यह 11 & 12 January 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. इसरो का वर्ष 2026 का पहला असफल मिशन किस रॉकेट से भेजा गया, जिसके 16 सैटेलाइट अंतरिक्ष में खो गए?
Which rocket was used for ISRO’s first unsuccessful mission of 2026, which resulted in the loss of 16 satellites in space?
a. GSLV-C21
b. LVM3-M6
c. PSLV-C62
d. SSLV-B31
Answer: c. PSLV-C62

– ISRO का साल 2026 का पहला मिशन ‘PSLV-C62’ फेल हो गया।
– रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट लेकर उड़ा था।
– ISRO चीफ डॉ. वी नारायणन ने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग के तीसरे चरण में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण वह रास्ता भटक गया।
– इसके बाद सभी 16 सैटेलाइट अंतरिक्ष में खो गए।
2025 में भी फेल हुआ था PSLV
– इससे पहले 18 मई 2025 को भी ISRO का PSLV-C61 मिशन तकनीकी खराबी के कारण तीसरी स्टेज में ही फेल हुआ था।
– इस मिशन में EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किमी की सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था। लेकिन वो स्थापित नहीं हो सका था।
मिशन के 8वें मिनट में गड़बड़ी हुई
– PSLV एक चार चरणों वाला रॉकेट है, जिसमें दो सॉलिड स्टेज और दो लिक्विड स्टेज हैं।
– तीसरे चरण के अंत तक रॉकेट का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप था, लेकिन तीसरे चरण के अंत के करीब यान की गति में थोड़ी गड़बड़ी देखी जा रही है और इसके परिणामस्वरूप उड़ान रास्ते से अलग हो गया।
– रॉकेट के चौथे हिस्से (PS4 स्टेज) को दोबारा चालू किया जाना था ताकि इसे वापस धरती की ओर मोड़ा जा सके।
– फिर स्पेन के एक स्टार्टअप का ‘KID’ यानी केस्ट्रल इनिशियल टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर KID कैप्सूल इससे अलग हो जाता।
– PSLV-C62 मिशन कुल 1 घंटा 48 मिनट 5 सेकेंड का था, लेकिन 8वें मिनट में गड़बड़ी आ गई। इस वजह से:
– PS4 स्टेज का इग्निशन हुआ या नहीं, या पूरी तरह सफल नहीं रहा।
– सैटेलाइट्स (EOS-N1 सहित 16 पेलोड) को ऑर्बिट में इंजेक्ट नहीं किया जा सका।
– री-एंट्री बर्न और KID सेपरेशन (6485 s) जैसे बाद के इवेंट्स नहीं हो सके।
दुनिया के सबसे भरोसेमंद रॉकेट में शामिल है PSLV
– PSLV को इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकेट माना जाता है। इसने अब तक 63 उड़ानें पूरी की हैं, जिनमें चंद्रयान-1, मंगलयान (MOM), आदित्य-L1 और एस्ट्रोसैट जैसे बड़े मिशन शामिल हैं।
– ISRO का रॉकेट PSLV 20 सितंबर 1993 को पहली बार लॉन्च किया गया था।
– यह 44 मीटर ऊंचा है।
– 2013 में ISRO ने इस रॉकेट से एकसाथ 29 सैटेलाइट लॉन्च करके अना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
– इसके बाद इस रॉकेट से 104 सैटेलाइट लॉन्च किए गए थे।
– PSLV से ही 2008 में चंद्रयान-1 और 2013 में मंगल मिशन लॉन्च किया गया था। दोनों सफल मिशन थे।
16 सैटेलाइट के बारे में
– EOS-N1 (अन्वेषा) सहित 16 सैटेलाइट्स को 512 किलोमीटर की ऊंचाई पर सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट (SSO) में स्थापित किया जाना था।
– थाईलैंड और यूके एसएसटीएल (यूके) द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित थियोस-2 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, ध्रुवा स्पेस (भारत) द्वारा निर्मित सीजीयूसैट, ध्रुवा स्पेस द्वारा निर्मित डीएसयूसैट, ध्रुवा स्पेस और टेकमी2स्पेस (भारत) द्वारा निर्मित एमओआई-1, ध्रुवा स्पेस द्वारा निर्मित लाचित, ध्रुवा स्पेस और डॉन बोस्को विश्वविद्यालय (भारत) द्वारा निर्मित थाइबोल्ट-3, नेपाल विश्वविद्यालय अंतर्क्षय प्रतिष्ठान (नेपाल) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित मुनाल, ऑर्बिटल पैराडाइम (स्पेन) और राइड! (फ्रांस) द्वारा निर्मित केआईडी, ऑलटोस्पेस (ब्राजील) द्वारा निर्मित एडुसैट, ऑलटोस्पेस द्वारा निर्मित यूआईसैट, ऑलटोस्पेस द्वारा निर्मित गैलेक्सी एक्सप्लोरर, ऑलटोस्पेस द्वारा निर्मित ऑर्बिटल टेम्पल, ऑलटोस्पेस द्वारा निर्मित एल्डिबेरन-1, लक्ष्मण ज्ञानपीठ (भारत) द्वारा निर्मित संस्कारसैट और ऑर्बिटएड (भारत) द्वारा निर्मित आयुलसैट।
EOS-N1 (अन्वेषा) की खासियत

– अन्वेषा को DRDO ने विकसित किया था।
– यह उन्नत इमेजिंग क्षमताओं से लैस एक स्पाई (खुफिया) सैटेलाइट है।
– यह धरती से कई सौ किलोमीटर ऊपर होने के बावजूद झाड़ी, जंगलों या बंकरों में छिपे दुश्मनों की तस्वीरें खींच सकता था।
– यह प्रकाश के 100 से ज्यादा रंग डिटेक्ट कर सकता है।
– धरती पर मौजूद किसी भी चीज का कलर डिटेक्ट करके उसके सिग्नल भेज देगा।
– बॉर्डर की एक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, जंगल, छिपे हुए सैनिक या कोई छोटी सी चीज भी इससे देखी जा सकेगी।
—————
2. जर्मनी के चांसलर का नाम बताइए, जो जनवरी 2026 में भारत की यात्रा पर रहे?
Name the German Chancellor who visited India in January 2026?
a. एंजेला मर्केल
b. फ्रेडरिक मर्ज
c. हेल्मुट कोल
d. कोनराड एडेनाउर
Answer: b. फ्रेडरिक मर्ज

– जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 जनवरी 2026 को दो दिवसीय भारतीया यात्रा पर रहे।
– वह अहमदाबाद (गुजरात) पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।
– फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
– उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भी हिस्सा लिया।
– बाद में गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में द्विपक्षीय बैठकें हुईं।
– इस दौरान चर्चा में व्यापार और निवेश सहयोग, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, शिक्षा, कौशल विकास और श्रमिकों की आवाजाही जैसे विषय शामिल रहे।
– इस दौरान भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा भी हुई, जिसने हाल ही में 25 वर्ष पूरे किए हैं।
जर्मनी
– राजधानी : बर्लिन
– चांसलर : फ्रेडरिक मर्ज़
– प्रेसिडेंट : फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर
– मुद्रा : यूरो
– पड़ोसी देश : पोलैंड, चेक रिपब्लिक, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, लग्मबर्ग, नीदरलैंड और डेनमार्क
– समुद्र : नॉर्थ सी और बाल्टिक सी
————–
3. किस राज्य के अनंतपुर अनार को GI टैग मिला?
Which state’s Anantapur pomegranates received a GI tag?
a. पंजाब
b. मध्य प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. आंध्र प्रदेश

– आंध्र प्रदेश के अनंतपुर क्षेत्र में पाई जाने वाली अनार की किस्म ‘अनंतपुर अनार’ को GI टैग प्रदान किया गया।
– यह टैग जनवरी 2026 में दिया गया।
GI टैग
– भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग उन प्रोडक्ट्स पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक संकेत है, जिनका किसी स्पेशल जगह पर उत्पादन किया जाता है। उसका एक खास गुण होता है।
– भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग उन प्रोडक्ट्स पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक संकेत है, जिनका किसी स्पेशल जगह पर उत्पादन किया जाता है। उसका एक खास गुण होता है।
– भारत ने, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य के रूप में वस्तुओं के जियोग्राफिकल इंडिकेशन (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम, 999 कानून पारित किया, जो 5 सितंबर 2003 से देश में लागू है।
————–
4. किस राज्य के विशिष्ट औषधीय फसल ‘नागौरी अश्वगंधा’ को भौगोलिक संकेतक (GI टैग) दिया गया?
Which state’s unique medicinal crop, ‘Nagauri Ashwagandha’, has been granted a Geographical Indication (GI) tag?
a. झारखंड
b. बिहार
c. राजस्थान
d. गुजरात
Answer: c. राजस्थान
– यह GI टैग 8 जनवरी 2026 को दिया गया।
– ‘नागौरी अश्वगंधा’, मारवाड़ की तपती रेत और शुष्क जलवायु में उगने वाली औषधीय फसल है।
– नागौरी अश्वगंधा इम्यूनिटी, एनर्जी बूस्टर के साथ दिमाग व हार्ट के लिए बेहतर है।
– राजस्थान में देश का 10% उत्पादन इसका हो रहा है।
– यह राजस्थान का 22वां GI टैग उत्पाद और कृषि क्षेत्र में सोजत की मेहंदी के बाद दूसरा GI टैग उत्पाद है।
– देशभर में करीब 5 हजार हेक्टेयर में अश्वगंधा की खेती होती है, जिसमें से 500 हेक्टेयर अकेले नागौर जिले में है।

वैज्ञानिक शोध से मिली कामयाबी
– GI टैग दिलाने में आईसीएआर-औषधीय एवं सुगंधित पादप अनुसंधान निदेशालय (DMAPR), आनंद, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, नई दिल्ली और राजस्थान कृषि विभाग की अहम भूमिका रही।
– नागौरी वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक पारुल चौधरी, ICAR आनंद (गुजरात) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. परमेश्वरलाल सारण तथा कृषि विभाग ने तकनीकी सहयोग देकर इस मिशन को सफल बनाया।
नागौरी अश्वगंधा की खासियत
– जड़ों में एल्कलॉइड्स की मात्रा अधिक
– फल (बेरी) का रंग गहरा और चमकीला लाल
– गुणवत्ता देश के अन्य क्षेत्रों से अलग
राजस्थान
राजधानी: जयपुर
राज्यपाल: हरिभाऊ किशनराव बगाडे
मुख्यमंत्री: भजनलाल शर्मा
————–
5. उत्तर प्रदेश के किस जिले की गजक और रेवड़ी को GI टैग प्रदान किया गया?
Which district in Uttar Pradesh has been granted a GI tag for its Gajak and Rewri?
a. गाजीपुर
b. मेरठ
c. झांसी
d. प्रयागराज
Answer: b. मेरठ

– मेरठ की गजक और रेवड़ी को जीआई टैग जनवरी 2026 में मिला।
– यह मिठाई करीब 125 वर्ष पुरानी बताई जाती है।
– मेरठ में 10,000 से अधिक लोगों की आजीविका सीधे तौर पर इस उद्योग से जुड़ी हुई है।
– पश्चिम उत्तर प्रदेश गन्ना बेल्ट के लिए जाना जाता है और यहां पर गन्ने की पैदावार पूरे विश्व में मिठास घोलने का काम करती है।
– इसी गन्ने से बनता है गुड़ और गुड़ से बनती है गजक।
– गुड़ जहां ठोस होता है, वहीं गजक ठोस नहीं होती।
– इसे गुड़ को हाथों से पीट-पीटकर तैयार किया जाता है।
– इसके बाद इसे सुखाया जाता है और आकार दिया जाता है।
– हालांकि अब मेरठ में गजक के कई आकार बनने लगे हैं.
————–
6. विश्व का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश कौन है, जिसके निर्यात में वर्ष 2025 में 19.4% की वृद्धि हुई?
Which country is the world’s largest rice exporter, whose exports increased by 19.4% in 2025?
a. थाईलैंड
b. वियतनाम
c. पाकिस्तान
d. भारत
Answer: d. भारत (2025 में चावल निर्यात 21.55 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो अब तक का दूसरा सबसे उच्च स्तर है)
– विश्व के सबसे बड़े चावल निर्यातक देश भारत में 2025 में चावल निर्यात में तीव्र उछाल देखा गया।
– इसकी बड़ी वजह थी कि केंद्र सरकार ने 2022-23 के दौरान लगाए गए सभी निर्यात प्रतिबंधों को मार्च 2025 में हटा दिया था। ये प्रतिबंध पहले घरेलू मुद्रास्फीति और खाद्य कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए थे।

चावल के निर्यात में तीव्र वृद्धि
– भारत के चावल निर्यात में 2025 में 19.4% की वृद्धि हुई और यह 21.55 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जो अब तक का दूसरा सबसे उच्च स्तर है।
– यह 2022 के उच्चतम स्तर 22.3 मिलियन टन के करीब है। 2024 में निर्यात 18.05 मिलियन टन रहा था।
– भारत से चावल की आपूर्ति बढ़ने से एशियाई देशों में चावल की कीमतें लगभग एक दशक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं।
– भारत थाईलैंड, वियतनाम और पाकिस्तान के संयुक्त निर्यात से भी अधिक चावल का निर्यात करता है।
बासमती और गैर-बासमती चावल का कितना निर्यात
– गैर-बासमती चावल: निर्यात में 25% की वृद्धि हुई और यह 15.15 मिलियन टन तक पहुंच गया। प्रमुख गंतव्य बांग्लादेश, बेनिन, कैमरून, आइवरी कोस्ट और जिबूती हैं।
– बासमती चावल: निर्यात में 8% की वृद्धि हुई और यह रिकॉर्ड 64 लाख टन तक पहुंच गया। प्रमुख खरीदार ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम हैं। यह उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों के निर्यात की मजबूत मांग को दर्शाता है।
वैश्विक चावल व्यापार में भारत का वर्चस्व:
– भारत थाईलैंड, वियतनाम और पाकिस्तान के संयुक्त निर्यात से भी अधिक चावल का निर्यात करता है।
– इससे विकासशील देशों में ” खाद्य सुरक्षा प्रदाता ” के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होती है ।
प्रमुख उत्पादक राज्य
– उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़
– भारत वैश्विक स्तर पर चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है
रिकॉर्ड उत्पादन
– 2023-24 में उत्पादन रिकॉर्ड 137.8 मिलियन टन (एलएमटी) तक पहुंच गया, और 2025-26 में इससे भी अधिक उत्पादन का अनुमान है।
– इस सफलता के पीछे अनुकूल मानसून, रोपण क्षेत्र में वृद्धि, उच्च उपज देने वाली बौनी किस्मों (जैसे, IR-8, जया) की शुरूआत जैसी तकनीकी प्रगति और नीतिगत समर्थन को श्रेय दिया जाता है। हालांकि, भारत में जल-गहन खेती को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
————–
7. राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Youth Day celebrated?
a. 9 जनवरी
b. 10 जनवरी
c. 11 जनवरी
d. 12 जनवरी
Answer: d. 12 जनवरी
– इस दिवस को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।
– उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।
– राष्ट्रीय युवा दिवस की घोषणा वर्ष 1984 में भारत सरकार ने की थी।
– इसे पहली बार वर्ष 1985 में मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों से प्रेरित करना है।
– हर वर्ष 12-16 जनवरी को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
– अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: 12 अगस्त
—————
8. अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने भारत में अपना पहला राजनयिक (Diplomat) किसे बनाया?
Who did the Taliban regime in Afghanistan appoint as its first diplomat in India?
a. फरीद मामुंदजाय
b. राशिद खान
c. मसूद खलीली
d. नूर अहमद नूर
Answer: d. नूर अहमद नूर
– तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल करने के लगभग पांच साल बाद, तालिबान द्वारा नियुक्त पहले राजनयिक ने जनवरी 2026 में दिल्ली में अफगानिस्तान दूतावास का कार्यभार संभालने के लिए भारत में आगमन किया।

– अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने जनवरी 2026 में नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में नूर अहमद नूर को राजनयिक के रूप में नियुक्त किया।
– उन्होंने दूतावास में चार्ज डी’अफेयर्स का पदभार संभाला।
– नूर अहमद से पहले भारत में अफगानिस्तान के राजनयिक फरीद मामुंदजाय थे। वह अशरफ गनी की सरकार के समय भारत में अफगान दूत के रूप में काम कर रहे थे। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी।
– इस दौरान करीब साढ़े चार वर्षों तक चूकि भारत ने अफगानिस्तान के तालिबान मिशन को दूतावास का दर्जा नहीं दिया था, इसलिए यह नियुक्ति रुकी हुई थी।
– नए राजनयिक नूर अहमद नूर इससे पहले अफगान विदेश मंत्रालय के फर्स्ट पॉलिटिकल डिपार्टमेंट के महानिदेशक रह चुके हैं।
– वह उस डेलीगेशन का हिस्सा थे, जो अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी के साथ अक्टूबर 2025 में भारत आया था।
भारत – तालिबान अफगानिस्तान से संबंधों में सुधार
– भारत, अन्य अधिकांश देशों के साथ, तालिबान को अफगानिस्तान में वैध सरकार के रूप में मान्यता नहीं देता है, क्योंकि उसने अगस्त 2021 में पूर्व राष्ट्रपति अशरफ घनी के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई गणतंत्र सरकार को बलपूर्वक उखाड़ फेंका था।
– हालांकि, भारत ने 2022 में काबुल में एक तकनीकी मिशन को फिर से स्थापित करने के बाद तालिबान के साथ अपने संबंधों में सुधार किया है।
– पिछले साल 21 अक्टूबर को विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि वह इस मिशन को “दूतावास का दर्जा” देगा, जिससे वह खाड़ी क्षेत्र और मध्य एशिया के चीन, रूस, पाकिस्तान और अन्य देशों सहित कई अन्य देशों में शामिल हो गया, जो तालिबान को अपने देशों में राजनयिकों की तैनाती की अनुमति देते हैं।
अफगानिस्तान
– राजधानी: काबुल
– सर्वोच्च नेता: हिबतुल्लाह अखुंदजादा
– प्रधानमंत्री: हसन अखुंद
– मुद्रा: अफगानी
– पड़ोसी देश : भारत, पाकिसतान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन
—————
9. भारतीय धावक (Athelete) जिन्सन जॉनसन ने संन्यास लिया, उन्होंने तीन बार किन खेल आयोजन में पदक जीता था?
Indian athlete Jinson Johnson has retired. In which three sporting events did he win medals?
a. इंटरनेशनल स्पोटर्स
b. ओलंपिक
c. एशियाई खेल
d. कॉमनवेल्थ
Answer: c. एशियाई खेल {2018 में स्वर्ण (1500 मीटर), 2018 में रजत (800 मीटर) और 2023 में कांस्य (1500 मीटर)}

– 34 वर्षीय केरल के एथलीट जिन्सन जॉनसन एशिया के शीर्ष मिडिल-डिस्टेंस धावकों में हैं।
– वह तीन बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुके हैं – 2018 में स्वर्ण (1500 मीटर), 2018 में रजत (800 मीटर) और 2023 में कांस्य (1500 मीटर)
– 2018 में, जिनसन ने 1:45.65 का समय निकालकर पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में श्रीराम सिंह के 42 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। बाद में 2025 में मोहम्मद अफसाल ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
– केरल में जन्मे इस एथलीट ने 2019 में ISTAF बर्लिन मीट में 1500 मीटर का मौजूदा रिकॉर्ड (3:35.24) बनाया था। वह अभी भी इस स्पर्धा में 3:36 से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।
—————
10. भारत में अमेरिका के राजदूत का नाम बताइए, जिन्होंने नियुक्ति के तीन महीने बाद जनवरी 2026 में पदभार ग्रहण किया?
Name the US ambassador to India who assumed office in January 2026, three months after his appointment?
a. रोजर वर्मा
b. एस. पॉल कपूर
c. सर्जियो गोर
d. रोहन बोपन्ना
Answer: c. सर्जियो गोर
– अमेरिका ने अक्टूबर 2025 में ही सर्जियो गोर को भारत का अपना राजदूत नियुक्त किया था।
– हालांकि तीन महीने बाद उन्होंने 12 जनवरी 2026 को भारत में अमेरिकी दूतावास में कार्यभार संभाला। यह आगमन दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर संबंधों में आई दरार के बीच हुआ है।
– हालांकि सर्जियो गोर की नियुक्ति के कुछ दिनों बाद अक्टूबर 2026 में छह दिनों के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी।

भारत के साथ अन्य जिम्मेदारी भी
– 38 साल के गोर को अमेरिका ने भारत में राजदूत के अलावा दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत की भी ज़िम्मेदारी दी है।
– गोर का जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था. जब गोर 12 साल के थे तो उनके माता-पिता अमेरिका पलायन कर गए थे।
– उनकी माँ इसराइली मूल की बताई जाती हैं।
विशेषज्ञों की राय
– BBC के अनुसार कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जिस तरह से गोर की नियुक्ति हुई है, वह भी भारत को परेशान करने वाला है।
– गोर को भारत के अलावा दक्षिण और मध्य एशिया की ज़िम्मेदारी मिली है, जब भारत अमेरिका की नज़र में ख़ुद को पाकिस्तान से बिल्कुल अलग देखना चाहता है, ऐसे वक़्त में गोर को भारत के साथ दक्षिण एशिया की भी ज़िम्मेदारी दे दी है।


