10 से 12 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 10 से 12 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. कतर ने कितने पूर्व भारतीय नौसैनिकों को फरवरी 2024 में रिहा कर दिया, जिन्‍हें पहले मौत की सजा माफ की जा चुकी थी?
How many former Indian marines, who were earlier pardoned from death sentence, were released by Qatar?

a. 7
b. 8
c. 9
d. 10

Answer: b. 8

– कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। इनमें से ज्‍यादातर 12 फरवरी 2024 को भारत लौट आए।
– ये कतर में जासूसी के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। पहले इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में वहां की अदालत ने कम कर दी थी।
– कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने 30 अगस्त 2022 को कथित जासूसी के मामले में 8 पूर्व नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था।

विदेश मंत्रालय ने क्‍या कहा –
विदेश मंत्रालय ने 12 फरवरी को कहा- भारत सरकार कतर में गिरफ्तार किए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले 8 भारतीयों की रिहाई का स्वागत करती है। हम इनकी घर वापसी के लिए कतर के फैसले की सराहना करते हैं।

कतर के अमीर से मिले थे मोदी
– दुबई में 1 दिसंबर 2023 को COP28 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के अमीर (चीफ रूलर) शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मिले थे।
– इस मुलाकात पर दुनिया की नजरें थीं। सोशल मीडिया पर मोदी और शेख हमाद की मुलाकात की तस्वीर काफी वायरल हुई थीं।

किन पूर्व नौसैनिक अधिकारियों पर मामला
– कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी
– कमांडर सुग्नाकर पकाला
– कमांडर संजीव गुप्ता
– कमांडर अमित नागपाल
– कैप्टन नवतेज सिंह गिल
– कैप्टन सौरभ वशिष्ठ
– कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा
– सेलर रागेश
नोट – इनमें से कई लोग, इंडियन नेवी के युद्धपोतों के कमांडर रह चुके हैं।

क्‍या काम करते थे पूर्व नौसैन्‍य अधिकारी
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के 8 पूर्व नौसैनिक अधिकारियों ने समय से पहले रिटायरमेंट लेकर कतर गए थे।
– अगस्‍त 2022 में गिरफ्तारी से पहले वे कतर में दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी नाम की निजी कंपनी में काम करते थे।
– यह कंपनी डिफेंस सर्विस प्रोवाइड करती है। ओमान एयरफोर्स के रिटायर्ड स्क्वॉड्रन लीडर खमिस अल अजमी इसके प्रमुख हैं।
– उन्हें भी 8 भारतीय नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन नवंबर में उन्हें छोड़ दिया गया।
– यह कंपनी कतर की नौसेना यानी QENF को ट्रेनिंग और दूसरी सर्विस प्रदान करती है।
– कंपनी खुद को डिफेंस इक्विपमेंट्स को चलाने और उनकी रिपेयरिंग व मेंटेनेंस का एक्सपर्ट बताती है।

कमांडर पूर्णेन्दु को कतर में प्रवासी भारतीय सम्मान मिल चुका
– कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी दाहरा कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।
– भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में उनकी सेवाओं के लिए साल 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार मिला था।
– यह पुरस्कार पाने वाले वे आर्म्ड फोर्सेज के एकमात्र शख्स हैं।
– उस वक्त दोहा में तब के भारतीय राजदूत पी कुमारन और कतर डिफेंस फोर्सेज इंटरनेशनल मिलिट्री कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रमुख ने भी पूर्णेन्दु का स्वागत किया था।

कतर के बारे में
– राजधानी : दोहा
– अमीर : शेख तमीम बिन हमद अल थानी (कतर पर थानी राजवंश का शासन है)
– इस देश का प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अमीर होता है।
– प्रधानमंत्री : मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी (वह सरकार का प्रमुख होता है)
– यहां पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का दुनिया का बड़ा भंडार है।
– पड़ोसी देश : सऊदी अरब
– समुद्र : फारस की खाड़ी (पर्सियन गल्‍फ)

कतर में भारतीय
– इस देश में 8 लाख भारतीय रहते हैं और काम करते हैं।
– कतर में भारतीय सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं।

—————-
2. भारत ने किस देश से वर्ष 2028 से 2048 तक 7.5 मिलियन टन गैस खरीदने का समझौता किया?
With which country did India sign an agreement to buy 7.5 million tonnes of gas from 2028 to 2048?

a. सऊदी अरब
b. कतर
c. ओमान
d. यूएई

Answer: b. कतर

– गोवा में हुए इंडिया एनर्जी वीक 2024 कार्यक्रम के दौरान 6 फरवरी को ये समझौता किया गया।
– इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कतर एनर्जी के सीईओ साद अल-काबी मौजूद रहे।
– इस समझौते के तहत भारत कतर से साल 2028 से 2048 तक लिक्विफाइड नैचुरल गैस (LNG) खरीदेगा।
– यह समझौता अगले 20 सालों के लिए हुआ है और इसकी कुल लागत 78 अरब डॉलर की है।
– भारत की सबसे बड़ी LNG आयात करने वाली कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (PLL) ने कतर की सरकारी कंपनी कतर एनर्जी के साथ ये समझौता किया है।
– इस समझौते के तहत कतर हर साल भारत को 7.5 मिलियन टन गैस एक्सपोर्ट करेगा।
– इस गैस का इस्तेमाल बिजली, फर्टिलाइजर बनाने और इसे CNG में बदलने के लिए किया जाता है।

2015 में हुआ एक और समझौता
– इससे पहले वर्ष 2015 में एक और समझौता कतर के साथ किया था। पेट्रोनेट कतर से कुल 85 लाख टन एलएनजी हर वर्ष आयात करता है।
– भारत में एलएनजी खपत का 35 फीसद कतर से आता है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए खाड़ी के इस देश की अहमियत काफी बढ़ गई है।

—————-
3. भारतीय भुगतान प्रणाली UPI और RuPay कार्ड को फरवरी 2024 में किन देशों ने लागू किया?
Which countries implemented the Indian payment system UPI and RuPay card in February 2024?

a. चीन और यूएसए
b. फ्रांस और सेशेल्‍स
c. श्रीलंका और मॉरीशस
d. यूनाइटेड किंगडम और चाड

Answer: c. श्रीलंका और मॉरीशस

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका और मॉरीशस में UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और RuPay कार्ड को लॉन्‍च किया।
– इस दौरान श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ भी मौजूद थे।
– UPI और RuPay कार्ड से इन देशों की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों और भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस व श्रीलंका के नागरिकों के लिए निर्बाध डिजिटल लेनदेन की सुविधा होगी।

नोट – UPI और RuPay कार्ड को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) संचालित करता है।

श्रीलंका
– राष्‍ट्रपति – रानिल विक्रमसिंघे
– प्रधानमंत्री – दिनेश गुणवर्धने
– राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी) और कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)
– मुद्रा – श्रीलंकाई रुपया

मॉरीशस
– राष्‍ट्रपति : पृथ्वीराजसिंग रूपन
– प्रधानमंत्री : प्रविंद जुगनॉथ
– राजधानी : पोर्ट लुईस
– मुद्रा : मॉरीशस रुपया

—————
4. प्रसिद्ध साहित्‍यकार उषा किरण खान का निधन 11 फरवरी 2024 को हो गया, उन्‍हें इनमें से कौन सा अवॉर्ड मिला था?
Famous litterateur Usha Kiran Khan passed away on 11 February 2024, which of the following awards did she receive?

a. भारत रत्‍न
b. पद्म विभूषण
c. पद्म भूषण
d. पद्म श्री

Answer: d. पद्म श्री (वर्ष 2015)

– उन्‍हें वर्ष 2015 में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था।
– इसके अलावा उन्‍हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, महादेवी वर्मा पुरस्कार, दिनकर राष्ट्रीय पुरस्कार और भारत-भारती जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

उषा किरण खान
– उनका जन्‍म 25 अक्‍टूबर 1945
– निधन 11 फरवरी 2024
– वह 78 वर्ष की थीं। वह बिहार से थीं।
– उषा किरण खान एक भारतीय लेखिका थीं।
– वह एक अकादमिक इतिहासकार भी थीं
– उन्‍होंने हिंदी और मैथिली में कई उपन्यास लिखे थे।

—————
5. आईसीसी अंडर-19 मैन्‍स क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 की विजेता टीम का नाम बताएं?
Name the winning team of ICC Under-19 Men’s Cricket World Cup 2024?

a. भारत
b. इंग्‍लैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: c. ऑस्‍ट्रेलिया

– ऑस्‍ट्रेलिया ने चौथी बार आईसीसी अंडर-19 मैन्‍स क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का फाइनल मैच जीता।

—————
6. आईसीसी अंडर-19 मैन्‍स क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने किस टीम को हराया?
Which team did Australia defeat in the final of the ICC Under-19 Men’s Cricket World Cup 2024?

a. भारत
b. इंग्‍लैंड
c. दक्षिण अफ्रीका
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: a. भारत

– अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार भिड़ी हैं।
– इससे पहले दोनों बार टीम इंडिया को जीत मिली।
– 2012 में भारत 8 विकेट से जीता।
– 2018 में 6 विकेट से जीता।
– 2024 में 79 रन से हार गया।

– फाइनल मैच कब हुआ : 11 फरवरी 2024
– किस स्‍टेडियम में मैच : बेनोनी के विलोमूर पार्क, दक्षिण अफ्रीका
– किन टीमों के बीच फाइनल : भारत और ऑस्‍ट्रेलिया
– ऑस्‍ट्रेलिया कप्‍तान : ह्यू वेइब्गेन (Hugh Weibgen)
– इंडिया कप्‍तान : उदय सहारन

फाइनल मैच का स्‍कोर
– ऑस्‍ट्रेलिया : 50 ओवर में 253/7
– भारत : 43.5 ओवर में 174 रन पर ऑल आउट
– ऑस्‍ट्रेलिया ने 79 रन से जीत हासिल की।

ऑस्‍ट्रेलिया ने कब कब जीता ICC अंडर-19 मैन्‍स क्रिकेट वर्ल्‍ड कप
– वर्ष 1988 में पाकिस्‍तान को हराया.
– वर्ष 2002 में दक्षिण अफ्रीका को हराया.
– वर्ष 2010 में पाकिस्‍तान को हराया.
– वर्ष 2024 में इंडिया को हराया.

भारत ने कब कब जीता
– वर्ष 2000 में श्रीलंका को हराया.
– वर्ष 2008 में दक्षिण अफ्रीका को हराया.
– वर्ष 2012 में ऑस्‍ट्रेलिया को हराया.
– वर्ष 2018 में ऑस्‍ट्रेलिया को हराया.
– वर्ष 2022 में इंग्‍लैंड को हराया.

आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल)
– मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
– स्थापना: 15 जून 1909
– सीईओ: ज्योफ अलार्डिस
– चेयरमैन: ग्रेग बार्कले

ICC अंडर-19 मैन्‍स क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2024 में उपलब्धि
– ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ : महली बियर्डमैन
– ‘प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ : क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज)
– टूर्नामेंट के सबसे ज्‍यादा रन: उदय सहारन (भारत) कुल 397 रन
– टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा विकेट : क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका) 21 विकेट
– टूर्नामेंट का उच्चतम स्कोर: स्नेहिथ रेड्डी (न्यूजीलैंड) 147* नेपाल के खिलाफ

—————
7. स्‍पेस एजेंसी नासा ने एक नए ग्रह ‘सुपर अर्थ’ (नाम – TOI-715b) की खोज की, यह पृथ्‍वी से कितना दूर है?
Space agency NASA discovered a new planet ‘Super Earth’, (Name – TOI-715b) how far is it from Earth?

a. 150 प्रकाश वर्ष
b. 145 प्रकाश वर्ष
c. 137 प्रकाश वर्ष
d. 127 प्रकाश वर्ष

Answer: c. 137 प्रकाश वर्ष

– एक प्रकाश वर्ष = लगभग 95 खरब (9.5 ट्रिलियन) किलोमीटर
– ग्रह की पहचान किसने की – TESS (ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट)
– इसे ‘सुपर अर्थ’ कहा जा रहा है।

नासा ने ग्रह को क्‍या नाम दिया?
– यह पृथ्‍वी से 137 लाइट ईयर दूर स्थित है। एस्ट्रोनॉमर्स ने इसे TOI-715b नाम दिया है।

ग्रह के बारे में जानकारी
– यह पृथ्‍वी से लगभग डेढ़ गुना चौड़ा है।
– ग्रह एक लाल बौने तारे का चक्कर लगाता है, जो सूर्य से छोटा और ठंडा है।
– यह पृथ्‍वी के काफी करीब है। (137 प्रकाश वर्ष दूर)
– एनडीटीवी न्‍यूज के अनुसार यह केवल 19 दिनों में एक पूर्ण कक्षा (एक वर्ष) पूरी करता है।
– इसकी पहचान ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने की।

TESS क्‍या है?
– TESS को वर्ष 2018 में लॉन्‍च किया गया था।
– यह नासा का एक मिशन / सैटेलाइट है। जो पृथ्‍वी से आकाश में सबसे चमकीले तारों का चक्‍कर लगाने वाले ग्रहों की खोज कर रहा है।

रहने योग्‍य ग्रह कैसे होने चाहिए?
– रहने योग्य एक ग्रह की अपने तारे से दूरी इतनी होती है, जहां मौजूद जल गर्मी की वजह से न तो भाप बने और न ठंड की वजह से बर्फ बने।
– जल का अस्तित्व उपयुक्त वातावरण सहित कई कारकों पर निर्भर होता है।
– हमारे सौर मंडल के आधार पर, जीवन के लिए तरल पानी, ऊर्जा और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

टेक्नोलॉजी कैसे कर रही है मदद?
– वर्तमान समय में वैज्ञानिकों के पास जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जैसी चीजें हैं।
– यह टेक्नोलॉजी दूर के एक्सोप्लैनेट का पता लगाती है। – साथ ही उनकी वायुमंडलीय रचनाओं का विश्लेषण भी कर सकती हैं।
– इस तरह के डोटा से सौरमंडल से परे जीवन की संभावना के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

नासा
स्‍थापना: 29 जुलाई 1958
मुख्‍यालय: वाशिंगटन डीसी, यूएस
एडमिनिस्‍ट्रेटर : बिल नेल्सन

—————
8. किस कंपनी द्वारा निर्मित सर्वे पोत (लार्ज) आईएनएस संधायक को इंडियन नेवी में शामिल किया गया?
Survey Ship (Large) INS Sandhyak built by which company was inducted into the Indian Navy?

a. एचएएल
b. जीआरएसई
c. मझगांव डॉक
d. सीएसएल

Answer: b. जीआरएसई (गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स)

– केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 फरवरी 2024 को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान बेस पर आईएनएस संधायक को इंडियन नेवी में शामिल किया।
– जीआरएसई, कोलकाता में बनाए जा रहे चार सर्वे पोत (लार्ज) में से यह पहला है।

चार सर्वे पोत निर्माण प्रक्रिया
– इन चार सेर्वे पोतों (लार्ज) के लिए 30 अक्‍टूबर 2018 को कॉन्‍टेक्‍ट साइन हुआ था।
– इस पोत के निर्माण की प्रक्रिया 12 मार्च 2019 को शुरू हुई
– इस पोत को 05 दिसंबर 2021 को लॉन्च किया गया।
– 4 दिसंबर 2023 को इंडियन नेवी को सौंपा।
– 3 फरवरी 2024 को इंडियन नेवी में शामिल किया।

आईएनएस संधायक की क्‍या भूमिका
– यह बंदरगाह/हार्बर तक पहुंचने वाले मार्गों का सम्पूर्ण तटीय और डीप-वॉटर का हाइड्रोग्राफिक सर्वे करेगा और नेविगेशनल चैनलों/मार्गों का निर्धारण करेगा।
– इसके ऑपरेशन जोन में ईईजेड (एक्‍सक्‍लूसिव इकोनॉमिक जोन) /एक्‍सटेंडेड कॉन्टिनेंटल शेल्फ तक की समुद्री सीमाएं शामिल हैं।
– यह पोत रक्षा और नागरिक अनुप्रयोगों (Application) के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय डेटा भी एकत्र करेंगे।
– यह पोत रक्षा और नागरिक उपयोग के लिए समुद्र विज्ञान और भूभौतिकीय (oceanographic and geophysical) डेटा भी कलेक्‍ट करेगा।
– इसके अलावा यह सीमित सुरक्षा प्रदान करेगा और युद्ध या आपातकालीन स्थिति में अस्‍पताल के रूप में कार्य करेगा।

आईएनएस संधायक के बारे में
– यह अपनी श्रेणी का अग्रणी जहाज है।
– कुल लंबाई: 110 मीटर
– अधिकतम स्‍पीड : 18 समुद्री मील (लगभग 33 किमी/घंटा)
– ऑपरेटिंग रेंज : 6,500 समुद्री मील (लगभग 12,000 किमी)
– लगभग 3400 टन इसका विस्थापन है।
– यह हाइड्रोग्राफिक उपकरणों से युक्‍त है
– जैसे डेटा अधिग्रहण और प्रोसेसिंग सिस्‍टम, स्वायत्त अंडरवाटर वाहन, रिमोट ऑपरेटेड वाहन, डीजीपीएस लॉन्ग रेंज पोजिशनिंग सिस्टम, डिजिटल साइड स्कैन सोनार आदि।
– इसमें दो डीजल इंजन भी लगे हुए हैं।
– इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है।

– इंडियन नेवी चीफ – एडमिरल आर हरी कुमार

—————
9. विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Women and Girls in Science observed?

a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी

Answer: d. 11 फरवरी

– इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को की थी।
– पहली बार वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था।
– इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को याद किया जाता है।
– साथ ही महिलाओं और लड़कियों को इस क्षेत्र के लिए प्रेरित किया जाता है।

—————
10. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radio Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– इसी दिन वर्ष 1945 को यूनाइटेड नेशंस रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था।
– इसका उद्देश्य रेडियो को बढ़ावा देना है।
– साथ ही लोगों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
– इसकी घोषणा वर्ष 2011 में यूनेस्को ने की थी।
– वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया था।

—————
11. भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian National Women’s Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– यह दिन सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है।
– उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।

सरोजिनी नायडू के उपनाम
1. नाइटिंगेल ऑफ इंडिया
2. भारत कोकिला

– सरोजिनी नायडू का भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा था।
– वर्ष 1925 में सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थी।
– वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थी।
– सरोजिनी नायडू ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया था।

नोट – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *