Daily Current Affairs, Current Affairs 12 October 2020, Current Affairs 12 October, Current Affair 12 Oct 2020 Question, 12 October 2020 Current Affairs, Current Affairs 12th October 2020

यह 10, 11 & 12 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. युद्ध सेवा पदक से सम्मानित होने वाली पहली महिला कौन हैं?

a. मिंटी अग्रवाल
b. शिवांगी सिंह
c. अवनी शर्मा
d. भावना कंठ

Answer: a. मिंटी अग्रवाल

– वह स्क्वाड्रन लीडर हैं।
– उन्‍हें वायु सेना दिवस पर 8 अक्‍टूबर 2020 को एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सम्‍मानित किया।
– दरअसल, उन्‍होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक की कार्रवाई में उड़ान नियंत्रक की अहम भूमिका निभाई थी।
– वह बालाकोट एयर स्ट्राइक के वक्त (26 फरवरी 2019 को) रडार कंट्रोलिंग सिस्टम पर तैनात थीं।
– जो ऑपरेशन के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन को पल-पल की सूचना दे रहीं थीं।
– इसका नतीजा था कि इस स्ट्राइक के दौरान भारत ने पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर विमान मार गिराया था।

बालाकोट हमला क्‍या था
– 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले वाहनों के एक काफिले पर भारत के पुलवामा में एक हमला हुआ था जिसमें 46 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे।
– 26 फरवरी 2019 को, भारतीय वायु सेना के 12 मिराज 2000 जेट्स ने नियंत्रण रेखा पार की।
– और पाक के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद संचालित आतंकवादी शिविर पर हमला किया।

—————————————-
2. शांति का नोबेल प्राइज 2020 किसे दिया गया है?

a. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
b. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP)
c. ग्रेटा थनबर्ग
d. डोनाल्‍ड ट्रम्प

Answer: b. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP)

इस बार 318 लोगों को नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया था।
– ग्रेटा थनबर्ग, WHO, न्‍यूजीलैंडी की पीएम, रूस में अपोजीशन लीडर एलेक्‍सी नैवेल्‍नी, यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप, व्‍लादिमीर पुतिन……….

कहां दिया जाता है नोबेल पीस प्राइज?
– नार्वे की राजधानी ओस्‍लो में।
– दरअसल, फिजिक्‍स, केमेस्‍ट्री, लिटरेचर, इकोनॉमिक्‍स का नोबेल प्राइज समारोह स्‍वीडेन की राजधानी स्‍टॉकहोम में होता है।
– लेकिन नोबेल शांति पुरस्‍कार का अवार्ड सेरेमनी नार्वे की कैपिटल ओस्‍लो में होता है।

नोबेल पीस प्राइज को डिसाइड कौन करता है?
– नॉर्वे के लोग डिसाइड करते हैं।
– नॉर्वे की आबादी 50 लाख है।
– इसके पार्लियामेंट के थ्रू पांच मेंबर की कमेटी बनती है, वह तय करते हैं कि नोबेल पीस प्राइज किसे मिलेगा।

इस बार 318 कैंडीडेट थे नोबेल पीस प्राइज के लिए? कैसे नॉमिनेट होता है?
– बहुत से लोग नॉमिनेट कर सकते हैं।
– कैंडीडेट बनना बड़ी बात नहीं है।
– अगर आप नॉर्वे के पॉलिटीशियन हैं, वहां के कॉलेज के प्रोफेसर हैं या पहले आपको नोबेल प्राइज मिल चुका है, तो आप नोबेल पीस प्राइज के लिए किसी को नॉमिनेट कर सकते हैं।

नोबेल शांति पुरस्‍कार 2020
– नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने 9 अक्‍टूबर को घोषणा की।
– उनके अनुसार 2019 में 88 देशों के करीब 9.7 करोड़ लोगों तक वर्ल्ड फूड प्रोग्राम से सहायता पहुंची।
– कमेटी ने कहा, “भूख को युद्ध और संघर्ष के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए की जा रहीं कोशिशों में वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम ने अग्रणी भूमिका निभाई है।
– उसके चलते ही इस संगठन को नोबेल दिया गया है।

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम क्‍या है…
– वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) की फूड प्रोग्राम से जुड़ी शाखा है।
– मुख्‍यालय रोम में है।
– यह संगठन साल 1961 से दुनियाभर में भूख (Hunger) के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
– यह दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा संगठन है, जो इमर्जेंसी के हालत में जरूरतमंदों को खाना खिलाता है।
– इसने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों को युद्धग्रस्त क्षेत्रों में भूख को हथियार बनाने के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया है।
– यह दुनिया के 80 देशों में काम कर रहा है। भारत में भी। भारत में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के सरकारी प्रयास में मदद करता है।
– कुछ देशों में जैसे यमन, और युद्धग्रस्‍त अफ्रीकी देशों में लोगों को खाना पहुंचाता है।
– ISIS जैसे संगठन कई बार फूड सप्‍लाई को चोक कर देते हैं, ताकि जनता में दिक्‍कत महसूस हो और सरकार के खिलाफ आवाज बन सकें।
– ऐसे में एक संगठन इमर्जेंसी में फूड पहुंचा रहा है, तो भविष्‍य में विवाद का खतरा कम हो जाएगा।
– 2015 में भुखमरी को मिटा देने का गोल बनाया गया था यूएन सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट गोल के तहत।
– वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम का काम यही है कि भुखमरी न हो, लोगों के पास कम से कम खाने को कुछ हो।

साल 2020 में क्या किया?
– साल 2020 में जब कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया को अपनी जद में ले लिया, तब WFP ने सबसे भूलभूत जरूरत को अपना हथियार बनाया।
– भूख की वजह से इस साल जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो गया।
– ऐसे में WFP ने अपनी कोशिशों को और तेज कर दिया।
– संगठन का कहना है कि जब तक इस वायरस से लड़ने के लिए मेडिकल वैक्सीन नहीं आ जाती।
– खाना ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
– वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने दुनिया के 10 करोड़ से ज्यादा भूखे बच्चों और महिला-पुरुषों की मदद में ताकत लगा दी।

भारत में क्या भूमिका रही
– भारत में WFP अब सीधे खाद्य सहायता देने के बजाय भारत सरकार को तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण सेवाएं देता है।

2019 में नोबेल पीस प्राइज किसे मिला था?
– इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
– उन्हें उनके शांति प्रयासों पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को हल करने में निर्णायक भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
– उन्हें इथियोपिया का नेल्सन मंडेला भी कहा जाता है।
– अबी अहमद अप्रैल 2018 में इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने थे।

पैसा कितना मिलेगा
– 10 मिलियन स्‍व‍िडिश क्रोन मिलेगा।
– वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम के चेयरमैन डेविड बेस्‍ली.

—————————————-
3. DRDO ने देश की पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल का परीक्षण (Test) 9 अक्‍टूबर 2020 को किया, इसका नाम बताएं?

a. अग्नि -3
b. शौर्य
c. वॉर-1
d. रूद्रम-1

Answer: d. रूद्रम-1

– NGARM – न्‍यू जेनरेशन एंटी रेडिएशन मिसाइल।

– DRDO (डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने सुखोई-30 फाइटर जेट से मिसाइल को टेस्‍ट किया।
– इसका परीक्षण ओडिशा के बालासोर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में 9 अक्‍टूबर 2020 को हुआ।
– यह टारगेट को आवाज की रफ्तार से दोगुना तेजी से निशाना बना सकती है।

क्‍या होता है एंटी रेडिएशन मिसाइल?
– दरअसल, युद्ध के दौरान सबसे इंपॉर्टेंट कम्‍यूनिकेशन सिस्‍टम होता है।
– ज्‍यादातर कम्‍यूनिकेशन इक्‍यूपमेंट रेडियो फ्रीक्‍वेसी और रेडिएशन उत्‍सर्जित करते हैं।
– एंटी रेडिएशन मिसाइल ऐसे रेडियो फ्रीक्‍वेंसी और रेडिएशन उत्‍सर्जित करने वाले लक्ष्‍यों पर हमला कर सकता है।
– ऐसे में जब दुश्‍मन का रडार सेंटर या कोई भी कम्‍यूनिकेशन सिस्‍टम ध्‍वस्‍त हो जाएगा, तो उसके मिसाइल लांच करने की क्षमता भी खत्‍म हो जाएगी।
– तो इस एंटी-रेडिएशन मिसाइल का काम ऐसे सेंटर को नष्‍ट करना है, जिससे दुश्‍मन हमला न कर सके।

क्‍या यह मिसाइल रेडिएशन को ढूंढता है?
– नहीं।
– यह मिसाइल खुद रेडिएशन नहीं ढूंढता है, बल्कि लांच करते समय विभिन्न प्रकार की फ्रीक्वेंसी और सर्विलांस मिशन से जुटाई गई उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक जानकारी को फीड किया जाता है।
– इसके बाद उस रेडिएशन वाले लक्ष्‍य तक पहुंचकर उसे मार गिराता है।
– चाहे वह रेडिएशन वाला लक्ष्‍य लगातार मूवमेंट ही क्‍यों न करने वाला है।
– दरअसल, अब रडार व कम्‍यूनिकेशन सिस्‍टम को ऑपरेशनल होते हुए भी, कहीं भी ले जाया जा सकता है। जैसे किसी व्‍हीकल पर रडार लगाया जा सकता है।
– ऐसे लक्ष्‍यों पर मार करने में रुद्रम-1 सक्षम है।
– भारतीय वायुसेना से जुड़े कई लोगों का कहना है कि एंटी-रेडिएशन मिसाइलें ‘युद्ध के नतीजे तय करने में निर्णायक’ हो सकती है.

रेडिएशन और रेडियो फ्रीक्‍वेंसी कैसे ढूंढा जाता है?
– इसके कई तरीके हैं।
– पहला है सैटेलाइट।
– दूसरा, सर्विलांस एयरक्राफ्ट। जैसे – अवाक्‍स।
– ट्रांसमिशन के विभिन्न स्रोतों और उनकी लोकेशन पता लगाने के लिए युद्धकाल के साथ-साथ शांतिकाल में भी विशेष विमानों और एरियल प्लेटफॉर्म की मदद से सिग्नल इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स चलाए जाते हैं.

अपनी तरह की पहली मिसाइल
– बेड़े में शामिल होने के बाद वायुसेना के बाद अपनी तरह की यह पहली मिसाइल होगी।
– इस न्यू जनरेशन एंटी-रेडिएशन मिसाइल (NGARM) की रेंज 100 से 150 किलोमीटर के बीच है।
– इसका वजन 140 किलो होता है और इसमें सॉलिट रॉकेट मोटर लगा है।
– लॉन्‍च स्‍पीड 0.6 से 2 मैक यानी 2469.6 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्‍यादा है।
– इसकी सीमा उस ऊंचाई पर निर्भर करती है जिस पर फाइटर जेट उड़ रहा है।
– इसे 500 मीटर से 15 किमी तक की ऊंचाई से लॉन्च किया जा सकता है।
– ये सीड ऑपरेशंस (Suppression of Enemy Air Defence) को अंजाम दे सकती है।
– इस ऑपरेशन के तहत दुश्‍मन के एयर डिफेंस सिस्‍टम को पूरी तरह से नष्‍ट कर दिया जाता है।
– और 250 किमी की सीमा के भीतर विकिरण उत्सर्जन (radiation emitting) लक्ष्य को मार सकता है।
– फिलहाल इसे सुखोई Su-30MKI के साथ टेस्‍ट किया जा रहा है।
– आगे इसे मिराज 2000, जगुआर, एचएएल तेजस और एचएएल तेजस मार्क 2 के साथ भी जोड़ा जा सकता है।
– LAC पर तनाव के बीच भारत लगातार मिसाइलों के टेस्‍ट कर रहा है।

———————————–
4. रामविलास पासवान का 8 अक्‍टूबर को निधन हो गया, अंतिम समय में उनके पास कौन सा मंत्रालय था?

a. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय
b. खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय
c. सूचना और प्रसारण मंत्रालय
d. कपड़ा मंत्रालय

Answer: b. खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय

– रामविलास पासवान कुछ महीनों से बीमार थे।
– एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।
– उनका जन्म 5 जुलाई 1946 को हुआ था।

राजनीति करियर
– 1969 में पहली बार विधायक बने थे।
– 1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तो पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
– 1977 में उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ली और हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जीते।
– तब सबसे बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड पासवान के नाम ही दर्ज हुआ।

11 बार चुनाव लड़ा, 9 बार जीते
– वर्ष 2000 में उन्होंने अपनी लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) बनाई।
– 2009 के चुनाव में हाजीपुर की सीट हार गए थे।
– तब उन्होंने NDA से नाता तोड़ राजद से गठजोड़ किया था।
– चुनाव हारने के बाद राजद की मदद से राज्यसभा पहुंच गए और बाद में फिर NDA का हिस्सा बन गए।
– पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीते।
– 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, राज्यसभा सदस्य बने।
– हाजीपुर में रेलवे का जोनल ऑफिस उन्हीं की देन माना जाता है।

————————————–
5. रामविलास पासवान के निधन के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार किस केंद्रीय मंत्री को सौंपा गया?

a. अमित शाह
b. स्‍मृति ईरानी
c. पियूष गोयल
d. धर्मेंद्र प्रधान

Answer: c. पियूष गोयल

– पियूष गोयल के पास पहले से रेल, उद्योग और वाणिज्‍य मंत्रालय है।

————————————
6. विश्‍व मानिसक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस (World Mental Health Day) कब मनाया जाता है?

a. 11 अक्‍टूबर
b. 10 अक्‍टूबर
c. 9 अक्‍टूबर
d. 8 अक्‍टूबर

Answer: b. 10 अक्‍टूबर

– इस दिवस की शुरुआत साल 1992 में हुई थी।
– वर्ष 2020 की थीम- “सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच”।

————————————-
7. विश्व डाक दिवस (World Post Day) कब मनाया जाता है?

a. 9 अक्‍टूबर
b. 7 अक्‍टूबर
c. 8 अक्‍टूबर
d. 10 अक्‍टूबर

Answer: a. 9 अक्‍टूबर

– 9 अक्टूबर 1874 में स्विटजरलैंड के बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थानपना हुई थी।
– 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था।
– इसी कारण विश्व डाक दिवस मनाने के लिए यह दिन चुना गया।
– 1 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना था।

————————————–
8. वर्ष 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब वीमेंस सिंगल की विजेता का नाम बताएं?

a. अई सुगियामा
b. ऐलिस फरेरा
c. इग स्वितेक
d. सानिया मिर्जा

Answer: c. इग स्वितेक

– वह ऐसा करने वाली पोलैंड की पहली ग्रैंड स्‍लैम विजेता हैं।
– उन्‍होंने फाइनल में आस्ट्रेलियन ओपन विजेता अमेरिका की सोफिया केनिन को मात दी।
– 19 साल की स्वितेक 2005 के बाद से फ्रेंच ओपन जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।
– उनसे पहले स्पेन के राफेल नडाल ने 19 साल की उम्र में ही यह खिताब जीता था।

—————————————
9. वर्ष 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब पुरुष एकल वर्ग में किस खिलाड़ी के नाम रहा?

a. नावाक जोकोविच
b. राफेल नडाल
c. रोजर फेडरेर
d. लिएंडर पेस

Answer: b. राफेल नडाल

– ‘लाल बजरी के बादशाह’ स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने 11 अक्‍टूबर को ये जीत हासिल की।
– सर्बिया के नोवाक जोकोविच को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मात दे अपना 13वां फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
– पुरुष वर्ग में राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है।
– दोनों के नाम 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।
– स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2005-08 के बीच लगातार चार और फिर 2010-14 के बीच लगातार पांच बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
– इसके अलावा वह चार बार अमेरिकी ओपन, दो बार विंबडलन और एक बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं।

——————————————-
10. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो ने जलवायु नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए किस अवार्ड की शुरुआत की?

a. Earthshot Prize
b. EarthSaver Prize
c. a और b
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: a. Earthshot Prize

– “Earthshot Prize” का उद्देश्य “परिवर्तन को प्रोत्साहित करना और अगले 10 वर्षों में पृथ्वी की मरम्मत करने में मदद करना” और “पर्यावरण की समस्याओं के लिए अभिनव समाधानों को पुरस्कृत करके निराशावाद को आशावाद में बदलना” है।

पांच कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे?
– प्रकृति की रक्षा और पुनर्स्थापना,
– स्वच्छ हवा,
– महासागरों को पुनर्जीवित करना,
– कचरे में कमी और
– जलवायु परिवर्तन कैटेगरी

– अगले 10 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 1 मिलियन पाउंड ($ 1.3 मिलियन) के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसका लक्ष्य 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के कम से कम 50 समाधानों का समर्थन करना है।

———————————–
11. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) कब मनाया जाता है?

a. 13 अक्तूबर
b. 12 अक्तूबर
c. 11 अक्तूबर
d. 10 अक्तूबर

Answer: c. 11 अक्तूबर

– यह दिवस बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान देने और लड़कियों के सशक्तीकरण (Empowerment) को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।
– पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया था।

– 2020 Theme- “My voice, our equal future” है. (“मेरी आवाज़, हमारा समान भविष्य”)

————————————–
12. विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) कब मनाया जाता है?

a. 11 अक्टूबर
b. 12 अक्टूबर
c. 13 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: b. 12 अक्टूबर

– इस दिन पर जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें वर्ल्ड अर्थराइटिस डे की थीम के अनुसार कार्यक्रम होते हैं।
– हडि्डियों में दर्द, सूजन होना आर्थराइटिस का लक्षण है।
– ये बीमारी तब ज्यादा परेशान करती है जब शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।

इस दिन का इतिहास
– पहली बार विश्व गठिया दिवस 12 अक्टूबर, 1996 को मनाया गया था।
– यह पहल पहली बार गठिया और अर्थराइटिस इंटरनेशनल (ARI) द्वारा आयोजित किया गया था।

The official theme of World Arthritis Day 2020 is similar to World Arthritis Day 2019 – Time to Work (Time2Work).

—————————————–
13. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

a. रवि संथानम
b. सारवी मित्‍तल
c. उदय कसाना
d. नीलेश शाह

Answer: d. नीलेश शाह

– नीलेश शाह को दोबारा AMFI का अध्यक्ष बनाया है।
– इससे पहले उन्हें पहले 2019 – 2020 के लिए अध्यक्ष चुने गए थे।

AMFI क्‍या है..
– AMFI का गठन 22 अगस्त, 1995 को एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में किया गया था।
– अब तक, सभी 44 परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां जो सेबी के साथ पंजीकृत हैं।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के सीईओ: एस वेंकटेश.

—————————————-
14. रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के छिब्बर का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ा दिया है?

a. एक साल
b. चार माह
c. छह माह
d. तीन माह

Answer: c. छह माह

– आर के छिब्बर का कार्यकाल 10 अक्टूबर, 2020 से छह महीने या नये प्रबंध निदेशक और सीईओ की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिये और बढ़ा दिया है।

जम्मू और कश्मीर (J & K) बैंक मुख्यालय: श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर.

———————————–
15. विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) कब मनाया जाता है?

a. अक्टूबर के दूसरे गुरुवार
b. अक्टूबर के तीसरे गुरुवार
c. अक्टूबर के चौथे गुरुवार
d. अक्टूबर के पहले गुरुवार

Answer: a. अक्टूबर के दूसरे गुरुवार

– 2020 में 8 अक्‍टूबर को यह दिवस मनाया गया।

– इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों का दृष्टि दोष पर ध्यान केंद्रित करना है।
– लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के साइट फर्स्ट (SightFirst) कैंपेन की पहल से विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत वर्ष 1990 में हुई थी।

– 2020 Sight Day की थीम- होप इन साइट (Hooe In Sight)”.

—————————————
16. जॉर्डन का नया प्रधानमंत्री किसे बनाया गया है?

a. इब्राहिम हेशम
b. बिशर अल-खसावने (Bishr al-Khasawneh)
c. रज्‍जाज मिशी
d. शाह अबदुल्‍ला

Answer: b. बिशर अल-खासानेह (Bishr al-Khasawneh)

– जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने अपने मुख्य नीति सलाहकार को 7 अक्‍टूबर को प्रधानमंत्री चुना।

जॉर्डन की राजधानी: अम्मान.
मुद्रा: जॉर्डन के दीनार.

—————————————-
17. मैक्सिकन वैज्ञानिक मारियो जोस मोलिना (Mario José Molina) का 7 अक्‍टूबर 2020 को निधन हो गया, उन्‍हें कौन सा बड़ा पुरस्‍कार मिला था?

a. पुलित्‍जर अवार्ड
b. ग्रैमी पुरस्कार
c. नोबेल प्राइज
d. रेमन मैग्सेसे

Answer: c. नोबेल प्राइज

– उनका जन्म 19 मार्च 1943 को मैक्सिको सिटी, मैक्सिको में हुआ था।
– 1995 में उन्‍हें केमेस्‍ट्री के क्षेत्र में नोबेल प्राइज मिला था।
– यह अवार्ड उन्‍हें क्‍लोरो फ्लोरो कार्बन (CFC) में रिसर्च के लिए मिला था।

—————————————
18. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने वर्ष 2020 में कितने फर्जी संस्‍थानों की सूची जारी की है?

a. 20
b. 22
c. 17
d. 24

Answer: d. 24

– इनमें से अधिकतर संस्थान उत्तरप्रदेश और दिल्ली में चल रहे हैं।
– यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कहा, इन संस्‍थानों को कोई भी डिग्री देने का अधिकार नहीं है।
– इनमें से आठ उत्तरप्रदेश में, सात दिल्ली में तथा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं।
– कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय हैं।

————————————
19. बेरोजगार प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना किस राज्‍य ने शुरू की?

a. दिल्‍ली
b. उत्‍तर प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. बिहार

Answer: c. उत्तराखंड

– मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 8 अक्‍टूबर को देहरादून के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में योजना शुरू की।
– कोरोना काल में बेरोजगार हुए प्रवासियों को राहत देने के लिए योजना शुरू की गई है।
– 25-25 किलोवाट की सोलर परियोजनाओं के जरिये प्रदेश में 10 हजार युवाओं व उद्यमियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
– इस योजना में युवा और प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

————————————-
20. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Birds Day) कब मनाया जाता है?

a. 10 अक्‍टूबर और मई का दूसरा शनिवार
b. 11 अक्‍टूबर और अप्रैल का दूसरा रविवार
c. 9 अक्‍टूबर और मार्च का पहला सोमवार
d. 8 अक्‍टूबर और दिसंबर का पहला सोमवार

Answer: a. 10 अक्‍टूबर और मई का दूसरा शनिवार

– ये दिवस साल में दो बार मनाया जाता है।
– पहला मई के दूसरे शनिवार और दूसरा 10 अक्तूबर को।
– इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कमी, वेटलैंड के नष्ट होने के कारण प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2020 का विषय “Birds Connect Our World” है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account