यह 13th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. PM नरेंद्र मोदी ने किस ‘नए अभियान’ के तहत 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की?
a. कोविड आयुष्मान भारत अभियान
b. कोरोना राहत अभियान
c. आत्मावलोकन इंडिया अभियान
d. आत्मनिर्भर भारत अभियान
Answer: d. आत्मनिर्भर भारत अभियान
– पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 मई को यह घोषणा की।
– उन्होंने कोरोना वायरस के संकट से घिरी अर्थव्यवस्था के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की।
20 लाख के पैकेज में क्या है?
– 20 लाख के पैकेज से – बड़े उद्योग और एमएसएमई सेक्टर को इससे राहत मिल सकती है।
– हालांकि इस पैकेज में आरबीआई के फैसले भी शामिल हैं, जिस में उसने बैंकों और म्यूचुअल फंडों को लिक्विडिटी प्रदान किया था।
– कई सारी योजनाओं को जोड़कर यह पैकेज बना दिया गया है।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके बारे में स्टेप-बाई-स्टेप इसकी डिटेल देश को बताएंगी।
– ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग MSME के लिए भी होगा।
‘आत्मनिर्भर भारत के पांच मजबूत स्तंभ (पिलर) होंगे-
– अर्थव्यवस्था (economy), (जो क्वांटम जंप लाएगी)
– बुनियादी ढांचा (infrastructure), (जो आधुनिक भारत की पहचान बनेगा)
– तकनीक आधारित सिस्टम (technology driven system)
– आबादी (vibrant demography) और (यह हमारी ताकत है)
– मांग (Demand) (हमारी अर्थव्यवस्था के डिमांड और सप्लाई चेन के चक्र को पूरा करने की जरूरत है। ) – हम बेस्ट प्रोडक्ट बनाएंगे, सप्लाई चेन आधुनिक बनाएंगे।
– खासतौर पर लोकल सामान खरीदने पर जोर दिया गया है। (Vocal for Local)
अभियान में Land, Labour, Liquidity और Laws की चर्चा
– आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के लिए इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और Laws पर बल दिया गया है।
– लैंड रिफॉर्म के बारे में पीएम मोदी कुछ वक्त पहले ही घोषणा कर चुके हैं, कि वह लोगों को जमीन के अधिकार का पत्र देंगे। ड्रोन से लैंड पैपिंग कराई जाएगी।
– लेबर (श्रम) को लेकर भी डिटेल आना है।
– लिक्विडिटी को लेकर हाल में RBI ने कई ऐलान किए और इसके बारे में ऐलान होंगे।
– लॉ के बारे में देख रहे हैं, हमलोग कि यूपी सहित कई राज्यों ने ज्यादातर लेबर लॉ को बदल दिया या सस्पेंड कर दिया।
मोदी ने कच्छ के भुकंप के उदाहरण से उत्साह बढ़ाया
– PM ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जनता के मन में एक जोश भी जगाया है जिससे कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन और गिरती अर्थव्यव्स्था से जूझ रहे लोग हताश न हों।
– कच्छ भुकंप के दिन देखे हैं, हर तरफ सिर्फ मलबा था, सब ध्वस्त हो गया। ऐसा लगता था कि कच्छ मौत की चादर ओढ़कर सो गया।
– लेकिन देखते-देखते कच्छ खड़ा हो गया।
– यही भारतीयों की क्षमता था।
—————————–
2. भारत ने कोरोना से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की, यह जीडीपी (Gross domestic product) का कितना प्रतिशत है?
a. लगभग 10 प्रतिशत
b. लगभग 15 प्रतिशत
c. लगभग 17 प्रतिशत
d. लगभग 20 प्रतिशत
Answer: a. लगभग 10 प्रतिशत
– ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ पैकेज देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 10% है।
– देश की जीडीपी इस वक्त तकरीबन 210 लाख करोड़ के आस-पास का है।
– जीडीपी (सकल घरेलु उत्पाद) किसी भी देश की आर्थिक सेहत को मापने का पैमाना या जरिया है।
किस देश ने कितना पैकेज जारी किया?
– जापान ने अपने GDP का सबसे ज्यादा 20% हिस्सा तय किया है।
– अमेरिका ने अपने GDP का 14% कोरोना रिलीफ पैकेज के नाम किया है।
– जर्मनी ने अपने GDP का 10.7% रिलीफ पैकेज को दिया है।
– ब्रिटेन ने अपने GDP का 5 % कोरोना पर खर्च करने का प्लान बनाया है।
– चीन ने अपने GDP का 3.8% हिस्सा राहत पैकेज के लिए खर्च करने का प्लान बनाया है।
क्या है जीडीपी (GDP – ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट)
– यह देश की आर्थिक हेल्थ के बारे में बताता है। भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
—————————-
3. किस देश ने इंटरनेशनल चेस फेडरेशन के ‘FIDE Chess.com ऑनलाइन नेशंस कप’ जीता?
a. भारत
b. चीन
c. रूस
d. पाकिस्तान
Answer: b. चीन
– चीन 17 अंक साथ छ: टीमो में सबसे आगे रहा।
– भारतीय टीम, जिसका नेतृत्व विश्वनाथन आनंद कर रहे थे, वह पांचवें स्थान पर रही।
– चीन ने अपना आखिरी मुकाबला USA के खिलाफ खेला, ये मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त होगा।
– अंक तालिका में ज्यादा अंक होने के चलते चीन चैंपियन बना
– इस ऑनलाइन नेशंस कप में अमेरिका को दूसरा, यूरोप को तीसरा, रूस को चौथा, भारत को पांचवां और शेष विश्व टीम को छठा स्थान मिला।
————————————
4. हिन्द महासागर में चीन, भारत से मात्र 684 किलोमीटर की दूरी पर किस देश में कृत्रिम द्वीप बना रहा है?
a. मालदीव
b. श्रीलंका
c. म्यांमार
d. मलेशिया
Answer: a. मालदीव
– माना जा रहा है कि साउथ चाइना सी के तर्ज पर हिंद महासागर में नए द्वीप का निर्माण कर चीन सीधे तौर पर भारत के सामने सामरिक चुनौती पेश कर रहा है।
– यह खुलासा दुनियाभर में हथियारों के खरीद फरोख्त पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था सिपरी (SIPRI – स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) ने किया है।
– हालांकि भारत ने 12 मई तक इस मामले में कोई आफिशियल टिप्पणी नहीं की है।
मैप में किस जगह पर है यह द्वीप
– केरल से करीब 684 किलोमीटर की दूरी पर मालदीव है।
– यह छोट-छोटे 12 सौ आइलैंड (द्वीप) हैं।
– इसकी कैपिटल माले है।
– माले से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर ये रहा, आइलैंड। इसी को तीन गुने से ज्यादा विस्तार किया गया है।
मालदीव से लीज पर लिए द्वीप
– दरअसल, मालदीव ने वर्ष 2016 में 16 द्वीप नीची कंपनियों को लीज पर दिए थे।
– उस समय तत्कालीन प्रेसिडेंट अब्दुल्ला यामीन की सत्ता थी और भारत से लल्खी बढ़ गई थी। उन्होंने द्वीप लीज पर दिए थे।
– हालांकि बाद में वहां पर सत्ता बदली और यहां पर इब्राहिम मोहम्मद सोलिह प्रेसिडेंट है, जो भारत के करीबी माने जाते हैं।
– इनमें से एक द्वीप (Feydhoofinolhu) को 4 मिलियन डॉलर (30 करोड़ रुपए) में लीज पर दिया गया था।
– यहां पर चीन अपने बेल्ट और रोड इनिशिएटिव के तहत द्वीप का विस्तार कृत्रिम रूप से कर रहा है।
भारत के लिए खतरा?
– भारत के लिए डर है कि चीन अपनी निर्माण कंपनियों की आड़ में मिलिट्री बेस स्थापित कर सकता है।
– मालदीव हिंद महासागर से आने-जाने वाले जहाजों के मुख्य मार्ग पर स्थित है।
– हर साल इस रास्ते से अरबों का व्यापार होगा है।
– दूसरी तरफ चीन यहां से भारत पर भी कड़ी नजर रख सकता है।
– इस द्वीप से चीनी जहाजों को भारत आने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा।
—————————-
5. किस राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा का विधायक पद का चुनाव वहां की हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया?
a. कर्नाटक
b. हरियाणा
c. गुजरात
d. मध्य प्रदेश
Answer: c. गुजरात
– गुजरात हाईकोर्ट ने 12 मई 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से फैसला सुनाया।
– गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धोलका सीट से जो जीत हासिल की थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
– उनके प्रतिद्वंद्वी अश्विन राठौड़ ने चूड़ासमा की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
– आरोप लगाया था कि मतगणना के समय बैलेट पेपर की गणना करने में धांधली हुई जिसकी वजह से मंत्री ने इस सीट पर 327 मतों से जीत हासिल की थी।
– ये भी आरोप लगाया था कि पोस्टल बैलेट में मिले मतों में से 429 मत रद्द होने से चूड़ासमा विजेता घोषित किए गए थे।
– हाईकोर्ट ने 429 पोस्टल बैलेट रद्द करने का फैसला असंवैधानिक बताया था।
– अब शिक्षा मंत्री का कहना है कि वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
——————————
6. किस देश ने अपने एक सड़क का नाम रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर रखा है?
a. ईराक
b. ओमान
c. यूएई
d. इजराइल
Answer: d. इजराइल
– नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर के 8 मई को 159 वीं वर्षगांठ थी।
– इस पर इजरायल सरकार ने उन्हें सम्मान देते हुए वहां के तेल अवीव की एक स्ट्रीट का नाम टैगोर रखा है। सड़क को टैगोर स्ट्रीट नाम दिया है।
– इजरायल इन इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है।
– टैगोर ने अपनी कविताएं , उपन्यास, कहानियां और नाटक बंगाली में लिखे थे।
– 1913 में साहित्य में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय कवि हैं।
– 27 दिसम्बर 1911 को रव्रिंद्र नाथ टैगोर का लिखा भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन पहली बार कांग्रेस की सभा में गाया गया था।
——————————-
7. भारत के किस हवाई अड़डे ने भारत और मध्य एशिया के बीच सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे (Best Regional Airport) के लिए SKYTRAX पुरस्कार जीता है?
a. इंदिरा गांधी अंतर्राष्टीय हवाई अड़डा, दिल्ली
b. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
c. श्री गुरु रामदास जी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, पंजाब
d. नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र ,कोलकाता
Answer: b. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु
– बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने 11 मई को घोषणा की।
– हवाई अड्डे को 2020 विश्व हवाई अड्डे के पुरस्कारों में चार साल में तीसरी बार भारत और मध्य एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में ग्राहकों ने वोट किया था।
– 11 साल पुराने हवाई अड्डे के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है कि भारत और मध्य एशिया में तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे के रूप में इसकी पहचान बनी है।
– इस अवार्ड के लिए छह माह का सर्वे हुआ है, जिसमें 100 से ज्यादा देशों के ऐसे यात्रियों को शामिल किया गया था।
– सर्वेक्षण में गेट पर चेक इन , खरीदारी, सुरक्षा सभी का मूल्यांकन किया गया है।
——————————–
8. किस राज्य में ‘FIR आपके द्वार योजना’ शुरू की है?
a. राजस्थान
b. मध्यप्रदेश
c. गुजरात
d. दिल्ली
Answer: b. मध्यप्रदेश
– इस योजना को 11 मंडल मुख्यालयों के 23 पुलिस स्टेशनों में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर शुरू किया है।
– इसमें डायल 100 वाहन को एफआईआर दर्ज करने के लिए हेड कांस्टेबलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
– इसके जरिये नॉर्मल शिकायत एफआईआर तुरंत दर्ज की जाएगी।
– गंभीर शिकायतों को लिए सीनियर ऑफिसरों से परमीशन मांगी जायेगी।
——————————–
9. फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में ‘वर्ल्ड नर्स डे’ कब मनाया जाता है?
a. 11 मई
b. 12 मई
c. 14 मई
d. 15 मई
Answer: b. 12 मई
– उन्हीं की पहल से संक्रामक रोगों का डेटा जुटाने का काम शुरू हुआ था।
– उन्होंने नर्सिंग को आधुनिक रूप दिया था।
– उनका जन्म 12 मई 1820 को हुआ था।
– इस बार उनका 200वां जन्म दिन था।
– 1910 में फ्लोरेंस 90 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
– अस्पताल में नाइट शिफ्ट में वे मशाल थाम कर मरीजों की सेवा करती थीं। इसलिए ‘द लेडी विद द लैम्प’ के नाम से मशहूर हुईं।
– आज भी उनके सम्मान में नर्सिंग की शपथ हाथों में लैम्प लेकर ली जाती है। इसे नाइटिंगेल प्लेज कहते हैं।
—————————–
10. ‘फाइंडिंग फ्रीडम’ किसके जीवन पर लिखी पुस्तक है?
a. महारानी एलिजाबेथ
b. प्रिंस हैरी-मेघन मार्कल
c. वॉलिस सिंपसन
d. मार्केल
Answer: b. प्रिंस हैरी-मेघन मार्कल
– ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की जीवनी है जो 11 अगस्त को प्रकाशित होगी।
– इसे शाही पत्रकार ओमिड स्कोबी और कैरोलिन डूरंड ने लिखी है।
– प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल शाही परिवार से 20 जनवरी 2020 में अलग हो गए थे।
– इसके बाद उन्हें शाही उपाधि ‘हिज और हर रॉयल हाइनेस’ छोड़नी पड़ी थी।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।