यह 7th to 12th March 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री का नाम बताएं, जिन्‍होंने 10 मार्च 2021 को पद व गोपनीयता की शपथ ली?

a. धन सिंह रावत
b. अनिल बलूनी
c. अजय भट्ट
d. तीरथ सिंह रावत

Answer: d. तीरथ सिंह रावत

– 9 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ही मीटिंग में उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

तीरथ सिंह रावत
– वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं, उनका जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था।
– वह 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुके हैं।
– चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 तक विधायक रहे।
– 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है, उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री रहे हैं।
– तीरथ 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक भी रहे हैं।
– इसके अलावा वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे।
– वह हेमवती नंदन गढ़वाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे थे।

उत्‍तराखंड
– वर्तमान राज्‍यपाल: बेबी रानी मौर्य
– वर्तमान मुख्‍यमंत्री: तीरथ सिंह रावत
– पहले मुख्‍यमंत्री: नित्‍यानंद स्‍वामी
– स्‍थापना: 9 नवंबर 2000
– राजधानी: देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैंणसैन
– राजकीय पशु: कस्‍तूरी मृग
– राजकीय फूल: ब्रह्मकमल
– राजकीय पेड़: बुरांस
– राजकीय पक्षी: मोनाल
– प्रमुख लोक नृत्‍य: झुमैलो, तांदी, छपेली, चौंफुला, छोलिया, मंडाण, रणभुत, नाटी आदि।
– प्रमुख नदियां: भागीरथी, भिलंगना, पिंडर नदी, अलकनंदा, धौलीगंगा, मंदाकिनी, यमुना, सरयू, कोसी, गंगा आदि।
– पड़ोसी राज्‍य: उत्तर में तिब्‍बत, चीन, हिमाचल, पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण में उत्तर प्रदेश, पूर्व में नेपाल है।
– प्रमुख कृषि उत्‍पादन: गेहूं, चावल, रागी, गन्‍ना, फूलों की खेती आदि।
– प्रमुख पर्यटन स्‍थल: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल अलमौड़ा आदि।
– राष्‍ट्रीय उद्यान: कार्बेट नेशनल पार्क, रामनगर (नैनीताल), फूलों की घाटी राष्‍ट्रीय उद्यान, चमोली, नन्‍दा देवी राष्‍ट्रीय उद्यान चमोली
– उच्‍च न्‍यायालय: नैनीताल

———————————–

2. स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन INS करंज को 10 मार्च 2021 को नौसेना में शामिल किया गया, यह किस प्रोजेक्‍ट के तहत तैयार किया गया है?

a. प्रोजेक्‍ट 75
b. प्रोजेक्‍ट स्‍कॉर्पिन
c. प्रोजेक्‍ट 85
d. प्रोजेक्‍ट पनडुब्‍बी

Answer: a. प्रोजेक्‍ट 75

– प्रोजेक्ट 75 के तहत भारत अगली पीढ़ी के स्वदेशी पनडुब्बी का निर्माण कर रहा है.
– मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यक्रम के दौरान INS करंज को शामिल किया गया।

INS करंज
– INS करंज की लंबाई करीब 70 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है।
– वजन : करीब 1600 टन
– सबमरीन मिसाइल, टॉरपीडो से लैस है, इसमें समुद्र के भीतर ही माइन्स बिछाकर दुश्मन को तबाह करने की क्षमता है।
– सबमरीन की ताकत यह भी है कि बिना रडार की पकड़ में आए ये दुश्मन को नुकसान पहुंचा सकती है।
– यह लंबे वक्त तक पानी में रहकर भारतीय नौसेना को समुद्र में मजबूत करेगी।
– INS करंज एक डीजल इलेक्ट्रिक सबमरीन है।
– छोटा साइज होने के कारण इसे समुद्र के नीचे ढूंढ पाना मुश्किल है।

– INS करंज के नाम के पीछे का हर अक्षर का एक मतलब है।
– K से किलर इंसटिंक्ट, A से आत्मनिर्भर भारत, R से रेडी, A से एग्रेसिव, N से निम्बल और J से जोश।

– INS करंज से पहले INS कलवरी, INS खंडेरी भी नेवी में शामिल हो चुकी हैं।
– ये सभी स्कॉर्पियन क्लास की 6 सबमरीन का हिस्सा हैं।
– INS करंज के आने के साथ ही तीन सबमरीन नौ सेना को मिल चुकी हैं, जबकि अभी भी तीन बाकी हैं।
– करंज को मुंबई के करीब मझगांव डॉक लिमिटेड ने बनाया है।

प्रोजेक्ट 75
– 1997 में रक्षा मंत्रालय ने 24 सबमरीन के अधिग्रहण करने का एक प्‍लान मंजूर किया था, जिसको प्रोजेक्‍ट 75 का नाम दिया गया था।
– लेकिन सरकार ने दो वर्षों तक इसको ठंडे बस्‍ते में डाले रखा था। 1999 में कारगिल युद्ध के बाद सरकार की तरफ से केबिनेट कमेटी और सिक्‍योरिटी ने इसको मंजूरी दी थी।

इंडियन नेवी
नेवी चीफ – एडमिरल करमबीर सिंह

———————————–

3. किस केंद्र शासित प्रदेश ने ‘सुपर 75’ छात्रवृत्ति योजना शुरू की?

a. नई दिल्‍ली
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. पुदुचेरी
d. लददाख

Answer: b. जम्‍मू कश्‍मीर

– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गरीब परिवारों से मेधावी लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के लिए सुपर 75 छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा की।
– ताकि वह चिकित्सा, इंजीनियरिंग, आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों) जैसी धाराओं में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।
– इसके साथ ही उपराज्यपाल ने मिशन यूथ के तहत एक नई योजना – तेजस्विनी की घोषणा की, जिसमें 18 से 35 वर्ष के बीच की लड़कियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

———————————–

4. किस देश के 50वें स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय नौसेना के जंगी जहाज INS कुलिश और INS सुमेधा मार्च 2021 में पहुंचे?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. श्री लंका
d. म्‍यांमार

Answer: b. बांग्‍लादेश

– भारत ने पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में धूल चटाई और बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का जन्म हुआ।
– वर्ष 2021 को भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के 50 साल पूरे होने वाले हैं, इस मौके पर Indian Navy के जहाज बांग्लादेश के बंदरगाह शहर मोंगला में तीन-दिवसीय दौरे (8 से 10 मार्च) पर पहुंचे।
– 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 2021 में 50 साल पूरे होने पर ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ मनाया जा रहा है।
– 26 मार्च 2021 को बांग्लादेश का 50वां स्वतंत्रता दिवस है।
– इसी में हिस्‍सा लेने के लिए INS कुलिश और INS सुमेधा के साथ मोंगला पहुंचे।
– इस यात्रा का उद्देश्य बांग्लादेशी और भारतीय सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान जान गंवाई थी।

बांग्‍लादेश
प्रधानमंत्री : शेख हसीना
राष्‍ट्रपति : अब्‍दुल हामिद

———————————–

5. किस देश ने सार्वजनिक स्‍थानों पर बुर्के और नकाब से चेहरा ढकने पर प्रतिबंध का जनमत संग्रह मार्च 2021 में करवाया?

a. यूएसए
b. साउथ अफ्रीका
c. स्विट्ज़रलैंड
d. यूनाइटेड किंगडम

Answer: c. स्विट्जरलैंड

– स्विट्जरलैंड में आम जनता ने सार्वजनिक स्थानों पर नकाब और बुर्का सहित पूरे चेहरे की कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले जनमत संग्रह के लिए 7 मार्च 2021 को वोट किया है।
– जनमत संग्रह में 51.21 फीसदी मतदाताओं का समर्थन बुर्के और नकाब के विरोध में मिला है, स्विस संघीय सरकार के इस प्रस्ताव में कहा गया है कि पूजा स्थल और दूसरे पवित्र स्थल पर इसमें छूट होगी।
– फुल फेस कवर पर प्रतिबंध लगाने के इस प्रस्ताव में विशेष रूप से इस्लाम का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसे मीडिया के बीच ‘बुर्का प्रतिबंध’ कहा जा रहा है।
– इस प्रस्ताव की व्यापक रूप से नागरिक समूहों और मानवाधिकार समूहों ने आलोचना की है।

– स्विट्जरलैंड में फुल-फेस कवरिंग पर प्रतिबंध लगाने का जनमत संग्रह कई बहसों के बाद पारित किया गया।
– फ्रांस पहला यूरोपीय देश है जिसने वर्ष 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब को प्रतिबंधित कर दिया था।
– यूरोपीय न्यायालय मानवाधिकार ने वर्ष 2014 में इस प्रतिबंध को हटा दिया था।

स्विट्जरलैंड
राजधानी : बर्न
मुद्रा : स्विस फ्रांक
प्रेसिडेंट : Guy Parmelin (गाइ परमालिन)

———————————-

6. पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन 8 मार्च 2021 को हो गया, वह किस राज्‍य के राज्‍यपाल रह चुके थे?

a. गुजरात
b. राजस्थान
c. बिहार
d. a और b

Answer: d. a और b

– 85 वर्षीय अंशुमान सिंह का निधन प्रयागराज में हो गया, उन्‍होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में भी सेवाएं दी थीं।
– इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पद रहे।
– वहां से रिटायर होने के बाद वो 1998 में गुजरात राज्य के राज्यपाल इसके बाद जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।

————————————-

7. ग्रामीण महिलाओं की सहायता के लिए गूगल ने किस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है?

a. वीमेन शक्ति
b. वीमेन शक्ति नायक
c. वीमेन विल वेब
d. वीमेन मिशन वेब

Answer: c. वीमेन विल वेब

– अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के मौके पर गूगल ने भारत में दस लाख महिला उद्यमियों को मदद करने का वादा किया।
– गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसकी घोषणा 8 मार्च 2021 को की, कहा महिलाओं को 2.5 करोड़ डॉलर देंगे।
– ये पैसा भारत और दुनियाभर में मौजूद नॉन-प्रॉफिट्स और सोशल एंटरप्राइजेस को अनुदान में दिया जाएगा।

– साथ ही गूगल ने ‘विमेन विल’ वेब प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जो ग्रामीण महिला उद्यमियों को कम्युनिटी सपोर्ट, मेंटरशिप और एक्सेलेरेटर प्रोग्राम में मदद करेगा।
– ये अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में है, पिचाई के अनुसार इसे उन महिलाओं के लिए तैयार किया गया है जो आन्ट्रप्रनर्शिप करना चाहती हैं!
– गूगल ने इसे वर्चुअल गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया।
– इसके लिए गूगल 2000 इंटरनेट साथियों के साथ काम करेगा, जिससे महिला उद्यमी इस क्षेत्र में शुरूआत कर सके।

————————————-

8. प्रसिद्ध भारतीय एथलीट इशर सिंह देओल का निधन 6 मार्च 2021 को हो गया, उन्‍हें कौन सा अवार्ड मिला था?

a. राजीव गांधी खेल रत्‍न
b. ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
c. पद्मश्री
d. स्‍पोट़र्स पर्सन आफ द डिकेड

Answer: b. ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

– 91 वर्ष के इशर सिंह देओल पंजाब के रहने वाले थे, उन्‍हें वर्ष 2009 में ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार उनके खेल के प्रति आजीवन योगदान के लिए दिया था।
– उन्हें फील्ड स्पोर्ट्स डिस्कस और शॉट पुट में विशेषज्ञता प्राप्त थी।
– उन्होंने पहले तीन एशियाई खेलों में भाग लिया था और 1954 में फिलीपींस के मनीला में आयोजित दूसरे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

————————————-

9. उत्‍तर प्रदेश की तरह किस राज्‍य की विधानसभा ने मार्च 2021 में ‘विवाह के साथ धर्मांतरण पर रोक लगाने को लेकर धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2021’ पास किया?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

– मध्य प्रदेश विधानसभा में 8 मार्च 2021 को ‘मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक पारित हो गया।
– विधेयक में शादी या गलत तरीके से किए गए धर्मांतरण के मामले में अधिकतम 10 साल की कैद और जुर्माना होगा।
– राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति मिलने पर यह कानून नौ जनवरी को अधिसूचित ‘मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020’ की जगह लेगा।

– कानून के अनुसार, ‘‘अब जबरन, भयपूर्वक, डरा-धमका कर, प्रलोभन देकर, बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर विवाह करने और करवाने वाले व्यक्ति, संस्था के खिलाफ शिकायत मिलते ही आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।’’
– राज्य सरकार के इस कानून का उल्लंघन करने वाली किसी भी शादी को शून्य माना जाएगा।

विधेयक में कुल 19 प्रावधान (Provision) हैं-
– प्रलोभन, धमकी, कपट से या धर्म छिपाकर विवाह करने पर विवाह को शून्य माना जाएगा।
– कानून के प्रावधानों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन किए जाने पर कम से कम 1 साल और अधिकतम 5 साल का कारावास होगा।
– कानून के प्रावधानों के खिलाफ महिला, नाबालिग, SC-ST के धर्म परिवर्तन किए जाने पर कम से कम 2 साल और अधिकतम 10 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना होगा।
– अपना धर्म छिपाकर कानून के प्रावधानों के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने पर कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की सजा व ₹50000 जुर्माने लगेगा।
– दो या दो से अधिक लोगों का एक ही समय में धर्म परिवर्तन पर कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल की सजा और कम से कम 1 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा।
– एक से अधिक बार कानून का उल्लंघन पर 5 से 10 साल की सजा।
– कानून के दायरे में आने के बाद विवाह शून्य घोषित हेागा।
– पैतृक (मूल) धर्म में वापसी को धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा.
– धर्म परिवर्तन करने पर परिजन की शिकायत को कानून में जरूरी किया जाएगा.
– अधिनियम के तहत दर्ज अपराध गैरजमानती होंगे, जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट या फिर विशेष अदालत में होगी.
– सब इंस्पेक्टर से नीचे का पुलिसकर्मी इस कानून के तहत दर्ज मामले की जांच नहीं करेगा.
– निर्दोष होने के सबूत पेश करने की बाध्यता अभियुक्त (Accused) पर है।
– इस विधेयक में विवाह शून्य करने का प्रावधान होगा।
– पीड़ित महिला और पैदा हुए बच्चे को भरण-पोषण लेने का अधिकार मिलेगा।
– पैदा हुए बच्चे को अपने पिता की संपत्ति में उत्तराधिकारी के रूप में दावा करने की स्वतंत्रता होगी।
– अधिनियम के तहत दर्ज मामले में धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाएं और लोग भी आरोपी के बराबर कार्यवाही के दायरे में आएंगे, साथ ही ऐसी संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा।
– धर्म परिवर्तन कराने के पहले कलेक्टर को 2 महीने पूर्व सूचना देना होगा।
– सूचना नहीं देने पर 3 से 5 साल तक की सजा और ₹50000 जुर्माने होगा।
– 2021 का अधिनियम पारित होने के बाद 1968 का मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्र अधिनियम खत्म हो जाएगा।

———————————

10. चीन ने वर्ष 2021 में रक्षा बजट में कितनी बढ़ोत्‍तरी की?

a. 5.8%
b. 6.8%
c. 4.9%
d. 7.8%

Answer: b. 6.8%

– वर्ष 2021 का रक्षा व्यय 1,350 अरब युआन (करीब 209 अरब अमेरिकी डॉलर) होगा।
– एजेंसी ने कहा कि यह लगातार छठा साल है जब रक्षा बजट में लगातार बढ़ोत्‍तरी हुई है।
– ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, वर्ष 2020 में चीन का रक्षा बजट 196.44 अरब डॉलर था।

– चीन का रक्षा बजट अमेरिका के रक्षा बजट का एक चौथाई के करीब है।
– अमेरिका का रक्षा बजट 2021 के लिये 740.5 अरब डॉलर है।
– वहीं भारत का रक्षा बजट चीन के मुकाबले करीब तीन गुना कम है।
– भारत का रक्षा बजट (पेंशन सहित) 65.7 अरब डॉलर के करीब है।

——————————–

11. ICC ने 6 मार्च 2021 को टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की, इसमें किस देश की टीम पहले नंबर पर है?

a. भारत
b. न्‍यूजीलैंड
c. श्री लंका
d. आस्‍ट्लिया

Answer: a. भारत

– मार्च 2021 में जारी ICC टेस्‍ट टीम रैंकिंग में भारतीय टीम टॉप पर रही।
– टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा मिला है।

ICC टेस्‍ट टीम रैंकिंग
1 भारत
2 न्‍यूजीलैंड
3 ऑस्ट्रेलिया
4 इंग्‍लैंड
5 पाकिस्‍तान
6 साउथ अफ्रीका
7 श्रीलंका
8 वेस्‍टइंडीज
9 अफगानिस्‍तान
10 बांग्‍लादेश

——————————–

12. ICC ने 11 मार्च 2021 को वन डे इंटरनेशनल (ODI) रैंकिंग जारी की, इसमें किस देश की टीम पहले नंबर पर है?

a. भारत
b. न्‍यूजीलैंड
c. इंग्‍लैंड
d. आस्‍ट्लिया

Answer: c. इंग्‍लैंड

ICC ODI टीम रैंकिंग
1 इंग्‍लैंड
2 भारत
3 न्‍यूजीलैंड
4 ऑस्‍ट्रेलिया
5 साउथ अफ्रीका
6 पाकिस्‍तान
7 बांग्‍लादेश
8 श्रीलंका
9 वेस्‍ट इंडीज
10 अफगानिस्‍तान

——————————-

13. ICC ने 10 मार्च 2021 को T20 रैंकिंग जारी की, इसमें किस देश की टीम पहले नंबर पर है?

a. भारत
b. न्‍यूजीलैंड
c. इंग्‍लैंड
d. आस्‍ट्लिया

Answer: c. इंग्‍लैंड

ICC T20 टीम रैंकिंग
1 इंग्‍लैंड
2 इंडिया
3 ऑस्‍ट्रेलिया
4 पाकिस्‍तान
5 न्‍यूजीलैंड
6 साउथ अफ्रीका
7 बांग्‍लादेश
8 वेस्‍ट इंडीज
9 अफगानिस्‍तान
10 श्रीलंका

——————————-

14. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने भारत के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार करते हुए किस वर्ष को ‘मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष’ (International Year of Millets ) घोषित किया?

a. वर्ष 2022
b. वर्ष 2023
c. वर्ष 2020
d. वर्ष 2021

Answer: b. वर्ष 2023

– UNGA में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 3 मार्च 2021 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
– मोटे अनाज में बाजरा, ज्वार, जौ या कोदी जैसी फसलें आती हैं।
– मोटे अनाज वर्ष को ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा-ज्वार’ दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
– 193-सदस्यीय महासभा के 70 देशों ने इस प्रस्‍ताव का समर्थन किया।
– टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘विश्व में जौ, ज्वार या बाजरे के लाभ को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।
– मोटे अनाज का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष का उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों के तहत अनाज के स्वास्थ्य लाभ और खेती के लिए इसकी उपयुक्तता (Suitability) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रेसिडेंट: Volkan Bozkir (वोल्‍कन बोजकिर)

UN महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस

——————————-

15. केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक (Ease Of Living Index) 2020 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में कौन सा शहर पहले नंबर पर है?

a. हैदराबाद
b. बेंगलुरू
c. मुंबई
d. शिमला

Answer: b. बेंगलुरू

– केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने दो श्रेणियों में इसका सर्वे कराया, एक दस लाख से ज्यादा की आबादी वाले और दूसरा दस लाख से कम आबादी वाले।
– सूचकांक में कुल 111 शहरों की रैंकिंग जारी की गई है, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह सूची जारी की।
– यह सर्वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया गया।
– सर्वे 1 फरवरी से 9 फरवरी, 2020 तक चला।
– सर्वे की रिपोर्ट ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स और म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स-2020 दोंनों की परफार्मेंस के आधार पर तैयार की गई है।

– ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन है।
– यानि बेंगलुरु को रहने के लिए देश का सबसे अच्छा शहर चुना गया है।

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की रैंकिंग-
1 बेंगलुरु
2 पुणे
3 अहमदाबाद
4 चेन्‍नई
5 सूरत
6 नवी मुंबई
7 कोयंबटूर
8 वडोदरा
9 इंदौर
10 ग्रेटर मुंबई

—————————–

16. केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक (Ease Of Living Index) 2020 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले नगर निकाय (Municipal) में पहला स्‍थान किसका है?

a. इंदौर
b. सूरत
c. भोपाल
d. पुणे

Answer: a. इंदौर

नगर निकाय प्रदर्शन (म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स)-
1 इंदौर
2 सूरत
3 भोपाल
4 पिंपरी चिंचवड़
5 पुणे
6 अहमदाबाद
7 रायपुर
8 ग्रेंटर मुंबई
9 विशाखापट़टनम
10 वडोदरा

———————————

17. केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक (Ease Of Living Index) 2020 में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में कौन सा शहर पहले नंबर पर है?

a. सिल्‍वासा
b. शिमला
c. सेलम
d. गांधीनगर

Answer: b. शिमला

10 लाख से कम आबादी वाले शहरों का इंडेक्‍स
1 शिमला
2 भुवनेश्‍वर
3 सिल्‍वासा
4 काकीनाडा
5 सेलम
6 वेल्‍लोर
7 गांधीनगर
8 गुरुग्राम
9 दावणगेरे
10 तिरुचिरापल्ली

——————————-

18. केंद्र सरकार द्वारा जारी ‘ईज ऑफ लिविंग’ सूचकांक (Ease Of Living Index) 2020 में 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकाय (Municipal) में पहला स्‍थान किसका है?

a. तिरुपति
b. नई दिल्‍ली
c. गांधीनगर
d. करनाल

Answer: a. नई दिल्‍ली (म्‍यूनिसिपल कारपोरेशन)

10 लाख से कम आबादी वाले नगर निकाय का इंडेक्‍स
1 नई दिल्‍ली म्‍यूनिसिपल कारपोरेशन
2 तिरुपति
3 गांधीनगर
4 करनाल
5 सेलम
6 तिरुपुर
7 बिलासपुर
8 उदयपुर
9 झांसी
10 तिरुनेलवेली

———————————-

19. वर्ष 2020 के ‘बिहारी पुरस्कार’ के लिए किसे चुना गया?

a. रावुरी भारद्वाज
b. भालचंद्र नेमाडे
c. रघुवीर चौधरी
d. मोहनकृष्ण बोहरा

Answer: d. मोहनकृष्ण बोहरा

– इस अवार्ड को के.के. बिड़ला फाउंडेशन जारी करता है।
– वर्ष 2020 के अवार्ड की घोषणा 4 मार्च 2021 को नई दिल्ली में हुई।
– ये पुरस्‍कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी वर्ष 2016 में प्रकाशित पुस्तक तस्‍लीमा; ‘संघर्ष और साहित्‍य’ के लिए दिया जाएगा।

बिहारी पुरस्कार
– बिहारी पुरस्कर 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है।
– प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर, इस पुरस्कार में ₹ 2.5 लाख का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
– यह पुरस्कार हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

———————————-

20. खेलो इंडिया विंटर गेम्स में किस टीम ने शीर्ष स्‍थान हासिल किया है?

a. गुलमर्ग
b. जम्‍मू-कश्‍मीर
c. लद़दाख
d. चंडीगढ़

Answer: b. जम्‍मू-कश्‍मीर

– उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसोर्ट में 26 फरवरी 2021 से शुरू होने वाले पांच दिवसीय खेल कार्यक्रम का 2 मार्च को समापन हो गया है।
– इस कार्यक्रम का ई-उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
– मेजबान जम्मू-कश्मीर ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
– चार दिवसीय इस आयोजन में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर- मनोज सिन्हा.

——————————

21. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट ने Delhi Board of School Education (DBSE) के गठन को मंजूरी दी, ये किस सत्र से लागू होगा?

a. वर्ष 2021-22
b. वर्ष 2022-23
c. वर्ष 2023-24
d. वर्ष 2024-25

Answer: a. वर्ष 2021-22

– अरविंद केजरीवाल ने इस बोर्ड के गठन को 6 मार्च 2021 को मंजूरी दी है।
– देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में सीबीएसई की पढ़ाई करवाई जाती है,
– लेकिन अब दिल्ली के स्कूलों में दिल्ली सरकार के नए एजुकेशन बोर्ड के तहत पढ़ाई करवाई जाएगी।
– सीएम ने कहा कि दिल्ली में एक अलग शिक्षा बोर्ड बनाया जाएगा।
– अभी तक दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड नहीं था।
– सीएम ने कहा अब ऐसी शिक्षा दी जाएगी जिससे पढ़ाई के बाद बच्‍चों को रोजगार के लिए धक्के ना खाने पड़े।
– इस एकेडमिक ईयर में 20 से 25 सरकारी स्कूलों को दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन में शामिल किया जाएगा।
– इन स्कूलों को सीबीएसई (CBSE) से हटाकर इस नए बोर्ड से जोड़ दिया जाएगा।

दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का लक्ष्‍य-
– देशभक्त बच्चों को तैयार करना.
– बच्चों को अच्छा इंसान बनाना.
– शिक्षा प्रणाली ऐसी हो, जिसमें स्कूल से निकलने के बाद बच्चों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े।

दिल्ली के उपराज्यपाल- अनिल बैजल.

———————————-

22. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) कब मनाया जाता है?

a. 10 मार्च
b. 9 मार्च
c. 8 मार्च
d. 7 मार्च

Answer: c. 8 मार्च

– यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world” हैं।

महिला दिवस की शुरूआत-
– संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1975 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत की थी।
– सन् 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य राज्यों को महिलाओं के अधिकारों और विश्व शांति के लिए 8 मार्च को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में घोषित किया था।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
मुख्यालय- न्‍यूयॉर्क (अमेरिका)

—————————-

23. नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 का विषय (थीम) बताएं?

a. गांधी और पुस्‍तक
b. राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति
c. स्‍वस्‍थ्‍य शिक्षा
d. एक भारत श्रेष्‍ठ भारत

Answer: b. राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति

– केंद्रिय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 5 मार्च 2021 को इस मेले का उद्घाटन वर्चुअल किया।
– कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust-NBT) द्वारा किया गया है।
– इस साल नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 वार्षिक आयोजन का 29 वां संस्करण है।

2021 पुस्तक मेले का विषय: ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy) -2020’ है।

नेशनल बुक ट्रस्ट का मुख्यालय- वसंत कुंज, दिल्ली.

——————————

24. 65 किलो भार वर्ग में किस पुरुष पहलवान खिलाड़ी ने माटियो पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. रवि दहिया
b. अमित पहलवान
c. बजरंग पूनिया
d. राजीव

Answer: c. बजरंग पूनिया

– भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम के माटेयो पेलिकोन में चल रही रोम रैंकिंग सीरीज में गोल्‍ड मेडेल जीता है।
– 7 मार्च 2021 को हुए मुकाबले में बजरंग पूनिया को विजेता घोषित किया।
– बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के फाइनल में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 2-2 से हराया।
– इस इवेंट में उनका ये लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।
– वह अब विश्व के नंबर वन पहलवान बन गए हैं।
– इसके अलावा 70 किलो भार वर्ग में विशाल कालीरमण ने कांस्य पदक (bronze medal) जीता।
– आपको बता दें कि भारत ने साल की इस पहली रैंकिंग सीरीज में सात पदक जीते।

———————————

25. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL के 14वें सीजन 2021 का शेड्यूल जारी किया है, इसके तहत पहला मैच कब से होगा?

a. 10 अप्रैल
b. 09 अप्रैल
c. 4 मई
d. 21 मार्च

Answer: b. 09 अप्रैल

– IPLके 14वें सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल 2021 को चेन्नई में खेला जाएगा।
– पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
– जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में खेला जाएगा।
– इस टूर्नामेंट में कुल 56 लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
– लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी।

वर्ष 2020 में UAE में आयोजित हुआ था-
– कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 के IPL के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर-नवंबर के बीच कराए गए थे।
– ऐसा IPL के इतिहास में पहली बार हुआ था।

BCCI के वर्तमान अध्‍यक्ष: सौरव गांगुली

——————————-

26. विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?

a. 5 मार्च
b. 4 मार्च
c. 3 मार्च
d. 2 मार्च

Answer: c. 3 मार्च

– दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– विश्व श्रवण दिवस पहली बार वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय कान देखभाल दिवस द्वारा विश्वभर में मनाया गया था।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट में कहा गया है कि, विश्व की 5 प्रतिशत आबादी में सुनने की समस्या का आंशिक या पूर्ण रूप से नुकसान है।
– रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी में से ज्यादातर दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत और उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्रों में हैं।

वर्ष 2021 की थीम- हियरिंग केयर फॉर ऑल (”हियरिंग केयर फॉर ऑल” (जॉच, पुनर्वास, संवाद)

————————–

27. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस कार्यक्रम में 5 मार्च 2021 को ग्लोबल एनर्जी और एनवायरमेंटल लीडरशिप अवॉर्ड दिया गया?

a. एनुअल एनवायरनमेंटर मीट
b. कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक
c. हेल्‍थ कांफ्रेंस
d. बिजनेस मीट इन इंडिया

Answer: b. कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (CERAWeek)

कार्यक्रम में PM मोदी की स्पीच-
– वेस्ट को वेल्थ में बदलने के लिए 2024 तक 5,000 कम्प्रेस्ड बायो-गैस प्लांट्स लगाए जाएंगे।
– देश के घरों में LED बल्ब लगाकर 38 मिलियन टन CO2 कम की गई है।

– आपको बता दें कि इस एनुअल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में एनर्जी इंडस्ट्री के लीडर्स, एक्सपर्ट्स, सरकारी अधिकारी और पॉलिसी मेकर, टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लीडर, वित्तीय-औद्योगिक संस्थाएं और एनर्जी टेक्नोलॉजी के इनोवेटर्स का समूह शिरकत करते हैं।

CERAWeek
– इसकी स्थापना 1983 में डॉ डैनियल येरगिन ने की थी।
– यह 1983 से हर साल मार्च में ह्यूस्टन (यूएसए) में आयोजित किया गया है और इसे दुनिया का प्रमुख वार्षिक ऊर्जा मंच माना जाता है।
– अवार्ड की शुरुआत 2016 में हुई थी।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account