यह 11th to 13th November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारतीय नौसेना के नए प्रमुख कौन नियुक्त हुए?
a. आर हरि कुमार
b. वीके कौल
c. वीरेंद्र कुमार
d. विश्वेश्वर सिंह
Answer: a. आर हरि कुमार
– वाइस एडमिरल आर हरि कुमार (R Hari Kumar) को भारत सरकार द्वारा नौसेना स्टाफ के अगले प्रमुख के रूप में नामित किया गया है।
– वह 30 नवंबर 2021 को एडमिरल के तौर पर नेवी चीफ की भूमिका में आएगे।
– वह नौसेना प्रमुख, एडमिरल करमबीर सिंह (Karambir Singh) का स्थान लेंगे, जो 30 नवंबर, 2021 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
भारतीय नौसेना
– स्थापना: 26 जनवरी 1950;
– कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
———————
2. केंद्र सरकार ने CBI और ED के निदेशक का कार्यकाल 2 साल से बढ़ाकर कितना करने का अध्यादेश लागू किया?
a. 3 वर्ष
b. 4 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 6 वर्ष
Answer: c. 5 वर्ष
– केंद्र सरकार ने यह अध्यादेश 14 नवंबर 2021 को लागू किया।
– इन अध्यादेशों के मुताबिक, अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशकों का कार्यकाल 5 साल होगा।
– अभी तक इन पदों पर अधिकतम कार्यकाल 2 साल का ही होता था।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों अध्यादेशों पर साइन कर कर दिए हैं। फिलहाल संसद का सत्र नहीं चल रहा है और ऐसे में राष्ट्रपति ने मौजूदा समय में अध्यादेश लाने की जरूरत को सही माना है।
– सीबीआई के निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल हैं और ED के निदेशक संजय कुमार मिश्रा हैं।
– सीबीआई और ईडी के निदेशक को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) अधिनियम, 2003 द्वारा कार्यालय में दो साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।
– हालांकि वर्तमान में तैनात दोनों अधिकारियों को 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कोई सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। अब शीर्ष एजेंसियों के आगामी सभी प्रमुखों के कार्यकाल के 2 साल पूरा होने के बाद उन्हें अगले 3 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
ED का क्या काम है?
– प्रवर्तन निदेशालय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाली एक विशेष जांच एजेंसी है, जो मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा कानूनों और विनियमों से जुड़े मामलों की जांच करती है।
CBI का क्या काम है?
– CBI कार्मिक पेंशन तथा लोक शिकायत मंत्रालय के अधीन करने वाली एक प्रमुख जांच एजेंसी है। यह एक नोडल पुलिस एजेंसी भी है, जो इंटरपोल के सदस्य देशों के साथ मिलकर जांच भी करती है।
——————–
3. केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का नया महानिदेशक (DG) किसे बनाया?
a. वीके कौल
b. एसएन प्रधान
c. अतुल करवाल
d. शील वर्धन सिंह
Answer: d. शील वर्धन सिंह
– इससे पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में विशेष निदेशक थे।
– वह बिहार कैडर के 1986 बैच के IPS अधिकारी हैं।
– उन्हें दो साल के लिए नियुक्त किया गया है।
CISF
स्थापना – 10 March 1969
हेडक्वार्टर – नई दिल्ली
——————–
4. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का नया महानिदेशक (DG) किसे बनाया?
a. वीके कौल
b. एसएन प्रधान
c. अतुल करवाल
d. विवेक कौल
Answer: c. अतुल करवाल
– वह इससे पहले नेशनल पुलिस एकेडमी के निदेशक थे।
– वह गुजरात कैडर के 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।
NDRF
स्थापना – 2006
मुख्यालय – नई दिल्ली
——————–
5. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के महानिदेशक (DG) कौन हैं?
a. एसएन प्रधान
b. वीके प्रधान
c. अजय कुमार
d. वीके कौल
Answer: a. एसएन प्रधान
– उनका पूरा नाम सत्य नारायण प्रधान है।
– वह इससे पहले NDRF के DG थे और NCB के प्रभारी महानिदेशक थे।
– अब उन्हें एनसीबी का स्थाई डीजी बनाया गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
– स्थापना: 1986
– मुख्यालय: नई दिल्ली, दिल्ली
——————–
6. किस भारतीय को निधन के 277 साल बाद वेटिकन संत की उपाधि 15 मई 2022 को मिलेगी?
a. देवसहायम पिल्लई
b. राजेंद्र पिल्लई
c. विमल कुमावत
d. अल्फ्रेड फ्रेडरिक
Answer: a. देवसहायम पिल्लई
– दरअसल, फरवरी 2020 में ही देवसहायम को संत की उपाधि दिए जाने की मंजूरी दी गई थी।
– लेकिन उपाधि कब दी जाएगी इसका ऐलान अभी हुआ है।
– 15 मई 2022 को पोप फ्रांसिस देवसहायम समेत 6 लोगों को संत की उपाधि से नवाजेंगे।
– संत की उपाधि पाने वाले देवसहायम पहले आम भारतीय नागरिक होंगे।
देवसहायम पिल्लई
– देवसहायम पिल्लई का जन्म 23 अप्रैल 1712 में कन्याकुमारी (तमिल नाडु) के नट्टालम जिले में हिन्दू परिवार में हुआ था।
– उन्होंने त्रावणकोर के महाराजा मरेंद्र वर्मा की कोर्ट में नौकरी की।
– यहीं उनकी मुलाकात एक डच नौसैनिक कमांडर से हुई, जिन्होंने उन्हें कैथोलिक धर्म के बारे में सिखाया।
– 1745 में धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने अपना नाम लाजरेस कर लिया।
– धर्म परिवर्तन करते ही उन्हें त्रावणकोर राज्य के प्रकोप का सामना करना पड़ा। राज्य उनके धर्म परिवर्तन के खिलाफ था।
– धर्म परिवर्तन के चार साल बाद 1749 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
– 14 जनवरी 1752 को देवसहायम की अरालवीमोझी के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
– तब से दक्षिण भारत के ईसाई समुदाय में उन्हें शहीद के तौर पर याद किया जाता है।
– उनका पार्थिव शरीर अब कोट्टार के सेंट फ्रांसिस जेवियर कैथेड्रल में रखा हुआ है।
– फरवरी 2020 में जब देवसहायम को संत की उपाधि देने का ऐलान हुआ उस वक्त वेटिकन ने एक नोट जारी किया था – “उनका धर्म परिवर्तन उनके राज्य के प्रमुखों को अच्छा नहीं लगा। जो खुद हिन्दू थे। धर्म बदलने की वजह से उनके ऊपर जासूसी और राजद्रोह के झूठे आरोप लगाए गए। उन्हें राज्य सरकार की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। उन्हें जेल में डाल दिया गया और कठोर यातनाएं दी गईं।’’
——————–
7. किस राज्य में वांगला उत्सव नवंबर 2021 में आयोजित हुआ?
a. मणिपुर
b. मेघालय
c. असम
d. केरल
Answer: b. मेघालय
– यह गारोस जनजाति (Garos tribe) का एक फसल के बाद का त्योहार है,
– यह उत्सव हर साल गारोस के सूर्य देवता ‘सलजोंग (Saljong)’ को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
मेघालय के 5 लोकप्रिय त्यौहार:
– नोंग्क्रेम नृत्य महोत्सव
– वांगला महोत्सव
– अहैया
– बेहदीनखलम महोत्सव
– शाद सुकरा
मेघालय
राजधानी – शिलांग
सीएम – कॉनराड संगमा
गवर्नर – सत्य पाल मलिक
——————–
8. भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया?
a. रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन
b. रानी हीरापति स्टेशन
c. रानी झलकारी बाई स्टेशन
d. रानी कमलापति स्टेशन
Answer: d. रानी कमलापति स्टेशन
– रेलवे मंत्रालय ने इस स्टेशन का नाम बदलकर 18 वीं शताब्दी के भोपाल की गोंड रानी रानी कमलापति (Rani Kamlapati) के नाम पर रखा है।
– रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिन्दू रानी थी।
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में पुनर्निर्मित इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।
– तीन साल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के तहत 450 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन को आधुनिक हवाई अड्डे जैसी सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है।
मध्य प्रदेश
राजधानी – भोपाल
सीएम – शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल – मंगुभाई पटेल
रेल मंत्री – अश्वनी वैष्णव
——————–
9. इंडियन आर्मी ने किस देश के साथ द्विवार्षिक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘EX SHAKTI 2021’ आयोजित किया?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. इटली
c. जापान
d. फ्रांस
Answer: d. फ्रांस
– यह अभ्यास 15 नवंबर से 26 नवंबर तक हुआ।
– भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गोरखा राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन (Gorkha Rifles Infantry Battalion) ने किया।
– यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करेगा और दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाएगा।
– भारत और फ्रांस के बीच एयरफोर्स के बीच ‘एक्सरसाइज गरुड़’ और नेवी के बीच ‘एक्सरसाइज वरुण’ आयोजित होता है।
इंडियन आर्मी चीफ – MM नरवणे
——————–
10. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग (International Law Commission) के लिए चुना?
a. बिमल पटेल
b. राहुल पटेल
c. किसलय दास
d. विकास पासवान
Answer: a. बिमल पटेल
– वह पांच साल के लिए चुने गए हैं।
– उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2023 से शुरू होगा।
– प्रोफेसर बिमल पटेल, नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं।
– उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 192 सदस्यों में से 163 वोट हासिल किए। यह एशिया-पैसिफिक ग्रुप में किसी उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट थे।
अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 1947
———————
11. विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) कब मनाया जाता है?
a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर
Answer: c. 14 नवंबर
– विश्व मधुमेह दिवस 2021-23 का विषय: “डायबिटीज केयर तक पहुंच” है।
———————
12. बाल दिवस कब मनाया जाता है?
a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर
Answer: c. 14 नवंबर
– भारत के पहले प्रधान मंत्री पं जवाहर लाल नेहरू (Pt. Jawaharlal Nehru) की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है।
– इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– नेहरू बच्चों के बीच काफी प्रसिद्ध थे और लोकप्रिय रूप से ‘चाचा नेहरू (Chacha Nehru)’ के नाम से जाने जाते थे।
———————
13. ICC मेन्स टी20 विश्व कप किस देश की टीम ने जीता?
a. भारत
b. न्यूजीलैंड
c. इंग्लैंड
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: d. ऑस्ट्रेलिया
– ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता।
– मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
– ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2021 फाइनल मैच 14 नवंबर को दुबई में हुआ था।
2007 से 2021 तक T20 विश्व कप विजेताओं की सूची
वर्ष विजेता
2007 भारत
2009 पाकिस्तान
2010 इंग्लैंड
2012 वेस्ट इंडीज
2014 श्रीलंका
2016 वेस्ट इंडीज
2021 ऑस्ट्रेलिया
———————
14. भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT) का 32वां संस्करण कब आयोजित हुआ?
a. 10 से 11 नवंबर 2021
b. 11 से 13 नवंबर 2021
c. 12 से 19 नवंबर 2021
d. 12 से 14 नवंबर 2021
Answer: d. 12 से 14 नवंबर 2021
– भारतीय नौसेना पोत INS करमुक , एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट ने हिस्सा लिया।
– इस अभ्यास में अवैध गैर-रिपोर्टेड अनियमित (IUU) मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री डकैती जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने का प्रशिक्षण हुआ।
———————
15. केंद्र सरकार ने किसकी जयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ (Janjatiya Gaurav Divas) घोषित किया?
a. तिलका मांझी
b. बिरसा मुंडा
c. रानी गाइदिनलिउ
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. बिरसा मुंडा
– 15 नवंबर को बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की जयंती है।
– उन्हें आदिवासी समुदायों द्वारा भगवान के रूप में सम्मानित किया जाता है।
– बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) में गरीब परिवार में हुआ था।
– अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व किया था।
– ‘जनजातीय गौरव दिवस’ बहादुर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए उनके बलिदान को समर्पित है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Buy eBooks & PDF