यह 12 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 12 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. PM मोदी ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम 11 सितंबर को लांच किया, इसके तहत किन बीमारियों के उन्मूलन का लक्ष्य है?
a. मुखपका-खुरपका
b. पशुजन्य माल्टा-ज्वर
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. a और b (मुखपका-खुरपका और पशुजन्य माल्टा-ज्वर)
– PM मोदी ने 11 सितंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लांच किया।
– यह कार्यक्रम वर्ष 2024 (पांच वर्षों की अवधि) तक चलेगा।
– इस दौरान 12,652 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
– इसके तहत गाय, भैंस, भेड़, बकरी और सूअर को मुखपका-खुरपका रोग से बचाना है।
– खासकर पशुजन्य माल्टा-ज्वर से बचाव के लिए हर वर्ष दुधारू पशुओं के मादा बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
– इन दोनों बीमारियों में कमी लाने के प्रयास के तहत देशभर में 60 करोड़ से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
——————-
2. राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मुखपका-खुरपका और पशुजन्य माल्टा-ज्वर का उन्मूलन किस वर्ष तक करने का लक्ष्य है?
a. वर्ष 2025
b. वर्ष 2030
c. वर्ष 2022
d. वर्ष 2050
Answer: b. वर्ष 2030
– वर्ष 2025 तक रोगों पर नियंत्रण और 2030 तक रोगों का उन्मूलन का लक्ष्य।
———————
3. PM मोदी ने देशव्यापी जागरूकता अभियान – स्वच्छता ही सेवा (CHS) 2019 की शुरुआत की, यह कब से कब तक चलेगा?
a. 11 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2019
b. 11 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2019
c. 11 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2019
d. 11 सितंबर से 22 अक्टूबर, 2019
Answer: a. 11 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2019
– मोदी ने मथुरा में इस अभियान की शुरुआत की।
– उन्होंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के एक समूह के साथ बातचीत की, जो प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करके उन्हें रिसाईकिल-योग्य और गैर-रिसाईकिल-योग्य श्रेणियों में रखते हैं।
– PM ने खुद वहां प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करने के कार्य में भाग लिया।
———————–
4. प्रधानमंत्री के नए प्रधान सचिव कौन हैं?
a. पीके मिश्रा
b. नृपेंद्र मिश्रा
c. पी के सिन्हा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. पीके मिश्रा
– इससे पहले नृपेंद्र मिश्रा प्रधान सचिव थे।
———————–
5. प्रधानमंत्री के नए प्रमुख सलाहकार कौन हैं?
a. पीके मिश्रा
b. नृपेंद्र मिश्रा
c. पी के सिन्हा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. पी के सिन्हा
– वह पूर्व कैबिनेट सचिव हैं।
– सिन्हा को पिछले माह प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था।
———————–
6. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) के बीच संपत्तियों के विभाजन की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
a. गिरिराज प्रसाद गुप्ता
b. अरुण गोयल
c. संजय मित्रा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. संजय मित्रा
– समिति के अन्य सदस्य अरुण गोयल और गिरिराज प्रसाद गुप्ता।
– गृह मंत्रालय ने यह समिति का गठन किया है।
– लद्दाख और जम्मू-कश्मीर औपचारिक रूप से 31 अक्टूबर, 2019 को अस्तित्व में आ जाएंगे।
– इस दिन देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी है।
– इसमें व्यापक वित्तीय और प्रशासनिक कार्य शामिल होंगे।
————————
7. विश्व उर्जा कांग्रेस 2019 (9 सितम्बर से 12 सितम्बर) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
a. नई दिल्ली
b. आबू धाबी
c. काठमांडू
d. पेरिस
Answer: b. आबू धाबी
– इसकी थीम ‘समृद्धि के लिए उर्जा’ है।
——————–
8. हाल ही में किसे गुजरात उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
a. जस्टिस विक्रम नाथ
b. जस्टिस अरविन्द आचार्य
c. जस्टिस देवेन्द्र बहुगुणा
d. जस्टिस अर्जुन नारायण
Answer: a. जस्टिस विक्रम नाथ
– वह अब तक इलाहबाद हाईकोर्ट में कार्यरत हैं।
——————-
9. TSENTR 2019 नामक बहुराष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
a. चीन
b. जापान
c. ऑस्ट्रेलिया
d. रूस
Answer: d. रूस (ओरेनबर्ग)
– इस अभ्यास का आयोजन 9 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच किया जा रहा है।
– इस अभ्यास में चीन, कजाखस्तान, भारत, किर्गिजस्तान, ताजीकिस्तान, पाकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।