12 September 2022 Current Affairs

यह 12th September 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. किस राज्‍य में स्थित किबिथू मिलिटरी कैंप का नाम बदलकर देश के प्रथम CDS ‘जनरल बिपिन रावत’ के नाम पर रखा गया?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. सिक्किम
c. उत्‍तराखंड
d. लद्दाख

Answer: a. अरुणाचल प्रदेश

– किबिथू मिलिटरी कैंप का नया नाम ‘जनरल बिपिन रावत मिलिटरी गैरीसन’ कर दिया गया है।
– यह नामकरण अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा और सीएम पेमा खांडू ने किया।
– कार्यक्रम के दौरान जनरल रावत की बेटी तारिणी भी मौजूद थीं।

– जनरल बिपिन रावत देश के पहले CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ) थे।
– उनका निधन 8 दिसंबर 2021 को हेलिकॉप्‍टर दुर्घटना में हो गया था।
– एयरफोर्स के हेलीकॉप्‍टर Mi-17V5 की यह दुर्घटना तमिलनाडु में डिफेंस सर्विसेज स्‍टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के रास्‍ते में हुआ था।
– उस दौरान उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सैन्य कर्मियों की भी निधन हो गया था।
– जनरल रावत कोक मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया जा चुका है।

किबिथू मिलिटरी कैंप
– यह अरुणाचल प्रदेश में LAC (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल) के बेहद नजदीक है।
– जनरल रावत ने 1999-2000 तक किबिथू में कर्नल के रूप में अपनी बटालियन 5/11 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली थी।
– उन्‍होंने यहां के लोहित घाटी के तट पर एक छोटे से गांव किबिथू के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने में काफी योगदान दिया था।
– अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने इस जगह पर 22 किलोमीटर की सड़क का नाम भी बिपिन रावत मार्ग के रूप में समर्पित किया।
– राज्‍यपाल बीडी मिश्रा ने स्थानीय पारंपरिक स्थापत्य शैली में निर्मित एक भव्य द्वार का उद्घाटन किया।

इंडियन आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे

—————-
2. किस पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन 11 सितंबर 2022 को हो गया?

a. द्वारका पीठ (द्वारका शारदा मठ)
b. ज्योतिष पीठ (ज्योतिर्मठ)
c. काशी पीठ
d. a और b

Answer: d.  a और b

कहां पर स्थित है पीठ
– द्वारका पीठ (द्वारका शारदा मठ), गुजरात
– ज्योतिष पीठ (ज्योतिर्मठ), उत्‍तराखंड

नरसिंहपुर में निधन
– शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती 99 साल के थे.
– उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी सांस ली.
– स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का बड़ा धर्मगुरु माना जाता था.
– शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने साईं को अमंगलकारी करार दिया था।

1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली
– शंकराचार्य स्‍वरूपानंद सरस्‍वती का शुरुआती नाम स्वामी स्वरूपानंद था।
– वे 1950 में दंडी संन्यासी बनाए गए थे।
– तब वे स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती नाम से जाने जाने लगे।
– 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली।

साधुओं को कैसे देते हैं भू-समाधि
– शैव, नाथ, दशनामी, अघोर और शाक्त परम्परा के साधु-संतों को भू-समाधि दी जाती है।

देश में 4 शंकराचार्य पीठ
– भारत के पूर्व में गोवर्धन, जगन्नाथपुरी (उड़ीसा),
– पश्चिम में शारदामठ (गुजरात)
– उत्तर में ज्योतिर्मठ, बद्रीधाम (उत्तराखंड)
– दक्षिण में शृंगेरी मठ

पीठ के बारे में
– आदि शंकराचार्य ने ईसा से पूर्व आठवीं शताब्दी में ये चारों मठ स्थापित किये गए थे।
– आज भी इन्हें चार शंकराचार्यों के नेतृत्व में चलाया जाता है।
– इन मठों के अलावा आदि शंकराचार्य ने बारह ज्योतिर्लिंगों की भी स्थापना की थी।
– इन मठों में गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन होता है.
– पूरे भारत से संन्यासी अलग-अलग मठ से जुड़े होते हैं. यहां उन्हें संन्यास की दीक्षा दी जाती है।
– जो भी इन मठों का मठाधीश बनता है वह शंकराचार्य कहलाता है और अपने जीवनकाल में ही अपने सबसे योग्य शिष्य को उत्तराधिकारी बना देता है.

—————
3. भारतीय नौसेना के पूर्व चीफ एडमिरल सुनील लांबा को किस देश ने प्रतिष्ठित पिंगट जसा जेमिलंग (टेंटेरा) [मेधावी सेवा पदक] से सम्मानित किया?

a. सिंगापुर
b. इंडोनेशिया
c. पाकिस्‍तान
d. जापान

Answer: a. सिंगापुर

– सिंगापुर की राष्‍ट्रपति मैडम हलीमा याकूब की ओर से वहां के डिफेंस मिनिस्‍टर डॉ. एनजी इंग हेन ने यह सम्‍मान दिया।
– एडमिरल सुनील लांबा को यह अवॉर्ड 8 सितंबर 2022 को मिला।
– यह पुरस्कार भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के बीच जुड़ाव को मजबूत करने में शानदार योगदान के लिए दिया गया है।

सिंगापुर
– किस महादेश में : एशिया
– मलेशिया और इंडोनेशिया के करीब है।
– राष्ट्रपति – मैडम हलीमा याकूब
– पीएम – ली सीन लूंग
– राजधानी – सिंगापुर
– मुद्रा – सिंगापुर डॉलर

—————
4. ‘यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज’ में पहली बार किन भारतीय शहरों को शामिल किया गया?

a. त्रिशूर और वारंगल
b. नीलांबुर और आगरा
c. नीलांबुर
d. a और c

Answer: d. a और c (त्रिशूर {केरल}, वारंगल {केरल} और नीलांबुर {तेलंगाना})

– केरल के दो शहर त्रिशूर और नीलांबुर और तेलंगाना का एक शहर वारंगल को यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल किया गया है।
– भारत सहित विश्व के 44 देशों के 77 शहरों को वर्ष 2022 में इस सूची में शामिल किया गया है।
– अब तक टोटल 76 देशों के 294 शहरों को लिस्‍ट में शामिल किया जा चुका है।

यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़:
– इसे वर्ष 2013 में शुरू किया गया था।
– सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल्‍स (कुल 17) को पूरा करने के लिए सपोर्ट।
– क्‍लवालिटी एजुकेशन और शहर सेफ हो।
– लर्निंग सिटी सभी के लिए निरंतर और आजीवन सीखने को बढ़ावा देता है
– इसका उद्देश्य विकास के सभी चरणों में सीखने वाले शहरों को अन्य शहरों के साथ विचारों और कलाओं को साझा करके उनका भी विकास सुनिश्चित करना है।

नीलांबुर: यह केरल के मलप्पुरम ज़िले में स्थित एक नगर है। इस शहर में ग्रामीण और शहरी रहन-सहन का एक मिश्रित रूप देखा जा सकता है। यह प्रसिद्ध इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन है। यहाँ की अधिकांश आबादी कृषि और संबद्ध उद्योगों पर निर्भर करती है।

त्रिशूर: त्रिशूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह विशेष रूप से स्वर्ण कला और आभूषण उद्योग के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्यटक केंद्र भी है।

वारंगल: यह तेलंगाना का सांस्कृतिक विरासत वाला शहर है। यह भी पर्यटक केंद्र है। वारंगल की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और औद्योगिक केन्द्रों पर निर्भर करती है।

यूनेस्‍को
– स्थापना: 16 नवंबर 1945
– मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

——————
5. छत्‍तीसगढ़ में पांच नए जिले सितंबर 2022 में बने, तो राज्‍य के कुल जिलों की संख्‍या बताएं?

a. 29
b. 30
c. 31
d. 33

Answer: d. 33

– छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सितंबर में कुल पांच नए जिलों की घोषणा की।
– दो सितंबर 2022 को तीन जिले और 9 सितंबर 2022 को दो नए जिलों की घोषणा की।

छत्‍तीसगढ़ के नए पांच जिले
– मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
– सारंगढ़-बिलाईगढ़
– खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
– मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
– सक्ती

छत्तीसगढ़
– राजधानी: रायपुर
– मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल
– गवर्नर: अनुसुइया उइके

————–
6. राष्‍ट्रपति ने गुलाम अली को राज्‍यसभा के लिए मनोनीत किया, वह किस केंद्र शासित प्रदेश से हैं?

a. लद्दाख
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. दिल्‍ली
d. पुदुचेरी

Answer: b. जम्‍मू कश्‍मीर

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार की अनुशंसा पर उनके मनोनयन पर मुहर लगा दी।
– इसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्‍यसभा सदस्‍य के तौर पर गुलाम अली के मनोनयन का गजट नोटिफिकेशन प्रकाशित किया।
– वह गुज्जर-बक्करवाल समुदाय से हैं।
– वह जम्‍मू कश्‍मीर में बीजेपी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष हैं।

जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल – मनोज सिन्‍हा

राज्य सभा में मनोनयन:
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 80 में राज्यसभा के गठन का प्रावधान है।
– राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है।
– इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
– इससे पहले जुलाई 2022 में राष्‍ट्रपति ने चार लोगों को राज्‍यसभा सदस्‍य मनोनीत किया था – एथलीट पीटी ऊषा, संगीतकार इलैयाराज, स्‍क्रिप्‍ट राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद और समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े।

——————
7. महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने किस खेल से रिटायर होने का ऐलान किया?

a. क्रिकेट
b. टेनिस
c. फुटबॉल
d. हॉकी

Answer: b. टेनिस

– सेरेना विलियम्‍स 41 वर्ष की हैं।
– उन्‍होंने 3 सितंबर 2022 को आखिरी बार टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन खेला।
– उन्‍होंने इंटरव्‍यू देते हुए कहा – ‘महिलाएं परिवार बढ़ाना चाहती हैं। परिवार बढ़ाने महिला खिलाड़ियों को रिटायर होना पड़ता है, पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है।
– वे अपनी बेटी ओलंपिया का जिक्र करते हुए कहती हैं, ओलंपिया को मेरा टेनिस खेलना पसंद नहीं है।
– बच्चे नहीं समझ पाते कि उनके माता-पिता उनके साथ क्यों नहीं हैं।
– बेटी ओलंपिया चाहती है कि उसकी एक छोटी बहन भी हो। इसलिए मैंने बदलाव का निर्णय लिया है।

सेरेना विलियम्‍स का ग्रैंड स्‍लैम करियर
– कुल ग्रैंड स्‍लैम टाइटल : 39
– विमेंस सिंगल्‍स : 23
– विमेंस डबल्‍स : 14
– मिक्‍स्‍ड डबल्‍स : 02

—————–
8. किस अदालत के रिटायर्ड चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति कमल नारायण (के एन) सिंह का निधन 8 सितंबर 2022 को हो गया?

a. सुप्रीम कोर्ट
b. बॉम्‍बे हाई कोर्ट
c. इलाहाबाद हाईकोर्ट
d. पटना हाईकोर्ट

Answer: a. सुप्रीम कोर्ट

– केएन सिंह का निधन प्रयागराज में हो गया।
– वे 96 वर्ष के थे।
– सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस कब से कब तक रहे : 25 नवंबर से 13 दिसंबर 1991 तक.
– वे 1991 से 1994 तक 13वें लॉ कमीशन के अध्‍यक्ष भी रहे।

—————–
9. किस देश की क्रिकेट टीम के कप्‍तान एरोन फिंच ने ODI (वनडे इंटरेनशन) मैच से सन्‍यास लेने का फैसला किया?

a. इंग्‍लैंड
b. ऑस्‍ट्रेलिया
c. न्‍यूजीलैंड
d. पाकिस्‍तान

Answer: b. ऑस्‍ट्रेलिया

– एरोन फिंच ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 सितम्बर 2022 को अपना आखिरी वनडे मैच खेला।
– फिंच इस साल (2022) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में कंगारू टीम की अगुआई करेंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया
पीएम – एंथोनी अल्बानीज
राजधानी – कैनबरा
सम्राट – किंग चार्ल्‍स III

—————
10. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) कब मनाया जाता है?

a. 05 सितम्बर
b. 06 सितम्बर
c. 08 सितम्बर
d. 09 सितम्बर

Answer: c. 08 सितम्बर

– 2022 की थीम : ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस (Transforming Literacy Learning Spaces)

– इस दिवस को यूनेस्‍को ने 1965 में घोषित किया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *