यह 11 & 12 December 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. विश्व असमानता रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत की शीर्ष 1% आबादी की इनकम, देश की कुल आबादी की आय का कितना प्रतिशत है?
According to the World Inequality Report 2026, what percentage of India’s total income is held by the top 1% of its population?
a. 22.6%
b. 57.7%
c. 27.3%
d. 15.0%
Answer: a. 22.6% (भारत में आय असमानता विश्व में सबसे अधिक है)
– विश्व असमानता रिपोर्ट 2026 (World inequalit report 2026) को वल्ड इनइक्वैलिटी लैब ने दिसंबर 2025 में जारी किया।
– यह रिपोर्ट यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के सहयोग से बनी है।
– इस रिपोर्ट को अर्थशास्त्रियों लुकास चांसल, रिकार्डो गोमेज़-कैरेरा, रोवैदा मोशरिफ और थॉमस पिकेटी ने संपादित किया है।
– भारत में आय असमानता विश्व में सबसे अधिक है।
—————–
2. विश्व असमानता रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत की शीर्ष 10% आबादी की इनकम, देश की कुल आबादी की आय का कितना प्रतिशत है?
According to the World Inequality Report 2026, what percentage of India’s total income is earned by the top 10 percent of its population?
a. 22.6%
b. 57.7%
c. 27.3%
d. 15.0%
Answer: b. 57.7% (भारत में आय असमानता विश्व में सबसे अधिक है)
– विश्व असमानता रिपोर्ट 2026 (World inequalit report 2026) को वल्ड इनइक्वैलिटी लैब ने दिसंबर 2025 में जारी किया।
– यह रिपोर्ट यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के सहयोग से बनी है।
– इस रिपोर्ट को अर्थशास्त्रियों लुकास चांसल, रिकार्डो गोमेज़-कैरेरा, रोवैदा मोशरिफ और थॉमस पिकेटी ने संपादित किया है।
– विश्व असमानता रिपोर्ट 2026, जो 2018 और 2022 संस्करणों के बाद इस श्रृंखला की तीसरी रिपोर्ट है, विश्व असमानता प्रयोगशाला से संबद्ध दुनिया भर के 200 से अधिक विद्वानों के कार्यों पर आधारित है।
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026
– भारत में आय असमानता विश्व में सबसे अधिक है।
– शीर्ष 10 प्रतिशत आय अर्जित करने वालों के पास राष्ट्रीय आय का 58 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि निचले 50 प्रतिशत लोगों को केवल 15 प्रतिशत प्राप्त होता है।
– भारत में धन असमानता और भी अधिक है, जहां सबसे धनी 10 प्रतिशत लोगों के पास कुल संपत्ति का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा है और शीर्ष 1 प्रतिशत लोगों के पास लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है।
भारत में आय और संपत्ति की असमानता

आबादी, इनकम, संपत्ति
– टॉप 1%, 22.6%. 40.1%
– टॉप 10%, 57.7%, 65.0%
– मिडिल 40%, 27.3%, 28.6%
– बॉटम 50%, 15.0%, 6.4%
नोट – इससे पहले की विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 के अनुसार, भारत में शीर्ष 10 प्रतिशत लोगों के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 प्रतिशत हिस्सा था, जबकि निचले 50 प्रतिशत लोगों का हिस्सा 2021 में 13 प्रतिशत था।
वैश्विक स्तर पर असमानता की क्या स्थित है?

– दुनिया के सबसे धनी 0.001% के पास सबसे ग़रीब 50% लोगों की संपत्ति से तीन गुना धन है। यानी, 56 हज़ार लोगों के पास निचले चार अरब लोगों से तीन गुना अधिक धन है।
– दुनिया की सबसे अमीर 10% आबादी के पास 75% धन है, जबकि निचले 50% के पास केवल 2% धन है।
– शीर्ष 10% आय का 53% ले जाता है, जबकि बीच के 40%
के हिस्से 38% आता है. निचले 50% को बाक़ी से संतोष करना पड़ता है.
– दुनिया के शीर्ष एक लाख लोगों के पास सामूहिक रूप से वैश्विक संपत्ति का 3 प्रतिशत हिस्सा है, जो दुनिया की वयस्क आबादी के निचले आधे हिस्से से भी अधिक है।
– ये आंकड़े इस बात को रेखांकित करते हैं कि आज की असमानता न केवल गरीब और अमीर के बीच के अंतर से, बल्कि शीर्ष वर्ग के भीतर बढ़ते अंतर से भी प्रेरित है।”
—————-
3. ट्रंप की मध्यस्थता से रवांडा और किस देश के बीच एक शांति समझौता हुआ है, जिससे वहां 30 वर्ष पुराना संघर्ष खत्म होने की उम्मीद बनी?
Through Trump’s mediation, a peace agreement was reached between Rwanda and which country, raising hopes of ending the 30-year-old conflict there?
a. युगांडा
b. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)
c. तंजानिया
d. बुरुंडी
Answer: b. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 दिसंबर, 2025 को दो अफ्रीकी देशों के बीच ये समझौता कराया।
– रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे और DRC के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शीसेकेदी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– ट्रंप ने कहा कि ये समझौता अमेरिकी कंपनियों के लिए मध्य अफ्रीका के रेयर-अर्थ मिनरल्स तक पहुंच का मार्ग खोलेगा।
– हालांकि इस समझौते के बावजूद पूर्वी कांगो में जमीन पर हिंसा जारी है।
– DRC (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो) दुनिया के सबसे समृद्ध खनिज संसाधन वाले देशों में से एक है, लेकिन इन संसाधनों के कारण देश में हिंसा, मानवाधिकार हनन और राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।
कांगो दशकों से लड़ाई से त्रस्त
– मध्य अफ़्रीकी देश DRC कांगो दशकों से 100 से ज़्यादा सशस्त्र समूहों के साथ चल रही लड़ाई से त्रस्त है।
– इस संघर्ष की शुरुआत 1994 में रवांडा में हुए नरसंहार के बाद हुई थी, जहाँ हुतु मिलिशिया ने 5,00,000 से 10 लाख जातीय तुत्सी लोगों के साथ उदारवादी हुतु और त्वा मूलनिवासी लोगों को भी मार डाला था।
– जब तुत्सी नेतृत्व वाली सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई की, तो 20 लाख हुतु लोग प्रतिशोध के डर से कांगो में प्रवेश कर गए।
– रवांडा के अधिकारियों ने भागे हुए हुतुओं पर नरसंहार में शामिल होने का आरोप लगाया है।
– कांगो में सबसे शक्तिशाली रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह बन गया।
– जून 2025 में यह संघर्ष और बढ़ गया, जब एम23 ने प्रमुख शहरों गोमा और बुकावु पर कब्ज़ा कर लिया।
– यह शहर रवांडा से सटा हुआ है। आबादी 20 लाख है। इस शहर के करीब में लेक ‘किवू’ है, जो आधा DRC में और आधा रवांडा है।
– इस संघर्ष के चलते लाखों लोगों के विस्थापन हुए और हालात और भी बदतर हो गए।
खनिज संपदा है कांगो
– कोबाल्ट : DRC दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक है (वैश्विक उत्पादन का लगभग 70%)। इसका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियों, स्मार्टफोन और लैपटॉप बैटरियों, विमान और सैन्य उपकरणों में होता है।
– तांबा (Copper) : DRC दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादक देशों में से एक है। इसका उपयोग बिजली के तार और केबल, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में होता है।
– कोल्टन (Coltan) (कोलंबाइट-टैंटलाइट) : DRC में दुनिया का लगभग 60% कोल्टन भंडार है। इसका उपयोग मोबाइल फोन, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, एयरोस्पेस और चिकित्सा उपकरणों में होता है।
– टंगस्टन (Tungsten): DRC में बड़ी मात्रा में टंगस्टन पाया जाता है। इसका उपयोग औद्योगिक मशीनरी, रोशनी के बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, हथियार निर्माण में होता है।
– टिन (Tin): इसका उपयोग खाद्य पैकेजिंग (कैनिंग), इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बोर्ड, सोल्डरिंग (धातु जोड़ने की प्रक्रिया) में होता है।
– हीरा (Diamonds) : DRC दुनिया में औद्योगिक हीरों का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसका उपयोग आभूषण (Jewelry)
औद्योगिक कटिंग और ड्रिलिंग उपकरणों में होता है।
– सोना (Gold): DRC में सोने के बड़े भंडार हैं, खासकर पूर्वी क्षेत्र में। इसका उपयोग आभूषण और निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरणों में होता है।
अब क्या होगा?
– DRC में रवांडा समर्थिक संगठन की हिंसा तो नहीं रुकी, लेकिन ट्रंप द्वारा समझौते की वजह से DRC को अपने खदान का बड़ा हिस्सा अमेरिकी कंपनियों के हवाले करना पड़ेगा।
————–
4. दुनिया में पहली बार किस देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which country was the first in the world to ban social media for children under the age of 16?
a. न्यूजीलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. फ्रांस
d. जर्मनी
Answer: b. ऑस्ट्रेलिया
– ऑस्ट्रेलिया ने 10 दिसंबर 2025 को विश्व का पहला कठोर कानून लागू किया, जो 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर प्रतिबंध लगाता है।
– यह कदम मानसिक स्वास्थ्य संकट, साइबरबुलिंग और अत्यधिक स्क्रीन टाइम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए उठाया गया है।

मुख्य तथ्य और घटनाक्रम
– ऑस्ट्रेलिया का नया कानून 2024 में पारित हुआ और 10 दिसंबर 2025 से लागू हुआ।
– इस कानून में 10 प्रमुख प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है।
– उल्लंघन पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लग सकता है।
दुनिया के अन्य देशों में क्या स्थिति है
– वैश्विक स्तर पर, यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है।
– यूरोपीय संघ ने नवंबर 2024 में 16 वर्ष की न्यूनतम आयु का प्रस्ताव पारित किया, जबकि यूके का ऑनलाइन सेफ्टी एक्ट (2023) हानिकारक सामग्री पर फोकस करता है।
– जर्मनी, फ्रांस और इटली में 13-15 वर्ष के लिए पैरेंटल कंसेंट अनिवार्य है, जबकि नॉर्वे और डेनमार्क 15 वर्ष से नीचे प्रतिबंध की योजना बना रहे हैं।
– अमेरिका का चिल्ड्रन ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट (COPPA) 13 वर्ष से नीचे डेटा संग्रह पर रोक लगाता है, लेकिन राज्य स्तर पर चुनौतियां हैं।
– चीन “माइनर मोड” से स्क्रीन टाइम सीमित करता है, और मलेशिया 2026 से 16 वर्ष से नीचे प्रतिबंध लगाएगा।
तकनीकी चुनौतियां
– आयु सत्यापन में गोपनीयता उल्लंघन का खतरा है, जैसे फेशियल रिकग्निशन से निगरानी।
– मेटा का कहना है कि “पूर्ण प्रतिबंध” किशोरों को अलग-थलग कर सकता है, खासकर क्वीयर या निचे रुचि वाले समुदायों के लिए।
– एक 14 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई लड़की एनी वांग ने कहा, “यह क्वीयर लोगों और निचे रुचि वालों के लिए बुरा होगा, क्योंकि सोशल मीडिया ही उनकी कम्युनिटी है।”
– अध्ययनों से पता चलता है कि 8-15 वर्ष के 86% ऑस्ट्रेलियाई बच्चे पहले से सोशल मीडिया इस्तेमाल करते थे, जो प्लेटफॉर्म्स के लिए राजस्व हानि (भले ही विज्ञापन कम हो) और उपयोगकर्ता पाइपलाइन में बाधा पैदा कर सकता है।
क्यों लगाया गया प्रतिबंध
– आधुनिक डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संचार और सूचना के साधन के रूप में क्रांति ला दी है, लेकिन यह बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, गोपनीयता और सामाजिक विकास पर गंभीर प्रभाव डाल रहा है।
एक भारतीय कम से कम 11 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद
– रिसर्च फर्म ‘रेडसियर’ के मुताबिक इंडियन यूजर्स हर दिन औसतन 7.3 घंटे अपने स्मार्टफोन पर नजरें गड़ाए रहते हैं।
– इसमें से अधिकतर टाइम वे सोशल मीडिया पर बिताते हैं।
– जबकि, अमेरिकी यूजर्स का औसतन स्क्रीन टाइम 7.1 घंटे और चीनी यूजर्स का 5.3 घंटे है।
ऑस्ट्रेलिया
– राजधानी : कैनबरा
– प्रधानमंत्री : एंथनी अल्बानीज़
– मुद्रा : ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
– आबादी : 2.75 करोड़
—————-
5. किस अफ्रीकी देश में दिसंबर 2025 में सैनिकों ने तख्तापलट का दावा किया, जिसे कुछ देर बाद सरकार ने इसे नाकाम कर दिया?
In which African country did soldiers claim to have staged a coup in December 2025, which the government later thwarted?
a. बेनिन
b. नाइजीरिया
c. टोगो
d. बुर्किना फासो
Answer: a. बेनिन

– बेनिन में 7 दिसंबर 2025 को सैनिकों के एक समूह ने अचानक राज्य टीवी चैनल पर आकर सरकार को तुरंत भंग करने की घोषणा कर दी।
– यह समूह खुद को “मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन” बता रहा था।
– कमेटी ने दावा किया कि उसने देश के राष्ट्रपति और सभी संवैधानिक संस्थाओं को हटा दिया है और लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल टिग्री को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया है।
– हालांकि उसके कुछ देर बाद ही बेनिन सरकार ने इन दावों को नकार दिया।
– विदेश मंत्री ओलुशेगुन अदाजी बकरी ने बताया कि विद्रोहियों ने केवल नेशनल टीवी पर कब्जा किया था, जो कुछ मिनटों के लिए बंद हो गया।
– देश के गृह मंत्री के मुताबिक, सशस्त्र बलों ने इस प्रयास को समय रहते विफल कर दिया और तख्तापलट की कोशिश नाकाम कर दी गई।
राजनीतिक हालत
– बेनिन को लोकतंत्र का एक आदर्श माना जाता है। यद्यपि 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से देश को कई तख्तापलट के प्रयासों का सामना करना पड़ा है, लेकिन 1972 के बाद से कोई भी सफल नहीं हुआ है।
– राष्ट्रपति पैट्रिस तालोन वर्ष 2016 से सत्ता में थे और अप्रैल 2026 में पद छोड़ने वाले थे।
– उनका उत्तराधिकारी माना जा रहे पूर्व वित्त मंत्री रोमुआल्ड वडाग वडाग्नी चुनाव में सबसे आगे थे।
– विपक्षी उम्मीदवार रेनॉड एगोब्जो को पर्याप्त समर्थन न होने की वजह से चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था।
– नवंबर 2025 में संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच से बढ़ाकर सात साल कर दिया था।
– हालांकि टर्म लिमिट दो ही रखी गई।
– ऐसे समय में यह तख्तापलट बेनिन की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।
– हाल के वर्षों में अफ्रीकी देश नाइजर, बुर्किना फासो और माली में तख्तापलट हो चुका है।
List : अफ्रीकी देश में हुए तख्तापलट
देश और तख्तापलट
– गैबॉन : अगस्त 2023
– नाइजर : जुलाई 2023
– बुर्किना फासो : जनवरी 2022
– गिनी : सितंबर 2021
– चाड : अप्रैल 2021
– माली : अगस्त 2020
– सूडान : अप्रैल 2019
बेनिन
– राजधानी – पोर्टो नोवो
– राष्ट्रपति – पैट्रिस टैलन
– मुद्रा – सीएफए फ़्रैंक
– आधिकारिक भाषा : फ्रेंच
– पड़ोसी देश – टोगो, बुर्किना फासो (सैन्य शासन), नाइजर (सैन्य शासन), नाइजीरिया
– समुद्र – गल्फ ऑफ गुयाना (अटलांटिक महासागर का क्षेत्र)
भारत के पड़ोस में तख्तापलट जैसी स्थिति
– इसी तरह भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी 2024 में छात्रों की अगुवाई में तख्तापलट हुआ था। जिसके बाद वहां की पीएम शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा और मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में वहां फिलहाल एक अंतरिम सरकार काम कर रही है।
– वर्ष 2025 में नेपाल में जेन जी के प्रदर्शन के बाद तख्तापलट हुआ। हालांकि सेना ने सत्ता पर कब्जा नहीं किया।
– श्रीलंका में भी इस तरह की स्थिति हो चुकी है। बाद में निर्वाचित सरकार आई।
– इससे पहले वर्ष 2021 में म्यांमार में सेना ने तख्तापलट किया था।
—————-
6. चेक गणराज्य के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
Who has become the new Prime Minister of the Czech Republic?
a. पेट्र पावेल
b. पेट्र फियाला
c. रोजर फ्रेडरर
d. आंद्रेज बाबिस
Answer: d. आंद्रेज बाबिस

– आंद्रेज बाबिस 71 वर्षीय अरबपति कारोबारी हैं।
– उन्होंने 9 दिसंबर, 2025 को चेक गणराज्य के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
– वह इससे पहले 2017 से 2021 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
– वह एग्रोफर्ट समूह के अंतर्गत लगभग 200 कंपनियों के मालिक हैं।
– उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वे अपने प्रमुख व्यवसायों से छुटकारा पा लेंगे ताकि उनके निजी लेन-देन और उनकी राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न होने वाले हितों के टकराव से बचा जा सके।
चेक गणराज्य (यह लैंड लॉक्ड यूरोपीय देश है)
– राजधानी – प्राग
– राष्ट्रपति – पेट्र पावेल
– प्रधानमंत्री – आंद्रेज बाबिस
– मुद्रा – चेक कोरोना
– पड़ोसी देश – जर्मनी, पोलैंड, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया
————–
7. भारत ने लगातार तीसरी बार स्क्वैश वर्ल्ड कप की मेजबानी की, तो वर्ष 2025 में यह किस शहर में आयोजित हुआ?
India hosted the Squash World Cup for the third consecutive time, but in which city was it held in 2025?
a. मुंबई
b. चेन्नई
c. मदुरई
d. दिल्ली
Answer: b. चेन्नई
– यह टूर्नामेंट 10 से 14 दिसंबर 2025 तक SDAT स्टेडियम, चेन्नई में आयोजित हुआ।
————–
8. सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
When is Armed Forces Flag Day celebrated?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: d. 7 दिसंबर
– सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) हर वर्ष 7 दिसंबर को भारत में मनाया जाता है।
– यह दिन देश की सेना, नौसेना और वायुसेना के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है।
– इसका आयोजन 1949 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
– उस वर्ष भारत सरकार ने सैनिक कल्याण के लिए धन जुटाने की व्यवस्था के रूप में यह दिन घोषित किया था।
————–
9. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Civil Aviation Day celebrated?
a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर
Answer: d. 7 दिसंबर
– अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर मनाया जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन मनाता है।
– इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में की थी।
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन
– स्थापना – 7 दिसंबर 1944
– मुख्यालय – मॉन्ट्रियल, कनाडा
————–
10. अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Anti-Corruption Day observed?
a. 9 दिसंबर
b. 14 दिसंबर
c. 15 दिसंबर
d. 16 दिसंबर
Answer: a. 9 दिसंबर
2025 की थीम
– युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इसे समाप्त करने के लिए उन्हें प्रेरित करना।
– Uniting with Youth Against Corruption: Shaping Tomorrow’s Integrity.
– इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शासन और समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2003 में किया था।
—————
11. अंतर्राष्ट्रीय नरसंहार पीड़ित स्मरण और रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Remembrance and Prevention of Genocide Victims observed?
a. 9 दिसंबर
b. 14 दिसंबर
c. 15 दिसंबर
d. 16 दिसंबर
Answer: a. 9 दिसंबर
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को 2015 में घोषित किया था।
– नरसंहार को ऐसे कार्यों के रूप में परिभाषित किया गया है, जो किसी राष्ट्रीय, जातीय, नस्लीय, या धार्मिक समूह को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट करने के इरादे से किए जाते हैं। इनमें शामिल हैं।
नरसंहार क्या है?
– संयुक्त राष्ट्र नरसंहार सम्मेलन के अनुसार, नरसंहार का अर्थ है किसी राष्ट्रीय, जातीय, नस्लीय या धार्मिक समूह को पूर्ण या आंशिक रूप से नष्ट करने का इरादा, ऐसे कृत्यों के माध्यम से जैसे कि…
– समूह के सदस्यों की हत्या
– गंभीर शारीरिक या मानसिक क्षति पहुँचाना
– समूह के विनाश को सुनिश्चित करने के लिए शर्तें थोपना
– जन्म रोकना या बच्चों को जबरन स्थानांतरित करना
नरसंहार को युद्ध अपराधों, मानवता के विरुद्ध अपराधों और जातीय सफाए के साथ-साथ सबसे जघन्य अत्याचारों में से एक माना जाता है।


