PDF Download: Click here
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस केंद्र शासित प्रदेश में जेड-मोड़ सुरंग परियोजना का उद्घाटन जनवरी 2025 में किया?
In which Union Territory did Prime Minister Narendra Modi inaugurate the Z-Morh Tunnel Project in January 2025?
a. दिल्ली
b. जम्मू कश्मीर
c. पुडुचेरी
d. लक्षद्वीप
Answer: b. जम्मू कश्मीर
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी 2025 को जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया।
– यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) द्वारा विकसित की गई है।
– यह सोनमर्ग को मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले के कंगन शहर से जोड़ती है।
जेड-मोड़ सुरंग क्या है?
– जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण सोनमर्ग से आगे, गगनगीर गांव के समीप किया गया है।
– यह सुरंग श्रीनगर-लेह मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग को सभी मौसमों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
– सुरंग के पास Z आकार की सड़क है, इसलिए सुरंग का नाम जेड-मोड़ सुरंग रखा गया।
– सुरंग का निर्माण जिस स्थान पर किया गया है, वह 8,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और यहां सर्दियों के दौरान हिमस्खलन का खतरा होता है।
– सोनमर्ग की सड़क सर्दियों में अधिकांश समय बंद रहती है।
सुरंग का काम कब शुरू हुआ?
– सुरंग परियोजना की योजना 2012 में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाई गई थी।
– बाद में परियोजना को NHIDCL ने अपने हाथ में लिया।
– अगस्त 2023 तक इस परियोजना के पूरा होने की उम्मीद थी,
– लेकिन इसमें देरी हुई। सुरंग का सॉफ्ट-ओपनिंग फरवरी 2024 में किया गया।
– उद्घाटन 13 जनवरी 2025 को किया गया।
सुरंग का महत्व क्या है?
– जेड-मोड सुरंग, जोजिला सुरंग परियोजना का हिस्सा है।
– इसका उद्देश्य श्रीनगर से लद्दाख तक पूरे वर्ष कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
– सुरंग सोनमर्ग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
– लद्दाख में सैन्यकर्मियों की तेज पहुँच सुनिश्चित होगी।
– जोजिला सुरंग 12,000 फ़ीट की ऊँचाई पर बन रही है।
– सुरंग का निर्माण कार्य दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
– ज़ेड-मोड़ सुरंग हर मौसम में कनेक्टिविटी के लिए आवश्यक है।
जम्मू कश्मीर
मुख्यमंत्री : उमर अब्दुल्ला
उपराज्यपाल : मनोज सिन्हा
राजधानी : श्रीनगर गर्मियों में और जम्मू सर्दियों
—————
2. यूरोपीय जलवायु एजेंसी ‘कॉपरनिकस’ के अनुसार अब तक का सबसे गर्म वर्ष कौन सा रहा?
According to the European climate agency Copernicus, which year was the hottest ever?
a. 2020
b. 2022
c. 2023
d. 2024
Answer: d. 2024
– हम अभी ठंड से ठिठुर रहे हों लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे कि साल 2024 दुनिया का सबसे गर्म साल रिकॉर्ड किया गया है।
– धरती की तापमान वृद्धि को (औद्योगिक क्रांति से पहले के मुकाबले) 1.5 डिग्री नीचे रखने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन 2024 के तापमान को लेकर जो पहले विश्लेषण आये हैं वह बताते हैं कि धरती की तापमान वृद्धि पिछले साल (2024) ही 1.55 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
– यूरोपियन क्लाइमेट एजेंसी कॉपरनिक्स ने यह जानकारी दी है। यानी धरती की तापमान वृद्धि को सीमित रखने के लिये जो पेरिस संधि हुई थी वह विफल होती दिख रही है।
– 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष बनकर 2023 से आगे निकल गया है। 2023 को पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में 1.45 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म दर्ज किया गया था।
2024 का औसत वैश्विक तापमान कितना रहा?
– कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (C3C) के वैज्ञानिकों ने कहा कि वर्ष 1850 से वैश्विक तापमान की माप शुरू हुई।
– तब से अब तक का सबसे गर्म साल 2024 रहा।
– औसत वैश्विक तापमान 15.1°C रहा।
– यह 1991-2020 के औसत से 0.72°C अधिक है।
– वर्ष 2024 का तापमान 2023 से 0.12°C अधिक है।
1.25 लाख वर्षों में सबसे गर्म
– कॉपरनिकस में रणनीतिक जलवायु प्रमुख सामंथा बर्गेस ने कहा, इन रिकॉर्ड तापमानों का प्राथमिक कारण कोयले, तेल और गैस के जलने से वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों का संचय है। गत 10 वर्ष का रिकॉर्ड संभवतः 1.25 लाख वर्षों में सबसे गर्म रहा है।
किस आधार पर सवा लाख साल में सबसे अधिक तापमान का दावा किया जा रहा?
– तापमान के रिकॉर्ड रखने का काम 175 वर्ष पहले (1850) शुरू हुआ था। तो इससे पहले का टेंपरेचर डेटा के लिए दूसरा तरीका अपनाया गया।
– पेड़ के छल्लों, बर्फ के कोर और मूंगा चट्टानों के नमूनों के जरिए वैज्ञानिकों के पास कई सहस्राब्दी (1000 वर्ष) का डलवायु डेटा है।
– इसी डेटा को वैज्ञानिक जलवायु प्रणाली की समझ की आधारशिला मानते हैं।
– औद्योगिक क्रांति के बाद इंसानों ने तेजी से ग्लोबल वॉर्मिंग में योगदान दिया।
क्यों बढ़ रही है गर्मी?
– वैश्विक औसत तापमान में लगातार वृद्धि प्रदूषण की वजह से है।
– प्रदूषण की वजह से सूरज की गर्मी का बड़ा हिस्सा वापस नहीं लौट पाता है और पृथ्वी के वातावरण में फंस जाता है।
– यह प्रदूषण, पृथ्वी के चारों ओर ग्रीनहाउस की तरह काम करता है। इसने मौसम को बेहद खराब कर दिया है।
– इससे आने वाले वर्षों में आर्कटिक महासागर की पूरी बर्फ पिघलने का खतरा है। समुद्र के किनारे बसे कई शहर पानी में डूब जाएंगे।
– तापमान के बढ़ने से भारतीय उपमहाद्वीप में भी भयानक असर होगा। भारत को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 2015 में हीटवेव से भारत में 2500 लोगों की जान चली गई थी।
—————-
3. आर्मी कमांडर जोसेफ औन को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?
Army Commander Joseph Aoun was elected President of which country?
a. लेबनान
b. सीरिया
c. इजराइल
d. इराक
Answer: a. लेबनान
– 9 जनवरी 2025 को वहां की संसद में हुई दो राउंड की वोटिंग के बाद आर्मी कमांडर जोसेफ औन को नया राष्ट्रपति चुना गया है।
– लेबनान में अक्टूबर 2022 से राष्ट्रपति का पद खाली था।
– सामान्य तौर पर लेबनान में आर्मी कमांडर या पब्लिक सर्वेंट अपने इस्तीफे के 2 साल तक राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं।
– हालांकि जोसेफ औन के केस में ऐसा नहीं हुआ, वह अभी राष्ट्रपति बनने तक आर्मी चीफ थे।
– लेबनान में राष्ट्रपति के लिए वोटिंग ऐसे समय में हुई जब हाल ही में इजराइल और लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए डील हुई थी।
जोसेफ औन
– मार्च 2017 में वह लेबनान के पांचवें सेना प्रमुख चुने गए थे।
– जनवरी 2024 में उन्हें रिटायर्ड होना था लेकिन इस बीच हिज्बुल्लाह-इजराइल के बीच युद्ध जारी रहा।
– इस कारण उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया था।
लेबनान
प्रधानमंत्री: नजीब मिकाती
पड़ोसी देश: सीरिया और इजराइल
भाषा: अरबी
आबादी: 5,828,263
मुद्रा: लेबनानी पाउंड
—————-
4. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 (जनवरी में जारी) में भारत कौन से स्थान पर है?
What is the position of India in the Henley Passport Index 2025 (released in January)?
a. 80वें
b. 85वें
c. 83वें
d. 84वें
Answer: b. 85वें
– यह डेटा नागरिकता सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से
8 जनवरी 2025 को जारी किए गए हैं।
– इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– रैंकिंग में 199 विभिन्न पासपोर्ट और 227 यात्रा गंतव्य शामिल हैं।
– दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 2024 की तुलना में पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर आ गया है।
– वर्ष 2024 में भारत की रैंक 80 थी।
– भारतीय पासपोर्ट से दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।
– डेटा के अनुसार, भारत की रैंक 2021 में सबसे कम 90वीं थी, जबकि सर्वश्रेष्ठ 2006 में थी जब देश 71वें स्थान पर था।
– पिछले एक दशक में दुनिया के 199 पासपोर्टों में से केवल 22 पासपोर्ट ही हेनले पासपोर्ट सूचकांक रैंकिंग में नीचे आए हैं।
पड़ोसी देशों की रैंक
– 2025 सूचकांक के अनुसार पड़ोसी देश चीन की रैंकिंग 60वीं है जो 2024 में 62 थी।
– 85 जगहों पर वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– पाकिस्तान की रैंकिंग 103 है जबकि 2024 में ये 101वीं थी।
– पाकिस्तानी पासपोर्ट से सिर्फ 33 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।
– बांग्लादेश की रैंकिंग 100वीं है जो वर्ष 2024 में 97वें स्थान पर था।
– नेपाल 101, भूटान 90 और श्रीलंका की 96वीं रैंक है।
—————-
5. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 (जनवरी में जारी) के अनुसार दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान किस देश को मिला?
According to the Henley Passport Index 2025 (released in January), which country got the first place in the list of the world’s most powerful passports?
a. अमेरिका
b. जापान
c. सिंगापुर
d. आस्ट्रिया
Answer: c. सिंगापुर
– सिंगापुर से 195 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– जापान दूसरे नंबर पर है जिससे 193 स्थानों पर वीज़ा-मुक्त यात्रा की जा सकती है।
– दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
– इनके पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति है।
– आस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड हैं चौथे नंबर पर हैं जिनके पासपोर्ट पर 191 देश वीजा फ्री प्रवेश मिलता है।
– बेल्जिम, पुर्तगाल, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन का पांचवां, ऑस्ट्रेलिया और ग्रीस का छठा नंबर है।
– कनाडा, माल्टा और पोलैंड 7वें नंबर पर हैं।
– जबकि अमेरिका 9वें स्थान पर है।
रैकिंग में गिरावट वाला दूसरा सबसे बड़ा देश अमेरिका
– 2015 और 2025 के बीच वेनेजुएला के बाद रैकिंग में गिरावट वाला अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा देश है।
– जो दूसरे स्थान से सात पायदान नीचे गिरकर नौवें स्थान पर आ गया है।
– वानुअतु रैकिंग गिरावट में तीसरा सबसे बड़ा देश है, जो 48वें स्थान से छह पायदान नीचे गिरकर 54वें स्थान पर आ गया है. – इसके बाद ब्रिटिश पासपोर्ट है, जो 2015 में सूचकांक में शीर्ष पर था, लेकिन अब पांचवें स्थान पर है।
– रैकिंग में गिरावट वाले पांच शीर्ष देशों की सूची में कनाडा भी शामिल है, जो चौथे से सातवें स्थान पर आ गया है।
—————-
6. मार्टिन गुप्टिल ने 8 जनवरी 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?
Martin Guptill retired from international cricket on 8 January 2025, he is a player of which country?
a. इंग्लैंड
b. आयरलैंड
c. न्यूजीलैंड
d. साउथ अफ्रीका
Answer: c. न्यूजीलैंड
– न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाने वाले बैटर हैं।
– 38 वर्षीय गप्टिल ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।
—————-
7. किस राज्य के अभयारण्य में बैंडेड रॉयल तितली (राचना जलिंद्रा इंद्र) देखी गई?
In which state’s sanctuary was the Banded Royal Butterfly (Rachna jalindra indra) seen?
a. केरल
b. ओडिशा
c. त्रिपुरा
d. असम
Answer: c. त्रिपुरा
– टाइम्स ऑफ इंडिया न्यूज के अनुसार वन्यजीव अधिकारियों ने 3 जनवरी 2025 को बताया कि त्रिपुरा राज्य में दुर्लभ प्रजाति, बैंडेड रॉयल तितली देखी गई।
– यह खोज सिपाहीजला जिले के सिपाहीजला वन्यजीव अभ्यारण्य में की गई थी। सिपाहीजला, त्रिपुरा राज्य का एक ज़िला है।
– पहली बार इस तितली को 5 मई 2021 को अभयारण्य में एक अवसरवादी सर्वेक्षण के दौरान देखा गया था।
– यह प्रजाति भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत सूची II में संरक्षित मानी जाती है।
तितली की विशेषताएं
– नर की त्वचा का ऊपरी हिस्सा गहरा बैंगनी या नीला होता है, जबकि मादा में यह भूरे रंग के साथ सफेद धब्बों से सुसज्जित होता है।
– इसका निचला भाग हल्का भूरा होता है, जिस पर सफेद धारियाँ होती हैं, जो इसे “बैंडेड” के नाम से पहचान दिलाती हैं।
– यह तितली घने पौधों वाले स्थानों में रहना पसंद करती है और अक्सर पत्तियों पर आराम करती हुई नजर आती है।
– भारत में इस तितली की तीन उप-प्रजातियां हैं।
नोट: – राचना जलिंद्रा, बैंडेड रॉयल, इंडोमालयन क्षेत्र (पृथ्वी के आठ जैवभूक्षेत्रों में से एक) में पाई जाने वाली लाइकेनिड या नीली तितली है।
– इस प्रजाति का वर्णन सबसे पहले थॉमस हॉर्सफील्ड ने 1829 में किया था।
त्रिपुरा
राजधानी – अगरतला
सीएम – माणिक साहा
गवर्नर – इंद्रसेन रेड्डी
—————-
8. हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का नाम किस पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में बदला है?
The Himachal government has renamed the Himachal Pradesh Institute of Public Administration in honor of which former Prime Minister?
a. अटल बिहारी वाजपेयी
b. डॉ. मनमोहन सिंह
c. चंद्रशेखर
d. इंदिरा गांधी
Answer: b. डॉ. मनमोहन सिंह
– हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर जाना जाएगा।
– मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1 जनवरी 2025 को HIPA के 51वें स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा की है।
– उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की दुरदर्शी नीतियों के कारण देश के लोग आत्म-सम्मान के साथ खड़े हैं!
– उनके प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में अनेक बड़े संस्थान खुले, जिसका लाभ आज प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=1&ID=37492
—————-
9. विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 कार्यक्रम का आयोजन कहां किया गया, जिसमें PM नरेंद्र मोदी ने भाग लिया?
Where was the Developed India Young Leaders Dialogue 2025 program organized, in which PM Narendra Modi participated?
a. लाल किला
b. भारत मंडपम
c. रोहिणी मैदान
d. प्रगति मैदान
Answer: b. भारत मंडपम, नई दिल्ली
– युवा कार्य विभाग ने 10-12 जनवरी 2025 तक विकसित भारत युवा नेता संवाद – राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी 2025 को इस कार्यक्रम में भाग लिया।
– प्रधानमंत्री ने पूरे भारत से आये 3,000 युवा नेताओं के साथ बातचीत की।
– प्रधानमंत्री ने दस विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए सर्वश्रेष्ठ निबंधों के संकलन का विमोचन किया
– पीआईबी के अनुसार विकसित भारत युवा नेता संवाद एक प्रेरक मंच के रूप में कार्य करता है, जो एक विकसित भारत को आकार देने के लिए हमारे युवाओं की ऊर्जा और अभिनव भावना को एकजुट करता है।
—————
10. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Youth Day celebrated?
a. 9 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 11 जनवरी
d. 12 जनवरी
Answer: d. 12 जनवरी
– इस दिवस को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।
– उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।
– राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा वर्ष 1984 में भारत सरकार ने की थी।
– इसे पहली बार वर्ष 1985 में मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से प्रेरित करना है।
– हर वर्ष 12-16 जनवरी को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
– अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: 12 अगस्त
————–
11. लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कब मनाई जाती है?
When is Death anniversary of Lal Bahadur Shastri observed?
a. 9 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 11 जनवरी
d. 12 जनवरी
Answer: c. 11 जनवरी
– भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन 11 जनवरी 1966 को हो गया था।
– उस वक्त वे उज्बेकिस्तान के ताशकंद में पाकिस्तान के साथ समझौता के सिलसिले में थे।
————–
12. भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Army Day celebrated?
a. 14 जनवरी
b. 15 जनवरी
c. 16 जनवरी
d. 17 जनवरी
Answer: b. 15 जनवरी
– यह भारतीय सेना के सम्मान में मनाया जाता है
– वर्ष 1949 में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल K M करियप्पा को भारतीय सेना का कमांडर-इन-चीफ बनाया गया था।
– इसी की याद में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
————–
13. उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल का नाम बताएं?
Name the torch of the 38th National Games held in Uttarakhand?
a. भागेश्वरी
b. ओजस्विनी
c. तेजस्विनी
d. वीरांगनी
Answer: c. तेजस्विनी
– 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल का नाम ‘तेजस्विनी’ रखा गया है।
– यह नाम उज्ज्वलता, शक्ति और खेलों की चमकदार भावना का प्रतीक है।
– यह मशाल 13 जिलों के 99 स्थानों से होकर गुजरी।
– राष्ट्रीय खेल कब : 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025
– कहां पर आयोजन : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, देहरादून
————–
14. खो-खो विश्व कप 2025 के शुभंकर का नाम बताएं?
Name the mascot of Kho-Kho World Cup 2025?
a. तेजस और तारा
b. आभा और गजल
c. राधा और सीता
d. तारा और राधा
Answer: a. तेजस और तारा
– खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) ने विश्व कप 2025 का शुभंकर जारी किया।
– तेजस और तारा: गज़लों की जोड़ी, जो टूर्नामेंट के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है।
– तेजस: ऊर्जा और brilliance का प्रतीक, नीले रंग में।
– तारा: मार्गदर्शन और आकांक्षा का प्रतीक, नारंगी रंग में।
– दोनों शुभंकर पारंपरिक भारतीय डिज़ाइन और आधुनिक शैली का मिश्रण दर्शाते हैं।
विश्व कप कब : 13 से 19 जनवरी 2025
कहां पर आयोजन : इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली
————–
15. पश्चिम बंगाल ने कौन सी वीं बार संतोष ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता (2024) जीती?
West Bengal won the Santosh Trophy football competition (2024) for which time?
a. 5वीं बार
b. 20वीं बार
c. 33वीं बार
d. 50वीं बार
Answer: c. 33वीं बार
– 2024 संस्करण में, पश्चिम बंगाल ने केरल को 1-0 से हराकर 33वें खिताब पर कब्जा जमाया।
– संतोष ट्रॉफी, भारत की प्रमुख फुटबॉल प्रतियोगिता है।
– मैच का स्थल: गाचीबोवली स्टेडियम, हैदराबाद
संतोष ट्रॉफी
– स्थापना: 1941
—————