यह 10 और 11 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 10 – 11 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. पहली आदिवासी महिला कॉमर्शियल पायलट कौन हैं?
a. अनुप्रिया पटेल
b. अनुप्रिया मधुमिता लाकरा
c. अनुप्रिया भानुमति
d. अनुप्रिया राकेश
Answer: b. अनुप्रिया मधुमिता लाकरा
– वह ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरी जिले में रहने वाली आदिवासी हैं।
– वह पहली आदिवासी महिला हैं जो कॉमर्शियल पायलट बनी हैं.
– पायलट बनने के लिए उन्होंने 7 साल पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और 2012 में उड्डयन अकादमी (aviation academy) में दाखिला लिया.
———————–
2. दक्षिण एशिया का पहला क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन कहां से कहां तक बनाया गया?
a. मोतिहारी और अमलेखगंज (नेपाल)
b. मुंबई और अमलेखगंज (नेपाल)
c. चेन्नई और अमलेखगंज (नेपाल)
d. पोरबंदर और अमलेखगंज (नेपाल)
Answer: a. मोतिहारी और अमलेखगंज (नेपाल)
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सितंबर को मोतिहारी और अमलेखगंज (नेपाल) के बीच पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया।
– उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस पाइपलाइन का उद्घाटन किया है।
———————–
3. केंद्र सरकार ने 2019 में किस माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ घोषित किया है?
a. जुलाई
b. अगस्त
c. सितंबर
d. अक्टूबर
Answer: c. सितंबर
– इसका उद्देश्य देश में कुपोषण की समस्या को समाप्त करना है।
– इस अभियान को महीने भर चलाया जायेगा, इस अभियान का उद्देश्य ‘हर घर पोषण त्यौहार’ का सन्देश पहुँचाना है।
राष्ट्रीय पोषण माह
– इसका उद्देश्य प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान तथा एनीमिया, तथा बालिकाओं के लिए पोषण का महत्व, स्वच्छता तथा विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इसका आयोजन संयुक्त रूप से नीति आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता मंत्रलाय, आवास व शहरी मामले मंत्रालय, अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, उपभोक्ता मामले मंत्रालय, जनजातीय मामले मंत्रालय तथा आयुष मंत्रालय द्वारा द्वारा किया जा रहा है।
———————–
4. तालिबान से किस देश ने शांति वार्ता रद कर दी?
a. अफगानिस्तान
b. यूएसए
c. पाकिस्तान
d. भारत
Answer: b. यूएसए
– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने 9 सितंबर 2019 को कहा कि तालिबान के साथ लंबे समय से चल रही वार्ता आज बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हो गयी।
– इस वार्ता का अंत अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ होना था।
– दरअसल, अमेरिका, अफगानिस्तान से अपनी फौज हटाना चाहता है। इसी वजह से उसने तालिबान से वार्ता की थी। 9 दौर की वार्ता हो चुकी थी।
– लेकिन हाल ही में अफगानिस्तान में एक बम धमाका हुआ और उसमें एक अमरीकी सैनिक सहित कई अफगान नागरिक मारे गए।
– इसकी जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इसी वजह से अमेरिका ने शांति वार्ता रद कर दी।
– यह भारत के लिए राहत की बात मानी जा रही है।
– वजह है कि इस शांति वार्ता के बाद तालिबान का फिर से अफगानिस्तान पर कब्जा होने की आशंका थी।
– ऐसे में भारत ने वहां अपनी भूमिका निभाई है, उसपर पानी फिर जाता।
– दूसरी ओर पाकिस्तान दोनों पक्षों को साफ बैठाकर वार्ता करवा रहा था। यह वार्ता कतर में हो रही थी। वार्ता सफल होने पर पाकिस्तान का अफगानिस्तान में दखल काफी बढ़ जाता। लेकिन अब वार्ता खत्म होने से पाकिस्तान को झटका लगा है। इसके साथ-साथ चीन को भी झटका लगा है।
———————–
5. किस खिलाड़ी ने यूएस ओपन 2019 पुरुष एकल खिताब (मैंस सिंग्ल्स) जीत लिया?
a. राफेल नडाल
b. दानिल मेदवेदेव
c. रोजर फ्रेडरर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. राफेल नडाल
– स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने करियर के 19वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीत लिया।
– उन्होंने रूस के दानिल मेददेव को हराया।
————————–
6. स्वच्छता महोत्सव 2019 का आयोजन 6 सितंबर 2019 को किस शहर में किया गया?
a. नई दिल्ली
b. मुंबई
c. पटना
d. चेन्नई
Answer: a. नई दिल्ली
– नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छता महोत्सव 2019 का आयोजन किया गया।
– इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया।
– इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किये।
———————–
7. स्वच्छता महोत्सव 2019 के दौरान बेस्ट स्वच्छ आइकोनिक प्लेस अवार्ड किसे दिया गया?
a. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (जम्मू-कश्मीर)
b. चंडीगढ़
c. तिरुपति माला मंदिर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (जम्मू-कश्मीर)
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये अवार्ड दिए।
——————–
8. स्वच्छता महोत्सव 2019 के दौरान स्वच्छता एक्शन प्लान श्रेणी में स्वच्छ अवार्ड किसे प्रदान किया गया।
a. कृषि मंत्रालय
b. रेलवे मंत्रालय
c. खनन मंत्रालय
d. पर्यटन मंत्रालय
Answer: b. रेलवे मंत्रालय
———————
9. स्वच्छता महोत्सव 2019 के दौरान स्वच्छता पखवाडा अवार्ड किसे प्रदान किया गया?
a. पुरास्त्व विभाग
b. साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग
c. रक्षा विभाग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. रक्षा विभाग
———————
10. स्वच्छता महोत्सव 2019 के दौरान खुले में शौच तथा व्यवहारिक बदलाव के लिए किन राज्यों को पुरस्कार दिया गया।
a. गुजरात
b. सिक्किम
c. a और b
d. इनमें से कोई नीं
Answer: c. a और b (गुजरात और सिक्किम)
——————–
11. स्वच्छता महोत्सव 2019 के दौरान ग्राम गंगा पुरस्कार किस गांव को दिया गया?
a. उत्तरकाशी के ‘बाघोरी’ गाँव
b. बिहार के ‘जमीन’ गांव
c. उत्तर प्रदेश के ‘बालुआ’ गांव
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. उत्तरकाशी के ‘बाघोरी’ गाँव
——————-
स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप :
– प्रथम पुरस्कार NCC में रंजीता एस,
– NSS में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल (नैनीताल) तथा
– नेहरु युवा केंद्र संगठन में विज़न यूथ एसोसिएशन (अनंतापुरामु, आंध्र प्रदेश) को
———————
12. किरण नगरकर का निधन 5 सितंबर 2019 को हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं?
a. कला
b. साहित्य
c. संगीत
d. फिल्म
Answer: b. साहित्य
– किरण नगरकर अंग्रेजी-मराठी साहित्यकार व नाटककार थीं।
– उनकी प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं : ‘सात सक्कम त्रेचालिस’ , ‘रावण एंड एड्डी’, ‘ककोल्ड’, ‘जसोदा’ इत्यादि।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।