13 फरवरी 2026 करेंट अफेयर्स

यह 13 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. बांग्‍लादेश के आम चुनाव में किस राजनीतिक दल को बहुमत मिला?
Which political party got majority in the general elections of Bangladesh?

a. आवामी लीग
b. BPN
c. जमात-ए-इस्‍लाम
d. बीपीकेआर

Answer: b. BPN

– तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी (BNP) ने 20 साल बाद आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
– 12 फरवरी 2026 को हुए आम चुनाव में BNP ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया और 300 के आसपास सीटों वाली संसद में बहुमत के आंकड़े को आराम से पार कर लिया।
– यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि BNP आखिरी बार 2001 में सत्ता में आई थी। इसके बाद लगभग दो दशक तक वह विपक्ष में रही।
– तारिक रहमान, बांग्‍लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि
– यह चुनाव 2024 में हुए जनआंदोलन और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद पहला बड़ा राष्ट्रीय चुनाव था।
– हसीना की पार्टी आवामी लीग इस चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकी, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए।
– तारिक रहमान लंबे समय तक विदेश में रहे थे, लेकिन इस चुनाव के जरिए उन्होंने जबरदस्त वापसी की है और अब उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना प्रबल है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की उम्मीद जताई।
– BNP की पहले की सरकारों के दौरान भारत को सुरक्षा संबंधी चिंताएँ रही थीं। इसलिए नई सरकार का रुख महत्वपूर्ण होगा।
– चीन पिछले दशक में बांग्लादेश में इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का बड़ा स्रोत रहा है। BNP सरकार चीन के साथ संबंध संतुलित रख सकती है। या भारत और चीन के बीच सामरिक संतुलन साध सकती है। यह इंडो-पैसिफिक रणनीति के लिए भी अहम होगा।
– भारतीय प्रधानमंत्री ने तुरंत बधाई दी — यह संकेत है कि भारत नई सरकार के साथ सहयोग चाहता है।
– सुरक्षा सहयोग : सीमा प्रबंधन (Border Management), अवैध प्रवासन, आतंकवाद विरोधी सहयोग। BNP की पहले की सरकारों के दौरान भारत को सुरक्षा संबंधी चिंताएँ रही थीं। इसलिए नई सरकार का रुख महत्वपूर्ण होगा
– कनेक्टिविटी और व्यापार : पूर्वोत्तर भारत के लिए बांग्लादेश का रणनीतिक महत्व, सड़क, रेल, जलमार्ग कनेक्टिविटी, ट्रांजिट और ट्रांस-शिपमेंट समझौते। यदि BNP भारत-विरोधी रुख नहीं अपनाती, तो आर्थिक संबंध और गहरे हो सकते हैं।
– इसके अलावा United States सहित अन्य देशों ने भी नई सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई है।

तारीक रहमान के बारे में


निर्वासन और विवाद
– 2007 के राजनीतिक संकट के बाद वे विदेश (मुख्यतः लंदन) में रहे।
– उन पर भ्रष्टाचार और 2004 के ढाका ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में आरोप लगे; उन्होंने आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।
– लंबे समय तक अनुपस्थिति के बावजूद वे पार्टी के “कार्यवाहक चेयरमैन” के रूप में सक्रिय रहे।

2025-26 में वापसी और नेतृत्व
– 25 दिसंबर 2025 को वे लंदन से लौटे।
– 2026 के आम चुनाव में BNP की जीत के साथ वे राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लौटे।
– 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी ने उन्हें संभावित प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित किया।
– उन्हें वह राजनीतिक शुरुआत मिल गई, जो उन्हें 2006 के अंत में बांग्लादेश में व्याप्त राजनीतिक अनिश्चितता के कारण नहीं मिल पाई थी, जिसके चलते वे अपना पहला संसदीय चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

बांग्‍लादेश के मुख्‍य सलाहकार – मोहम्‍मद यूनुस
तरिक रहमान के साथ भारत के रिश्‍ते
– 2007 के बांग्‍लादेश संकट के बाद तारिक रहमान लंबे समय तक विदेश में रहे।
– इस दौरान: भारत-बांग्लादेश सहयोग मुख्यतः शेख हसीना सरकार के साथ गहरा हुआ। सुरक्षा सहयोग, कनेक्टिविटी और व्यापार में उल्लेखनीय प्रगति हुई। भारत की प्राथमिकता स्थिरता और सुरक्षा सहयोग रही।
– खालिदा जिया के निधन के बाद दिसंबर 2025 में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्‍लादेश की यात्रा की थी।
– उस दौरान विदेश मंत्री ने तारिक रहमान से मुलाकात की थी। जयशंकर ने रहमान को PM मोदी का शोक संदेश सौंपा था। इसकी तस्‍वीरें भी भारत सरकार ने जारी की थी।
– मोहम्‍मद यूनुस से भारत के रिश्‍ते अच्‍छे नहीं हैं, लेकिन तारिक रहमान ने भारत में दिलचस्‍पी दिखाई थी।

————-
2. केंद्र सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों में राष्‍ट्रगान के पहले राष्‍ट्रगीत के कितने अंतरों को बजाना या गाना अनिवार्य कर दिया?
The Central Government has made it mandatory to play or sing how many stanzas of the national song before the national anthem in government programmes and schools?

a. 6 अंतरे
b. 3 अंतरे
c. 2 अंतरे
d. 4 अंतरे

Answer: a. 6 अंतरे (वंदे मातरम के सभी छह अंतरे)

राष्‍ट्रगान : जन मन गण (रचनाकार – रविंद्र नाथ टैगोर)
राष्‍ट्रगीत : वंदे मारतम (रचनाकार – बंकिम चंद्र चटर्जी)

– गृह मंत्रालय (MHA) ने 28 जनवरी 2026 को जारी निर्देश में राष्ट्रीय गीत गाने के लिए प्रोटोकॉल का पहला सेट अधिसूचित किया।
– इसमें जिसमें निर्देश दिया गया कि आधिकारिक समारोहों में इसके छह छंद गाए जाएंगे।
– गीत के छह छंदों को गाने में लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का समय लगता है।
– जब राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाए या बजाए जाते हैं, तो राष्ट्रगान पहले गाया या बजाया जाएगा।
– इस निर्देश को केंद्र सरकार ने 11 फरवरी 2026 से आदेश लागू किया।
– गाने या सुनने वालों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना होगा।
– अब तक मूल गीत के पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे।
– केंद्र इस समय वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम मना रहा है।
– गृह मंत्रालय ने कहा है कि अब से राष्ट्रगीत का आधिकारिक संस्करण ही गाया या बजाया जाएगा और इसे सामूहिक गायन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
– केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विशेष चर्चा का आयोजन किया था।

वंदे मारतम के श्‍लोक
– वंदे मातरम के पहले दो श्लोक – जो अब तक राष्ट्रीय गीत है – मातृभूमि की सुंदरता का वर्णन करते हैं।
– तीसरा श्लोक कहता है कि करोड़ों हथियार इसके लिए लड़ने को तैयार हैं
– चौथा कहता है कि करोड़ों इसकी रक्षा के लिए तेज तलवारें चलाने को तैयार हैं
– पांचवा कहता है कि इसकी छवि हर मंदिर और तीर्थस्थल में उकेरी गई है
– और छठा श्लोक मातृभूमि की तुलना देवी दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती से करता है।

पहले नियम तय नहीं थे
– बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम स्वदेशी आंदोलन (1905-08) के दौरान एक प्रेरणादायक गीत के रूप में उभरा और स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से जुड़ गया।
– यद्यपि संविधान सभा ने इस गीत को राष्ट्रगान के समान सम्मान दिया, फिर भी राष्ट्रगान गाने या सुनाने से संबंधित कोई अनिवार्य शिष्टाचार, शारीरिक मुद्रा या कानूनी आवश्यकता नहीं थी।

दो ही अंतरे
– 24 जनवरी 1950 को, जब संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई, तो राजेंद्र प्रसाद, जो उसी दिन निर्विरोध भारत के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे, ने घोषणा की कि जन गण मन राष्ट्रीय गान होगा और वंदे मातरम को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा के रूप में जन गण मन के समान ही दर्जा प्राप्त होगा।
– यहाँ उनका तात्पर्य था कि इस गीत के पहले दो अंतरे भारत का राष्ट्रीय गीत होंगे।

————–
3. थन्या नाथन किस राज्‍य की पहली दिव्‍यांग महिला जज बनीं?
Thanya Nathan became the first disabled woman judge of which state?

a. बिहार
b. केरल
c. कर्नाटक
d. झारखंड

Answer: b. केरल (नोट – धान्‍या देश की दूसरी ब्‍लाइंज जज हैं, उनसे पहले 2013 में राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा भारत के पहले 100% ब्लाइंड जज बने थे)

– थन्या नाथन पूर्ण दृष्टिबाधित (vision impaired) हैं।
– उन्‍होंने सिविल जज परीक्षा में दिव्यांग कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है।
– 24 वर्षीय थन्या कन्नूर के तालिपरम्बा में प्रैक्टिसिंग लॉयर रह चुकी हैं।
– उन्होंने अपने काम के दौरान स्क्रीन-रीडर सॉफ्टवेयर, ब्रेल और ऑडियो नोट्स की मदद से कानून की पढ़ाई और केस-तैयारी की।
– थान्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्पेशल स्कूल से की।
– 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सामान्य स्कूल से पूरी की।
– कन्नूर यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया और टॉप किया।
– वह अपने कॉलेज में एकमात्र दृष्टिबाधित छात्रा थीं।

भारत की दूसरी 100 फीसदी दृष्टिहीन जज हैं
– 2013 में राजस्थान के ब्रह्मानंद शर्मा भारत के पहले 100% ब्लाइंड जज बने थे।
– जबकि, दुनिया के पहले 100 फीसदी ब्लाइंड जज सर जॉन एंथोनी वॉल माने जाते हैं. जिन्होंने 1991 में यूनाइटेड किंगडम के हाईकोर्ट में डिप्टी मास्टर नियुक्त किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला जिसने रास्ता खोला
– थन्या की सफलता का आधार 2025 का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय रहा, जिसमें स्पष्ट किया गया कि केवल दिव्यांगता के आधार पर किसी को न्यायिक सेवा से अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।
– अदालत ने कहा कि दिव्यांगता के कारण किसी अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता और राज्यों से समावेशी भर्ती नीतियाँ अपनाने का आग्रह किया।

————–
4. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) 2025 में भारत की क्‍या रैंक है?
What is India’s rank in the Corruption Perception Index (CPI) 2025?

a. 86
b.100
c. 91
d. 78

Answer: c. 91 (इससे पहले 2024 में 96 रैंक थी)

– CPI 2025 में भारत ने पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए 182 देशों में 91वां स्थान हासिल किया है।
– इससे पहले 2024 में भारत की रैंक 96 थी।
– 2025 में भारत का समग्र स्कोर 39 रहा, जबकि 2024 में 38 था।
– इस सूचकांक में देशों को 0 (अत्यधिक भ्रष्ट) से 100 (अत्यंत स्वच्छ) के पैमाने पर समग्रे स्‍कोर दिए जाते हैं।

किसने जारी की रिपोर्ट
– बर्लिन स्थित वैश्विक गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने ये इंडेक्‍स 10 फरवरी 2026 को जारी की।

भारत के पड़ोसी देश की रैंक
– म्यांमार : 169
– अफ़ग़ानिस्तान : 169
– बांग्लादेश : 150
– पाकिस्तान : 136
– श्रीलंका : 107
– नेपाल : 109
– मालदीव : 91
– चीन : 76
– भूटान : 18

भ्रष्टाचार पर रिपोर्टिंग के लिए खतरनाक देश
– रिपोर्ट में भारत को उन देशों में भी शामिल किया गया है जो “भ्रष्टाचार पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए खतरनाक” हैं।
– 2012 से, दुनिया भर के गैर-संघर्ष क्षेत्रों में 829 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।”
– ये भी बताया गया कि, “इन हत्याओं में से 90 प्रतिशत से अधिक उन देशों में हुईं जिनका CPI स्कोर 50 से कम है।
– जिनमें ब्राजील (35), भारत (39), मैक्सिको (27), पाकिस्तान (28) और इराक (28) हैं, जो भ्रष्टाचार पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हैं।”
– “जबकि 31 देशों ने 2012 से अपने भ्रष्टाचार के स्तर में काफी कमी की है!
– बाकी देश इस समस्या से निपटने में विफल रहे हैं।

—————
5. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) 2025 के अनुसार सबसे कम भ्रष्‍ट देश कौन है?
Which is the least corrupt country according to Corruption Perception Index (CPI) 2025?

a. न्‍यूजीलैंड
b. फिनलैंड
c. डेनमार्क
d. भारत

Answer: c. डेनमार्क

– इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 182वे नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।
– इस वर्ष वैश्विक औसत स्कोर 42 रहा, जो पिछले एक दशक में सबसे कम है।
– विशेष रूप से 122 देशों का स्कोर 50 से नीचे रहा, जिससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार की समस्या बनी हुई है।
– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने यह भी पाया कि 80 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले देशों की संख्या वर्षों में काफी घट गई है।

टॉप 10 सबसे कम करप्‍ट कंट्री
रैंक : देश : स्कोर
1. डेनमार्क : 89
2. फ़िनलैंड : 88
3. सिंगापुर : 84
4. न्यूज़ीलैंड : 81
4. नॉर्वे : 81
6. स्वीडन : 80
6. स्विट्ज़रलैंड : 80
8. लक्ज़मबर्ग : 78
8. नीदरलैंड : 78
10. जर्मनी : 77
10. आइसलैंड : 77

नोट – अमेरिका को 29वीं रैंक मिली है, ब्रिटेन ने 20वीं रैंक हासिल की है।

—————
6. करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) 2025 की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में सबसे ज्‍यादा भ्रष्टाचार है?
According to the Corruption Perception Index (CPI) 2025 report, which country has the highest corruption?

a. सोमालिया
b. साउथ सूडान
c. सीरिया
d. भारत

Answer: b. साउथ सूडान

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 182 देशों की करप्शन की रिपोर्ट फरवरी 2026 को जारी की गई।
– इस रैंकिंग में 1 नंबर पर रहने वाले देश में कम भ्रष्टाचार है और 180वे नंबर पर रहने वाले देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है।
– रिपोर्ट के मुताबिक साउथ सूडान (181) सबसे करप्ट देश है।

टॉप 5 सबसे कम करप्‍ट कंट्री
रैंक : देश : स्कोर
181. साउथ सूडान : 9
181. सोमालिया : 9
180. वेनेजुएला : 10
177. यमन : 13
177. लीबिया : 13
177. इरीट्रिया : 13

————–
7. किस केंद्र शासित राज्‍य ने लखपति बिटिया योजना शुरू की?
Which Union Territory launched the Lakhpati Bitiya Yojana?

a. चंडीगढ
b. दिल्ली
c. जम्‍मू और कश्‍मीर
d. पुदुचेरी

Answer: b. दिल्ली

– मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को मंजूरी दे दी गई है।
– इस फैसले के साथ ही वर्ष 2008 से चल रही ‘लाडली बेटी’ योजना को नए और विस्तारित स्वरूप में लागू किया जाएगा।
– अब यह योजना दिल्ली लखपति बिटिया के नाम से जानी जाएगी।
– इस योजना में पढ़ाई के लिए लड़कियों को सरकार कुल 56,000 रुपये तक जमा करेगी, जिस पर ब्याज बढ़ेगा और यह 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी।
– यह पैसा सीधे लड़की के बैंक खाते में दिया जाएगा।
– रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई के विभिन्न चरणों पर सहायता राशि दी जाएगी।
– खास बात यह है कि ग्रेजुएशन पूरा करने पर बेटियों को 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
– दिल्ली सरकार इस योजना पर 160 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
– एक परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

————–
8. भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने फ्रांस से कितने राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी?
India’s Defence Acquisition Council (DAC) has approved the proposal to purchase how many Rafale fighter jets from France?

a. 114
b. 110
c. 111
d. 112

Answer: a. 114

– DAC ने 12 फरवरी 2026 को फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
– इस डील की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है।
– प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा।
– प्रस्ताव को 16 जनवरी 2026 को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी।
– इन सभी सौदों की कुल कीमत 3.60 लाख करोड़ रुपए है।

रक्षा बजट के लिए 7.8 लाख करोड़ मिले
– केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जो कुल बजट का 14.67% है। – आधुनिकीकरण के लिए निर्धारित 2.19 लाख करोड़ रुपए में से 1.85 लाख करोड़ रुपए पूंजीगत खरीद के लिए तय किए गए हैं।
– जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24% अधिक है।

मेक इन इंडिया के तहत होगा सौदा
– यह सौदा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत किया जाएगा।
– डसॉल्ट एविएशन एक भारतीय कंपनी के साथ मिलकर इन विमानों को बनाएगी।
– हाल ही में डसॉल्ट ने डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में अपनी हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 51% कर ली है। – इस जॉइंट वेंचर में अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी भागीदार है।
– डसॉल्ट सभी 114 राफेल जेट में भारतीय हथियार, मिसाइल और गोला-बारूद को इंटीग्रेट करेगा।
– साथ ही सुरक्षित डेटा लिंक भी उपलब्ध कराएगा, जिससे विमानों को भारतीय रडार और सेंसर सिस्टम से जोड़ा जा सकेगा।
– कंपनी एयरफ्रेम निर्माण के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) भी देगी।
– इंजन निर्माता साफ्रान और एवियोनिक्स कंपनी थेल्स भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगी।
– टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पूरा होने के बाद इन विमानों में स्वदेशी कंटेंट 55 से 60 फीसदी तक होने की उम्मीद है।

एयरफोर्स ने सितंबर 2025 में मांग की थी
– एयरफोर्स ने सितंबर 2025 में 114 अतिरिक्त राफेल जेट की मांग रक्षा मंत्रालय को भेजी थी।
– एयरफोर्स के पास पहले से 36 राफेल विमान है।
– जबकि नौसेना ने 26 मरीन वेरिएंट राफेल का ऑर्डर दिया है।
– अंबाला एयरबेस पर राफेल का ट्रेनिंग और MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सेंटर पहले से चालू है।
– एयरफोर्स के पास तुरंत दो स्क्वाड्रन (36–38 विमान) शामिल करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद है।

————–
9. किस राज्‍य में ड्रैगनफ्लाई की नई प्रजाति की खोज हुई, जिसका नाम लिरियोथेमिस केरलेंसिस रखा गया है?
In which state a new species of dragonfly was discovered, named Liriothemis keralensis?

a. कर्नाटक
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. तेलंगाना

Answer: b. केरल

– केरल में रिसर्चर्स ने राज्य की असाधारण जैव विविधता को देखते हुए इसका नाम लिरियोथेमिस केरलेंसिस रखा है।
– यह प्रजाति एर्नाकुलम जिले के कोथमंगलम के पास वरापेट्टी में पाई गई।
– जहां यह घनी छाया वाले अनानास और रबर के बागानों के भीतर वनस्पति (Vegetation) से ढके तालाबों और सिंचाई नहरों में रहती हैं।
– यह स्‍टडी बेंगलुरु स्थित इंडियन फाउंडेशन फॉर बटरफ्लाइज़ के दत्ताप्रसाद सावंत, केरल कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग के ए. विवेक चंद्रन, केरल स्थित सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज़ के रंजीत जैकब मैथ्यूज और बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र के कृष्णमेघ कुंटे की ओर से की गई।
– इसके निष्कर्ष इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओडोनैटोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं।

————–
10. मशहूर एंकर रहीं सरला माहेश्वरी का निधन, 12 फरवरी, 2026 को हो गया, वह किस चैनल से जुड़ी थीं?
Famous anchor Sarla Maheshwari passed away on February 12, 2026, she was associated with which channel?

a. दूरदर्शन
b. आकाशवाणी
c. आज तक
d. एबीपी न्‍यूज

Answer: a. दूरदर्शन

– 71 वर्षीय सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक की सबसे लोकप्रिय एंकर थीं।
– वह न्यूज मीडिया का भरोसेमंद चेहरा मानी जाती रही हैं।
– उनका खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज, माथे पर बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के साथ सादगी से खबरें पेश करने का तरीका भी लोगों को खूब पसंद था।
– वह दूरदर्शन में वर्ष 2005 तक बतौर न्यूज एंकर रहीं।
– उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी।
– इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन में ऑडिशन दिया।
– करियर की शुरुआत अनाउंसर के तौर पर की।
– तीन दशकों के अपने करियर में, माहेश्वरी ने टेलीविजन समाचारों के ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन प्रसारण में परिवर्तन को देखा।
– दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

————–
11. वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया गया?
When was the International Epilepsy Day observed in the year 2026?

a. 9 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer: a. 9 फरवरी (इसे फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है)

2026 की थीम
– कहानियों को एक्शन में बदलना
– Turning Stories into Action
– इसे फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2026 में इसे 9 फरवरी को मनाया गया।
– इसका उद्देश्य मिर्गी के बारे में सही तथ्यों और बेहतर उपचार को प्रमोट करना है।
– राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : 17 नवंबर

————–
12. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Deworming Day celebrated?

a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी

Answer: a. 10 फरवरी

– इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
– इस दिवस का उद्देश्य बच्‍चों में आंतों के कीड़े की रोकथाम की जागरूकता बढ़ाना है।
– खास तौर पर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में मृदा-संचारित (soil-transmitted) कृमि का पूर्ण उन्मूलन प्राप्त करना है।
– आंतों के कीड़े मानव आंत में पाए जाने वाले परजीवी होते हैं जो उन्हीं पोषक तत्वों और खनिजों पर पनपते हैं। इसकी वजह से बच्‍चों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है।

————–

PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *