Daily Current Affairs, Current Affairs 13 January 2020, Current Affairs 13 January, Current Affair 13 January 2020 Question, 13 January 2020 Current Affairs, Current Affairs 13 January 2020, 13 January 2020 Current Affairs,

यह 13 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 13 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत ने किस विदेशी के निधन पर एक दिन (13 जनवरी 2020) के राजकीय शोक की घोषणा की और तिरंगा झुका दिया?

a. सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद
b. सुल्‍तान अब्‍दुल बिन अल हामिद
c. सुल्‍तान शेख अब्‍दुल्‍ला
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद

– सुल्‍तान का निधन 10 जनवरी 2020 को हो गया था।
– गृह मंत्रालय ने 13 जनवरी को राष्ट्रध्वज को आधा झुकाने, आधिकारिक मनोरंजन नहीं करने की घोषणा की।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को सुल्तान काबूस के निधन पर दुख जताया था और कहा था कि भारत ने खाड़ी देश में अपना एक महत्वपूर्ण सहयोगी खो दिया।
– सुल्तान काबूस ने पुणे में पढ़ाई की थी और पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के पूर्व छात्र रहे थे
– सुल्तान ने केरल के पादरी टॉम उझुन्नालिल को यमन से रिहा करवाने में अहम भूमिका निभाई थी
– टॉम उझुन्नालिल को मार्च 2016 में अगवा कर लिया गया था और सितंबर 2017 में रिहा कर दिया गया था।

– काबूस बिन सईद 1970 में पिता सईद बिन तैमूर का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हुए थे

————————————
2. ओमान के नए सुल्‍तान कौन हैं?

a. सुल्‍तान शेख अब्‍दुल्‍ला
b. सुल्तान हैथम बन तारिक
c. सुल्‍तान अब्‍दुल बिन अल हामिद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सुल्तान हैथम बन तारिक

– वह दिवंगत सुल्‍तान काबूस बिन सईद के चचेरे भाई हैं।
– सुल्तान ओमान में सर्वोच्च पद है। वह प्रधानमंत्री, सेना का सुप्रीम कमांडर, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसी जिम्मेदारियां भी संभालता है।
– ओमान में 7.7 लाख भारतीय रहते हैं और इसमें 6.55 लाख कामगार और नौकरीपेशा लोग शामिल हैं।

———————————–
3. केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट का नया नाम किसके नाम पर रखा है?

a. नरेंद्र मोदी
b. अटल बिहारी वाजपेई
c. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी
d. जवाहर लाल नेहरू

Answer: c. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी

– 12 जनवरी 2020 को कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट की 150वीं वर्षगांठ थी।
– इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की घोषणा की।

– कोलकाता पोर्ट ट्रस्‍ट समुद्र से 203 किलोमीटर दूर है।
– इसका निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा किया गया था।

———————————
4. महाराष्‍ट्र का पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 6 जनवरी
b. 7 जनवरी
c. 8 जनवरी
d. 9 जनवरी

Answer: a. 6 जनवरी

– यह दिन पत्रकार बालशास्त्री जम्भेकर की स्मृति में मनाया जाता है।
– बालशास्त्री जम्भेकर को मराठी भाषा में पत्रकारिता शुरू करने के प्रयासों के लिए ‘द फादर ऑफ मराठी जर्नलिज्म’ के रूप में भी जाना जाता है।

महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे;
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

—————————————
5. पाकिस्तान-चीन नौसैनिक अभ्यास “सी गार्डियंस” के दौरान भारत ने अपने किस विमानवाहक पोत को उत्तरी अरब सागर में तैनात किया है?

a. INS विक्रांत
b. INS विक्रमादित्य
c. INS विराट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. INS विक्रमादित्य

– चीन और पाकिस्‍तान की इस हरकत पर दोनों को कड़ा संदेश देने के लिए भारत ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य को अरब सागर में तैनात किया है।
– कराची पोर्ट पर 9 से 14 जनवरी 2020 तक हो रहे इस युद्धाभ्यास में चीन और पाकिस्तान के सबमरीन, डेसट्रॉयर और फ्रिगेट शामिल हैं।
– आईएनएस विक्रमादित्‍य को तैनात करके भाारत ने संकेत दिया है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने कौ तैयार है।
– इस पर मिग 29K सुपरसोनिक लड़ाकू विमान भी तैनात हैं।
– INS विक्रमादित्य को नवंबर 2013 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था

नौसेनाध्यक्ष: एडमिरल करमबीर सिंह
नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

—————————————
6. नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ का 12वां संस्‍करण गोवा में भारत और किस देश के बीच आयोजित होगा?

a. यूएसए
b. रूस
c. फ्रांस
d. ओमान

Answer: d. ओमान

– ओमान (RNO) के रॉयल नेवी के दो जहाज 5 जनवरी 2020 को नसीम-अल-बह्र अभ्यास में भाग लेने के लिए गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट पहुंचे हैं।
– इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत ब्यास और सुभद्रा और ओमान के RNOV अल रसिख और RNOV ख़ासब भाग ले रहे हैं ।
– जनवरी में ही यहां पर नौसैनिक अभ्‍यास है।

ओमान
राजधानी: मस्कट;
मुद्रा: ओमानी रियाल

—————————————-
7. क्रोएशिया का नया राष्‍ट्रपति किसे चुना गया?

a. जोरान मिलनोविच
b. कोलिंदा ग्रैबर
c. अन्द्रेज प्लेन्कोभिक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जोरान मिलनोविच

– उन्होंने सत्ताधारी क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर-किटारोविच को मात दी।

क्रोएशिया
राजधानी: ज़ाग्रेब
मुद्रा: क्रोएशियाई कुना
प्रधान मंत्री: अन्द्रेज प्लेन्कोभिक

———————————-
8. वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (AEPC) का नया चेयरमैन किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. एचकेएल मग्गू
b. ए शक्तिवेल
c. अनामिका अवस्‍थी
d. इनमें से कोर्इ नहीं

Answer: b. ए शक्तिवेल

– वह वर्तमान चेयरमैन एचकेएल मग्गू का स्थान लेंगे।
– ए शक्तिवेल पहले भी चेयरमैन रह चुके हैं। इस बार वह चौथी बार चेयरमैन बनेंगे।

AEPC स्थापित: 1978;
मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा

——————————-
9. प्रसिद्ध नृत्यांगना मिनती मिश्रा का निधन का निधन 6 जनवरी 2020 को हो गया, वह किस राज्‍य से थीं?

a. छत्‍तीसगढ़
b. मध्‍य प्रदेश
c. उत्‍तर प्रदेश
d. ओडिसा

Answer: d. ओडिसा

– उन्‍हें 2012 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका था।

———————————-
10. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ‘हुडको’ (आवास और शहरी विकास निगम) का नया अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. हरदीप सिंह पुरी
b. एम नागराज
c. अशोक तिवारी
d. अजय आनंद

Answer: b. एम नागराज

– आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
– HUDCO – हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
– हुडको आवास और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है।

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
हुडको मुख्यालय: नई दिल्ली
हुडको की स्थापना: 25 अप्रैल 1970

 


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account