12 & 13 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 12 & 13 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here


– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई 2024 को तमाम पद्म अवॉर्ड विजेताओं को सम्‍मानित किया।
– हालांकि केंद्र सरकार ने पद्म अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा 75वें गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्‍या पर की थी। इसके चार महीने बाद यह अवॉर्ड दिया गया।

कितने तरह के पद्म अवॉर्ड?
– पद्म विभूषण
– पद्म भूषण
– पद्म श्री

कुल 132 पद्म पुरस्‍कार की घोषणा

– 5 पद्म विभूषण
– 17 पद्म भूषण
– 110 पद्म श्री

– पद्म अवॉर्ड पाने वालों में 30 महिलाएं हैं।
– विदेशियों/NRI/PIO/OCI की श्रेणी में आठ लोग हैं।
– नौ लोगों को मरणोपरांत अवॉर्ड की घोषणा हुई।
– दो जोड़ी को भी पद्म अवॉर्ड मिला है।

पद्म विभूषण सम्मान:
– यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत रत्‍न के बाद दूसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान है.
– इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गयी थी.
– ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा (असैनिक) के लिए दिया जाता है।

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 में कितने लोगों को पद्म विभूषण अवॉर्ड दिए?
How many people did President Draupadi Murmu give Padma Vibhushan awards in the year 2024?

a. 4
b. 5
c. 6
d. 8

Answer: b. 5

– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मई 2024 को तमाम पद्म अवॉर्ड विजेताओं को सम्‍मानित किया।

————–
2. राष्‍ट्रपति ने पद्म विभूषण पुरस्‍कार 2024 किन्‍हें दिए?
Who did the President give the Padma Vibhushan Award 2024?

Answer:

वैजयंतीमाला बाली (एक्‍ट्रेस)

– वह एक भारतीय बहुआयामी कलाकार हैं।
– वह तमिलनाडु से हैं। और 90 वर्ष की हैं।
– उन्होंने 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म वाज़कई (1949) से स्क्रीन पर डेब्यू किया।
– इसके बाद तेलुगु फिल्म जीविथम (1950) में भूमिका निभाई।
– हिंदी सिनेमा में उनका पहला काम सामाजिक मार्गदर्शन फिल्म बहार (1951) था। इसके बाद हिन्‍दी फिल्‍मों में सुपरस्‍टार के तौर पर काम किया। वह राज्‍यसभा सदस्‍य भी रह चुकी हैं।

कोनिडेला चिरंजीवी

– चिरंजीवी तेलुगु एवं हिन्दी फ़िल्मों के एक एक्‍टर हैं।
– इनका वास्तविक नाम: कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है।
– वह आंध्र प्रदेश से हैं। वह 68 वर्ष के हैं।
– उन्‍होंने चार दशकों के शानदार करियर के साथ, 5 भाषाओं में 150 से अधिक तेलुगु और हिन्‍दी फिल्मों में काम किया है।
– फिलहाल चिरंजीवी आंध्रप्रदेश राज्य में ‘प्रजाराज्यम’ नामक दल के प्रमुख हैं।

एम वेंकैया नायडू

– मुप्पवरपु वेंकैया नायुडु भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हैं।
– वह वर्ष 2017 से 2022 तक उपराष्‍ट्रपति रहे।
– वह आंध्र प्रदेश से हैं। वह 74 वर्ष के हैं।
– 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत)

– डॉ बिन्देश्वरी पाठक, सोशल वर्कर और एवं उद्यमी थे।
– 15 अगस्‍त 2023 को उनका निधन (80 वर्ष) हो गया था।
– वह बिहार से थे।
– वह सुलभ इंटरनेशनल संस्‍था के संस्थापक थे, जो अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक सुधारों, शिक्षा के माध्यम से मानव अधिकारों, पर्यावरणीय स्वच्छता, ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों को बढ़ावा देता है।

पद्मा सुब्रमण्यम

– पद्मा सुब्रह्मण्यम, एक भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक (डांसर) हैं।
– वह तमिलनाडु से हैं। वह 80 वर्ष की हैं।
– वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, गायिका, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं।
– वह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।

—————
3. राष्‍ट्रपति ने कुल कितने लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड (वर्ष 2024) दिए?
To how many people did the President give Padma Bhushan Award (year 2024)?

a. 7
b. 9
c. 17
d. 20

Answer: c. 17

– यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

————–
4. राष्‍ट्रपति ने पद्म भूषण पुरस्‍कार 2024 के लिए किन्‍हें दिए?
Who did the President give the Padma Bhushan Award 2024?

Answer:

विस्‍तार से जानिए –

1) फातिमा बीवी (मरणोपरांत)
– वह सु्प्रीम कोर्ट की पहली महिला जज थी।
– उनका निधन 23 नवंबर 2023 (96 वर्ष में) को हो गया।
– उनका पूरा नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी है।
– उनके पिता का नाम मीरा साहिब और माँ का नाम खदीजा बीबी है।
– उनकी स्‍कूली शिक्षा कैथीलोकेट हाई स्कूल, पथानामथिट्टा से शुरू हुई।
– वह तमिलनाडू की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

2) होर्मूसजी एन कामा
– वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पूर्व अध्यक्ष हैं।
– वर्ष 2018 से 2019 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) के भी अध्यक्ष रहे।
– चार दशकों से बॉम्बे समाचार गुजराती समाचार पत्र का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ प्रकाशक हैं।
– वह महाराष्ट्र से हैं।

3) मिथुन चक्रवर्ती
– वह एक्‍टर, प्रोड्यूसर और राजनीतिज्ञ हैं।
– मुख्य रूप से उन्‍होंने हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया।
– वह पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।
– वह पश्चिम बंगाल से हैं। वह 73 वर्ष के हैं।
– उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।

4) सीताराम जिंदल
– वह अनुभवी उद्योगपति और परोपकारी – बेंगलुरु में जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा दे रहे हैं।
– वह जिंदल एल्युमीनियम लिमिटेड (JAL) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं।
– वह कर्नाटक से हैं। वह 90 वर्ष के हैं।

5) यंग लियू (ताइवान)
– वह ग्‍लोबल बिजनेस लीडर और इनोवेटर हैं।
– ताइवान की फॉक्‍सकॉन कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हैं।
– भारत में फॉक्‍सकॉन का सबसे बड़ा कारोबार आईफोन को असेंबल (करीब 70 फीसदी) करना है।
– वह ताइवान से हैं। वह 66 वर्ष के हैं।

6) अश्विन बालचंद मेहता
– वह एक भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं।
– उन्होंने 1973 में भारत में नवजात शिशुओं में पहली कार्डिएक कैथीटेराइजेशन और एंजियोग्राफी की थी
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 84 वर्ष के हैं।

7) सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत)
– वह अनुभवी राजनीतिक नेता और बैरिस्टर थे।
– वह कई विभागों के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे थे।
– वह पश्चिम बंगाल से थे। 3 मार्च 2023 को उनका निधन हो गया था।

8) राम नाइक
– राम नाईक एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
– वह उत्तर प्रदेश के 2014 से 2019 तक राज्यपाल रह चुके हैं।
– वह (1999 से 2004 तक) में तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री रहे।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 89 वर्ष के हैं।

9) तेजस मधुसूदन पटेल
– वह प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में अग्रणी कार्य के लिए जाने जाते हैं
– उन्‍हें चिकित्सा के क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार ‘डॉ. बिधान चंद्र राय पुरस्कार’ मिल चुका है।
– वर्ष 2015 में उन्‍हें पद्म श्री पुरस्‍कार भी मिल चुका है।
– वह गुजरात से हैं। वह 60 वर्ष के हैं।

10) ओलानचेरी राजगोपाल
– वह अनुभवी राजनीतिज्ञ नेता हैं
– वह पूर्व केंद्रीय रेल, शहरी विकास मंत्री भी रहे हैं।
– वह 1992 से 2004 तक राज्य सभा में दो बार सांसद रहे।
– वह केरल से हैं। वह 94 वर्ष के हैं।

11) दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त
– वह अनुभवी मराठी फिल्म निर्देशक हैं।
– वह 6 दशकों से अधिक समय से देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बना रहे हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 90 वर्ष के हैं।

12) तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत)
– वह बौद्ध आध्यात्मिक नेता थे।
– 24 मई 2023 को उनका निधन हो गया था।
– वह लद्दाख से थे।
– उन्‍होंने भोटी भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
– उन्होंने लद्दाख में सभी तिब्बती बौद्ध वंशों के लिए प्रमुख लामा के रूप में कार्य किया।

13) प्यारेलाल शर्मा
– वह महान हिंदी म्‍यूजिक डायरेक्‍टर हैं।
– इनका करियर 7 दशकों से अधिक का है।
– वह ‘सुरों के राजा’ के रूप में सम्मानित हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 83 वर्ष के हैं।

14) चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर
– वह प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं।
– उन्‍होंने काला अज़ार रोग पर ग्‍लोबल प्राधिकारी, अनुसंधान और नीति में आजीवन योगदान दिया।
– वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य, भारत सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।
– वह बिहार से हैं। वह 92 वर्ष के हैं।

15) उषा उथुप
– वह भारत की एक लोकप्रिय पॉप गायिका हैं।
– उन्हें 1960 के दशक के उतर्राध, 1970 और 1980 के दशक में अपने लोकप्रिय हिट के लिए जाना जाता है।
– उन्होंने करीब 16 भाषाओं में गाने गाएं हैं जिसमें बंगाली, हिंदी, पंजाबी, असमी, उड़िया, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तुलु और तेलुगु शामिल हैं।
– वह पश्चिम बंगाल से हैं। वह 76 वर्ष की हैं।

16) विजयकांत (मरणोपरांत)
– उनका निधन 28 दिसंबर 2023 को हो गया था।
– वह तमिलनाडु से थे।
– वह प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे।
– वे एक सफल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे।
– उन्होंने 154 फिल्मों में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

17) कुन्दन व्यास
– वह अनुभवी पत्रकार हैं।
– वह 5 दशकों से प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप जन्मभूमि का नेतृत्व कर रहे हैं।
– वह महाराष्‍ट्र से हैं। वह 82 वर्ष के हैं।

————–
5. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने गण्‍यमान्‍य लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड (वर्ष 2024) दिए?
How many dignitaries did President Draupadi Murmu give Padma Shri Awards (year 2024)?

a. 76
b. 91
c. 109
d. 110

Answer: d. 110

– यह सम्‍मान किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।
नोट- डबल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है।

————–
6. राष्‍ट्रपति ने किन्‍हें पद्मश्री पुरस्‍कार (वर्ष 2024) दिए?
Who did the President give the Padma Shri award (year 2024)?

Answer:


————-
याद रखने के लिए प्रमुख नाम
– खलील अहमद – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– बदरप्पन एम – आर्ट – तमिलनाडु
– कालूराम बामनिया – आर्ट – मध्य प्रदेश
– रेज़वाना चौधरी बान्या – आर्ट – बांग्लादेश
– शांति देवी पासवान और श्री शिवन पासवान*(जोड़ी) – आर्ट – बिहार
– केथवथ सोमलाल – साहित्य एवं शिक्षा – तेलंगाना
– शशि सोनी – ट्रेड इंडस्‍ट्री – कर्नाटक
– उर्मिला श्रीवास्तव – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– किरण व्यास – अन्य योग – फ्रांस
– जागेश्वर यादव – सोशल वर्क – छत्तीसगढ़
– बाबू राम यादव – आर्ट – उत्तर प्रदेश
– सुरेंद्र किशोर – साहित्य एवं शिक्षा पत्रकारिता – बिहार

————–
————–
7. व्‍लादिमीर पुतिन ने दोबारा रूस का प्रधानमंत्री किसे नियुक्‍त किया?
Whom did Vladimir Putin appoint as the Prime Minister of Russia again?

a. अलेक्सांद्र कुरेनकोव
b. मिखाइल मिशुस्टिन
c. दिमित्री पेत्रुशेव
d. डेनिस मंटुरोव

Answer: b. मिखाइल मिशुस्टिन (58 वर्षीय)

– रूस के कानून के अनुरूप मिखाइल मिशुस्टिन ने 7 मई 2024 को अपने मंत्रिमंडल का इस्‍तीफा सौंपा।
– वह पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर थे।
– 7 मई 2024 को व्लादिमीर पुतिन ने पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
– इसके बाद 10 मई 2024 को व्लादिमीर पुतिन ने मिखाइल मिशुस्टिन को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्‍त कर दिया।

रूस में सबसे शक्तिशाली पद
– रूस में सबसे शक्तिशाली पद राष्ट्रपति होता है।
– दूसरा सबसे शक्तिशाली पद प्रधानमंत्री होता है, जो राष्‍ट्रपति के निर्देश पर काम करता है।
– रूस में राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
– रूस की संसद को फेडरल असेंबली कहते हैं।
– वहां भी दो सदन होते हैं।
– ऊपरी सदन को काउंसिल ऑफ फेडरेशन
– निचले सदन को स्टेट डुमा कहते हैं।

रूस के बारे में
– रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया तक फैला एक देश है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
– राजधानी : मॉस्‍को
– प्रेसिडेंट : व्लादिमीर पुतिन
– प्राइम मिनिस्‍टर : मिखाइल मिशुस्टिन
– मुद्रा : रूसी रूबल

————–
8. चीन ने 18 महीने बाद भारत में अपना राजदूत किसे नियुक्त किया है?
Who has China appointed as its ambassador to India after 18 months?

a. ली शियांग
b. ली क़ियांग
c. जू फीहोंग
d. वांग यी

Answer: c. जू फीहोंग (60 वर्षीय)

– लंबे समय से भारत-चीन सीमा गतिरोध के बीच 18 महीने के बाद इनकी नियुक्‍ती हुई।
– चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने 7 मई 2024 को जू फीहोंग को भारत में राजूदत नियुक्‍त किया।
– वह 10 मई 2024 नई दिल्‍ली पहुंचे।
– इनसे पहले सुन वीडोंग भारत में चीन के राजदूत थे।
– अक्‍टूबर 2022 में उनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया था।
– जब से ही भारत में चीन का कोई राजदूत नहीं बना था।
– जू फीहोंग को यूरोपीय देशों में काम करने का लंबा अनुभव है।

नोट: – भारत-चीन दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव की वजह से राजदूत की नियुक्‍ती में लंबा समय लगा है।

राजदूत जू फीहोंग ने क्‍या कहा
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार जू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को पुनः स्थापित करने में काम करना है।
– और एक स्वस्थ और स्थिर भारत-चीन संबंध के लिए अनुकूल स्थितियाँ बनाना है।
– चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण मूल्यांकन पर सहमत हुए हैं कि चीन और भारत सहयोग भागीदार हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं।
– और दोनों देश एक-दूसरे के लिए विकास के अवसर हैं, खतरा नहीं।

भारत और चीन के रिश्‍ते
– 1 अप्रैल 1950 को भारत और चीन ने राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
– दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर विवाद रहता है।
– सीमा विवाद, व्यापारिक विवाद, राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दे आदि।
– अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत के लिए चीन के रिश्‍ते अहम हैं।
– उन्‍होंने कहा कि काफी लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद स्थिति पर जल्‍द ही ध्‍यान देना चाहिए।
– उन्‍होंने यह बात अमेरिका की मैगजीन न्‍यूजवीक को दिए इंटरव्‍यू में कही।

कई बार भारत-चीन आमने सामने
– भारत-चीन के बीच कई बार तनावपूर्ण रिश्‍ते रहे हैं।
– वर्ष 2017 की डोकलाम की घटना जिसमें 75 दिन सेनाएं आमने सामने डटी रहीं। इससे पहले 1967, 1975, 1987 तनावपूर्ण स्थिति रही।
– वर्ष 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था।
– उस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के अवैध कब्‍जे का विरोध किया था और हालात हिंसक हो गए थे।
– इस दौरान कर्नल संतोष बाबू सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
– चीन के 40 से ज्‍यादा सैनिकों के मारे जाने की खबर थी। लेकिन उसने यह संख्‍या कम बताई।
– इसके बाद वर्ष 2022 में अरूणाचल के तवांग में चीन सैनिकों ने भारतीय पोस्‍ट को हटाने की कोशिश की।
– जिसमें भारत के 6 जवान घायल हुए और चीन को भी नुकसान हुआ।

चीन में भारत का राजदूत कौन
– मार्च 2022 से, बीजिंग में भारत के पूर्णकालिक राजदूत प्रदीप कुमार रावत हैं।
– जिन्‍हें चीन का अच्‍छा अनुभव है।

चीन के बारे में
– चीन, आधिकारिक तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, पूर्वी एशिया में एक देश है।
– जनसंख्‍या : लगभग 142 करोड़
– राष्‍ट्रपति : शी जिनपिंग
– राजधानी : बीजिंग

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Plant Health Day observed?

a. 11 May
b. 12 May
c. 13 May
d. 14 May

Answer: b. 12 May

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2020 को इस दिवस को अपनाया था।

——
10. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Nurses Day celebrated?

a. 11 May
b. 12 May
c. 13 May
d. 14 May

Answer: b. 12 May

2024 की थीम :
– Our Nurses. Our Future
– हमारी नर्सें, हमारे भविष्य

– इस दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की जयंती है।
– उन्हें ‘लेडी विद द लैंप (Lady with the Lamp)’ के नाम से भी जाना जाता था।
– उनका जन्‍म 12 मई 1820 को हुआ था।

—————
11. मातृ दिवस कब मनाया जाता है?
When is Mother’s Day celebrated?

a. मई का पहला रविवार
b. मई का दूसरा रविवार
c. मई का तीसरा रविवार
d. मई का चौथा रविवार

Answer: b. मई का दूसरा रविवार (2024 में 12 मई)

– दुनिया भर में मातृत्व के प्रति प्रशंसा और प्यार दिखाने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है।

—————
12. अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Light celebrated?

a. 13 मई
b. 14 मई
c. 15 मई
d. 16 मई

Answer: d. 16 मई

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर, थियोडोर मैमन (Theodore Maiman) द्वारा 1960 में लेजर के पहले सफल संचालन की वर्षगांठ के लिए यह दिवस मनाया जाता है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *