12 & 13 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 12 & 13 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. एयर इंडिया फ्लाइट AI 171 (अहमदाबाद क्रैश) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दुर्घटना का कारण क्या बताया गया है?
What is the cause of the accident as stated in the preliminary investigation report of Air India Flight AI 171 (Ahmedabad crash)?

a. तूफान
b. फ्यूल स्विच कटऑफ
c. इंजन खराबी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. फ्यूल स्विच कटऑफ (कैसे कटऑफ हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ, आगे विस्‍तृत जांच होगी)

– किसने जांच की : भारत की AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) इस क्रैश की प्रीलिमिनरी जांच लीड कर रही है। य‍ह मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अंतर्गत आने वाली एक एजेंसी है। इन्होंने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट डिटेल्ड है। 15 पन्ने की रिपोर्ट है। शुरुआती रिपोर्ट है।

जांच में सपोर्टिंग टीम
– बोइंग: विमान निर्माता के तौर पर टेक्निकल सपोर्ट दे रहा है।
– GE (General Electric): इंजन सप्लायर, टेक्निकल इनपुट दे रहा है।
– भारतीय वायुसेना: लोकल सपोर्ट और लॉजिस्टिक्स में मदद।
– HAL (Hindustan Aeronautics Limited): टेक्निकल एक्सपर्टाइज दे रहा है।
– NTSB (National Transportation Safety Board, USA): इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी एक्सपर्ट्स के तौर पर शामिल।

प्रीलिमिनरी क्‍या कहती है?
– प्रीलिमिनरी जांच कहती है कि फ्लाइट AI 171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) प्लेन के दोनों इंजन टेक ऑफ होते ही शट ऑफ हो गए। यानी कि बंद हो गए। क्रैश का मेन रीजन फ्यूल कंट्रोल स्विच का ‘CUTOFF’ में चले जाना था, जिससे इंजन बंद हो गए।
– कैसे हुआ, ये अभी क्लियर नहीं, लेकिन ह्यूमन एरर, टेक्निकल फॉल्ट, या डिजाइन इश्यू हो सकता है।
– फ्यूल, वेदर, या प्लेन में कोई और प्रॉब्लम नहीं थी।
– रन एयर टर्बाइन : यह चालू था, जो बताता है कि इंजन बंद होने से पावर फेल्‍यर हो गया और तब वैकल्पिक रन एयर टर्बाइन चालू किया गया।
– FAA की 2018 एक अडवाइजरी, जिसे एयर इंडिया ने फॉलो नहीं किया, अब फोकस में है। जांच चल रही है, और फाइनल डिटेल्स बाद में आएंगी।

घटना का विवरण:
– तारीख और स्थान: 12 जून 2025 को, अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई।
– विमान: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर।
– नुकसान: 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों में से 241 की मृत्यु, केवल एक यात्री (विश्‍वास कुमार रमेश, ब्रिटिश नागरिक) जीवित बचा। जमीन पर 19 लोगों की मृत्यु, कुल मृत्यु: 260.
– ऐतिहासिक संदर्भ: पिछले 40 वर्षों में भारतीय एयरलाइन का सबसे बड़ा हादसा और बोइंग 787 का सबसे बड़ा घातक हादसा।

मुख्य कारण:
– फ्यूल स्विच प्रॉब्लम: टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजीशन में चले गए, जिससे फ्यूल सप्लाई रुक गई और इंजन बंद हो गए।
– कॉकपिट रिकॉर्डिंग: कॉकपिट की ऑडियो रिकॉर्डिंग में कंफर्मेशन आया है कि एक पायलट दूसरे पायलट से पूछ रहा है। व्हाई डिड यू कट ऑफ? एक पायलट दूसरे से पूछ रहा है तुमने इंजन क्यों बंद कर दिए? तो दूसरा पायलट कह रहा है आई डिडंट। मैंने नहीं किए।
– तो इससे यह साबित हुआ कि पायलट कम से कम यह बोल रहा है ऑन रिकॉर्ड कि ‘मैंने इंजन बंद नहीं किया है।’
– पायलट के पास इतना ही समय था।
– याद कीजिए विमान उड़ा और उड़ते ही गिर गया। तो बहुत लंबी वार्तालाप नहीं होगी। छोटी सी ही होगी।
– तो सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह है कि यह इंजन बंद कैसे हो गया? इज इट बिकॉज़ ऑफ स्विच मेल फंक्शन? और पायलट एरर। पायलट यहां पर बहुत क्लियरली इस रिपोर्ट में कह रहा है कि मैंने बंद नहीं किया है। और जब जांच होगी तब यह पता चलेगा कि यह मैकेनिकल फौल्ट यह स्विच का फौल्ट है और स्विच अपने आप से कैसे बंद हो जाती है?
– टाइम की कमी: स्विच को दोबारा ‘RUN’ करने की कोशिश हुई, लेकिन प्लेन सिर्फ 400 फीट ऊपर था, तो इंजन री-स्टार्ट नहीं हो पाया। सीमित सेकंड्स में पायलट्स ने दोबारा कोशिश की इंजन ऑन करने की। इंजन रीलाइट वाज़ अटेमप्टेड। इंजन वन शोड साइन ऑफ रिकवरी हुई। मतलब एक इंजन दोबारा जीवित होने की कोशिश कर रहा था। इंजन टू ‘कुड नॉट सस्टेन’। इंजन टू वो किसी तरीके से ऊपर ही नहीं आ पाया। उभर नहीं पाया बंद होने के बाद। एक इंजन कोशिश कर रहा था वापस आने की। एयरक्राफ्ट वाज़ एयरबर्न फॉर ओनली 32 सेकंड्स। 32 सेकंड तक एयरक्राफ्ट ऊपर हवा में था। क्रैश्ड 0.9 नॉटिकल माइल्स फ्रॉम रनवे

पायलट और चालक दल:
– कप्तान: सुमीत सभरवाल (56 वर्ष, 15,600 घंटे उड़ान अनुभव, 8,600 बोइंग 787 पर)।
– सह-पायलट: क्लाइव कुंदर (32 वर्ष, 3,400 घंटे उड़ान अनुभव, 1,100 बोइंग 787 पर)।
– स्थिति: दोनों ने पर्याप्त आराम लिया था, श्वास परीक्षण पास किया था, और उनकी मेडिकल फिटनेस व प्रशिक्षण में कोई कमी नहीं थी।

विमान और रखरखाव:
– रखरखाव: विमान का रखरखाव नियमित था, कोई बड़ा तकनीकी दोष नहीं था।
– FAA सलाह: 2018 में FAA (Federal Aviation Administration, USA) ने बोइंग 737 के फ्यूलस्विच के लॉकिंग सिस्‍टम पर सलाह दी थी, जो बोइंग 787 के समान था। यह अनिवार्य नहीं थी, इसलिए एयर इंडिया ने जांच नहीं की।
– थ्रॉटल मॉड्यूल: 2019 और 2023 में बदला गया, लेकिन फ्यूलस्विच से संबंधित कोई समस्या दर्ज नहीं थी।

जांच के और डिटेल्स:
– फ्यूल: क्वालिटी चेक में कोई प्रॉब्लम नहीं मिली।
– वेदर: नॉर्मल था।
– प्लेन की कंडीशन: कोई खतरनाक सामान नहीं था, टेकऑफ वेट लिमिट में था, फ्लैप सेटिंग (5 डिग्री) सही थी।

जांच का स्टेटस:
– प्रोग्रेस: क्रैश साइट की ड्रोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हो चुकी है, मलबा सेफ जगह शिफ्ट किया गया।
– ब्लैक बॉक्स: फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की जांच चल रही है।
– टीम: भारत की AAIB लीड कर रही है, बोइंग, GE, इंडियन एयर फोर्स, HAL, और US का NTSB भी शामिल हैं।
– फाइनल रिपोर्ट: 12 महीने में आएगी।

रिएक्शन और एक्शन:
– सेफ्टी चेक्स: सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8 और 787-9 फ्लीट के लिए एक्स्ट्रा सेफ्टी चेक्स ऑर्डर किए, जिसमें टेकऑफ पैरामीटर्स, फ्लाइट कंट्रोल्स, और पावर चेक्स शामिल हैं।
– बोइंग: फुल सपोर्ट का वादा किया, AAIB के साथ काम कर रहा है।
– एयर इंडिया: पीड़ितों के परिवारों के लिए हेल्प सेंटर्स बनाए, जांच में कोऑपरेट कर रही है।

—————
2. यूनेस्‍को ने भारत के 44वें विश्‍व धरोहर स्‍थल के रूप में किसे मान्‍यता दी?
Which place has been recognized by UNESCO as the 44th World Heritage Site of India?

a. फॉसिल्स पार्क, सोनभद्र
b. मराठा सैन्य परिदृश्य (12 किले)
c. चंबल घाटी के रॉक कला स्थल
d. बुंदेलों के महल-किले

Answer: b. मराठा सैन्य परिदृश्य (12 किले)

यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल
– यूनेस्‍को ने ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’ को भारत का 44वां विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित किया है।
– 11 जुलाई 2025 को पेरिस में 47वें विश्व धरोहर समिति सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में इसे शामिल किया गया।
– मराठा सैन्‍य परिदृश्य – 12 किलों का समूह: महाराष्ट्र में 11 किले: साल्हेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खांदेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में 1 किला: जिंजी किला
– ऐतिहासिक अवधि: ये किले 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच विकसित किए गए, जो मराठा साम्राज्य की सैन्य रणनीति को दर्शाते हैं।
– मराठा सैन्य दृष्टि: छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य मराठा शासकों की रणनीतिक और स्थापत्य दक्षता को प्रदर्शित करते हैं।
– विविध भौगोलिक क्षेत्र: किले तटीय क्षेत्रों, पहाड़ियों और पठारों में फैले हैं, जो मराठा रक्षा प्रणाली की ताकत को दर्शाते हैं।

44वां विश्‍व धरोहर स्‍थल : मराठा सैन्य वास्तुकला (12 किले)
1) साल्हेर किला, नासिक, महाराष्‍ट्र (यह सह्याद्रि पर्वतमाला का सबसे ऊँचा किला)
2) शिवनेरी किला, पुणे, महाराष्‍ट्र
3) लोहागढ़, पुणे, महाराष्‍ट्र
4) खंडेरी किला, रायगढ, महाराष्‍ट्र (द्वीपीय किला)
5) रायगढ़, रायगढ, महाराष्‍ट्र (मराठा साम्राज्‍य की राजधानी थी, छत्रपति शिवाजी का राजतिलक हुआ था और यहीं पर उन्हें 1674 में मराठा साम्राज्य का छत्रपति घोषित किया गया था।)
6) राजगढ़, पुणे, महाराष्‍ट्र (मराठा साम्राज्‍य की पहली राजधानी थी)
7) प्रतापगढ़, सतारा, महाराष्‍ट्र
8) सुवर्णदुर्ग, रत्‍नागिरी, महाराष्‍ट्र ( मुंबई और गोवा के बीच अरब सागर में एक छोटे से द्वीप पर)
9) पन्हाला किला, कोल्‍हापुर, महाराष्‍ट्र
10) विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग जिला, महाराष्‍ट्र
11) सिंधुदुर्ग, सिंधुदुर्ग जिला, महाराष्‍ट्र (अरब सागर में स्थित एक ऐतिहासिक समुद्री किला)
12) जिंजी किला, विल्लुपुरम जिला, तमिलनाडु

भारत में यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट की लिस्‍ट : 44
1) आगरा का किला
2) अजंता की गुफाएँ
3) एलोरा की गुफाएँ
4) ताज महल
5) महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
6) सूर्य मंदिर, कोणार्क
7) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
8) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
9) मानस वन्यजीव अभयारण्य
10) गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
11) फतेहपुर सीकरी
12) हम्पी में स्मारकों का समूह
13) खजुराहो स्मारकों का समूह
14) एलिफेंटा गुफाएं
15) ग्रेट लिविंग चोल मंदिर
16) पट्टडकल में स्मारकों का समूह
17) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
18) नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
19) सांची में बौद्ध स्मारक
20) हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
21) कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
22) भारत के पर्वतीय रेलवे
23) बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर
24) भीमबेटका के रॉक शेल्टर
25) चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क
26) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
27) लाल किला परिसर
28) जंतर मंतर, जयपुर
29) पश्चिमी घाट
30) राजस्थान के पहाड़ी किले
31) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंजर्वेशन एरिया
32) पाटन, गुजरात में रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी)।
33) नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल
34) खंगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान
35) ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान *
36) अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
37) मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल
38) जयपुर शहर, राजस्थान
39) धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर
40) काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
41) शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
42) सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह)
43) चराइदेव मोईदाम (अहोम राजवंश की टीला-दफ़नाने की प्रणाली) , असम
44) मराठा सैन्य परिदृश्य (महाराष्‍ट्र में 11 और तमिलनाडु में एक किला)

भारत में यूनेस्‍को अस्‍थाई (Tentative) वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 62
1) फॉसिल्स पार्क, सोनभद्र (UP)
2) कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (छत्तीसगढ़)
3) मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर (तेलंगान)
4) मौर्य मार्गों के साथ अशोक शिलालेख स्थल (बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात)
5) चौसठ योगिनी मंदिरों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा)
6) उत्तर भारत में गुप्त मंदिर (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार)
7) बुंदेलों के महल-किले (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश {बुंदेलखंड क्षेत्र})
8) ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश
9) खूनी भंडारा, बुरहानपुर
10) चंबल घाटी के रॉक कला स्थल
11) भोजेश्वर महादेव मंदिर, भोजपुर
12) रामनगर, मण्डला के गोंड स्मारक
13) द हिस्टोरिक एनसेंबल ऑफ धामनार
14) कोंकण तट, महाराष्ट्र के साथ तटीय किलेबंदी का क्रमिक नामांकन
15) सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक
16) उनाकोटी, उनाकोटी रेंज, उनाकोटी जिले की रॉक-कट मूर्तियां और राहतें
17) वडनगर – एक बहुस्तरीय ऐतिहासिक शहर, गुजरात
18) भारत के कोंकण क्षेत्र की ज्योग्लिफ्स
19) जिंगकिएंग जरी: लिविंग रूट ब्रिज कल्चरल लैंडस्केप्स
20) श्री वीरभद्र मंदिर और अखंड बैल (नंदी), लेपाक्षी (विजयनगर – मूर्तिकला और चित्रकारी कला परंपरा)
21) वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित रिवरफ्रंट
22) कांचीपुरम के मंदिर
23) हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट
24) नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट
25) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
26) ओरछा की ऐतिहासिक धरोहर
27) गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र (GHCA)
28) केबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र
29) शीत रेगिस्तान सांस्कृतिक परिदृश्य भारत
30) उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म, ग्रैंड ट्रंक रोड के साथ साइटें
31) मंदिर वास्तुकला का विकास – ऐहोल-बादामी-पट्टदकल
32) डेक्कन सल्तनत के स्मारक और किले
33) सेलुलर जेल, अंडमान द्वीप समूह
34) भारत के प्रतिष्ठित साड़ी बुनाई समूह
35) अपातानी सांस्कृतिक परिदृश्य
36) श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम
37) श्रीरंगपटना द्वीप टाउन के स्मारक
38) चिल्का झील
39) पद्मनाभपुरम पैलेस
40) सत्याग्रह के स्थल, भारत का अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन
41) थेम्बंग फोर्टिफाइड विलेज
42) नारकोंडम द्वीप
43) एकाम्र क्षेत्र – मंदिरों का शहर, भुवनेश्वर
44) बुर्जहोम की नवपाषाण बस्ती
45) हड़प्पा पोर्ट-टाउन, लोथल के पुरातात्विक अवशेष
46) माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया (एक्सटेंशन)
47) चेट्टीनाड, तमिल व्यापारियों के ग्राम समूह
48) नई दिल्ली में बहाई पूजा घर
49) दिल्ली – एक विरासत शहर
50) कश्मीर में मुगल गार्डन
51) हैदराबाद गोलकोंडा किले के कुतुब शाही स्मारक, कुतुब शाही मकबरे, चारमीनार
52) भारत में सिल्क रोड साइट्स
53) नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान
54) डेजर्ट नेशनल पार्क
55) नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
56) जंगली गधा अभयारण्य, कच्छ का छोटा रण
57) असम में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच माजुली का नदी द्वीप
58) श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब
59) बिष्णुपुर, पश्चिम बंगाल में मंदिर
60) मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल
61) मांडू, मध्य प्रदेश में स्मारकों का समूह
62) प्राचीन बौद्ध स्थल, सारनाथ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश

—————
3. किस राज्‍य ने हाथियों की रक्षा के लिए ‘गज मित्र’ योजना शुरू की?
Which state launched the ‘Gaj Mitra’ scheme to protect elephants?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. केरल
d. असम

Answer: d. असम

– असम मंत्रिमंडल ने 9 जुलाई 2025 को ‘गज मित्र’ योजना को मंजूरी दे दी।
– यह योजना राज्य के 8 जिलों के 80 ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में लागू की जाएगी, जहां हाथियों और लोगों के बीच अक्सर आमना-सामना होता है।
– योजना के तहत बांस और नैपियर घास जैसी हाथियों की पसंदीदा फसलों को उगाया जाएगा ताकि उन्हें गांवों में घुसने से रोका जा सके।
– साथ ही, इन क्षेत्रों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात किए जाएंगे जो सुरक्षित और अहिंसक तरीकों से हाथियों को दूर भगाने में ग्रामीणों की मदद करेंगे।

असम में मानव-हाथी संघर्ष के कई मामले देखे
– हाल के वर्षों में, असम में मानव-हाथी संघर्ष के कई मामले देखे गए हैं, जिनमें से कई में दोनों की मौत हुई है। – भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2000 से 2023 के बीच 1,400 से अधिक मानव मृत्यु और 1,209 हाथियों की मृत्यु दर्ज की गई ।

————–


4. 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक जुलाई 2025 में कहां आयोजित हुई, जिसकी अध्‍यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की?
Where was the 27th Eastern Zonal Council meeting held in July 2025, which was chaired by Home Minister Amit Shah?

a. पटना
b. लखनऊ
c. गुवाहाटी
d. रांची

Answer: d. रांची

– कब मीटिंग हुई : 10 जुलाई 2025
– कहां : रांची, झारखंड
– कौन सी वीं बैठक : 27वीं
– इससे पहले कहां हुई थी : 26वीं बैठक 10 दिसंबर 2023 को पटना में हुई थी।
– 27वीं बैठक में कौन शामिल हुए – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड के CM हेमंत सोरेन, ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी, बिहार के डिप्‍टी-CM सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य व अन्‍य अधिकारी।

क्‍या चर्चा हुई
– करीब 20 मुद्दों पर चर्चा हुई।
– बिहार – झारखंड के बीच सोन नदी पर स्थित इंद्रपुरी बैराज जल विवाद सुलझा। संयुक्‍त बिहार के हिस्‍से आए सोन नदी के 7.75 MAF (मिलियन एकड़ फीट) पानी में से 5.75 MAF बिहार को और 2.0 MAF पानी झारखंड को दिया जाएगा। बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी।
– नोट : इंद्रपुरी बैराज ( जिसे सोन बैराज के नाम से भी जाना जाता है) भारत के बिहार राज्य के रोहतास जिले में सोन नदी पर स्थित है ।
– बैठक में मसंजौर बांध (झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच विवाद), तैयबपुर बराज (बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच विवाद) से संबंधित काफी समय से लंबित जटिल मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
– साथ ही, बिहार के विभाजन के समय से ही लंबित अनेक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की संपत्तियों और देनदारियों के बिहार और झारखंड राज्यों के बीच विभाजन से संबंधित मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई और इनके समाधान की दिशा में आपसी सहमति से निर्णायक कदम उठाए गए।

गृह मंत्री ने कहा –
– पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने फिर कहा कि राज्यों की एकजुटता और सुरक्षाबलों की बहादुरी से नक्सलवाद के विरुद्ध हमें अभूतपूर्व सफलता मिली है। हम 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करके रहेंगे। झारखंड, बिहार, ओडिशा काफी हद तक नक्सलवाद से मुक्त हो गए हैं।

क्षेत्रीय परिषदों के बारे में
– भारत एक संघात्मक (Federal) देश है, जहां केंद्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का बंटवारा है। लेकिन कई मामलों में राज्यों के बीच या राज्य और केंद्र के बीच विवाद, सामूहिक मुद्दे या समन्वय की ज़रूरत होती है। इन स्थितियों में क्षेत्रीय परिषदें आपसी सहयोग और संवाद का मंच प्रदान करती हैं।
– क्षेत्रीय परिषदें वैधानिक (संवैधानिक नहीं) निकाय हैं।
– ये संसद के एक अधिनियम, यानी राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 द्वारा स्थापित किये गए हैं।
– इस अधिनियम ने देश को पाँच क्षेत्रों- उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी में विभाजित किया तथा प्रत्येक क्षेत्र के लिये एक क्षेत्रीय परिषद प्रदान की।
Note – बाद में, पूर्वोत्तर परिषद अधिनियम, 1971 के तहत पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक अलग पूर्वोत्तर परिषद की स्थापना की गई।

क्षेत्रीय परिषद और राज्‍य – UT
– उत्तरी क्षेत्रीय परिषद: हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख
– मध्य क्षेत्रीय परिषद: छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
– पूर्वी क्षेत्रीय परिषद: बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल
– पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद: गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य और UT क्षेत्र दमन-दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली
– दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, राज्य और संघ राज्य क्षेत्र पुद्दुचेरी

संगठनात्मक ढाँचा
– अध्यक्षः केन्द्रीय गृह मंत्री इन सभी परिषदों के अध्यक्ष होते हैं।
– उपाध्यक्ष– प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल किये गए राज्यों के मुख्यमंत्री, रोटेशन से एक समय में एक वर्ष की अवधि के लिये उस परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
– सदस्य: राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री / उप-राज्यपाल / प्रशासक इनके सदस्य होते हैं। प्रत्येक सदस्य राज्य से राज्यपाल द्वारा दो मंत्रियों को परिषद के सदस्य के रूप में भीनामित किया जाता है।

क्षेत्रीय परिषद के कार्य
– यह एक सलाहकार निकाय है और इसकी सिफारिशें सरकार पर बाध्यकारी नहीं हैं।
– ये क्षेत्रीय परिषद सामाजिक नियोजन और अर्थव्यवस्था; सीमा विवाद, अंतर-राज्यीय परिवहन या भाषाई अल्पसंख्यकों; और राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत राज्यों के पुनर्गठन से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है।
– राष्ट्रीय एकीकरण को साकार करना।
– तीव्र राज्यक संचेतना, क्षेत्रवाद तथा विशेष प्रकार की प्रवृत्तियों के विकास को रोकना।
– केंद्र एवं राज्यों को विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने तथा सहयोग करने के लिये सक्षम बनाना।
– विकास परियोजनाओं के सफल एवं तीव्र निष्पादन के लिये राज्यों के बीच सहयोग के वातावरण की स्थापना करना।

————–
5. 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में सोन नदी पर स्थित इंद्रपुरी बैराज जल विवाद सुलझाया गया, यह विवाद किन राज्‍यों के बीच था?
The Indrapuri Barrage water dispute on the Son River was resolved in the 27th Eastern Regional Council meeting. This dispute was between which states?

a. बिहार और पश्चिम बंगाल
b. बिहार और झारखंड
c. झारखंड और ओडीशा
d. झारखंड और पश्चिम बंगाल

Answer: b. बिहार और झारखंड

– कब मीटिंग हुई : 10 जुलाई 2025
– कहां : रांची, झारखंड
– कौन सी वीं बैठक : 27वीं
– इससे पहले कहां हुई थी : 26वीं बैठक 10 दिसंबर 2023 को पटना में हुई थी।
– 27वीं बैठक में कौन शामिल हुए – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड के CM हेमंत सोरेन, ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी, बिहार के डिप्‍टी-CM सम्राट चौधरी और पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य व अन्‍य अधिकारी।

सोन नदी पर इंद्रपुरी बैराजजल विवाद सुलझा
– सोन नदी पर स्थित इंद्रपुरी बैराजसे संबंधित लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है।
– दरअसल, 1973 के बाणसागर समझौते के तहत अविभाजित बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट (MAF) जल आवंटित था।
– झारखंड बार-बार इस जल का हिस्सा मांग रहा था, जिससे बिहार की इंद्रपुरी परियोजना अटक गई थी।
– अब सहमति बनी है कि बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2.00 MAF जल मिलेगा।
– इस फैसले से भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल जिलों में सिंचाई की सुविधा को स्थायित्व मिलेगा।

इंद्रपुरी बैराज
– इंद्रपुरी बैराज को सोन बैराज के नाम से भी जाना जाता है।
– यह बिहार के रोहतास जिले में सोन नदी पर स्थित है।
– बैराज की लंबाई 1,407 मीटर (4,616 फीट) लंबा है।
– इसे दुनिया का चौथा सबसे लंबा बैराज होने का दावा भी किया जाता है।
– इस बैराज का निर्माण 1960 के दशक में शुरू हुआ था और इसे 1968 में चालू किया गया था। इसका बहुत सारा काम अभी बचा हुआ है।

सोन नदी
– सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक पठार से होता है।
– अमरकंटक वही स्थान है जहां से नर्मदा नदी और जोहिला नदी का भी उद्गम होता है।
– सोन नदी का संगम गंगा नदी से पटना के पास दानापुर क्षेत्र में होता है, हालांकि यह संगम अब काफी पीछे हट गया है और पंडारक (बिहार) के पास माना जाता है।

—————
6. FIFA रैंकिंग (जुलाई 2025) में भारतीय मेंस फुटबॉल टीम की क्‍या रैंक है?
What is the rank of the Indian men’s football team in the FIFA rankings (July 2025)?

a. 133वें
b. 131वें
c. 132वें
d. 134वें

Answer: a. 133वें

FIFA फुल फॉर्म
– फेडरेशन इंटरनेशनल डे फुटबॉल एसोस‍िएशन (फ्रेंच नाम)
– इंटरनेशनल एसोसिएशन फुटबॉल फेडरेशन (अंग्रेजी नाम)

भारत की रैंक
– भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम नौ साल में अपनी सबसे निचली रैंकिंग पर पहुंच गई।
– 10 जुलाई, 2025 को FIFA रैंकिंग जारी की गई है। भारत की रैंक 133वीं है।
– भारतीय मेंस फुटबॉल टीम को पिछली रैंकिंग की तुलना में इस रैंकिंग में 6 स्थान का नुकसान हुआ है।
– भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में मिली दो हार से ये आई।
– भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है, जो फरवरी 1996 में मिली थी।

एशिया में 24वां स्थान
– एशिया के 46 देशों में भारत 24वें स्थान पर है।
– एशियाई देशों में जापान (दुनिया में 17वां स्थान) टॉप पर है।

टॉप 10 रैंकिंग वाले देश
1) अर्जेंटीना
2) स्पेन
3) फ्रांस
4) इंग्लैंड
5) ब्राजील
6) पुर्तगाल
7) नीदरलैंड
8) बेल्जियम
9) जर्मनी
10) क्रोएशिया

FIFA हेडक्‍वार्टर: स्विटजरलैंड (ज़्यूरिख़)
अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो

नोट – जून 2025 की FIFA वूमेंस रैंकिंग के अनुसार इंडियन वूमेंस टीम की रैंकिंग 70 थी।

—————
7. USA ने लंबे समय बाद किस गैर नाटो देश को फिर से हथियार भेजने का फैसला किया और नाटो इन हथियारों का पूरा खर्च देगा?
After a long time, USA has decided to send weapons to which non NATO country again and NATO will bear the entire cost of these weapons?

a. इरान
b. यूक्रेन
c. ऑस्ट्रिया
d. बेलारूस

Answer: b. यूक्रेन

– इटली की राजधानी रोम में 10 और 11 जुलाई 2025 को यूक्रेन पुनर्निर्माण सम्मेलन हुआ।
– सम्मेलन में 38 देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हिस्सा लिया।
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा नाटो सहयोगियों और यूक्रेन के बीच अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति को लेकर एक नया समझौता हुआ है।
– अमेरिका 300 मिलियन डॉलर (2.5 हजार करोड़ रुपए) का पैकेज यूक्रेन को भेज रहा है।
– इसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और मीडियम रेंज के रॉकेट शामिल होंगे।

अमेरिका NATO में 66% देता है
– अमेरिका खुद NATO का सदस्य है।
– नाटो एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य गठबंधन है।
– 2025 तक नाटो के 32 सदस्य देश हैं।
– इसका मकसद सदस्य देशों की सामूहिक सुरक्षा करना और बाहरी हमलों से उनकी रक्षा करना है।
– अमेरिका NATO खर्च में 66% हिस्सा देता है।

प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी के तहत हथियार देंगे
– ये पहली बार होगा जब ट्रम्प प्रेसिडेंशियल ड्रॉडाउन अथॉरिटी के तहत यूक्रेन को हथियार भेजने की अनुमति देंगे।
– यह एक कानूनी तरीका है जो राष्ट्रपति को बुरे समय में अमेरिकी भंडार से सीधे हथियार भेजने की अनुमति देता है।
– इससे पहले ट्रम्प सरकार ने केवल पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मंजूर किए गए हथियार ही यूक्रेन को भेजे थे।

रूसी राष्ट्रपति से है नाराजगी
– डोनाल्ड ट्रम्प ने ये कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति उनकी बढ़ती नाराजगी के बाद लिया है।
– दरअसल, फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था जो जंग करीब दो वर्ष से चल रही है। – इसमें ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन से युद्ध विराम के लिए कई बार बातचीत की थी, लेकिन पुतिन ने सीजफायर से मना कर दिया था।

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दागीं
– रूस ने 10 जुलाई 2025 की सुबह यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 18 मिसाइलें दागीं थी।
– यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

————–
8. किस राज्‍य सरकार ने गणेशोत्सव त्योहार को राज्य महोत्सव घोषित किया है?
Which state government has declared Ganeshotsav festival as state festival?

a. गुजरात
b. कर्नाटक
c. महाराष्ट्र
d. गोवा

Answer: c. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र सरकार ने 11 जुलाई 2025 को इसे ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ घोषित किया।
– सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा में इसकी घोषणा की।
– उन्‍होंने कहा, “महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत लोकमान्य तिलक ने 1893 में की थी। – इस उत्सव का मूल सार सामाजिक एकता, राष्ट्रीयता, स्वतंत्रता की भावना, स्वाभिमान और अपनी भाषा पर गर्व है।
– गणेशोत्सव केवल एक उत्सव नहीं है – यह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतीक है।
– भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजा जाता है।

राजधानी: मुंबई
मुख्‍यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस
राज्‍यपाल: सीपी राधाकृष्णन
आबादी: 11 करोड़ (2011)
भाषा: मराठी

————–
9. केंद्रीय गृह सचिव का नाम बताएं जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने अगस्‍त 2026 के लिए बढ़ा दिया?
Name the Union Home Secretary whose tenure has been extended by the Central Government till August 2026?

a. टी वी सोमनाथन
b. गोविंद मोहन
c. विक्रम मिस्री
d. अजय सेठ

Answer: b. गोविंद मोहन

– कैबिनेट की नियुक्‍त समिति ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन का कार्यकाल 22 अगस्‍त 2026 या अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है।
– वह 30 सितंबर 2025 को रिटायर होने वाले थे।
– वह 1980 बैच के सिक्किम कैडर के IAS अधिकारी हैं। मूलत: उत्‍तर प्रदेश से हैं।
– वह 22 अगस्‍त 2024 को अजय कुमार भल्‍ला की जगह गृह सचिव बने थे।
– केंद्र सरकार की नौक‍रशाही में कैबिनेट सेक्रेटरी के बाद होम सेक्रेट्री को सबसे महत्‍वपूर्ण माना जाता है।

भारत सरकार के महत्वपूर्ण सचिव (जुलाई 2025)
– कैबिनेट सचिव : टी वी सोमनाथन
– गृह सचिव : गोविंद मोहन
– विदेश सचिव : विक्रम मिस्री
– रक्षा सचिव : राजेश कुमार सिंह
– वित्त सचिव : अजय सेठ
– वाणिज्य सचिव : सुनील बर्थवाल

—————
10. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की पहली महिला CEO-MD कौन बनीं?
Who became the first woman CEO-MD of Hindustan Unilever Limited (HUL)?

a. प्रिया नायर
b. फल्गुनी नायर
c. कादम्बिनी गांगुली
d. हैमाबती सेन

Answer: a. प्रिया नायर

– 92 वर्ष में पहली बार HULने यह पद किसी महिला को दिया है।
– प्रिया नायर रोहित जावा की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो रहा है।
– प्रिया 1 अगस्त से जॉइन करेंगी। पांच साल का उनका कार्यकाल रहेगा।
– अभी वह यूनिलिवर के ब्यूटी एंड वेलनेस की प्रेसिडेंट हैं।
– यह दुनियाभर में कंपनी का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बिजनेस है।
– HUL ने यह भी बताया कि प्रिया नायर को जरूरी मंजूरी मिलने के बाद एचयूएल के बोर्ड में भी शामिल किया जाएगा।
– साथ ही वे यूनिलीवर लीडरशिप एग्जीक्यूटिव (यूएलई) की सदस्य बनी रहेंगी।

प्रिया नायर का करियर
– प्रिया नायर ने वर्ष 1995 में HUL से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया।
– वर्ष 2014 से 2020 तक वे हेम केयर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहीं।
– 2020 से 2022 तक ब्यूटी और पर्सनल केयर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहीं।
– इसके बाद वे यूनिलीवर में ग्लोबल चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनी और 2023 से वे ब्यूटी एंड वेलबीइंग यूनिट की प्रेसिडेंट हैं।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *