Daily Current Affairs, Current Affairs 17 September 2019, Current Affairs 17 September, Current Affair 17 September 2019 Question, 13 September 2019 Current Affairs, Current Affairs 13 September 2019, Current Affairs 14 September 2019, 15 September 2019 Current Affairs, 16 September 2019 Current Affairs,

यह 13 – 17 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 13 – 17 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए नामित की जाने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट कौन हैं?

a. मैरी कॉम
b. रजनी माथुर
c. सोनिया सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मैरी कॉम

– भारत की स्टार मुक्केबाज़ एम.सी. मैरी कॉम पद्म विभूषण के लिए नामित की जाने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गयी हैं।
– वह 6 बार विश्व अमेचर बॉक्सिंग चैंपियन बनने वाली पहली महिला मुक्केबाज़ हैं।
– मैरीकोम को 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था,
– जबकि 2013 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

———————-
2. वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलिस्कोप की सहायता से किस सुपर अर्थ ग्रह (एक्‍सो प्‍लैनेट) पर जल वाष्प की खोज की है?

a. K2-15
b. K2-18b
c. K1-18b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. K2-18b

– यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के अकार के एक ग्रह ‘K2-18b’ के वायुमंडल में जल वाष्प की खोज की है।
– इसके लिए नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप का उपयोग किया गया है।
– K2-18b का द्रव्यमान पृथ्वी के मुकाबले 8 गुना अधिक है।
– यह एक लाल बौने तारे की परिक्रम कर रहा है जो कि पृथ्वी से 110 प्रकाश वर्ष दूर है।
– इस ग्रह को नासा के केप्लेर टेलिस्कोप ने 2015 में खोजा था।

———————–
3. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना’ लांच की है?

a. बिहार
b. उत्तराखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल

Answer: b. उत्तराखंड

– इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रति माह दो प्रकार की दाल सस्ती दरों पर प्रदान की जाएगी।
– प्रत्येक राशन कार्ड धारक को प्रतिमाह दो किलो दाल प्रदान की जायेगी।
– इससे लोगों की प्रोटीन की आवश्यकता पूरी होगी।
– इस योजना से उत्तराखंड के 23.32 लाख राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा।

——————-
4. भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

a. 14 सितम्बर
b. 15 सितम्बर
c. 16 सितम्बर
d. 17 सितम्बर

Answer: a. 14 सितम्बर

– 14 सितम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी अनुच्छेद 343 के तहत भारत की आधिकारिक भाषा चुना था।
– हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा जाता है।
– संविधान में कुल 22 अनुसूचित भाषाएँ हैं।
– भारत में आधिकारिक रूप से हिंदी व अंग्रेजी को राजकीय कार्य के लिए उपयोग किया जाता है।
– वर्ष 2011 की जनसँख्या के अनुसार 43.63% भारतीय हिंदी भाषा का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं।

——————-
5. पेप्सिको के स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड ‘गेटरोड’ की ब्रांड एम्बेसडर कौन भारतीय एथलीट बनीं?

a. पीवी सिंधु
b. हिमा दास
c. सुनीता नारायण
d. कपिल यादव

Answer: b. हिमा दास

– भारत की स्टार धाविका हिमा दास को पेप्सिको के इस ब्रांड का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

——————–
6. यमन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नेतृत्व के लिए किसी भारतीय सैन्य अधिकारी को चुना गया है?

a. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभिजीत गुहा
b. जनरल (रिटायर्ड) दलबीर सिंह सुहाग
c. जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभिजीत गुहा

– वह माइकल लोलेसगार्ड का स्थान लेंगे।

———————-
7. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2020 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?

a. यूएसए
b. इंग्‍लैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. भारत

Answer: d. भारत

– यह आयोजन भारत में 2 से 21 नवम्बर, 2020 के दौरान किया जायेगा।
– पिछली बार इस प्रतियोगिता को स्पेन ने जीता था।
– भारत ने 2017 में पुरुष अंडर-17 फीफा विश्व कप का आयोजन किया था।

———————–
8. अक्‍टूबर 2019 में ‘हिमविजय’ युद्ध अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. त्रिपुरा
c. मिजोरम
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: d. अरुणाचल प्रदेश

– यह अभ्‍यास अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ लगने वाली सीमा के निकट आयोजित किया जाएगा।
– इसमें M777 होवित्ज़र तथा चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा।
– इस युद्ध अभ्यास का आयोजन उत्तर पूर्वी भारत में 10,000 फीट की उंचाई पर किया जायेगा।
– इस युद्ध अभ्यास में ‘इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स’ हिस्सा लेंगे।
– 15,000 सैन्य अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
– इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना भी हिस्सा लेगी।
– C130J सुपर हर्कुलस, AN32 तथा C17 का उपयोग भी किया जायेगा।

———————-
9. हाल ही में भारतीय प्रेस ट्रस्ट (PTI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

a. शोभना भ‍रतिया
b. विजय कुमार चोपड़ा
c. विजय कुमार जायसवाल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. विजय कुमार चोपड़ा

– वह पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य सम्पादक हैं।
– भारतीय प्रेस ट्रस्ट (PTI) देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

———————
10. फिरोजशाह कोटला स्‍टेडियम का नया नाम क्‍या रखा गया है?

a. अमर सिंह स्‍टेडियम
b. अरुण जेटली स्‍टेडियम
c. नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम
d. भगत सिंह स्‍टेडियम

Answer: b. अरुण जेटली स्‍टेडियम

——————–
11. भारत के किस स्टेडियम में ‘विराट कोहली पविलियन स्टैंड’ बनाया गया है?

a. वानखेड़े स्टेडियम
b. ईडन गार्डन स्टेडियम
c. नेहरु स्टेडियम
d. अरुण जेटली स्टेडियम

Answer: d. अरुण जेटली स्टेडियम

– क्रिकेट में बेमिसाल योगदान के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के नए पविलियन स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा गया है।
– अरुण जेटली स्टेडियम को पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था.

———————–
12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में नये विधानसभा भवन का उद्घाटन किया है?

a. तेलंगाना
b. झारखंड
c. बिहार
d. असम

Answer: b. झारखंड

– अलग राज्य बनने के 19 साल बाद अब झारखंड को अपनी विधानसभा मिली है.
– झारखंड का विधानसभा भवन 1238 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

——————-
13. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना’ लांच की?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. ओडीसा
d. महाराष्‍ट्र

Answer: b. हरियाणा

हरियाणा सरकार ने हाल ही में दो बीमा योजनायें लांच की हैं :
– मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना और
– मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना।

– इन योजनाओं का लाभ छोटे व मध्यम व्यापारियों को मिलेगा।
– मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये का कवर मिलेगा।
– जबकि मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये का कवर मिलेगा।

——————-
14. भारत और थाईलैंड के बीच मैत्री 2019 अभ्यास का आयोजन 16 से 29 सितंबर तक किस राज्य में किया जा रहा है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. त्रिपुरा
c. मिजोरम
d. मेघालय

Answer: d. मेघालय

– भारतीय सेना व रॉयल थाईलैंड आर्मी के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के 50-50 सैनिक हिस्सा लेंगे।
– आतंकवाद का सामना करने के लिए यह युद्ध अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है।
– मैत्री युद्ध अभ्यास की शुरुआत 2006 में हुई थी, यह एक वार्षिक अभ्यास है, इसका आयोजन बार-बार से भारत और थाईलैंड में किया जाता है।

————————-
15. किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया गया?

a. नवदीप सिंह सूरी
b. आलोक कुमार
c. अक्षय कुमार
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. नवदीप सिंह सूरी

– वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के एम्बेसडर हैं।
– उन्‍हें UAE ने ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
– उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिया गया है।

————————
16. हाल ही में किस शहर में भारतीय कौशल संस्थान (IIS) की आधारशिला रखी गयी?

a. पटना
b. रांची
c. दिल्‍ली
d. मुंबई

Answer: d. मुंबई

– भारतीय कौशल संस्थान की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तैयार की गयी है।
– मोदी सिंगापुर में व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण केंद्र की यात्रा से बेहद प्रभावित हुए थे, इससे प्रेरणा लेकर ही भारतीय कौशल संस्थान का निर्माण किया जा रहा है।
– केन्द्रीय कैबिनेट ने तीन शहरों (मुंबई, अहमदाबाद और कानपूर) में भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी है।
– इन तीनों संस्थानों का निर्माण व संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत ‘नॉट-फॉर-प्रॉफिट’ (अलाभकारी) आधार पर किया जायेगा।

भारतीय कौशल संस्थान
– भारतीय कौशल संस्थान का उद्देश्य छात्रों को 10वीं तथा 12वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है।
– इससे वे आवश्यक कौशल भी सीखेंगे तथा उन्हें आसानी से रोज़गार प्राप्ति भी होगी।

– भारतीय कौशल संस्थान का लक्ष्य प्रतिवर्ष 70% प्लेसमेंट के साथ 5,000 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
– भारतीय कौशल संस्थान का निर्माण IIT और आईआईएम की तर्ज पर किया जा रहा है। – इस संस्थान में अधिक मांग वाले क्षेत्रों जैसे डीप टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस इत्यादि क्षेत्रों में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

———————
17. भारतीय खिलाड़ी रोनाल्डो लाईतोंजम किस खेल से जुड़े हुए हैं?

a. साइकिलिंग
b. क्रिकेट
c. बॉलीबॉल
d. टेनिस

Answer: a. साइकिलिंग

– उन्‍होंने 2019 ट्रैक एशिया कप प्रतिस्पर्धा में चौथा स्वर्ण पदक जीता।
– भारत ने इस प्रतिस्पर्धा में सर्वाधिक पदक जीते हैं, भारत ने 10 स्वर्ण, 8 रजत तथा 7 कांस्य पदक जीते हैं।

———————-
18. आन्ध्र प्रदेश का पहला लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया?

a. जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी
b. जस्टिस ए. गोस्वामी
c. जस्टिस एस. डी. मणिरत्नम
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer: a. जस्टिस पी. लक्ष्मण रेड्डी

– वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज हैं।
– जस्टिस पी. लक्ष्मण का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा.
– मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता वाली सरकारी ने हाल ही में लोकायुक्त अधिनियम में बदलाव किया था.
– इसके कारण सेवानिवृत्त न्यायधीश को लोकायुक्त नियुक्त किया जा सकता है.

———————-
19. विश्व ओज़ोन दिवस किस दिन मनाया जाता है?

a. 13 सितंबर
b. 14 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 16 सितंबर

Answer: d. 16 सितंबर

– इस साल यानी विश्व ओजोन दिवस 2019 की थीम ’32 years and Healing’ है.

————————
20. हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चांसलर किस भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को नियुक्त किया गया है?

a. महेंद्र सिंह धोनी
b. कपिल देव
c. अनिल कुंबले
d. सौरभ गांगुली

Answer: b. कपिल देव

– हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी देश की तीसरे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है जो कि किसी राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई है.
– इससे पहले गुजरात (स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) और चेन्नई (तमिलनाडु फिजिकल एजेकुशेन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संचालित हैं.


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account