यह 9th to 13th October 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. FIFA (Fédération Internationale de Football Association) ने अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत के आधिकारिक शुभंकर (mascot) का क्या नाम रखा है?
a. लायन द किंग
b. इभा
c. पोलर बीयर
d. स्माइली
Answer: b. इभा
– फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने 11 अक्टूबर 2021 को शुभंकर ‘इभा’ का अनावरण (unveiling) किया।
– इभा एशियाई शेरनी है जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।
– FIFA के अनुसार इभा का लक्ष्य भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है।
– भारत में वर्ष 2022 में 11 से 30 अक्तूबर तक अंडर-17 महिला विश्व कप खेला जाएगा।
———————-
2. WHO ने दुनिया में मलेरिया के पहले टीके को अक्टूबर 2021 में मंजूरी दी। इस टीके का नाम बताएं?
a. Mosquirix
b. RTS,S/ASO1
c. RTS.S
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (मॉस्किरिक्स या RTS,S/ASO1 या RTS.S)
– इसे तीनों नाम से बुलाया जा सकता है। लेकिन मॉस्किरिक्स इसका ब्रांड नेम है।
– यह वैक्सीन बच्चों को दी जाएगी।
– यह दुनिया की पहली और अब तक की इकलौती मलेरिया वैक्सीन है।
– इससे अफ्रीका में बच्चों पर हुए ट्रायल्स में जानलेवा गंभीर मलेरिया को कमजोर करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
– हालांकि यह 30 प्रतिशत ही कारगर है।
– WHO चीफ टेड्रॉस अधोनाम गेब्रेयेसुस ने कहा-आज WHO बच्चों के लिए मलेरिया की पहली वैक्सीन की सिफारिश कर रहा है।
– मलेरिया से एक वर्ष में दुनियाभर में चार लाख से अधिक लोगों की मौत होती है।
– WHO वर्ष 2025 तक दुनिया से मलेरिया को खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।
– इसलिए 25 देशों में बड़ा उन्मूलन कार्यक्रम (elimination program) चलाया गया है।
मलेरिया कितना घातक
– 20 करोड़ लोग हर साल मलेरिया के शिकार होते हैं।
– 4 लाख लोगों की मौत मलेरिया से हर साल हो जाती है।
– इसमें से 94 प्रतिशत लोगों की मौत सिर्फ अफ्रीका में हो रही है।
– 2.6 लाख मौतें अंडर 5 एज कैटेगरी के बच्चों की है।
– मलेरिया की पहली वैक्सीन 5 महीने से ऊपर के बच्चों को दी जाएगी, इसके चार डोज बच्चों को दिए जाएंगे।
– अब तक इस वैक्सीन के अफ्रीका के तीन देशों में 23 लाख डोज लगाए जा चुके हैं।
——————
3. किस राज्य सरकार ने वर्ष 2022 से बोतल बंद पानी (Plastic Bottled Water) पर बैन लगाने की घोषणा की?
a. मध्य प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. उत्तर प्रदेश
d. सिक्किम
Answer: d. सिक्किम
– प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए सिक्किम ने 1 जनवरी 2022 से राज्य में बोतलबंद पानी पर बैन लगाने की घोषणा की।
– इसके बाद लोगों को पानी के लिए अपने खुद के थर्मस या दूसरे साधनों का इंतजाम करना पड़ेगा।
– मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने कहा कि प्लास्टिक बोतलबंद पानी पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा रहा है।
– लोग पानी की बोतल यूज करने के बाद जहां-तहां उसे फेंक देते हैं।
– मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा, पैकेज्ड पानी पर बैन के बाद सरकार प्राकृतिक स्रोतों से वाटर सप्लाई करेगी।
सिक्किम
सीएम – प्रेम सिंह तमांग
राज्यपाल – गंगा प्रसाद
——————–
4. उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर क्या रखने का ऐलान हुआ?
a. रामगंगा नेशनल पार्क
b. राजाजी टाइगर रिजर्व
c. नंधौर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
d. नंदा देवी पार्क
Answer: a. रामगंगा नेशनल पार्क
– दरअसल 3 अक्टूबर 2021 को केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बाघों के संरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के समापन पर यहां पहुंचे थे।
– तब उन्होंने नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान करने का ऐलान किया।
– धनगढ़ी स्थित म्यूजियम में रखे विजिटर बुक में भी उनके संदेश में पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क लिखा हुआ है।
पहले पार्क का नाम था रामगंगा नेशनल पार्क
– 1936 में स्थापना के समय इस उद्यान का नाम हेली नेशनल पार्क रखा गया था।
– संयुक्त प्रांत के गवर्नर मैल्कम हेली के नाम पर इस पार्क को यह नाम दिया गया था।
– स्वतंत्रता मिलने के बाद इस पार्क का नाम रामगंगा नेशनल पार्क रख दिया गया।
– प्रसिद्ध शिकारी रहे जिम कॉर्बेट की मौत के दो साल बाद 1957 में इसका नाम जिम कार्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया।
– कॉर्बेट पार्क के प्रमुख वन्यजीवों में बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुए, जंगली सूअर, स्लोथ बीयर, सियार, नेवला और मगरमच्छ हैं।
—————–
5. किस राज्य की कन्याकुमारी लौंग को GI टैग मिला?
a. छत्तीसगढ़
b. तमिलनाडु
c. झारखंड
d. बिहार
Answer: b. तमिलनाडु
– यह तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले की पहाड़ियों में उगाई जाने वाली अनोखी लौंग है। इसलिए इसे कन्याकुमारी लौंग कहते हैं।
भारत में लौंग का उत्पादन
– भारत में लौंग का कुल उत्पादन 1,100 मीट्रिक टन है।
– इसमें से हर साल 1,000 मीट्रिक टन तमिलनाडु में पैदा होता है।
– अकेले कन्याकुमारी जिले में 750 मीट्रिक टन लौंग का उत्पादन होता है।
– उत्पादन का 65% लौंग कन्याकुमारी का होता है।
GI TAG क्या है?
GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत। जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।
तमिलनाडु
सीएम: एमके स्टालिन
गवर्नर: RN रवि
कैपिटल: चेन्नई
———————
6. स राज्य की करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग और कल्लाकुरिची की लकड़ी की नक्काशी को GI टैग मिला?
a. छत्तीसगढ़
b. तमिलनाडु
c. झारखंड
d. बिहार
Answer: b. तमिलनाडु
– पारंपरिक डाई-पेंटेड आलंकारिक और पैटर्न वाले कपड़े को करुप्पुर कलमकारी (Karuppur kalamkari) पेंटिंग कहा जाता है।
– कलमकारी पेंटिंग 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में विकसित हुई
———————-
7. TATA ग्रुप ने कितनी कीमत लगाकर Air India की बोली जीत ली?
a. 15 हजार करोड़
b. 18 हजार करोड़
c. 20 हजार करोड़
d. 28 हजार करोड़
Answer: b. 18 हजार करोड़
– दरअसल, वित्त मंत्रालय के अंतर्गत ‘डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट’ (दीपम) ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिए बिड (निविदा) आमंत्रित की थी।
– टाटा ग्रुप ने 18 हजार करोड़ रुपए की बोली लगाई।
– आखिरकार 68 साल बाद एयर इंडिया टाटा ग्रुप में वापस चली आई।
– ‘डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट’ (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे हैं।
JRD Tata ने स्थापना की थी
– जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की।
– हालांकि दूसरे विश्वयुद्ध के समय विमान सेवाएं रोक दी गई थी।
– इसके बाद 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर उसका नाम एयर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया।
– देश के आजाद होने के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी सरकार ने ले लिया।
– वर्ष 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया।
टाटा ग्रुप के पास पहले से दो एयरलाइंस कंपनी में हिस्सा
– एयर एशिया इंडिया में 83.67%
– विस्तारा एयरलाइंस में 51%
विनिवेश का लक्ष्य
दरअसल, वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए सरकार ने 1.75 लाख करोड़ रुपए के विनिवेश का लक्ष्य रखा है।
– राजकोषीय घाटा एक सीमा से अधिक न बढ़ जाए इसके लिए विनिवेश के लक्ष्य को हासिल करना जरूरी है।
– एयर इंडिया पर पिछले वित्तीय वर्ष (2020-21) में 38,366 करोड़ रुपए का कर्ज था।
———————-
8. अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 2021 से किस अमेरिकी अर्थशास्त्री को सम्मानित किया गया है?
a. डेविड कार्ड
b. जोशुआ एंग्रिस्ट
c. गुइडो इम्बेन्स
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– ये तीनों प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के अमेरिकी शिक्षाविद हैं।
– इनको अर्थिक परिघाटना, विशेष रूप से लेवर मार्केट और इसकी की गतिशीलता के कारण और प्रभाव को समझने के लिए क्लीनिकल ट्रायल की तकनीकों को अपनाने और उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
– इन तीनों में से डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में योगदान के लिए, जबकि जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को नेचुरल एक्सपेरिमेंट से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष निकालने के लिए पुरस्कृत किया गया।
किसको कितनी रकम राशि
– 65 वर्षीय डेविड कार्ड कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में, 61 वर्षीय एंग्रिस्ट फोर्ड यूनिवर्सिटी में और 58 वर्षीय इम्बेन्स स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
– इन तीनों को एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (1.14 मिलियन डॉलर) प्रदान किए गए।
– जिसमें से आधी राशि डेविड कार्ड को मिलेगी और बाकि का हिस्सा एंग्रिस्ट और इम्बेन्स को।
1968 में शुरू किया था अर्थशास्त्र का पुरस्कार
– अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में नहीं था।
– बल्कि स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा 1968 में उनकी स्मृति में इसकी शुरुआत की गई थी, जिसमें पहले विजेता को एक साल बाद चुना गया था।
– यह प्रत्येक वर्ष घोषित नोबेल का अंतिम पुरस्कार है।
– वर्ष 2020 का पुरस्कार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो अर्थशास्त्रियों पाल आर मिल्ग्रोम और राबर्ट बी विल्सन को मिला, जिन्होंने नीलामी को अधिक कुशलता से संचालित करने की मुश्किल समस्या का समाधान प्रस्तुत किया।
किस किसको मिला वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार,
– फिजिक्स के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे और क्लाउस हैसलमैन, जियोर्जियो पेरिसिक को मिला।
– केमेस्ट्री क्षेत्र में बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला।
– मेडिसिन या फिजियालॉजी क्षेत्र में डेविड जूलियस और अर्डेम पटापाउटियन को।
– लिटरेचर के क्षेत्र में अब्दुलरजाक गुरनाह को।
– विश्व शांति के लिए ये पुरस्कार मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव नाम के दो पत्रकारों को दिया गया है।
– इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में डेविड कार्ड, जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को मिला यह अवॉर्ड।
——————-
9. साहित्य (Literature) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2021 के विजेता का नाम बताएं?
a. अब्दुलरज़ाक गुरनाह
b. पीटर हेडके
c. जोंस ब्रून
d. ओल्गा
Answer: a. अब्दुलरज़ाक गुरनाह
– स्वीडिश अकादमी ने 7 अक्टूबर 2021 को अब्दुलरज़ाक को साहित्य का नोबेल प्राइज के लिए चुना है।
– साहित्य के नोबेल प्राइज विजेता को एक करोड़ स्वीडिश क्राउन दिया जाता है यानि करीब 11 लाख चालीस हज़ार डॉलर।
– नोबेल पुरस्कारों की साहित्य समिति ने कहा है, “सच के लिए अब्दुलरज़ाक गुनराह की प्रतिबद्धता और सरलीकरण का उनका विरोध, दिल को छू जाता है।
– उनके उपन्यासों में शरणार्थियों (refugees) का मार्मिक वर्णन (touching description) मिलता है।
– 73 वर्षीय अब्दुलरज़ाक ने भी टिव़ट किया, और कहा ये एक बहुत बड़ा पुरस्कार है, इसमें शामिल होने के भाव को मैं अभी स्वीकार ही कर पा रहा हूं।
– गुनराह ने अपने नोबेल पुरस्कार को अफ़्रीकी लोगों, अफ़्रीका और अपने सभी पाठकों को समर्पित किया है।
– आपको बता दें कि अब्दुलरजाक से पहले 1986 में अफ्रीकी मूल के अश्वेत लेखक वूले सोयिंका ने नोबेल पुरस्कार जीता था।
– उनके बाद से ये पुरस्कार जीतने वाले गुनराह पहले अफ़्रीकी लेखक हैं।
अब्दुलरज़ाक ने 10 उपन्यास लिखे-
– अब्दुलरज़ाक गुरनाह के 10 उपन्यास और कई लघु कथाएं प्रकाशित हुई हैं।
– उन्होंने 21 वर्ष की उम्र से लिखना शुरू किया था, हालांकि शुरुआत में उनकी लिखने की भाषा स्वाहिली थी, बाद में उन्होंने अंग्रेजी को अपनी साहित्य लेखनी का माध्यम बनाया।
– उनके ‘पेरेडाइज़’ और ‘डेज़र्शन’ सबसे खास उपन्यास हैं इसके लिए ही उनका नाम नोबेल प्राइज के लिए घोषित हुआ है।
– उपन्यास ‘पेरेडाइज़’ वर्ष 1994 में प्रकाशित हुआ था।
– इस उपन्यास में बीसवीं सदी की शुरुआत में तंज़ानिया में पल-बढ़ रहे एक लड़के की कहानी है।
– उन्होंने 1990 में पूर्वी अफ्रीका की एक शोध यात्रा के दौरान इसे लिखा था, जो एक दुखद प्रेम कहानी है।
– इससे पहले इस उपन्यास को बुकर पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था।
– उनका उपन्यास रूढ़िवादी विवरण (orthodox description) से अलग है।
– और सांस्कृतिक विविधता (cultural diversity) वाले पूर्वी अफ़्रीका की तरफ हमारा ध्यान खींचता है।
अब्दुलरज़ाक के बारे में-
– वर्ष 1948 में जांज़ीबार में पैदा हुए गुनराह 1960 के दशक में एक शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे थे।
– रिटायर होने से पहले तक वो कैंटरबरी की यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंट में इंग्लिश और उपनिवेशवाद के बाद के साहित्य के प्रोफ़ेसर थे।
——————-
10. शांति (piece) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2021 के विजेता का नाम बताएं?
a. डेनिस मुकवेगे और मारिया रेसा
b. मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव
c. नादिया मुराद और दिमित्री मुराटोव
d. मारिया रेसा और नादिया मुराद
Answer: b. मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव
– मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव के नाम की घोषणा 8 अक्टूबर 2021 को की गई है।
– यह अवार्ड शांति के क्षेत्र में काम करने के लिए उस संगठन या व्यक्ति को ये पुरस्कार दिया जाता है, जिसने राष्ट्रों के बीच भाइचारे को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम किया हो।
– फिलीपीन्स की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के दमित्री मुराटोव के अभिव्यक्ति की आजादी के लिए प्रयासों को देखते हुए यह परस्कार दिया गया।
मारिया रेसा-
– मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर (Rappler) की को-फाउंडर हैं।
– फिलिपींस में सत्तावादी ताकतों (authoritarian forces) के बढ़ते अत्याचार (Atrocity), हिंसा के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी।
– मारिया रेसा फिलीपीन्स के राष्ट्रपति की आलोचक हैं और उन्हें पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
– उन्हें एक फैसले में वर्ष 2020 में छह साल कैद की सजा सुनाई गई थी, इस फैसले को देश में प्रेस की स्वतंत्रता को बड़ा झटका माना गया था।
– 2018 में टाइम मैग्जीन ने मारिया रेसा को पर्सन ऑफ़ द ईयर की उपाधि दी थी।
– मारिया CNN के लिए करीब दो दशक तक दक्षिण पूर्व एशिया में खोज पत्रकार के रूप में भी कम कर चुकी हैं।
– ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ की ओर से शुरू किए गए सूचना और लोकतंत्र आयोग के 25 प्रमुख सदस्यों में से एक रसा भी हैं।
दिमित्री मुराटोव-
– दिमित्री मुराटोव ने स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता (Novaja Gazeta) निकाला था।
– उन्होंने रूस में फ्रीडम ऑफ स्पीच की रक्षा के लिए दशकों (decades) तक काम किया है।
– उन्होंने दशकों से रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भाषण की स्वतंत्रता का बचाव किया है।
– वर्ष 2020 में शांति का नोबेल प्राइज विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया गया था।
– जिसकी स्थापना 1961 में विश्व भर में भूख से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के निर्देश पर किया गया था।
– रोम से काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी को वैश्विक स्तर पर भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा के प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
——————–
11. किस राज्य सरकार ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य को एक नए टाइगर रिजर्व के तौर पर घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
a. छत्तीसगढ़
b. उत्तराखंड
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. छत्तीसगढ़
– राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 05 अक्टूबर 2021 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
– छत्तीसगढ़ में बना यह नया टाइगर रिजर्व झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है।
– अचानकमार, उदंती-सीतानदी और इंद्रावती रिजर्व के बाद छत्तीसगढ़ में यह चौथा टाइगर रिजर्व भी होगा।
– तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य (wildlife sanctuary) की पहचान 2011 में सरगुजा जशपुर हाथी रिजर्व के हिस्से के रूप में की गई थी।
– दोनों को आरक्षित वनों के रूप में पहचाना गया था, और 2011 से टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित (notified) होने के लिए कतार में थे।
– गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान (National park) छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में है, ये देश में एशियाई चीतों का अंतिम ज्ञात निवास स्थान था।
– गुरु घासीदास पार्क 2001 में राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में एक अलग इकाई के रूप में बनाया गया था।
– राज्य के वन्यजीव विशेषज्ञों (wildlife experts) का मानना है कि गुरु घासीदास को टाइगर रिजर्व में बदलना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह झारखंड और मध्य प्रदेश को जोड़ता है।
– और बाघों को बांधवगढ़ और पलामू टाइगर रिजर्व के बीच आने-जाने के लिए एक गलियारा देता है।
——————–
12. एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (Astronautical Society of India – ASI) द्वारा प्रतिष्ठित आर्यभट्ट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
a. डॉ जी सतीश रेड्डी
b. डॉ अशोक भाटिया
c. कैलासवादिवू सिवन
d. विक्रम पाराशर
Answer: a. डॉ जी सतीश रेड्डी
– सतीश रेड्डी डीडीआर एंड डी के सचिव और DRDO के चेयरमैन हैं।
आर्यभट्ट पुरस्कार के बारे में
– इस पुरस्कार का नाम पांचवीं शताब्दी के भारतीय खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया है, और पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट (19 अप्रैल 1975 को लॉन्च) की स्मृति में दिया गया है।
– आर्यभट्ट पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जो भारत में अंतरिक्ष विज्ञान और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय आजीवन योगदान वाले लोगों को दिया जाता है।
Astronautical Society of India- ASI
अध्यक्ष: डॉ के सिवन
स्थापना: 1990
मुख्यालय: नई दिल्ली
——————-
13. संस्मरण ‘द कस्टोडियन ऑफ ट्रस्ट – ए बैंकर्स मेमॉयर’ का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किया, इस बुक के लेखक कौन हैं?
a. अमित पांडे
b. सुजित शर्मा
c. रजनीश कुमार
d. आकाश जैन
Answer: c. रजनीश कुमार
– बता दें कि इस संस्मरण को 18 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा।
– जिसकी घोषणा गुरुवार को पब्लिशिंग हाउस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने की।
रजनीश ने कहा कि
– “गरीबी को हटाना (देश में) सबसे बड़ी चुनौती रही है और बैंकों ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– पुस्तक में कई अनकही और अज्ञात कहानियां हैं, जो मुझे यकीन है कि पाठकों को दिलचस्प और प्रेरणादायक लगेगी,
रजनीश कुमार के बारे में
– रजनीश कुमार एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष हैं, जो इस बुक के लेखक भी हैं।
– उन्होंने 7 अक्टूबर 2017 से 6 अक्टूबर 2020 तक SBI में अध्यक्ष पद को संभाला था।
– वह इस वर्तमान में Bharatpe बोर्ड के चेयरमैन बनें हैं।
——————–
14. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day – WMBD) कब मनाया जाता है?
a. अक्टूबर के चौथे शनिवार
b. अक्टूबर के तीसरे शनिवार
c. अक्टूबर के दूसरे शनिवार
d. अक्टूबर के पहले शनिवार
Answer: c. अक्टूबर के दूसरे शनिवार
– यह दिवस साल में दो बार मनाया जाता है।
– एक बार मई और दोबारा अक्टूबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
– यह दिवस प्रवासी पक्षियों के सामने आने वाले खतरों, उनके पारिस्थितिक महत्व और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
वर्ष 2021 की थीम- ‘सिंग, फ्लाई, सोअर – लाइक ए बर्ड!’
———————-
15. भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air Force day) कब मनाया जाता है?
a. 11 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 9 अक्टूबर
d. 8 अक्टूबर
Answer: d. 8 अक्टूबर
– 8 अक्टूबर 2021 को भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ मनाई गई।
– 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी।
– इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के प्रति लोगों में जागरुकता और देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाना है।
इतिहास
– भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी, इसलिए 8 अक्टूबर के दिन वायुसेना दिवस मनाया जाता है।
– हालांकि 1932 में देश अंग्रेजी हकुमत के अधीन था, उस समय भारतीय वायुसेना का नाम ‘रॉयल इंडियन एयर फोर्स’ रखा था।
– वहीं आजादी के बाद इसमें से ‘रॉयल’ शब्द को हटाकर ‘इंडियन एयर फोर्स’ कर दिया गया था।
– बताया जाता है कि 1 अप्रैल 1933 में भारतीय वायुसेना के पहले दस्ते का गठन किया गया था। – इस दस्ते में 6आरएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 सिपाही शामिल थे।
– द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने अहम भूमिका निभाई थी।
– देश की आजादी के बाद से भारतीय वायुसेना अभी तक 5 जंग में शामिल हुई है, जिसमें से चार युद्ध पाकिस्तान और एक चीन के खिलाफ है।
———————–
16. अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने किसे भारत में अपना नया प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की?
a. जून झांग
b. सरिता लांबा
c. मॉरी शास
d. वेंडी वर्नर
Answer: d. वेंडी वर्नर
– IFC ने 5 अक्टूबर 2021 को इसकी घोषणा की।
– वेंडी इस पद पर जून झांग की जगह लेंगी, जो सेवानिवृत्त हुए थे।
– वेंडी वर्नर नई दिल्ली स्थित कार्यालय से भारत के पोर्टफोलियो के विकास पर ध्यान देंगी।
—————–
17. भारतीय कॉमिक्स पुस्तक के किरदार चाचा चौधरी को सरकार के किस प्रोजेक्ट का शुभंकर घोषित किया गया?
a. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
b. नमामि गंगे
c. प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान
d. पायलट प्रोजेक्ट
Answer: b. नमामि गंगे
– कंप्यूटर से भी तेज दिमाग चलाने वाले हास्य कॉमिक किरदार चाचा चौधरी को नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभंकर घोषित किया गया है।
– राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने कॉमिक्स , ई-कॉमिक्स और एनीमेटेड वीडियो बनाने एवं वितरित करने के लिए डायमंड टूंस के साथ हाथ मिलाया है।
– दरअसल केंद्र सरकार ने बच्चों और युवाओं को गंगा और अन्य नदियों की सफाई के बारे में जागरूक करने के लिए चाचा चौधरी को नमामि गंगे का शुभंकर बनाया गया है।
– राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई उसकी 37वीं कार्यकारिणी बैठक में चाचा चौधरी का शुभंकर घोषित किया।
————
18. आयुध निदेशालय (Directorate of Ordnance) के पहले महानिदेशक (Director General-DG) का पदभार किसने संभाला?
a. हिमांशु त्रिपाठी
b. अमित पाठक
c. मोहंती राय
d. ई. आर. शेख
Answer: d. ई. आर. शेख
– वरिष्ठ अधिकारी ई. आर. शेख ने 30 सितंबर 2021 को आयुध निदेशालय के पहले DG का पदभार संभाला।
– आयुध फैक्टरी बोर्ड (OFB) के स्थान पर यह नया संस्थान बना है।
– भारतीय आयुध फैक्टरी सेवा (आईओएफएस) के 1984 बैच के अधिकारी ई. आर. शेख ने कई आयुध फैक्टरियों (ordnance factories) में सेवाएं दी हैं।
– उन्होंने आयुध निर्माणी वारांगांव (Varangaon) में छोटे हथियारों के गोला-बारूद के निर्माण के लिए आधुनिक उत्पादन लाइन प्रणाली की स्थापना में योगदान दिया है।
——————-
19. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 09 अक्टूबर
d. 08 अक्टूबर
Answer: a. 11 अक्टूबर
– अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (जिसे बालिका का दिन और अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिन भी कहा जाता है) 2012 से प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
– 2021 अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय “डिजिटल पीढ़ी”. हमारी पीढ़ी” है।
———————-
20. T-20 में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं?
a. के एल राहुल
b. विराट कोहली
c. रोहित शर्मा
d. हार्दिक पंडया
Answer: c. रोहित शर्मा
– मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने T-20 क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल की।
– शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 13 गेंदों की छोटी मगर तूफानी पारी खेली।
– वह अब T-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
– इस मामले में भारत के सुरेश रैना 325 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
– गौरतलब है कि T-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है।
– वह अब तक 1042 छक्के लगा चुके हैं, गेल 1000 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF Current Affairs : – Click Here