍व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।
– इस दिन का उद्देश्य पहाड़ों में सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।
– यूनाइटेट नेशंस ने साल 2002 में इस दिवस को घोषित किया था।
– पहाड़ों में सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए यूएन ने वर्ष 2003 में इस दिवस की स्‍थापना की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2021 की थीम: “सस्टेनेबल माउंटेन टूरिज्म” है।

—————–
11. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 10 दिसंबर
c. 11 दिसंबर
d. 14 दिसंबर

Answer: d. 14 दिसंबर

– यह दिवस 1991 से मनाया जा रहा है जब बिजली मंत्रालय का नेतृत्व किया जाता है।
– केंद्रीय बिजली मंत्री – आरके सिंह

—————–
12. मध्‍य प्रदेश के बाद अब किस राज्‍य सरकार ने सामान्‍य वर्ग आयोग की स्‍थापना की घोषणा की?

a. हिमाचल प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. उत्‍तर प्रदेश
d. बिहार

Answer: a. हिमाचल प्रदेश

– हिमाचल प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर उच्च जातियों के लिए एक आयोग की स्थापना की घोषणा की।
– बताया गया है कि अगले तीन महीने में विधानसभा के माध्‍यम इसका गठन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश
– सीएम – जयराम ठाकुर
– राज्‍यपाल – राजेंद्र अर्लेकर

—————–
13. भारत कितने वर्ष के लिए फिर से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद में चुना गया?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: b. दो

– परिषद आईएमओ का कार्यकारी अंग है और संगठन के काम की निगरानी के लिए जिम्मेदार है।

International Maritime Organisation – IMO
मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
संस्थापक: संयुक्त राष्ट्र
स्थापना: 17 मार्च 1948

——————-
14. किस भारतीय गणितज्ञ को रामानुजन पुरस्कार 2021 मिला?

a. नीना गुप्ता
b. भारती गुप्ता
c. अशोक कुमार
d. विप्‍लब दास

Answer: a. नीना गुप्ता

– उन्‍हें बीजगणितीय ज्यामिति (affine algebraic geometry) और कम्यूटेटिव बीजगणित (commutative algebra) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विकासशील देशों के युवा गणितज्ञ के रूप यह अवार्ड मिला।
– यह अवॉर्ड भारत सरकार के डिपर्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी और इंटरनेशनल मैथेमैटिकल यूनियन की तरफ से संयुक्‍त रूप से दिया जाता है।

– नीना गुप्‍ता भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), कोलकाता में गणितज्ञ प्रोफेसर हैं।

 


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]