Daily Current Affairs, Current Affairs 25 August 2019, Current Affairs 14 August, Current Affair 29 August 2019 Question, 30 August 2019 Current Affairs, Current Affairs 20 August 2019, Current Affairs 29 August 2019, 14 August 2019 Current Affairs, 20 August 2019 Current Affairs, 26 August 2019 Current Affairs,

यह 14 से 29 August का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 14 से 29 August 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने कितने नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्‍थापना की मंजूरी दी है?

a. 70
b. 73
c. 84
d. 75

Answer: d. 75

– प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मत्रिमंडल समिति ने 28 अगस्‍त 2019 को यह मंजूरी दी।
– 24,000 करोड़ रुपये से अगले 3 सालों में खोले जाएंगे।
– 2021-22 तक मौजूदा जिला अस्पतालों या रेफर किए जाने वाले अस्पतालों के के साथ जोड़ा जाएगा।
– इससे एमबीबीएस की 15,700 नयी सीट सृजित होंगी ।
– पिछले 5 साल में मेडिकल पीजी और एमबीबीएस की 45 हजार सीटें बढ़ाई गई हैं।
– पिछले 5 साल में 82 मेडिकल कॉलेज मंजूर किए गए और अब अगले 3 साल में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

——————-
2. वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप (WBC) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?

a. मानसी जोशी
b. साइना नेहवाल
c. ज्‍वाला गुट्टा
d. पी. वी. सिन्धु

Answer: d. पी. वी. सिन्धु

– 25 अगस्‍त को पीवी सिंधु ने ये चैंपियनशिप जीती,
– उन्‍होंने विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को पराजित करके इतिहास रचा।

पी. वी सिन्धु
– उनका जन्म 5 जुलाई, 1995 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था।
– उन्होंने 2016 के रिओ ओलिंपिक में देश के लिए रजत पदक जीता था।
– 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग में उन्होंने रजत पदक जीता।
– इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में उन्होंने रजत पदक जीता था।
– 2016 में सिन्धु को पद्म श्री सम्‍मान मिला।

——————————
3. RBI ने केंद्र सरकार को सरप्लस फंड और डिविडेंड के रूप में कितने रुपये दिए जाने की घोषणा की है?

a. 1.13 लाख करोड़ रुपये
b. 1.24 लाख करोड़ रुपये
c. 1.76 लाख करोड़ रुपये
d. 1.89 लाख करोड़ रुपये

Answer: c. 1.76 लाख करोड़ रुपये

– आरबीआई इस रकम का बड़ा हिस्सा यानी 1.23 लाख करोड़ रुपये सरप्लस फंड से और बाकि 52,637 करोड़ रुपये सरप्लस रिजर्व से ट्रांसफर करेगा.

———————
4. RBI ने किस समिति की सिफारिश के आधार पर केंद्र सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की है?

a. बिमल जालान समिति
b. आरके धवन समिति
c. राकेश तिवारी समिति
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बिमल जालान समिति

– रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान की अध्यक्षता में छह सदस्यों वाली समिति का गठन पिछले साल 26 दिसंबर को किया गया था।
– समिति का गठन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के लिए इकनॉमिक कैपिटल फ्रेमवर्क (ECF) की समीक्षा के लिए किया था।
– दरअसल, वित्त मंत्रालय चाहता था कि दुनियाभर में अपनाए गए सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीके RBI भी अपनाए और अपने रिजर्व से सरकार को थोड़ा ज्यादा निकालकर दे।
– र्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र सुस्ती के हालात से जूझ रहे हैं, इसलिए सरकार सार्वजनिक निवेश बढ़ाने और वित्तपोषण के अंतर को पाटने के लिए आरबीआई के लाभांश और अधिशेष प्राप्त करने की राह देख रही थी।

———————
5. पीएम नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है, इसका नाम बताए?

a. जायदे आजम
b. आर्डर ऑफ़ ज़ायेद
c. ऑर्डर ऑफ अमीरात
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. आर्डर ऑफ़ ज़ायेद

– “आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” सम्मान का नाम संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख ज़ायेद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है।

भारत-संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध
– संयुक्त अरब भारत का पांचवा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। भारत कुल तेल आयात का 8% हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात से आयात करता है।

——————————
6. बहरीन ने प्रधानमंत्री मोदी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया?

a. King Hamad Order of the Peace
b. King Hamad Order of the Renaissance
c. Peace award
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. King Hamad Order of the Renaissance
(किंग अहमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां)

– उन्हें यह सम्मान बहरीन की राजधानी मनामा में बहरीन के शासक हमाद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा द्वारा प्रदान किया गया।

– 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किये गये वैश्विक पुरस्कार
1. आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड : अफ़ग़ानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
2. आर्डर ऑफ़ किंग अब्दुलअज़ीज़ साश : सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
3. ग्रैंड कालर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ पलेस्टाइन : फिलस्तीन द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान
4. सीओल शांति पुरस्कार : दक्षिण कोरिया की सीओल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया
5. चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड : यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है, यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा प्रदान किया जाता है।
6. आर्डर ऑफ़ ज़ायेद : संयुक्त अरब अमीरात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान

———————-
7. 26 अगस्‍त 2019 को भारत की पहली महिला DGP कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन हुआ, वह किस राज्य की पूर्व डीजीपी थीं?

a. पंजाब
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. उत्‍तराखंड

Answer: d. उत्‍तराखंड

– कंचन चौधरी भट्टाचार्य भारत की पहली महिला DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस) थीं,
– उन्हें 2004 में उत्तराखंड का DGP नियुक्त किया गया था,
– गौरतलब है कि वह भारत की दूसरी महिला आईपीएस अफसर (प्रथम महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी थीं) थीं। वे 2007 में सेवानिवृत्त हुई थीं,

——————————
8. देश का नया कैबिनेट सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

a. राजीव कुमार
b. राजीव गौबा
c. राकेश सिन्‍हा
d. एनआर पिल्‍लई

Answer: b. राजीव गौबा

– उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। उनका कार्यकाल 30 अगस्त, 2019 से शुरू होगा।
– वे प्रदीप कुमार सिन्हा का स्थान लेंगे।
– राजीव गौबा 1982 बैच के – झारखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– वर्तमान में वे गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत्त हैं।

– कैबिनेट सचिवालय
– कैबिनेट सचिवालय प्रधानमंत्री के अधीन कार्य करता है।

– कैबिनेट सचिव भारत सरकार में सबसे ऊपर का कार्यकारी अधिकारी तथा सबसे वरिष्ठ सिविल सर्वेंट (आईएएस कैडर) होता है।
– एन. आर. पिल्लई स्वतंत्र भारत के प्रथम कैबिनेट सचिव थे,

——————————
9. भारत के नए रक्षा सचिव कौन हैं?

a. राकेश कुमार
b. अजय विक्रम
c. राजीव गौबा
d. अजय कुमार

Answer: d. अजय कुमार

– वह इससे पहले रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत्त थे।
– अजय कुमार संजय मित्रा की जगह लेंगे।
– गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, विदेश मामले सचिव तथा रक्षा सचिव कार्यकाल दो वर्ष का होता है।

– अजय कुमार 1985 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

——————————
10. किस देश ने राकेट में ‘फेडोर’ नामक रोबोट को अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए भेजा है?

a. यूएसए
b. रूस
c. जापान
d. भारत

Answer: b. रूस

– यह रूस द्वारा अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला रोबोट है।
– ‘फेडोर’ की ऊंचाई एक मीटर 80 सेंटीमीटर है (5 फीट 11 इंच) ।
– इसका भार 160 किलोम्ग्राम है। इस रोबोट का उपयोग नई आपातकालीन बचाव प्रणाली का परीक्षण करना है।

——————————
11. मोहम्मद ज़हूर खय्याम हाश्मी का निधन 19 अगस्‍त 2019 को हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

a. साहित्‍य
b. खेल
c. संगीत
d. राजनीति

Answer: c. संगीत

– वह 92 वर्ष के थे।

– उन्होंने तीन फिल्मफेयर अवार्ड, 2007 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड तथा 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार जीता।
– 1981 में उन्होंने उमराव जान फिल्म के लिए संगीत दिया, यह फिल्म उनकी सबसे सफल फिल्मों में से रही, इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार तथा फिल्मफेयर अवार्ड भी प्रदान किया गया।

——————————
12. डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का निधन 19 अगस्‍त 2019 को हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. दिल्‍ली

Answer: b. बिहार

– वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
– 30 सितम्बर, 2013 को रांची में सीबीआई कोर्ट ने में चारा घोटाले में उन्हें दोषी करार दिया था,
– उन्हें चार वर्ष कैद तथा 2 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।

——————————
13. महाराष्ट्र के किस शहर में ब्रिटिश कालीन भूमिगत बंकर को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित किया गया?

a. मुंबई
b. पुणे
c. चंडीगढ़
d. कोल्‍हापुर

Answer: a. मुंबई

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुबई में राज भवन (महाराष्ट्र के राज्यपाल का आवास) में भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन किया है।
– यह संग्रहालय 15,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है।
– इस संग्रहालय में वर्चुअल रियलिटी बूथ हैं, जिसके द्वारा लोग 19वीं सदी के बारे में देख सकते हैं।

——————————
14. किस राज्य सरकार ने “महात्मा गाँधी सरबत सेहत बीमा योजना” लांच की?

a. पंजाब
b. ओडीसा
c. मध्‍य प्रदेश
d. छत्‍तीसगढ़

Answer: a. पंजाब

– पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के साथ अपनी योजना को जोड़ दिया है।
– इस योजना को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75वीं जन्म वर्षगाँठ पर लांच किया है।
– महात्मा गाँधी सरबत सेहत बीमा योजना
– पंजाब सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत अथवा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) तथा महात्मा गाँधी सरबत बीमा योजना को इकठ्ठा कर दिया है।
– इससे पंजाब के 46 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा, यह पंजाब की जनसँख्या का 76% हिस्सा है। गौरतलब है
– कि आयुष्मान भारत के तहत पंजाब के 14.86 लाख परिवारों को कवर किया गया है। अब महात्मा गाँधी सरबत बीमा योजना के द्वारा राज्य के 31 लाख अन्य परिवारों को भी कवर किया गया है।

– प्रमुख विशेषताएं
– बीमा कवरेज : इस योजना के द्वारा लाभार्थियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जायेगा।

——————————
15. भारत में सद्भावना दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 अगस्त
b. 22 अगस्त
c. 23 अगस्त
d. 20 अगस्त

Answer: d. 20 अगस्त

– 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी का जन्म हुआ था,
– उनकी स्मृति में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– राजीव गाँधी भारत के 6वें प्रधानमंत्री थे, वे 1984 से 1989 के बीच देश के प्रधानमंत्री रहे।

——————————
16. 2019 वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 13 अक्टूबर तक किस शहर में किया जायेगा?

a. दिल्‍ली
b. मुंबई
c. अहमदाबाद
d. गांधीनगर

Answer: b. मुंबई

– इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 तथा अंडर-18 श्रेणियों में मुकाबले खेले जायेंगे।
– इसमें में रूस, अमेरिका, फ्रांस, इटली तहत अज़रबैजान समेत 62 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

——————————
17. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 अगस्त
b. 22 अगस्‍त
c. 23 अगस्‍त
d. 30 अगस्‍त

Answer: a. 21 अगस्त

——————————
18. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के टाइटल स्पांसरशिप अधिकार अगले पांच वर्षों के लिए किस कंपनी के लिए दिए गये हैं?

a. फेसबुक
b. ट्वीटर
c. पेटीएम
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. पेटीएम

– भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैच जो भारत में खेले जायेंगे,
– उनके स्पांसरशिप अधिकार पेटीएम को प्रदान किये हैं।
– इसके लिए पेटीएम 326.80 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, यह राशि पेटीएम द्वारा 2019 से 2023 की अवधि के लिए दी जायेगी,
– इसकी शुरुआत अक्टूबर, 2019 से होगी। गौरतलब है

– पेटीएम एक ई-कॉमर्स पेमेंट सिस्टम तथा डिजिटल वॉलेट कंपनी है,
– स्थापना – 2010 में विजय शेखर शर्मा द्वारा
– सीईओ – विजय शेखर शर्मा
– मुख्‍यालय – नोएडा

– मुख्‍य स्‍पांसर बायजू है।

——————————
19. अमेज़न वर्षावन किस महाद्वीप में स्थित हैं, जहां बड़े पैमाने पर आग लगी है?

a. दक्षिण अमेरिका
b. उत्‍तर अमेरिका
c. यूरोप
d. एशिया

Answer: a. दक्षिण अमेरिका

– ब्राज़ील के राष्ट्रीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान केंद्र के अनुसार जनवरी, 2019 से ब्राज़ील के अमेज़न वर्षावनों में आग लगने की 74,155 घटनाएँ सामने आई हैं।
– सैटलाइट डाटा के अनुसार 2018 की तुलना में इस वर्ष आग लगने की घटनाओं में 84% की वृद्धि हुई है।
– अमेज़न विश्व में सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वन है,
– यह नौ देशों (ब्राज़ील, बोलीविया, कोलंबिया, इक्वेडोर, फ्रेंच गिनी, गुयाना, पेरू, सूरीनाम तथा वेनेज़ुएला) में 5 मिलियन वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैला हुआ है।
– यह एक विशालकाय कार्बन सिंक के रूप में कार्य करता है,-
– यह ग्लोबल वार्मिंग की दर को धीमा करने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
– यह कुल ताज़ी हवा का 20% उत्पादित करता है,
– पृथ्वी का 20% ताज़ा जल भी यहीं पर मौजूद है।
– पिछले 50 वर्षों में ही इस वन का 20% हिस्सा नष्ट किया जा चुका है।

——————————
20. 45वें G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 24 से 26 अगस्‍त 2019 को किस शहर में किया गया?

a. बिरिट्ज़
b. पेरिस
c. नाइस
d. लियोन

Answer: a. बिरिट्ज़ (फ्रांस)

सदस्‍य देश –
France, United States, Italy, Canada, Germany, Japan, United Kingdom

– फ्रांस ने इस बार भारत को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।

——————
21. 45वें G-7 शिखर सम्मेलन की थीम क्या थी?

a. असमानता का मुकाबला करना
b. असमानता का विरोध
c. असमानता के साथ विकास
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. असमानता का मुकाबला करना

——————————
22. बाबूलाल गौर का निधन 21 अगस्‍त 2019 को हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?

a. पंजाब
b. ओडीसा
c. मध्‍य प्रदेश
d. छत्‍तीसगढ़

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– वे अगस्त, 2004 से नवम्बर, 2005 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने 10 बार गोविन्दपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।

——————————
23. सतेन्द्र सिंह लोहिया अमेरिका के कैटलीना चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बने, वे किस राज्य से हैं?

a. पंजाब
b. ओडीसा
c. मध्‍य प्रदेश
d. छत्‍तीसगढ़

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– वे इंग्लिश चैनल को भी पार कर चुके हैं।
– सतेन्द्र सिंह लोहिया ग्वालियर से हैं। उन्होंने पांच सदस्यों की टीम के साथ 11 घंटे 34 मिनट में कैटलीना चैनल को पार किया,

——————————
24. राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव “आदि महोत्सव” का आयोजन अगस्‍त माह में किस क्षेत्र में किया गया?

a. लेह-लद्दाख
b. श्रीनगर
c. जम्‍मू
d. चेन्‍नई

Answer: a. लेह-लद्दाख

– इसका आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TRIFED) द्वारा किया गया।
– नौ दिवसीय महोत्‍सव की थीम “A celebration of the spirit of Tribal Craft, Culture and Commerce” था।

——————
25. किस राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी आवासीय स्कूल की योजना बनाई है?

a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. हरियाणा
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. उत्तर प्रदेश

– यह स्कूल उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में खोले जायेंगे।
– मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसकी शुरुआत की।

——————-
26. किस राज्य ने “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच किया है, जिसमें 2.8 लाख से अधिक स्वयंसेवक जुड़े हैं?

a. बिहार
b. तमिलनाडु
c. आंध्र प्रदेश
d. तेलंगाना

Answer: c. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम “विलेज वालंटियर सिस्टम” लांच करने का ऐलान किया है।
– इसका उद्देश्य लोगों के घर तक सरकारी सेवा उपलब्ध करवाना है।

विलेज वालंटियर सिस्टम
– इस योजना को औपचारिक रूप से 2 अक्टूबर, 2019 को लांच किया जायेगा।
– प्रत्येक गाँव में “गाँव सचिवालय” की स्थापना की जायेगी, इसके द्वारा 72 घंटे के भीतर व्यक्ति को सेवा मुहैया करवाई जायेगी।
– इस योजना में 2.8 लाख से अधिक स्वयंसेवक कार्य करेंगे।
– एक स्वयंसेवक प्रत्येक गाँव में 50 परिवारों को कवर करेगा।
– इन स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किये जायेंगे और उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये भत्ते के रूप में दिए जायंगे।

———————
27. तमिलनाडु सरकार ने किसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया?

a. के. कस्‍तूरीरंगन
b. के. सिवान
c. आर. स्‍वामीनाथन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. के. सिवान

– भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन के प्रमुख डॉ. के सिवान को तमिलनाडु सरकार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया, उन्हें यह सम्मान विज्ञान व तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किये गये कार्य के लिए दिया गया है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड
– 2015 में डॉ. अब्दुल कलाम के निधन के बाद तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने डॉ. कलाम के सम्मान में पुरस्कार की घोषणा की थी।
– यह पुरस्कार विज्ञान, मानविकी तथा छात्र कल्याण के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
– यह पुरस्कार तमिलनाडु के वासियों को प्रदान किया जाता है।

——————
28. विश्व जूनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में 18 वर्ष के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?

a. दीपक रोहगी
b. दीपक पुनिया
c. राकेब बजाज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. दीपक पुनिया

– दीपक पुनिया ने एस्तोनिया के तालिन्न में 86 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, फाइनल में उन्होंने रूस के अलिक शेबज़ुखोव को पराजित किया।
– इस प्रकार वे 18 वर्ष बाद जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गये हैं।

———————–
29. किस पूर्व भारतीय एथलीट को “एथलीट्स कमीशन ऑफ़ द एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन” का सदस्य नियुक्त किया गया है?

a. पी.टी. उषा
b. पीवी सिंधु
c. आरके रहमत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पी.टी. उषा

– “एथलीट्स कमीशन ऑफ़ द एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन” में कुल 6 सदस्य होते हैं, इस आयोग के अध्यक्ष उज्बेकिस्तान के आंद्रे अब्दुवालियेव हैं।

——————–
30. भारत का पहला निजी अन्तरिक्ष विज्ञान संग्रहालय किस शहर में खुला है?

a. पटना
b. भुवनेश्‍वर
c. हैदराबाद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. हैदराबाद

– इसरो ने इस संग्रहालय के लिए 65 स्पेसक्राफ्ट, उपग्रह तथा राकेट इत्यादि के मॉडल उपलब्ध करवाए हैं।
– इस संग्रहालय में GSLV मार्क III, GSLV मार्क II, PSLV चंद्रयान-1, मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट, आर्यभट्ट, भास्कर, रोहिणी इत्यादि के मॉडल उपलब्ध होंगे।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account