यह 11 और 13 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे से चर्चा में आया ‘मोचा बंदरगाह’ (Mokha Port) किस समुद्र के तट पर स्थित है?
‘Mokha Port’, which came into the news after being captured by Houthi rebels in Yemen, is located on the coast of which sea?
a. अरब सागर
b. भूमध्य सागर
c. लाल सागर
d. काला सागर
Answer: c. लाल सागर
– यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह शहर मोखा/मोचा पर कब्जा कर लिया है।
– यह शहर बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से करीब 75 किलोमीटर दूर है।
– मोखा/मोचा पर पहले यमनी नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स का कंट्रोल था।
– यह हूतियों के खिलाफ लड़ने वाला सऊदी समर्थित गुट है।
– दोनों के बीच पिछले 9 दिनों से लड़ाई चल रही थी।
– हूतियों ने 8 सितंबर 2026 को सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
– इस हमले में आभा, नजरां और जिजान में राज्य की तेल कंपनी अरामको से जुड़े ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया।
– इस बीच सऊदी अरब ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को संदेश भेजकर हूतियों को सऊदी अरब पर हमले रोकने के लिए कहने को कहा है।
– हूती पहले से ही यमन की राजधानी सना और लाल सागर के बड़े बंदरगाह होदेइदा पर नियंत्रण रखते हैं।
– अब मोखा/मोचा पर कब्जे के बाद पश्चिमी तट पर भी उनकी स्थिति मजबूत हो गई है।
– रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हूती इस इलाके में अपनी पकड़ और मजबूत करते हैं, तो लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखना उनके लिए आसान हो सकता है।
बाब अल-मंदेब
– बाब अल-मंदेब समुद्र का एक संकरा रास्ता है।
– यह लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है।
– इसलिए यहां बड़े इलाके पर कब्जा किए बिना भी आसपास के रणनीतिक ठिकानों से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा किया जा सकता है।
हूती को ईरान का समर्थन
– हूती विद्रोहियों को ईरान जबकि यमन सरकार को सऊदी अरब समर्थन दे रहे हैं।
– यमन में हूती हमलों के बीच पाकिस्तान ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई से इनकार किया है।
यमन में फिर क्यों तेज हुई लड़ाई
– यमन में हूतियों और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच गृहयुद्ध वर्ष 2014 में शुरू हुआ था।
– वर्ष 2022 में UN की कोशिशों से दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम हुआ।
– हालांकि कोई स्थायी शांति समझौता नहीं हो सका।
– एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ईरान के अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष में उलझे होने का असर यमन पर भी पड़ रहा है।
– ऐसे में यमन सरकार हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेना चाहती है।
– वहीं, हूती लाल सागर के किनारे और बाब अल-मंदेब के आसपास अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहते हैं।
– यही वजह है कि अब मोखा, ताइज और होदेइदा के आसपास लड़ाई तेज हो गई है।
सऊदी ने 2015 में हूती के खिलाफ जंग शुरू की
– हादी के पद छोड़ने के बाद से यमन पर किसी एक सरकार का कंट्रोल नहीं रह गया।
– इससे पड़ोस के सऊदी अरब को खतरा महसूस हुआ क्योंकि हूती का समर्थन ईरान कर रहा था।
– ऐसे में सऊदी ने 2015 में आठ अरब देशों के साथ मिलकर सैन्य गठबंधन बनाया और हूतियों के खिलाफ जंग शुरू कर दी।
– इस गठबंधन का मकसद राष्ट्रपति अब्दरब्बुह मंसूर हादी की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को फिर सत्ता में लाना था।
– करीब आठ साल तक लड़ाई के बाद सऊदी अरब को समझ आ गया कि सिर्फ सैन्य ताकत से हूतियों को हराना संभव नहीं है।
– इसके बाद उसने बातचीत का रास्ता अपनाया और सीधे हूती नेताओं से संपर्क शुरू किया।
– उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर हूतियों का नियंत्रण है।
– दक्षिणी यमन अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के नियंत्रण में है,
– आर्थिक और सैन्य मदद के लिए काफी हद तक सऊदी अरब पर निर्भर है।
हूती विद्रोही?
– हूती विद्रोही यमन का एक शक्तिशाली शिया इस्लामी (जैदी शिया) राजनीतिक और सशस्त्र संगठन है।
– इसका आधिकारिक नाम इंसार अल्लाह है।
– अंसार अल्लाह (Ansar Allah) समूह का नाम ‘हूती’ (Houthis) इसके संस्थापक हुसैन बदरेद्दीन अल-हूती के नाम पर पड़ा है।
– उनके नेतृत्व और अल-हूती परिवार के प्रभाव के कारण दुनिया इन्हें ‘हूती’ कहने लगी, जबकि इस समूह का आधिकारिक और धार्मिक नाम ‘अंसार अल्लाह’ (यानी ईश्वर के समर्थक) है।
– ये हूती वर्तमान में देश के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है।
– 2014 में यमन में राष्ट्रपति हादी के खिलाफ विद्रोह हुआ।
– 2015 में हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा किया।
– संयुक्त राष्ट्र
————-

————-
2. लुप्तप्राय मेंढक ‘रेस्प्लेंडेंट श्रब’ के लिए समृद्ध आवास के रूप में कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान उभरकर सामने आया?
Which national park has emerged as a rich habitat for the endangered ‘Resplendent Shrub’ frog?
a. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान
b. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान
c. साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान
d. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान
d. एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (केरल राज्य के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में पश्चिमी घाट के पास मुन्नार में)
– यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के केरल राज्य के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में पश्चिमी घाट के पास मुन्नार में स्थित है।
– सर्वेक्षण 3 से 6 सितंबर 2026 तक मुन्नार वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्रों में किया गया।
– सर्वेक्षण एराविकुलम, अनामुडी शोला, पम्पादुम शोला और मथिकेट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान, साथ ही कुरिंजिमाला सेंचुरी में चलाया गया।
– एराविकुलम के नौ कैंपों में Resplendent Shrub Frog की अच्छी संख्या दर्ज की गई।
– इसे घासभूमि आवास में दूसरी सबसे अधिक पाई जाने वाली प्रजाति बताया गया।
9 प्रजातियों को लुप्तप्राय श्रेणी में रखा
– रिसर्चर्स के सर्वे में 54 उभयचर (amphibian) और 52 सरीसृप प्रजातियों (reptile species) शामिल थीं।
– IUCN रेड लिस्ट के अनुसार, इस सर्वेक्षण के दौरान 19 प्रजातियों को लुप्तप्राय श्रेणी में रखा गया।
– 10 संकटग्रस्त प्रजातियां (जैसे गैलेक्सी फ्रॉग) और सात निकट संकटग्रस्त प्रजातियां (जैसे पर्पल फ्रॉग) भी दर्ज की गईं।
Resplendent Shrub Frog
– इसका वैज्ञानिक नाम Raorchestes resplendens है।
– यह पश्चिमी घाट की स्थानिक मेंढक प्रजाति है।
– इसे 2011 में IUCN की Critically Endangered (अति संकटग्रस्त) श्रेणी में रखा गया है।
– इसका मूल रूप से पता अनामुडी की चोटी, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, केरल में लगभग 2,695 मीटर की ऊंचाई पर चला था।
– इसका पसंदीदा आवास नम/दलदली पर्वतीय घासभूमि और Chrysopogon घास के गुच्छे हैं।
– यह अन्य कई मेंढकों से अलग है क्योंकि यह अंडे से सीधे छोटे मेंढक में विकसित होता है।
– यानी सामान्य टैडपोल अवस्था नहीं होती।
– सरीसृप विज्ञानी (Herpetologist) संदीप दास ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान पूर्वी राष्ट्रीय उद्यान में 1,938 से अधिक शानदार झाड़ी मेंढक देखे गए।
————–
3. 13 वर्ष बाद किस जोन की टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता?
Which zone’s team won the Duleep Trophy 2026 title after 13 years?
a. ईस्ट जोन
b. वेस्ट जोन
c. नॉर्थ जोन
d. साउथ जोन
Answer: a. ईस्ट जोन
– फाइनल मैच 10 सितंबर, 2026 को चेन्नई के एम ए चदिम्बरम स्टेडियम में हुआ।
– फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पीछे किया।
– ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे।
– जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर सिमट गई।
– ईस्ट जोन को 372 रनों की भारी बढ़त मिली थी।
– मैच के पांचवें दिन खेल समाप्त होने पर मुकाबला ड्रॉ रहा।
– नियमों के तहत पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।
– ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन थे।
दलीप ट्रॉफी के बारे में
– दलीप ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है।
– इस ट्रॉफी का नाम नवानगर के राजकुमार श्री दलीपसिंहजी जडेजा (के. एस. दलीपसिंहजी) के नाम पर रखा गया है।
– इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1961-62 में हुई थी।
– आमतौर पर भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों (जोन) का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करती हैं।
————-
4. गृह मंत्रालय ने किस केंद्र शासित प्रदेश में एक निर्वाचित निकाय हेतु अनुच्छेद 371 के तहत विशेष संवैधानिक प्रावधान ‘अध्याय K’ का प्रस्ताव रखा है?
For which Union Territory has the Ministry of Home Affairs proposed a special constitutional provision, ‘Chapter K’, under Article 371 for an elected body?
a. जम्मू-कश्मीर
b. लद्दाख
c. पुदुचेरी
d. लक्षद्वीप
Answer: b. लद्दाख
– केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लद्दाख के प्रतिनिधियों (लेह एपेक्स बॉडी – LAB और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस – KDA) के साथ बैठक में लद्दाख के लिए अनुच्छेद 371 के तहत अध्याय ‘K’ (Article 371K) जोड़ने का प्रस्ताव दिया है।
– इस प्रस्ताव के तहत UT-स्तर पर एक निर्वाचित गवर्निंग बॉडी गठित करने की बात कही गई है, जिसका चयन प्रत्यक्ष मतदान द्वारा किया जाएगा।
– इस संस्था को भूमि अधिकार, रोजगार, संस्कृति, भाषा, वन एवं पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर कानून बनाने की शक्ति देने का प्रस्ताव है।
– संवैधानिक आधार: इसके तहत शक्तियाँ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 240 के तहत UT के लिए आरक्षित विषयों से संबंधित होंगी।
लद्दाख की प्रमुख माँगें और पृष्ठभूमि
– अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद लद्दाख को बिना विधायिका वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
– विधायिका न होने और शासन का नियंत्रण मुख्य रूप से नौकरशाही के पास आ जाने के कारण स्थानीय आबादी में राजनीतिक रूप से उपेक्षित होने की भावना बढ़ी।
चार मुख्य माँगें:
– लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा (Statehood)।
– संविधान की छठी अनुसूची (Sixth Schedule) में शामिल करना (जनजातीय स्वायत्तता हेतु)।
– स्थानीय लोगों के लिए भूमि और नौकरियों में सुरक्षात्मक प्रावधान।
– संसद में लद्दाख (लेह और कारगिल) के लिए संसदीय प्रतिनिधित्व का विस्तार।
————-
5. अमेरिकी गैर-लाभकारी नीति थिंक टैंक, फेडरेशन आफ अमेरिकन साइंटिस्ट (FAS) के अनुसार भारत के परमाणु शस्त्रागार में अनुमानित कितने वॉरहेड हैं?
According to the Federation of American Scientists (FAS), a US non-profit policy think tank, approximately how many warheads are in India’s nuclear arsenal?
a. 190
b. 100
c. 150
d. 110
Answer: a. 190
– FAS ने सितंबर 2026 में ये रिपोर्ट जारी की।
– भारत के पास करीब 190 असेंबल परमाणु हथियार हैं।
– इनमें से 160 से ज्यादा हथियार ऐसे डिलीवरी सिस्टम से जुड़े हैं जो अभी एक्टिव हैं।
– उत्पादन के अधीन नई मिसाइलों के लिए 30 अतिरिक्त वॉरहेड शामिल हैं।
– रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत ने जितने लॉन्चर अभी तैयार रखे हैं, उससे ज्यादा हथियार बना लिए हैं।
– बाकी अतिरिक्त हथियार उन मिसाइलों के लिए बनाए गए हैं जो अभी उत्पादन या विकास के चरण में हैं।
– इनमें अग्नि-प्राइम और लंबी दूरी वाली के-4 जैसी मिसाइलें शामिल हैं।
– FAS के अनुसार खुले स्रोतों, राज्य-आधारित डेटा और कामर्शियल सैटेलाइट इमेजरी के संयोजन के विश्लेषण से ये अनुमान प्राप्त किए।
– FAS परमाणु सूचना परियोजना के निदेशक हंस क्रिस्टेंसन द्वारा लिखित ‘भारत के परमाणु हथियार – 2026’ नामक लेख के अनुसार, ये रिपोर्ट जारी की गई।
– FAS का अनुमान है कि भारत ने लगभग 730 किलोग्राम हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का उत्पादन किया हो सकता है।
– लगभग 4 किलोग्राम प्लूटोनियम को एक परमाणु हथियार के लिए आवश्यक मानें तो इससे सैद्धांतिक रूप से 140 से 225 परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं।
– हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत के पास वास्तव में 225 तैयार परमाणु हथियार हैं।
– कितना प्लूटोनियम हथियार बनाने में इस्तेमाल हुआ है, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
– FAS के अनुसार भारत अपने परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है।
– और नई मिसाइलों तथा समुद्र आधारित परमाणु प्रणालियों का विकास कर रहा है।
– भारत के परमाणु हथियारों को वायु, जमीन और समुद्र—तीनों माध्यमों से पहुंचाने की क्षमता विकसित की जा रही है।
भारत की परमाणु नीति
– भारत ने 1998 के पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के बाद अपनी परमाणु नीति में ‘पहले इस्तेमाल न करने’ (No First Use/NFU) के सिद्धांत को अपनाया था।
– भारत लगातार विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध (Credible Minimum Deterrence) बनाए रखने की बात करता है।
————–
6. विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World First Aid Day celebrated?
a. सितंबर के पहले शनिवार
b. सितंबर के दूसरे शनिवार
c. सितंबर के तीसरे शनिवार
d. सितंबर के चौथे शनिवार
Answer: b. सितंबर के दूसरे शनिवार (2026 में 12 सितंबर)
2026 की थीम
– प्रवास के संदर्भ में प्राथमिक चिकित्सा
– First Aid in Migration Contexts
– इस दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) ने वर्ष 2000 में की थी।
– यह दिवस किसी चोट या हादसे के दौरान प्राथमिक चिकित्सा के तहत्व को बताता है।
————–
7. BRICS समिट 2026 के शेरपा कौन हैं?
Who is the Sherpa for the 2026 BRICS Summit?
a. विक्रम मिस्री
b. सुधाकर दलेला
c. टी. एस. त्रिमूर्ति
d. सैयद अकबरुद्दीन
Answer: b. सुधाकर दलेला
– भारत ने 12 से 13 सितंबर, 2026 तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।
– सुधाकर दलेला एक वरिष्ठ राजनयिक (Diplomat) हैं।
– 1993 बैच के IFS अधिकारी सुधाकर दलेला, विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के पद पर कार्यरत हैं।
ब्रिक्स शेरपा?
– ब्रिक्स शेरपा वह वरिष्ठ अधिकारी होता है जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिक्स की राजनयिक तैयारी में अपने संबंधित सदस्य देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिम्मेदार होता है।
– जहां राजनीतिक नेता अंतिम निर्णय लेते हैं, वहीं शेरपा पर्दे के पीछे रहकर काम करता है।
– भारत के मामले में, दलेला की यह जिम्मेदारी है कि वह ब्रिक्स देशों के बीच भारत की स्थिति का समन्वय करें।
– उन मुद्दों को सामने लाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएं जिन्हें आम सहमति से स्वीकार किया जा सके।
————-
8. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने वाली पहली भारतीय बॉलर कौन बनीं?
Who became the first Indian bowler to take 50 wickets in the fewest matches in T20 International cricket?
a. श्रेयांका पाटिल
b. राधा यादव
c. दीप्ति शर्मा
d. श्री चरणी
Answer: d. श्री चरणी
– टी20 इंटरनेशनल सबसे कम मैचों (29 मैचों) में 50 विकेट लेने वाली युवा बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी बनी हैं।
– वो महिला और पुरुष दोनों फार्मेट में ऐसा करने वाली प्लेयर बनीं।
– इससे पहले पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप यादव के नाम 30 मैचों में ये रिकार्ड था।
– 22 वर्ष की श्री चरणी ने 10 सितंबर 2026 को एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ बालिंग कर ये रिकार्ड पूरा किया।
– इस फॉर्मेट में सबसे तेज से 50 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की ऑल-टाइम लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गईं।
– श्री चरणी ने 2025 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
महिला टी20 में सबसे तेज 50 विकेट
28 मैच – मेंगटिंग लियू (चीन)
29 मैच – ली कास्परेक (न्यूजीलैंड)
29 मैच – अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)
29 मैच – श्री चरणी (भारत)
34 मैच – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
————–
9. भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 में किस पुरुष एथलीट ने 71.02 मीटर का थ्रो करके पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?
Which male athlete set a new national record in the men’s hammer throw event at the Indian Athletics Series 2026 with a throw of 71.02 meters?
a. नीरज कुमार
b. निर्भय चौधरी
c. तरनवीर सिंह
d. प्रदीप कुमार
Answer: b. निर्भय चौधरी
– दिल्ली निवासी निर्भय चौधरी ने इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज 2026 में ये राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
– वह हैमर थ्रो में 71 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
– उन्होंने नीरज कुमार का वर्ष 2016 में 70.23 मीटर का थ्रो का रिकार्ड ब्रेक किया।
– निर्भय चौधरी ने इससे पहले 16 अक्टूबर 2020 को अंडर-16 हैमर थ्रो वर्ग में जूनियर नेशनल गोल्ड मेडल जीता था।
————-
10. भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 में किस महिला एथलीट ने 68.35 मीटर का थ्रो करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?
Which female athlete set a new national record with a throw of 68.35 meters at the Indian Athletics Series 2026?
a. तान्या चौधरी
b. अनुष्का यादव
c. मंजप्रीत कौर
d. हर्षिता सहरावत
Answer: a. तान्या चौधरी
– उत्तर प्रदेश के बागपत की तान्या ने 10 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय एथलेटिक्स फाइनल में ये रिकार्ड बनाया।
– 22 वर्षीय तान्या ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस कारनामे के साथ गोल्ड मेडल जीता।
– उन्होंने 66.34 मीटर का थ्रो करने वाली अनुष्का यादव को पीछे छोड़ दिया।
– वर्ष 2025 में तान्या ने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीता था।
– वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
– वर्ष 2026 में उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
————-
11. यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार 2026 किसे दिया?
Who was awarded the UNESCO King Sejong Literacy Prize 2026?
a. एस्कुएलास एलईओ कार्यक्रम (कोलंबिया)
b. लैंग्वेज फ्रेंडली स्कूल (नीदरलैंड)
c. प्रोजेक्ट पीएएल (नाईजीरिया)
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी {एस्कुएलास एलईओ कार्यक्रम (कोलंबिया), लैंग्वेज फ्रेंडली स्कूल (नीदरलैंड), प्रोजेक्ट पीएएल (नाईजीरिया)}
– यूनेस्को ने कोलंबिया, लेबनान, मैक्सिको, नीदरलैंड्स साम्राज्य, नाइजीरिया और थाईलैंड से साक्षरता में उत्कृष्ट योगदान के लिए विजेताओं के नाम घोषित किए हैं।
– ये पुरस्कार 8-9 सितंबर को मैक्सिको के चियापास में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर दिए गए।
– 2026 के पुरस्कार समारोह का विषय “लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए साक्षरता” रखा गया।
यूनेस्को साक्षरता पुरस्कार?
– साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवीन कार्यों को सम्मानित करने के लिए यूनेस्को द्वारा प्रदान किए जाने वाले वैश्विक पुरस्कार हैं।
– इनकी मुख्य दो श्रेणियां हैं:
1. यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार: दक्षिण कोरिया सरकार के समर्थन से 1989 में स्थापित यह पुरस्कार मातृभाषा-आधारित साक्षरता विकास पर विशेष ध्यान देता है।
– विजेता को एक पदक, एक डिप्लोमा और 30,000 अमेरिकी डॉलर की राशि मिलती है।
2. यूनेस्को कन्फ्यूशियस साक्षरता पुरस्कार: चीन सरकार के समर्थन से 2005 में स्थापित यह पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्रों में वयस्कों और स्कूल से बाहर के युवाओं के बीच कार्यात्मक साक्षरता को बढ़ावा देता है।
– विजेता को पदक, डिप्लोमा और 30,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाती है।
किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार के विजेता
– कोरिया गणराज्य द्वारा समर्थित यह पुरस्कार विशेष रूप से मातृभाषा पर आधारित साक्षरता कार्यक्रमों के विकास से संबंधित है।
1. एस्कुएलास एलईओ कार्यक्रम (कोलंबिया): बोगोटा स्थित बिब्लोरेड द्वारा संचालित यह कार्यक्रम स्वदेशी लोगों, बधिर लोगों, प्रवासियों, विस्थापित व्यक्तियों और एलजीबीटीआईसी+ समुदाय के लिए अंतरसांस्कृतिक और बहुभाषी साक्षरता शिक्षा प्रदान करता है। प्रतिभागियों की संख्या 2024 में 320 से बढ़कर 2025 में 443 हो गई।
2. लैंग्वेज फ्रेंडली स्कूल (नीदरलैंड)
रुतु फाउंडेशन द्वारा संचालित यह कार्यक्रम शिक्षा के माध्यम के साथ-साथ घर में बोली जाने वाली भाषा के उपयोग को प्रोत्साहित करता है। यह कार्यक्रम 12 देशों के लगभग 70 स्कूलों में चल रहा है और इसमें 32,000 से अधिक छात्र शामिल हैं।
3. प्रोजेक्ट पीएएल (नाईजीरिया): प्राथमिक त्वरित साक्षरता परियोजना नाइजर डेल्टा के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में रहने वाले स्कूल से वंचित बच्चों की सेवा करती है।
– यह कार्यक्रम सौर ऊर्जा से संचालित साक्षरता केंद्रों, स्थानीय भाषा शिक्षण और ‘सही स्तर पर शिक्षण’ रणनीति का उपयोग करता है।
– 2023 से 2025 तक 8,500 शिक्षार्थी शामिल थे, जिनमें से 82% ने कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त की।
————–
12. यूनेस्को कन्फ्यूशियस साक्षरता पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honoured with the UNESCO Confucius Prize for Literacy 2026?
a. एक्सेलेरेटेड स्कूल प्रोग्राम (लेबनान)
b. चियापास प्यूडे लिटरेसी प्रोग्राम (मेक्सिको)
c. लैंग्वेज ऑफ लाइफ (थाईलैंड)
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी {एक्सेलेरेटेड स्कूल प्रोग्राम (लेबनान), चियापास प्यूडे लिटरेसी प्रोग्राम (मेक्सिको), लैंग्वेज ऑफ लाइफ (थाईलैंड)}
1) एक्सेलेरेटेड स्कूल प्रोग्राम (लेबनान)
– ये अलसामा परियोजना बुनियादी साक्षरता कौशल रखने वाले, स्कूल से वंचित और विस्थापित युवाओं को त्वरित शिक्षा प्रदान करती है।
– अपने गहन कार्यक्रम से, शिक्षार्थी छह महीने में बुनियादी साक्षरता और अंकगणित कौशल विकसित कर लेते हैं।
– अलसामा परियोजना 2,500 से अधिक शिक्षार्थियों को शिक्षित करने में लगी हुई है।
2) चियापास प्यूडे लिटरेसी प्रोग्राम (मेक्सिको)
– यह कार्यक्रम चियापास के सभी 121 नगरपालिकाओं को कवर करता है।
– और स्वदेशी समूहों और महिलाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है।
– इस कार्यक्रम में द्विभाषी शिक्षा, डिजिटल और कक्षा-आधारित शिक्षण, सामुदायिक अध्ययन मंडलियाँ और माटियास डी कॉर्डोवा का शिक्षण मॉडल शामिल है।
– 140,000 से अधिक शिक्षार्थियों को लक्षित किया है।
– इसका उद्देश्य राज्य में निरक्षरता दर को 13.7% से घटाकर 4% करना है।
3) लैंग्वेज ऑफ लाइफ (थाईलैंड)
– हाट याई नगर पालिका द्वारा 2016 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम में अंग्रेजी, मलय और चीनी भाषाओं के माध्यम से बहुभाषी साक्षरता शामिल है।
– इसमें आपदा संचार, पर्यावरण और आर्थिक गतिविधियों से संबंधित भाषा शिक्षण शामिल है।
————–
13. किस भाषा के विद्वान, प्रोफेसर और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सोलोमन पप्पैया का निधन 11 सितंबर, 2026 को हो गया?
Which language scholar, professor and Padma Shri awardee Solomon Pappaiah passed away on September 11, 2026?
a. केरलम
b. बंगाल
c. तमिल
d. ओडिशा
Answer: c. तमिल
– 90 वर्षीय सुंदरम सोलोमन पप्पैया का जन्म तमिलनाडु के मदुरै के पास सथांगुडी में हुआ था।
– वे एक तमिल विद्वान, वक्ता, प्रोफेसर और तमिल साहित्य, वाद-विवाद कार्यक्रमों और सार्वजनिक भाषण से जुड़े एक सांस्कृतिक व्यक्तित्व थे।
– उन्होंने मदुरै के अमेरिकन कॉलेज में तीन दशकों से अधिक समय तक तमिल पढ़ाया।
– 1961 से 1994 तक तमिल विभाग के प्रमुख रहे।
– सोलोमन पप्पैया को 2000 में कलाइमामणि पुरस्कार और 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
– उन्होंने मुधलवन, बॉयज़ और शिवाजी: द बॉस जैसी तमिल फिल्मों में भी छोटी भूमिकाएँ निभाईं।
पट्टिमन्द्रम और तमिल वाद-विवाद परंपरा
– पट्टिमन्द्रम तमिल वाद-विवाद की एक पारंपरिक शैली है जिसमें वक्ता संरचित तर्कों के माध्यम से किसी विषय पर चर्चा करते हैं।
– सोलोमन पप्पैया ने रोजमर्रा के सामाजिक मुद्दों का उपयोग करके और व्यापक दर्शकों के लिए सुलभ शैली में वाद-विवाद प्रस्तुत करके टेलीविजन पर इस शैली को लोकप्रिय बनाया।
– उन्होंने विभिन्न मंचों पर 12,000 से अधिक वाद-विवाद कार्यक्रमों का संचालन किया।
————–
14. किस देश की राजकुमारी एस्ट्रिड का 11 सितंबर 2026 को निधन हो गया?
Princess Astrid of which country passed away on September 11, 2026?
a. रुस
b. फिनलैंड
c. स्वीडन
d. नॉर्वे
Answer: d. नॉर्वे
– नॉर्वे की राजकुमारी 94 वर्षीय एस्ट्रिड, दिवंगत राजा हेराल्ड पंचम की बहन थीं।
– राजा हेराल्ड पंचम का 28 अगस्त 2026 को निधन हो गया।
– राजकुमारी एस्ट्रिड की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 9 सितंबर को ओस्लो कैथेड्रल में राजा हेराल्ड पंचम के राजकीय अंतिम संस्कार में थी।
– एस्ट्रिड, राजा ओलाव पंचम और युवराज मार्था की अंतिम जीवित संतान थीं।
– राजकुमारी एस्ट्रिड ग्लुक्सबर्ग राजवंश से संबंधित थीं।
– जो 1905 से नॉर्वे का शाही राजवंश है।
– राजा ओलाव पंचम ने 1957 से 1991 तक शासन किया।
– उन्होंने वर्ष 1954 से 1968 तक नॉर्वे की ‘फर्स्ट लेडी’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
नॉर्वे
– राजधानी : ओस्लो
– राजा : हाकॉन VIII
– प्रधानमंत्री : जोनास गहर स्टोरे
– मुद्रा : नॉर्वेजियन क्रोन
– आबादी : 56 लाख
– पड़ोसी देश : स्वीडन, फिनलैंड, रूस
– नॉर्वे 4 अप्रैल 1949 को नाटो (NATO) के संस्थापक सदस्य देशों में से एक है।
————–
15. भारत 25 अन्य देशों के साथ किस नई वैश्विक पहल में शामिल हुआ?
Which new global initiative has India joined along with 25 other countries?
a. ग्लोबल 5G एलाइंस
b. 6G नेटवर्क के विकास
c. G7
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. 6G नेटवर्क के विकास
– भारत ने अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ मिलकर 6G नेटवर्क विकास की वैश्विक पहल की।
– इस समझौते की घोषणा सितंबर 2026 में जी20 नवाचार मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दौरान की गई।
– अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसका ऐलान किया।
– इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के दूरसंचार बुनियादी ढांचे में साझा सुरक्षा हितों, को बढ़ावा देना, अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क को खुला, सुरक्षित, मजबूत बनाना है।
– मोबाइल टेक्नोलॉजी की छठी पीढ़ी से डेटा गति, विलंबता में कमी और मशीन कनेक्टिविटी के मामले में पिछली 5G तकनीक को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
– भारत का उद्देश्य वैश्विक 6G मानकों में 10% योगदान हासिल करना और 2030 के दशक तक आने वाली इन सेवाओं में अपनी भूमिका मजबूत करना है।
————–
16. बचाए गए (rescued) ओरंगुटान को तनाव से दूर रखने के लिए भारत के किस चिड़ियाघर में म्यूजिक थेरेपी का इस्तेमाल किया गया?
In which Indian zoo was music therapy used to keep a rescued orangutan free from stress?
a. नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (ओडिशा)
b. चामराजेंद्र जूलॉजिकल पार्क (मैसूर)
c. एलन फॉरेस्ट जू (उत्तर प्रदेश)
d. संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना)
Answer: a. नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क (ओडिशा)
– ये एक अनोखा और संवेदनशील प्रयास ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में किया जा रहा है।
– इन ओरंगुटानों को 8 सितंबर 2026 को ओडिशा के बालासोर जिले के एक तटीय जंगल से रेस्क्यू किया गया था।
– इसमें 5 बेबी ओरंगुटान हैं, जिनमें से 4 की उम्र लगभग 6 महीने और एक की उम्र करीब 1 वर्ष है।
– तस्करी और लंबे सफर के कारण ये गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे, जिसके बाद चिड़ियाघर के डॉक्टरों ने इन्हें शांत करने के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया।
– संगीत के साथ-साथ उनके बाड़े में झूला, रस्सियां और मुलायम खिलौने भी उपलब्ध कराए गए हैं।
– उन्हें 24 घंटे एसी वातावरण में रखा जा रहा है।
संगीत चिकित्सा कैसे मदद कर रही?
– ओरंगुटानों के बाड़े में धीमा और सुकून देने वाला संगीत, जैसे कि बांसुरी की धुन, शास्त्रीय संगीत या प्रकृति की आवाज़ें (जैसे बारिश या चिड़ियों की चहचहाहट) बजाई जा रही हैं।
– संगीत सुनने से इन जानवरों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखा गया है।
– उनका आक्रामक व्यवहार कम हुआ है और वे अधिक शांत और सहज महसूस कर रहे हैं।
– तनाव कम होने से ओरंगुटानों ने ठीक से खाना शुरू कर दिया है और वे अपने नए माहौल में घुल-मिल रहे हैं।
ओरंगुटान?
– ओरंगउटान एशिया में पाया जाने वाला अकेला वनमानुष है।
– यह सभी वृक्षवासी जानवरों में आकार में सबसे बड़े हैं।
– केवल सुमात्रा और बोर्नियो (इंडोनेशिया/मलेशिया) के वर्षावनों में पाए जाते हैं।
– यह भारत की मूल प्रजाति नहीं है।
– IUCN की रेड लिस्ट में इन्हें ‘गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ (Critically Endangered) श्रेणी में रखा गया है।



