यह 12 October 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 12 October 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस देश के प्रधानमंत्री को वर्ष 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया?
a. भारत : नरेंद्र मोदी
b. पाकिस्तान : इमरान खान
c. इजरायल : बेंजामिन नेतन्याहू
d. इथोपिया : अबी अहमद अली
Answer: d. इथोपिया : अबी अहमद अली
– इथोपिया अफ्रीकी देश है।
– अबी अहमद अली को 2019 के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पीस प्राइज के लिए चुना गया है।
– उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सालों से चले आ रहे सीमा विवाद को हल करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए दिया जाएगा।
– 43 साल के अबी अहमद को इथोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है।
– वह अप्रैल 2018 में अबी अहमद इथोपिया के प्रधानमंत्री और अफ्रीकी देशों में सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष बने।
– प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने इथोपिया में उदारवादी सुधार शुरू कर दिए।
– पीएम बनने के 100 दिनों के भीतर ही अबी अहमद ने इमर्जेंसी हटाया।
– मीडिया से सेंशरशिप हटाया।
– हजारों विपक्षी कार्यकर्ताओं को जेलों से रिहा किया।
– जिन असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को देश से निर्वासित किया गया था, उन्हें लौटने की इजाजत दी।
– अबी अहमद अली के प्रयासों का नतीजा था कि पिछले साल इथोपिया और इरिट्रिया ने सीमा विवाद को हल करने के लिए शांति समझौता किया।
– इस तरह 20 सालों से दोनों देशों में चल रहा सैन्य तनाव खत्म हुआ।
– 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच युद्ध चला था।
– इसके अलावा अबी अहमद ने केन्या और सोमालिया में समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने में मध्यस्थता की।
—————————–
2. पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अनौचारिक दूसरी मुलाकात भारत के किस ऐतिहासिक शहर हुई?
a. महाबलिपुरम
b. वुहान
c. चेन्नई
d. रतलाम
Answer: a. महाबलिपुरम
– तमिलनाडु के महाबलीपुरम के प्राचीन मंदिरों का भ्रमण PM मोदी ने चीन के राष्ट्रपति के साथ किया।
– पीएम मोदी ने इस मौके पर पारंपरिक तमिल परिधान वेष्टि (धोती जैसा परिधान) भी पहना।
– पीएम मोदी और शी चिनफिंग ने कृष्णा बटरबॉल का भ्रमण किया।
– यहां करीब 250 टन वजनी यह प्राकृतिक चट्टान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
– इस चट्टान के बारे में कहा जाता है कि 1200 साल से यह एक ही स्थान पर है। ढलान पर होने के बाद भी यह भारी भरकम चट्टान सदियों से एक ही जगह जमी है।
—————————-
3. भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?
a. रोहित धवन
b. विराट कोहली
c. वीरेंद सहवाग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. विराट कोहली
– उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया।
– उन्होंने 11 अक्टूबर 2019 को टेस्ट क्रिकेट में सातवां दोहरा शतक लगाया।
– कोहली ने सचिन तेंडुलकर और वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ा जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरे शतक लगाए थे।
– टेस्ट में सबसे ज्यादा (12) दोहरे शतक लगाने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है।
– कोहली ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 138 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।
—————————–
4. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Indian International Film Festival) के 50वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में आयोजित होगा?
a. तमिलनाडु
b. दिल्ली
c. गोवा
d. कर्नाटक
Answer: c. गोवा
– इस महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक होगा.
– रूस इस साल फिल्म महोत्सव में भागीदार देश होगा.
– केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी घोषणा की.
– महोत्सव के दौरान विभिन्न स्थानीय भारतीय भाषाओं की 26 फीचर और 15 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी।
– इसके अलावा लगभग 50 साल पहले विभिन्न भाषाओं में बनीं 12 फिल्में भी पर्दे पर दिखाई देंगी।
—————————
5. किस भारतीय महापुरुष की 150वीं जयंती के मौके पर ब्रिटेन ने स्मारक सिक्का जारी करने का फैसला लिया है?
a. माओत्से तुंग
b. दलाई लामा
c. जवाहरलाल नेहरू
d. महात्मा गांधी
Answer: d. महात्मा गांधी
– ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने यह ऐलान किया है।
– ब्रिटिश सरकार ने ब्रिटेन के रॉयल मिंट से सिक्का बनाने के लिए कहा है ताकि दुनिया गांधी की सीख को कभी ना भूले.
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री : बोरिस जॉनसन
—————————-
6. किन देशों के बीच महाराष्ट्र के पुणे में सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन’ का आयोजन किया जा रहा है?
a. भारत – मालदीव
b. भारत – नेपाल
c. भारत – चीन
d. भारत – रूस
Answer: a. मालदीव
– इस बार यह 10वां मिलिटरी एक्सरसाइज है।
– पिछले साल 2018 में यह अभ्यास मालदीव के माफिलाफुसी स्थित नार्दर्न एरिया हेडक्वार्टर में किया गया था.
————————–
7. हाल ही में किस देश ने पहली बार महिलाओं को सेना में शामिल होने की अनुमति दी?
a. जापान
b. श्रीलंका
c. सऊदी अरब
d. पाकिस्तान
Answer: c. सऊदी अरब
– अब यहां की कोई भी महिला सशस्त्र सेनाओं में अपनी सेवा दे सकती है.
– इससे पहले वर्ष 2018 में सऊदी अरब ने महिलाओं को सुरक्षा बलों में जाने की अनुमति दी थी. अब सेना में भी शामिल होने की अनुमति मिली।
– 2018 में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति दी थी.
————————-
8. राष्ट्रीय डाक सप्ताह कब मनाया जा रहा है?
a. 9 से 15 अक्टूबर
b. 10 से 16 अक्टूबर
c. 6 से 12 अक्टूबर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. 9 से 15 अक्टूबर
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के विभिन्न दिवस
– विश्व डाक दिवस : 9 अक्टूबर
– बचत बैंक दिवस : 10 अक्टूबर
– डाक जीवन बीमा दिवस : 11 अक्टूबर
– टिकट संग्रहण दिवस : 12 अक्टूबर
– व्यापार विकास दिवस : 14 अक्टूबर
– मेल दिवस : 15 अक्टूबर
————————-
9. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन है?
a. हरमनप्रीत कौर
b. मिताली राज
c. रजनी यादव
d. मीरा कुमार
Answer: b. मिताली राज
– मिताली राज ने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 26 जून, 1999 को आयरलैंड के विरुद्ध की थी।
मिताली के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं-
– महिला एकदविसीय क्रिकेट में 6000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी।
– एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार 7 अर्धशतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी।
– महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक।
– मिताली राज ICC एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में 2 बार भारत की कप्तानी करने वाली एकमात्र खिलाड़ी (2005 और 2017)
– मिताली राज को वर्ष 2003 में अर्जुन पुरस्कार, 2015 में पद्म श्री, 2017 में यूथ स्पोर्ट्स आइकॉन ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।