यह 12 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 12 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. गूगल इंडिया का नया कंट्री मैनेजर किसे नियुक्त किया गया है?
a. संजय गुप्ता
b. आर माधवन
c. विनय अवस्थी
d. राजन आनंदन
Answer: a. संजय गुप्ता
– वह 2020 में पदभार संभालेंगे। उन्हें गूगल इंडिया का कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।
– वह स्टार इंडिया और डिज्नी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं।
– संजय गुप्ता ने स्टार को भारत में सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने में महत्वपूर्म भूमिका निभाई।
– साथ ही हॉटस्टार को बहुचर्चित करने में इनका अहम रोल माना जाता है।
– उन्होंने स्टार में रहकर प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग के अधिगृहण और लॉन्चिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– इससे पहले राजन आनंदन गूगल के कंट्री मैनेजर थे।
गूगल
स्थापना – 4 सितंबर 1998
संस्थापक – लैरी पेज और सर्गे ब्रिन
गूगल के मुख्य उत्पाद – गूगल सर्च इंजन, यूट्यूब, गूगल असिस्टेंट, गूगल ट्रांसलेट, गूगल एड्स, गूगल एडसेंस, ब्लॉगर, गूगल डॉक्स, गूगल हैंगआउट्स, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल प्ले, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन इत्यादि।
———————–
2. भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में पिछले साल के मुकाबले सितंबर 2019 में कितनी गिरावट आई?
a. 5.3 प्रतिशत
b. 4.3 प्रतिशत
c. 3.3 प्रतिशत
d. 2.3 प्रतिशत
Answer: b. 4.3 प्रतिशत
– सितंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP – Index of Industrial Production) 123.3 अंक रहा। यह सितंबर 2018 के मुकाबले 4.3 प्रतिशत कम है।
– इसका आंकड़ा 11 नवंबर को केंद्र सरकार ने जारी किया है।
– मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में काफी खराब प्रदर्शन हुआ है। यह सेक्टर देश में बड़े पैमाने पर रोजगार देता है।
– इस साल सितंबर महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।
– माइनिंग: -8.5 प्रतिशत
– इलेक्ट्रिसिटी(पावर): -2.6 प्रतिशत (पिछले बार साढ़े आठ प्रतिशत)
– कैपिटल गुड्स: -20.7 प्रतिशत
– कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: -9.9 प्रतिशत
—————————
3. किस दिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है?
a. 10 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 13 नवंबर
Answer: b. 11 नवंबर
– भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जन्मतिथि पर यह दिवस मनाया जाता है।
– उन्होंने 1947 से 1958 के अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, IISC, UGC आदि की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
– उन्हें वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
————————–
4. 35वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किस राज्य में किया गया?
a. बेंगलुरु, कर्नाटक
b. गुंटूर, आंध्र प्रदेश
c. गुवाहाटी, असम
d. भुवनेश्वर, ओडिशा
Answer: b. गुंटूर, आंध्र प्रदेश
– यह आयोजन 2 से 6 नवंबर को हुआ।
– इसका आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की ओर से आंध्र प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन ने किया।
– तेलंगाना के जी महेश्वरी ने इस दौरान गर्ल्ड अंडर 20 में 3000 मीटर स्टीपलचेज खिताब जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
– इसके लिए उन्होंने 10 मिनट 34.10 सेकेंड का वक्त लगाया।
आंध्र प्रदेश
राजधानी- अमरावती
राज्यपाल- विश्वासभूषण हरिचंदन
मुख्यमंत्री- वाई एस जगनमोहन रेड्डी
—————————-
5. हाल ही में किस देश के दक्षिणी क्षेत्र में 53 अरब बैरल के नये तेल भंडार की खोज की गई है?
a. ईरान
b. इराक
c. चीन
d. रूस
Answer: a. ईरान
– इससे ईरान के कच्चा तेल भंडार में एक तिहाई से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है.
– नया तेल भंडार ईरान के खुजेस्तान प्रांत में मिला है.
– यह 2,400 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है.
– यह क्षेत्र करीब 200 किलोमीटर की दूरी में 80 मीटर गहराई तक फैला हैं.
– हाल ही में यूएई में भी तेल और गैस के नए भंडर मिले हैं।
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी
————————-
6. गुरु नानक देव की 550वीं जयंती कब मनाई जा रही है?
a. 12 नवंबर
b. 13 नवंबर
c. 14 नवंबर
d. 15 नवंबर
Answer: a. 12 नवंबर 2019
– गुरु नानक जी (Guru Nanak) सिख समुदाय के संस्थापक और पहले गुरु थे।
– गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। जन्म वर्ष 1469 को हुआ था।
– उन्होंने ही सिख समाज की नींव रखी।
– गुरु नानक जी के जन्म दिवस के दिन गुरु पर्व या प्रकाश पर्व मनाया जाता है।
– उनके अनुयायी उन्हें नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह कहकर पुकारते हैं।
– वर्ष 1469 को राय भोई की तलवंडी (राय भोई दी तलवंडी) नाम की जगह पर हुआ था, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ननकाना साहिब में है.
– इस जगह का नाम ही गुरु नानक देव जी के नाम पर पड़ा.
– यहां बहुत ही प्रसिद्ध गुरुद्वारा ननकाना साहिब भी है, जो सिखों का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माना जाता है.
– बाद में वह करतारपुर में रहे, जहां पर प्रसिद्ध गुरुद्वारा है।
सिख धर्म के गुरुओं के नाम
- पहले गुरु – गुरु नानक देव
- दूसरे गुरु – गुरु अंगद देव
- तीसरे गुरु – गुरु अमर दास
- चौथे गुरु – गुरु राम दास
- पाचंवे गुरु – गुरु अर्जुन देव
- छठे गुरु – गुरु हरगोबिन्द
- सातवें गुरु – गुरु हर राय
- आठवें गुरु – गुरु हर किशन
- नौवें गुरु – गुरु तेग बहादुर
- दसवें गुरु – गुरु गोबिंद सिंह
- दस गुरुओं के बाद गुरु ग्रन्थ साहिब को ही सिख धर्म का प्रमुख धर्मग्रंथ माना गया.
————————–
7. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
a. 5 नवंबर
b. 6 नवंबर
c. 7 नवंबर
d. 8 नवंबर
Answer: c. 7 नवंबर
– यह दिन पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था।
– भारत में, 2.8 मिलियन कैंसर के मामले हैं, जिनमें से केवल 1.1 मामले सालाना रिपोर्ट किए जाते हैं।
—————————-
8. भारत ने पेयजल आपूर्ति योजना के लिए फेनी नदी से 1.82 क्यूसेक पानी लेने के लिए किस देश से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. नेपाल
d. बांग्लादेश
Answer: d. बांग्लादेश
– इस योजना के चालू हो जाने से त्रिपुरा के सबरूम शहर की 7,000 की आबादी को फायदा पहुंचेगा।
– फेनी नदी का उद्गम दक्षिण त्रिपुरा ज़िले से होता है तथा यह सबरूम शहर से बहती हुई बांग्लादेश में प्रवेश करती है।
– यह नदी कुल 1,147 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है जिसमें से 535 वर्ग किमी. भारत में और बाकी का हिस्सा बांग्लादेश में पड़ता है।
– यह एक ट्रांस-बाउंड्री (Trans-Boundary) नदी है जिसके पानी के अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है।
ऐसा समझौता क्यों?
– त्रिपुरा के सबरूम शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए भारत फेनी नदी से पानी लेना चाहता है।
– इससे पहले तक फेनी नदी के जल बंटवारे के सम्बंध में भारत और बांग्लादेश के बीच कोई समझौता नहीं था।
– सबरूम शहर को पेयजल की जो आपूर्ति होती है, वह अपर्याप्त है।
– इस क्षेत्र में मौजूद भू-जल में लोहे की मात्रा बहुत अधिक है।
– इस योजना के चालू हो जाने से सबरूम शहर की 7,000 की आबादी को फायदा पहुंचेगा।
– इस समझौते को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 6 नवंबर को मंजूरी दी है।
—————————-
9. नो मनी फॉर टेरर के लिए दूसरा वैश्विक सम्मेलन 2019 कहाँ आयोजित (7-8 नवंबर) किया गया था?
a. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
b. वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
c. वाशिंगटन, डी.सी., यूनाइटेड स्टेट्स
d. बर्लिन, जर्मनी
Answer: a. मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
– केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
– इसकी अगली बैठक वर्ष 2020 में भारत में होगी।
– मेजबानी का काम भारत को मिला है।
– इसकी घोषणा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने की।
—————————
10. अंतराष्ट्रीय संगठन ‘फ्रीडम हाउस’ द्वारा जारी फ्रीडम ऑन द नेट (FoTN) रिपोर्ट 2019 में भारत ने क्या स्कोर पाया है?
a. 100
b. 25
c. 50
d. 55
Answer: d. 55
– रिपोर्ट का शीर्षक द क्राइसिस ऑफ सोशल मीडिया है।
– कुल 100 अंकों में 55 अंक भारत को मिले हैं।
– आइसलैंड इंटरनेट सेवाओं तक पहुँचने की स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए एक शीर्ष देश बन गया।
– चीन लगातार चौथे वर्ष इंटरनेट की स्वतंत्रता के सबसे खराब दुरुपयोग के रूप में स्थान पर था। चीन को 100 में 10 स्कोर मिला है।
– पाकिस्तान को लगातार नौवें साल इंटरनेट की आजादी के मामले में भी स्वतंत्र घोषित नहीं किया। इस साल पाकिस्तान ने इस मामले में 100 से 26 स्कोर किया है
नेट पर स्वतंत्रता:
– यह दुनिया भर में 65 देशों में इंटरनेट स्वतंत्रता का एक व्यापक अध्ययन है।
– 2019 संस्करण श्रृंखला में नौवीं रिपोर्ट है।
– जून 2018 और मई 2019 के बीच की अवधि में इंटरनेट स्वतंत्रता पर ध्यान केंद्रित किया।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।