11 to 13 August 2022 Current Affairs

यह 11 to 13 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. भारत पहली बार संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कमेटी की मेजबानी अक्टूबर 2022 में किन शहरों में करेगा?

a. मुंबई और दिल्ली
b. लखनऊ और पटना
c. चेन्नई और बेंगलुरु
d. भोपाल और हैदराबाद

Answer: a. मुंबई और दिल्ली

– यह मीटिंग UNSC की काउंटर टेररिज्‍म कमेटी (CTC) की होगी।
– अक्टूबर 2022 में आयोजित होगी।
– भारत इस कमेटी की बैठक के लिए चीन, रूस, फ्रांस, यूके और अमेरिका सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी 15 देशों के राजनयिकों और अधिकारियों की मेजबानी करेगा।
– भारत इस बैठक की अध्यक्षता UNSC के सदस्य के रूप में कर रहा है।
– यह मीटिंग विशेष रूप से टेरर फाइनेंसिंग, साइबर खतरों और ड्रोन के उपयोग पर केंद्रित होगी।

बैठक विशेष रूप से किस मुद्दे पर केंद्रित होगी?
– बैठक में टेक्नोलॉजी के तीन मुख्य क्षेत्र-
1. इंटरनेट एंड सोशल मीडिया
2. टेररिजम फायनेंसिंग
3. अनमैन्ड एरियल सिस्टम
– इन तीन क्षेत्रों के बढ़ रहे दुरुपयोग और इसके खतरनाक परिणामों पर बातचीत की जायेगी।

काउंटर-टेररिज्म कमेटी (CTC)
– यह कमेटी UNSC की एक सहायक संस्था है।
– 15 मेंबर्स की इस कमेटी को अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले के बाद बनाया गया था।
– इसमें आतंकी हमलों की योजना बनाने वाले समूहों को जानकारी साझा करने, वित्तीय सहायता और आतंकवादियों को पनाह देने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था।

UNSC क्या है?
– UNSC, यूनाइटेड नेशंस के 6 प्रमुख अंगों में से एक है।
– इसका काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देकर देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना है।
– दरअसल 20वीं सदी के शुरुआती 5 दशकों में ही दुनिया ने दो विश्वयुद्धों की भीषण त्रासदी देखी थी।
– एक ऐसी संस्था की मांग उठने लगी थी जो देशों के बीच शांति और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में काम करे।
– इसी के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई।

सुरक्षा परिषद के सदस्‍य
– पांच स्‍थाई सदस्‍य – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन। इनके पास वीटो पावर।
– 10 अस्थायी सदस्य – इन अस्थायी सदस्यों का चयन क्षेत्रीय आधार पर दो साल के लिए किया जाता है।
– अंग्रेजी शब्दों के क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर के हिसाब से हर महीने नए सदस्य देश को अध्यक्षता मिलती है।
– अपने 2 साल के कार्यकाल में भारत 2 बार सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनेगा। दूसरी बार दिसंबर 2022 में अध्यक्षता मिलेगी।

————–
2. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि (परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव) के रूप में पदभार ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन बनी?

a. मुस्कान अग्रवाल
b. रुचिरा कंबोज
c. सेजल गुप्ता
d. पवनदीप कौर

Answer: b. रुचिरा कंबोज

– रुचिरा कंबोज ने 02 अगस्त 2022 को संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि (परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव) का पदभार संभाला।
– उन्‍होंने टी.एस. तिरुमूर्ति की जगह ली।
– कंबोज दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेंगी।

रुचिरा कंबोज
– रुचिरा कंबोज 1987 बैच की IFS ऑफिसर है।
– भूटान में राजदूत बनने से पहले वह दक्षिण अफ्रीका में भारत की उच्चायुक्त, यूनेस्को में भारत की राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुकी हैं।
– रुचिरा भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत हैं।
– मूलत: लखनऊ की रहने वाली हैं।

यूएन में स्थायी प्रतिनिधि (Permanent representative)
– यूएन के जितने मेंबर कंट्री हैं। उनके डिप्लोमेटिक मिशन के हेड को यूएन में परमानेंट मेंबर कहते हैं।
– उनका दफ्तर अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में यूएन बिल्डिंग में होता है।

संयुक्त राष्ट्र
महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
मुख्यालय- न्यूयॉर्क, अमेरिका

————–
3. जगदीप धनखड़ देश के कौन से वें उपराष्‍ट्रपति बने?

a. 12वें
b. 13वें
c. 14वें
d. 15वें

Answer: c. 14वें

– राजस्थान से भैरोंसिंह शेखावत के बाद धनखड़ दूसरे शख्स हैं, जो उपराष्ट्रपति बने।
– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 अगस्‍त को उन्‍हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

उपराष्‍ट्रपति चुनाव में दो उम्‍मीदवार थे।
– एनडीए से जगदीप धनखड़ और विपक्ष से मार्गरेट अल्वा।

उपराष्ट्रपति चुनाव कैसे होता है?
– इस पद का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, यानी चुनाव जनता की बजाय उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि करते हैं।
– उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल सांसद ही वोट डालते हैं।
– उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के मनोनीत सदस्य भी वोट डालते हैं।

– संवैधानिक स्थिति: भारत के उपराष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।

भारत के 14 उपराष्‍ट्रपति (1952-2022)
1- सर्वपल्ली राधाकृष्णन
2- जाकिर हुसैन
3- वी.वी. गिरी
4- गोपाल स्वरूप पाठक
5- बी.डी. जट्टी
6- हिदायतुल्लाह
7- रामास्वामी वेंकटरमण
8- शंकर दयाल शर्मा
9- के.आर. नारायणन
10- कृष्ण कांटो
11- भैरों सिंह शेखावात
12- हामिद अंसारी
13- वेंकैया नायडू
14- जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ के बारे में
– धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले में हुआ था।
– वह झुंझुनू से लोकसभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं।
– वह जुलाई 2019 से जुलाई 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं।
– वह वर्ष 1988 तक देश में प्रतिष्ठित वकीलों में शुमार थे।

भारत के उपराष्ट्रपति की प्रमुख शक्तियां तथा कार्य
– राज्य सभा के पदेन सभापति: इस क्षमता से उनकी शक्तियां तथा कार्य लोकसभा के अध्यक्ष के समरूप होते हैं।

————-
4. भारत की नई राष्ट्रपति से मिलने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष कौन हैं?

a. इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
b. पुतिन व्लादिमीर
c. शी जिनपिंग
d. जो बाइडेन

Answer: a. इब्राहिम मोहम्मद सोलिह

– मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं।
– उन्होंने अपने भारत दौरे के दौरान 02 अगस्त 2022 को भारत की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की।

————–
5. भारत ने अगस्त 2022 में मालदीव के साथ कितने समझौता ज्ञापनों (MoU) पर साइन किया?

a. चार
b. पांच
c. छह
d. सात

Answer: c. छह

– मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने 01-04 अगस्त 2022 तक भारत का दौरा किया।
– उन्होंने इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
– इसके अलावा मालदीव और भारत के बीच छह MoU पर साइन हुए।

साइन हुए छह MoU की सूची
1. मालदीव की लोकल काउंसिल और महिला विकास समिति के सदस्यों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के लिए NIRDPR,भारत और लोकल गवर्नमेंट अथॉरिटी, मालदीव के बीच MoU

2. संभावित फिशिंग जोन फोरकास्ट कैपेसिटी के निर्माण और डेटा साझाकरण और समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए INCOIS,भारत और मिनिस्ट्री ऑफ फिशरीज, मालदीव के बीच MoU

3. CERT,भारत और NCIT, मालदीव के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU

4. NDMA,भारत और NDMA, मालदीव के बीच आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU

5. एक्ज़िम बैंक, भारत और वित्त मंत्रालय, मालदीव के बीच मालदीव में पुलिस इन्फास्ट्रक्चर के लिए 41 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फाइनेंसिंग के लिए MoU

6. हुलहुमले में निर्मित की जाने वाली अतिरिक्त 2,000 सामुदायिक आवास इकाइयों के लिए 119 मिलियन अमरिकी डॉलर की फंडिंग की मंजूरी के लिए एक्ज़िम बैंक ऑफ़ इंडिया और वित्त मंत्रालय, मालदीव के बीच लेटर ऑफ इंटेंट

दोनो देशों के बीच हुई प्रमुख घोषणाएं
1. मालदीव में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट के फाइनेंस के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डालर की नई लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान करना
2. लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 128 मिलियन अमेरिकी डॉलर की हनीमाधू हवाई अड्डा विकास परियोजना के लिए ईपीसी अनुबंध प्रदान करने की स्वीकृति
3. लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 324 मिलियन अमेरिकी डालर की गुलहिफाहलू बंदरगाह विकास परियोजना के डीपीआर की स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया की शुरुआत
4. लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कैंसर अस्पताल परियोजना की स्वीकृति
5. हुलहुमले में अतिरिक्त 2,000 सामुदायिक आवास इकाइयों के लिए भारतीय एक्ज़िम बैंक द्वारा 119 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन
6. मालदीव से भारत को शुल्क मुक्त टूना निर्यात की सुविधा
7. मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल को पहले प्रदान किए गए जहाज-सीजीएस हुरवी- के स्थान पर एक जहाज की आपूर्ति
8. मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल को दूसरे लैंडिंग क्राफ्ट असॉल्ट (LCA) की आपूर्ति
9. मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल को 24 जनोपयोगी वाहनों का उपहार

मालदीव
राजधानी : माले
राष्ट्रपति : इब्राहिम मोहम्मद सोलिह

—————
6. वोडाफोन आइडिया कंपनी के नए चेयरमैन कौन चुने गए?

a. हिमांशु कपानिया
b. रविंदर टक्कर
c. आकाश प्रताप सिंह
d. हिमांशु कश्‍यप

Answer: b. रविंदर टक्कर

– वोडाफोन आइडिया (vi) के निदेशक मंडल ने कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी आधिकारी (CEO) को अध्‍यक्ष चुना है।
– वह 19 अगस्‍त 2022 को VI अध्‍यक्ष हिमांशु कपानिया की जगह लेंगे।

नोट- टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 7 सितंबर 2020 का अपना नाम बदलकर VI कर लिया था।

————–
7. भारत के किस शहर के लिए गूगल ने जुलाई 2022 में एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्स्प्लोरर (EIE) डैशबोर्ड लॉन्च किया?

a. लखनऊ
b. औरंगाबाद
c. मुंबई
d. चेन्नई

Answer: b. औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

– गूगल ने 27 जुलाई 2022 को औरंगाबाद के लिए एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्स्प्लोरर (EIE) डैशबोर्ड लॉन्च किया।
– EIE डेटा से शहर के लिए स्थायी समाधान तैयार करने में रिसर्च संगठनों की मदद करेगा।
– इसके अलावा भारत में गूगल के साथ परिवहन उत्सर्जन डेटा को सार्वजनिक करने के लिए औरंगाबाद को पहला शहर चुना गया है।
– गूगल के सहयोग से डेटा प्रकाशित करने वाला औरंगाबाद भारत का पहला शहर बन गया है।

एनवायरमेंटल इनसाइट्स एक्सप्लोरर (EIE)
– EIE गूगल की एक सुविधा है जो शहरों को कार्बन उत्सर्जन स्रोतों को मापने में मदद करती है।
– इसके अलावा उत्सर्जन को कम करने के लिए नए तरीके बनाती है।
– ताकि जो वायु प्रदूषण का मुकाबला करने में मदद करे।

————–
8. RBI ने अगस्‍त 2022 में रेपो रेट को बढ़ाकर कितना कर दिया?

a. 5.40%
b. 4.90%
c. 4.98%
d. 5.0%

Answer: a. 5.40%

– RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (मौद्रिक नीति समिति) ने समीक्षा बैठक में 05 अगस्‍त 2022 को यह फैसला किया।

————–
9. RBI ने अगस्‍त 2022 में कितने बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्‍तरी करके रेपो रेट 5.40% कर दिया?

a. 40
b. 50
c. 60
d. 70

Answer: b. 50

– महंगाई को काबू करने के लिए पॉलिसी रेपो रेट को 50 बेसिस प्‍वाइंट बढ़ाकर 5.40% कर दिया।
– इससे पहले रेपो रेट 4.90% प्रतिशत था।
– RBI ने रेपो रेट में जून में 50 और मई में 40 बेसिस प्‍वाइंट की बढ़ोत्‍तरी की थी।

बेसिस प्‍वाइंट क्या होता है?
– बेसिस प्‍वाइंट मतलब आधार अंक।
– 1% में 100 बेसिस प्‍वाइंट होते है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे RBI से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता प्रभाव है
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होगा, यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रेपो रेट का महंगाई बढ़ने या घटने से क्‍या रिश्‍ता?
– देश में महंगाई को कम करने की प्राथमिक जिम्मेदारी RBI पर है।
– बाजार में जरूरत से ज्यादा नकदी रहने पर महंगाई बढ़ने का खतरा होता है।
– जब भी बाजारों में बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दें।
– इस तरह बैंकों के कब्जे में बाजार में छोड़ने के लिए कम रकम रह जाएगी।
– ताकि महंगाई पर काबू पाया जा सके।

आरबीआई के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास
आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई
आरबीआई की स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

—————-
10. किस देश ने आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ अयमान अल-जवाहिरी को एयर-स्ट्राइक कर मार डाला?

a. अमेरिका
b. भारत
c. रूस
d. इंग्लैंड

Answer: a. अमेरिका

– अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने जुलाई 2022 में ड्रोन एयर-स्ट्राइक कर अलकायदा के चीफ अयमान अल-जवाहिरी को मार डाला।

अयमान अल-जवाहिरी
– अयमान अल-जवाहिरी अमेरिका पर हुए 9/11 हमलों के मास्टरमाइंडों में से एक था।
– जवाहिरी और ओसामा बिन लादेन ने मिलकर 9/11 हमले को अंजाम दिया था।
– ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा की कमान अल-जवाहिरी ही संभाल रहा था।
– अल-जवाहिरी पिछले दो दशकों से खुफिया और आतंकवाद विरोधी एजेंसियों के रडार पर था।
– उसकी हत्या आतंकवाद के खिलाफ ग्लोबल वॉर के साथ-साथ भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है।

भारत के लिए जवाहिरी की मौत क्यों महत्वपूर्ण?
1. जवाहिरी ने हिजाब विवाद के दौरान भारतीय मुसलमानों को भड़काने की कोशिश
– कर्नाटक में हिजाब विवाद के दौरान अल-जवाहिरी का एक वीडियो आया था।
– इस वीडियो में उसने भारत के लोगों (मुसलमानों) को भड़काने का नाकाम प्रयास किया था।

2. जवाहिरी भारत में अलकायदा को स्थापित करना चाहता था
– दुनिया के बड़े इलाकों में अलकायदा के कमजोर होने के कारण जवाहिरी अलकायदा को भारत में स्थापित करना चाहता था।
– वह भारतीय मुसलमानों का ब्रेन वॉश करके देश में अलकायदा को स्थापित करने के फिराक में था।
– उसकी मौत इस नजरिए से भारत के लिए एक फायदे की बात है।

3. अफगानिस्तान में हत्या मतलब अलकायदा के नई तालिबान सरकार के साथ संबंध
– अफगानिस्तान में जवाहिरी की हत्या अलकायदा और तालिबान के संबंधों की पुष्टि करता है।
– ऐसे में जवाहिरी की मौत अलकायदा के लिए बड़े झटके की बात है।

भारत को तालिबान के साथ अपने संबंधों को लेकर अब ध्यान देना होगा
– भारत, जो अमेरिका के जाने के बाद काफी हद तक अफगानिस्तान से दूर हो गया है।
– लेकिन जवाहिरी की मौत यह दर्शाती है कि अफगानिस्तान में आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी व्याप्त है।
– भारत को अब अफगानिस्तान से हो रही है आतंकी गतिविधियों पर निगरानी रखनी होगी।
– यूएन की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2021 के मध्य में तालिबान के अधिग्रहण के बाद से, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) सहित आतंकवादी समूह तालिबान में मौजूद हैं।
– यह समूह अफगानिस्तान के नियंत्रित हिस्से में स्थित है, जहां वे आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाते हैं।
– इन तथ्यों के अनुसार भारत को आपसी संबंधों पर विचार करने की जरूरत है।

—————
11. किस राज्य ने अगस्त 2022 में पेसा कानून को लागू किया?

a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. छत्तीसगढ़
d. केरल

Answer: c. छत्तीसगढ़

– छत्तीसगढ़ सरकार ने 09 अगस्त 2022 को राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा नियम-2022 लागू कर दिया।
– इस कानून के अंतर्गत जिस राज्य की आबादी 33 फीसदी है वहां के आदिवासी पानी, जंगल, जमीन से जुड़े अपने फैसले खुद ले सकेंगे।

पेसा कानून (PESA) [Panchayat (Extension to Scheduled Areas) Act]
– वर्ष 1995 में भूरिया समिति की सिफारिशों के बाद पेसा अधिनियम 1996 अस्तित्व में आया।
– इस अधिनियम को 24 दिसम्बर 1996 को राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित किया गया था। यह अधिनियम संविधान के भाग 9 के पंचायत से जुड़े प्रावधानों को संशोधनों के साथ अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तारित करता है।
– इस अधिनियम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को स्वशासन का अधिकार प्रदान करना है।
– इस अधिनियम के तहत आदिवासी समुदाय के कल्चर और रिति-रिवाज का संरक्षण करना शामिल है।
– हालांकि राज्यों को इसे लागू करने के लिए वहां की विधानसभा से पास करवाना होता है।

छत्तीसगढ़ में पेसा कानून लागू होने से क्या फायदा होगा?
– इस कानून का प्रभाव सरगुजा, रायगढ़, बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र सहित 29 विधानसभा क्षेत्रों पर होगा।
– इसके अलावा 80 लाख जनसंख्या वाले 85 जनपद पंचायतों में आदिवासियों का प्रभुत्व होगा।
– नए पेसा नियमों के अनुसार अनुसूचित क्षेत्रों की 85 जनपदों की कमेटियों में 50 प्रतिशत या इससे अधिक आदिवासी होंगे।

छत्तीसगढ़
राजधानी- रायपुर
सीएम- भूपेश बघेल
राज्यपाल- अनुसुइया उइके

————-
12. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने किस खिलाड़ी को ‘मेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2022’ चुना?

a. विक्रम प्रताप सिंह
b. उज्जवल हालदार
c. सुनील छेत्री
d. गुरप्रीत सिंह संधू

Answer: c. सुनील छेत्री

– वह नेशनल टीम के कप्‍तान हैं।
– सुनील छेत्री को 09 अगस्त 2022 को ‘AIFF मेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2022’ चुना गया।
– वह सातवीं बार इस अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।
– अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में तीसरे सर्वोच्च गोल स्कोरर छेत्री को पहली बार 2007 में इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।
– इसके बाद उन्होंने 2011, 2013, 2014, 2017, 2018-19 सीजन में यह पुरस्कार जीता।

————-
13. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने किस खिलाड़ी को ‘वुमेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2022’ चुना गया?

a. मनीषा कल्याण
b. अदिति चौहान
c. संजय यादव
d. मनीषा पन्ना

Answer: a. मनीषा कल्याण

– मनीषा कल्याण को 09 अगस्त 2022 को ‘AIFF वुमेंस फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2022’ चुना गया।
– उन्हें इस अवॉर्ड के लिए पहली बार चुना गया है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) पुरस्कार 2021-22
– मेन्स फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: सुनील छेत्री
– वुमेन्स फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: मनीषा कल्याण
– वुमेन इमर्जिंग फ़ुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: मार्टिना थोकचोम
– मेन्स इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ़ द ईयर: विक्रम प्रताप सिंह
– बेस्ट रेफरी ऑफ द ईयर: क्रिस्टल जॉन
– बेस्ट असिस्टेंट रेफरी ऑफ द ईयर: उज्जवल हालदार

—————-
14. ओलिविया न्यूटन-जॉन का 08 अगस्त 2022 को निधन हो गया, वह इनमें से क्या थीं।

a. गायिका, अभिनेत्री
b. निर्देशक, लेखक
c. वैज्ञानिक, डॉक्टर
d. प्रधानमंत्री

Answer: a. गायिका, अभिनेत्री

– ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई गायिका और अभिनेत्री ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन उनके दक्षिणी कैलिफोर्निया के घर में हो गया।
– वह 73 वर्ष की थीं।

ओलिविया न्यूटन-जॉन
– उनका जन्म 26 सितंबर 1948 को कैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।
– उन्होंने ने 14 वर्ष की आयु से गाना शुरू कर दिया था।
– वह 1970 और 1980 के दशक में दुनिया के पॉप संगीत चार्ट में शीर्ष पर रही।
– वह ‘आई ऑनेस्टली लव यू’ और ‘फिजिकल’ जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध थीं।
– उन्होंने चार बार ग्रेमी अवॉर्ड जीता था।
– ओलिविया ने अपनी कैंसर पीड़ित बहन का निधन हो जाने के बाद मेलबर्न में एक ओलिविया न्यूटन-जॉन कैंसर वेलनेस एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना की।

—————-
15. विश्व जैव ईंधन (World Biofuel Day) दिवस कब मनाया जाता है?

a. 09 अगस्‍त
b. 10 अगस्‍त
c. 11 अगस्‍त
d. 12 अगस्‍त

Answer: b. 10 अगस्‍त

वर्ष 2022 की थीम: “विश्व जैव ईंधन दिवस 2022 के लिए पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना”
– प्रतिवर्ष यह दिवस सर रूडोल्फ डीजल की याद में मनाया जाता है।

————–
16. विश्व शेर दिवस (World Lion Day) कब मनाया जाता है?

a. 08 अगस्‍त
b. 09 अगस्‍त
c. 10 अगस्‍त
d. 11 अगस्‍त

Answer: c. 10 अगस्‍त

– यह दिन शेर के संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने का भी प्रयास करता है।
– यह दिवस वर्ष 2013 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *