10 to 12 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स – पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024

यह 10 to 12 सितंबर 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में भारत ने कुल कितने मेडल जीते?
How many medals did India win in Paris Paralympic Games 2024?

a. 20
b. 25
c. 29
d. 35

Answer: c. 29 (7 गोल्‍ड, 9 सिल्‍वर और 13 ब्रॉन्‍ज)

#गोल्‍ड मेडल विजेता#

नाम – खेल – इवेंट – मेडल
1. अवनि लेखरा – शूटिंग – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 – गोल्‍ड
2. नितेश कुमार – बैडमिंटन – पुरुष एकल SL3 – गोल्‍ड
3. सुमित अंतिल – एथलेटिक्स – जैवलिन थ्रो F64 – गोल्‍ड
4. हरविंदर सिंह – तीरंदाजी – पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन – गोल्‍ड
5. धरमबीर – एथलेटिक्स – पुरुषों का क्लब थ्रो F51 – गोल्‍ड
6. प्रवीण कुमार – एथलेटिक्स – पुरुषों की ऊंची कूद टी64 – गोल्‍ड
7. नवदीप सिंह – एथलेटिक्स – पुरुषों की जैवलिन थ्रो F41 – गोल्‍ड

#सिल्‍वर मेडल विजेता#

नाम – खेल – इवेंट – मेडल
1. मनीष नरवाल – शूटिंग – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 – सिल्‍वर
2. निशाद कुमार – एथलेटिक्स – पुरुषों की ऊंची कूद टी47 – सिल्‍वर
3. योगेश कथूनिया – एथलेटिक्स – पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 – सिल्‍वर
4. थुलासिमथि मुरुगेसन – बैडमिंटन – महिला एकल SU5 – सिल्‍वर
5. सुहास यथिराज – बैडमिंटन – पुरुष एकल SL4 – सिल्‍वर
6. शरद कुमार – एथलेटिक्स – पुरुषों की ऊंची कूद टी63 – सिल्‍वर
7. अजीत सिंह – एथलेटिक्स – पुरुषों की भाला फेंक F46 – सिल्‍वर
8. सचिन खिलाड़ी – एथलेटिक्स – पुरुषों की शॉटपुट F46 – सिल्‍वर
9. प्रणम सूरमा – एथलेटिक्स – पुरुषों का क्लब थ्रो F51 – सिल्‍वर

#ब्रॉन्‍ज मेडल विजेता#

नाम – खेल – इवेंट – मेडल
1. मोना अग्रवाल – शूटिंग – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 – ब्रॉन्‍ज
2. प्रीति पाल – एथलेटिक्स – महिलाओं की 100 मीटर टी35 – ब्रॉन्‍ज
3. रूबीना फ्रांसिस – शूटिंग – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 – ब्रॉन्‍ज
4. प्रीति पाल – एथलेटिक्स – महिलाओं की 200 मीटर टी35 – ब्रॉन्‍ज
5. मनीषा रामदास – बैडमिंटन – महिला एकल SU5 – ब्रॉन्‍ज
6. राकेश कुमार / शीतल देवी – तीरंदाजी – मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन – ब्रॉन्‍ज
7. नित्या स्रे सिवान – बैडमिंटन – महिला एकल SH6 – ब्रॉन्‍ज
8. दीप्ति जीवनजी – एथलेटिक्स – महिलाओं की 400 मीटर टी20 – ब्रॉन्‍ज
9. मरियप्पन थंगावेलु – एथलेटिक्स – पुरुषों की ऊंची कूद टी63 – ब्रॉन्‍ज
10. सुंदर सिंह गुर्जर – एथलेटिक्स – पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 – ब्रॉन्‍ज
11. कपिल परमार – जूडो – पुरुष -60 किग्रा J1 – ब्रॉन्‍ज
12. होकातो होतोज़े सेमा – एथलेटिक्स – पुरुषों की शॉटपुट F57 – ब्रॉन्‍ज
13. सिमरन – एथलेटिक्स – महिलाओं की 200 मीटर टी12 – ब्रॉन्‍ज

गेम्‍स कब से कब तक हुए
– पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024: 28 अगस्त से 8 सितंबर, 2024

पैरालंपिक गेम्स क्‍या हैं?
– पैरालिंपिक गेम्स एक बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिसमें शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्‍यांग लोग हिस्सा लेते हैं। – ये खेल ओलंपिक गेम्स के बाद होते हैं।
– इसमें खिलाड़ी दौड़, तैराकी, बास्केटबॉल, साइक्लिंग और कई अन्य खेलों में मुकाबला करते हैं।
– इन खेलों का मकसद है कि दिव्‍यांग लोगों की प्रतिभा दुनिया को दिखाना है।
– यह खेल दिव्‍यांग लोगों के प्रति समाज की सोच को बदलने और उन्हें प्रेरित करने के लिए होते हैं।
– पहली आधिकारिक पैरालिंपिक गेम्स 18 सितंबर से 25 सितंबर 1960 के बीच रोम, इटली में हुए थे।
– पैरालंपिक खेलों की देखरेख अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) करती है।
– यह IOC द्वारा मान्यता प्राप्त निकाय है।

—————-
2. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में सबसे ज्‍यादा मेडल किस देश ने जीते?
Which country won the most medals in Paris Paralympic Games 2024?

a. यूएसए
b. चीन
c. भारत
d. ग्रेट ब्रिटेन

Answer: b. चीन (कुल 220 मेडल)

– इसमें 94 गोल्‍ड मेडल, 76 सिल्‍वर मेडल और 50 ब्रॉन्‍ज मेडल शामिल हैं।
– मेडल इंडेक्‍स के मामले में भारत 18वें स्‍थान पर है।

———————
3. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 का शुभंकर क्‍या था?
What was the mascot of Paris Paralympic Games 2024?

a. द फ्रीज
b. द स्‍टैंड
c. यू रन
d. द स्‍काई

Answer: a. द फ्रीज (पैरालंपिक फ्रीज)

– पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 के आधिकारिक शुभंकर फ्रीज हैं, जो पारंपरिक फ्रीजियन टोपियों के आधार पर बनाई गई छोटी आकृतियाँ हैं। – यह फ्रांसीसी गणराज्य का प्रतीक हैं।

————–
4. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 का आदर्श वाक्‍य बताएं?
What is the motto of Paris Paralympic Games 2024?

a. फ्रीज
b. ओपन टू प्‍ले
c. गेम्स वाइड ओपन
d. गेम्‍स माइंड ओपन

Answer: c. गेम्स वाइड ओपन (खेल ज्यादा विशाल, अलग और ज्यादा खुलेपन के साथ) {खेल पूरी तरह खुले हुए}

——————
5. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन रहे थे?
Who was the flag bearer for India at the opening ceremony of Paris Paralympic Games 2024?

a. सुमित अंतिल और भाग्‍यश्री जाधव
b. देवेन्‍द्र झाझरिया और भाविना पटेल
c. अवनि लेखरा और मनोज सरकार
d. अवनि लेखरा और सुमित अंतिल

Answer: a. सुमित अंतिल और भाग्‍यश्री जाधव

– भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के चीफ देवेंद्र झाझरिया ने अगस्‍त 2024 में इसकी जानकारी दी।
– भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल टोक्यो पैरालिंपिक गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल विजेता हैं।
– शॉटपुट स्टार भाग्‍यश्री जाधव एशियाई पैरा गेम्‍स में सिल्‍वर मेडल विजेता हैं।

—————-
6. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन रहे थे?
Who was the flag bearer for India at the closing ceremony of Paris Paralympic Games 2024?

a. सुमित अंतिल और भाग्‍यश्री जाधव
b. हरविंदर सिंह और प्रीति पाल
c. अवनि लेखरा और मनोज सरकार
d. अवनि लेखरा और सुमित अंतिल

Answer: b. हरविंदर सिंह और प्रीति पाल

– भारतीय समयनुसार 9 सितंबर 2024 आधी रात को समापन समारोह आयोजित किया गया।

हरविंदर सिंह (33 वर्षीय)
– पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में 4 सितंबर 2024 को हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को हराया।
– उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता। वह हरियाणा से हैं।

प्रीति पाल (23 वर्षीय)
– उन्‍होंने महिलाओं की टी35 कैटेगरी में 100 और 200 मीटर इवेंट में दो ब्रॉन्‍ज मेडल जीते।
– वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैं।

——————-

#गोल्‍ड मेडल विजेता#

7. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में भारत को पहला मेडल किस खिलाड़ी ने दिलाया?
Which player won the first medal for India in Paris Paralympic Games 2024?

a. प्रीति पाल
b. शीतल देवी
c. अवनि लेखरा
d. मानसी जोशी

Answer: c. अवनि लेखरा

– अवनि लेखरा ने पैरालिंपिक गेम्स में भारत को पहला मेडल दिलाया।
– उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
– पिछला पैरालिंपिक रिकॉर्ड 249.6 भी अवनि लेखरा के ही नाम था, जो उन्होंने टोक्यो में बनाया था।

—————-
8. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Avani Lekhara win in the SH1 category of 10m air rifle shooting at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड

– उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
– पिछला पैरालिंपिक रिकॉर्ड 249.6 भी अवनी के ही नाम था, जो उन्होंने टोक्यो में बनाया था।
– कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा।
– भारत की ही मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया।

अवनि लेखरा के बारे में
– वह जयपुर की रहने वाली हैं।
– अवनि बचपन से ही दिव्यांग नहीं थी। वर्ष 2012 में दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई।
– इसके बाद फिर वह खड़े होने और चलने में असमर्थ हो गई।
– तब से वह व्‍हीलचेयर पर ही हैं।
– एक्सिडेंट के बाद अवनि कुछ दिन डिप्रेशन में रही और अपने आप को कुछ दिनों तक कमरे बंद कर लिया।
– माता-पिता के प्रयासों के बाद अवनि में आत्म विश्वास लौटा और अभिनव बिन्द्रा की बायोग्राफी से प्रेरणा लेकर वह निशानबाजी करने लगी।

– अपनी लेखरा ने पैरा वर्ल्‍डकप शूटिंग 2019 और 2021 में सिल्‍वर जीता था।

——————-
9. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में तीरंदाजी में भारत को पहला पैरालंपिक गोल्‍ड मेडल किसने दिलाया?
Who won India’s first Paralympic gold medal in archery at the Paris Paralympic Games 2024?

a. प्रवीण जाधव
b. हरविंदर सिंह
c. राजेश कुमार
d. सुनिल सिकरवार

Answer: b. हरविंदर सिंह

– पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में 4 सितंबर 2024 को हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को हराया।
– यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक गोल्‍ड मेडल हैं। और दूसरा पैरालंपिक मेडल है।

हरविंदर सिंह
– उनका जन्‍म 25 फरवरी 1991 में हुआ।
– वह हरियाणा (अजीत नगर गांव) से हैं।
– यहीं से खेल जगत में उनका सफर भी शुरु हुआ।
– मात्र डेढ़ वर्ष की आयु में ही उन्हें डेंगू हो गया और इलाज के दुष्प्रभावों के कारण उनके पैरों में स्थायी दिव्यांगता आ गई।

—————
10. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरूषों के एकल SL3 बैडमिंटन इवेंट में नितेश कुमार ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Nitesh Kumar win in the men’s singles SL3 badminton event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. ब्रॉन्‍ज और सिल्‍वर

Answer: a. गोल्‍ड

– नितेश कुमार ने 2 सितंबर, 2024 को पुरूषों के एकल SL3 बैडमिंटन इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता।
– यह भारत के लिए दूसरा गोल्‍ड मेडल है।
– इससे पहले शूटर अवनी लेखरा ने गोल्‍ड मेडल हासिल किया था।
– PIB के अनुसार नितेश कुमार वर्तमान में पुरुष एकल SL3 कैटेगरी में विश्व नंबर 1 रैंक पर हैं।

नितेश कुमार
– उनका जन्‍म 30 दिसंबर, 1994, हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ।
– बचपन में वह फुटबॉल खेलते थे।
– वर्ष 2009 में एक दुर्घटना में पैर खराब हो गए।
– IIT-मंडी में रहते हुए उन्‍होंने बैडमिंटन में गहरी रुचि विकसित की।
– उन्होंने आईआईटी-मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है।

—————
11. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरूषों के जैवलिन थ्रो F64 कैटेगरी में सुमित अंतिल ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Sumit Antil win in the men’s javelin throw F64 category at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. गोल्‍ड
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. गोल्‍ड

– उन्‍होंने 2 सितंबर 2024 को 70.59 मीटर की रिकॉर्ड थ्रो के साथ F64 कैटेगरी में गोल्‍ड मेडल जीता।
– पिछले टोक्यो पैरालंपिक 2020 गेम्‍स में, उन्होंने विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्‍ड मेडल जीता था।

नोट: चीन के हांग्जो में 2022 एशियाई पैरा खेलों में उनका विश्व रिकार्ड 73.29 मीटर है।

सुमित अंतिल
– वह एक भारतीय पैरालिंपियन और भाला फेंक खिलाड़ी हैं।
– वह हरियाणा के सोनीपत से हैं।
– उनका जन्‍म 7 जून 1998 में हुआ।
– वह 26 वर्षीय हैं।
– कोचिंग क्लास से घर लौटते समय एक दुर्घटना में सुमित ने अपना पैर खो दिया।
– सुमित के एक कृत्रिम पैर लगा है।
– एक दिन सुमित की मुलाकात उसके गाँव के पैरा-एथलीट राजकुमार से हुई।
– उसने सुमित को पैरा गेम्स की दुनिया से परिचित कराया।
– यहीं से उनकी लाइफ चेंज होती गई।

—————–
12. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुषों के क्लब थ्रो F51 फाइनल में धरमबीर ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Dharambir win in the men’s club throw F51 final at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. गोल्‍ड
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. गोल्‍ड

– धरमबीर ने 34.92 मीटर के शानदार थ्रो के साथ एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया।
– उन्‍होंने यह मेडल 4 सितंबर 2024 जीता।
– धरमबीर की उपलब्धि ने पहली बार भारत को पैरालिंपिक खेलों में क्लब थ्रो इवेंट में मेडल दिलाया।

धरमबीर
– जन्म: धर्मबीर का जन्म 18 जनवरी 1989 को सोनीपत, हरियाणा में हुआ।
– दुर्घटना: नहर में कूदते समय पानी की गहराई का गलत अनुमान लगाकर चट्टानों से टकरा गए।
– चोट: कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया।
– संघर्ष: इस घटना के बावजूद, उन्होंने नए अवसरों की तलाश जारी रखी।

——————
13. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 इवेंट में प्रवीण कुमार ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Praveen Kumar win in the men’s high jump T64 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड मेडल
b. सिल्‍वर मेडल
c. ब्रॉन्‍ज मेडल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड मेडल

– प्रवीण कुमार ने 6 सितंबर 2024 को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 इवेंट में पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल करके गोल्‍ड मेडल जीता। उन्‍होंने 2.08 मीटर की छलांग लगाई थी।
– वर्ष 2023 में चौथे एशियन पैरा गेम्‍स में सेम इवेंट उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता था।

प्रवीण कुमार
– वह एक भारतीय पैरालिंपियन हैं।
– उनका जन्‍म 15 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। वह 21 वर्ष के हैं।
– जन्‍म से ही उनका एक पैर छोटा था।
– शुरू में वह हीनता की भावना से जूझते रहे।

——————
14. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो F41 इवेंट में नवदीप सिंह ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Navdeep Singh win in the men’s javelin throw F41 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. ब्रॉन्‍ज मेडल
b. सिल्‍वर मेडल
c. गोल्‍ड मेडल
d. सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज

Answer: c. गोल्‍ड मेडल

– जैवलिन थ्रो नवदीप सिंह ने 7 सितंबर 2024 को पुरुषों के जैवलिन थ्रो F41 इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता।
– उन्‍होंने 47.32 मीटर दूरी पर भाला फेंका।
– इसके साथ वह दूसरे स्‍थान पर थे, लेकिन ईरान के बेत सयाह सादेघ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उनके सिल्‍वर मेडल को गोल्‍ड अपग्रेड कर दिया गया।
– यह पुरुषों की भाला फेंक एफ41 कैटेगरी में भारत का पहला गोल्‍ड मेडल है।

नवदीप सिंह
– उनका जन्‍म वर्ष 2000 में हुआ था।
– बौनेपन से पीड़ित नवदीप सिंह को हरियाणा के पानीपत जिले से हैं।
– शुरू से उन्‍होंने न केवल प्रशिक्षण की सामान्य कठोरता सहनी पड़ी, बल्कि उन्हें दर्शकों के क्रूर ताने भी सहने पड़े।
इनके पिता नेशनल लेवल के पहलवान थे।

——————

#सिल्‍वर मेडल#

15. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में मेंस टी47 हाई जंप इवेंट में निषाद कुमार ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Nishad Kumar win in the Men’s T47 High Jump event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. ब्रॉन्‍ज
c. गोल्‍ड
d. गोल्‍ड और ब्रॉन्‍ज

Answer: a. सिल्‍वर

– पेरिस पैरालंपिक 2024 में उन्‍होंने देश के लिए सातवां मेडल दिलाया।
– इस इवेंट में USA को गोल्‍ड मेडल मिला।
– उन्‍होंने मेंस टी47 हाई जंप इवेंट में 2.04 मीटर की छलांग लगाई।
– चौथे एशियन पैरा गेम्‍स 2023 में उन्‍होंने गोल्‍ड मेडल जीता था।

निषाद कुमार
– वह भारतीय पैरालिंपियन और हाई जम्पर हैं।
– वह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले हैं।
– उनके पिता किसान हैं।
– निषाद, जब वह आठ साल का था,
– तभी खेत में घास काटने वाली मशीन से उसका दाहिना हाथ कट गया।

—————
16. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरूषों की डिस्‍कस थ्रो F56 इवेंट में योगेश कथुनिया ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Yogesh Kathuniya win in the men’s discus throw F56 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. गोल्‍ड
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सिल्‍वर

– योगेश कथुनिया ने 2 सितंबर 2024 को पुरूषों की डिस्‍कस थ्रो F56 इवेंट में 42.22 मीटर थ्रो करके सिल्‍वर मेडल जीता।

योगेश कथुनिया
– योगेश कथुनिया का जन्म 3 मार्च 1997 को हुआ था।
– वह एक भारतीय पैरालंपिक एथलीट हैं, जो डिस्कस थ्रो में माहिर हैं।
– उन्होंने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
– इस प्रतियोगिता में, उन्होंने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
– 9 वर्ष की उम्र में उन्हें गिलियन-बैरे सिंड्रोम हो गया था।
– उनकी मां ने पहले फिजियोथेरेपी सीखी और 3 साल के भीतर योगेश की मांसपेशियों को फिर ताकतवर कर दिया।

गिलियन-बैरे सिंड्रोम
– यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे शरीर की रक्षा करने वाली प्रणाली (इम्यून सिस्टम) गलती से नसों पर हमला करती है।
– इससे शरीर में कमजोरी, सुन्नता, और कभी-कभी लकवा (पैरालिसिस) भी हो सकता है।

नोट: डिस्कस थ्रो एक खेल है जिसमें खिलाड़ी एक गोल और चपटी वस्‍तु (डिस्क) को जितनी दूर तक हो सके, फेंकता है।

——————-
17. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरूषों की ऊंची कूद टी63 इवेंट में शरद कुमार ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Sharad Kumar win in the men’s high jump T63 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज दोनों
d. केवल ब्रॉन्‍ज

Answer: a. सिल्‍वर

– शरद कुमार ने 3 सितंबर 2024 को सिल्‍वर मेडल जीता।
– पुरूषों की ऊंची कूद टी63 इवेंट में 1.88 मीटर की बेस्‍ट छलांग लगाई।

नोट: पैरा हाई जम्पर शरद कुमार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण दो साल से अधिक समय से अपने यूक्रेनी कोच निकितिन येवेन से नहीं मिले हैं।
– टी63 वर्गीकरण एकल घुटने या घुटने से ऊपर के अंग की कमी वाले एथलीटों के लिए है।

शरद कुमार
– शरद का जन्म 1 मार्च 1992 को बिहार के मोतीपुर में हुआ था।
– जब शरद दो साल के थे, उन्हें पोलियो हो गया था।
– उनका शुरुआती जीवन स्वास्थ्य समस्याओं से भरा था।
– उन्हें अक्सर अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े।
– शरद कुमार का खेल करियर 2009 में शुरू हुआ।
– जब उन्होंने छठी जूनियर नेशनल पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

—————–
18. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो F46 इवेंट में अजीत सिंह ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Ajeet Singh win in the men’s javelin throw F46 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. ब्रॉन्‍ज
b. सिल्‍वर
c. गोल्‍ड
d. सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज

Answer: b. सिल्‍वर

– अजीत सिंह ने 3 सितंबर 2024 को पुरुषों के जैवलिन थ्रो F46 इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता।
– अजीत ने 65.62 मीटर के व्‍यक्तिगत बेस्‍ट थ्रो की।

अजीत सिंह (30 वर्षीय)
– वह उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के रहने वाले हैं।
– उनका जन्‍म 5 सितंबर 1993 में हुआ।
– वह मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में पले-बढ़े।
– एक ट्रेन दुर्घटना में अपने सबसे अच्छे दोस्त को गिरने से बचाने की कोशिश करते समय, अजीत खुद ट्रेन के पहियों में फंस गया, और उसकी कोहनी के नीचे से उसका बायां हाथ काटना पड़ा।

—————-
19. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुषों के शॉटपुट F46 इवेंट में ‘सचिन सर्जेराव खिलाड़ी’ ने कौन-सा मेडल जीता?
Which medal did ‘Sachin Sarjerao Khiladi’ win in the men’s shot put F46 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. ब्रॉन्‍ज
b. सिल्‍वर
c. गोल्‍ड
d. सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज

Answer: b. सिल्‍वर

– सचिन खिलाड़ी ने 4 सितंबर 2024 को पुरुषों के शॉटपुट F46 इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता।

सचिन खिलाड़ी
– इनका पूरा नाम सचिन सर्जेराव खिलाड़ी है।
– इनका जन्‍म 23 अक्‍टूबर 1989 में हुआ था।
– यह महाराष्‍ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं।
– स्‍कूल के दिनों में एक दुखद दुर्घटना में उन्‍होंने कोहनी की मांसपेशिया गंवा दी। कई सर्जरी के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाए।
– जिसके कारण उनके बाएं हाथ में दिव्‍यांगता आ गई।

—————
20. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुष क्लब थ्रो एफ51 इवेंट में प्रणव सूरमा ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Pranav Surma win in the men’s club throw F51 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड
b. ब्रॉन्‍ज
c. सिल्‍वर
d. गोल्‍ड और ब्रॉन्‍ज दोनों

Answer: c. सिल्‍वर

– उन्‍होंने 4 सितंबर, 2024 को यह मेडल जीता।
– उन्होंने 2022 एशियाई पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता।

प्रणव सूरमा
– उनका जन्‍म वर्ष 1994 में हुआ।
– प्रणव सूरमा एक भारतीय पैरा-एथलीट हैं।
– सूरमा फरीदाबाद, हरियाणा से हैं।
– 16 की उम्र में रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।
– उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल स्कूल, दिल्ली से की।
– उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।
– वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

——————
21. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में महिला एकल बैडमिंटन SU5 कैटेगरी में थुलासिमथि मुरुगेसन ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Thulasimathi Murugesan win in the women’s singles badminton SU5 category at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. ब्रॉन्‍ज
c. गोल्‍ड
d. गोल्‍ड और ब्रॉन्‍ज दोनों

Answer: a. सिल्‍वर

– थुलासिमथि मुरुगेसन ने 2 सितंबर 2024 को महिला एकल बैडमिंटन SU5 कैटेगरी में सिल्‍वर मेडल जीता।
– वह भारत की सबसे होनहार पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरी हैं।

थुलासिमथि मुरुगेसन
– इनका जन्‍म 11 अप्रैल, 2002 को कांचीपुरम, तमिलनाडु में हुआ।
– थुलसिमथि ने एथलेटिक्स की शुरुआत 5 साल की उम्र में की।
– वह जन्म से ही बाएं हाथ में विकृति के साथ पैदा हुई थी, जिसके कारण उसका अंगूठा काटना पड़ा।
– उसे क्रोनिक उलनार न्यूरिटिस नामक बीमारी थी, जिससे उसकी मांसपेशियाँ कमजोर हो गईं और हाथ की हरकतें सीमित हो गईं।
– एक बड़ी दुर्घटना के कारण उसके बाएं हाथ की गति और भी कम हो गई, जिससे उसे हाथ सीधा करने और मोड़ने में कठिनाई हुई।

—————–
22. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरुष एकल SL4 बैडमिंटन इवेंट में यथिराज सुहास लालिनाकेरे ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Yathiraj Suhas Lalinakere win in the men’s singles SL4 badminton event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. सिल्‍वर
b. ब्रॉन्‍ज
c. गोल्‍ड
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सिल्‍वर

– उन्‍होंने 2 सितंबर 2024 को पुरुष एकल SL4 बैडमिंटन इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता।

सुहास यथिराज के बारे में
– उनका जन्‍म कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था।
– जन्‍म से ही दिव्‍यांग (पैर में दिक्‍कत) थी।
– उन्‍होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की।
– उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।
– UPSC की परीक्षा पास करने के बाद उनकी पोस्टिंग आगरा में हुई। फिर जौनपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, हाथरस, महाराजगंज, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बने।
– वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

—————-
23. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्‍टल शूटिंग SH1 इवेंट में मनीष नरवाल ने कौन सा मेडल जीता?
Which medal did Manish Narwal win in the men’s 10m air pistol shooting SH1 event at the Paris Paralympic Games 2024?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. ब्रॉन्‍ज और सिल्‍वर

Answer: b. सिल्‍वर

– भारत के मनीष नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 वर्ग में 30 अगस्‍त 2024 को सिल्‍वर मेडल जीता।
– मनीष नरवाल ने फाइनल में 234.9 अंक हासिल किए।
– इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में मनीष ने 50 मीटर पिस्टल SH1 मिक्‍स इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता था।

मनीष नरवाल
– वह भारतीय पैरा शूटर हैं।
– उनका जन्म 17 अक्टूबर, 2001 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।
– वह दाहिने हाथ (Right Hand) से जन्मजात दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने इसे अपनी इच्छाओं में बाधा नहीं बनने दिया।
– उनके कोच जय प्रकाश नौटियाल ने मनीष की क्षमता को पहचाना और पैरा-शूटिंग में उनका मार्गदर्शन करना शुरू कर दिया।
– मनीष ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार 2017 बैंकॉक विश्व कप में पी 1 – 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में गोल्‍ड मेडल जीता।

—————-
24. पेरिस पैरालंपिक गेम्‍स 2024 में महिलाओं की टी35 कैटेगरी में 100 और 200 मीटर इवेंट में किसने दो ब्रॉन्‍ज मेडल जीते?
Who won two bronze medals in the 100 and 200 metres events in the women’s T35 category at the Paris Paralympic Games 2024?

a. अवनि लेखरा
b. दीप्ति जीवनजी
c. प्रीति पाल
d. मानसी जोशी

Answer: c. प्रीति पाल

– पहला मेडल 30 अगस्‍त 2024 को जीता।
– दूसरा मेडल 1 सितंबर 2024 को जीता।

—————-
25. एक ही पैरालंपिक गेम्‍स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
Who became the first Indian woman to win two medals in the same Paralympic Games?

a. अवनि लेखरा
b. प्रीति पाल
c. दीप्ति जीवनजी
d. मानसी जोशी

Answer: b. प्रीति पाल (23 वर्षीय)

– उन्‍होंने महिलाओं की टी35 कैटेगरी में 100 और 200 मीटर इवेंट में दो ब्रॉन्‍ज मेडल जीते।
– वह एक ही पैरालंपिक गेम्‍स में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्‍ड एथलीट बन गई।
– ये ट्रेक एंड फील्‍ड में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
– वर्ष 1984 के पैरालंपिक गेम्‍स के बाद से भारत ने जो भी एथलेटिक्स मेडल जीते हैं, वे सभी मैदानी स्पर्धाओं से आए हैं।

प्रीति पाल
– वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैं।
– उनका जन्‍म 22 सितंबर 2000 में हुआ था।
– पैरों की कमजोरी और अनियमित मुद्रा के कारण जन्‍म के कुछ दिनों बाद उनके शरीर के निचले हिस्से में प्लास्टर चढ़ा दिया गया।
– 5 वर्ष की उम्र में उन्हें कैलिपर्स (पैरों को सहारा देने वाला उपकरण) लगाए गए और उसे उन्होंने 8 वर्ष तक पहना।


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *