PDF Download: Click here
1. विराट कोहली ने मई 2025 में क्रिकेट के किस फॉर्मेट से सन्यास लिया?
From which format of cricket did Virat Kohli retire in May 2025?
a. वन डे
b. टेस्ट
c. टी20
d. उपरोक्त सभी
Answer: b. टेस्ट
– विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
– कोहली ने इंस्टाग्राम लिखा- टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे।
– इससे पहले विराट कोहली ने 10 मई को BCCI से कहा था कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। BCCI ने कोहली को अपने फैसले पर फिर विचार करने को कहा था। 11 मई को बोर्ड के एक अधिकारी ने उनसे बात भी की थी।
टेस्ट मैच में विराट कोहली
– डेब्यू : 2011
– मैच : 123
– रन : 9230
– औसत : 46.85
– सेंचुरी : 30
– हाफ सेंचुरी : 31
– बेस्ट स्कोर : 254
– दोहरे शतक : 7
– 2017 और 2018 में वे टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए।
कोहली ने लिखा- टेस्ट ने मेरी परीक्षा ली, जिंदगी के सबक सिखाए
– विराट ने लिखा, ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉरमेट मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।
– सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत ही खास और निजी अनुभव है। परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता, लेकिन यह हमेशा आपके साथ रहते हैं।
– जब मैं इस फॉरमेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह फिलहाल सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है।
– मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभारी हूं, जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।’ उन्होंने आगे अपनी जर्सी का नंबर ‘269’ लिखा और लिखा ‘साइनिंग ऑफ’।
—————-
2. क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टी-20 के बाद मई 2025 में क्रिकेट के किस फार्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की?
Cricketer Rohit Sharma announced his retirement from which format of cricket in May 2025 after T20?
a. रणजी
b. ODI
c. IPL
d. टेस्ट
Answer: d. टेस्ट
– रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
– पिछले 6 साल से वे रेड बॉल (टेस्ट क्रिकेट ) में ओपनिंग कर रहे हैं।
– टी-20 से वह 2024 में सीरिज जीतने के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं।
– वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते हैं।
– टीम इंडिया को 20 जून 2025 से इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है।
– रोहित के संन्यास के बाद टीम नए कप्तानी की मौजूदगी में खेलने उतरेगी।
– सीरीज के लिए भारत की टीम 23 मई तक रिलीज की जा सकती है।
– वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नई साइकल में भारत की यह पहली सीरीज रहेगी।
रोहित का टेस्ट करियर
डेब्यू 2013
मैच 67
रन 4301
औसत 40.57
शतक 12
अर्धशतक 26
बेस्ट स्कोर 212
————–
3 . सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के पांचवें दिन किस देश की मध्यस्थता से भारत -पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हुआ?
On the fifth day of the military operation Operation Sindoor, a ceasefire was established between India and Pakistan under the mediation of which country?
a. रूस
b. जापान
c. फ्रांस
d. यूएसए
Answer: d. यूएसए
– जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरुषों को सिर और सीने में गोली मारी थी। महिलाओं से कहा था- तुम्हें इसलिए छोड़ रहे हैं कि जाकर मोदी को बता देना।
– घटना के 15 दिन बाद भारतीय सेना 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे। 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। यहीं आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। क्योंकि आतंकियों ने देश की बहन-बेटियों का सुहाग उजाड़ा था।
– इसके बाद पाकिस्तान ने 8 मई की रात से लगातार बॉर्डर से सटे इलाके और एयरबेस पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। लेकिन 10 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई।
DGMO के बीच सीजफायर की बातचीत
– सीजफायर के ऐलान के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया था कि दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत हुई। 12 मई को दोनों DGMO के बीच अगली बातचीत होगी।
– दोनों ही देश डिप्लोमैटिक और मिलिट्री लेवल पर कई दौर की बातचीत करेगी।
पांच दिनों के ऑपरेशन सिंदूर से पस्त हुआ पाकिस्तान
– ऑपरेशन सिंदूर जब शुरू हुआ था तो यह आतंकी संगठनों के अड्रों पर एयर स्ट्राइक था। शुरू में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं किया गया था।
– लेकिन इकसे बाद पाकिस्तान ने जब भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश की, तब भारत की प्रतिक्रिया से पाकिस्तान के होश उड़ गए थे।
– भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किए। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।
– भारत ने कई एयर बेस पर पाकिस्तान के एयरफोर्स की कमर तोड़ दी थी।
भारत और पाकिस्तान सीजफायर को क्यों तैयार हुए?
1. भारत का मकसद पूरा, कॉस्ट ऑफ टेररिज्म बढ़ाया
2. दोनों देश पूर्ण युद्ध के बजाय ‘रैम्प ऑफ’ (टकराव को रोकने) पर सहमत हुए
3. ट्रम्प की मध्यस्थता से रास्ता निकला
कैसे हुआ सीजफायर का घटनाक्रम
– अमेरिकी विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की।
– इसके बाद रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की। हालत यह थी कि प्रधानमंत्री खुद डिसीजन नहीं ले सकते थे।
– तब रुबियो ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर से बात की।
– यह पहली बार था जब अमेरिकी टॉप लीडरशिप ने सीधे पाकिस्तानी जनरल से बात की थी। पहले इस तरह के फैसले सेना की सहमति से ही सही लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लिया करते थे। लेकिन पाकिस्तान की लोकतंत्र इतना बर्बाद हो चुका है कि प्रधानमंत्री एक फैसला भी नहीं ले सकता है।
भारत का मकसद पूरा, कॉस्ट ऑफ टेररिज्म बढ़ाया
– जानकारों का कहना है कि भारत का इरादा आतंकी हमले का कड़ा जवाब देना था, न कि जंग छेड़ना।
– ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में सीनियर फैलो और विदेशी मामलों के जानकार कबीर तनेजा कहते हैं, ‘7 मई को पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद अगली सुबह भारत ने साफ कहा था कि उसने भारत में आतंकी हमलों के जिम्मेदार आतंकी संगठनों के कैंपों पर हमला किया है। इसमें कई बड़े आतंकी कमांडर्स सहित करीब 100 आतंकियों की मौत हुई। उसकी कार्रवाई नॉन-एस्केलेटरी (संघर्ष को बढ़ावा न देने वाली) है। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी निशाना नहीं बनाया था।’
– बीते सालों में हुए पुलवामा और उरी में हुए आतंकी हमलों के बाद भी भारत ने करारा जवाब दिया था। भारत ने ये साफ कर दिया है कि आगे अगर पाकिस्तान से कोई आतंकी हमला होता है तो भारत उसे जंग की कार्रवाई की तरह लेगा। ये पाकिस्तान के लिए साफ संदेश है कि आतंकी के बदले उसे भारी आर्थिक और सामरिक कीमत चुकानी होगी।
—-
दुनिया तीन युद्ध एक साथ नहीं झेल सकती
– मौजूदा वक्त में दुनियाभर में 32 छोटे-बड़े सैन्य टकराव चल रहे हैं, जिसमें 2 बड़े युद्ध शामिल हैं। पहला इजराइल-गाजा में और दूसरा रूस-यूक्रेन में।’
– इनकी वजह से दुनियाभर की सप्लाई चेन और ट्रेड पर असर हुआ है। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू होती तो दुनियाभर में इसका असर होता। साथ ही ट्रेड और सप्लाई चेन पर निगेटिव असर पड़ता।
– दरअसल, भारत दुनियाभर में स्टील, फार्मास्युटिकल्स, अनाज, कच्चे समान, मेटल्स आदि का एक्सपोर्ट करता है। ब्रिटेन, अमेरिका, जैसे देशों के फार्मा और हेल्थ सेक्टर को इससे नुकसान होता।
– यूरोपीय देशों समेत पूरी दुनिया ये नहीं चाहती है कि भारत किसी जंग में उलझे क्योंकि भारत का कई देशों के साथ ट्रेड और समझौते हैं। ऐसे में भारत अगर जंग में फंसता है तो दुनियाभर में असर होता।
– इसके अलावा भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होती तो ये मौजूदा वक्त की पहली ऐसी जंग होती, जिसमें दो न्यूक्लियर पावर आमने-सामने होतीं। ऐसे में कोई भी देश भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव नहीं चाहता है।
भारत, पाकिस्तान पर भारी पड़ा
– भले ही अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टकराव में मध्यस्थता की हो, लेकिन इस पूरे वाकये में भारत पक्ष मजबूत और हावी रहा। दरअसल, पाकिस्तान आज वैश्विक स्तर पर अलग-थलग देश है। वहीं भारत उभरती वैश्विक शक्ति है। ऐसे में अमेरिका और पूरी दुनिया भारत की इम्पॉर्टेंस को समझते हैं।
—-
पाकिस्तान के हालात बेहद खराब, मिलिट्री पावर में भी पीछे
– पाकिस्तान सरकार की जून 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय देश पर कुल 256 बिलियन डॉलर यानी करीब 21.6 लाख करोड़ रुपए का सार्वजनिक कर्ज है। ये पाकिस्तान की कुल GDP का 67% है। हाल ही में पाकिस्तान ने IMF से 20 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।
भारत की सेना पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा ताकतवर
– ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 145 देशों की लिस्ट में अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 12वें नंबर पर है। यानी भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है, जबकि पाकिस्तान 8 नंबर पीछे है।
—————
4. विश्व रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Red Cross Day celebrated?
a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May
Answer: b. 8 May
वर्ष 2025 की थीम
– मानवता को जीवित रखना
– Keeping Humanity Alive
– यह दिन रेड क्रॉस (ICRC) की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।
– हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था और वह नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता भी थे।
रेड क्रॉस
– रेड क्रॉस एक वैश्विक मानवतावादी नेटवर्क है जिसका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पीड़ित लोगों की मदद करना है। रेड क्रॉस का मिशन जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना और मनुष्यों के लिए सम्मान सुनिश्चित करना है। वे प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं, संघर्ष और पुरानी गरीबी के जवाब में लोगों की मदद करते हैं।
– रेड क्रॉस तीन भागों से बना है : रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC), रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ का अंतर्राष्ट्रीय संघ, 192 राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटी
—————
5. नए पोप का नाम बताइए, जिन्हें मई 2025 में चुना गया?
Name the new Pope who will be elected in May 2025?
a. पोप रॉबर्ट-10
b. पोप लियो-14
c. पोप फ्रांसिस-2
d. पोप लियो-24
Answer: b. पोप लियो-14
– गुरुवार 8 मई को कार्डिनल रोबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को 1.4 बिलियन रोमन कैथोलिक्स का पोप चुना गया है। उन्होंने अपने लिए पोप लियो 14 नाम चुना है। ये पहली बार है कि USA के किसी नागरिक को पोप बनाया गया है।
– परंपरा के अनुसार, नए पोप को अपना एक नया नाम चुनना होता है, जो उनके कार्यकाल के दौरान उपयोग में लाया जाता है।
– पोप लियो 14 से पहले रोमन कैथोलिक चर्च के लीडर पोप फ्रंसिस थे, जिनका 21 अप्रैल 2025 को 88 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में हुआ।
पोप कौन होते हैं और उनका दर्जा कितना प्रभावशाली होता है?
– ईसाई धर्म में विभिन्न शाखाएं होती हैं जैसे—कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट, और ऑर्थोडॉक्स।
– इन शाखाओं में कैथोलिक समुदाय के सबसे उच्चतम धार्मिक पदाधिकारी पोप होते हैं।
– वेटिकन सिटी, जो दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है, वहीं से पोप का संचालन होता है।
– अधिकांश ईसाई राष्ट्र पोप को सर्वोच्च धार्मिक नेता के रूप में सम्मान देते हैं।
– धार्मिक मामलों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी उनके विचारों का गहरा असर होता है।
पोप के चयन की प्रक्रिया क्या होती है?
– पोप के अंतिम संस्कार के लगभग तीन सप्ताह बाद, नया पोप चुनने की एक बहुत ही गोपनीय और पारंपरिक प्रक्रिया शुरू होती है।
– यह चुनाव वेटिकन स्थित सिस्टीन चैपल में होता है, जहां विश्वभर से कार्डिनल्स एकत्रित होते हैं।
– हालांकि कुल 252 कार्डिनल्स होते हैं, लेकिन केवल वे ही वोट डालते हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष से कम होती है – यह संख्या लगभग 135 है।
– भारत में 80 वर्ष से कम आयु के चार कार्डिनल पोप सम्मेलन में मतदान करने के पात्र हैं। ये कार्डिनल हैं: कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ, कार्डिनल क्लीमिस बेसिलियोस, कार्डिनल एंथनी पूला और कार्डिनल जॉर्ज जैकब कूवाकड।
– नए पोप के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक होता है। यदि चार बार तक किसी को आवश्यक वोट नहीं मिलते, तो फिर से मतदान होता है।
– हर असफल मतदान के बाद सिस्टीन चैपल की चिमनी से काला धुआं निकलता है, जबकि नए पोप के चयन पर सफेद धुआं दिखाई देता है।
भारत में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक रहा
– भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था।
– 22, 23 और 26 अप्रैल (निधन के बाद के दो दिन और अंतिम संस्कार के दिन) को देशभर में झंडा झुका दिया गया था।
वेटिकन सिटी
– वैटिकन शहर राज्य यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है।
– यह इटली की राजधानी रोम से घिरा हुआ है।
– यह पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतन्त्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) [0.44 स्क्वायर किलोमीटर] है।
– ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च पन्थगुरु पोप का यही निवास है।
– सन् 1929 में एक सन्धि के अनुसार इसे स्वतन्त्र राज्य स्वीकार किया गया।
—————-
6. विश्व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Thalassemia Day observed?
a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May
Answer: b. 8 May
2025 की थीम :
– थैलेसीमिया के लिए एक साथ: समुदायों को एकजुट करना, रोगियों को प्राथमिकता देना
– Together for Thalassemia: Uniting Communities, Prioritizing Patients
– थैलेसीमिया एक आनुवंशिक (जेनेटिक) रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर हीमोग्लोबिन का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।
————–
7. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2025 में किस देश को पछाड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
According to the data of International Monetary Fund (IMF), India will overtake which country to become the fourth largest economy in 2025?
a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. फ्रांस
Answer: a. जापान
– IMF के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2025 में 4.187 ट्रिलियन डॉलर के अनुमानित जीडीपी के साथ चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
– IMF का अनुमान है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच जाएगा, जो जापान के 4.186 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा आगे है।
– यह 2024 से एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जब भारत 3.9 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी।
– जो जापान के 4.1 ट्रिलियन डॉलर से पीछे थी। – भारतीय अर्थव्यवस्था का विस्तार इसकी तेज़ वृद्धि को रेखांकित करता है, जिसने लगातार अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है।
कैसे चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
– IMF ने 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% की वृद्धि दर का संकेत दिया गया है।
– इसके विपरीत, जापान की अर्थव्यवस्था में 2025 में केवल 0.6% की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो एक अधिक मामूली आर्थिक प्रदर्शन को दर्शाता है।
– ये अनुमान दोनों देशों के अलग-अलग आर्थिक रास्तों को उजागर करते हैं।
– भारत की तीव्र वृद्धि से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आ रहा है।
– IMF के आंकड़ों से पता चलता है कि मजबूत घरेलू मांग और अनुकूल जनसांख्यिकीय रुझानों से प्रेरित होकर भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन जारी रहेगा।
– यह अनुमानित वृद्धि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच हुई है, जिसमें व्यापार तनाव और नीतिगत बदलाव शामिल हैं, जिसने जापान सहित कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है।
– जापान का आर्थिक दृष्टिकोण बाहरी दबावों, व्यापार विवादों के कारण बाधित हुआ है।
– IMF ने हाल ही में जापान के 2025 के विकास अनुमान को जनवरी के पूर्वानुमान में 1.1% से घटाकर 0.6% कर दिया है।
– जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।
– IMF के अनुमानों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक जर्मनी की तुलना में 20% बड़ी होने का अनुमान है।
– जो $6.8 ट्रिलियन तक पहुँच जाएगी, और जापान की तुलना में 33% से अधिक बड़ी होगी।
– 2020 में, भारत ब्रिटेन को पछाड़कर पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था।
– IMF ने अगले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था में 10.1% की वृद्धि का अनुमान लगाया है।
IMF हेडक्वार्टर: संयुक्त राज्य अमेरिका
अध्यक्ष: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
————–
8. रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कब मनाई जाती है?
When is Rabindranath Tagore Jayanti celebrated?
a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May
Answer: a. 7 May
– 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था।
– भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा।
—————
9. BRO (सीमा सड़क संगठन) स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is BRO (Border Roads Organization) Raising Day celebrated?
a. 7 मई
b. 8 मई
c. 9 मई
d. 10 मई
Answer: a. 7 मई
– इसका उद्देश्य भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना है। खासकर भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास करना है।
BRO (Border Roads Organisation)
– सीमा सड़क संगठन भारत में एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है।
– यह भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए सड़क मार्गों एवं पुलों का निर्माण कार्य तथा व्यवस्थापन का कार्य करता है।
– यह रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में एक वैधानिक (statutory) निकाय है।
————–
10. यमन के नए प्रधानमंत्री कौन नियुक्त किए गए?
Who has been appointed as the new Prime Minister of Yemen?
a. अहमद अवद बिन मुबारक
b. सलीम सालेह बिन ब्रिक
c. बैद अल-अहद
d. अली सालेह
Answer: b. सलीम सालेह बिन ब्रिक
– देश की राष्ट्रपति परिषद ने 5 मई 2025 को सलीम सालेह को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– यह बदलाव अहमद अवद बिन मुबारक के इस्तीफे के कुछ देर बाद हुआ।
– अहमद अवद ने गंभीर संवैधानिक सीमाओं का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था।
– सलेम सालेह बिन ब्रिक वर्ष 2019 से यमन के वित्त मंत्री हैं।
– इससे पहले, उन्होंने उप वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और कई प्रशासनिक भूमिकाएँ निभाईं।
यमन के हालात
– वर्ष 2014 से गृहयुद्ध जारी है, जब ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों ने सना पर कब्ज़ा कर लिया था।
– अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार अदन से संचालित होती है।
– 2022 में हौथी हमलों के बाद तेल निर्यात रुकने से आर्थिक स्थिति और खराब हो गई।
– हौथी समूह तेल निर्यात पुनः शुरू करने से पहले राजस्व-साझाकरण समझौते की मांग कर रहा है।
– यमनी रियाल में भारी गिरावट आ रही है, जिससे जनता की परेशानी बढ़ रही है।
– संयुक्त राष्ट्र ने यमन संकट को विश्व की सबसे खराब मानवीय आपदाओं में गिना है।
राजधानी: साना
मुद्रा: यमनी रियाल
आबादी: 35.2 मिलियन (2024)
भाषा: अरबी भाषा
पड़ोसी देश: सऊदी अरब, लाल सागर, अदन की खाड़ी अरब सागर, ओमान।