13 May 2022 Current Affairs

यह 13 May 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन बनें?

छठी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री कौन बनें?

a. मैत्रीपाला सिरिसेना
b. रानिल विक्रमसिंघे
c. डीएम जयरत्‍ने
d. महिंदा राजपक्षे

Answer: b. रानिल विक्रमसिंघे

– श्रीलंका में भारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच रानिल विक्रमसिंघे ​​​​नए प्रधानमंत्री बन गए।
– महिंदा राजपक्षे के PM पद से इस्‍तीफे के बाद श्रीलंका में सभी दलों की संयुक्‍त सरकार (यूनिटी गवर्नमेंट) बनाई गई है।
– राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 12 मई 2022 को प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
– रानिल विक्रमसिंघे, अपनी पार्टी के अकेले सांसद हैं।
– इससे पहले वह वर्ष 1993 से 2019 तक पांच बार PM रह चुके हैं।

कब से कब तक रहे पीएम
– 1993 से 1994
– 2001 से 2004
– 2015 में 100 दिन
– 2015 से 2018
– 2018 से 2019

रानिल विक्रमसिंघे
– 73 वर्ष के हैं।
– उन्‍हें श्रीलंका का अच्छा पॉलिटिकल एडमिनिस्ट्रेटर और अमेरिका समर्थक माना जाता है।
– उनकी पार्टी का नाम यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) है।
– इस पार्टी के वह अकेले सांसद हैं।

रानिल विक्रमसिंघे ने देश की हालत पर क्‍या कहा
– मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘Gota Go Gama’ आंदोलन जारी रहना चाहिए। मैं और पुलिस इस आंदोलन को रोकने के लिए कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
– श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ इस नारे का इस्तेमाल किया जाता है।
– सिंहली भाषा में गामा का मलतब गांव होता है। प्रदर्शनकारी एक जगह जमा होकर तंबू लगाते हैं और गाड़ियों के हार्न बजाते हुए राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटा-गो-गामा का नारा बुलंद करते हैं।

भारत को धन्‍यवाद कहा
– नए पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने संकटग्रस्‍त श्रीलंका की मदद के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्‍यवाद किया है।

आर्थिक रूप से बर्बाद श्रीलंका
– आर्थिक रूप से श्रीलंका बर्बाद हो चुका है और इससे वहां की जनता में गुस्‍सा है।
– विरोध की वजह से महिंदा राजपक्षे ने PM पद से इस्‍तीफा दे दिया। इस वक्त एक नेवल बेस में छिपे हैं।

—————
2. श्रीलंका की आदालत ने वहां के किस पूर्व PM के देश छोड़ने पर रोक लगाई?

a. मैत्रीपाला सिरिसेना
b. रानिल विक्रमसिंघे
c. डीएम जयरत्‍ने
d. महिंदा राजपक्षे

Answer: d. महिंदा राजपक्षे

– श्रीलंका की एक अदालत ने 12 मई 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, उनके बेटे और सांसद नमल राजपक्षे और 15 अन्य की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
– इससे पहले श्रीलंका में अफवाह फैल गई थी कि महिंदा राजपक्षे भागकर इंडिया आ गए हैं। – श्रीलंका के सोशल मीडिया में यह अफवाह तेजी से फैली।
– तब भारत ने इस अफवाह का खंडन किया और श्रीलंका के प्रशासन ने भी वहां की जनता को बताया कि महिंदा राजपक्षे, श्रीलंका में ही हैं।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह इस वक्त एक नेवल बेस में छिपे हैं।

क्यों लगाया बैन?
– महिंदा राजपक्षे पर आरोप है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते प्रदर्शन कर रही जनता के खिलाफ अपने समर्थकों को भड़काया।
– खासकर जब 9 मई 2022 को जब महिंदा राजपक्षे ने PM पद से इस्‍तीफा दिया, तो समर्थकों को भड़काया।
– इससे हिंसा फैली और अराजकता और अस्थिरता ज्‍यादा बढ़ गई।

—————-
3. खराब भोजन से बनी बिजली से संचालित देश का पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्‍टेशन कहां स्‍थापित हुआ?

a. दिल्‍ली
b. चेन्‍नई
c. मुंबई
d. लखनऊ

Answer: c. मुंबई

– इसका उद्घाटन महाराष्‍ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्‍य ठाकरे ने किया।
– यह मुंबई में केशवराव खड़े रोड पर स्थित है।
– यह परियोजना BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) और एयरोकेयर क्लीन एनर्जी के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

– यहां बायोगैस बिजली उत्पादन संयंत्र अपने आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र किए गए खाद्य अपशिष्ट से 220 यूनिट बिजली उत्पन्न करता है।
– खराब भोजन (अपशिष्ट) ज़्यादातर थोक मात्रा में उत्पन्नकर्ता जैसे होटल और कार्यालयों से इकट्ठा किया जाता है।
– बायोगैस बिजली उत्पादन संयंत्र का उपयोग स्ट्रीट लाइटों को बिजली देने और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए भी किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र
सीएम – उद्धव ठाकरे
गवर्नर – भगत सिंह कोश्‍यारी
राजधानी – मुंबई

—————-
4. टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया का नया CEO और MD किसे नियुक्‍त करने का फैसला किया?

a. कैंपबेल विल्सन
b. अश्‍वनी लोहानी
c. रोहित नंदन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. कैंपबेल विल्सन

– टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को नियुक्‍त करने का ऐलान किया है।
– हालांकि कैंपबेल विल्‍सन की नियुक्ति तभी पूरी होगी, जब केंद्र सरकार की ओर से रेग्‍यूलेटरी एप्रूवल मिल जाएगा।
– दरअसल, भारत में कंपनियों के उच्‍च पदों पर नियुक्‍त के लिए सरकार से अनुमति की जरूरत पड़ती है।
– इससे पहले टाटा संस ने तुर्की एयरलाइंस के पूर्व सीईओ इल्‍कर आयसी को भी नियुक्‍त करने का फैसला किया था, लेकिन सरकार की ओर से हरी झंडी न मिलने की वजह से नियुक्ति नहीं हो सकी।

कैंपवेल विल्‍सन
– उनका जन्‍म न्‍यूजीलैंड में हुआ था।
– वह 50 वर्ष के हैं।
– सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी कंपनी स्‍कूट के CEO हैं।
– एविएशन इंडस्‍ट्री में 26 वर्ष का अनुभव है।

एयर इंडिया
चेयरमैन : एन चंद्रशेखरन
स्‍थापना : 1932
संस्‍थापक : JRD टाटा
मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली

————–
5. PM-WANI योजना के तहत रेलवे ने मई 2022 तक कितने स्‍टेशन पर सार्वजनिक वाईफाई सेवा शुरू की?

a. 100
b. 150
c. 200
d. 250

Answer: a. 100

– PM-WANI : Prime Minister Wi-Fi Access Network Interface
– यह योजना वर्ष 2020 में बनी थी। मकसद है सार्वजनिक तौर वाईफाई की सुविधा हो।
– दरअसल, टेलिकॉम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्‍ड बैंक का मानना है कि इंटरनेट का 10 प्रतिशत विस्‍तार देश की जीडीपी में 1.4 प्रतिशत तक इजाफा करने में मदद करता है।

– मई 2022 तक 22 राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर अपनी सार्वजनिक वाईफाई सेवाओं को शुरू किया गया।
– स्‍टेशनों पर यह काम माइक्रो रत्‍न पीएसयू रेलटेल ने शुरू किया।

इस तरह आप मुफ्त वाई-फाई का उठा सकते हैं लाभ-
– योजना का लाभ उठाने के लिए आपको मोबाइल ऐप Wi-DOT को सबसे पहले मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।
– ऐप को ओपन करके आप RailWire Service Set Identifier को सेलेक्ट करें।
– इसके बाद इसे अपने मोबाइल को कनेक्ट करके आसानी से आप इस मुफ्त रेल वाई-फाई का लाभ उठा सकते हैं।

PM-WANI योजना का होगा इस तरह विस्तार
– PM-WANI योजना के जरिए सरकार देश के 2,000 रेलवे स्टेशनों इस सुविधा की शुरुआत करने की योजना है।
– 10 जून तक देश के 1,000 रेलवे स्टेशनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
– 20 जून तक करीब 2,000 रेलवे स्टेशनों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।

—————
6. एप्‍पल को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्‍यवान कंपनी कौन बन गई?

a. रिलायंस
b. टेस्‍ला
c. माइक्रोसॉफ्ट
d. सऊदी आरामको

Answer: d. सऊदी आरामको

– दरअसल, टेक्नोलॉजी सेक्टर में सुस्ती की वजह से एप्पल के शेयरों के दाम नीचे उतरे हैं।
– दूसरी ओर तेल की कीमतों में लगातार तेजी की वजह से सऊदी कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।
– इसकी वजह से 12 मई 2022 को अरामको का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.42 लाख करोड़ डॉलर हो गया है।
– एप्पल घटकर 2.37 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।
– जबकि कुछ वक्‍त पहले एप्‍पल की मार्केट वैल्‍यू 3 लाख करोड़ डॉलर थी।

सऊदी अरामको
– यह सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी है।
– स्थापना: 1933
– मुख्यालय: धहरान, सऊदी अरब
– सीईओ: अमीन एच. नासेर

—————-
7. नाटो साइबर रक्षा समूह में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश कौन है?

a. भारत
b. चीन
c. दक्षिण कोरिया
d. इंडोनेशिया

Answer: c. दक्षिण कोरिया

– नाटो : North Atlantic Treaty Organization
– नाटो के साइबर रक्षा समूह का नाम – कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Cooperative Cyber Defence Centre of Excellence – CCDCOE)
– इसमें शामिल होने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।
– अब NATO CCDCOE में कुल आधिकारिक सदस्यों के रूप में 32 देश शामिल हैं, जिसमें 27 नाटो सदस्य देश और 5 ग़ैर-नाटो राज्य शामिल हैं।
– नाटो का मुख्य उद्देश्य राजनितिक एवं सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्य देशों को स्वतंत्रता एवं सुरक्षा की गारंटी प्रदान करना है।

चीन भड़का
– दक्षिण कोरिया के नाटो के साइबर रक्षा समूह में शामिल होने से चीन भड़क गया है।
– चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र द ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिन ने लिखा, ‘अगर दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसियों के लिए मुश्किलें तैयार करने का रास्ता अपनाया है, तो इसका अंत यूक्रेन हो सकता है।’

नाटो
– स्थापना: 1949
– मुख्यालय: ब्रसेल्स, बेल्जियम

—————-
8. अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस (International Day of Plant Health) कब मनाया जाता है?

a. 11 मई
b. 12 मई
c. 13 मई
d. 14 मई

Answer: b. 12 मई

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2020 को इस दिवस को अपनाया था।

—————–
9. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है?

a. 11 मई
b. 12 मई
c. 13 मई
d. 14 मई

Answer: b. 12 मई

– इस दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) की जयंती है।
– उन्हें ‘लेडी विद द लैंप (Lady with the Lamp)’ के नाम से भी जाना जाता था।
– उनका जन्‍म 12 मई 1820 को हुआ था।

वर्ष 2022 का थीम – “नर्स: ए वॉयस टू लीड – इन्वेस्ट इन नर्सिंग एंड आदर राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ
(Nurses: A Voice to Lead – Invest in Nursing and respect rights to secure global health)” है।

—————
10. किस मुख्‍यमंत्री को अथक साहित्यिक खोज़ के लिए ‘बांग्ला अकादमी पुरस्कार’ मिला?

a. नीतीश कुमार
b. योगी आदित्‍यनाथ
c. हिमंता बिस्‍वा सरमा
d. ममता बनर्जी

Answer: d. ममता बनर्जी

– पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता को यह अवॉर्ड पश्चिम बंगाल बांग्ला अकादमी ने दिया। हालांकि उनकी जगह उनकी सरकार के मंत्री ने यह अवॉर्ड स्‍वीकार किया।
– ममता बनर्जी को यह पुरस्कार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *